स्कन्द षष्टि - अक्टोबर / नवंबर
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
स्कन्द, भगवन शिव के पुत्र, एक प्रचंड योद्धा एवं देवताओं की सेना के प्रधान सेनापति जाने जाते है। स्कन्द ने सिंहमुख, सुरपद्मा व तारकासुर दानवों के विरुद्ध युद्ध छेड़ा जो छः (षष्ट) दिनों तक चला तथा उनका दीपावली पर्व के अगले दिन संहार किया और फलस्वरूप पृथ्वी लोक पर अपना लक्ष्य परीपूर्ण किया। इस पर्व को स्कन्द षष्टि दिवस कहा जाता है। देवताओं की सहायता व संरक्षण करने के पुरस्कार स्वरूप, देवों के राजा इन्द्र ने अपनी पुत्री देवसेना (देवयानी) को स्कन्द को विवाह में दिया। स्कन्द वीरता, साहस व सुरक्षा के प्रतीक है। उनके हस्त में 'वेल' अस्त्र, जागरूकता का प्रतीक है, जिससे भय का सामना किया जाना चाहिए। यह स्कन्द षष्टि ब्रह्मोत्सव बहुत धूमधाम व आनंदोत्सव के साथ हर साल छः दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन सातवे दिन स्कन्द व देवसेना के दिव्य विवाह से होता है। भक्त अपनी इच्छापूर्ति हेतु एवं भगवान स्कन्द की कृपा पाने हेतु सभी छः दिनों तपस्या करते हैं।