KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/नित्यानंद पवित्र कला विश्वविद्यालयSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

नित्यानंद पवित्र कला विश्वविद्यालय

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

मूर्तियाँ: अध्यात्मिक उर्जा की प्रारूप

‘आत्मज्ञानी गुरु, जब वें पृथ्वी लोक छोड़ते है, जब वे अपना शरीर छोड़ते है, उन्हें अनुभूति होती है कि एक ऐसा क्षेत्र संस्थित हो जो निरंतर लोगो को प्रेरित करे, जो निरंतर आरोग्यता प्रदान करे, जो प्रेरणा दे सके, जो उन्हें आध्यात्म का अनुभव दे सके, और जो उन्हें पवित्र भावनाबोध दे सके। इसी कारण उन्होंने निर्माण किया यह स्थापत्यों का - मंदिर। मंदिर उपगृह प्रसारण केंद्र है जहाँ उच्च तीव्र आध्यात्मिक ऊर्जा का सृजन होता है एवं यह समस्त भूमंडल (पृथ्वी) में संचारित की जाती है, मनुष्यों की सहायता हेतु जिससे वे अपनी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा सर्वोपरी आध्यात्मिक रूप से स्वयं का उपचार कर सके। ध्यान एक प्रमुख चाबी है इस ऊर्जा से सम्बंधित होने की, जो जीवमूर्ती के स्वरुप में हैं’

  • परमहंस श्री नित्यानंद जी
8-फीट ऊँची मिनाक्षी की प्रतिमा

8-फीट ऊँची मिनाक्षी की प्रतिमा

भारतीय मंदिर प्रचुर मूर्तिकला एवं भव्य अनुपातों या बड़े आकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। प्रमुख शिल्पकारों ने संतुलन की उत्कृष्ट भावना एवं शिल्प कौशल से करीब हजारों वर्षों से भव्य मंदिरों का पेचीदा शिल्पकला से निर्माण किया है।भारतीय मंदिर व शिल्प कला का इतिहास ५००० इ. पू. तक के अनुरेखित है। प्राचीन भारत की वैदिक परंपरा के अनुसार, भारतीय मंदिर कला (शिल्पशास्त्र) ने, हमें अनुभव करने के लिए अस्तित्व की अभिव्यक्त मुखाकृतियों को जीवित किया है। नित्यानंद पवित्र कला प्राचीन मंदिर कला का प्रचार एवं संरक्षण प्रदान करने हेतु स्थापित की गयी है; विस्मयैपूर्ण प्रेरणाप्रद मंदिर कलाकृति कि रचना करने के लिए। यह दैविक मूर्तियों, वाहनों (देवताओं के चालक), मंदिर निर्माण, ध्वज स्तंभ, मंदिर आभूषण, पूजा सामग्री आदि प्रदान करती है। समर्पित एवं प्रशिक्षित शिल्पकार अनुभवी स्थपतियों के नेतृत्व में मंदिर व शिल्प कला में नौ पीड़ियो तक कार्यरत रहते हैं। यह सभी आर्डर संसाधन एवं नौ-परिवहन के साथ-साथ सीधे संस्थान द्वारा नियंत्रित है। अत्यधिक आकर्षित उत्कृष्टता से प्रतियोगिता-मुलक कीमतों से उत्पादित, यह उत्पाद आधुनिक पुरुष को प्राचीन वैदिक धरोहर का वातावरण प्रदान करते है। संपूर्ण कार्य ‘अगम शास्त्र’ पर आधारित है - मंदिरों एवं दैविक मूर्तियों का प्राचीन विज्ञान। कार्यप्रणाली के संचालन में शिल्पकला के लिए रेखाचित्र बनाना, पत्थर उत्खनन, पाषाण,

Devotees and artisans participating in a traditional metal casting ceremony for deities

धातु, धातु की पत्तर एवं लकड़ी का काम, मंदिर के आभूषण की रचना, मूर्ती देवताओं के वस्त्र और आदि सम्मिलित है।