गुरु-पूजा
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

गुरु-पूजा में जो मानस पूजा मंत्र
(आंतरिक दृश्यावलोकन द्वारा गुरु
के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए छंद)
हैं, आपमें हुए समस्त 'क्लिक्स्'
को पुनः स्मरण कराने के लिये
पर्याप्त हैं!
मानस पूजा मंत्र की पहली पंक्ति कहती है, 'हृतपद्मम् आसनम् दद्यात', मेरा हृदय आपके विराजने का स्थान है। यह पंक्ति ही स्पष्ट करती है कि हमारे हृदय को स्वच्छ होना पड़ेगा! यह एक 'क्लिक' है! जब यह 'क्लिक' होती है तो हमारे विचार, शब्द और कार्य, कर्म-बन्ध आकर्षित करने वाले गुणों से विमुख होकर स्वतः शुद्ध हो जाते हैं। हमारे सोचने, बोलने और करने में और जब तक आपको वह वास्तविक अनुभूति दोबारा नहीं होती तब तक आपको, 'सहस्रार अचूतामृतही पाद्यमचरणयोर दद्यात' के शब्दों का पूजा में उपयोग करने का अधिकार नहीं है!
'मनसतु अर्घ्यम् निवेदयेत' का अर्थ है कि आप अपने मस्तिष्क को ही भोजन के रूप में ईश्वर को अर्पण कर रहे हैं। नित्यानंद स्फुरण कार्यक्रम के अंत में आप अपने समस्त संस्कारों अथवा कर्मों को अग्नि को अर्पण करते हैं। आपका मनस आपके संस्कारों और कर्म-बन्धनों का सम्मिलित रूप है। इसलिये जब आप इस पंक्ति का उच्चारण करेंगे तब आपको स्वतः याद आयेगा, 'हाँ! जैसे मैंने NSP (नित्यानंद स्फुरण कार्यक्रम) में सब कुछ अर्पण किया था, वैसे ही मैं अपना सर्वस्व आपके चरणों में अर्पण करता हूँ।' यह एक और उदाहरण है उस 'क्लिक' का जो यहाँ होना चाहिए।
'तेन अमृतेन आचमनीयम्' का अर्थ है कि उसी अमृत से मैं आपका अभिषेक (पवित्र स्नान) करता हूँ। यह पंक्ति आपको उस अमृत के लिये, आनंद-दर्शन अनुभव- उस हर्ष, उस उल्लास की ओर खीचेगी। ठीक इसी प्रकार इस छंद की सभी पंक्तियाँ आपको उन 'क्लिक्स' का, आपके अंदर घटित नवजागरण के अनुभवों का स्मरण करायेगी। मैंने अभी गुरु-पूजा के कुछ शब्दों की व्याख्या की है। यदि आप संपूर्ण पूजा से परिचित होते हैं, तो न सिर्फ आप इस अनुष्ठान की प्रशंसा करेंगे बल्कि आप अनुष्ठान-विज्ञान के उपयोग की भी प्रशंसा करने लगेंगे।