KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/ब्रह्मांडीय सकारात्मकता और विश्व शांति हेतु अनुष्ठानSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

ब्रह्मांडीय सकारात्मकता और विश्व शांति हेतु अनुष्ठान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

हवन/अनुष्ठान का दृश्य

नित्यानंद वैदिक मंदिरों में ‘महा सप्तयागम’, एक भव्य सामूहिक अग्नि अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। विश्व शांति हेतु यह अनुष्ठान, १०१ समकक्षिक होम कुंडों में परंपरागत आहुतियों के साथ विधिवत किया जाता है। यह पारंपरिक धर्मक्रिया सनातन हिन्दू धर्म के ७ मुख्य देवताओं को आहुति देकर की जाती है, उनकी ऊर्जाओं का अग्नि में आवाहन करके और तत्पश्चात जड़ीबूटियों से अंतिम आहुति दी जाती है।

मनुष्य प्रणाली में सात मुख्य ऊर्जा केंद्र होते हैं, जिन्हें चक्र कहते हैं। हर देवता एक चक्र के स्वामी होते हैं। और हर चक्र एक भावना के साथ जुड़ा होता है, जो मन को आकुल करती है, जिसका प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। जब हम उस देवता की पूजा करते हैं, वह हमें इन भावनाओं की पकड़ के परे ले जाकर मुक्ति प्रदान करते हैं।

जब श्रद्धा से करी जाये तो यह क्रिया एक गहन ध्यान बन जाती है, जो सामूहिक नकारात्मकता को स्वच्छ करती है और ओजोन स्तर को भी शुद्ध करती है। सारे मन्त्र, अंतर्दर्शन व आहुति सकारात्मकता की लहरों को बढ़ाते हैं और इस प्रकार ब्रह्मांडीय सकारात्मकता और विश्व शांति में सहयोग देते हैं।

हवन करते हुए पुजारी