KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/सावधानी के दो शब्दSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

सावधानी के दो शब्द

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

ध्यान एक स्वच्छता प्रणाली है। ऐसी घटनाएं घटेंगी जिसकी आपने आशा भी न की हो। जब आप प्रारंभ में ध्यान का अभ्यास करेंगे तो आपके शरीर व मानसिक स्थिति में असाधारण बदलाव होंगे। जीवन भर के दबावों और गतिरोधों को आप बाहर फेकेंगे, आप शरीर को ऐसी ऊर्जा से भर देंगे जिसकी उसे आदत ही नहीं। आप कूदेंगे, चीखेंगे, तेजी से चक्कर लगाएंगे ऐसी चीजें करेंगे जो आपने बहुत दिनों तक न की हो। किसी समस्या को हल करने के लिए आपके तंत्र को थोड़ा वक्त चाहिए।

शुरू में आपके शरीर में बहुत अधिक ऊर्जा का अनुभव होगा-सरदर्द, उंगलियों एवं पैर के पंजों में सनसनाहट अथवा झुनझुनाहट। यह सब कुछ अचानक ही अधिक ऊर्जा के आ जाने से होता है। किसी-किसी को दर्द, अनिद्रा, यहां तक की तनाव भी हो सकता है। परंतु यह सारी चीजें अस्थायी हैं। ध्यान करते रहो यह सब कुछ चला जाएगा।

यदि आपको कोई गंभीर रोग होता है, या कोई तकनीक आपको बहुत दिनों से तकलीफ दे रही है, तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें या उस तकनीक को छोड़ दें।

पर इन सब परेशानियों से घबराकर किसी तकनीक का प्रयोग करना बंद न करें।

हम ‘मुक्ति’ शब्द का गलत मतलब निकालते हैं अपने दैनिक जीवन में खोज करते हैं ‘मुक्ति के लिए’ अथवा ‘मुक्ति से’।

मुक्ति के लिए अपनी हर उस इच्छा को पूरा करना जिसे कभी हम करना या पाना चाहते थे। स्वतन्त्रता के साथ जीना जैसा हम सही समझते हैं।

मुक्ति से हर उस चीज, रोग, चिंता, गुस्सा, तनाव, दर्द इत्यादि से डर एवं घृणा।

हमारे सभी कामों में इन दो में से हमें कोई न कोई अवश्य प्रेरित करता है। कुछ अच्छा पाने का लोभ या कुछ बुरा होने का डर।

हमारा संपूर्ण जीवन लालच या डर के डोर से नियंत्रित होता है। परंतु यदि आप इन्हीं दो डोर से नियंत्रित होंगे तो उस मुक्ति का क्या होगा जिसकी प्रबल इच्छा आप में थी।

कुछ हफ्ते पहले मेरा एक कलाकार भक्त मुझसे बात कर रहा था। वह मुझे बता रहा था कि उसे ध्यान से नफरत क्यों है।

स्वामी जी मैं नियम और अनुशासन से नफरत करता हूं। मैं चाहता हूं कि जिस तरह से चाहूं उसी तरह से जिंदगी बिताने के लिए स्वतन्त्र रहूं। मैं सुबह दस बजे सोकर उठता हूं, सबसे पहले कॉफी पीता हूं, उसके बाद जब मेरा मन होता है तैरता हूं। उसने अपनी पूरी दिनचर्या मुझे बताई।

तब मैंने उससे पूछा, कोई अगर तुम्हें सुबह छः बजे ही नींद से उठा दे? या एक सुबह अगर तुम्हारी कॉफी बिस्तर पर न आए तो ?

अनुभव करेंगे, अपने भीतर का वह स्तर जिसे आपने अभी तक नहीं छुआ। आप अपनी खुशी हर किसी के साथ बांटना चाहेंगे! प्रेम के रूप में यही खुशी आपमें से बाहर आएगी।

मुक्ति की ही तरह यह प्रेम पहले अनुभव किए गये किसी भी तरह के प्रेम से अलग होगा। अपने पूरे जीवनकाल में हम स्वार्थपरता से भरपूर प्रेम लेते व देते आए हैं! जानते हुए या अनजाने ही हम किसी कारण के लिए ही प्रेम करते हैं। बहुत ही घनिष्ठ संबंध में, पति-पत्नी या अभिभावक-संतान के बीच के प्रेम में भी छुपे कारण होते हैं। प्रेम ईर्ष्या व एकाधिकार की इच्छा रखने के कारण नष्ट हो जाता है।

जब आप ध्यान करेंगे तो आप समझेंगे कि बिना किसी कारण के प्रेम क्या होता है। पहली बार आप कुछ पाने के लिए नहीं देंगे। आप प्रेम बाटेंगे क्योंकि आपके पास बहुत है। जिस तरह बादल धरती पर पानी बरसाता है, ठीक उसी तरह पृथ्वी पर आप प्रेम बरसाइये या फूल जिस तरह से अपनी सुगंध चारों ओर बिखेरती है।

आप प्रेम करेंगे क्योंकि उसे रोक नहीं सकते!

असीमित खुशी

ध्यान करने से जीवन वह खुशी बन जाता है जिसका कोई कारण न हो।

जब खुशी किसी कारण की वजह से आती है, तो दर्द भी साथ लाती है, जल्दी हो या देर से हो।

यदि आप इसलिए खुश हैं क्योंकि आपने अच्छा भोजन किया है तो जैसे ही फिर से भूख लगेगी आपका जीवन दुखों से भर जाएगा। यदि आप इसलिए खुश हैं क्योंकि आपको प्यार में जाना शुरू करते हैं जहां अंत तक आप स्वयं को व्यक्त करते हैं, आवश्यकताओं को व्यक्त करते हैं। यही अन्तर्दृष्टि है।

आपके मार्ग में कांटे

ध्यान के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है अहम्। कोई भी मुश्किल आपके सामने आए, आप जान लें कि यह अहम् के ही विविध प्रकार हैं।

अहम् क्या है

अहम् और कुछ नहीं अपने आपके बारे में अपना विचार है। अहम् विचारों का संग्रह है एक काल्पनिक वस्तु। अहम् का वास्तव में कोई अस्तित्व नहीं होता है। फिर भी यह अहम् ही आपकी जिंदगी को नियंत्रित करता है।

यह अहम् ही तो है जो अलगाववाद को जन्म देता है।

जन्म के समय अहम् आपको आपकी मां से अलग करता है। जन्म के समय जैसे ही नाभि नाल कटता है और बच्चा मां से अलग होता है, ठीक उसी क्षण पहली बार बच्चे को अपनी सीमा का अहसास होता है। जन्म से पहले कोई अहम् नहीं होता है कोई सीमा नहीं होती। बच्चा तो अपनी मां का ही अंश होता है। जन्म के बाद पहले साल में ही अहम् आपकी और दुनिया की छवि बना देता है। अहम् ही आपमें 'मैं' और 'मेरा' की धारणा को पक्का करता है। अहम् आपको सबसे दूर ले जाती है। माता-पिता, दोस्त, अजनबी, प्रकृति, पूरे अस्तित्व से ही दूर ले जाता है। जीवन भर अहम् आपको 'मैं बनाम् वह' की स्थिति में डाले रखती है।

जब भी आप 'मैं' शब्द का उच्चारण करते हैं अस्तित्व से नाता तोड़ देते हैं। आप अस्तित्व का एक स्वाभाविक अंश हैं इसलिए वास्तव में उससे नाता नहीं तोड़ सकते, लेकिन दिमागी तौर पर अवश्य अलग हो जाते हैं। आप अपनी एक दुनिया बनाते हैं जिसमें आप सबसे दूर रहते हैं। यह केवल एक मानसिक धारणा है जिसे हम अनुमति देते हैं, अपने सभी कार्यों पर राज करने की।

आपने लोगों को अवश्य ही कहते सुना है कि अहम् दुखों की जड़ है।

क्यों?

जहां पर विरोध, होता है वहीं पर अहम् पनपता है अहम् के जीवित रहने के लिए वही वातावरण सही है जहां अलगाव की धारणा पनपती है।

अहम् आपकी अपनी कल्पना की उपज हो सकती है परंतु वह है बड़ा ही धूर्त जीव।

जीवित रहने के लिए अहम् वास्तविकता का विकृत रूप पेश करता है जिसमें हर चीज़ असमंजस की स्थिति में होता है। अपने जीवन की ओर देखें।

जब भी आपका किसी से अलगाव होता है, या अकेलापन अथवा ठगा हुआ महसूस करते हैं तो आपको अवश्य ही दर्द, गुस्सा, ईर्ष्या का अनुभव होता होगा। दुख के समय आप अपने को अकेला पाते हैं और खुशी के समय अपने को सबसे घिरा पाते हैं। जब आप प्रसन्न, खुश और हंसते हुए होते हैं तब आपका अहम् सबसे कमजोर होता है।

वर्तमान जीवन में आपको इन क्षणों का अनुभव कभी-कभी होता है। ध्यान आपको स्थाई रूप से परम सुख की अवस्था में ले जाएगा। ध्यान द्वारा आप संपूर्ण अस्तित्व के साथ सुर में बंध जाएंगे। ध्यान में अलगाववाद, अहम् के लिए कोई जगह नहीं है।

क्या मैं सच में ध्यान कर सकूंगा?

क्या मैं कमर दर्द के साथ इतने घंटे बैठ सकूंगा?

क्या यह मार्ग मेरे लिए है?

क्या होगा अगर मैं गहराई से जुड़ जाऊं?

मेरे परिवार का क्या होगा?

मेरे दोस्त मुझे सनकी तो नहीं कहेंगे?

क्या मैं वाकई में सनकी हूं?

अगर आप किसी गुरू के साथ काम कर रहे हों, तो गुरू के खिलाफ आपके मन में शक पैदा करेंगे।

क्या गुरू सही है?

क्या वह जानते हैं मेरे लिए कौन-सी तकनीक सही है?

मुझे ध्यान सिखाने में उनका क्या उद्देश्य है?

क्या यह किसी प्रकार का मोह है?

तो अगर इस तरह के प्रश्न उठते हैं तो चिंता न करें।

इन प्रश्नों को छोड़ दें और ध्यान करते रहें। इन प्रश्नों के कारण अपने आपको दोषी न समझें।
यह प्रश्न सभी के दिमाग में उठते हैं।

यह विचार है। मैं इनका गवाह बना हूं।

पर एक बात स्पष्ट रूप से समझ लें दिमाग आपका शत्रु नहीं है। सोचने में कोई खराबी नहीं है। यह किसी दूसरे चीज की तरह एक प्रक्रिया है। अपने आपको कभी लड़ने की स्थिति में न डालें। केवल दिमाग का अनुसरण करें, विचारों का अनुसरण करें। दिमाग के इस खेल का आनन्द लें।

जब आप अपने विचारों को देखना प्रारंभ करेंगे तो उनका बहाव धीरे धीरे कम होता जाएगा। जैसे-जैसे आपकी जागरूकता गहरी होती जाती है, आप बहाव में पैदा हुए अंतरालों के बारे में महसूस करते हैं। एक अंतराल का अनुभव आपको क्षणिक तेज प्रकाश जैसा होता है। आपको एक झलक दिखती है और वह गायब हो जाती है। अंतराल जिसमें आप शांति का अनुभव करते हैं। धीरे-धीरे अंतरालें जल्द पैदा होने लगेंगी। इन अनुभवों से लगाव न होने दें। अंतरालों का इंतजार न करें। जब अंतरालें देर से आने लगें, तब आप प्रबल स्पष्टता के साथ केवल बाहरी दुनिया को ही नहीं बल्कि अंदरूनी दुनिया को भी देख सकेंगे।

यह शून्य का अनुभव है।

यह न सोचें कि यह आपके लिए बहुत मुश्किल है यह अवश्य होगा जब आप इसका अभ्यास ईमानदारी से करेंगे, पूर्णता के साथ।

ध्यान का आनंद कैसे लें

समय बनाएं

प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा समय ध्यान के लिए निर्धारित करके रखें। यदि आपने कभी भी कहीं भी ध्यान का अभ्यास करने की योजना बनाई है फिर भी प्रतिदिन आधा घंटा समय 'बैठकर' ध्यान के लिए रखें। शुरू में आवश्यकतानुसार आप ध्यान के अनुशासन कोसुधारेंगे आवश्यक है कि आप सचेत होकर अभ्यास करें उस वातावरण में जो ध्यान के लिए बनाया गया हो।

सुनिश्चित कर लें कि इस समय के दौरान कोई आपको परेशान न करे। कोई भी काम-काज स्वीकार न करें। अपने परिवार और दोस्तों को जानने दें कि इस समय आपके लिए जरूरी है अकेला रहना। अच्छा हो आप प्रतिदिन एक ही समय नियत कर लें। शरीर और दिमाग रोज के नियमों का अभ्यस्त होता है। आप अगर एक ही समय पर हर दिन अभ्यास करेंगे तो उस समय आसानी के साथ ध्यान की अवस्था में आ जाएंगे।

जगह बनाएं

ध्यान के लिए एक साफ, शांत जगह को चुनें जो टूटी-फूटी न हो। अगर संभव हो तो घर के किसी कमरे को ध्यान का कमरा बना दें। अगर आपके घर में पूजा कमरा है तो वह आदर्श होगा। जिस जगह का प्रयोग पहले से ही पूजा या तपस्या के लिए किया जाता हो उसका शक्ति स्तर ऊंचा होगा और वह आपको ध्यान में मदद करेगा। अच्छा होगा कि आप प्रतिदिन एक ही जगह पर ध्यान लगाएं। यदि वह जगह घर के अंदर है तो निश्चित कर लें कि पर्याप्त सूर्य की रोशनी आए और हवादार हो। अगर जगह घर के बाहर है जैसे बाग में तो सुनिश्चित कर लें कि वह जगह एकांत में हो जहां बगीचे का शोर न पहुंचे।

आरामदायक महसूस करें

क्या आप जानते हैं, केवल बैठना ही, ज़ेन ध्यान की एक तकनीक है परंतु वहां भी भाग लेने वाले कुछ पाने के लिए संघर्ष करते हैं।

हां शुरू में यह अवश्य ही एक प्रयास है। परंतु गहरे समझ बूझ के साथ देखा जाए तो ध्यान एक कर्म नहीं है-क्योंकि जब इसे सही तरीके से करते हैं, इसमें सफल हो जाते हैं तो सारे प्रयास गायब हो जाते हैं।

जब आप पूर्णतया आरामदायक स्थिति में होते हैं, फल पाने की कोशिश बंद कर देते हैं, केवल ध्यान का आनंद उठाते हैं, आप धीरे धीरे इस बात से अभिज्ञ होना बंद कर देंगे कि आप ध्यान कर रहे हैं। तब यह कोई कर्म नहीं रह जाएगा।

Portrait

निम्न पन्नों पर दी गई सभी ध्यान की तकनीकें मेरे द्वारा बनाई नहीं हैं।

यह प्राचीन धार्मिक पुस्तकों से लिए गये हैं, महान आध्यात्मिक शिक्षकों एवं गुरुओं से लिए गये हैं जो स्वयं प्रेरणा के लिए दुनिया के प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं की ओर मुड़े थे।

कई तकनीकों में मैंने अपने अनुभव के बल पर कुछ परिवर्तन किए हैं। कुछ मेरे द्वारा बनाए गये हैं, और कुछ दूसरों से उधार लेकर उसमें बदलाव किए बिना आपके सामने रखे हैं।

कुछ तकनीकों की जड़ें गुमनामी में खो गई हैं, इसलिए ये किसी की नहीं हैं। इन पर किसी का एकाधिकार नहीं है। सच्चाई तो यही है कि किसी भी सच्चे गुरु का वास्ता तकनीक के नाम से नहीं होगा। उसका वास्ता इससे होगा कि तकनीक आपकी मदद करता है या नहीं। तो तकनीक का आनंद उठाएं और ऐसे किसी व्यक्ति को अवश्य सिखाएं जो इसका आनंद उठाने के लिए तैयार हो।

ध्यान की सुगंध को फैलाएं।

आनंद नतन

ध्यान के बारे में

ध्यान का एक शक्तिशाली रूप है नृत्य!

औपचारिक नृत्य एवं मुक्त नृत्य दोनों ही ध्यान की तकनीकें हो सकती हैं। मुक्त नृत्य शुद्धिकरण की एक अच्छी तकनीक है। इसके पीछे धारणा है कि अपने आपको नृत्य में भुला दें। एक कुशल नर्तक इसे औपचारिक नृत्य में भी कर सकते हैं क्योंकि अब आप नियमों के प्रति सचेत नहीं रह जाते। जिस तरह से हम सही बोलते वक्त व्याकरण को रूकावट नहीं मानते उसी तरह से एक कुशल नर्तक स्वाभाविक तौर पर नृत्य करता है चाहे नृत्य का रूप औपचारिक ही क्यों न हो। अगर आप शौकिया नर्तक हैं तब आप मुक्त नृत्य का आनंद उठाएं अन्यथा नियमों में बंधा हुआ महसूस करेंगे।

कुछ निर्देश

मुक्त नृत्य में आप कहीं भी कैसे भी कदम रख सकते हैं, कोई नियम नहीं है। शरीर को जैसे चाहें हिलाएं। नृत्य का बहाव मुक्त होना चाहिए। प्रफुल्लचित्त रहें और आनंद लें। नृत्य के तीव्र ऊर्जा में भागीदार बनें।

मुक्त नृत्य के दो पड़ाव हैं : नृत्य करना व आराम करना।

नृत्य करना (२१ मिनट)।

आंखें बंद करके नृत्य प्रारंभ करें। कदमों के बारे में चिंता न करें। शरीर को ढीला छोड़ दें।