KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/ब्रह्मोत्सव और विभिन्न पर्वSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

ब्रह्मोत्सव और विभिन्न पर्व

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

हिंदुत्व, अपने रंगों से परिपूर्ण सर्व देवी व देवताओं के शिष्टिमंडल सहित, इस सत्य को आनंद से हृदयसात करते हैं की अव्यक्त निराकार उसी रूपाकार में व्यक्त होतें है जिसमें भक्त दर्शन की स्वेछा रखते हैं। ब्रह्मोत्सव दीर्घावधि उत्सव हैं, जो इन दैविक अव्यक्त शक्तियों के प्रत्येक व्यक्त रूप का उत्सव मनाते हैं।

ब्रह्मोत्सव में सात प्रमुख पीठासीन जीवमूर्तियों के उत्सव मानाने के अलावा, दो महत्वपूर्ण पर्व जो भगवान शिव और आध्यात्मिक गुरु को सुपूजित करते हैं, यह भी नित्यानंद ध्यानपीठम में मनाये जाते हैं। अन्य पर्व जो इस वैदिक जीवनशैली में रंग भरते हैं, वे हैं कृष्ण जन्माष्टमी (भगवन श्री कृष्ण जयंती), पोंगल (फसल उपज का पर्व), वैदिक नव वर्ष, होली (रंगों का त्यौहार) और दीपावली, प्रकाश का पर्व, आदि।

मीनाक्षी, गणेश और वेंकटेश्वर की मूर्तियाँ

चित्तिरै ब्रह्मोत्सवम् - अप्रैल

ब्रह्म ऊर्जा ने मानव रूप धारण किया और लगभग २००० वर्ष पूर्व पृथ्वी लोक पर दो रूपों में अवतरित हुए, एक पुरुष व दूसरी स्त्री। भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित हुए भगवान सोमसुंदरेश्वर के रूप में, और देवी अवतरित हुई मीनाक्षी के रूप में, दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य के मदुरै, देवस्थान नगरी में।

कावेरी सभ्यता के सांगा युग में, देवी मीनाक्षी, पंड्या राजा मलयध्वज की तपस्यों के फलस्वरूप उनकी तीन वर्षीया पुत्री के रूप में अग्नि से प्रकट हुईं। मीनाक्षी हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होते हुए बड़ी हुईं। एक उग्र योद्धा व युद्धकला में पारंगत, उन्होंने आठों दिग्पालकों को जीता, जो प्रत्येक आठ दिशाओं के अंशदेवता हैं, और उन्होंने भगवान देवेन्द्र, अंशदेवों के राजा को भी जीत लिया।

अन्ततः मीनाक्षी कैलाश पर्वत की ओर अग्रसर हुई, भगवान शिव पर विजय प्राप्ति हेतु। कैलाश में उन्होंने नंदिदेव से युद्ध कर उन्हें पराजित किया, जो भगवान शिव के दिव्य वाहन हैं। तत्पश्चात भगवान शिव स्वयं नीचे आये उनका सामना करने हेतु। जिस क्षण उनके नेत्र भगवान शिव पर पड़े, मीनाक्षी को बोध हुआ कि वे उनके भविष्य पति हैं। वे शिव से प्रेम करने लगीं और उनसे सभी देवताओं की उपस्थिति में विवाह किया। भगवान विष्णु ने स्वयं मीनाक्षी व सोमसुंदरेश्वर का विवाह संपन्न किया। शिव ने इस अवतार में सोमसुंदरेश्वर नाम ग्रहण किया।

हर वर्ष, चित्तिरै के तमिल मास में ब्रह्माण्ड पुनः पुनः उत्सव मनाता है, मीनाक्षी और सुंदरेश्वर के भव्य दिव्य विवाह या तिरुकल्याणम का। यह अवधि चित्तिरै ब्रह्मोत्सव के रूप में मनायी जाती है। हर दिन मीनाक्षी और सुंदरेश्वर भिन्न दिव्य वाहनों पर प्रकट होते हैं तथा भगवान शिव की दिव्य लीलाएं व अलंकार दर्शायें जाते हैं। इसे ही लीलाध्यान कहते हैं।

गणेश ब्रह्मोत्सवम् अगस्त / सितंबर

गणेश हाथी-मस्तक वाले देवता हैं जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं। वे सर्वत्र सब हिंदुओं द्वारा पूजे जाते हैं। गणेश के जन्म की व उनके हाथी-मस्तक स्वरूप की कथा अति असाधारण है। एकदा, जब देवी पार्वती नदी में स्नान ले रही थीं, उन्होंने स्नान में उपयोग किए चन्दन के लेप को गूँधकर, उस लेप को एक मानव आकृति देकर, उसमें प्राण फूंके। उसी क्षण चन्दन की मूर्ती एक जीवंत बालक बन गया। उन्होंने स्नान पूर्ण करने के समय तक इस बालक को अपना द्वाररक्षक बनाने का निर्णय लिया। जब शिव नदी पर आयें, बालरक्षक ने उन्हें भीतर जाने से वर्जित किया। क्रोधित होकर, शिव ने इस बालक का मस्तक काट दिया। जब पार्वती को ज्ञात हुआ कि उनका पुत्र निष्प्राण हो गया है, उन्होंने उसे पुनःजीवित करने हेतु शिवजी को निवेदन किया। निकट कहीं उपयुक्त मानव रूप न मिलने के कारण, शिवजी ने एक श्वेत हाथी को मुक्त कर, उस हाथी का सर काटा और बालक के शरीर से जोड़ दिया। शिवजी ने उसे 'गणेश' नाम दिया अर्थात् गणों के ईश्वर, 'गण' अर्थात् शिवजी की भद्र गणों व प्रेतों की सेना। यह शुभ-मंगल दिवस जो 'गणेश' के जन्म का प्रतीक है, गणेश चतुर्थी नाम से मनाया जाता है। गणेश को विनायक व गणपति भी कहते हैं। गणेश संकट मोचक हैं जो हमारी कल्पनाओं से जन्मी अंतर व बाहरी जगत की बाधायें हरते हैं। गणेश ब्रह्मोत्सव एक १०-दिन का उत्सव है, जो भगवान गणेश के अवतरण पर्व को मनाता है।

वेंकटेश ब्रह्मोत्सवम्

वसंत ब्रह्मोत्सवम् दिव्य उत्सव है, जो भगवान वेंकटेश्वर के अवतरण (सम्भावन) का उत्सव है, जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। (वसंत अर्थात वसंत ऋतु एवं ब्रह्मोत्सवम अर्थात दैविक ब्रह्माण्डीय उत्सव)। प्रकृति मनुष्य की हर भावना के प्रति प्रक्रिया व्यक्त करती है। वसंत का आगमन हमारे भीतर व बाहर एक अनोखा परिवर्तन आता है। कोमल हवाएं और प्रफुल्लित पुष्पों की सुगंध हर प्राणी को भावित करती हैं। हर व्यक्ति को अपने भीतर प्रेम व कोमलता को पुष्पित होने का आभास होता है। वह प्रेमवश अपने भीतर विस्तारण अनुभव कर पाता है। यही वह जादू है जो प्रकृति हम सबके भीतर वय करती है।

श्री आनंद वेंकटेश्वर ब्रह्म प्रेम का प्रतीक व प्रतिरूप हैं।

भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति
देवी नित्यानंदेश्वरी और नित्यानंदेश्वर

वे वैभव और धनवनता के भी ईश्वर हैं। उनकी ऊर्जा से सम्बद्ध होने से जो आशीर्वाद और वरदान हर व्यक्ति को प्राप्त होते हैं, वह भगवान वेंकटेश्वर की उदारता का प्रमाण हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मीजी धन की देवी हैं। इसी कारण भगवान वेंकटेश्वर एक अति लोक-प्रिय दैविक ऊर्जा हैं।

नित्यानन्देश्वर मंदिर स्थित है, नित्यानंद ध्यानपीठम के बिड़दी आश्रम में। क्योंकि देवी नित्यानंदेश्वरी ने हमारे कल्याण हेतु करुणापूर्वक आत्मज्ञान की तकनीकों को ग्रहण किया और उन्होंने नित्यानंदेश्वर की शक्ति का अपनी अंतरात्मा में संपूर्णतः जागृत व संस्थित किया, इस अनंदोदय वृत्तान्त कै पर्व को नित्यानंद ध्यानपीठम में नित्यानंदेश्वर के ब्रह्मोत्सव रूप में मनाया जाता है।