KAILASA Library/कर्म-बन्ध/कर्म-बन्ध से जुड़े हुए भ्रमSign in
कर्म-बन्ध

कर्म-बन्ध से जुड़े हुए भ्रम

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

कुछ लाग सोचते हैं कि समाज-सेवा करने से कर्म-बन्ध का नाश होता है।

नहीं, ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि कर्म-बन्ध को गहरी समझ, सजगता और चेतना के एक झलक से ही समाप्त किया जा सकता है। सम्पूर्ण मानव-जाति इच्छित परिणाम न देने वाले कार्यों में लगा पड़ा है। यहीं स्थिति समाजसेवा के क्षेत्र में भी है। कम-से-कम सेवा के क्षेत्र में तो धन का या यश का विचार न करें। किसी को प्रभावित करने की कोशिश न करें। अपनी उपस्थिति जताने का प्रयत्न न करें। सेवा कार्य को सेवा के लिये करें। कोई योजना जरूरी नहीं है। कोई भी सेवा कहीं भी कर लें। इस प्रकार की सेवा आपके अंतःकरण में असीम शक्ति भर देगी। प्रतिदिन कम-से-कम आधे घण्टे निःस्वार्थ और निष्काम भाव से सेवा करें। यह सेवा ही आपके लिये मानव समाज की सबसे बड़ी सेवा होती है और ध्यान उस दिशा में आपका पहला कदम है।

समस्या यह है कि आपको बताया गया है कि यदि आपने पाप बटोरे तो आपको नरक जाना पड़ेगा और पुण्य इकट्ठा किया तो स्वर्ग मिलेगा। समाज इन बातों के द्वारा आपको नियंत्रित करता है। इन्हीं मतों के द्वारा आप पर यह नियंत्रण का प्रयास कर सकता है। भय और लोभ के द्वारा समाज आप पर नियंत्रण बनाने का प्रयास करता है- नरक का भय और स्वर्ग का लोभ।

इसे समझ लें कि कोई पुण्य कार्य या पाप कार्य मृत्यु के समय आपके काम नहीं आयेगा। कोई स्वर्ग और नरक नहीं हैं। स्वर्ग और नरक दोनों ही आपकी मनोस्थितियाँ हैं, सुदूर ईश्वर के साम्राज्य में बने हुए स्थान नहीं।

जब आप अच्छे विचार करते हैं, अच्छे कार्य करते हैं, आपको अच्छा लगता है और यही स्वर्ग है। आप जब बुरा सोचते हैं, बुरा करते हैं, तब आपको बुरा लगता है और वही नरक है। बस इतना ही। कर्म का सार यही है। कारण और प्रभाव का ब्रह्माण्डीय सिद्धान्त यही है। आप वही हैं जो आपकी इच्छा है। आप वही बनेंगे जो आपकी इच्छा है। यदि आप वैसे विचारों, शब्दों और कार्यों में संलग्न होते हैं, जो आपकी सजगता से उत्पन्न न होकर अचेतन से निकलते हैं, तब आप कर्म-बन्ध बना लेते हैं, जो आपको उन्हें तृप्त करने के लिये उकसाता रहता है।

♦