KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/कृष्णवेनूSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

कृष्णवेनू

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

ध्यान और निर्देश

यह बहुत सुन्दर "खोखलापन ध्यान" है। एक ऐसी तकनीक जिसमें आपके अंदर जो है उसे बाहर निकाल दिया जाता है, जिससे कि ब्रह्माण्ड की ऊर्जा आपमें समा सके।

शांत और खामोश स्थान पर गतिरहित अवस्था में बैठें। अपने शरीर के प्रति सचेत हों।
अपने शरीर को आरामदायक अवस्था में छोड़ दें।

कल्पना करें कि आपका शरीर बांस बन गया है! एक खोखला बांस बनें। पूरी तरह आराम की स्थिति में रहें। आपका पूरा शरीर, त्वचा, मांस, आपकी हड्डियां सभी बांस का हिस्सा हैं। इस स्थान के भीतर, कुछ नहीं बल्कि खालीपन, खोखलापन और शान्ति है।

अपने मस्तिष्क को निष्क्रिय हो जाने दें। किसी भी अनुभव के लिए इंतजार न करें। बस रहें।

अचानक आप पाएंगे कि ऊर्जा आपके भीतर समा रही है। यह बेकार की चिंताएं नहीं हैं। यह बिल्कुल व्यावहारिक तकनीकें हैं। यह आपको कुछ अद्भुत जरूर लग सकते हैं क्योंकि इससे पहले आपने इस माप की छानबीन नहीं की। कोशिश करें और अपने को देखें। जब आप अपने को खोखला बनाते हैं और आप प्रतिरोध नहीं करते, दैवीय शक्ति आपके अंदर बहने लगती है। आप दैवीय संगीत की बांसुरी बन जाते हैं।

आपको कुछ नहीं करना होगा, केवल खोखला बन जाएं। यह आसान नहीं है। आप हमेशा ही "कोई" या "कुछ" होने के आदी हैं। खोखला बनने के लिए प्रबल प्रेम, प्रबल विश्वास की आवश्यकता है।

स) विपासन्ना का तीसरा तरीका है नाक के छेद से जब सांस आपके शरीर में प्रवेश करता है उसको अनुभव करना नाक के छेद अर्थात् नथुनों में मौजूद ठंडी हवा के बारे में जानें। अनुभव करें कि किस सुगमता से सांसें नथुनों में प्रवेश करती है व उससे निकलती है।

आप दो या तीनों तरीकों को मिला सकते हैं। परन्तु वही करें जिसके लिए आपको कोशिश न करनी पड़े।

विपासन्ना का अभ्यास बैठकर भी हो सकता और चलते हुए भी।

बैठे हुए

अवधि : ४५ मिनट+१५ मिनट आराम

आरामदायक स्थान पर बैठें, मेरूदण्ड सीधा, चेहरा आगे की ओर उठा हुआ। आंखें बन्द करके सामान्य सांस लें। गति रहित हो जाएं व स्थान न बदलें।

सांस अंदर लेते हुए व बाहर छोड़ते हुए पेट के ऊपर नीचे होने के क्रम को देखें।

सांसों पर ध्यान केन्द्रित न करें। केवल अनुभव करें अगर आपको लगता है कि अन्य विचार, अनुभव या शारीरिक अनुभूति आपके अंदर उमड़ रहे हैं तो उन्हें उमड़ने दें। उन्हें भी देखें और वापस सांसों पर नजर रखें।

देखने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है न कि आप क्या देख रहे हैं। हर चीज को देखें!

(४५ मिनट बाद, देखना छोड़ दें। बस सब कुछ त्याग दें और आराम करें।)

चलना

अवधि : २० मिनट+१० मिनट आराम

यहां आपकी जागरूकता पूरी तरह आपके पैरों पर होती है, क्योंकि वह धरती का स्पर्श करती है।

आप गोलाई में चल सकते हैं, या एक सीधी रेखा पर १५ मिनट के लिए चलें, आगेपीछे होते हुए। इस ध्यान का अभ्यास आप घर में ही एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाकर कर सकते हैं, या घर के बाहर बाग में।

आंखें झुकी हुई, जमीन पर कुछ कदम आगे केन्द्रित होनी चाहिए। जैसे बैठकर ध्यान करने पर आप अपने पेट को देखते हैं उसी तरह पैर के उठने को भी देखें और जानें, क्योंकि हर कदम उठता है तो उसका स्पर्श धरती से होता है। यदि दूसरे विचार व अनुभूतियां आती हैं तो आने दें। कुछ भी विघ्न के रूप में नहीं देखा जायेगा। देखना खत्म कर चुके हों, तो वापस अपने कदमों को देखें।

प्राण शुद्धि

ध्यान के बारे में

यह तकनीक सांस बाहर निकालने पर केन्द्रित है-गहरी और पूरी सांस, सम्पूर्ण जिन्दगी हम सांस अंदर लेने पर ही केन्द्रित रहते हैं। सांस अन्दर लेना जीवन है। सांस बाहर निकालना मृत्यु। जीवन तनाव, प्रयास है। मृत्यु विश्राम है। किरण बिन्दु आप स्वयं कभी नहीं होते। वह तो हमेशा उस वस्तु पर होती है पर जिस पर आपका ध्यान हो। हर पल अपने बाहर भी कुछ हैं के प्रति जागरूक होते हैं। जब हमें किसी चीज के बारे में प्रबल जानकारी होती है-एक खूबसूरत सूर्यास्त, सुरीला संगीत-हम अपने आपको उसमें पूर्णरूप से खो देते हैं। यह एक असाधारण अनुभव है-पर यह अनभिज्ञता है। जागरूकता में केवल वस्तु के बारे में ही नहीं बल्कि विषय के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। आपको सिर्फ इतनी जानकारी ही नहीं होती है कि आप क्या देख रहे हैं, बल्कि कौन देख रहा है-आप। साधारणतः आपकी ऊर्जा बाहर की ओर बहती है। यही एकाग्रता है।

एक ताओवादी अनुभव के अनुसार आप इस ऊर्जा को बाहरी दुनिया में न लुटाकर, इसको मोड़कर अपनी ओर कर लें।

यही चेतना है।

निर्देश

पूर्ण लम्बाई के एक आईने के सामने खड़े हों। बाहर से अच्छी तरह अपने आपको देखें।
आप विषय हैं, आईने में दिखता प्रतिबिम्ब आपके ध्यान की वस्तु।

आप महसूस करेंगे कि ऊर्जा वस्तु की ओर बह रही है। बाहर से अपनी आंखों में देखें।
आप देख रहे हैं और प्रतिबिम्ब को देखा जा रहा है।

कल्पना करें कि दोनों भूमिकाओं की अदला-बदली हो गई है !

कल्पना करें कि प्रतिबिम्ब आपको देख रहा है। यह पहले तो डरावना लगेगा। आप अपने प्रतिबिम्ब के बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकते, कि आपको भी देखने वाला कोई है। अगर ऐसे अहसास भी आपको विचित्र और भयावह लगते हैं तो भी जारी रखें। कुछ ही पलों में, आपमें एक बड़ा बदलाव होगा। ऊर्जा प्रतिबिम्ब से आपकी तरफ बहने लगेगी। यह सच में डरावना हो सकता है, सच में आपको व्यग्र कर सकता है।

पूरी जिन्दगी आप ऊर्जा के बाहर की ओर बहने के आदी हो गये। यह अनुभव आपको धक्का पहुंचायेगा।

परन्तु आप निश्चय ही बहाव का अनुभव करेंगे क्योंकि आपनेपरिधि बंद कर दी है। ऊर्जा की परिधि को बंद करके आपने यह सुनिश्चित कर दिया है कि ऊर्जा बर्बाद नहीं होगी, वह बहकर वापस आपकी तरफ ही आ रही है। आप अपनी ऊर्जा का संचय अपने लिए ही कर रहे हैं।

कुछ दिनों तक इस तकनीक का अभ्यास करें, आप निश्चित बदलाव का अनुभव करेंगे। आप अधिक ऊर्जावान, सजीव बनेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आप प्रमुख व्यक्ति हैं, अधिक शांति से रहेंगे।

आप दिन भर इसका अभ्यास कर सकते हैं। केवल अपने आप पर ही नहीं बल्कि जिस किसी वस्तु पर ध्यान केन्द्रित करके। जब आप अपनी ऊर्जा किसी और को पहुंचा चुके हों तो कल्पना करें कि ऊर्जा आपको वापस किया जा रहा है। यदि वह कोई निर्जीव वस्तु है तो भी फर्क नहीं पड़ता। आप महसूस करेंगे कि ऊर्जा वापस आपकी ओर बह रही है, आपका यौवन लौटाती हुई, आपको जानदार बनाती हुई। अपने हाथों में आप एक कंपकपी का अनुभव करेंगे, धीरे-धीरे आपका पूरा शरीर कांपने लगेगा और ऊर्जा के साथ हिलने लगेगा। इस गति को होने दें।

जब आप ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेते हैं तो धरती और स्वर्ग के मिलन स्थल का बिन्दु बन जाते हैं। आपको हवा में उड़ने का अनुभव होगा, जैसे कि आपका शरीर है ही नहीं।

जैसे ही आप पूरी तरह भीग जाते हैं, झुकें और धरती को चूमैं। अपने हाथों को धरती पर रखें। हथेली धरती से स्पर्श करनी चाहिए। अपना सम्पूर्ण प्रेम धरती को दें। अनुभव करें कि वह आपके होठों और हथेलियों से बाहर निकल रही है। केवल दैवीय शक्ति को धरती तक पहुंचाने का यंत्र बनें।

सात बार ऐसा करें। हर बार सात बड़े चक्र ऊर्जावान बन जाते हैं। अगर आप इसको सात बार से अधिक करेंगे तो जरूरत से ज्यादा ऊर्जा का अनुभव करेंगे और बेचैन होंगे।

जब अपनी प्रार्थना समाप्त कर चुके हों तो उपासना की अवस्था में ही सोने के लिए जाएं। उसी ऊर्जा में बने रहें और जब आप सोकर उठेंगे तो ताजगी भरा अहसास होगा और खोई हुई शक्ति पुनः पाएंगे।

शक्ति स्तम्भ

तकनीक के बारे में यह एक प्राचीन और शक्तिशाली तकनीक है जो सूफी मत से ली गई है। यह इस्लाम की ही एक शाखा है।

जब आप घूमेंगे तो गुजरती हुई तस्वीरें धुंधली पड़ती जायेंगी। उनको गुजर जाने दें। किसी चीज पर केन्द्रित होने की कोशिश न करें-यह आपको विभ्रान्त बनाएगा व उबकाई आएगी।

पहले १५ मिनट धीरे-धीरे घूमें अगले आधे घन्टे तक गति बनाएं। ४५ मिनट बाद आपको अनुभव होगा कि गोल-गोल घूमना पूरी तरह आपको अपने कब्जे में ले चुका है।

गोलाई की बाहरी सीमा पर क्रिया और गति होगी, परन्तु मध्य में गति रहित अवस्था होगी।

आप अनुभव करेंगे कि इस क्रिया के आप साक्षी हैं, प्रतिभागी नहीं।

आराम करना

जब आप बहुत तेजी से घूम रहे होते हैं, इतनी तेजी से कि सीधे नहीं हो सकते, आपका शरीर स्वयं ही गिर पड़ेगा। गिरने की योजना न बनाएं। यदि आपका शरीर कोमल व लचीला है तो आपको चोट नहीं आयेगी।

जैसे ही आप गिरते हैं, तुरन्त ही पेट के बल लेट जाएं जिससे आपकी नाभि धरती के सम्पर्क में आ जाए। अनुभव करें कि आपका शरीरधरती के साथ एक हो रहा है।

अपनी आंखें बन्द करें। कम से कम १५ मिनट के लिए उसी अवस्था में रहें-निष्क्रिय एवं शांत।

इस ध्यान के बाद कुछ घंटों तक शान्त व ध्यानशील बने रहें।

कुछ लोग इस ध्यान के दौरान मिचली का अनुभव कर सकते हैं। यह कुछ दिनों में गायब हो जायेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो ध्यान को रोक दें।

जब आप अपनी आकृति का अनुभव करने का प्रयास करेंगे, तो वह आपके सामने आएगा। धीरे-धीरे आप ख्याल करेंगे कि आपके शरीर के चारों ओर एक नीली रोशनी है। यह रोशनी बढ़ती जायेगी, आपके शारीरिक आकृति के चारों ओर बढ़ता अदृश्य वातावरण।

प्रारम्भ में बन्द आंखों से इसका अभ्यास करें। जब आप इस अदृश्य वातावरण को अच्छी तरह देख सकेंगे, तब आप खुली आंखों से भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।

एक पूरी तरह अंधकार कमरे को चुनें। अच्छा हो रात को अभ्यास करें। जब आप अदृश्य वातावरण को बन्द आंखों से देखेंगे तो धीरे-धीरे आंखें खोलें।

आप उसी नीले वातावरण को अपने शारीरिक आकृति के चारों ओर पाएंगे।

पहली बार आप अपने दिव्य शरीर को देखेंगे।

हम इस शरीर का जीवन में कई बार अनुभव करते हैं परन्तु हम इस बारे में जागरूक नहीं होते हैं। जब आप अजनबियों से भरे एक कमरे में जाएंगे और दोस्तों से भरे एक कमरे में जाएंगे तो अगर आपकी आंखों पर पट्टी बंधी हो तब भी आप आसानी से अंतर बता देंगे। जब एक व्यक्ति आपकी ओर शत्रुतापूर्ण रवैया रखता है, तो उसका दिव्य शरीर आपके उपस्थिति में सिकुड़ जाता है। जब आप गुस्से में होते हैं, बेचैन या दुखी होते हैं, तो आपको सिकुड़न का अहसास होगा। यह आपके दिव्य शरीर के सिकुड़न की प्रक्रिया है। जब आप अत्यधिक प्रिय व्यक्ति से मिलते हैं, दोनों को अहसास होता है कि दोनों का बहाव एक दूसरे की ओर हो रहा है। यह आपके दिव्य शरीर के फैलने की प्रक्रिया है। सजग न होते हुए भी हम दिव्य शरीर के सूचकों का प्रयोग स्थिति का मूल्यांकन या दूसरों से विचारों का आदान-प्रदान करने में करते हैं।

यन्त्र ध्यान

ध्यान के बारे में

जब आप किसी वस्तु पर ध्यान करते हैं तो धीरे-धीरे आपके और उस वस्तु के बीच में ऊर्जा चक्र बन जाता है।

यंत्र या ऊर्जा के मानचित्र आवश्यक रूप से रेखागणित सम्बन्धी आकृतियां हैं जिसकी खुदाई धातु, लकड़ी पर की गई हो या कागज पर उकेरी गई हो।

आरम्भिक यंत्र आध्यात्मिक गुरूओं द्वारा इच्छानुरूप ध्यान के उन पलों में बनाए गये हैं, जब ध्यान का स्तर सर्वोच्च था। ध्यान की पुरानी पुस्तकों में, यंत्र को ब्रह्माण्ड के ढांचे का आकृति के रूप में प्रतिनिधि बताया गया है। जैसे कि शुण्डाकार स्तम्भों के ढांचों को ऊर्जा सोखने और बनाए रखने के लिए जाना जाता है, यंत्रों का भी एक निश्चित रेखागणितीय ढांचा होता है, जो लम्बी अवधि तक ऊर्जा का संग्रह करने की अनुमति देता है।

जब एक आध्यत्मिक रूप से विकसित इंसान यंत्र पर ध्यान करता है तो दुखों को हरने वाली ऊर्जा का स्थानान्तरण यन्त्र में कर देता है। यन्त्र तब एक बैटरी की तरह कार्य करने लगता है जो दुखों को हरने वाली ऊर्जा का संग्रह करता है। जब एक बीमार व्यक्ति उसी यंत्र पर ध्यान करता है तो ऊर्जा उसमें स्थानान्तरित हो जाती है और उसे आध्यात्मिक परमानंद की एक झलक का अनुभव होता है जिसने पहली बार रेखागणितीय आकृति को जन्म दिया है।

निर्देश

अवधि-२१ मिनट

चूंकि चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के मुख्य द्वार हैं, हम चक्रों के द्वारा ऊर्जा को बहुत जल्द और कारगर तरीके से सोखते हैं। चक्र को दुखों से मुक्त कराने के लिए यह ध्यान दुखों का हरन करने वाले यंत्र का प्रयोग करती है।

जब किसी परेशानी का अनुभव हो तो चक्र पर ध्यान केन्द्रित करें। अपनी आंखें लगातार दुखों को हरने वाले यंत्र पर रखें, कल्पना करने की कोशिश करें कि यंत्र को चक्र में से देख रहे हैं। चक्र से अपना ध्यान यंत्र की ओर केन्द्रित करें। कल्पना करें कि ऊर्जा का बहाव यंत्र से आपकी तरफ हो गया है।

अपने और उस यंत्र में ऊर्जा चक्र बनाएं।

बहाव को महसूस करें।

इसे ११ मिनट के लिए करें।

इसके बाद आंखें बंद करें और कल्पना करें कि आपके शरीर में यंत्र का प्रवेश चक्र के बिन्दु पर हो चुका है।

उस बिन्दु पर यंत्र को पकड़े रखें। आपके पूरे शरीर में उस ऊर्जा को फैलाने की आज्ञा दें। बीमार अंग या हाथ-पांव के मध्य दुखों को हरने वाली ऊर्जा का अनुभव करें।

इसे १० मिनट के लिए करें।

अगर चाहें तो इस चक्र को दोहरा सकते हैं।

इस ध्यान को लगातार २१ दिनों तक करें।

अचल ध्यान

ध्यान के बारे में

ध्यान की यह तकनीक ज़ेन से ली गई है। ज़ेन शब्द ज़ाज़ेन का अर्थ है केवल बैठना। बहुत कठिन होता है कुछ न करके सिर्फ बैठना। बैठने का मतलब है मस्तिष्क को ढील दे देना। आपके दिमाग में इस तकनीक के खिलाफ कई तरह के तर्क, कारण, बहाने उठ सकते हैं।

यह आपको समझाने की कोशिश करेगा कि यह समय की बर्बादी है।

अगर आप इस पर डटे रहे तो आपका दिमाग सोने को तैयार हो जाएगा, यह दिवा स्वप्न होगा, यह भ्रम की शुरुआत कर सकता है।

इस ध्यान का आशय है कि दिमाग को जितना चाहे चाल चलने दें क्योंकि एक दिन दिमाग आपसे चाल चलते-चलते तंग आ जायेगा। उसे यह महसूस होगा कि अब वह अपने चालों से आपको अपने नियंत्रण में नहीं रख सकता।

तब दिमाग अपनी मर्जी से यह सब छोड़ देता है।

निर्देश

आप कहीं भी बैठ सकते हैं, परन्तु सुनिश्चित कर लें कि वहां किसी तरह का उपद्रव न हो। यदि वहां बहुत ज्यादा हलचल होगी तो आप परेशान हो सकते हैं या आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। प्रकृति को देखना अच्छी बात है। घर के अन्दर रहकर भी आप खिड़की से आकाश को देख सकते हैं। आप एक साधारण सफेद दीवार की ओर मुंह करके बैठ सकते हैं। या फिर आप कमरे के किसी कोने की ओर मुंह करके बैठ जाएं और उसे देखें।

आनन्द ध्यान

तकनीक के बारे में

इस ध्यान की तकनीक का नाम सूफी संत अबदुल्लाह से मिला है। अबदुल्लाह हमेशा हंसते रहते थे और इस हंसते हुए चेहरे के कारण ही मशहूर थे। कहा जाता है कि अपनी मृत्यु श या पर वह हंस रहे थे। अन्त में उनके कुछ शिष्य अपने को रोक न सके और उनसे पूछा कि मृत्यु में इतनी मजेदार बात क्या है ?

तब अबदुल्लाह ने इस रहस्य को अपने शिष्यों को बताया जिसकी शिक्षा उन्होने अपने गुरू से पाई थी। उन्होने कहा, याद रखना खुशियां हमेशा अपने हाथों में होती है। तुम्हारी खुशियां १००% तुम्हारा अपना चुनाव है। प्रतिदिन जीवन तुम्हें खुश होने का मौका देती है और दुखी होने का भी। यह तुम पर निर्भर करता है कि क्या चुनते हो।

निर्देश

इससे आसान ध्यान की तकनीक हो ही नहीं सकती। परन्तु इसके सादेपन से धोखा न खाएं यह सबसे साधारण और बुनियादी तकनीक है जो सच में काम की है।

प्रति दिन सुबह जैसे ही आप जागें, आंखें खोलने से पहले बैठ जाएं। अपने आपको नाम से पुकारें।

अपने आप से पूछें, आज आप क्या चुनेंगे ? आप खुश होना चाहते हैं या दुखी ?

स्वाभाविक है, आप दिन की शुरूआत दुख से नहीं करना चाहेंगे! तो आपका दिमाग कहेगा मैं खुशी को चुनता हूं।

अब इसका उत्तर दें, और बस खुश रहें। यह बहुत ही साधारण है! अब आप प्रतिदिन इस सच्चाई का सामना करेंगे कि खुशियां और दुख आपके अपने हाथों में है, तब आप बाहरी परिस्थितियों को दोषी ठहराना छोड़ देंगे।

आप खुश रहने की आदत डालेंगे-बाहरी परिस्थितियों के लिए नहीं बल्कि बाहरी परिस्थितियों के प्रतिकूल होने पर भी उनकी परवाह न करते हुए।

आप प्रसन्न हैं क्योंकि आप प्रसन्न हैं बस।

अनिमा ध्यान

ध्यान के बारे में

क्या आपने ध्यान दिया है कि किसी-किसी दिन हम कितना भारी महसूस करते हैं। असल में आप जिस भार का अनुभव करते हैं वह आपके शरीर का है आपका नहीं। आप भार शून्य हैं। लगातार शरीर के साथ अपनी पहचान बनाएं रखने से हम सोचने लगते हैं कि भार हमारा है क्योंकि हम शरीर के साथ एक होते हैं। स्वाभाविक है कि आपके शरीर का भार होगा क्योंकि वह पदार्थ है।

आपने ध्यान दिया होगा, एक व्यक्ति जब सोता है या बेहोश होता है तो उसका शरीर भी भारी हो जाता है, उसकी तुलना में जब वह जागता है तो शरीर हल्का होता है। जब आपकी चेतना जीवित रहती है, तब आप हल्के होते हैं। आपको हल्केपन का अहसास नहीं होता है, आप हल्के हो जाते हैं। इसे आकाशगमिता कहते हैं अर्थात् हवा में ऊपर उठ जाने की क्रिया। बहुत सारे योगी और योगिनियां हैं जो हवा में ऊपर उठने की क्रिया को सम्पन्न कर सकते हैं।

भार शून्यता का अनुभव होने का अर्थ है शरीर व दिमाग से मुक्ति। भार शून्यता का अनुभव करने के लिए कुछ पलों के लिए ही सही पूर्ण रूप से चेतना का बोध होना आवश्यक है। यह तकनीक पूर्ण विश्राम व सम्पूर्ण काया कल्प है।

हास्य ध्यान

तकनीक के बारे में

कितनी बार आप हंसते हैं? जब हम हंसते हैं तो इस बात से पूर्णतः अनभिज्ञ होते हैं कि हम एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अभ्यास कर रहे हैं।

अपने स्रोत से जुड़ने का सबसे अंतरंग तरीका है हँसी।

इतना आसान और इतना शक्तिशाली। यह ध्यान की एक ऐसी तकनीक है जिसका अभ्यास अपने जीवन में हर एक व्यक्ति ने कभी न कभी किया होगा। हँसी ऊर्जा का एक प्रबल स्रोत है। बस हँसें, और अनुभव कर सकते हैं कि ऊर्जा का उफान स्रोत से लहरों की भांति आगे बढ़कर आपको भर देता है।

जब आप हंसते हैं अपनी सीमा खो देते हैं। अपने समझ बूझ को खो देते हैं। आप हँसी द्वारा आक्रान्त हो जाते हैं।

क्या आपने ध्यान दिया है कि हंसना और सोचना एक साथ एक ही समय में असंभव है! जब आप हंसते हैं, हंसते जाते हैं तो अचानक उस पल का अनुभव होता है जब सोचना संभव नहीं रह जाता है। आपको शून्यता का अनुभव होता है।

मैं जिस हँसी की बात कर रहा हूं वह अशिष्ट हँसी नहीं है। न ही वह व्यंग्यपूर्ण अर्ध हँसी है। यह सौन्दर्य से भरपूर, अट्टाहस है जो आपके अस्तित्व को भर देती है और आपमें से बह कर निकलती है। यह बिना किसी कारण के हँसी है। आप हंसना हमेशा किसी कारण से शुरू करते हैं-परन्तु आप एक बार हंसना शुरू कर देते हैं तो हँसी आप पर हावी हो जाती है! तब आप इसलिए हंसते हैं क्योंकि आप हँस रहे हैं। हँसी का उल्लास आपको हंसाता रहता है। आपको इसके बारे में ज्ञान भी नहीं होता है।

एक जापानी साधू होतेई को लाफिंग बुद्धा कहते थे। उसके सारेआध्यात्मिक संदेशों को संक्षिप्त करके एक ही कर्म के अन्तर्गत लाया जा सकता है-हँसी। वह एक जगह से दूसरे जगह घूमते थे और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर हंसना शुरू कर देते थे उनकी हँसी पेट से उठते हुए गरज के साथ बाहर आती थी।

हँसी के मारे उनका पूरा शरीर कांपने लगता था। हँसी उनसे शुरू होकर ऊर्जा की विशाल लहर के रूप में फैल जाती थी। उनकी हँसी इतनी संक्रामक होती थी कि उनके साथ पूरा नगर हंसने लगता था। पूरा नगर हँसी से आनंदमय हो उठता था। बिना किसी तकनीक के, प्रयास के यहां तक की बिना किसी ज्ञान के पूरे नगर को शून्यता की अवस्था की झलक मिल जाती थी।

कितनी उत्तम तकनीक है ध्यान की!

मौन बिन्दु

तकनीक के बारे में

यह "सुनने वाला ध्यान" है।

सुनने वाला ध्यान निष्क्रिय ध्यान है। आपको सुनने के अलावा और कुछ नहीं करना है। परन्तु केवल सुनने से ही बहुत कुछ घट सकता है।

हम हमेशा ध्वनि के तूफान में जीते हैं। ध्वनि हमेशा हमारी ओर बढ़ रही है, हमें कुचल रही है, हमें निगल रही है। हम तूफान में खो जाते हैं। परन्तु तूफान के मध्य में एक खामोशी होती है जिसे हमने नहीं सुना है। यह ध्यान हमें ध्वनि के तूफान के केन्द्र बिन्दु की खामोशी का ज्ञान कराती है।

निर्देश

किसी भी स्थान पर बैठ जाएं। जितना शोरगुलयुक्त स्थान हो उतना ही बेहतर है। एक ऐसे स्थान की तलाश करें जहां लगातार आवाज होती हो। यह प्राकृतिक आवाज भी हो सकती है, जैसे कि नदी का बहाव या झरना अथवा रेलवे स्टेशन या बाजार।

खामोशी से बैठें। हर दिशा से लहरों की भांति अपनी ओर आती हुई ध्वनियों को महसूस करें। जब हर दिशा से ध्वनि आपकी तरफ आने लगेगी तो अपने आपको ध्वनि के तूफान के केन्द्र बिन्दु में महसूस करें।

आप केन्द्र बिन्दु में हैं और ध्वनियां आपकी ओर बह रही हैं।

महसूस करें कि आप केन्द्र बिन्दु में जहां पर हैं वहां पर ध्वनि नहीं है। केन्द्र बिन्दु में पूर्ण खामोशी है। यदि केन्द्र बिन्दु में भी ध्वनि होती तो आप बाहर की ध्वनियों को नहीं

निर्देश

यह ध्यान कहीं भी कभी भी किया जा सकता है।

इस पल आप जहां कहीं भी हों, इन्द्रियों द्वारा आप तक आने वाले संकेतों पर ध्यान दें। आप बगीचे में फूलों को देख सकते हैं। चिड़ियों का गाना सुन सकते हैं। अपने पैरों पर चींटियों के चढ़ने का अनुभव कर सकते हैं।

आप क्या करते हैं?

बस अपने इन्द्रियों को बन्द कर लें।

कल्पना करें कि आप अंधे हो गए हैं, पक्षियों का चहचहाना नहीं सुन सकते हैं, चींटी का चढ़ना महसूस नहीं कर सकते हैं।

कल्पना करें कि आप पत्थर की मूरत बन गये हैं, आप बर्फ जैसे जम गये हैं। कल्पना करें कि आप अब हिल-डुल नहीं सकते। इस अनुभूति को गहराई से महसूस करें।

आप कर सकते हैं।

कैसे ?

एक पल के लिए अपनी सांस रोकें, आपकी इन्द्रियां अपने आप बन्द हो जाएंगी।

जब सांसें रूक जाएंगी, तो उत्तेजना भी बन्द हो जाएगी। अपनी सांसों को रोकें और देखें। क्या आप अपनी त्वचा पर उत्तेजना को महसूस कर सकते हैं ? ध्वनि भी पीछे हटती हुई दूर चली जाती है। आपका शरीर असल में जमने का अनुभव करता है। आप अपना हाथ भी नहीं उठा सकते। विश्राम करने के लिए यह अति उत्तम तकनीक है।

जब आप बाहर की ओर बहना बंद कर देंगे, जब आप इन्द्रियों के द्वारा सूचनाएं प्राप्त करना बंद कर देंगे, आप वापस अपनी ओर लौट जाते हैं अर्थात् पूर्वावस्था में आ जाते हैं। आप खामोशी का द्वीप बन जाते हैं। इस खामोशी में अपने केन्द्र को पा लेंगे। एक बार जब आप खोजते हैं, सुनते हैं तो ऐसा अपने केन्द्र के खामोशी के बिन्दु से करते हैं। एक बार आप इस इस बिन्दु को खोज लेंगे तो इन्द्रियों के कोलाहल में कभी नहीं खोएंगे। अपनी इच्छा से इन्द्रियों पर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं, अपनी इन्द्रियों के आप साक्षी बन जाते हैं।

स्फूर्ति बाण

तकनीक के बारे में

शुरूआत करने वालों के लिए वह ध्यान सर्वोत्तम है जिसमें आप कुछ करते हैं। जब आप क्रिया करते हैं तो जागरूकता बनाए रखना आसान होता है न कि गति रहित अवस्था में बैठे रहने से।

यह ऊर्जा उत्पन्न करने वाला ध्यान है, "दौड़ लगाकर ध्यान"

दौड़ लगाकर क्यों ?

जब आप दौड़ लगाते हैं, तो स्वाभाविक रूप से सावधान और होशियार हो जाते हैं। जब आप दौड़ते हैं तो शरीर, दिमाग और अन्तर्त्मा की सुन्दर एकता का अनुभव करते हैं। जैसे कि आपके भीतर सब कुछ एक ही लक्ष्य के साथ एक होकर काम कर रहा हो।

जब आप थक जाएं, तो अपने को आगे न धकेलें। आराम करें और बाकी समय आनंद लें। अपने जूतों को उतारें और नंगे पांव से धरती का अनुभव करें। ऊर्जा के एक स्रोत के साथ हमारा रिश्ता टूट चुका है। वह है धरती की ऊर्जा क्योंकि हर जगह आजकल कृत्रिम फर्श होता है और हमें नंगे पैर चलने में कोई आनंद नहीं मिलता।

भारतवर्ष में, नंगे पैर चलना एक पवित्र अभ्यास है। इसीलिए बहुत सारे पूजा स्थलों के अन्दर जूता पहनकर नहीं जा सकते। इन स्थानों का ऊर्जा स्तर ऊँचा होता है, और अति उत्तम होगा अगर हम ऊर्जा को ग्रहण करने के लिए अपनी सारी इन्द्रियों को खुला छोड़ दें।

यदि मार्ग अच्छा है, तो उस पर नंगे पैर दौड़ना एक असाधारण अनुभव है। घास पर इसका प्रयोग करें या समुद्र तट पर। हम केवल धरती का स्पर्श होने से ही जीवन के स्रोत से जुड़े रहते हैं।

केन्द्रित रहने का यह एक सुन्दर तरीका है।

अतिरिक्त दौड़ने के चक्कर में फंस न जाएं। अपने आपको समय में न बांधें, अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश न करें। वजन घटाने के लिए भी न दौड़ें। अगर इस दौरान आपका वजन घट जाता है तो अच्छी बात है। किसी प्रयोजन के लिए न दौड़ें। बस दौड़ें।

अगर कुछ दिन दौड़ने के बाद, आपको यह कार्य नीरस लगने लगता है, तो इसे छोड़ दें और किसी दूसरे ध्यान को अपनाएं। तैरने या नृत्य करने की कोशिश करें।

जब इच्छा हो तो पुनः दौड़ना प्रारम्भ करें। ध्यान के लिए जो निर्देश बने हैं उनका ही पालन करें। स्वयं कोई नियम न बनाएं वरना ध्यान का आनन्द नष्ट हो जाएगा।

चरम उच्छ्वास

ध्यान और निर्देश

जब आप तनावग्रस्त हों तो ध्यान की यह तकनीक आश्चर्यजनक रूप से काम करती है।

बहुत अधिक गहराई से साँस बाहर निकालें।

हमेशा शुरुआत साँस बाहर निकालने से ही करें।

गहराई और शक्ति के साथ साँस बाहर निकालने पर ध्यान केन्द्रित करें। जब आप पूरी तरह से साँस बाहर निकाल लें तो अपना पेट अंदर को खींचें और पुनः साँस लेने से पहले तीन सेकेंड तक रुकें।

जितनी गहरी साँस आप ले सकते हैं लें। तीन सेकेंड के लिए साँस रोकें। फिर साँस बाहर निकालना शुरु करें।

फिर से साँस लें और बाहर निकालें। साँस लेने, निकालने में लय का सृजन करें। धीरे चलें, साँसों को पूरी तरह से शरीर में प्रवेश करने दें व शरीर को छोड़ने दें।

जब आप गहराई से साँस बाहर निकालते हैं, तो आप अपने शरीर का पूरा विष बाहर निकाल देते हैं। आप तनाव को बाहर निकालते हैं। साँस लेने के १०-१२ चक्रों के बाद आप महसूस करेंगे कि चिंता और तनाव घट चुका है।

हथेली के द्वारा

ध्यान के बारे में

यह तकनीक भौं चक्र को शक्ति देती है जो आपके ललाट पर दोनों भौंहों के बीच में है। इस चक्र को अज्न कहते हैं जिसका शाब्दिक रूप से अनुवाद है आज्ञा।

यह मुख्य चक्र है। यह चक्र मानसिक शक्ति का स्थान है। जब यह सक्रिय हो जाएगा तो बुद्धि में प्रबल स्पष्टता का अनुभव करेंगे। आपकी तर्कशक्ति और निर्णय लेने की योग्यता बढ़ जायेगी।

प्रधानतः तीसरी आंख अपने अंदर देखने वाली आंख है। आप अपने अंदर पहली बार देखेंगे।

निर्देश

एक आरामदायक स्थान पर अपनी आंखें बन्द करके बैठें।

अपने दोनों हथेलियों को धीरे-धीरे सावधानी के साथ नेत्र गोलकों पर रखें। आपका स्पर्श एक पंख की तरह होना चाहिए। किसी तरह उसको दाबें नहीं। प्रारम्भ में बिना जाने बूझे शायद आप दबा रहे होंगे। धीरे धीरे नेत्र गोलकों को दबाना कम करते जाएंगे।

वहां आंखों से ऊर्जा बाहर की ओर बहती है। यह बहुत बारीक ऊर्जा है। जब आप नेत्र गोलकों का स्पर्श करेंगे तो ऊर्जा का बहाव वापस आपके अन्दर होने लगेगा। अगर आप धार होगी, परन्तु एक वर्ष बीतते-बीतते आप हर समय अपने अंदर ऊर्जा की बाढ़ का अनुभव करेंगे।

अज्न के जागने के साथ ही आप उद्देश्य में स्पष्टता का अनुभव करेंगे। आप अपनी वास्तविकता को स्वयं ही देखना प्रारम्भ करेंगे। हृदय चक्र के सक्रिय होने के साथ ही आप अनुभव करेंगे कि आपके अंदर से अत्यधिक प्रेम बहकर बाहर आ रहा है। अपने को अस्तित्व के साथ जुड़ा हुआ पाएंगे।

हाथ पैर ढीला करना

निर्देश और ध्यान

तत्काल विश्राम पाने का यह सबसे तेज और सबसे अधिक लोकप्रिय तकनीक है। यदि कोई सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो, तो इस तकनीक का अभ्यास लेटकर करें।

आंखें बंद करें।

एक गहरी सांस पेट से लें। आप अपनी सांस रोकने जा रहे हैं, इसलिए जितनी गहरी सांस ले सकें लें।

सांस अपने अंदर रोककर एक-एक करके अपने शरीर के अंगों को जकड़ना प्रारम्भ करें।

पंजे से प्रारम्भ करें।

Portrait

चक्र क्या हैं?

चक्र हमारे शरीर में सूक्ष्म ऊर्जा की धुरी हैं। सात बड़े चक्र हैं मूलाधार, स्वादिष्ठान, मणिपुराका, अनाहत् विशुद्धि, अज्न और सहसरार। इनका कोई शारीरिक स्थान निर्धारित नहीं है, परन्तु ये ऊर्जा चक्र शरीर की लम्बाई में उपस्थित हैं। ये कभी-कभी आदान-प्रदान करते हैं, और शरीर की महत्वपूर्ण ग्रन्थियों की सक्रियता को प्रभावित करते हैं। चक्र हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। बदले में यह हमारे विचारों और भावनाओं से प्रभावित होते हैं।

चक्र ब्रह्माण्ड के बंधन रहित ऊर्जा का सीधा मार्ग है। परन्तु अमर्यादित जीवन शैली, तनाव और नकारात्मक भावना चक्रों में अवरोध पैदा करती है, या इसी कारणवश वह काम नहीं करते। इसके बारे में जानकार न होते हुए भी हम ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोतों को लगातार बंद कर रहे हैं।

ऊर्जा स्वास्थ्य है। इसलिए प्रायः सभी शारीरिक और मानसिक बीमारी पूर्णतः या कुछ हद तक चक्रों की सफाई और उनमें शक्ति का संचार करने से ही ठीक हो जाती है।

आनंद स्फुरन कार्यक्रम (ए.एस.पी.) में क्या होता है?

आनंद स्फुरन कार्यक्रम में दो दिवसीय शिविर लगता है जिसमें ध्यान द्वारा चक्रों को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया सिखाते हैं। शिविर में हर चक्र की प्रकृति और भूमिका के बारे में सिखाते हैं एवं सातों चक्रों की सफाई तथा पुनः सक्रिय करने हेतु सात शक्तिशाली तथा व्यावहारिक ध्यान की तकनीकें बताते हैं।

ध्यान की इन सभी तकनीकों का हफ्ते में एक बार निःसंकोच रूप से अभ्यास किया जा सकता हैह (सिवाय स्वाधिष्ठान चक्र के लिए निर्भय ध्यान का) या आप किसी एक तकनीक का चुनाव करें जो आपको सबसे अधिक भाए (महामंत्र, दुख्खा हरण एवं मणिपुराका, शुद्धिक्रिया प्रारंभ करने वालों के लिए सबसे अधिक सहायक होगी) और इसको २१ दिन तक जारी रखें। इसके बाद आप एक नए तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। इन तकनीकों का अभ्यास यदि ईमानदारी से किया जाय तो शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्तर पर चमत्कार दिखा सकती है।

सातों तकनीकों के लिए निर्देशों के टेप उपलब्ध हैं। मंथन हो सके। आपका मानसिक तल पूर्ण जीवन्त हो जाता है, अधिक आक्सीजन के अन्दर जाने के कारण। सभी सेल को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। अतः उनसे अधिक जीवनी शक्ति उत्पन्न होती है। यह बढ़ी हुई जीवनी शक्ति, दबी हुई वासनाओं को गला देता है। बिल्कुल उसी तरह जैसे बर्फ पिघलती है। जैसे आग को हवा दी जाती है, वैसे ही यह मूलाधार चक्र को हवा देता है। यह ध्यान, खाली पेट करना है और प्रातःकाल का समय अधिक उचित है। २१ दिन तक इस ध्यान का लगातार प्रयोग आपके अन्तरतम को बदल देगा और आपका चेहरा और शरीर कान्तिमान बन जायेगा। यह मनस को स्नान कराने जैसा है। इस ध्यान में आप अपने अन्दर शान्ति एवं निःशब्दता का अनुभव कर पायेंगे। इस विधि से आप अपने दुःखों को विनष्ट कर देंगे तब आपके अन्दर आनन्द पुष्पित हो उठेगा और आपके आसपास सुवास फैलने लगेगी।

खड़े हो जाइये और आँखों को बंद कर लीजिए, फिर लयबध्द तरीके से खूब गहरी श्वास-प्रश्वास लेना प्रारम्भ कीजिए। सदैव नासिका के द्वारा ही लगें और मुख बन्द रहेगा। हाथों को उठाइये, घुटनों को थोड़ा मोड़िये और झुक जाइये जैसे आधे बैठे हों फिर सीधे खड़े हो जाइये। पक्षी जैसे ऊपरनीचे होता है उड़ते समय वैसे ही करिये, घुटनों को मोड़ते और सीधा करते साथ में हाथ ऊपरनीचे हों, यह सब, गहरी श्वास और प्रश्वास के साथ लयबद्ध होकर।

ये सभी शरीर संचालन मधुरता के साथ करिये, झटके से नहीं, अन्दर आती श्वास के साथ शरीर सीधा करिये एवं बाहर जाती श्वास के साथ घुटने थोड़ा मोड़ने और शरीर थोड़ा झुकाने (बैठने की तरह) की क्रिया। जिनको हृदय रोग की समस्या हो, वे उतना ही करें जितना उनके लिये आसान हो और