KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम् - सप्तंबर / अक्टोबरSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम् - सप्तंबर / अक्टोबर

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

नवरात्रि ब्रह्मोत्सव या दशहरा देवी का त्योहार है - जगत जननी, आदिशक्ति का। देवी पवित्र स्त्री पराशक्ति की मूर्तिस्वरूप हैं। नवरात्रि का अर्थ है नौ रातों (रात्री) का समूह। मार्कण्डेय पुराण विस्तृत रूप से वर्णन करता हैं कि किस प्रकार देवीमाता ने नकारात्मकताओं से पृथ्वी लोक का रक्षण किया, जो नकारात्मकताएं कई असुरों के रूप में प्रकट हुई, विशेषतः महिषासुर नमक असुर में। इन दुष्कृत नकारात्मक शक्तियों से युद्ध करने हेतु दुर्गा, सरस्वती व लक्ष्मी की शक्तियों ने एकविलीन होकर एक रूप धारण किया जो महिषासुर मर्धिनि या चंडी कहलाता है। सभी नौ रात्रियों में देवी ने नकारात्मकताओं से युद्ध किया और दसवे दिन उन्हें दिग्विजय प्राप्ति हुई। यह दसवा दिन जो नकारात्मकता के विनाश और सकारात्मक शक्ति - पवित्र नारी शक्ति के विजय का प्रतीक है, इसे विजय दशमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। विजय दशमी कोई भी वर्ष के दो अति शुभ दिवसों में से एक है, दूसरा दिवस है अक्षय प्रितीय।