सर्वज्ञपीठ
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
भारत समस्त विश्व का जगतगुरु है और मानव सभ्यता की अगली विशाल उत्थान का अवसर वर्ष 1978 में परमहंस श्री नित्यानंद जी के दुर्लभ अवतरन के समय प्रारम्भ हुआ।
परमहंस नित्यानंद सनातन हिंदू धर्म के पुनर्प्रवर्तक और आधुनिक प्रबुद्ध सभ्यता के दिव्य रचेता हैं। वह नैमिषारण्य के मूल सर्वज्ञपीठ के अध्यातिमक आसन की पुनर्प्रतिष्ठा कर रहे हैं।
प्राचीन वैदिक काल में गंगा-सरस्वती सभ्यता में स्पंदित होने वाली सत्य की ध्वनि, अब परमहंस श्री नित्यानंद जी की दिव्य दृष्टि व अभिव्यक्तियों द्वारा सुनी जा सकती है। वैदिक पुनर्जागरण अपने पूर्ण मूल स्वरूप और विस्तार से मानव जाति के उद्धार हेतु हो रहा है - जो मानव को उसकी वैदिक संपत्ति पुनः प्राप्त करायेगा और स्वयं की परम आत्मा से जुड़ायेगा।
नव-प्रबुद्ध सभ्यता के अवतार व सृष्टिकर्ता
परम पूज्य परमहंस श्री नित्यानंद जी सनातन हिंदू धर्म की स्पष्ट, विधिमान्य, अराजनीतिक वाणी के रूप में आज माने जाते हैं और विश्व में लाखों लोगों द्वारा परम चेतना के जीवित अवतार स्वरूप पूजे जाते हैं। वें हिंदुत्व के सबसे प्राचीन संगठन - श्री पंचायति अखाडा महानिर्वाणी (पीठ) के महामंडलेश्वर (प्रमुख) हैं।
वें यू-ट्यूब पर 1 करोड़ 90 लाख बार सबसे अधिक देखे जाने वाले आध्यात्मिक गुरु और 20 भाषाओं में प्रकाशित 300 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। उनके प्रवचनों को वीडियो कानफरेंसिंग और कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय चैनलों एवं www.Nithyananda.tv द्वारा सबसे अधिक देखा जाता है। परमहंस श्री नित्यानंद जी शक्तिशाली आध्यात्मिक चिकित्सक और सिद्ध योगी हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक कुण्डलिनी जागरण, त्रिनेत्र जागरण, उन्नयन, मूर्र्तरूपीकरण, अजरता एवं निराहार, भोजन के परे जीना जैसे कयी गोपनीय यौगिक विज्ञान के रहस्यों का रहस्योद्घाटन किया है।

धरती के सबसे महानतम सृष्टिकरन के भाग बनियें...
◆ यशस्वी वैदिक नवजागरण ◆ मानव चेतना का पुनर्जागरण ◆ ◆ मनुष्य सभ्यता के इतिहास का पुनर्लेखन ◆ ◆ पृथ्वी लोक पर प्रबुद्ध जीवों की सजीव धारा की पुनर्स्थापना ◆
सर्वज्ञपीठ को अपना दान दें - उदीयमान स्वर्णिम युग में अमर जाने जायें - दैवी कृपा की वर्षा प्राप्त करे
श्री वर्कास्वम आयुष्म आरोग्यम आविधात शोभमानम महीयते।
धन्यं धनम पशुम बहुपुतलाभम शतसंवत्सर दीर्घमायुः ॥
आप मङ्गलमय हों, आपका जीवन शक्ति के प्रकाश, लम्बी आयु, स्वास्थ्य, ज्ञान और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
आपके पास प्रचुर अन्न, धन, पशु एवं बहुत सारे पुत्र हों। आप सौ वर्ष की दीर्घ आयु जिये।
* मूल्य अनुमान हर भाग में लिखे है
हिंदुत्व का उत्तरदायित्व लेना
महामंडलेश्वर, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के प्रमुख के रूप में
परम पूज्य परमहंस श्री नित्यानंद जी का वर्ष 2013 में प्रख्यात श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी (महानिर्वाणी पीठ), सर्वप्राचीन वैदिक सनातन भारतीय सांस्कृतिक संस्थान के महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया ।
अखाड़ा सनातन धर्म के शक्तिशाली धर्मकेसरी के रूप में मान्य, परमहंस श्री नित्यानंद जी अपनी महामंडलेश्वर की भूमिका में अखाड़े की असंख्य शाखाओं के सामूहिक विश्वरूप एवं ठोस आध्यात्मिक परंपरा की शक्ति को आत्मसात करते हुए उसे एक नवीन प्रबलता एवं जीवन शक्ति प्रदान कर रहे हैं ।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के 1008 महामंडलेश्वर के रूप में परम पूज्य परमहंस श्री नित्यानंद जी का 'महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह' आयोजित किया गया था, अखाड़े के आध्यात्मिक प्रमुख श्री आचार्यों और साधुओं के दिव्य सानिध्य में, महानिर्वाणी अखाड़ा छावनी, कुम्भ मेला शिविर, प्रयागराज में । दिनांक 12 फरवरी 2013 को ।





श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहला संस्थापित अखाड़ा हैं। अखाड़े सनातन धर्म की सभी हिंदू सम्प्रदायों का संपूर्णता से समन्वय करके, जैसे की - शैव, वैष्णव, ब्रह्मा, शाक्त, सिख, जैन और बौद्ध धर्म समेत का प्रतिनिधित्व करते है । अखाड़ा महानिर्वाणी की क्रमागत परंपरा १० हजार वर्ष पुरानी है और इस सांस्कृतिक संस्थान का औपचारिक रुपसे नामकरण ७४८ ईसवी में हुआ, एक अतिशुभ घटना के उपरांत ।
७४८ ईसवी में श्री अटल अखाड़े के सात साधुओ ने गंगासागर पर तपस्या की, जिसके फलस्वरूप उन्हें श्री कपिल महामुनि जी के दिव्य दर्शन प्राप्त हुये । उनके आशीर्वाद से उन्होंने हरिद्वार के पास नीलधारा में, 'श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी' के विधिवत नाम से नागा परंपरा को पुनःजागरण किया । आज भी अखाड़ा महानिर्वाणी के मुख्य उपास्य देवता श्री कपिल महामुनि जी हैं, जो पौराणिक काल से प्रख्यात हैं ।

(ऊपर) : श्री कपिल महामुनि जी देव, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी


श्री कपिल महामुनि जी की जीवंत मूर्ति, श्री नित्यानेदेश्वर देवस्थानम, नित्यानंद पीठम, बेंग्लुरू आदिनम
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का नियुक्ति-पत्र और 'महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह' का आमंत्रण पत्र, दिनांक १२ फरवरी २०१३, जो घोषणा करता है - परम पूज्य परमहंस श्री नित्यानंद जी को 'महामंडलेश्वर' के सम्मानित पद पर ।



(दायी ओर): नियुक्ति-पत्र का अंग्रेजी में अनुवाद



तिरुज्ञान संबन्दर जी, बाल संत अवतार
मदुरै आदिनम के प्रमुख का पट्टाभिषेक, मदुरै, दक्षिण भारत
२७ अप्रैल २०१२ को परम पूज्य परमहंस श्री नित्यानंद जी का विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत हिंदू धार्मिक संस्थान, मदुरै आदिनम के प्रमुख - गुरु महासंनिधानम के पद पर अभिषेक हुआ। मदुरै आदिनम के २९३ गुरु महा संनिधानम के पद का उत्तरदायित्व लेते हुए परमहंस श्री नित्यानंद जी जी ने मदुरै आदिनम और उनके साथ जुड़े हुए ४ मंदिरों को महान प्रसिद्धि लाने की शपथ ली ।
प्रसिद्ध मदुरै आदिनम अति प्राचीन काल से अस्तित्व में है । किन्तु, दक्षिण भारतीय शैव सिद्धांत तत्वज्ञान के चार दूरदर्शी संतों में से एक, आत्मज्ञानी युवा संत, तिरुज्ञान सम्बंदर जी ने १५०० वर्ष पूर्व उसको पुनर्जीवित किया | आदिनम मदुरै में स्थापित है, जो भारत के सबसे प्राचीन नगरों में एक है, जिसका इतिहास तीसरी शताब्दी ई.पू के तमिल संगम काल तक जाता है ।
मदुरै के पीठासीन देवता श्री सुन्दरेश्वर और मीनाक्षी अवतार में भगवन शिव और देवी हैं, जो जग प्रसिद्ध मदुरई श्री मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मंदिर मे प्रतिष्ठापित है ।
मदुरै आदिनम के प्रमुख, गुरु महा संनिधानम के नाम से ज्ञात होते है, जो तिरुज्ञान सम्बंदर जी की परंपरा को आगे ले जाने के उत्तरदायित्व के पवित्र कार्य को विरासत में पाते है । इस पद का कोई निश्चित कार्यकाल नहीं होता है, और यह एक आजीवन सम्मान है ।
