KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/द्वितीय दिवसSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

द्वितीय दिवस

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

निर्भय ध्यान (अन्धकार ध्यान)

स्वस्थ होनेवाला चक्र: स्वाधिष्ठान
चक्र का स्थान: नाभिस्थल से २ इंच नीचे
चक्र के अस्वस्थ होने का कारण: भय, विशेषतः मृत्यु का भय
चक्र के स्वस्थ रहने की मनोस्थिति: भय की समझ और उसका सामना करना
ध्यान तकनीक का स्त्रोत: वेदान्त

ध्यान की विधिः (कुल समय - ३० मिनट)

निर्भय ध्यान की विधि, वेदान्त से ली गई है। इस ध्यान से, शरीर के बाहर रहने के अनुभव होते हैं।

शरीर से बाहर रहने का अनुभव, मृत्यु का अनुभव है। जब यह ध्यान नियमित रूप से किया जाता है, हर बार सूक्ष्म ब्रह्मांडीय शक्ति, जो गहरे अन्धकार के रूप में है हर जगह, वह मन, शरीर को ऊर्जा देती है। यह स्वाधिष्ठान चक्र को शक्तिशाली करती है, यह ध्यान ३० मिनट का दिग्दर्शित ध्यान है, यह कराया जाता है। अपने अपने स्थान पर आरामपूर्वक बैठे जायें, जो नीचे नहीं बैठ सकते, वह लोग कुर्सियों पर बैठ सकते हैं। अपने सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें।

(हल्का संगीत बजता है)

आँखें बन्द कर लीजिए। गहरी श्वास लीजिए। कल्पना कीजिए कि आप एक घने जंगल के बीच से गुजर रहे हैं। आप जंगल में उस जगह पहुँच गये हैं जहाँ यह बहुत ही घना है, वहाँ आप एक गहरी, एकदम अन्धेरी गुफा में प्रवेश कर रहे हैं, आँखों को कहीं कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा है। उस अन्धेरी गुफा में आप बैठ गये हैं। आपको अपना शरीर भी दिखाई नहीं पड़ रहा है, माल आपको अपने होने के अनुभव के अतिरिक्त, आपकी और कोई पहचान नहीं है।

उसको ढीला छोड़ने के बाद ही अगले अंग को तनाव में लाना है। यह आइसोमेट्रिक व्यायाम की तरह है जो आप शरीर के सभी अंगों के साथ करते हैं।

इस २० मिनट की क्रिया के बाद आप अपने को एकदम खाली, ठंडा और पूर्ण शान्त अनुभव करेंगे। फिर अगले १० मिनट के लिए, आप बैठ जायें और आँखे बन्द करके हुंकार करे, केवल हू शब्द का उच्चारण करें। बहुत जोर से और गहराई से करने की कोई आवश्यकता नहीं, बिल्कुल शान्त तरीके से करें। जैसे जैसे 'हू' का जाप करें, साक्षी की तरह होकर जो भी आपके अन्दर और बाहर हो रहा है उसका अवलोकन करें, आप मात्र साक्षी होकर देखेंगे। इस तकनीक के जो पहले हिस्से हैं १०-१० मिनट के सिर्फ तैयारी हैं अन्त के तीसरी क्रिया के लिए, जो वस्तुतः असली ध्यान है। जब आप तीसरी प्रक्रिया पर पहुँचेंगे, तब आप पायेंगे कि आपका मन पूर्ण शान्त है बिना किसी प्रयत्न के, अपने आप। यह शान्ति प्रयत्न से नहीं लाई जा सकती बल्कि पहले दो भागों की क्रिया के बाद अपने आप आ जाती है।

इस तकनीक को खाली पेट ही करना उचित है, या कम से कम खाना खाने के दो घंटे बाद करें, अन्यथा भोजन का वमन हो जायेगा।

खड़े हो जाइये और आँखें बन्द कर लीजिए। गहरे में अपने मणिपूरक पर ध्यान कीजिए और उस क्षेत्र के भारीपन का अनुभव कीजिए। यह आपकी चिन्ताओं से भरा हुआ है। एक निमट के लिए, मणिपूरक चक्र पर अपना ध्यान केन्द्रित कीजिए। प्रयत्न कीजिए, वहाँ जमा हुए क्रोध और चिन्तायें जो विभिन्न कारणों से अन्दर जमा होती गई है।

अब, अजीब अजीब आवाजें अपनी नाभिस्थल से करना शुरु कीजिए, जितनी जोर से कर सकें। ध्यान रहे चिल्लाने में शब्दों का प्रयोग नहीं करना है। यदि शब्दों का प्रयोग करेंगे, तो सिर्फ जानी पहचानी और ताजी भावनायें ही ऊपर आ पायेंगी, इतना ही नहीं, शब्द और शब्दों का को जन्म देगी बिना शब्दों के साथ जुड़ी हुई भावनाओं को उखाड़ने के। सिर्फ अजीब आवाजें निकालें, जिनको आप भी नहीं समझ सकें, समझ में आनेवाली किसी भाषा के शब्द न हों, तभी आपका अवचेतन खुलेगा, और छुपी हुई भावनायें बाहर निकल पायेंगी। हाथों को हिलाइये चीखिये, चिल्लाइये, आँसू बहने लगे, उन्हें बहने दीजिए।

इसे पूरी शक्ति से, पूरा जोर लगाकर करिये, ताकि सारी नकारात्मक भावनाओं का वमन हो जाये। जीवन की सभी दुःख की और बुरी घटनाओं को याद कीजिये, जो भी व्यक्ति कारण था या उन घटनाओं में सम्मिलित था, उसको याद कीजिए और उसके प्रति पैदा हुए विचारों और भावनाओं को याद कीजिए और चिल्लाईयों अनजान आवाजों में। सभी दबी हुई यादों को निकालिये, पूरी तरह उन दुःखद घटनाओं, कष्टकारी स्थितियों में मन को लीन कर दीजिए चिल्लाने के साथ साथ। और किसी भी चीज के बारे में मत सोचिये।

इस तरह करते हुए, २० मिनट के पश्चात रुक जाइये। आँखे बन्द रखे रखे, अब बैठ जाइये जहाँ हैं वहीं पर और अगले १० मिनट तक बिल्कुल मौन रहिये। कोई विचार उठे, तो मात्र साक्षीभाव से देखिये उसे। अपने मणिपूरक चक्र के क्षेत्र में आये हल्केपन को अनुभव कीजिए। आप इसे एकदम हल्का और आनन्द की अवस्था में पायेंगे। आपका सम्पूर्ण अन्तरतम एकदम हल्का और आनन्दमय अनुभव होगा।

(लोग इस मणिपूरक शुद्धि क्रिया को करते हैं साथ में चल रहे संगीत के साथ)

(अंत में स्वामीजी शान्तिमंत्र का उच्चारण करते हैं ...)

ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः

धीरे, बहुत धीरे से अपनी आँखे खोलिये। अब हम अगले सत्र में मिलेंगे, धन्यवाद।

यह ध्यान खाली पेट करना चाहिए, प्रातःकाल अथवा जब किसी और समय करना हो, तो भोजन और ध्यान के बीच कम से कम २ घंटे का अन्तर अवश्य होना चाहिए। इस ध्यान को आप अकेले या समूह में कर सकते हैं, यदि यह ध्यान, ध्यानियों के साथ समूह में किया जाये, तो ध्यान करने का स्थल भी ऊर्जा धारण कर लेता है।

अब मैं आपको यह तकनीक समझाता हूँ:

सुखासन में नीचे बैठ जाइये। गर्दन, सिर और रीढ़ सीधी रहेगी। जो नीचे नहीं बैठ सकते, वे लोग कुर्सियों पर बैठ सकते हैं। बिल्कुल तनावरहित, आराम से हो जायें और आँखें बन्द कर लें। हम आँखें बन्द करने के बाद भी तमाम तरह के रूप और चित्र देखते रहते हैं, बन्द आँखों के पीछे से। इसको रोकने के लिए, कल्पना कीजिये कि आपकी पुतलियाँ पत्थर हो गई हैं, उनको कड़ा कर लीजिए, उनको मानसिक रूप से दबाव डालिये, ऐसा करने से बंद आँखों में विचार और चित्रों का आना बंद हो जायेगा। असल में पुतलियों के चलने और मन में उठने वाले विचारों का बड़ा नजदीक का सम्बन्ध है। इसलिये कहा गया कि पुतलियों का संचालन बंद कर लें, लेकिन इनको बंद करने के बारे में बहुत चिन्तित भी न हों, बस ध्यान की प्रक्रिया प्रारम्भ करें।

अपने होठों को बंद रखते हुए, म्म्म् .. की ध्वनि अन्दर से पैदा करें। यह वैसा होगा, जैसे यदि आप खाली ड्रम के अन्दर मुँह डालकर गुंजार करें। उसी तरह की आवाज पैदा होगी। कृपया ध्यान दें, यह ध्वनी हम् अथवा ॐ की नहीं है, यह सिर्फ होठों को बन्द रखते हुए गुंजार - म्म्म् ... की ध्वनि है। इस ध्वनि की जितना लम्बा खींच सकें, दूसरी साँस अन्दर लेने के पहले, उतना लम्बा

दिव्य नेत्र ध्यान

(दिव्य चक्षु)

स्वस्थ होनेवाला चक्र: आज्ञा चक्र
चक्र का स्थान: भ्रूमध्य में
चक्र के अस्वस्थता का कारण: बहुत अधिक गम्भीरता
चक्र स्वस्थ होने की मनःस्थिति: सहज स्वभाव
ध्यान तकनीक का स्त्रोत: जरथुस्र परम्परा से

ध्यान निर्देश (कुल समय: ३० मिनट)

दिव्यनेत्र ध्यान, आज्ञा चक्र को जागृत करने के लिए किया जाता है। जागृत आज्ञा चक्र आपको सृष्टि की प्रज्ञा के साथ जोड़ता है। यह तकनीक जरथुस्र परम्परा से ली गई है। इस तकनीक के दो हिस्से हैं - पहला आज्ञा चक्र को स्वच्छ करने के लिए और दूसरा हिस्सा इसको उजीवान करने के लिए। आज्ञा चक्र जिसे तीसरा नेत्र भी कहा जाता , यह जागृत चक्र, माया और मोह को भंग करने वाला कहा जाता है। यह आपके अन्दर दिव्य चेतना को जागृत करता है।

यहाँ पर, आपके सामने एक प्रार्थनादीप जलाया गया है, इस दीप के लिये तिल का तेल या गाय का घृत प्रयोग किया जाता है। आप मोम्बत्ती का प्रयोग भी कर सकते हैं, सिर्फ एक बात का ध्यान हो कि यह वानस्पतिक वसा से बनी हो। यह ध्यान एक निर्देशित तकनीक है। आपको माल निर्देशों का पालन

सहस्रार ध्यान

सीधे बैठिये। आँखें बंद कीजिए। अपने सहस्रारा चक्र पर ध्यान दीजिए। शरीर के अन्य भागों को भूलकर केवल अपने सहस्रार चक्र पर ध्यान दीजिए और उसी में आराम से बैठिए। अपने मुख पर एक मुस्कान रखिए और आराम से बैठिए।

अपने पूरे अंतर से अपनी माँ को कृतज्ञता दीजिए जिन्होंने आपको यह शरीर दिया। उन्हें याद कर उन्हें पूरे तन-मन से अपना आभार दीजिए।

अपने पिता को अपनी कृतज्ञता दीजिए जिन्होंने आपको यह जीवन दिया और आपकी सारी जरूरतों को पूरा किया।

उन सारे डाक्टरों और नर्सों को अपना आभार दें जिन्होंने आपका इस धरती पर स्वागत किया जब आपने जन्म लिया।

उन सारे लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने वह अस्पताल और घर बनाया जिसमें आपने जन्म लिया।

उन सारे लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपका देखभाल किया जब आप एक नन्हें शिशु थे।

उस सब लोगों को अपना आभार प्रकट करें जिन्होंने आपके खाने, कपड़े और जीवन के लिए काम किया जब आप छोटे थे।

अपने प्राथमिक शिक्षा के सारे अध्यापक, टीचर को अपना आभार प्रकट करें।

अपने बालपन के सारे मित्रों को अपना आभार दें जिन्होंने आपके बचपन को खुश बनाया जिन्होंने अपनी खुशी, अपनी मासूमियत आपके साथ बाँटी।

हर व्यक्ति से माफी माँगिए जिससे जाने या अंजाने में, जान बूझकर या बिना समझे जिन्हें आपने दुःख पहुँचाया हो।

अपने शत्रुओं को अपना आभार दें, उन लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपको दुःख पहुँचाया है क्योंकि उनके वजह से आप दृढ़- सबल और क्षमस्वी बने हैं। उन्हें आपके द्वारा पहुँचे दुःख के लिए उनसे माफी माँगिए।

उन सब लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या आध्यात्मिक रूप में मदद की।

हर व्यक्ति को याद कर, अपना समय लेकर अपना आभार दें।

अपने शरीर और उसके हर भाग को अपना आभार दें।

अपने मन को उसके चमत्कारिक कामों के लिए अपना आभार दें।

उस दिव्य शक्ति, उस भगवान को अपना सादर आभार दें जिनकी वजह से ये सब चीजें आपके जीवन में संभव हुई है।

आखिरकार, उस गुरु को अपना आभार दें जो इस प्रपंच शक्ति, इस दिव्य शक्ति के जीते-जागते स्वरूप हैं।

आपके मुझपर विश्वास के लिए और इन दो दिनों तक मेरे शब्दों को सुनने के लिए मैं अपना आभार आप सबको देता / देती हूँ।

अब आप अपनी आँखें खोल सकते हैं और आपके हाथों में फूलों को इस सफेद कपड़े में डालकर प्रपंच शक्ति को अपनी कृतज्ञता अर्पण कर सकते हैं।

(हर व्यक्ति आकर कृतज्ञता के फूल अर्पण करता है। यह ध्यान करते समय आप अपनी माला अपने गले में पहन सकते हैं। यह उस शक्ति को अर्जित कर सकती है जो इस ध्यान में उत्पन्न होती हैं।

(सब शक्ति सागर करते हैं।)

ॐ शांति शांति शान्तिः

धीरे, बहुत धीरे अपनी आँखें खुले।