KAILASA Library/कर्म-बन्ध/अर्चामूर्ति और आत्मज्ञानी गुरु - कर्मसंग्रहSign in
कर्म-बन्ध

अर्चामूर्ति और आत्मज्ञानी गुरु - कर्मसंग्रह

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

समाप्त करने का मार्ग

अर्चामूर्ति

कर्म-बन्ध एकत्रित न करने के लिये
स्वयं को बार-बार स्मरण कराने
का और पहले से एकत्रित कर्म-
बन्ध के प्रभाव से मुक्त हो जीने
का एक मार्ग है। एक जागृत चेतना
की उपस्थित में कर्म-बन्ध शक्तिहीन
हो जाते हैं, इस बात को स्पष्ट
रूप से समझना, इस दिशा में पहला
कदम है।

एक बार यह बात अगर समझ में आ गयी, फिर तो प्रतिदिन किये जाने वाले अनुष्ठान ही एकत्रित कर्मों को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। आइये देखे यह कैसे संभव है!

एक साधारण व्यक्ति और आत्मज्ञानी गुरु के बीच में एक मत्वपूर्ण अंतर है। एक साधारण व्यक्ति में अपने शरीर को

समझें, इन सबसे प्रतिमा अथवा गुरु को कुछ नहीं मिलता, मिलता है तो हमें! ईश्वर के साथ जीना इसी को कहते हैं। ईश्वर की उपस्थिति को मान कर जीना इसी को कहते हैं। गुरु की उपस्थिति को जीने को ही पूजा कहते हैं। पूजा प्रतिदिन किया जाता है क्योंकि यह ईश्वर की उपस्थिति को प्रतिदिन स्मरण करने की विधि है।

यदि आप स्वयं में हुए सभी 'क्लिक्स' अथवा दीक्षा को, सत्य वाक्यों को तथा विचारों को, जिन्हें सुनने पर आपने एक जुड़ाव महसूस किया था, स्मरण करने का निर्णय लेते हैं, तब यह ही आपका अनुष्ठान बन जाता है।

यह एक अनुष्ठान है, क्योंकि जब आप इसे करते हैं तो आप स्वयं को चेतना की उच्चावस्था में ले जाते हैं। किन्हीं शब्दों को सुनने से या स्मरण करने से आपके अन्दर होने वाले आकस्मिक जागरण को ही 'क्लिक्' कहते हैं। जब भी आप इन 'क्लिक्स' को स्मरण करते हैं, वे आपको निराशा और निम्न भावनाओं से उभारते हैं।

जब भी आप उदास होते हैं या निम्न भाव में होते हैं, तब यदि आप स्वयं को सही 'क्लिक्' का स्मरण कराते हैं तो आप स्वयं की एक बड़ी सेवा करते हैं। जैसे ही आप 'क्लिक्' को स्मरण करते हैं, आप निम्न भाव से निकल आते हैं।

एक छोटी सी कहानी बताता हूँ : एक व्यक्ति एक होटल में गया और खाने के लिये इडली मँगवाया। उसने आठ इडली खायी और नौवीं इडली खाते ही उसकी भुख मिट गयी। बैरा उसके पास आकर उसे नौ इडलियों का बिल थमा जाता है। वह व्यक्ति बोला, 'यह क्या है? मैं तो बस उस नौवीं इडली के पैसें दूँगा जिसने मेरी भूख मिटायी! बाकी के आठ इडलियों से तो कुछ भी नहीं हुआ। केवल उस नौवें इडली ने मेरे भूख को तृप्त किया इसलिये मैं तो बस उस इडली के पैसे भरूँगा!' क्या आपको उस व्यक्ति का तर्क अजीबो-गरीब नहीं लगता? हम भी अपने जीवन में यही करते हैं। अनुष्ठानों को अस्वीकार करना पहली आठ इडलियों को अस्वीकार करने जैसा है। जो लोग यह सोचते हैं कि अनुष्ठान व्यर्थ है और वे सीधा ध्यान और आध्यात्मिक अनुभवों में जा सकते हैं, वह पहली आठ इडलियों को अस्वीकार करने जैसा ही कार्य कर रहे हैं। यह जानिये, नौवीं इडली ने उन आठ इडलियों के कारण ही अपना असर दिखाया। अगर उस व्यक्ति ने आठ इडलियाँ नहीं खायी होती तो वह नौवीं इडली उसके भूख को नहीं तृप्त कर पाती। इसलिये, आपके ध्यान की विधि काम करेगी क्योंकि आपने निष्ठापूर्वक अनुष्ठानों को किया है। क्या आप इन प्रारंभिक वस्तुओं को अस्वीकार कर सोचेंगे कि मैं सीधा नौवीं इडली खाऊँगा, तो क्या ऐसा कभी भी हो सकता है? क्या आपकी भूख कभी भी तृप्त हो पायेगी? जो भी यह सोचते हैं कि वह सीधे नौवीं इडली खा सकते हैं, वह समस्त अनुभवों से चूक जायेंगे। वे केवल नौवीं इडली

और अब जब मैंने गुरु-पूजा को नित्यध्यान में डालकर उसे एक अनुष्ठान जैसा बना दिया है, तो 80% से ज्यादा लोग जिन्होंने इसकी दीक्षा ली है, इसे करते आ रहे हैं। मैंने सांख्यिकी अध्ययन द्वारा इस बात का पता लगाया है।

इसलिये मेरे विचार से, ध्यान के साथ अनुष्ठान का होना अच्छी बात है क्योंकि इससे नित्य बैठकर कोई साधना करने की आदत बनती है।

नहीं तो आप नित्य कोई साधना नहीं करेंगे। पहले दिन आप सोचेंगे, 'आज मेरी सास यहाँ है' या 'आज बहुत काम है' और उसें नहीं करेंगे। दो दिनों के बाद जब आपकी सास वापस लौट जाती है या काम के खत्म होने के पश्चात् आप सोचते हैं, 'मुझे इस छुट्टी का मजा लेना चाहिए। मैं आज नहीं करूँगा।' या यदि आज आप खुश होते हैं तो सोचते हैं, 'आज तो मैं वैसे ही खुश हूँ तो ध्यान करने की क्या आवश्यकता है?' या यदि आप निराश होते हैं तो सोचते हैं, 'आज मैं निराश हूँ तो एकाग्रचित होकर ध्यान कैसे संभव है?' आपका दिमाग ध्यान से पीछा छुड़ाने के लिये कोई न कोई बहाना ढूँढ ही लेता है। परन्तु यदि इसे नित्य करने वाला कोई अनुष्ठान बना दिया जाये, तब आपका मस्तिष्क इससे बचने के लिये तर्क नहीं ढूँढ पायेगा। आप सीधा इसे करने लगेंगे।

अब हम जन्म-मरण चक्र को समझेंगे और देखेंगे कि कैसे दीक्षा और अनुष्ठान हमें इस चक्र से मुक्ति दिला सकते हैं। एक निर्धारित मात्रा लेकर शरीर की रचना करते हैं और जन्म लेकर उस शरीर द्वारा उन कर्मों का आनंद लेकर उसे समाप्त करने का सोचते हैं। इसलिये प्रारब्ध, संचित कर्म की एक छोटी सी मात्रा है जिसे लेकर आप इस जीवन में आये हैं ताकि इस शरीर द्वारा आप उसका आनंद ले सकें या उसे समाप्त कर सकें।

कर्म-बन्ध का जो तीसरा प्रकार है वह सबसे बुरा है। इसे अकाम्य कहते हैं; ये वो कर्म है जिसे आप पृथ्वी पर आकर, नये विचारों, शब्दों और अपने क्रियाओं द्वारा एकत्रित करते हैं।

पृथ्वी पर जो भी आता है उसे मृत्यु से पहले अपने प्रारब्ध कर्म को समाप्त करना होता है। उदाहरण स्वरूप, मान लें कि आपके संचित बैंक में आपके पास 1000 कर्म है। जब आप शरीर लेते हैं तो मान लीजिए इन 1000 कर्मों में से आप 10 कर्मों को लेकर अपना प्रारब्ध कर्म बनाते हैं, यह कहते हुए कि, 'चलो इस बार इन दस कर्मों को समाप्त करूँगा।' लेकिन पृथ्वी पर हम दूसरों को देखकर उनके इच्छाओं के आधार पर कर्म-बन्ध इकट्ठा करने लगते हैं। इस प्रकार की इच्छाओं को 'दूसरों से ली गई इच्छा' कहते हैं। दूसरों से ली गई इन्हीं इच्छाओं के कारण ही आप नये विचारों, शब्दों और क्रियाओं की रचना करते हैं।

उदाहरण स्वरूप, जब आप अपने से अधिक सुन्दर व्यक्ति को देखते हैं, तो तुलना और ईर्ष्या के कारण आपके विचार कई गुणा बढ़ जाते हैं। आप विचारों पर आधारित कर्म-बन्ध बना लेते हैं। कई बार आप तथ्यों को जाने बिना दूसरों के प्रति अपशब्द का प्रयोग करते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तब आप शब्दों पर आधारित कर्म एकत्रित कर लेते हैं। आपकी समस्त क्रियाएँ स्थायी रूप से लोभ या भय द्वारा संचालित होती है और अन्ततः आप निरर्थक कार्यों को कर कर्म-बन्ध एकत्रित कर लेते हैं। इसी प्रकार, मान लेते हैं कि आप 200 कर्म-बन्ध इकट्ठा कर बैठते हैं। जब तक की आप लोक छोड़कर वापस लौटते हैं, क्या होगा? आपके कर्मबन्ध के खाते में 200 की बढ़ोत्तरी हो जाती है! आप अभी पहले के ही 10 कर्म समाप्त नहीं कर पाए, उस पर आपने 200 और इकट्ठा कर लिया।

अगली बार जब शरीर धारण करेंगे तो फिर क्या होगा? आपका संचित कर्म अभी 990 जोड़ 210 है- पिछले जन्म की तुलना में 200 अधिक। दोबारा से आप इसमें से 10 निकालकर एक नये शरीर के साथ लौटते हैं। परन्तु आप और अधिक एकत्रित कर लौट जाते हैं। यह एक समस्या का जाल बन जाता है। इसी को हम जन्म-मरण चक्र कहते हैं- निरंतर शरीर धारण करना और छोड़ना।

इसकी जगह, यदि आपके जीवनकाल के दौरान ही कोई आपको कोई यह ज्ञान प्रदान करता है कि आप शरीर या मस्तिष्क नहीं हैं और यह आपका कर्म-बन्ध है जो आपको प्रभावित करता है, तब आपके कर्म-बन्ध का प्रभाव आप पर कम होता जाता है और आप अपने प्रारब्ध कर्म, जिसे लेकर आप पृथ्वी पर आये थे, उसे समाप्त करना शुरू कर देते हैं।

मान लें कि आपने 10 कर्मों के साथ यह शरीर धारण ओर बढ़ने लगते हैं। आप अपने शुद्ध और शांत अंतः आकाश को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। आप अकाम्य कर्म एकत्रित करना भी बंद कर देते हैं।

दीक्षा उस ज्ञान अथवा विचारों को कहते हैं जो आपको उदास बनाने वाली विचारों की पकड़ से बाहर निकालते हैं, जो आपको आपके प्रारब्ध के प्रभाव से बाहर निकालते हैं।

स्वामी जी
अचेतन जीवन प्रणाली और जीवनमुक्ति पर आधारित जीवन प्रणाली

अचेतन जीवन प्रणाली

जन्म दर जन्म संचित कर्म एकत्रित होते जाते हैं

जीवन-मरण चक्र चलता जाता है

जन्म

अचेतन जीवन-यापन

प्रारब्ध कर्म के साथ जन्म

अकाम्य कर्म एकत्रित होते जाते हैं

जीवनमुक्ति पर आधारित जीवन प्रणाली

हर जन्म के साथ संचित कर्म कम होते जाते हैं

समस्या की यह कड़ी टूट
जाती है। संचित कर्म का भार कम
हो जाता है और आगे के जन्मों में
यह क्रमशः समाप्त हो जाता है।

जन्म

पुर्नजन्म

गुरु-दीक्षा

जीवन मुक्ति

प्रारब्ध कर्म के साथ जन्म

प्रारब्ध कर्म का भार समाप्त हो जाता है।
अकाम्य कर्म का एकत्रित होना भी रूक जाता है।

कर्म चक्र एवं गुरु-दीक्षा आरेख

पूजा का अनुष्ठान - 'क्लिक्स' को सुदृढ़ बनाने की विधि

अपने संचित कर्म को इसमें भस्म करें....

पूजा कर्मकाण्ड द्वारा समर्पण की एक विधि है। पूजा अपने अन्दर हुए सभी 'क्लिक्स' को प्रतिदिन स्मरण करने की विधि है, जिस कारण जब भी आप समस्या में होते हैं तो यह 'क्लिक्स' स्वतः आपके चेतना में जागृत हो जाते हैं। जब एक गुरु सिखाते हैं तो वह केवल एक सीख नहीं होती है, वह एक शक्तिशाली अनुभव होता है। जब आप उनके द्वारा दी गयी दीक्षा का उपयोग नहीं करते हैं, जब आप उनके द्वारा दिये गये शास्त्र-शस्त्रों का नित्य उपयोग नहीं करते हैं, तो न सिर्फ वे अपनी शक्ति खो देते हैं बल्कि आप उन्हें पुनः स्मरण भी नहीं कर पायेंगे। यह समझने के लिये एक महत्वपूर्ण बात है।

उदाहरण स्वरूप, मान लीजिए आपके पास एक चारपाई है। यदि 2 सालों तक आप उस चारपाई का उपयोग नहीं करते तो ऐसा नहीं है कि वह चारपाई अनुपयोगी हो जाता है या गुरु-कृपा ही आपके संचित कर्मों को नष्ट करने के लिये कुछ कर सकती है।

उदाहरण स्वरूप, यदि आपका बच्चा बैठकर एक खिलौने का मकान बनाने का अथक प्रयास करता है, तब आप क्या करेंगे? आप कहेंगे, 'अच्छा ठीक है! परेशान मत हो, मैं तुम्हें बनाकर देता हूँ।' ठीक उसी प्रकार, जब एक शिष्य अपने प्रारब्ध और अकाम्य को हटाने के लिये निष्ठापूर्वक कार्य करता है, तब गुरु-कृपा होती है और आपके संचित कर्मों को भी समाप्त कर देती है!

एक महत्वपूर्ण बात समझे कि मैं जिस गुरु-कृपा की बात कर रहा हूँ, वह केवल मुझ पर निर्भर नहीं है। यदि कोई व्यक्ति निष्ठापूर्वक साधना या ध्यान करता है, तब स्वतः उस पर गुरु-कृपा हो जाती है! यह मुझ पर भी निर्भर नहीं है। यह एक स्वचालित तंत्र है।

स्पष्ट रहे कि यह केवल आपके ग्रहण करने की क्षमता पर निर्भर करता है, न कि मेरे ऊपर। मैं एक सागर के समान हूँ- निरंतर उपलब्ध, जो भी चाहे, जितना भी चाहे मुझसे ले सकता है। यदि आप एक नारियल के छिलके के साथ आते हैं, तो आप उतने मात्रा में ही मुझे पा सकते हैं। यदि आप थोड़े से बड़े प्याले के साथ आते हैं, तो आप उतना ही मुझको लेकर जायेंगे। यदि आप उससे भी बड़े बर्तन के साथ आते हैं, तो आप उस बर्तन की क्षमता अनुसार लेकर लौटेंगे। यदि आप बुद्धिमान हैं तो आप एक नहर का निर्माण करेंगे।

इसलिये दीक्षा या पूजा का अभिप्राय है : स्वयं को प्रतिदिन, गुरु के साथ हुए समस्त अनुभवों का, समस्त 'क्लिक्स' का