KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/अन्य उत्सवSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

अन्य उत्सव

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दीपावली वैदिक परम्परा के अनुसार उस दिन के रूप में मनाया जाता है जब हम अपनी अज्ञानता को सच्चे ज्ञान या आत्मज्ञान के अंतर्निहित दीपक को जला कर नष्ट कर देते है। दीपावली नित्यानंद ध्यानपीठम में आशीर्वाद दिवस भी है। यह उस दिन वर्ष २००० में था, जब नित्यानंदजी को उनके अवतारिक मिशन का बोध हुआ था जब उनके पहले आशीर्वाद के अमृत शब्द, 'अनंदामागा इरंगल' अर्थात 'आनंदमय रहो' उनके श्री मुख से निकले, नौ महीने की समाधि उपरान्त, अपने शरीर व मन से वियोजित होने के अनुभव उपरान्त, आत्मज्ञान की प्रत्यक्ष अनुभूति के बाद।

कृष्णाष्टमी भगवान् श्री कृष्ण का जन्मदिवस है, जो इस पृथ्वी लोक पर संभावित सबसे महानतम अवतारों में से एक हैं। होली रंगों का त्यौहार है। होली में रंग के गुलाल को एक दुसरे पर लेपा जाता है, बहुत आनंद एवं उल्लास के बीच, जाति, वर्ग, उम्र एवं लिंग के अंतर को तोड़ते हुए। होली उत्सव भगवान् कृष्ण को मनाता है, जो पृथ्वी गृह पर सदा से सबसे चंचल, लीलाधारी, प्रेममय एवं सर्वाधिक प्रिय अवतार है।

कार्तिगई दीपम, भगवान शिव का ब्रह्मा एवं विष्णु के अपूर्णत्व को पूर्णत्व प्रदान करने के लिए, एक 'ज्योतिस्तंभ'

  • अनंत प्रकाश के स्तंभ के 'लिङ्गोत्भव' रूप में महा प्रकटन को चिह्नित करने हेतु मनाया जाता है। कार्तिगई दीपम में एक दीप को दुसरे की लौ से जलाकर हजारों घी के दीप जलाये जाते है, परम ब्रह्मांडीय सत्य को दर्शातें हुए कि एक बन जाते है अनेक और अनेक बन जाते है एक।

कार्तिगई दीपम वह दिन भी है जब एक कठोर तपस्या के लम्बे अन्तराल बाद, जो देवी पार्वती ने उनके दिव्य पति भगवान शिव के लिए पराभक्ति के साथ किया, भगवान शिव ने उन्हें उनका आधाशरीर प्रदान किया जिससे वे दोनों पूर्णरूप से संयोगित होकर एकाकार हो जाये, प्रभु अर्धनारेश्वर (जीवमूर्ती जिसका शरीर आधा नर व आधा नारी) के जन्म का अंकन करते हुए। शारीरिक रूप से यह शिव एवं पार्वती के दिव्य संयोग को दर्शाता है। आध्यात्मिक रूप से, यह अद्वैत के पुर्ण मिलाप को दर्शाता है। दो नहीं पर एक। शिव एवं पार्वती दो नहीं, पर एक है।

मूर्ति श्रृंगार
होली उत्सव