KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/नित्य योग पूर्णत्व और सृजन का योगSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

नित्य योग पूर्णत्व और सृजन का योग

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

A large group of people practicing yoga on a cruise ship deck

परमहंस नित्यानंद जी, जो योग एवं क्रिया में सिद्ध हैं, मानव स्वभाव एवं संभवताओं में उनकी प्रबुद्ध अंतर्दृष्टि द्वारा एक सच्चे प्रामाणिक यौगिक विज्ञान को पुनर्जीवित कर रहे हैं। ‘योग का प्रथम पद है पूर्णत्व ’ - परमहंस नित्यानंद

नित्य योग के अभ्यास में, सबसे पहले स्वयं को केंद्रित कर अपने अंदर यह निर्णय लेना होता है कि “मैं सम्पूर्ति, श्रद्धा, उपायनम् एवं आप्यायनम् के साथ यह घोषणा करता हूँ की मैं संपूर्ण हूँ।” जब आप चेतनापूर्वक यह घोषणा करते हैं की आप संपूर्ण हैं और अपने अंतर्मन से सभी अपूर्णताओं एवं उलझनों को मिटाते हैं तब आप शरीर को ऐसे रूपढाल कर सकते हैं की वह आपको सभी स्तरों पर विकसित होने मदद करेगा - शारीरिक, मानसिक एवं चैतन्य। नित्य योग सृजन (निर्माण) का भी योग है। जब आप पूर्णत्व के साथ अपनी सांस और अपने शरीर को एक साथ संचालित करते हैं, और मन में प्रबल इच्छा रखते हैं की आप अपने जीवन को उच्चतम तरीके से जियेंगे, अपनी उच्चतम संभावनाओं को व्यक्त करेंगे, तब आप परम आनंद, शांति, और स्वास्थ्य का अनुभव करते हैं - यही नित्य योग है। अपने जीवन का स्वयं निर्माण करना, यही सच्ची श्रद्धा का प्रमाण है।

परमहंस नित्यानंद जी ने यौगिक शरीर की परिभाषा दी है, कि यौगिक शरीर वह है जिसमे यह पांच गुण हों:

शक्ति
आंतरिक बल
लचीलापन
शारीरिक गठन
ऊर्जा

उनका कथन है कि ‘जब आप शरीर के स्वामि होने का सच्चा उत्तरदायित्व उठाते है और उसे योग व प्राणायाम द्वारा रूपढाल देतें हुए, एक स्वस्थ एवं आनंदमय शरीर का निर्माण करते हैं, तब वह यौगिक शरीर है’।

Two people practicing a yoga balance pose on a deck

ऑनलाइन नित्य योग हेतु संपर्क : www.youtube.com/nithyanandayoga