KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/नित्य क्रियाSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

नित्य क्रिया

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

सदियों से भारत में करोड़ों लोग रोगों से मुक्ति पाने हेतु विविध क्रियाओं का अभ्यास करते आये हैं, परन्तु इनकी प्रभावशाली उपचारी शक्ति पर पश्चिमी देशों में कोई ध्यान नहीं दिया है।

परमहंस नित्यानंद जी ने शारीरिक एवं मानसिक विकारों के लिए १०८ प्रभावशाली उपचारी तकनीकें अर्थात नित्य क्रिया प्रदान की हैं। नित्य क्रिया में एक विशिष्ट क्रम में योग, ध्यान तथा प्राणायाम की पद्धति होती हैं जो किसी विशेष बीमारी का उपचार करती हैं और उससे बचने में मदद करती हैं। यह सारी विश्वसनीय यौगिक क्रियाएं हमारी (www.nithyananda.org/nithya-kriyas) पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।

परमहंस नित्यानंद जी का कथन है की उनकी यह देन स्वास्थ्य एवं चिकित्‍सा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की संभावना रखती है। यही नहीं, इससे पहले क्रियाओं को अलग अलग रोगों के लिए विशेष रूप से इस तरह सूत्रबद्ध नहीं किया गया था। हर क्रिया में संपूर्ण अनुदेश हैं, यह ठीक से सिखाया गया है की उसको कैसे करना है, हर क्रम को दर्शाने के लिए चित्र और चलचित्र (videos) हैं, जिससे कि हर व्यक्ति आरोग्य और स्वास्थ्य पाने में सक्षम हो जाये।

परमहंस नित्यानंद जी ने बालपन से सिद्ध योगियों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, और वे जन साधारण से गुप्त रखे गए प्राचीन योगिक विज्ञान में पारंगत हैं और उसे पुनर्जीवित कर रहे हैं। योग के पवित्र शास्त्र जैसे “पतांजलि योग सूत्र” और योग के मूलभूत आधार समझे जाने वाले तीन ग्रंथों से ही नित्य क्रिया की संरचना की गयी है। प्राचीन वैदिक शिक्षा को आधार बना कर, हर रोग के लिए कुछ विशिष्ट आसनों और प्राणायाम को संयोजित कर हर क्रिया की संरचना हुई है।

हर क्रिया को इस प्रकार बनाया गया है की वो न केवल शरीर को रोग से मुक्ति दिलाती है, बल्कि रोग के मूल कारण को ही मिटा देती है, जिससे की वह रोग कभी दोबारा न हो पाए। उदाहरण के लिए, मधुमेह (Diabetes) से ग्रसित होने के तीन कारण होते हैं:

बिना भोजन पर ध्यान दिए खाना ऐसा भोजन खाना जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है भोजन ग्रहण करते समय की मनोस्थिति, और भोजन करने का तरीका

नित्य क्रिया इन कारणों पर भी प्रभाव करती है।

साझा करण :

“यह अद्भुत है! पहले कभी किसी चीज़ से मेरा रक्त शर्करा (blood sugar) इतनी जल्दी कम नहीं हुआ!” कहते हैं, हूस्टन, तेक्सस, USA से रिकार्डो बोरेड़कि। रिकार्डो ६३ वर्ष के हैं और ३३ वर्ष से मधुमेह से पीड़ित हैं। नित्य क्रिया करने के बाद उनका चमत्कारिक उपचार हुआ। रिकार्डो बताते हैं की पहले उनका blood sugar ३००-४०० के बीच रहता था और वह प्रतिदिन ४५ की मात्रा में इन्सुलिन लेते थे, लेकिन जबसे वह नित्य क्रिया का अभ्यास कर रहे हैं, वह सुबह केवल ५ की मात्रा में इन्सुलिन ले रहे हैं, और उनका blood sugar बहुत गिर कर अब ८५ पर स्थायी है। आप इनका चमत्कारिक अनुभव इस वीडियों में स्वयं देख सकते हैं: http://www.youtube.com/ watch?v=ZBKGrH2ldJc&feature=plcp

नित्य क्रिया ऑनलाइन इंटरनेट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं, आप उन्हें यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.nithyananda.org/nithya-kriyas

[Figure: Yoga demonstration 1]

NITHYANANDA UNIVERSITY and NITHYA YOGA banner