अहम् ब्रह्मास्मि
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
इस ध्यान के बारे में
यह एक कठिन, परंतु सुखद तकनीक है ध्यान की। यह ध्यान है सब कुछ सम्मिलित करने का। साधारणतः हमारी सारी ध्यान की तकनीकें कुछ नकारने पर ही आधारित होती है- मैं शरीर नहीं हूं, मैं दिमाग नहीं हूं। परंतु यहां हम इसका उल्टा करते हैं- सब कुछ शामिल करके अनंत में एक निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, मैं सब कुछ हूं।
निर्देश
आंखें बंद करके ध्यान में बैठें। आपके अंदर और बाहर जो कुछ भी है उसके प्रति जागरूक बनें।
अपने आप से शुरू करें। अपने शरीर, अपने दिमाग, अपने विचार, अपनी सांसें , अपनी सोच के प्रति अभिज्ञ रहें। इन सबको अपने आप में शामिल कर लें। केंद्रित न हों, बहते रहें। अपनी सांसों के बारे में जानें। अपने शरीर के तरल रूप को पहचानें। अपने शरीर को आप जितना कठोर सोचते हैं उतना है नहीं।
जब आप आंखें बंद करते हैं तब पता चलता है कि आपके शरीर में सूक्ष्म बदलाव होते हैं। उसका आकार और रूप बदलता है। वह भारी और हल्का होता है, फैलता और सिकुड़ता है। केवल उसके बारे में हमारी धारणा एक-सी बनी रहती है इसीलिए हम इन बदलावों परध्यान नहीं देते।
प्रायः हम इन चीजों का ख्याल अचेतन अवस्था में करते हैं। जब आप प्रतिकूल वातावरण में होते हैं, डरे होते हैं, अलगाव और अकेलापन होने का अहसास करते हैं
आंखें दोहरी भूमिका निभाते हैं। जब वह खुली रहती है तो पूरी दुनिया की खबरें लाने वाला संदेशवाहक है। जब वह बन्द होती है तो अंदरूनी दुनिया के दर्शन कराती है।
आंखे बंद करने का मतलब केवल पलकें बन्द करना नहीं है! सामान्यतः जब हमें आंखें बन्द करने को कहा जाता है तो हम अपनी पलकें बन्द कर लेते हैं। बंद पलकों के पीछे से भी, हम बाहरी दुनिया की छवि को देखते रहते हैं। उदाहरण-हम टी. वी. को बाहर बंद करके अंदर चालू करते हैं। हमारी आंखें वास्तव में कभी बन्द नहीं होती। आंखों की गति को स्थिर बनाने का एक असरदार तरीका है। सोचें कि आपके नेत्र-गोलक पत्थर के हो गये हैं। नेत्र-गोलक के स्थान पर आपके पास दो छोटे, चिकने, गोल पत्थर के पिंड हैं। इसे देखने की कोशिश करें। जिस पल ऐसा करेंगे, आप पायेंगे कि आपके आंखों की गति भी थम चुकी है और विचार भी। जब आंखों की गति थम जाती है तो विचार भी तीव्रता के साथ धीमा हो जाता है।
निर्देश
आंखें बन्द करें और सोचें कि आपके नेत्र गोलक पत्थर के हो गये हैं।
कुछ न करें, उसी अवस्था में बने रहने की कोशिश करें। यह आसान नहीं है। कई हफ्तों के अभ्यास के बाद कुछ क्षणों के लिए इस अवस्था में रहने लायक होंगे। परन्तु यह प्रयास रंग लायेगा-क्योंकि आप पहली बार अपने अन्दर देखेंगे।
आपने अपने शरीर को अंदर से कभी नहीं देखा है।
अब अपने शरीर के सभी अंगों को अंदर से देखने की कोशिश करें। जब आप अपना हाथ हिलाते हैं तो इसका पता बाहर से चलता है, अब अंदर से भी जानें। भीतर से अपने शरीर की यात्रा करें। इन तकनीकों को अपनाते वक्त धैर्य धरें, तुरन्त फल की आशा न करें। चमत्कार पहले ही दिन आपके पास नहीं आ जायेगा। हताश न हों। जब अनुभव होगा, तब सारे प्रयत्नों का मूल्य आपको मिल जायेगा। यह आपके भीतर एक स्थायी बदलाव लायेगा। तैयार रहें।
आत्म स्फुरण
तकनीक के बारे में
यह तकनीक है हर पल, हर काम में अपने बारे में जागरूक होने का। मूल रूप से विजनान भैरव तंत्र से लिया गया है, लेकिन पाश्चात्य देशों में इसे लोकप्रिय बनाया है महान गुरू गर्डिफ ने।
निर्देश
आप केवल अपने को याद रखें- मैं हूं। हर समय खाते-पीते, चलते या बातें करते हुए भी। कुछ देर के लिए अपने आप के बारे में सोचें। फिर हम भूल जाते हैं। हम सोचते हैं कि हमें याद है, परन्तु हमारा दिमाग एक नये विचार की ओर छलांग लगा चुका होता है।
अपने आपको याद रखना सोचना नहीं है यह केवल जागरूकता है अगर आप सोचते हैं मैं हूं, तो आपसे मुख्य बिंदु ही चूक जाता है। ज्यादातर हम यही करते हैं- शब्दों को दोहराते हैं मैं हूं, मैं हूं। शब्द अनुभव नहीं होते हैं। उन्हें याद न करें। उनका स्पर्श करें। उसके बारे में न सोचें।
हृदय कमल
तकनीक के बारे में
यह ध्यान आपके हृदय के केन्द्र को खोलने का एक तरीका है। वास्तविकता में प्रवेश करने का मुख्य द्वार है। यह ध्यान की तकनीक आपके लिए तभी काम की होगी जब आप चिंता शक्तियुक्त व्यक्ति होंगे, यदि आप में भावना से अधिक तर्क करने की शक्ति हो। हममें से ज्यादातर लोग चिंता शक्तियुक्त हैं। जो दिमाग से नहीं सोचते अर्थात् भावना में बहकर सोचते हैं। ऐसे लोग आज की दुनिया में ज्यादा दिन नहीं जी सकते। इसीलिए हम सबने अपने दिमाग को शक्तिशाली बना लिया है। हमारे हृदय का केन्द्र कमजोर है क्योंकि हम इसका अधिक उपयोग नहीं करते। हम हृदय से कार्य नहीं करते। हम हृदय से काम नहीं करवाते।
हृदय से दुनिया की ओर देखने की कोशिश करें, आप दुनिया में एकता पाएंगे। दिमाग अवरोध पैदा करता है, दिल उन्हें धो डालता है। हृदय के केन्द्र से काम करने पर स्वाभाविक रूप से आपके जीवन में प्रेम का ज्वार आ जायेगा।
निर्देश
साधारण किन्तु अद्भुत
सिर्फ अपने आपको मस्तिष्क रहित समझना होगा।
यह मजेदार नहीं है, कठिन तकनीक है। पैदल चलें, बैठें, लेकिन अपने आपको मस्तिष्क रहित समझें, अनुभव करें कि आपका सर गायब हो गया है। हृदय पर ही आपका सारा
जब आपमें प्रेम का बहाव हो रहा हो, हृदय का केन्द्र उमड़ रहा हो, आप वास्तव में अपना दिमाग खो देते हैं। आपके कार्य अब दिमाग द्वारा नियंत्रित नहीं होते।
इस ध्यान की तकनीक के लिए कोई अवधि निश्चित नहीं है। इसे तब करें जब आपको जरूरत महसूस हो और महसूस होता ही रहे। इस ध्यान का अभ्यास करते रहें आप स्वयं को और प्यारे इंसान के रूप में देखेंगे। आपके रिश्ते नाटकीय ढंग से सुधर जाएंगे। आप दुनिया के ताल-मेल का अनुभव करेंगे। भगवान के एक कदम पास चल जायेंगे।
ज्योति स्तम्भ
ध्यान के बारे में
यह तकनीक विजनान भैरव तंत्र से लिया गया है। उसके अनुसार सोचिए कि केन्द्र बिन्दु से केन्द्र बिन्दु तक उगता हुआ आपका सत्य, मेरूद्ण्ड से उठता हुआ, आपमें ‘स्फूर्ति’ का उदय करेगा। रीढ़ की हड्डी शरीर और दिमाग दोनों का आधार है। शरीर एवं दिमाग की जड़ें मेरूद्ण्ड अर्थात् रीढ़ की हड्डी में ही हैं। आपकी आयु आपके मेरूद्ण्ड में रहती है। अगर आपका मेरूद्ण्ड लचीला है तो आप जवान रहेंगे, अगर आपका मेरूद्ण्ड सख्त है तो आप बूढ़े होंगे।
सात बड़े चक्र या शक्ति के केन्द्र शरीर की लम्बाई में स्थित हैं। मेरूद्ण्ड के आधार में है मूलाधार चक्र कामुकता का केन्द्र। सर के मुकुट पर है सहसरार चक्र। यह केन्द्र हमें भगवान के पास लाता है।
मेरूस्तम्भ ऊर्जा का मार्ग है। इस ध्यान की तकनीक में ऊर्जा नीचे से ऊपर की ओर जाती है मूलांधार से सहसरार तक।
यह आसानी से नहीं होता है क्योंकि यह गुरूत्वाकर्षण के खिलाफ है। ऊर्जा ऊपर से नीचे की ओर बड़ी आसानी से चली आती है। देखा जाय तो हमारी ८०% ऊर्जा मूलाधार में ही अटकी है। ऐसा लगता है जैसे कि एक भार आपको नीचे की ओर पृथ्वी पर ले आती है। आपने कभी ध्यान दिया है कि पीठ का निचला हिस्सा कितना भारी होता है।
जब यह ऊर्जा ऊपर की ओर जाती है और सहस्त्रार से निकलती है तो आपको बहुत अधिक हल्केपन का अहसास होगा। आप अचानक ही भार रहित हो जायेंगे, एकदम आजाद। इस अवस्था में आपको परमसुख का आनन्द मिलेगा।
निर्देश
आरामदायक स्थिति में आंखें बन्द करके और मेरुदण्ड सीधा करके बैठें।
कल्पना करें जैसे कि आपका अस्तित्व प्रकाश का बना हो। यह कल्पना नहीं है। आप प्रकाश हैं, सब प्रकाश है। वास्तव में अपने को ऊर्जा समझने के आप आदी नहीं हैं। अपने आपको पदार्थ समझते हैं।
कल्पना करें कि आप एक प्रकाश स्तम्भ हैं।
अब अपना ध्यान कामुकता के केन्द्र पर ले जाएं। अनुभव करें कि यह केन्द्र चमकीला और जागरूक हो गया, प्रकाश के गोले की तरह। अब कल्पना करें कि वह प्रकाश ऊपर की ओर जा रहा है, नाभि केन्द्र की ओर। अपने अन्दर एक गरमाहट का अनुभव करेंगे यह असली गरमाहट है। जब नाभि चमकीले प्रकाश का गोला बन जाए, प्रकाश का एक स्रोत, यह ऊपर उठने लगेगा।
हम कुछ न कुछ क्यों कर रहे हैं क्योंकि कुछ पाना चाहते हैं, और इसी में उलझ कर रह जाते हैं। हम हमेशा ही अधिक से अधिक पाना चाहते हैं। पाना हमें शक्ति का अहसास कराती है। इसीलिए हमअधिक धन प्राप्त करना चाहते हैं, अधिक यश, अधिक दोस्त, महिला मित्र, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, सौन्दर्य, बुद्धि यानि की सब कुछ अधिक चाहते हैं।
करने और पाने के बीच हम समझ ही नही पाते कि "होने" को भूल गये हैं। सच्चाई यह है कि "होना" "करना और पाना" से अधिक महत्व का है। परन्तु काफी समय हो गया है कि हमने इस महत्वपूर्ण बिन्दु को छुआ ही नहीं।
"रोकना" एक और तकनीक है जो विज्ञानान भैरव तंत्र से लिया गया है और गर्डिफ ने लोकप्रिय बनाया।
यह तकनीक आसान है : इसमें अचानक रूक जाना पड़ता है :- जो भी काम कर रहे हों उसे बीच में ही छोड़ें ! इस बात के प्रति अनभिज्ञ रहें कि आप रूकने वाले हैं। सबसे अच्छा है कि कोई आप पर नजर रखे और चिल्लाए रूको! जब भी वह चाहे। यह स्टैच्यू खेलने जैसी बात है !
जब आप किसी काम में डूबे हुए होते हैं, तो उसे अचानक रोक देने से आघात की वजह से खामोश हो जाते हैं। ऐसा होने से आप अपने अस्तित्व की ओर लौट जाते हैं।
निर्देश
इस ध्यानं को आप अकेले भी कर सकते हैं या समूह में। एक व्यक्ति को आप "रोको" आदेश के लिए चुन सकते हैं। परन्तु यह आदेश बार-बार नहीं दिये जाने चाहिए, नहीं अगर छींक आ रही हो जिस पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है, न ही रोका जा सकता है, उसको भी बीच में ही इस तकनीक द्वारा रोका जा सकता है।
जब आप बहुत गुस्से में हों, इतना गुस्सा की सामने वाले पर हाथ उठाना चाहते हैं या कुछ तोड़ना चाहते हैं तो बस रूक जाएं।
आप अपने बच्चे, पत्नी या दोस्त को देखते हैं और अचानक ही उन्हें गले लगाने की इच्छा हो रही हो तो बस रूक जाएं।
आप जब रूक जाते हैं तो क्या होता है ? एक ऊर्जा होती है जो आपमें से बाहर की ओर बहती है, लक्ष्य की ओर। जब आप बातें कर रहे हैं, चल रहे हैं, आपका मनोयोग आपकी ऊर्जा बाहर की ओर अन्य लक्ष्य, दूसरे लोगों की ओर बह रही है। आपका मनोयोग ही आपकी ऊर्जा है। जब आप ऊर्जा के उस बहाव को अचानक ही रोक देते हैं तो ऊर्जा का क्या होता है। वह वापस आपके अंदर चला जाता है। आपकी ऊर्जा, आपका मनोयोग अचानक ही अंदर की ओर मुड़ जाता है। एक बार फिर आप अपने शांत केन्द्र की ओर चले जायेंगे।
एक बार इस केन्द्र की झलक आप पा लेंगे, अपने को कभी भी किसी गतिविधि में नहीं खोएंगे। जब आप "कर" रहे होते हैं, तो हमेशा "होने" के प्रति जागरूक रहेंगे। अपने भीतर की शांति का स्पर्श करेंगे, समझ जायेंगे कि सभी कार्य सतह पर लहरों की तरह है। यह चिरस्थायी ध्यान की अवस्था है।
काम हरन
ध्यान और निर्देश
यह भी ‘रोको’ की तकनीक है। एक अंतर यह है कि आप अचानक नहीं रूकेंगे। किसी कार्य या इच्छा के बीच में भी नहीं रूकेंगे। आप अभ्यास करेंगे मनोवेग या इच्छाओं को धीरे और नियंत्रित तरीके से रोकने की तकनीक का।
जब मन में एक चाह उठे तो उसके बारे में भली-भांति विचार करें। पूरी शक्ति के साथ चाहत का सामना करें।
सचेत रहें कि आप इस मनोवेग, इस चाहत का अनुभव कर रहे हैं। फिर अचानक भूल जाएं। बस भूल जाएं।
कल्पना करें कि आप एक सुन्दर महिला को देखते हैं और आपमें एक इच्छा जागती है। इसका परीक्षण करें। ध्यानपूर्वक ख्याल करें कि इस पल आप में क्या हो रहा है।
सचेत हों कि कैसे आपका शरीर ज्वर एवं कंपकपी का अनुभव कर रहा है। सचेत रहें कैसे आपकी नब्ज भागती है, आप स्पष्ट रूप से सोच नहीं सकते। ध्यान दें किस प्रकार इच्छा आप पर अपना नियंत्रण बना लेती है।
इच्छा या अपने आपका निर्णय स्वयं न लें अपने आप से यह भी न कहें, यह बुरी इच्छा है। कोई भी धारणा न बनाएं, केवल देखते जाएं।
फिर अचानक इच्छा को त्याग दें।
यह सम्भव है!