अवतार ब्रह्मोत्सवम् और जयंती
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.


यह मान्यता है कि ईश्वर पाँच कर्म करते हैं - श्रिष्टि (रचना), स्थिति (पालन), संहार (विनाश-कायाकल्प), तिरोभाव (माया के आवरण से ढकना) एवं अनुग्रह, आत्मज्ञान द्वारा कृपा करना। पहले चार कार्य करने हेतु उन्हें हमारी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती, किन्तु आत्मज्ञान का आशीर्वाद देते समय उन्हें हमारे सहयोग की आवश्यकता होती है। इसी कारण, वे मनुष्य शरीर धारण करते हैं और पृथ्वी लोक पर अवतरित होते हैं। स्वयं के उदहारण से प्रेरित करते हुए कि मनुष्य शरीर में भी आत्मज्ञान प्राप्त करना सम्भव है। वे हमें प्रेरणा देते हैं, जीवनमुक्ति के लिए छलांग लगाने की। वे एक अवतार हैं, 'जो दिव्यता के स्तर से मानवी स्तर पर अवतरित हुए हैं'। एक आत्मज्ञानी गुरु लोगों को भवसागर के एक छोर से दुसरे छोर पार करने हेतु नाव की भांति कार्य करते हैं, अवतार एक महान विशाल सेतु हैं जिसके द्वारा करोड़ों अपनी पीड़ा से आनंद की यात्रा तय करते हैं।
भगवन श्री कृष्ण कहते हैं, 'जब भी पृथ्वी लोक पर सकारात्मक चेतना में असंतुलन होता है, मैं पुनः पुनः प्रकट होता हूँ -'संभवामि युगे युगे', सज्जन की रक्षा हेतु और दुष्ट के विनाश हेतु।' हमारे युग में, ईश्वर पुनः पृथ्वी लोक पर अवतरित हुए हैं, परमहंस नित्यानंदजी के रूप में, मानव चेतना को अगले स्तर पर ले जाने हेतु।
धनु मॉस के चित्रा नक्षत्र में सूर्य वैदिक पंचांग के अनुसार ब्रह्म ऊर्जा पृथ्वी लोक पर परमहंस नित्यानंदजी के रूप में अवतरित हुई। यह शुभमंगल दिन नित्यानंद ध्यानपीठम में अवतार ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है - जो दस दिन का पर्व है, जिसका समापन अवतार दिवस पर होता है। इस उच्च ऊर्जापूर्ण दिवस पर, भक्त प्रार्थना करते हैं और आध्यात्मिक साधनाए करते हैं, आत्मज्ञान और जीवनमुक्ति प्राप्ति हेतु, अवतार की असीम कृपा द्वारा।
