हिंदू मंदिरों की स्थापना
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

वैचारिक रूप से मंदिर को भगवान् का भौतिक स्वरूप माना जाता है | गर्भ गृह को शीर्ष व गोपुर को भगवान के चरणों प्रतीक माना जाता है| सुकनासी या अर्थमंडप (गर्भ गृह के आगे का छोटा घेराव) नाक को; अन्तराल गर्दन को; विभिन्न मंडप शरीर को ; प्राकारास हाथ को दर्शाता है | लम्बरूप में गर्भ गृह गर्दन को दर्शाता है, शिखर (गर्भ गृह की उपरी अधिरचना) शीर्ष को और कलश शिखा को दर्शाता है |
श्री सदाशिव उवाच
यो यदैवप्रतिकृतिम् प्रतिष्ठापयति प्रिये। सा तल्लोकमवाप्नोति भोगानपी तद्वद्भवान् ॥
इष्टकागृहदाने तु तस्माच्छतगुणम् फलम्। ततोऽयुतगुणम् पुण्यम् शिलयग्रहप्रदानतः ॥ 25 ॥
भगवान श्री सदाशिव ने कहाः हे प्रिय देवि | वह व्यक्ति जो प्रतिष्ठा करता है, जो कि पदार्थ में श्वासमय जीवन प्रतिष्ठित करके विशेष देवता के रूप में निर्माण करने का विज्ञान है, वह उसी देवता के लोक को प्राप्त कर उस लोक के आनंद का अनुभव करता है। ईंटों से बने मंदिर का दान करके, व्यक्ति उसका फल सौ गुणा पाता है। पत्थर के मंदिर का दान करके व्यक्ति ऐसा पुण्य प्राप्त करता है जो दस-हजार गुणा अधिक होता है।
~ महानिर्वाणतंत्रम, त्रयोदश उल्लास

प्राणप्रतिष्ठा की रहस्यमय विधि मूर्तियों में प्राण शक्ति को शोषित करके उन्हें जीवित देवता में प्रतिष्ठित करना, जो स्वयं मे स्वंतंत्र चेतना व बुद्धि बन जाते है। केवल जीवित अवतार ही इस दुर्लभ रहस्यमय क्रिया को संपूर्ण कर सकते हैं। सामान्य मंदिरो में पुजारी मंल प्रतिष्ठा द्वारा देवता की ऊर्जा का आह्वान करते हैं।
- 12 -

At Sri Nithyanandeshwar Devasthanam are seated (center) the presiding deities of Sri Nithyanandeshwara and Nithyanandeshwari (Lord Shiva and Devi) blessing the world, along with the deities
हिन्दू मंदिर क्या है?
वैदिक परंपरा और हिन्दू जीवन के हृदय मे पवित्र मंदिरों की परंपरा विद्यमान है। मन्दिर या देवालय देवताओं के निवास का ऊर्जा केंद्र है। वैदिक सभ्यता में कोई भी मानव सभ्यता मंदिरों के चारों ओर पुष्पित-पल्लवित हुयी है। इस कारण हिन्दुत्व मंदिर पर आधारित सभ्यता के रूप में स्थापित किया गया, जो नित्य उत्सवों की परंपरा है।
प्रत्येक मंदिर एक प्रबुद्ध गुरु या अवतार द्वारा उत्पन्न की गयी ऊर्जा परिपथ होता है और हजारो वर्ष तक यह ऊर्जा को धारण करता है । मंदिर से जुड़े अनुष्ठान व विधियां विभिन्न ऊर्जाओं का आवाहन व प्रकीर्णन करने की प्रक्रिया होती हैं। अवतार ब्रह्माण्डिय ऊर्जा का वहन कर उसे मंदिरों मे स्थापित करके, उसे सारे विश्व मे प्रसारित करते हैं, जिससे मानवता को आत्मज्ञान का अनुभव हो और दिव्य शक्तियां, उपचार और इच्छापूर्ति भी प्राप्त हो।
- 13 -
श्री नित्यानंदेश्वर देवस्थानम नित्यानंद पीठम, बेंगलुरु आदिनम, भारत


नित्यानंद पीठम बेंगलुरु आदिनम के पवित्र गर्भ मंदिर में परमहंस श्री नित्यानंद जी द्वारा पीठासीन देवता श्री नित्यानंदेश्वर एवं नित्यानंदेश्वरी (भगवान शिव और देवी) की पवित्र पूजा-अर्चना ।

बेंगलुरु आदिनम में कल्पवृक्ष - पवित्र वटवृक्ष की पूजा ।
अद्वैत भक्ति, जाग्रत देव मूर्तियों द्वारा एकत्व की पूजा
हिंदू धर्म में देवमूर्ति पूजा नहीं होती है । पूजा देव मूर्तियों के 'द्वारा' की जाती है । शिक्षण, शिल्पकला, जीवनशैली व उत्सव, सभी जीवन व कार्य प्रणालियां मंदिर परम्पराओं पर ही आधारित होते हैं। यह देव मूर्तियां, जो शुद्ध चेतना के 'अर्चावतार' रूप में जीवित है, इनके प्रति भक्ति के प्रबल भाव से ही हमें दिव्यता से अद्वैत भाव या एकत्व की परम अनुभूति होती है ।
हिंदू मंदिरों को सदा राजाओं और व्यक्तिगत दानदाताओं द्वारा पोषित किया गया है, जिससे उन्हें महापुण्य प्राप्त होते है । मंदिरों को मुद्रा, स्वर्ण, चांदी, पशु और धरती दान किये जाते थे। ऐसे दानों ने आज तक वैदिक परंपरा को जीवित रखने और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण काम किये हैं।
हिंदू मंदिर, मानवता व विश्व के परम कल्याण हेतु ब्रह्माण्डीय ऊर्जा केंद्र
परमहंस श्री नित्यानंद जी ने समस्त विश्व में आगम शास्त्रों और पद्धतियों पर आधारित हिंदू मंदिरों की स्थापना की है, जिनसे लाखों लोगों को समृद्ध और परिपूर्ण वैदिक परंपरा को जीना, शिक्षित होना व लाभान्वित होने की प्रेरणा मिल रही है। आज धरती पर परम आवश्यकता है अधिक मंदिरों की, जिससे मानव को दिव्यता से सीधे जुड़ने और समावेश होने का साधन मिलें एवं सकारात्मक और शांतिपूर्ण ब्रह्माण्डीय ऊर्जा केंद्रों की स्थापना हो ।




“मंदिर ऐसे उपग्रह प्रसारण केंद्र की भांति होते हैं जहां पर अति तीव्र आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पन्न करके समस्त विश्व में भेजा जाता है - जिससे कि मानवता को भौतिक, मानसिक, भावनात्मक और सबसे ऊपर आध्यात्मिक उपचार में सहायता मिले। देवमूर्ति की पूजा द्वारा हमने मूर्तियों में दिव्यता को प्रवेश कराने का विज्ञान और पाषाण का ईश्वर में परिवर्तन को साध्य लिया है। ~ परमहंस श्री नित्यानंद जी

आदिगुरु श्री दक्षिणामूर्ति जी, श्री नित्यानंदेश्वर देवस्थानम, बेंगलुरु आदिनम में स्थित दिव्य वटवृक्ष की छावनि के तले ।

श्री दक्षिणामूर्ति जी (दक्षिणाभिमुख देवता) भगवान शिव जी के 'आदिगुरु' - धरति के अनादि एवं प्रथम गुरु के रुप में विराजमान हैं। वें चिर-यौवन अवस्था में परम मौन में दिव्य ज्ञान का स्पन्दन करते हैं और प्रिद्ध संतो से परिक्षेपित हैं।


पवित्र वटवृक्ष, नित्यानंद पीठम, बेंगलुरु आदिनम में अपनी विशाल दैविक शाखाएं फैलाए हुए। नीचे विराजमान हैं श्री दक्षिणामूर्ति भगवान शिव जी के आदिगुरु (प्रथम गुरु) के रूप में ।
यह वटवृक्ष एक कल्पवृक्ष, अर्थात वरदयी दिव्य वृक्ष हैं, जिसने अनगिनत श्रद्धापूर्ण प्रार्थनाओं को फलीभूत किया है। वटवृक्ष के आधार में एक गुहा जैसा कन्दरा है जहाँ पर एक दिव्य स्वयम्भू लिङ्गम (प्राकृतिक रूप से प्रकट शिवलिङ्गम) प्राप्त हुई थी, जिसे श्री नित्यानंदेश्वर मंदिर में विधिवत प्राणप्रतिष्ठित किया गया है।
सहस्र वर्षों से यह वटवृक्ष ने अपनी पत्तियां यहाँ बिखेरी हैं । स्वास्थ्यप्रद ऊर्जा से भरपूर इस दिव्य क्षेत्र में शारीरिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्तर पर रोगमुक्ति मिलती है। परमहंस श्री नित्यानंद जी को यही वटवृक्ष का दृष्टिगोचर हुआ था, जिसके उपरांत उन्होंने यहाँ आश्रम की स्थापना की । इसका दैविक संबन्ध 'शंभाला क्षेत्र' से है जो जागृत गुरुओं का अलौकिक क्षेत्र है।
यहाँ तीन दिव्य वृक्ष पाए जाते हैं: अथी (पवित्र अंजीर), अला (वटवृक्ष) और आरसा (पीपल), जो बिना फूल के ही फल धारण करते हैं। वैदिक धर्म में इन पवित्र वृक्षों को श्री वनस्पति या 'वन के देवता' के नाम से जाना जाता है। जहाँ यह तीन वृक्ष एक साथ स्थापित होते हैं, वहां साक्षात भगवान शिव जी का निवास होता है।

(बांए) स्वयम्भू लिङ्गम, स्वयं प्रकट हुआ शिवलिङ्गम, जो नित्यानंदेश्वर मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित है, और पूर्व मे वटवृक्ष की गुहा में पाया गया (दाएं)।




हिंदू उत्सवों और पर्वों में पवित्र नाम-कीर्तन के साथ मंदिर में उत्सवयाताओं का आयोजन, नित्यानंद पीठम, बेंगलुरु आदिनम में ।
भगवान श्री कालभैरव जी, नित्यानंद पीठम, बेंगलुरु आदिनम के प्रवेशद्वार पर विद्यमान ।
भगवान श्री कालभैरव जी - काल और आकाश मंडल के महादेवता हैं, जो भगवान शिव जी महादेव के एक अति शक्तिशाली स्वरूप हैं। क्षेत्रपालक या ऊर्जा क्षेत्र के रक्षक के रूप में वें सभी मंदिरों के द्वार पर सदैव उपस्थित हैं। वें महाँ-सिद्धियों व शक्तियों के देवता हैं, और वें विपत्तियों और शक्तिहीनता का नाश करके पूर्णत्व एवं मुक्ति प्रदान करते हैं।
विराट रूप में सजीव देवमूर्तियां
श्री नित्यानंद वेंकटेश्वर, भगवान श्री नारायण या श्री विष्णु का 11 फुट का जीवंत 'अर्चावतार' स्वरूप हैं। वें जीवों पर आशीर्वाद और वरों की कृपावर्षा करते हैं। अति विराट रूप में देवमूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करने की वैदिक परंपरा, हिंदू मंदिरों या देवालयों का गौरव है, जहां हम सर्वव्यापी परमात्मा से समीपता से जुड़कर उनके साक्षातकर रूप के दर्शन प्राप्तकर उत्सव मनाते हैं।

वैदिक परंपरा का ध्वज स्तम्भ ऊँची उड़ान भरे और सबको आशीर्वाद मिले
'ध्वज' जो मंदिरों के उच्च स्तंभों पर लहराता है, यह सनातन हिंदु धर्म या हिंदुत्व की प्रभुता की अनन्ता का प्रतिचिह्न हैं। हर नेत्र जो आशापूर्वक सत्य, शान्ति, धर्म आदि की खोज करते है, उन नेत्रों को मीलों दुर से यह ध्वज स्तम्भ एक आश्वस्त दर्शन और पुकार है, जिसे देखकर वें दिव्यता से संबन्ध बनाने का मार्ग पते हैं।
हिंदू पर्वों पर 'ध्वजारोहण' समारोह नित्य उत्सव अथवा अनन्त उत्सव के प्रारम्भ की घोषणा करते हैं ।


परमहंस श्री नित्यानंद जी पवित्र 'ध्वजारोहण' करके उत्सवों के प्रारम्भ का संकेत देते हुए ।

विश्व पर आशीर्वाद की कृपावर्षा हेतु अग्नि देवता को समर्पित पवित्र यज्ञ संस्कार ।




श्री आनन्दलिङ्गम, दुर्लभ व दिव्य 21-फुट शिवलिङ्ग जो नित्यानंद पीठम, बेंगलुरु आदिनम मे स्थापित है। श्री आनन्दलिङ्गम घिरा हुआ है - रोगमुक्त करने वाले स्वास्थ्यप्रद जल 'तीर्थ' से और 1008 शिवलिङ्ग से, जो विश्व में चिकित्सा ऊर्जा और शांति के दिव्य प्रकाश को फैलाते है ।
(बांए): थेप्पोत्सवम - तहरती नौका का
उत्सव, जिसमे देवता या गुरु पवित्र तीर्थ
जल मे दिव्य दर्शन और आशीर्वाद देते हैं ।

जहाँ देवता स्वयं दर्शन देने हेतु यत्ना करते हैं
'रथोत्सव' मंदिरों और पीठासीन देवताओं की भव्यता के उत्सव का एक अभिन्न अंग हैं। उत्सवों व पर्वों के समय प्रमुख देवताओं को विशाल रथों में आसीन कर यत्ना करायी जती है, जिससे हर हृदय को ईश्वर के दिव्यदर्शन मिलें।

दिव्य रथोत्सव, नित्यानन्द पीठम, बेंगलुरु आदिनम में आयोजित।

महा होम और यज्ञ, यह अग्नि देव को आहुति के विशाल अनुष्ठान होते है, जिन्हे विधि नियमित क्रियाओं से विश्व शांति व मानव कल्याण और आशीर्वाद हेतु आयोजित किया जाता हैं।

अतिरूद्र महायज्ञ 2015 - कई दिनों तक किया जाने वाला अनुष्ठान, यह अति शक्तिशाली अग्नि होम, जिसमे 'श्री रुद्रम' के निरंतर मन्त्रोच्चारण द्वारा भगवान शिव जी की कृपा का आवाहन किया जाता है, विश्व शांति हेतु।


रथ मंदिर लोगों और समुदायों को अपने घर में आशीर्वाद देने भ्रमण करते चक्रो पर मंदिर।
