KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/Sign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

ध्यान एक अन्तर्यात्रा

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

स्वामी नित्यानन्द

परमहंस श्री नित्यानंदजी (स्वामीजी)
ध्यान में पूर्ण परिवर्तन कर देने की शक्ति
ध्यान द्वारा आप अपने में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक बदलाव कर
सकते हैं। इसकी बीज आप में पहले से ही विद्यमान है। लेकिन उस बीज को खिलने और
फूलने के लिए, सबसे पहले उस बीज का विस्फोट होना आवश्यक है।
— (स्वामीजी)

क्या हर कोई ध्यान सीख सकता है?
ध्यान को सीखने की आवश्यकता नहीं होती।
आप स्वतः ध्यानी है।
बस स्मरण कीजिए जीवन के किसी एक क्षण को जब आपने असीम सुन्दरता का कहीं अचानक अनुभव
किया था।
उगता हुआ सूर्य, अचानक पर्वतों के पीछे से निकलता हुआ या, पहली बार जब कोई दिव्य एवं मधुर
संगीत सुनायी पड़ा था।
ऐसे अवसरों पर अचानक आप स्तब्ध, शब्दहीन, पर पूरी तरह अवगत स्थिति में हो जाते हैं।
क्या इस तरह के क्षणों का आपने अनुभव नहीं किया?
ये सभी क्षण आपकी ध्यान की अवस्था है।
इन सभी क्षणों की घटना की तुरंत पश्चात् सोचने की प्रक्रिया कुलबुलाहट, सामान्यतः प्रारंभ हो जाती है।
मन शब्दों का निर्माण करने लगता है।
मन कहना प्रारंभ करता है, कितना सुन्दर सूर्योदय है। उस दिव्य संगीत का, पुरानी सुने हुए संगीतों से
तुलना प्रारंभ कर देता है।
इस मन की क्रिया का अर्थ है कि, आप ध्यान के बाहर निकल गये।
आनंद अवस्था में पहुंच जाना हर बार, ही ध्यान है।
इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं।

Ebook ISBN: 979-8-88572-090-8

लाइफब्लिस फाउंडेशन

लाइफब्लिस फाउंडेशन लोगो

928 हंटिंगटन ड्रैव, डार्टे, सीए 91010, यू.एस.ए., फोन नं. 1-626-205-3286

इंडिया आश्रम: नित्यानंद ध्यानपीठम्
नित्यानंदपुरि, कल्लुगोपहल्लि, मैसूर रोड, बिडदि - 562 109, बेंगलूर, कर्नाटक
आश्रम: +91-80-27288033/4, 65591844, फैक्स: +91-80-27288207
E-mail @ nithyananda.org, URL: www.nithyananda.org

बारकोड

या हर कोई ध्यान सीख सकता है? यान को सीखने की आवश्यकता नहीं होती । प स्वतः ध्यानी है। स स्मरण कीजिए जीवन के किसी एक क्षण को ब आपने असीम सुन्दरता का कहीं अचानक नुभव किया था । गता हुआ सूर्य, अचानक पर्वतों के पीछे से िकलता हुआ या, पहली बार जब कोई दिव्य वं मधुर संगीत सुनायी पडा था। से अवसरों पर अचानक आप स्तब्ध, शब्दहीन, र पूरी तरह अवगत स्थिति में हो जाते हैं। या इस तरह के क्षणों का आपने अनुभव नहीं कया?

  • सभी क्षण आपकी ध्यान की अवस्था है।

स्वत्वाधिकार (कॉपीराइट) दिसंबर २००६

सभी अधिकार सुरक्षित हैं। इस किताब के किसी भी अंश की प्रतिलिपि यांत्रिक, फोटोग्राफिक या इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया से नहीं बनेगी या फोनोग्राफिक रिकार्डिंग के रूप में पुनः प्रयोग की जाने वाली व्यवस्था के तहत इसका संग्रह नहीं किया जाएगा, हस्तांतरित करना, या नित्यानंद पब्लिशर्स से लिखित में आज्ञा न लेकर इसका सार्वजनिक अथवा व्यक्तिगत प्रयोग के लिए प्रतिलिपि नहीं बनाई जाएगी। इस स्थिति में यदि आप किताब में किसी जानकारी का प्रयोग अपने लिए करते हैं, जो कि आपका संवैधानिक अधिकार है, आपके इस कृत्य के लिए लेखक या प्रकाशक कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

इस किताब की बिक्री से जो भी आय होगी वह लाइफब्लिस फाउंडेशनस चैरिटेबल ऐक्टविटिस की ओर उसकी मदद के लिए जाएगी।

लाइफब्लिस फाउन्डेशन पी. ओ. बाक्स १५७९ फ्रेमौन्ट सी ए ९४५३८ यू एस ए फोन : १-८८८-एल आई एफ-बी एल आई एस (१-८८८-५४३-२५४७) फैक्सः ४१३-८१२-८२९१

इंडिया आश्रमः ध्यानपीठम् नित्यानंदपुरी, कल्लुगोपाहल्ली, ऑफ मैसूर रोड, बिदादी ५६२१०९, जिला-बंगलूर, कर्नाटका आश्रम :+९१-८०-६५५९१८४४/२७२०२०८४ फैक्सः +९१-८०-७२८८२०७ ई मेल [email protected], यू आर एल www.nithyananda.org

प्रथम संस्करण: जनवरी, २००७
Ebook ISBN: 979-8-88572-090-8
भारत में प्रकाशित :
Judge Press,
Bangalore, India

Swami Rama

मैं ध्यान क्यों करूँ?

यदि मैं हमेशा से ही आनंद (परम सुख) की खोज कर रहा हूँ तो वह अभी तक मिला क्यों नहीं?

आनंद की अवस्था का क्या अर्थ है ? क्या इसका अनुभव केवल ध्यान से ही हो सकता है?

ध्यान सचमुच में क्या है?

क्या ध्यान लगाने की कला को सीखना हर किसी के बस की बात है?

मुझे ध्यान के तकनीकों की आवश्यकता क्यों होती है?

प्रतिदिन मुझे कितने घंटे ध्यान लगाना चाहिए?

ध्यान के क्या-क्या लाभ हैं?

यदि मैं केवल ध्यान लगाने में अपना मन लगाऊं, तो मैं कामों को पूरा कैसे करूंगा?

ध्यान शुरू करने का सही मार्ग कौन सा है?

मेरे लिए ध्यान की कौन सी तकनीक सही है?

portrait

तकनीकों के विषय में तकनीके

आनंद नतन
अहम् ब्रह्मास्मि
अंतर ध्यान
आत्मा स्फुरन
चित्ताकाश ध्यान
हृदय कमल
ज्योति स्तम्भ
उस क्रिया को रोको!
उस मनोवेग को रोको!
काम हरण
कृष्णा वेणू
प्राण स्तम्भन
प्राण शुद्धि
प्रतिबिम्ब ध्यान
शक्ति धारण
शक्ति स्तम्भ
सूक्ष्म शरीर ध्यान
सूर्य ध्यान

कभी भी - कहीं भी ध्यान | ११७
अचल ध्यान
आनंद ध्यान
अनिमा ध्यान
हास्य ध्यान
मौन बिन्दु
प्रत्याहार ध्यान
स्फूर्ति बाण

पाँच मिनट में शक्ति देने वाला | १३५
चरम उच्छावास
हथेली के द्वारा
हाथ पैर ढीला करना

सात दिवसीय चक्र की प्रक्रिया | १४३ आनंद स्फुरण ध्यान

परिशिष्ट : एक योगी का मस्तिष्क | १६७

अमेरिकी तंत्र विज्ञानियों ने स्वामी जी के तंत्रिका विज्ञान तंत्र पर शोध किया शोध के परिणाम।

स्वामी जी

ध्यान की आवश्यकता क्यों?

प्रारम्भ करने के लिए यह प्रश्न बिल्कुल सही है!

ध्यान क्यों?

क्या सच में हमारे जीवन में ध्यान की आवश्यकता है?

मैं पूछता हूं, आप यही किताब क्यों पढ़ रहे हैं?

इस क्षण आप जो भी किताबें पढ़ सकते थे, उसमें से आपने यही किताब पढ़ने के लिए चुनी।

आपकी प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि आपके भीतर ध्यान की आवश्यकता है और केवल आप में ही नहीं हम सब में है।

आपके जीवन का अन्तिम लक्ष्य क्या है?

अधिक कमाना ?

हमेशा जवान, स्वस्थ, सुन्दर बने रहना?

बेहतर और स्थायी रिश्ते को अपनाना?

अपने व्यक्तित्व में अधिक से अधिक निखार लाना?

यह एक ऐसी सूची है जो कभी खत्म नहीं होगी। हर इंसान का लक्ष्य अलग होता है। परन्तु बिना अपवाद के हर लक्ष्य का एक ही अंतिम लक्ष्य होता है- आनंद की अवस्था अथवा परम सुख को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा।

हम सभी लोग जीवन में जाने अनजाने आनंद की खोज करते हैं। क्या कोई भी व्यक्ति यह कह सकता है कि मेरी आनंद में कोई रूचि नहीं है? मुझे परम सुख प्राप्त हो या न हो मुझे इसकी कोई परवाह नहीं।

हम सभी आनंद की खोज करते हैं। अलग-अलग व्यक्ति आनंद को विभिन्न नामों से व्यक्त करता है। कोई इसे बौद्धिकता का नाम देता तो कोई व्यवहार कुशलता का। नाम चाहे जितने भी हों सच तो यही है कि हम सभी लोग आनंद को खोजते फिरते हैं, केवल तरीके अलग-अलग हैं।

कोई रूपये में खोजता है, तो कोई शक्ति अथवा रिश्तों में या दैनिक जीवन की हास्यास्पद एवं दर्दनाक घटनाओं में। आनंद ही हमारे जीवन का एकमात्र प्रेरणा स्रोत है।

यदि हम जीवन भर आनंद की खोज कर रहे हैं तो वह हमें अभी तक मिला क्यों नहीं?

क्योंकि आनंद की खोज हम अचेतन मन से करते हैं। ९९ प्रतिशत लोग इस बात के प्रति जागरूक ही नहीं हैं कि आनंद ही उनका एकमात्र और अंतिम लक्ष्य है। अधिकांश लोगों को इतना ही पता है कि उनकी जिंदगी में कुछ कमी है, एक खालीपन है जो धन, रिश्ते या संपत्ति से नहीं भरा जा सकता।

मुझे बताइए, अब तक आपने बाहरी दुनिया से क्या पाया जिसका मूल्य स्थायी हो?

फिर भी हम खोजना बंद नहीं करते।

हम अपने जीवन में यही तो करते हैं। गलत जगहों पर सही उत्तर खोजने में हम माहिर हैं। अपने आपको खोजने की कोशिश हम हर जगह करते हैं - धन में, शक्ति में, रिश्ते या विचारधारा में। परन्तु हम सबसे सरल दिशा की ओर नहीं देखते - अपने भीतर।

जागरूकता की पहली सीढ़ी आपको महसूस करायेगी की सिक्का आपने घर के अंदर खोया है, तब अपने आप ही सड़कों पर उसे ढूंढना बन्द कर देंगे।

ध्यान और कुछ नहीं बल्कि अपने अन्दर छिपे आनंद की अवस्था को खोजने की तैयारी भर है।

आनन्द को सड़कों पर खोजने की व्यर्थता को आप जिस पल समझ जाएंगे, उसी पल आप ध्यान के लिए तैयार हो जाएंगे।

आनंद की अवस्था का क्या अर्थ है? क्या इसका अनुभव केवलध्यान से ही हो सकता है?

मैं आनंद को समझाने के लिए सैकड़ों तरीकों का प्रयोग कर सकता हूं लेकिन वह आपकी समझ में तभी आएगा जब आप उसका अनुभव करेंगे। खैर मैं आपको इसका अर्थ समझाने की कोशिश करता हूं।

जीवन में हम सभी को खुशी के कुछ पल मिले होंगे परन्तु इसके पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है।

क्या यह गलत है? है इसलिए सदा ही पंच तत्व से अपने आपको बांधे रखने की तीव्र इच्छा उसमें होती है। मूर्ति पूजा से मनुष्य अपने को बांधे रखता है पृथ्वी की शक्ति से। पवित्र नदियों में डुबकी लगा के जल शक्ति से, यज्ञ और होम के द्वारा अग्नि की शक्ति से और मंत्रों का उच्चारण करके वायु शक्ति से। इन सारे तरीकों से वह यह साबित करता है कि आज भी मनुष्य पंच तत्वों से नाता नहीं तोड़ सकता। वह पंच तत्वों के सुर में सुर मिलाता है। यह सब बाहरी तरीके हैं अपने आपको पंच तत्व से जोड़ने का। आकाश की सूक्ष्म, उच्च शुद्ध शक्ति तक पहुंचने के लिए बाहरी तरीके काम नहीं आते हैं इसका अनुभव तो अंदर से किया जाता है। ध्यान ही वह माध्यम है जिससे हम आकाश की ऊर्जा से अपने सुर जोड़ सकते हैं।

जब हम ध्यान में प्रवेश करते हैं, तो परिधि को बंद कर देते हैं। इस अवस्था में हम एक खोई हुई कड़ी, हम और हमारे स्रोत अविष्कार करते हैं। हम अपने स्रोत में लौट जाते हैं। हमें पूर्णता का अहसास होता है। सुरक्षा का अहसास होता है। इसीलिए ध्यान आपको आनंद या परम सुख की ऊंचाई तक ले जाती है।

आनंद की तीव्र इच्छा और कुछ नहीं प्राकृतिक अवस्था में लौटने की कामना है। आपको पता हो या न हो, आप जागरूक हों या न हों हम सबके भीतर ध्यान की तीव्र इच्छा होती है।

ध्यान का अर्थ क्या है?

ध्यान की अलग-अलग कई परिभाषाएं हैं।

विभिन्न गुरूओं ने इसकी व्याख्या अपने-अपने अनुभवों के आधार पर की है, या उन व्यक्तियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिनसे वे बात कर रहे हों।

ध्यान प्रार्थना है।

ध्यान वह विधि है जिससे हम अपने भीतर छिपे खजाने का अविष्कार करते हैं।

ध्यान वह तकनीक है जो आपको ब्रह्मांड की शक्ति से जोड़ने में मदद करता है।

सभी वाक्य सही हैं। मैं आपको बताता हूं- ध्यान पल में आनन्दित होना है! आप अगर इस पल शांति से हैं तो आप ध्यान की अवस्था में ही हैं। आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है।

क्या सभी लोग ध्यान लगाना सीख सकते है?

आपको ध्यान सीखने की आवश्यकता नहीं है।

आप तो ध्यानी हैं ही!

आपकों जिंदगी के उस पल को याद करिये जब आपने चरम सौंदर्य का अनुभव किया।

अचानक ही सूर्य एक पहाड़ के पीछे से उगता है, या पहली बार आपने बहुत सुरीला संगीत सुना हो।

ऐसे ही किसी पल में आप पूरी तरह स्थिर हो जाते हैं, बिल्कुलस्तब्ध!

क्या हमने ऐसे पलों का अनुभव नहीं किया है?

इस पल को ध्यान कहते हैं।

असीम सौंदर्य की मौजूदगी के किसी पल में आप और कुछ नहीं सोच सकते। आप केवल चुप हो जाते हैं, उस सौंदर्य के प्रति जागरूक होकर। इस पल को ध्यान ही तो कहेंगें।

फिर हमें ध्यान के तकनीकों की आवश्यकता क्यों होती है?

ध्यान की तकनीकें आपको कुछ पाने में सहायता करने के लिए नहीं है। यह आप को कुछ याद रखने में मदद करते है, अगर मैं अचानक आपसे कहूं आनंद में जाओ क्या यह संभव है? आपको तो यह भी नहीं पता कि आनंद आपकी प्राकृतिक अवस्था है। और जब आप नहीं जानेंगे तो ध्यान के तरीके आपको और उलझाने वाले और भयावह लगेंगे। ध्यान में प्रवेश करना एक छोर रहित समुद्र में प्रवेश करने के समान है। जब आप तैरना सीख रहे हैं तो क्या आप अपने आपसीधे समुद्र में कूदेंगे! नहीं!

आपको मार्ग दर्शन के लिए प्रकाश स्तम्भ की आवश्यकता होगी। तैरते रहने के लिए जीवन पेटी की आवश्यकता होगी।

इसी तरह जब आप ध्यान लगाने का प्रयत्न करते हैं तो आपको कुछ विधियों की आवश्यकता होगी, एक मार्ग दर्शन की जरूरत होगी जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो यह बताएगा कि क्या करना स्वाभाविक है।

ध्यान की तकनीकें भी जीवन पेटी के अलावा और कुछ नहीं हैं। एक बार ध्यान आपके जीवन का अंग बन जाए आप इन औपचारिक तकनीकों को छोड़ देंगे।

मुझे प्रतिदिन कितने घंटे ध्यान लगाने की आवश्यकता है?

घंटों का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। जब कोई चीज जिंदगी का अंग बन जाती है तो इस बात का कोई मतलब नहीं है कि उसमें कितने घंटे प्रतिदिन व्यतीत होंगे। यह तो ऐसी बात हुई 'मैं प्रतिदिन कितनी देर तक सांस लूंगा। मैंने पहले ही कहा है कि ध्यान को आपकी जिंदगी से जोड़ा नहीं जा सकता। एक बार आप इस अवस्था में सहज महसूस करने लगें तो इसकी अवधि को बढ़ाने की कोशिश कीजिए और इस अवधि को औपचारिक ध्यान की अवधि के बाहर ही बढ़ाएं।

आप छोटे छोटे कामों से शुरूआत कर सकते हैं: ध्यान को केंद्र बिन्दु बनाकर रखने की कोशिश करें जब आप खाना खा रहे हों, चल रहे हों, बरतन धो रहे हों। एक बार आप यह सब कर सकेंगे तो जटिल कार्यों की ओर बढ़ सकेंगे।

आपकी दिनचर्या साधारण ढंग से चलती रहती है। सही मायने में आप अपने जीवन का निर्वाह बेहतर ढंग से कर सकेंगे। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, आप अधिक स्पष्ट होंगे, अधिक जागरूक और सृजनशील बनेंगे।

हां भीतर ही भीतर आप गहरी बाधा रहित शांति का अनुभव करेंगे क्योंकि अब आप कुछ कर नहीं रहे हैं केवल देख रहे हैं।

यही ध्यान का पूर्ण रहस्य है आप दृष्टा एवं अपने ही कार्यों और भावनाओं का साक्षी बन जाते हैं?

जब आप अपने ही कर्मो का साक्षी बनने लगेंगे तो आप समझेंगे कि आप के भीतर कोई ऐसा है जो कभी नहीं बदलता, गुस्सा या दुखी नहीं होता, धन सुरक्षा या यश की चिंता नहीं करता। यही असली आप हैं। बाकी तो एक व्यक्ति है जो आपने अपने इर्द गिर्द बनाया है। एक बार आपको पता चल जाएगा आप वो नहीं हैं जो काम करता है, गुस्सा होता है, दर्द का अहसास करता है या तनाव में रहता है- आप एक प्रबल आजादी का अनुभव करेंगे।

यह ध्यान से ही संभव है। हां, अवश्य!

रमण ने जवाब दिया यही काफी है, तुम्हारे पास आध्यात्मिकता के लिए निर्धारित योग्यता है।

केवल जीवित रहना ही आध्यात्मिकता के लिए आपकी योग्यता है।

जब दैवीयता आप पर प्रतिबंध नहीं लगाती, आप स्वयं पर प्रतिबंध क्यों लगाते हैं? शुरू करने से पहले स्पष्ट हों: आपका एक निश्चित लक्ष्य होना चाहिए, और आप वहां तक अवश्य पहुंचेंगे।

तीसरा तरीका है प्रफुल्लचित्त रहें!

ध्यान एक बड़ा रोमांच है। देखा जाए तो यह आपके जीवन का सबसे बड़ा प्रयोग है।
ध्यान के विषय में गंभीर हो जाने से आप लक्ष्य को ही खो देंगे।

आध्यात्मिकता कोई गंभीर मसला नहीं है।

ध्यान और कुछ नहीं केवल समझना है कि जीवन एक लीला है, दैवीय नाटक। इसमें गंभीर होने का क्या है।

ध्यान को उत्सव की तरह मनाएं।

सामान्य ढंग से इसका आनंद लें।

चौथा तरीका है धैर्य धरना।

आप जब पहली बार ध्यान लगाने के लिए बैठेंगे तभी आपको दैवीय शक्ति का अनुभव नहीं होगा।

ध्यान शुरू करते ही आप फल की चिंता करना शुरू न करें।

एक छोटी-सी कहानी:

एक बार तीन बंदरों को एक पका हुआ, रसीला आम मिला।

सभी बंदरों की तरह थोड़ी देर वे उस आम के लिए लड़ते रहे।

फिर किन्हीं कारणों से उनमें बुद्धिमानी का एक पल आया और उन्होंने बुद्धिमानी से इस मसले को हल करने का निश्चय किया।

आम को तुरंत खाने के स्थान पर उन्होंने आम को बोने का निश्चय किया। एक बार आम का बीज उगना शुरू हुआ और एक पेड़ बन गया, तो उन तीनों के लिए काफी आम हो जायेगा।

बंदरों ने यह तय किया कि वे मिलकर पेड़ की देखभाल करेंगे

पहले बंदर ने कहा, मैं प्रतिदिन पेड़ में पानी डालूंगा!

दूसरे ने कहा, मैं मिट्टी को स्वस्थ रखूंगा, उसमें खाद डालूंगा और सुनिश्चित करूंगा की पेड़ अच्छी तरह बढ़े।

तीसरे बंदर ने कहा, मैं पेड़ की रक्षा करूंगा और इसे खराब मौसम व जानवरों से बचाऊंगा।

तीन महीना बीत गया फिर भी बीज से पेड़ उगना प्रारम्भ नहीं हुआ।

तब तीनों बंदरों ने अपने भूमिका और कार्यों के बारे में बातचीत करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई।

पहले बंदर ने कहा, वादे के मुताबिक मैं बीज में प्रतिदिन पानी डालता हूं। आपके लिए सही है या नहीं। शुरुआत में, मैं तो यही कहूंगा कि "बैठने की" तकनीक की जगह "करने की", तकनीक का अभ्यास करें क्योंकि अभी आपके अंदर बहुत ज्यादा अशांति होगी अगर आप शांत बैठकर देखेंगे तो आपको अपने अंदर की अशांति ही दिखेगी।

इसलिए जब आप ध्यान की शुरूआत कर रहे हैं तो 'करने की' तकनीक का चुनाव करें - क्योंकि यह दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालने की व पवित्र करने की तकनीकें हैं। यह तकनीकें बाहरी तौर पर क्रियाशील होंगे पर अंदर ही अंदर आपको शांति और खामोशी का अनुभव करायेंगे।

एक बार ध्यान में आप बस जाएंगे, पुराने सारे गतिरोधों को साफ कर लेंगे, तो आप जिस तकनीक को चाहेंगे उसे ही अपना सकते हैं।

किसी तकनीक की सत्यता का अनुमान कैसे लगाएंगे?

यदि किसी तकनीक से आप अधिक सहज, अधिक एकाग्रचित्त, अधिक संवेदनशील महसूस कर रहे हैं तो यह आपके लिए सही है। यदि कोई तकनीक आपको ज्यादा आनंददायक बनाती है, विकसित करने में मदद करती है, अधिक ऊर्जावान बनाती है तो वह आपके लिए सही है।

अगर आपको लगता है कि वह सही नहीं है तो उसे ताक पर रखिये और नये तकनीक का प्रयोग करना शुरू करें।

फल के लिए लोभ न करें, धैर्य रखें एवं हड़बड़ी में सही तकनीक को दरकिनार न करें।

प्रायः आप पहले पांच या आठ तकनीकों को चुनते हैं उनमें से ही कोई एक आपको मिलेगा जो सही हो।

उसका पता लगाएं।

उसे करते रहें।

portrait

यान वह रास्ता है जो आपको अंदर झांकने में मदद करता है परंतु शुरूआत आपको बाहर से ही करनी पड़ेगी। अभी आप किनारे पर हैं। अभी तक पानी में उतरें नहीं हैं केवल एड़ी डुबोकर देख रहे हैं कि पानी कितना ठंडा है।

बहुत से लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं, स्वामीजी मैं आध्यात्म के बारे में कुछ नहीं जानता। मैने कभी ध्यान लगाने की चेष्टा भी नहीं की। क्या मैं तैयार हूं? मैं कहां से शुरू करूँ? मै बताता हूं : शुरू करने का सबसे अच्छा स्थान वही है जहां आप इस समय हैं।

इस समय आप अपने बारे में जो भी समझते हैं वह आपके शरीर, भावना एवं चिंतन से संबंधित है यानि जो भी आप अपने आपको समझते हैं वह आपका शरीर, चिंतन एवं भावना ही है।

स्वाभाविक है वहीं से शुरू करें।

पहला कदम: शरीर के साथ क्रिया

आप अपने शरीर के बारे में कैसा महसूस करते हैं?

हम सभी की अपने शरीर के बारे में एक सोच है।

यह हमारी अपनी नहीं होती है।

हमारे विषय में, यह दूसरे लोगों की धारणा पर बनती है। हम सभी अपने शरीर के विषय में बहुत नकारात्मक सोच रखते हैं। आप इसके बारे में जागरूक नहीं भी हो सकते हैं। परंतु अचेतन मन में आप अपने शरीर के विषय में गहरी नकारात्मक सोच रखते हैं।

बहुत कम ही मैं ऐसे व्यक्ति से मिला हूं जो अपने शरीर को लेकर पूर्णतया संतुष्ट है। अपने शरीर को लेकर संतुष्ट होने का मतलब यह नहीं कि आपकी धारणा अपने शरीर के बारे में अच्छी ही है। इसका मतलब है कि जिस तरह का भी शरीर आपके पास है आप उसी के साथ आराम से हैं।

सारी जिंदगी आप सुनते हैं कि तुम्हारा शरीर ही तुम्हारा शत्रु है, तुम्हारा शरीर दुष्ट एवं पापी है अपने शरीर को यातना दो उसकी उपेक्षा करो विशेषतः आध्यात्मिक पथ पर शरीर को ही कामयाबी की राह में सबसे बड़ी बाधा बताया जाता है।

अपने शरीर के प्रति अस्वाभाविक घृणा पैदा करें।

यह आपके अचेतन मन में कहीं गहरे में जड़ें जमा लेता है।

आप सोचने लगते हैं कि आपका शरीर आपके विरूद्ध काम कर रहा है। परंतु सच्चाई कुछ और ही होती है वही शरीर नाव होती है जिसमें बैठकर आप संसार की नदी को पार करने वाले हैं। क्या आप इस दुनिया में अपने शरीर के बिना चल सकते हैं? क्या आप ध्यान अथवा आध्यात्म की ओर मन लगा सकते हैं जब तक आपका शरीर अच्छी अवस्था में न हो? क्या आप इस किताब को अपनी आंखें और दिमाग के बिना पढ़ और समझ सकते हैं?

यह सच है कि अंत में आपको शरीर से परे जाना है। परंतु शरीर के साथ युद्ध करके ऐसा नहीं करना चाहिए। आप इस शरीर को समझकर व स्वीकार करके करें, और शरीर पर क्रिया करके उसेध्यान के लिए उपर्युक्त बनाएं।

याद रखें शरीर एक शक्तिशाली यंत्र है। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों स्तर में ही। परंतु वह केवल एक यंत्र ही है। यह न अच्छा है न बुरा, न ही आपका दोस्त न ही हो जाएं आप देखेंगे आपका शरीर कैसे स्वाभाविक रूप से फलता फूलता है, आपका शरीर अधिक सुन्दर और पवित्र लगने लगता है। आपका शरीर आप नहीं हैं, परन्तु वह आपको सहारा देने के लिए है। अपने शरीर के साथ एक सुन्दर, दोस्ताना सम्बन्ध विकसित करें।

केवल दबी हुई भावनाएं ही हमारे शरीर में अशांति का कारण नहीं हैं वरन् हमारी बुरी आदतें भी इसमें सहायक होती हैं। शरीर पूरी तरह से शारीरिक कलपुरजा है। आपके खाने, सोने, व्यायाम करने व आराम करने के तरीकों का इस पर प्रभाव पडेगा ही। जैसा मैं हमेशा कह रहा हूं बीमारियां आपकी मेहमान हैं। शरीर के साथ आपका लापरवाही भरा व्यवहार ही इनको न्योता देता है।

उदाहरणतः आपका शरीर विरोध करता है जब आप मसालेदार खाना खाते हैं। आपकी आंखों से पानी बहता है! शरीर कहता है "मैं नहीं संभाल सकता"। क्या आप उसकी सुनते हैं? नहीं!

जब आप मध्य रात्रि तक टी.वी. देखते हैं तो आपके सारे अंग चीख चीख कर कहते हैं मुझे आराम चाहिए! परन्तु हमेशा की तरह आप उसकी नहीं सुनते।

आप अपने शरीर की बुद्धिमता से अनजान हैं। जानकर रखिए उसका अपना ज्ञान है।
वह बार बार आपको इशारे करता है पर आपमें समझ नहीं है उसे समझने की।

हम क्यों खाना खाते है?

इसका सबसे आसान उत्तर ऊर्जा पाने के लिए। पर क्या आपका भोजन आपको सच में ऊर्जा प्रदान करता है। भोजन करने के बाद आप ऊर्जा का अनुभव करते हैं या नींद का? ज्यादातर लोग नींद का अनुभव करते हैं। क्योंकि हम अच्छे खाने का चयन नहीं मदद करता है। परंतु ध्यान का अभ्यास ही आपको आराम करने में सहायता करता है। हम लोग उन तकनीकों को देखेंगे जो आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ाएगी। जब नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है तो अपने आप ही आपके जागे हुए वक्त की उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ जाती है।

दूसरा कदम: चिंतन के साथ क्रिया

चिंतन हमारे जीवन में सबसे चंचल वस्तु है। ज्यादातर समय, हमारा चिंतन पर कोई बस नहीं होता। हमारे चिंतन हमें जिधर चाहते हैंउधर ही ले जाते हैं। यदि आप अचानक ही जोर जोर से अपने विचारों को शब्दों में ढालना शुरू करें तो अपने शब्दों को सुनकर आप स्वयं ही शर्मिन्दा हो जाएंगे।

हमारी चिंताएं एक दूसरे से बहुत अलग होती हैं भविष्य से कोसों

दूर। फिर भी हम अपने जीवन में चिंतनों में विश्वास रखते हैं। हम इन्हीं चिंतनो से ही जीते हैं।

एक छोटी सी कहानी:

एक राज्य में एक बुद्धिमान व्यक्ति रहता था जो भविष्य वक्ता था। एक दिन उस राज्य के राजा ने उस बुद्धिमान व्यक्ति के बारे में सुना तो उसकी परीक्षा लेने की सोची। वह उस व्यक्ति को राज्य के सबसे व्यस्ततम बंदरगाह पर ले गया, जहां प्रतिदिन सैकड़ों जहाजें आती जाती हैं। राजा ने पूछा क्या तुम मुझे बता सकते हो यहां आज कितनी जहाजें आने वाली हैं? केवल तीन उसने कहा और केवल आज नहीं रोज ही यहां तीन जहाजें आती व जाती हैं! राजा ने आश्चर्यचकित होकर पूछा इसका क्या मतलब हैं! कौन सी तीन जहाजें?

धन का जहाज, शक्ति का जहाज, कामुकता का जहाज मेरे आका!

यह सही है। ज्यादा से ज्यादा वक्त हम धन, शक्ति, कामुकता के बारे में सोचते रहते हैं। हम अपनी चिंताओं को कई नाम देते हैं पर अन्त में इन तीनों में से किसी एक पर आकर वह खत्म होता हैं। यहां कामुकता का अर्थ केवल कामुकता से नहीं है किसी भी प्रकार की आसक्ति से है।

यदि आप किसी कार्यालय में काम करते हैं तो आप धन और शक्ति के लिए ही करते हैं।

यदि आप छुट्टियां मना रहे हैं तो आपकी चिंता आसक्ति पर ही केंद्रित होगी।

थोड़ा विचार करिये : आप हर समय क्या सोचते रहते हैं ? जरूर इन तीनों में से ही कुछ!

आप कितने समय के अन्तराल में सच्चाई, अच्छाई व सौन्दर्य को दर्शाते हैं।

आप सोचते होंगे कि इसकी क्या दरकार है? मेरी जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि मैं कितना पैसा कमाता हूं, कितनी शक्ति अर्जित करता हूं न कि मेरी जिंदगी में कितनी सच्चाई व सौंदर्य है।

परंतु चिंतन हमारे जीवन को बदल सकते हैं। जब आप बार बार किसी चीज को दर्शाते हैं तो वह आपकी मानसिक अवस्था ही नहीं जीवन की अवस्था भी बदल सकती है। आप अगर बार बार सुन्दरता के बारे में सोचते हैं तो आपका जीवन और सुन्दर हो जाता है।

यह सब तो ठीक है परंतु आप हमेशा इस बात से सर्तक रहिए कि कौन सा चिंतन आपके दिमाग में घुस रहा है व निकल रहा है। अभी आपके दिमाग में स्थान है जो सबके

अपनी भावनाओं के साथ क्रिया करने के तीन तरीके हैं :

(अ) अपनी प्रबल भावनाओं को पहचानें।

आपकी स्थिति में परिवर्तन क्यों होता है?

कौन-सी भावनाएं आपके कार्यों को नियंत्रित करते हैं?

क्या आपकी जिंदगी शत्रुता, आक्रमण एवं गुस्से के चारो ओर घूमती है?

क्या आप अक्सर बिना कारण के मायूस होते हैं?

प्यार करना या लड़ना आपके लिए आवश्यक है?

अपने आप से इमानदार रहें!

पहले अपनी भावनाओं को मान्यता दें नहीं तो आप उन्हें कैसे बदलेंगे।

अक्सर देखा जाता है कि जो इंसान शत्रुतापूर्ण वातावरण में रहता है वह नकारात्मक भावनाओं से एक रिश्ता बना लेता है। उन्हें इसकी आवश्यकता होती है। यह उनके लिए जीवित रहने की तकनीक है। उन्हें नकारात्मक भावनाओं से ही सारी ऊर्जा मिलती है।

शोध में यह साबित हो चुका है कि युद्ध के समय अपराध और आत्महत्या की दरें आश्चर्यजनक रूप से कम हो जाती है क्योंकि इस समय लोगों को अपनी नकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए खुला मंच मिलता है, निजी तौर पर उन्हें अपराध करने की कोई आवश्यकता ही नहीं होती!

यहां तक कि हिटलर ने भी कहा है कि यदि देश को शक्तिशाली बनाना चाहते हो तो शत्रु बनाओ! शत्रु असल में ही हो यह जरूरी नहीं वह काल्पनिक भी हो सकता है। जब तक लोग शत्रुतापूर्ण स्थिति में रहते हैं शक्तिशाली महसूस करते हैं। जब वह विद्रोह करते हैं, तो उनकी अनुभव क्षमता उन्हें शक्तिशाली बनाती है। हमारी सारी शक्ति नकारात्मकता में बंट जाती है।

जब अपने आप पर गुस्सा होता है तब मायूसी होती है। जब आप भावना को व्यक्त करते हैं तब वह गुस्से की शक्ल में दिखता है। जब उसे दबाने की कोशिश करते हैं तो वह मायूसी या उदासी का रूप ले लेता है। पर दोनों ही नकारात्मक ऊर्जा है।

हमारा अहम् शक्तिशाली बनने का अनुभव करता है, जब हमारा ध्यान नकारात्मक भावनाओं पर केन्द्रित होता है, जब हम अलग थलग रहने की प्रवृत्ति का लालन पालन करते हैं, 'मैं बनाम् वह' का अनुभव करते हैं। इसीलिए जब हम लड़ने की स्थिति में होते हैं तो ऐसी परिस्थिति का आनंद हममें से बहुत लोग उठाते हैं।

सकारात्मक, कोमल भावनाएं हमेशा ही हमें कमजोर बनाती हैं। प्यार, खुशी, करूणा दिमाग की बहुत नाजुक अवस्थाएं होती हैं। जब हम इन भावनाओं का अनुभव करते हैं तब हमारे और दुनिया के बीच की दीवार कमजोर हो जाती है। अहम् कम शक्तिशाली अनुभव करने लगता है। इसीलिए हम सभी इन भावनाओं से डरते हैं। कही गहरे अचेतन मन में हम प्यार से डरते हैं क्योंकि प्यार में अहम् का त्याग करना पड़ता है।

आध्यात्म और कुछ नहीं बल्कि अपने अहम् को खोने की प्रक्रिया है। यदि आप प्यार करने से भी डरते हैं क्योंकि यह हमें कमजोर बनाता है तो आप ध्यान के अंदर कैसे प्रवेश करेंगे। अपने बच्चों के साथ खेलते हुए।

हम सबके जीवन में प्रतिदिन ऐसे पल आते हैं किंतु हममें से कितने लोग इन पलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं?

जब हमसे कोई पूछता है कि दिन कैसा रहा ? तो हमें केवल भीड़, गिरी हुई कॉफी व अधूरा कार्य ही याद रहता है।

बदलाव के लिए हर दिन के सकारात्मक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करें?

इस प्रयोग को करें :

चौबीस घंटे उस दिन घटी अच्छी घटनाओं को याद करें। छोटी से छोटी घटनाओं का शुक्रिया अदा करें : कि काम के लिए निकलते वक्त पानी नहीं बरसा, आपके बगीचे में गेंदे खिले हैं। धन्यवाद दें कि आपकी नौकरानी ने उस दिन छुट्टी नहीं कर ली। यही वह बातें हैं जिन्हें हम भूल जाते हैं! जिस दिन हमारी नौकरानी नहीं आती हम उसे नहीं भूलते लेकिन क्या हम ख्याल करते हैं जब वह आती है? क्या हम मन ही मन उसे धन्यवाद देते हैं।

मैं जब कहता हूं कि सकारात्मक घटनाओं को याद करें तो केवल २४ घंटे तक ऐसा करें पूरी ईमानदारी के साथ। आप देखेंगे आपकी जिंदगी बदलाव महसूस करेगी। एक बार आपको सकरात्मक अनुभवों का आनंद मिल जाता है तो फिर से अपने आप पर मायूसी छाने नहीं देंगे।

यह क्रिया केवल मौज मस्ती के लिए नहीं है। यह जीने की एक तकनीक है! यदि आप जीवन का स्वागत फूलों से करेंगे तो बदले में आपको फूल ही मिलेंगे। जब आप जीवन

किसी खेल कूद को शुरू करें।

किसी शौक को संवारे।

नृत्य करें।

यह सभी ऊर्जा के मार्ग हैं गुस्से के तरह ही! एक ही फर्क है यह सभी सृजनात्मक मार्ग हैं। जीवन को नया रास्ता दिखायें, अपने साधारण जीवन को सृजनात्मक दिशा दें। इस तरह आपकी विध्वसंक ऊर्जा सृजनात्मक ऊर्जा में बदल जाती है सकारात्मक फल के साथ।

जब आप सकारात्मक भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो पाएंगे कि जिंदगी अपने आप अच्छे के लिए बदल जाएगी यह एक बहुत ही सुंदर चक्र है। जब आप प्यार का अनुभव करेंगे, प्यार बाटेंगे तो प्यार ही पाएंगे। ऐसा सच में होता है परंतु इस पर विश्वास आपको इसका अनुभव होने पर ही होगा।

जरूरी नहीं कि जन्म से ही आपका रवैया ऐसा ही हो। ऐसा कभी न कहें, अरे वह आदमी कितना किस्मतवाला है, वह हमेशा अपने चेहरे पर हँसी लेकर घूमता है। एक मैं ही हूं जो इतने तनाव में जी रहा हूं।

सकारात्मक रवैये को आप संवार सकते हैं। जब आपका मन खुशियों से भर जाता है तो गुस्सा आपको छू भी नहीं सकता और दुख आपसे डरने लगता है। जब आप अपने अंदर परम सुख की अवस्था को संवारते हैं तब क्या आप ध्यान में आगे बढ़ सकते हैं।

अपने जीवन को प्यार, हंसी और कृतज्ञता से बदलें। जीवन को खुशियों में बदलें।

तभी जाकर जीवन ध्यान बन जाएगा।

लोग मुझसे पूछते हैं, तपस (प्रायश्चित) क्या है? क्या तपस ध्यान में आवश्यक है।

मैं आपको जो बता रहा हूँ वह तपस नहीं तो और क्या है! शरीर, चिंतन, भावना के साथ क्रिया-तपस नहीं तो क्या है?

तपस का मतलब यह नहीं है कि आप पहाड़ों पर जाएं और सभी तरह के आध्यात्मिक तरीकों को अपनाएँ एवं सभी प्रकार के रीति-रिवाजों को निभाएं।

तपस का मतलब यह नहीं है कि आप भोजन और वस्त्र के बिना रहें, या किसी अंधेरी गुफा में रहें, अथवा अपने शरीर को किसी भी तरह का कष्ट दें। अगर आप अपने शरीर को किसी भी तरह से वंचित रखेंगे, तो आपका मन उसी में लगा रहेगा ध्यान में नहीं अगर मैं आपको २४ घंटे भी भोजन से दूर रहने पर मजबूर करूँ आप शायद भोजन नहीं करेंगे बदले में आप भोजन का ध्यान करना शुरू कर देंगे। आप भोजन के अलावा कुछ भी सोचने के लायक नहीं रहेंगे। असल उपवास ऐसा नहीं होता है कि जो भोजन आपने किया ही नहीं उसका ध्यान करें, इसका मतलब होता है भोजन को पूरी तरह से भूल जाना। इस अंतर को सभी लोग नहीं समझ सकते। इसीलिए अपने को वंचित रखने का मार्ग सबके बस का नहीं है।

यह सभी शरीर को इस्तेमाल करने के अलग-अलग मार्ग हैं। कुछध्यानी शरीर को नियंत्रित करने के लिए तप मार्ग अपनाते हैं, परंतु जरूरी नहीं कि हर कोई इसी मार्ग का अनुसरण करे।

एक छोटी-सी कहानी :

पहाड़ों पर एक योगी ने कई साल तप के त्रुटि रहित नियमों का निर्वाह करने में बिताया। जटिल रीति-रिवाज और मंत्रों में वह माहिर हो गया। कई पवित्र ग्रंथ पढ़े और अनगिनत घंटे गहन विचार में बिताये। पंद्रह साल बाद जब योगी को लगा कि उसकी तपस पूरी हो गयी है,

वह मैदानों में उतर आया। जीवन में आध्यात्म की आवश्यकता पर योगी दूसरे लोगों को पढ़ाना चाहता था। वह एक छोटे से नगर में पहुंचा। उसके पहुंचने की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। उसे एक आध्यात्मिक सभा में जाने का न्योता मिला। दूसरे मेहमानों में एक आधुनिक युवा गुरू भी था जो पारम्परिक तपस के नियमों में विश्वास नहीं रखता था।

जैसे ही योगी ने कक्ष में प्रवेश किया युवा गुरू योगी की ओर मुड़ा और अप्रिय शब्द कहे।

युवा गुरू की बातों से योगी बहुत आश्चर्यचकित हुआ जब उसने अपने अंदर गुस्से की एक लहर को बढ़ता हुआ पाया। इतने सालों की इतनी मेहनत के बाद भी एक अजनबी की कुछ बातों से उसके अंदर गुस्सा फिर से सर उठाने लगा।

बिना कोई उत्तर दिये ही योगी मुड़ा और चुपचाप कक्ष से बाहर जाने लगा। एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और माफी मांगने लगा। योगी से वापस जाने के लिए कहने लगा। योगी ने शांत भाव से कहा, मेरा तपस पूरा नहीं हुआ है! मैं अभी भी सीख रहा हूं! मुझे अपना कार्य शुरू करने के लिए अब जाना चाहिए। मैं पूरी तरह से तैयार होकर लौटूंगा।

सबसे कठिन तपस है अपने आप पर क्रिया करना, अपने को समझना व बदलना।

अपने शरीर, चिंतन और भावनाओं को स्वच्छ रखने से बड़ा तपस नहीं है। यह तपस आप कहीं पर भी कभी भी कर सकते हैं। यह तो हुई ध्यान की सही नींव डालने के लिए जमीन की तैयारी।

जागरूकता ही कुंजी है

मैंने कहा है, शरीर को देखें, चिंतन को देखें, भावनाओं को देखें। दूसरे शब्दों में जागरूक बनें।

हर तकनीक का प्रयोग ऐसे करें जैसे कि वही आपके पास उपलब्ध एकमात्र तकनीक है। जिद्दी और अधैर्य न हों अन्यथा आप ध्यान की आत्मा का अनुभव कभी नहीं कर पाएंगे, ध्यान का विचार लेकर घूमते ही रह जाएंगे।

एक अनुभव ही काफी है।

ध्यान के मोह में पड़ने के लिए, ध्यान के आनंद की एक झलक ही काफी है।

तब आप मुझसे नहीं पूछेंगे कि कितने घंटे अभ्यास करना आवश्यक है। जब आप सुबह सोकर उठेंगे तो आपका पहला विचार ध्यान का होगा। स्नान करते वक्त, कपड़े बदलते वक्त, खाना खाते समय, सभी काम इतना ध्यानपूर्वक करेंगे कि हर पल ध्यान के साथ जीवित हो उठेगा। ध्यानशीलता आपके जीवन की स्वाभाविक अवस्था बन जाएगी। आप ध्यान में जीवन जीना प्रारंभ करेंगे।

मैं चाहता हूं कि आप अंत तक इस अवस्था को हासिल कर लें।

परंतु यह आसान नहीं है। प्रथमतः आप ध्यान के विचार के आदी हों। आपको हर रोज थोड़ी देर के लिए अभ्यास करना पड़ेगा, फिर उस अनुभव को पूरे दिन में फैलाएं।

इस किताब में आपको दोनों तरह के ध्यान की तकनीकों का संग्रह मिलेगा।

बैठने की तकनीकें तय कर लें कि इसका अभ्यास आप प्रतिदिन नियमित समय पर कितनी बार करेंगे।

कभी भी कहीं भी तकनीक, जिसका अभ्यास आप जैसे भी हो कर सकते हैं कभी भी कहीं भी तकनीकों का अभ्यास आप गाड़ी चलाते समय, कपड़े प्रेस करते समय, सोने के कमरे से रसोई तक जाते हुए भी कर सकते हैं।

यदि आप चाहें तो एक दो बैठने की तकनीकें और कभी भी कहीं भी तकनीक का चुनाव प्रति दस दिन के लिए कर सकते हैं। एक साथ कई तकनीकों का अभ्यास न करें आप किसी के साथ भी न्याय नहीं कर पाएंगे। सारे जीवन को ध्यान में बदलने का पहला कदम है कभी भी कहीं भी तकनीक।