परिशिष्ट
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
परिचय

वर्तमान युग में, हमारे बीच, परमहंस नित्यानन्दजी गहन, अप्रकट सतचित - आनन्द को प्रकट करने वाले आत्मज्ञानी व्यक्तिरुप हैं। मनुष्य के मूल स्वरुप आन्तरिक आनन्द की प्राप्ति एवं आनन्दमय जीवन जीने के विज्ञान को, इस विश्व में पुनःस्थापित करना ही इनका ध्येय एवं कार्य है। दक्षिण भारत के तिरुवन्नामलाई शहर में परमहंस नित्यानंदजी का जन्म हुआ। एकनिष्ठ आध्यात्मिक खोज में वर्षों की कठिन साधनाओं एवं गहन तपस्या करते हुए, सत-चित-आनन्द अवतरित हो गया, ठोस अनुभव के रुप में नित्य-आनन्द होकर।
स्वामीजी की आध्यात्मिक खोज बहुत छोटी वय में ही स्वाभाविक प्रक्रिया की तरह प्रारम्भ हो गई थी। १२ वर्ष की अल्प आयु में ही प्रथम सघन आध्यात्मिक अनुभव हुआ। १७ वर्ष की आयु में गृह त्यागकर निकल पडे आत्मज्ञान की खोज में। सम्पूर्ण भारत की हर दिशा में एवं नेपाल तक की यात्रा की, योगतंत्र, गूढ़तम एवं गुप्त आध्यत्मिक विज्ञानों को शोधते हुए एवं कठिन साधनाओं में तपते हुए। इस बीच तपस्या करते, कई गहन आध्यात्मिक अनुभव भी हुए। लगभग ३०००० किलोमीटर की यात्रा हो गई इस खोज और तपस में, इसमें लगभग २००० किलोमीटर की पैदल यात्रा रही - घने जंगलों मे बीच, मंदिरों, तीर्थस्थानों और आश्रमों की।
गहरे अध्ययन और सघन ध्यान साधना के फलस्वरूप, करोडो मनुष्यों के कल्याण हेतु, करुणा एवं आनन्द का एक ईश्वर प्रेरित व्यक्तित्व के रुप में उदय हुआ। बहुत गहरे आध्यात्मिक अनुभव के आधार पर, स्वामीजी ने मनुष्य जीवन को आनन्दमय बना देने की तकनीक विकसित कर दी है। यह तकनीक व्यक्तिगत चेतना में विस्फोट करके, व्यक्ति के अन्तरतम में देवत्व को जगाने एवं आनन्द का अविरल प्रवाह अनुभव कराने में पूर्ण सक्षम है।
अन्तरतम को उद्वेलित करने वाले शब्दों और ध्यान की तकनीकों द्वारा, जीवन की समस्त समस्याओं का निश्चित समाधान मनुष्य को प्राप्त हो गया है।
इस लघु समयकाल में ही, विश्व भर के लाखों लोगों ने आन्तरिक क्रान्ति और परिवर्तन का अनुभव किया है। नित्यानन्दजी कहते हैं कि ध्यान एक ऐसी सर्वसमाधान क्रिया है, मास्टर की है, सब दुःखों की एक औषधि है, जो गहरे अन्तस में पूर्णता की उपलब्धि के साथ जीवन के सभी भौतिक क्षेत्रों में भी सफलता प्रदान करती है।
उन्होंने, विभिन्न ध्यान की तकनीकें विकसित की हैं, जो किसी भी तरह के व्यक्तिगत स्वभाव पर प्रभावी हैं तथा आन्तरिक शान्ति प्रदान करने और आनन्द का अनुभव कराने में पूर्ण सक्षम हैं। हर व्यक्ति को आत्मबोध और आनन्दानुभव हो, यही उनका मिशन है, ध्येय है।
परिशिष्ट
विज्ञान एवं आध्यात्मिकता के मध्य सेतु .......
आधुनिक तकनीक के द्वारा स्वामीजी दुनिया भर के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रहस्यमयी तथ्यों को लिपिबद्ध कर रहे हैं एवं छानबीन कर रहे हैं। वह अपने तंत्रिका विज्ञान तंत्र (न्यूरोलॉजिकल सिस्टम) के परिणामों के अध्ययन से लगातार चिकित्सा विज्ञान की दुनिया को प्रभावित करते जा रहे हैं। लिपिबद्ध परिणामों से वैज्ञानिकों को लगता है कि चाल को बदलने की संभावना एवं कई तरह के रोग जैसे हृदय रोग, कैंसर, गठिया, शराब से होने वाले विकार इत्यादि की अग्रगति प्राप्य लगनी शुरू हुई है। इसके संकेत मिल रहे हैं कि मानव मस्तिष्क मानव शरीर के घाव भरने के लिए उसका चुनाव कर सकता है, इसकी घोषणा मजबूरी में चिकित्सकों को करनी पड़ी है।
मानवता के लिए स्थाई महत्व जैसे विषयों पर शताब्दियों से विज्ञान और आध्यात्मिकता में युद्ध होता आ रहा है। यद्यपि आध्यात्मिक गुरू हमेशा कहते आए हैं कि शून्यता की अवस्था ही 'असली' तथ्य है, और हम सभी के लिए एक अनुभव करने योग्य लक्ष्य है, स्वाभाविक तौर पर वैज्ञानिक समूह इस बात को बिना किसी ठोस सबूत के मानने को तैयार नहीं हैं।
पहली बार हमारी शताब्दी में, विज्ञान को आशापूर्ण तरीके से स्वाभाविक से अधिक (सुपरनॉर्मल) और अस्वभाविक (पैरानॉर्मल ) की कुंजी गहन चिकित्स्ककीय साक्ष्य के साथ मिल गई है, जो यह समझाती है कि आध्यात्मिक रूप से बहुत अधिक विकसित व्यक्ति को क्यों कुछ 'शक्तियां' मिलती हैं बाकी सब जिसका सपना ही देख सकते हैं। निम्नलिखित कुछ पृष्ठों पर स्वामीजी के संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा के दौरान उनके तंत्रिका विज्ञान तंत्र पर किये गये विभिन्न प्रकार के शोधों का सारांश है।

स्वामी जो यह समझते हैं कि ध्यान का आधार विज्ञान है प्रसन्नता पूर्वक राजी हुए।
जिन प्रक्रियाओं से स्वामी गुजरे उसका संचालन ओक्लाहोमा शहर के कुछ सबसे अच्छे एवं सबसे अधिक अनुभवी चिकित्सकों, तंत्रिका विज्ञान मनोवैज्ञा- निक एवं शोधकर्ताओं द्वारा किया गया इन चिकित्सकों ने उन पर भी उसी तकनीक का प्रयोग किया जिसका इस्तेमाल दूसरे रोगियों पर नियमित रूप से किया जाता था। जब उन्होंने अपनी तकनीक से निकाले गये चित्रों को देखा तो वे स्वयं ही समझ गए क्या स्वाभाविक है और क्या अस्वाभाविक। स्वामी के परिक्षणों का परिणाम? निश्चित रूप से स्वाभाविक नहीं थे।
दिमाग के कार्य कलापों का चित्र लेना
स्वामी के दिमाग में झांकने का पहला मौका हमें पोजीट्रोन एमिसन टोमोग्राफी (पी.ई.टी.) की मदद से मिला। पारम्परिक निदान सूचक तकनीकें जो शारीरिक बनावट और शरीर रचना के चित्र पेश करती हैं जैसे-एक्स-रे, सीटी स्कैन या एम आर आई से हटकर, पी ई टी मस्तिष्क के क्रिया कलापों का चित्र कोशिका के उपायपयी क्रिया के द्वारा प्रस्तुत करती है। शर्करा (ग्लूकोज) की तरह एक द्रव्य को रेडियो एक्टिव पी ई टी ट्रेसर से जोड़ा जाता है। फिर पी ई टी स्कैनर परिवर्तनशील सक्रिय मस्तिष्क के क्षेत्रों का चित्र किसी भी निर्धारित समय के अंदर दे देता है।
स्वामी के प्रकरण में, औषधि योजनाबद्ध तरीके से सतर्क एवं चेतन अवस्था में मस्तिष्क के उच्च सक्रिय क्षेत्रों को खोजने के लिए दिया गया, ध्यान की प्रारम्भिक अवस्था में एवं गहन ध्यान के दौरान।
पी ई टी चित्रण परिक्षण (स्कैन टेस्ट) के परिणाम स्तब्ध कर देने वाले थे। शुरूआत में, स्वामी के भेजे का बाहर निकले हुए भाग की क्रिया ध्यान की प्रारंभिक अवस्था में भी अद्भुत रूप से सक्रिय था।
सक्रियता का स्तर किसी आम इंसान के दिमाग की तुलना में कई गुना अधिक था। ललाट के नीचे के बाहर निकले हुए भाग को बुद्धिमता, सर्तकता, ज्ञान एवं विचार शक्ति से जोड़ा जाता है।
उसके बाद जब हम लोगों ने स्वामी को गहन ध्यान की अवस्था में जाने के लिए कहा, तो वहां दो और आश्चर्यजनक निष्कर्ष सामने आए।
पहले, स्वामी के मस्तिष्क का मुख्य अर्धवृत्त ९०% से अधिक बंद था। ऐसा लग रहा था जैसे स्वामी का दिमाग बोरिया बिस्तर बांधकर छुट्टी पर गया है। यह शांत एवं स्थिर, पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक था और यह स्वामी स्वेच्छापूर्वक कर रहे थे।
गहन ध्यान के दौरान द्वितीय अद्भुत पहलू - मध्यम ललाट की हड्डी के क्षेत्र का निचला हिस्सा आश्चर्यजनक रूप से आलोकित था। यह क्षेत्र प्रसिद्ध स्थान रहस्यपूर्ण 'तीसरे नेत्र' से लगभग मिलता-जुलता है।
बाद में जब हमने स्वामी से पूछा कि मध्यम ललाटीय क्षेत्र का निचला हिस्सा जब आलोकित हो रहा था तो वह क्या कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वह अपना तीसरा नेत्र खोल रहे थे।
क्या हम आरोग्य होने की दिशा में आह्वान कर सकते हैं या विशेष प्रशिक्षण द्वारा निरामयता की चाल को तेज कर सकते हैं? क्या हम ऐसी तकनीकें सीख सकते हैं जो कि दर्द को नियंत्रण में रखने की अनुमति दे या व्याधि के मार्ग को बदल सके?
जिसे मैं "डी-स्पॉट" कहता हूं क्या हम उसे कार्यान्वित करना सीख सकते हैं, जिससे लगातार हमारा संपर्क प्रसन्नता या दैवीयता से बना रहे?
स्वामी पर हुए हमारे शोध के परिणाम मस्तिष्क के शोध पर विश्व की पुस्तकों में नये पृष्ठ हैं। मानव मस्तिष्क मानव शरीर के घावों को भरने के लिए उसका चुनाव कर सकता है इस बात के लगातार संकेत मिलते रहे हैं। अब हम उस संभावना की ओर देख रहे हैं जो लोगों को निरामय रखने की क्षमता सीखाती और हासिल कराती है, यह मानवता के लिए वृहद् लाभ की घटना होगी। गति को बदलने की संभावना और कई रोगों जैसेहृदय रोग, कैंसर, गठिया, शराब के अधिक सेवन से होने वाली व्याधियों की बढ़त को रोकना संभव लगने लगा है।
स्वामी सेतु हैं अदृश्य, रहस्यवादी पुरातन दुनिया एवं आधुनिक विज्ञान और अविष्कार के प्रत्यक्ष दुनिया के बीच में जैसे-जैसे मस्तिष्क का शोध विस्तृत आधार पर बढ़ता जा रहा है और जैसे ही हम आगे के शोध के लिए रहस्यमय तथ्यों को विज्ञान के क्षेत्र के तहत लाएंगे, हम आशा एवं स्वास्थ्य के मार्ग में लंबे कदम भरते नजर आएंगे।

परमहंस श्री नित्यानन्दजी (स्वामीजी) इस युग के क्रान्तिकारी आध्यात्मिक गुरु हैं। ध्यान की शक्ति द्वारा विश्व की समस्त समस्याओं का निदान ही इनका मुख्य लक्ष्य एवं ध्येय है। नित्यानन्द ध्यानपीठम् संस्था, समग्र विश्व में ध्यान के द्वारा क्रान्तिकारि परिवर्तन लाने का प्रयास एवं माध्यम है। इस संस्था का मुख्य केन्द्र बिडदी, बेंगलूर के पास, भारत में स्थित है। विश्व भर के 30 देशों में स्थित 1000 केन्द्रों के द्वारा, ध्यान का सन्देश और आनन्द प्रसारित हो रहा है और अनवरत व्यक्तिगत रूपान्तरण एवं क्रान्ति ला रही है।