KAILASA Library/Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक/वैदिक कालSign in
Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक

वैदिक काल

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

वैदिक सभ्यता एक शाश्वत सजीव प्रबुद्ध सभ्यता है जिसे सनातन हिंदू धर्म कहा जाता है, जिसकी ऐतिहासिक निरंतरता मानव सभ्यता के आदिकाल अर्थात 19000 लाख वर्ष से बनी हुई है। इस सभ्यता की जननी हैं पवित्र देवभूमि भारतवर्ष, जो पृथ्वी लोक ही हैं, पर विशेषतर इसे 'भारत' या 'आर्यावर्त (इंडिया)' कहा जाता है, जो सर्वोच्च पर्वत श्रृंखला हिमालय के नीचे का भूभाग है। हिमालय और समुद्रो से मिली परिपूर्ण सुरक्षा ने भारत को सर्वोत्तम जलवायु व भूगोल प्रदान करा है, जिससे यह क्षेत्र सुरक्षित, शांतिपूर्ण वातावरण एवं प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न रहा है। इन सभी दैविक व्यवस्थाओ ने एक परम विकसित, महानतम प्रबुद्ध सभ्यता का सृजन व संचार किया है, जिससे इसी धरती लोक पर मानव जाति ने देवताओ के भाति जीने का मार्ग पाया।

गंगा-सरस्वती सभ्यता के तट, लाखों प्रबुद्ध ऋषियों व उनके शिष्यों की स्थली नैमिषारण्य वन में, अवस्थित है – अनन्त ज्ञान की आध्यात्मिक पीठ अथवा सर्वज्ञपीठ – जिस पर सर्व-ज्ञाता, सर्व-शक्तिमान, सर्वव्यापी चेतना के स्रोत आदिगुरु महादेव विराजमान है। समस्त कामनापूर्ति के दिव्य वट 'कल्पवृक्ष' तले सर्वज्ञपीठ परम ज्ञान का स्पन्दन करता है, जिसे वैदिक ऋषियों की मन्त्र-दृष्टि आत्मसात करती हैं।

वेद (पवित्र ज्ञान) जैसे ऋग्वेद और पुराण (दिव्य इतिहास) जैसे रामायण, महाभारत और श्रीमद् भागवतम में नैमिषारण्य में साधु-संतों की धर्मसभा का विस्तृत वर्णन मिलता है – इन सभाओ की अध्यक्षता दिव्य अवतार व प्रबुद्ध ऋषि करते थे जैसे भगवान श्री वेदव्यास एवं शौनक ऋषि आदि। इस तपोभूमि पर विश्व के महानतम ग्रंथो की रचना हुयी और विश्व शांति, जगत कल्याण एवं मानव चेतना विकास हेतु विशाल अनुष्ठान व तप किये गये।

नैमिषारण्य, प्रबुद्ध मानवता की जागरुक आरण्य नगरी

नैमिषारण्य एक सदा-जागृत आदिकालीन आरण्य नगरी (उत्तर प्रदेश में) है। यह दिव्य ऊर्जा क्षेत्र है, जो एक सर्वप्रथम एवं प्राचीन वैदिक विश्वविद्यालय के रूप में मानव कल्याण हेतु सुप्रतिष्ठित हुआ; जहां सनातन हिंदू धर्म की जडों का मूलाधार है, जो काल के प्रभाव से भी अछूती हैं।

"सनातन धर्म या हिंदृत्व परम सत्य का – सबसे शक्तिशाली, जटिल, सर्वाधिक प्रगतिशील, सबसे बुद्धिपूर्ण व विवेकपूर्ण – प्रस्तुतीकरण है, जिसमे भावी विकास की संभावना अन्तर्निहित है और आधुनिक संशोधन की भी संभाव्ता है।" ~ परमहंस श्री नित्यानंद जी

अतः नैमिषारण्य सर्वोच्च शिक्षण, अध्ययन और परम विज्ञान के प्रतिपादन का अधिकेंद्र था, जिसका विस्तार विशिष्ट शिक्षण एवं अनुसंधान वाले – नालंदा और तक्षशिला – जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक आवासीय विश्वविद्यालयों मे हुआ। यहां दीक्षा द्वारा ज्ञान का प्रतिपादन एवं सिद्धियों द्वारा शक्ति का प्रकटन गुरु परंपरा के अनुसार हुआ जो सजीव आत्मज्ञानी गुरुओ द्वारा शिष्यों को प्रबुद्धता प्रदान करने का निरंतर परंपरा चक्र है।

प्राचीन वैदिक काल के ऋषियों-मुनियों ने सामूहिक चेतना का रूप धारण करके, दिव्य अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की स्थापना की थी। इन दिव्यात्माओ ने निस्वार्थ भाव से लाखों वर्षों के आध्यात्मिक अभ्यासो को समर्पित किया, केवल मानवता हेतु परम पावन सत्य के अन्वेषण, पोषण और संरक्षण के लिये। उनके यथार्थ बोध एवं आध्यात्मिक अनुभूतियों को व्यवस्थित रूप से वैदिक ग्रन्थों में अभिलेखित करके और गुरु-शिष्य की श्रुति परंपरा द्वारा शुद्ध रूप से प्रतिपादित किया गया। उन्होनें ज्ञान निधि और दिव्य शक्तियों को साध्य किया। अतः हर क्षेत्र जैसे विज्ञान, तकनीकी विज्ञान, ध्यान, उपचार, योग, चिकित्सा, शिक्षा और जीवन-पद्धति मे अनुसंधान सिद्धि उन्हे प्राप्य थी।

वैदिक भारत में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा सांस्कृतिक संहार

विगत 500 वर्षों से वैदिक भारत पर शासन करने के उद्देश्य से विदेशी आक्रमणकारियों ने व्यवस्थित तरीके से सनातन हिंदू धर्म के मूल पवित्र ज्ञान, शिक्षा पद्धति एवं जीवनशैली को क्षीण, भ्रष्ट और नष्ट किया। विदेशी आक्रमणकारियों ने अदभुत सांस्कृतिक शिल्पों, मंदिरों एवं मूर्तियों को नष्ट किया और वैदिक भारत के विरुद्ध एक व्यापक सांस्कृतिक संहार का षडयंत्र रचा, जो इस प्रकार है:

  • भारतीय सांस्कृतिक शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करना जो वैदिक भारत के आरम्भिक प्रबुद्ध समाज की उत्पत्ति की नीव थी। कम से कम 2 लाख गुरुकुलों को आक्रमणकारियों ने नष्ट किया।
  • वैदिक इतिहास की गलत प्रस्तुती करके मंदिर और शिक्षा आधारित सभ्यता पर प्रहार करना। मंदिरों को नष्ट करना, संपत्तियों को लूटना, इतिहास, आध्यात्मिकता, समाजशास्त्र, विज्ञान और आस्था को विकृत करना।
  • हिंदुओं को स्वयं की ही वैदिक संपत्ति के प्रति हेय भाव उत्पन्न कराके उन्हें सांस्कृतिक रूप से अनाथ बना देना। तथाकथित विदेशी संस्कृति को श्रेष्ठ बताकर उन्हें पूर्णरूपेण विदेशी शासन के अधीन लाना।
  • विशाल संस्कृत पाण्डुलिपियों को अपने नियंत्रण में लेना और उसमें से वैज्ञानिक ज्ञान को चुराना, मूल प्रतियों को नष्ट करना और उनकी गलत व्याख्या करके पुनः प्रकाशित करना, जिससे कि वैदिक ग्रन्थों की प्रामाणिकता का स्तर कम हो।

वैदिक भारत के व्यवस्थित सांस्कृतिक संहार को प्रेरित करने वाला यह पत्र इतिहासकार व राजनेता मैकाले ने 1835 में लिखा था।

Lord Macaulay's Address to the British Parliament

मैक्स म्युलर की डायरी के अंश जो वेदों के मुख्य विषय को गलत तरीके से अनुवाद करने के लिये नियुक्त किये गया था:

Letters of Max Müller

वैदिक भारत का दिव्य ज्ञान सत्य के जिज्ञासुओ को लाभान्वित करते हुये, मानवता को शांतिपूर्ण जीवन और आध्यात्मिक विकास की दिशा मे ले जाता था। सांस्कृतिक आक्रमणकारियों ने तीन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासतों को नष्ट किया - दर्शन शास्त्र, भाषा और जीवनशैली। इन सभी दानवी प्रयासों के बाद भी वैदिक परम्परा की आत्मा नष्ट नहीं हो पायी। धर्म की स्थापना के लिये बार-बार अवतारों एवं प्रबुद्ध गुरुओं के रूप में आत्मज्ञानी चेतना प्रकट होती रही।

सर्वज्ञपीठ - सनातन वैदिक धर्म का पुनर्जागरण

वैदिक सभ्यता तीन प्रमुख आधारशिलाओं पर प्रतिष्ठित है:

  • ज्ञानपीठ और दर्शन शास्त्र जो वैदिक ज्ञान को संरक्षित करते हैं। उदाहरण - पञ्चायति श्री महानिर्वाणी पीठ, मदुरै आदिनम।
  • पवित्र कला एवं वास्तुशिल्प। उदाहरण - मंदिर, राज्य।
  • भाषापीठ - सत्य का उत्तम परिस्कृत भाषाई प्रकटीकरण। उदाहरण - उत्तर भारत में काशी (संस्कृतम) और दक्षिण भारत में तमिल संगम।

जब भी इन तीनों आधारशिलाओं में से किसी एक पर संकट आया, तो सर्वज्ञपीठ ने जगद्गुरु के उत्तराधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित गुरुओं के माध्यम से समस्त मानव सभ्यता के लिये सनातन हिंदू धर्म को पुनर्जीवित, संरक्षित और प्रकाशित किया है।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानम सृजाम्यहम॥
परित्राणाय साधूनाम विनाशाय च दुष्कृताम।
धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥

हे भारत ! जब भी और जहाँ भी धर्म व आध्यात्मिक परम्पराओं का पतन होता है और अधर्म की प्रधानता होने लगती है, तब तब मैं अवतरित होता हूँ । पवित्र साधु आत्माओ का संरक्षण व उद्धार करने, दुष्टों का विनाश करने तथा धर्म की पुनः स्थापना करने के लिए मैं हर युग में प्रकट होता हूँ ।

~ श्रीमद भागवद गीता ४.७-८