दीक्षा
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दीक्षा, गुरु द्वारा शिष्य तक सत्य
को प्रत्यक्ष रूप से संचारित करने का
सीधा माध्यम है। दीक्षा द्वारा गुरु
अपने शिष्य को लम्बे काल तक सत्य
ग्रहण, धारण एवं प्रकाशित करने के
लिए तैयार करते हैं।
दीक्षा पर परमहंस नित्यानंद जी का वक्तव्य
जब एक आत्मज्ञानी गुरु आपको
स्पर्श कर दीक्षित करते हैं, तब आपके
शरीर में भी आत्मज्ञान शरीरप्रणाली
का सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता
है, जो आपके शरीरप्रणाली को भी
परिवर्तित कर देता है। यदि आप
सम्पूर्ण रूप से ग्रहण करने हैं तो
आपमें आत्मज्ञान की शरीरप्रणाली
का सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाएगा।
आपका शरीर यह जान जाएगा की
वह एक उत्तम अवस्था में पहुँच
सकता है। आपकी जैव-स्मृति को
यह ज्ञान हो जाता है की एक
उत्तम जीवन की सम्भावना है। जब
आपपर गुरु कृपा होती है तब आपका
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पूरी तरह
परिवर्तित हो सकता है।
आपके चैतन्य मन को सही उपदेशों
द्वारा गलत धारणाओं को निकाल
कर और सही धारणाओं से परिपूर्ण
कर पवित्र किया जा सकता है। आपके
अचेतन मन को ध्यान विधियों द्वारा
पवित्र किया जा सकता है। परंतु
सॉफ्टवेयर के बदलाव को स्थाई करने
के लिए हार्डवेयर को परिवर्तित करना
होता है। आपके मस्तिष्क की रेखाओं
को जीवनमुक्ति के अनुभव को ग्रहण
करने एवं प्रकाशित करने के लिए
बदलना होता है। यह केवल दीक्षा
द्वारा ही संभव है। दीक्षा के माध्यम
से आपके विभिन्न आयाम जागृत हो
जायेंगे। गुरु कृपा एवं दर्शन मात्र से
आपका मस्तिष्क इस नए सॉफ्टवेयर के
लिए तैयार हो जाएगा।
नजदीकी कल्पतरु सेण्टर जानने के लिए संपर्क कीजिये : +91 +80 27279999