कर्म-बन्ध क्या है?
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
हममें से अधिकांश लोगों ने 'कर्म' शब्द को सुना होगा। हममें से प्रत्येक इसका कुछ अर्थ समझता है, जैसा उसने पुस्तकों में पढ़ा हो या दूसरों से सुना हो। कर्म के विषय को स्पष्टता से समझने की आवश्यकता है। क्योंकि यह जीवनमरण चक्र का आधार है। यह आनंदमयी जीवन की आधारशिला है।
कर्म उन अतृप्त अनुभूतियों का गुच्छा है जो हममें निवास करती है और अपनी तृप्ति के लिये हमें लगातार अपनी ओर खींचती रहती है। यह अतृप्त अनुभूतियाँ हमारे अंदर इसलिये निवास करती हैं क्योंकि हमने कुछ क्रियाएँ पूरी गहनता और गहराई के साथ नहीं किया। वे क्रियाएँ अपने पीछे इन अतृप्त अनुभूतियों को हमारे अंदर छोड़ जाती हैं। किसी भी कार्य को जब हम गहनता और गहराई के साथ करते या अनुभव करते हैं तो वह हमेशा के लिये हमारे तंत्र से बाहर निकल जाते हैं। हम उनसे मुक्त हो जाते हैं। लेकिन हम निरंतर पोसते रहते हैं वे भी हमारे निर्णय ही होते हैं। हमारे समस्त विचार, शब्द और कार्य सम्मिलित रूप से हमारे कर्म की झोली में योगदान करते हैं। क्योंकि इनमें से कोई भी हमें तृप्त नहीं कर पाता और जब वे हमें तृप्त नहीं कर पाते, तो वे कर्म का बोझ बन जाते हैं और हमें उन्हें तृप्त करने के लिये निरंतर विवश करते हैं। हम स्पष्टता के बिना, तृप्ति के बिना गहरे अज्ञानता के साथ सोचते, बोलते और कार्य करते हैं। जब हम ऐसा करते हैं, तब तृप्ति का जो हमारा मूल स्वभाव है वह व्यथित होने लगता है। फलस्वरूप, हमारे अपने विचार, शब्द और कार्य ही हमारे कर्म-बन्ध बन जाते हैं और किसी भी प्रकार तृप्ति पाने के लिये हमें ढकेलते रहते हैं।
स्पष्ट रूप से समझें, आप यहाँ हैं, मेरा प्रवचन सुन रहे हैं, यह आपके पिछले सभी निर्णयों का नतीजा है। आपने जो विज्ञापन पत्र देखा, उस पर ध्यान देने का निर्णय लिया। आपने अधिक जानकारी पाने का निर्णय लिया। आपने कार में बैठकर उसे चलाने का निर्णय लिया। आपने कार को यहाँ रोकने का निर्णय लिया। आपके इन सारे निर्णयों की समग्रता का आपके यहाँ बैठने में योगदान है। यह वर्तमान क्षण आपके अतीत के समस्त निर्णयों का समग्र रूप है। इसी तर्क के अनुसार, आपका भविष्य आपके वर्तमान के समस्त निर्णयों का जोड़ होगा।
कर्म का संपूर्ण सिद्धान्त यही है- आपके अतीत का जोड़ है आपका वर्तमान और आपके वर्तमान का जोड़ है आपका भविष्य।
अपने विचार-तंत्र में अधिक सजगता और बुद्धिमता प्रवाहित करें। अपने निर्णय-तंत्र में अधिक चेतना प्रवाहित करें। चाहे आप विश्वास करें या ना करें, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आप अपने जीवन की समस्त चीजों को चुनते हैं। कोई और नहीं चुनता है। यह आप हैं जो चुनाव करते हैं। निरंतर ही यह आपका चुनाव है, आपका निर्णय है। आप भले ही यह सोच सकते हैं कि कोई और आपके निर्णय लेता है। नहीं! यह आप ही हैं जो सदा निर्णय लेते रहे हैं।
एक छोटा सा उदाहरण इस मूल सत्य को समझने में सहायक होगा।
यदि कोई व्यक्ति आपकी निंदा करता है तो आप का चुनाव होता है- नाराज़गी। यदि कोई आपकी प्रशंसा करता है तो आपका चुनाव होता है- प्रसन्नता। आदत के अनुसार आप यह चुनाव अचेतन से करते हैं। क्या कोई और आपके स्थान पर चुनाव करता है? नहीं! यह शुद्ध रूप से आपका चुनाव होता है।
चूँकि यह आपकी आदत बन गयी है, आप भूल चुके हैं कि आप ही निर्णय लेते हैं। हर बार जब कोई आपकी निंदा करता है, आप दुखी हो जाते हैं। हर बार जब कोई आपकी प्रशंसा करता है, आप खुशी से फूल जाते हैं। इस बात को समझें की आप चाहे तो अलग प्रतिक्रिया भी कर सकते हैं। उदाहरण स्वरूप, जब कोई आपकी निंदा करता है तो आप चाहे तो आप दुःख़ी नहीं हो सकते हैं। आप निर्णय कर सकते हैं कि आप शांत और सहज बने रहेंगे। दुःख़ी होना तो आपका चुनाव है। जब आप अपने चुनाव को सही साबित