दर्शन - दिव्यता की एक झलक
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

जीवन के सबसे अद्भुत एवं
सुन्दर क्षणों में से एक
मनोहर क्षण, जब हम
साक्षात दैवकि शक्ता के
समक्ष खड़े होते हैं।
'दर्शन' को प्रधानुकूल उस क्षण का वर्णन करने में
उपयोग किया जाता हैं जब हम किसी जीवमूर्ति, संत
या आत्माज्ञानी पुरुष का अवलोकन करते हैं। वैदिक
परंपरा में दर्शन का अति महत्व है, क्योंकि किसी दिव्य
आत्माज्ञानी पुरुष के दर्शन मात्र से ही कई जन्मों के कर्म
धुल जाते हैं और जीवन में गहरा रूपांतरण होता है।
परंतु दर्शन केवल देखने मात्र से कई अधिक बढ़कर है।
दर्शन को दिव्यदृष्टि के रूप में भी देखा जाता है, परंतु
कई संस्कृत शब्दों की तरह ही दर्शन को अनुवादित नहीं
किया जा सकता पर केवल महसूस किया जा सकता है।
तो फिर हम दर्शन की व्याख्या कैसे कर सकते हैं ?
जैसे किसी मंदिर में दिनचर्या के प्रारंभ होने से पूर्व जब
प्रातः गर्भगृह के मुख्य पट खुलते हैं और जब हम दीयों की
रौशनी से चमत्कृत आभूषित जीवमूर्ती को देखते हैं तो हमे
कुछ क्षणों के लिए एक ऐसा अनुभव होता है जो शब्दों,
विचारों एवं मन के परे होता है। उसे हम दर्शन कहते हैं।