दिवंगत आत्माओं से पूर्णत्व
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
महेश्वर पूजा वह प्रक्रिया है, जो वैदिक हिन्दू परंपरा के अनुसार दिवंगत आत्माओं से पूर्णत्व हेतु की जाती है। महेश्वर पूजा वह पूजा है, जो संन्यासियों को व संन्यास पथ पर ब्रह्मचारियों को अर्पित की जाती है। इस पूजा में संन्यासियों को स्वयं भगवान शिव का प्रतिरूप मानकर उन्हें भिक्षा व भोजन सेवा का निवेदन किया जाता है। महेश्वर पूजा वैदिक परंपरा की सबसे प्राचीन अभिलिखित शास्त्रविधि है, जो आज भी प्रचलित है। महेश्वर पूजा में महेश्वर स्वरूपी स्वामीजी स्वयं पूजा ग्रहण करते हैं और नैवेद्य भिक्षा - भोजन सेवा को स्वीकार करते हैं।
महेश्वर पूजा उस व्यक्ति कि स्मृति में अर्पित की जाती है, जो अब शरीर में नहीं है। आत्मा को शांति प्राप्त होने हेतु यह अर्पण किया जाता है। वास्तविक शांति जो एक आत्मा अनुभव कर सकती है, वह जीवनमुक्ति की स्थिति है। महेश्वर पूजा सब दिवंगत आत्माओं के साथ पूर्णत्व प्रदान करती है, और इस प्रकार प्रतिभागी मुक्ति प्राप्त करता है सब अपूर्णत्वों एवं संस्कारों से जो दिवंगत आत्मा से जुड़े व उनसे प्राप्त हैं।
संन्यासियों की और कोई इच्छा या प्रयोजन नहीं होता जीवन मुक्ति के सिवाय, और अपनी पहचान को ब्रह्माण्ड में विलीन करने के सिवाय। वे ब्रह्माण्ड का एक शुद्ध प्रवाह बन जाते हैं। इसलिए उन्हें खिलाने एवं पूजा अर्पण करने से वही परिणाम दिवंगत आत्मा में भी लाया जाता है, जो उन आत्माओं को जीवन मुक्ति प्राप्त करने में और ब्रह्माण्ड में विलीन होने में सहायक होता है। बिड़दी आश्रम में आयोजित महेश्वर पूजा में स्वामीजी, जो ब्रह्माण्डीय ऊर्जा या पराशक्ति के अवतार हैं, स्वयं भिक्षा ग्रहण करते है व भोजन करते हैं और दिवंगत आत्माओं को मुक्त करते हैं। चाहे कितने ही जन्म उस व्यक्ति ने शरीर छोड़ने के उपरांत ले लिए हों, और चाहें उस व्यक्ति ने जीवन में स्वामीजी से मिला हो या नहीं, गुरु हस्तक्षेप कर सकते हैं और अपनी उपस्थिति दिवंगत आत्मा के जीवन में लाकर उसे जीवन मुक्ति की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
स्वामीजी कहते हैं कि यदि एक व्यक्ति आत्महत्या करता है, उसकी मुक्ति हेतु महेश्वर पूजा के अलावा और कोई मार्ग नहीं। स्वामीजी और कहते हैं कि वे दिवंगत आत्मा की सहायता तभी कर सकते हैं, जब उस व्यक्ति का फोटोग्राफ दिया जाये (खासकर तब, जब दिवंगत आत्मा स्वामीजी से दीक्षित शिष्य न हो)। क्योंकि उन्हें उस आत्मा को पूरे ब्रह्माण्ड में खोजना पड़ता है, केवल एक छोटी फोटोग्राफ की जानकारी के साथ। और परंपरा यह भी कहती हैं कि चावल का एक दाना यदि एक आत्मज्ञानी गुरु को अर्पण किया जाये, तो महेश्वर पूजा के प्रतिभागी की ऊपर और नीचे की सात पीढ़ियों को मुक्ति प्राप्त होती है। जितने अधिक चावल के दाने खिलाएंगे, उतने ही अधिक कल्पों तक (४.३२ करोड़ मनुष्य जीवन वर्ष) प्रतिभागी को कैलाश (एक अत्तमज्ञानी गुरु के सानिध्य में) में जीवन प्राप्ति होगी।
