KAILASA Library/जीवन मुक्ति/आप वह नहीं हैं जो आप सोचते हैंSign in
जीवन मुक्ति

आप वह नहीं हैं जो आप सोचते हैं

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

गंभीरता बनाम लगनशीलता

हम अपने बारे में जैसा सोचते हैं उसी से हमारी अन्य लोगों के साथ तुलना शुरू होती है। जब हम अपने अनूठेपन को समझ लेते हैं, तो हमारी ईर्ष्या विलुप्त हो जाती है। फिर हम अन्य समस्या का सृजन कर सकते हैं। हम स्वयं को इतना विशेष मानते हैं कि हम अपने आपको गंभीरता से लेना शुरू कर देते हैं। अपने बारे में आवश्यकता से अधिक गम्भीर हो जाते हैं।

गंभीरता क्या है?

गंभीरता और कुछ नहीं, सिवाय इसके कि अन्य सभी चीजों की कीमत पर किसी चीज को अनावश्यक अधिक महत्व देना। जब हम यह नहीं देख पाते कि पूरा जीवन हर मिनट उद्घाटित होने वाला नाटक है, तब यह गंभीरता उत्पन्न होती है। यह जीवन से अत्याधिक अपेक्षा रखने का परिणाम है।

एक छोटी कहानी-

दो लड़के समुद्र के किनारे रेत का महल बना रहे थे। अचानक वे आपस में लड़ने लगे और एक लड़के ने लात मारकर दूसरे लड़के का रेत का महल तोड़ दिया।

दूसरा लड़का अपनी इस गंभीर समस्या की शिकायत लेकर राजा के पास गया। राजा उसकी बात सुनकर हंसने लगा कि वह अपने रेत के महल के लिए इतना परेशान है। किन्तु राजा का सलाहकार, जो ज़ेन गुरू था, वह राजा पर हंसने लगा।

उसने पूछा, 'जब आप युद्ध कर सकते हैं और पत्थरों के महलों के लिए अपनी रात का चैन खराब कर सकते हैं, तो भला यह लड़का अपने रेत के महल के लिए बैचेन क्यों नहीं हो सकता।'

हमारी सारी गंभीरता रेत के महल की ही भांति है। अंतर सिर्फ इतना है कि एक छोटे बालक को अपना रेत का महल बहुमूल्य दिखलाई पड़ता है और हमारे लिए अपने पत्थर के महल बहुमूल्य होते हैं। जबकि इसके पीछे की गंभीरता एक सी ही होती है। वस्तु भिन्न हो सकती हैं किन्तु गंभीरता एक सी ही है। इसीलिए, जब बच्चे अपने रेत के महलों पर झगड़ा करें, तो हंसो मतो।

गंभीरता आपके जीवन के खुलेपन और स्वतंत्रता को बंद कर देती है। यह आपको ऊबाऊ और मृत बना देती है। यह आपकी सोच को नियंत्रित कर देती है। यह आपको आपके सुनिश्चित तौर-तरीकों से जिनका आप सदा उपयोग करते हैं, चिपकाए रखती है।

एक छोटी कहानी -

एक ज़ेन मठ में एक बार एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रत्येक शिष्य को अपना बगीचा सर्वश्रेष्ठ बनाना था। एक शिष्य अत्यंत ही गंभीर प्रवृत्ति का था। उसने इस प्रतियोगिता को अत्यंत गंभीरता से लिया। वह

लगन, किसी भी कार्य
को बिना परिणाम की
चिंता किए, अपना
सर्वश्रेष्ठ देकर
करना हैं।

अपने बगीचे की सदा साफ-सफाई करता और उसे स्वच्छ रखता। सभी घास एक बराबर ऊंचाई पर उगी थीं। सभी झाड़ियां काट-छांट कर संवार दी गई थीं। उसे पूरा विश्वास था कि प्रथम पुरस्कार उसे ही मिलेगा।

प्रतियोगिता के दिन गुरू सभी बगीचों में गए। फिर वापिस आकर उन्होंने बगीचों का वर्ग निर्धारण किया। इस शिष्य के बगीचे को सबसे नीचे के वर्ग में रखा गया। हर कोई अचम्भित था। वह शिष्य अपने आपको रोक न सका और उसने पूछा, 'गुरू जी, मेरे बगीचे में क्या खराबी है? आपने मुझे निम्नतम श्रेणी क्यों प्रदान की?'

गुरू ने उसे देखा और पूछा, 'समस्त मृत और सूखी पत्तियां कहां हैं? इस तरह के रखरखाव से कोई भी बगीचा अधिक समय तक जीवंत नहीं रह सकता! यह मृत है!'

गंभीरता सहजता को मार देती है। गंभीरता रचनात्मकता का नाश कर देती है।

विज्ञान ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब कभी भी आप किसी कार्य को सहजता और धैर्य से करते हैं, तो आपके विचार करने और निर्णय लेने की क्षमता स्वतः ही बेहतर बन जाती है। किन्तु जब वही कार्य गंभीरता से करते हैं, तो इससे आपका मन सुस्त हो जाता है। जब आप अत्यधिक गंभीरता से कोई कार्य करते हैं, और कार्य के परिणाम को लेकर काफी चिंतित होते हैं, तो आप अपने आपको उच्चतम स्तर पर कार्य संपादित करने से रोकते हैं। निस्संदेह, आपको योजनाएं बनाने की आवश्यकता होती है। और आपको आगे के लिए सोचना होता है। किन्तु यह सब गंभीरता से नहीं वरन् लगन से करें। गंभीरता लगन के समान नहीं है। लगन किसी कार्य को उत्साह और युवापन से करने पर केन्द्रित होती है। लगन किसी भी कार्य को बिना परिणाम की चिंता किए, अपना सर्वश्रेष्ठ देकर करना हैं। जब आप गंभीर होते हैं, आप आनंद नहीं ले पाते। आप हंसते नहीं हैं। जब आप गंभीर होते हैं, तो भला हंस कैसे सकते हैं।

सर्वश्रेष्ठता

सर्वश्रेष्ठता सदा आपके मन से आती है। यह आपका लक्ष्य बन जाती है। आप इसे लक्ष्य मानकर कार्य करते हैं। जब आप इसे लक्ष्य मानकर कार्य करते हैं, तो यह साधारण और मृत हो जाती है, किन्तु जब आप और अपने हृदय स्थापित हो जाते है, तो यह गहन अनुभव बन जाती है। परिणाम सुंदर बन जाता है और आपको आनंद प्रदान करता है। फिर, जो कुछ भी आप करते हैं, आप अस्तित्व की लय में होकर करते हैं। जो कुछ भी करें उसमें पूरे हृदय को उड़ेल दे। तभी यह पूर्णता होगी। फिर आपको सर्वश्रेष्ठता की चिंता नहीं रह जाती।

सर्वश्रेष्ठता कभी भी आपको आनंद प्रदान नहीं करती। यह सिर्फ आपके अहम को संतुष्ट करती है। चाहें अंत में आपको संतुष्टि की अनुभूति क्यों न हो, किन्तु यह आपके अहम की ही पूर्णता होती है, कभी भी आपके अस्तित्व या होने की पूर्णता नहीं।

सुस्पष्ट रूप से जान लीजिए, सर्वश्रेष्ठतावादी सदा सबसे बड़े अहमवादी होते हैं। वह होने को गंवा देते हैं। जब आप किसी भी चीज में गहनता से उतर जाते हैं, तो पूर्णता संभव है। सर्वश्रेष्ठता कभी भी संभव नहीं हो सकती क्योंकि यह आपके मन में होती है और यही नहीं सर्वश्रेष्ठता की परिभाषा भी बदलती रहती है।

जीवन आपके तर्क से परे है

अधिकतर लोगों का यह विश्वास है कि जीवन उन घटनाओं से भरा है जो हमारे तर्क के नियंत्रण में हैं। किन्तु जीवन बारंबार आपको इसी सत्य से अवगत कराता है कि वह आपके तर्क से परे है। आप इस तथ्य से विशेष कर तब अवगत होते हैं जब आपके किसी करीबी रिश्तेदार या प्रिय मित्र की मृत्यु हो जाती है या आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटित होता है। जब आपकी नौकरी छूट जाती है, तो अचानक आप देखते हैं कि जीवन आपके नियंत्रण में नहीं है। अचानक आप इस वास्तविकता से परिचित होते हैं कि जीवन आपके तर्क से परे है। तब आप सत्य की तलाश शुरू कर देते हैं।

विशेष तौर पर यदि आप शहर में रहते हैं, तो आपकी दिनचर्या निर्धारित होती है। प्रातःकाल से लेकर रात्रि तक आपको ठीक-ठीक पता होता है कि आपको क्या-क्या करना है। आप जानते हैं कि आप कहां जायेंगे, क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे, कब और क्या खायेंगे। व्यावहारिक तौर पर, आपका अहम आपको यह विचार देता है, आपका तर्क आपको यह एहसास कराता है कि आपका जीवन आपके तर्क के नियंत्रण में है। इसीलिए जब भी कोई घटना आपके तर्क से परे घटती है आप पूरी तरह से कंप जाते हैं, आप उसे नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। और संभाल नहीं पाते हैं। आप नहीं जान पाते कि क्या करें। या तो आप निराशा में डूब जाते हैं या फिर पीड़ा सहते हैं।

एक परम सत्य, महत्वपूर्ण रहस्य को समझिए। कभी भी यह न समझें कि घटनायें आपकी वजह से सरलता से सम्पन्न हो रही हैं। ये आपके बावजूद भी सरलता से सम्पन्न हो रही हैं। यही महत्वपूर्ण रहस्यों में से एक है। जबतक आप यही समझते रहते हैं कि चीजें आपकी वजह से सरलता से संपन्न हो रही हैं, तबतक आप निरंतर अहम से पीड़ित रहते हैं।

अहम क्या है?

उपनिषदों के अनुसार जबतक आप विचार करते हैं कि जीवन का एक उद्देश्य है और आप उस उद्देश्य के पीछे भागते रहते हैं, तबतक आप अहमवादी हैं। जब आप यह जानते है कि जीवन उद्देश्य रहित है इसलिये इसमें सौंदर्य है, आपका अहम् लुप्त हो चुका होता है। गुरु के द्वारा ही जीवन के उद्देश्य रहित होने की समझ मिलती है। जिसे आप मूल्यवान समझ रहे थे वह अब वास्तव में सत्य और मूल्यवान नहीं है। अहमपूर्ण व्यक्ति उद्देश्य को तलाशता है और वास्तविकता को गंवा देता है।

मृत्यु स्पष्ट तौर से दर्शाती है कि जिस मन से आपने जीवन जीया है उसका कोई अस्तित्व नहीं है। जब आपको जीवन की उद्देश्यहीनता का अहसास हो जाता है, तो आपमें एक नई सचेतना पुष्पित होने लगती है। जिस क्षण आपको अहसास हो जाता है कि प्राप्त करने के लिए कुछ नहीं है, कि वह हीरा जिसकी आप रक्षा कर रहे हो, वह हीरा नहीं पत्थर है, और आपके जीवन की समस्त भौतिक वस्तुएं खिलौना मात्र हैं, तो आप जीवन की उद्देश्यहीनता को समझ लेते हैं।

अहम से जीवन के वास्तविक सत्य को नहीं जाना जा सकता। जब आप अहम त्याग देते हैं, तो आप जीवन के दिव्य उद्देश्य को जान जाते हैं, उस लीला को, दिव्य नाटक को जान जाते हैं और उसका आनंद लेते हैं। यदि आप यह सोचते रहेंगे कि जीवन का उद्देश्य है, और कुछ पाने की प्रतीक्षा करते रहेंगे, तो आप स्वयं जीवन को ही गंवा देंगे।

जीवन स्वयं ही मार्ग व लक्ष्य है। जब आपके पास लक्ष्य होता है, तो आप उसके पीछे भागते हैं। आपके पैर धरती पर नहीं होते, और आप अस्तित्व या प्रकृति के सौंदर्य को गंवा देते हैं। जब आप लक्ष्य को त्याग देते हैं, तो समस्त ध्यान मार्ग पर होता है।

जब आप जीवन की उद्देश्यहीनता को समझ लेते हैं, तो आप जीने का अर्थ समझ जाते हैं। उससे पहले तक आप मात्र 'सजीव मृत' प्राणी ही होते हैं। अस्पताल के बिस्तर पर कोमा में पड़ा व्यक्ति और एक सामान्य व्यक्ति जिसने सत्य को नहीं जाना है, दोनों ही बिना उचित

सचेतना के जीवन जीते
हैं। गुरू ही आपको यह
वास्तविक ज्ञान कराता
है। जीने का अर्थ है
जीवन का या अस्तित्व
का अर्थ।

लक्ष्य त्याग दो और जीवन का आनंद लो। इस शिक्षा पर बारंबार ध्यान एकत्रित करो। आपके भीतर सत्य अवतरित होगा और नित्यानंद अवस्था आपके भीतर पुष्पित होगी, वह अवस्था जिसका जीवन में व्यापक अर्थ है।

जब आप जीवन की
उद्देश्यहीनता को
समझ लेते हैं, तो
आप जीने का अर्थ
समझ जाते हैं।

'न' की ठोस अनुभूति

अधिकांश समय आपने देखा होगा कि जब कभी भी आपसे कोई कुछ कहता है, तो आपकी भीतरी प्रतिक्रिया एक निश्चित प्रतिरोध एक 'न' होती है। जब आप 'न' कहते हैं, तो यह अहम्-की तृप्ति होती है। आप अपने भीतर ठोसपन और दृढ़ता का अहसास करते हैं। जब आप 'हां' कहते हैं, तो आप तरलता और असुरक्षा का एहसास करते हैं। आपका अहम् दब जाने की अनुभूति करता है, जोकि असह्य है, इसीलिए आप 'न' कहते हैं।

इसीलिए जब कभी भी आप घर पर, विद्यालय में, कार्यस्थल पर या कार चलाते समय नियमों को तोड़ते हैं, तो आपको खुशी की अनुभूति होती है। जब आप नियमों को 'न' कहते हैं, तो आपके अहम् को प्रोत्साहन मिलता है। आप बच्चों में ऐसा अक्सर देख सकते हैं। जब कभी भी आप उनसे कहते हैं, कि इन चीजों को आपको जानने की आवश्यकता नहीं है, तभी वे उन बातों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

साधारण बनाम असाधारण

जब कभी भी आप अपने अहम् के साथ रहने की कोशिश करते हैं, तब आप अपने और दूसरों के जीवन को दयनीय बना देते हैं। अधिकतर समय जब आप अपने जीवन में परेशानियों से जूझते हैं, तो उनके लिए आप स्वयं ही जिम्मेदार होते हैं। दूसरे लोग आपके लिए परेशानियों का सृजन नहीं करते। इन परेशानियों से आप कोई लाभ भी नहीं प्राप्त करते, किन्तु बस अपने अहम् को सिद्ध करने के लिए, आप उनका सृजन करते हैं।

एक छोटी कहानी -

एक प्रबुद्ध गुरू, सुजुकी जापान में रहते थे। जब उनके गुरू का स्वर्गवास हुआ, तो वह जोर-जोर से रोने लगे। एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, 'आप एक ज्ञानी महात्मा हैं। आप अपने गुरू के देहांत पर इतना दुख क्यों व्यक्त कर रहे हैं?' सुजुकी ने उत्तर दिया, 'मेरे गुरू इस धरती गृह पर सर्वाधिक असाधारण व्यक्ति थे' वह व्यक्ति अत्यंत अचम्भित हुआ और उसने उनसे पूछा, 'वे किस प्रकार असाधारण थे?' सुजुकी ने उत्तर दिया, 'मैंने कभी भी इतने असाधारण व्यक्ति को नहीं देखा जो यह समझता था कि वह सर्वाधिक साधारण व्यक्ति है।'

साधारण जीवन में, प्रत्येक औसत व्यक्ति यह समझता है कि वह असाधारण व्यक्ति है। जब आपको यह अहसास होता है कि आपने अधिकतम पीड़ाओं को झेला है, तो आपके अहम् को खुशी होती है कि आप एक कठिन जीवन को संभाले हुए हैं। जब आपका शत्रु बड़ा होता है, तो आपको बड़ा होने का अहसास होता है। जब आपका शत्रु छोटा होता है, आपको छोटा होने का अहसास होता है।

उसी प्रकार जब आपकी पीड़ाएं बड़ी होती हैं, तो आपको अच्छा होने का अहसास होता है। आपके अहम् को संतुष्टि प्राप्त होती है। आप जीवन को पीड़ा की मात्रा से मापते हैं। अनजाने में, आप दूसरों को और अपने आपको प्रताड़ित करते हैं। सुजुकी के गुरू असाधारण थे क्योंकि उन्होंने यह समझा था कि वह अत्यंत साधारण हैं। जबकि इस संसार में हर व्यक्ति यही सोचता है कि वह असाधारण है।

यदि आप यह परखना चाहते हैं कि आप औसत हैं या नहीं, तो यह प्रयोग करें। यदि आपको असाधारण होने की अनुभूति होती है, तो स्पष्ट रूप से जान लीजिए कि आप औसत हैं। यदि आपको साधारण होने की अनुभूति होती है, तो आप असाधारण हैं।

उचित मुखौटे का उपयोग

आप सभी अपने दैनिक जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं और विभिन्न मुखौटे पहनते हैं। आप अपनी माँ के सामने एक मुखौटे में उपस्थित होते हैं, तो पिता के सामने किसी दूसरे मुखौटे में। अपने बॉस के साथ किसी अन्य मुखौटे में और ऐसा ही चलता रहता है। जबतक आप उचित व्यक्ति के साथ उचित मुखौटे का प्रयोग करते हैं, तबतक सब कुछ ठीक है। जिस पल आप किसी व्यक्ति के साथ गलत मुखौटे का इस्तेमाल करते हैं, तो जान लीजिए कि आपके अहम ने हस्तक्षेप कर दिया है।

आप बस निपुणता से मुखौटा बदलते रहिए और शो का आनंद लीजिए। तब आप दर्शक बन जायेंगे। आप ऐसा तभी कर सकते हैं, जब आप यह जानते हैं कि आप मुखौटे से परे कुछ हैं। वरना, आपका मुखौटा आपको ढोता रहेगा और आप जीवन के समस्त आकर्षण को खो देंगे। जब आप यह जान जाते हैं कि आप ही मुखौटे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपकी इच्छाएं खत्म हो जाती है।

आपके मन का तभी
अस्तित्व होता है जब
यह पीड़ा से आहत
होता है।

जिस तरह बड़े हो जाने पर आप अपने खिलौनों को त्याग देते हैं, उसी प्रकार जब आप इन मुखौटों को बुद्धिमता से देखते हैं, तो आपको उनकी इच्छा नहीं रह जाती और आवश्यकता पड़ने पर ही आप उनका सरलता से उपयोग करते हैं।

अहम की उत्पत्ति असंतोष से होती है

यदि आप आत्यधिक अहमी पुरूष हैं, तो आपको किसी पृथक नर्क की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस प्रकार के मन का अस्तित्व संघर्ष और असंतोष में ही होता है। संतोष के साथ, परितृप्ति के साथ, आप अपनी सीमा को खो देंगे। इसीलिए आप सुख और परमानंद को नहीं चाहते। कृपया कभी भी ऐसा न सोचे कि आप परमानंद चाहते हैं। नहीं! वास्तविकता यह है कि आप सुख और परमानंद से डरते हैं। जब कभी भी आपको शांतमय, चिंतामुक्त होने की अनुभूति हो, तो कृपया स्वयं की जांच करें। जब सोचने के लिए कुछ नहीं होता तो आपको ऐसा अनुभव होता है कि आपसे कुछ छूट रहा है। जबतक आपके भीतर कुछ सशक्त चिंता नहीं होती है आप असहज अनुभव करते हैं।

आपके मन का तभी अस्तित्व होता है जब यह पीड़ा से आहत होता है। जब तक आपकी पर्याप्त पीड़ाएं नहीं होतीं आपको अपनी सीमा या पहचान का अहसास ही नहीं होता। यदि आप गहनता से देखें तो आप पायेंगे कि जब आपके पास चिंता करने के लिए कुछ नहीं होता तो, अधिकांश समय आपको अकेलापन ही महसूस होता है। इसी तरह से आप स्वयं पर विश्वास करते हैं क्योंकि इसी स्वभाव से मन नकारात्मक चीज़ों को रिकार्ड करता है। मन तरक्की कर सकता है, यह अधिक से अधिक विचारों का सृजन कर सकता है, यह अधिक स्पष्ट रूप से पीड़ा, असंतुष्टि और असंतोष को पहचान सकता है। सीमारहित होना ही आनंद की गुणवत्ता है। जब आप आनंदमय होते हैं, आप किसी सीमा में नहीं होते। जब आपकी कोई सीमा नहीं होती, आप आनंद, संतुष्टि और संतोष की अवस्था में होते हैं।

पीड़ा अहम का मार्ग प्रशस्त करती है

बिना आपकी पीड़ा के आपके अहम का अस्तित्व नहीं हो सकता। पीड़ा ही आपके अहम की जड़ है। आपको इसी महत्वपूर्ण बात को जानने की आवश्यकता है। हम सदा सोचते हैं कि पीड़ा से अहम आहत होता है। नहीं! पीड़ा से अहम प्रोत्साहित होता है। एक महत्वपूर्ण बात और जान लो कि जितनी ही कम आपकी पीड़ा होगी उतना ही कम आपका अहम होगा। आपको यह अनुभूति होती है कि आप बहुत छोटे हैं, इसीलिए आप अपनी पीड़ा बढ़ा लेते हैं जिससे कि आपको यह एहसास हो सके कि आप कुछ हैं।

ध्यान दें जितनी कम पीड़ा, उतना कमजोर आपका अहम। जितनी अधिक आपकी पीड़ा, उतना ही सशक्त आपका अहम होगा। इसीलिए, आप सदा अपनी पीड़ा को बढ़ाते रहते हैं। समस्या यह है कि कुछ समय बाद आप भूल जाते हैं कि आपने अपनी पीड़ा को बढ़ाया है। फिर आप उसी जाल में फंस जाते हैं। आप सहमत नहीं होते और कहते हैं, 'नहीं, आप मेरा जीवन नहीं जानते, आप मेरी पीड़ा नहीं जानते।' किन्तु स्पष्टतौर से जान लीजिए कि आप सदा अपने बनाए जाल में फंस रहते हैं।

दोहरी पहचान

हम सभी की दो पहचान होती हैं, एक पहचान जो हम अपने बाहरी संसार के लिए रखते हैं और दूसरी पहचान हम अपने भीतरी संसार के लिए रखते हैं।

वह पहचान जो आप अपने भीतरी मन में रखते हैं उसे संस्कृत में ममकार कहते हैं। यह सदा जो वास्तव में आप हैं उससे बहुत छोटी होती है। आप अपनी समस्त असफलताएं, अतीत की गलतियां और अपराध-बोध को याद करते रहते हैं, और लगातार उन पर काम करते रहते हैं।

वह पहचान जो आप बाहरी संसार के लिए रखते हैं, उसे अहंकार कहते हैं। अहंकार आपका विजिटिंग कार्ड है। आप अपने विषय में दूसरों को जो कुछ बताना चाहते हैं, वह सब इस पर प्रिंट होता है। यह आपकी उस पहचान पर आधारित होता जो आप बाहरी संसार को दिखाना चाहते हैं। यह आपके पास जो कुछ है उससे कहीं अधिक होता है, आप जो कुछ हैं उससे कहीं अधिक है। यह हमेशा आप जो कुछ हैं उससे कहीं अधिक होगा क्योंकि आप सोचते हैं कि आपको स्वयं को बेचना है। यह विशेषकर ऐसे समाज में जहां आपको अपनी मार्केट वेल्यु बनानी होती है, ऐसा करना आपकी मूलभूत आवश्यकता बन जाती है।

अहंकार श्रेष्ठता के भाव पर आधारित होता है। ममकार हीनता के भाव पर आधारित होता है। अहंकार भय पर आधारित होता है। ममकार लोभ पर आधारित होता है।

मूलभूत सत्य यह है कि आप इन दोनों ही पहचानों से कहीं अधिक हैं। जब आप इन दोनों पहचानों से स्वयं को अलग कर लेते हैं, तो आपको अचानक एहसास होता है कि आप इन दोनों पहचानों से परे हैं। फिर, ये दोनों पहचान आपको फिर बांध नहीं सकतीं।

निकृष्ट अहम

रमण महर्षि के जीवन की एक घटना -

रमण महर्षि के शिष्यों में से एक ने उनकी पुस्तकों में से किसी एक पुस्तक को एक अन्य भाषा में अनुवाद किया। पुस्तक के भीतर, अनुवादक के रूप में उसका नाम भी प्रकाशित हुआ।

जब शिष्य ने पुस्तक को देखा, तो यह देखकर उसे दुख हुआ। वह संबंधित व्यक्ति के पास गया और इस गलती के लिए उसकी डांट लगाई। फिर वह रमण महर्षि के पास गया और बोला, 'भगवन, उन्हें मेरा नाम नहीं

ममकार - आपका आन्तरिक अहंकार जो कि आपको जो आप है उससे कम आंकता है। अहमकार - यह आपका अन्तःकरण को बाहरी दुनिया के हिसाब से दिखाना अपने आपको गलत दिखाना है। इसके द्वारा आप बाहरी दुनिया में अपनी गलत पहचान बताते हैं। रमण महर्षि - प्रबुद्ध गुरू जो कि तिरुवन्नामलाई दक्षिण भारत से है उन्होंने स्वयं को पूछना कि विधि को बताया और स्वयं से पूछिय कि मैं कौन हूँ, के द्वारा स्वयं को महसूस करना सिखाया। लिखना चाहिए था। मैं नहीं चाहता कि मेरा नाम प्रकाशित हो। मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूँ।'

भगवन ने कहा, 'वह अहम् जो वहां नाम की आशा करता है और वह अहम् जो वहां नाम की आशा नहीं करता एक ही होते हैं। इसीलिए चिंता मत करो, शांत हो जाओ।'

सुस्पष्ट तौर से जान लीजिए कि निकृष्ट अहम् जो विनम्रता दिखाने की चेष्टा करता है, वह भी अहम् ही है।

श्रेष्ठता के भाव के साथ, हिंसक आक्रामक अहम् के लिये, कम से कम समाज तो आपको सीख दे देता है। यह अहम् प्रत्यक्ष दिखलाई पड़ता है। विनम्र अहम् के साथ, आप समाज से बचते हैं। यह अधिक भयंकर है। यह एक चतुर अहम् है, जो बहुत ही अच्छे तरीके से अपना बचाव कर लेता है। अहम् मात्र एक पहचान है जो आप अपने बारे में रखते हैं।

अहम् के प्रकार

सक्रिय अहम् बनाम निष्क्रिय अहम्

सक्रिय अहम् की आसानी से पहचान हो जाती है। सक्रिय अहम् में लोग बहुत ही उच्च तरीके से व्यवहार करते हैं। वह खुले तौर पर अपने अहंकार का दावा करते हैं। वे अहंकारी होते हैं। गुरू आसानी से इस तरह के अहम् से निपटना जानता है। गुरू को कुछ समय इस पर प्रहार करने की आवश्यकता होती है और इसका नाश हो जाता है।

एक छोटी कहानी -

एक मनोचिकित्सक ने अपने रोगी से पूछा कि क्या उसे अपने अहंकार के सपने से कष्ट आते हैं। उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'बिल्कुल नहीं। वास्तव में, मैं अपने को जो मैं हूँ उससे बहुत कम सोचता हूँ।'

सक्रिय अहम् से पीड़ित व्यक्ति किसी भी कीमत पर अपने अहम् का त्याग नहीं करेगा।

निष्क्रिय अहम् काफी सूक्ष्म और चतुर होता है। निष्क्रिय अहम् वाले व्यक्ति काफी विनम्रता को प्रस्तुत करते हैं, लोगों का सामना करने के लिए उनमें साहस का अभाव होता है, और श्रेय लेने से शर्माते हैं। इसका सबसे बुरा पक्ष यह है कि वे सोचते हैं कि वे ऐसे इसीलिए हैं क्योंकि वह अहंकारी नहीं हैं। दरअसल, अचेतन रूप से वे यह सोचकर कि वह विनम्र हैं अपने को आहत कर, अपने अहम् की रक्षा कर रहे होते हैं।

सक्रिय अहम् वाले लोग सूखी, कठोर टहनी की भांति होते हैं। उनको आसानी से तोड़ा जा सकता है। निष्क्रिय अहम् वाले लोग ताजी, हरी -भरी टहनी की भांति होते हैं। हर बार जब उनका अहम् आहत होता है, वे झुक जाते हैं, किन्तु टूटते नहीं! उनका अहम् इतना सुरक्षित होता है कि उससे निपटना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, इसकी रक्षा करने के लिए वे काफी मेहनत करते हैं, किन्तु सौम्य और निष्क्रिय तरीके से।

'मैं' और 'मेरा'

'मैं', भय की जड़ से सम्बन्धित अहम् है। 'मेरा', 'यह मेरा घर है', 'वह मेरी कार है', 'ये मेरे मित्र हैं', ये लोभ की जड़ हैं।

> यदि आप गुरू का
> अनुसरण करते हैं, तो
> आप मन का अनुसरण
> नहीं कर सकते।

'मैं' का अर्थ लगातार करना है। 'मेरा' का अर्थ लगातार संग्रह से है। आप निरंतर अपनी सीमाएं बढ़ाते रहते हैं। निरंतर आप बाहर की चीजों को बदलते रहते हैं। आप 'मेरा' की सीमा का विस्तार करते रहते हैं। उदाहरण के लिए, आपके पास एक साधारण कार है, किन्तु अब आप बहुत आरामदेह कार खरीदना चाहते हैं, या आप एक से अधिक कार रखना चाहते हैं। आपके पास रहने के लिए घर है, किन्तु आप एक बड़ा घर चाहते हैं। इस तरह का व्यक्तित्व संग्रह पर आधारित होता है। इस तरह के लोग तभी खुश होते हैं, सहज अनुभव करते हैं और सुरक्षित महसूस करते हैं, जब वे निरंतर अधिक से अधिक वस्तुओं का संग्रह करते हैं।

असुरक्षा की गहन अनुभूति, जोकि भय है, हमें अधिक से अधिक लोभ के लिए प्रेरित करती है, हमें निरंतर अधिक से अधिक वस्तुओं को रखने के लिए प्रेरित करती है। निरंतर चीजों का संग्रह करना कुछ नहीं है सिवाय एक गहन असुरक्षा बोध के। आप देख सकते हैं कि अधिक से अधिक वस्तुओं को रखने का निरंतर विचार सिर्फ भय और असुरक्षा के कारण है।

प्रायः जब हम अधिक से अधिक दोस्तों, अधिक से अधिक रिश्तेदारों, अधिक से अधिक वस्तुओं को अपने पास रखते हैं, तो हमें अधिक सुरक्षा का बोध होता है। अधिक सुरक्षा से, हमें लगता है कि हमें इस संसार से नहीं ले जाया जायेगा।

अहम बनाम गुरू

लोग मुझसे पूछते हैं, 'हमें गुरू का अनुसरण क्यों करना चाहिए?' मैं उन्हें बताता हूँ, 'आपको गुरू का अनुसरण नहीं करना है। किन्तु इतना समझ लो, यदि आप गुरू का अनुसरण नहीं करोगे, तो आप अपने अहम का अनुसरण कर रहे होगे।'

गुरू वह होता है जिसने पहले से ही शाश्वत आनंद, नित्य आनंद को प्राप्त कर लिया है। यदि आप गुरू का अनुसरण करते हैं, तो आप भी इस शाश्वत आनंद की अवस्था को प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहम से अबतक आपने क्या प्राप्त किया है और आगे क्या प्राप्त करने जा रहे हैं! यदि आपका अहम आपको जिस मार्ग पर ले गया है, यदि आप उस मार्ग से खुश हैं, निश्चिंत हैं, संतुष्ट हैं और आनंदमय हैं, तो आप अपने अहम का अनुसरण करते रहें। यहां इसमें कुछ गलत नहीं है। किन्तु यदि आप थोड़े से भी असुविधाजनक हैं, यदि आप बदलना चाहते हैं, तो गुरू के मार्ग का अनुसरण करो।

अनुसरण करने के लिए आपके पास सिर्फ दो चीजें हैं - गुरू और आपका मन। यदि आप गुरू का अनुसरण करते हैं, तो आप मन का अनुसरण नहीं कर सकते। यदि आप मन का अनुसरण करते हैं, तो आप गुरू का अनुसरण नहीं कर सकते।

एक सुंदर शब्द है, 'नमः' इसका अर्थ है, 'मेरा नहीं', 'मैं नहीं हूँ!' - मैनें गुरू या ईश्वर के चरणों में 'मैं' और 'मेरा' को समर्पित कर दिया है।

ध्यान तकनीक

1- तृतीय चक्षु ध्यान

कुल अवधि - 25 मिनट

यह अत्यंत ही प्रभावशाली तकनीक है। यदि इस तकनीक का अभ्यास गुरू की उपस्थिति में या गुरू की आंखों के चित्र के सामने किया जाए, तो यह अधिक प्रभावशाली हो जाती है।

चरण 1 - अवधि - 5 मिनट

तृतीय चक्षु ध्यान

अपनी बंद आंखों से ही आपको देखना है। देखिए आपको बंद आंखों से जो भी प्रतिबिम्ब दिखलाई पड़ रहा है।

चरण 2 - अवधि - 5 मिनट

अब अपनी आंखे खोल लीजिए, और तीसरे नेत्र से चित्र में गुरू के तीसरे नेत्र को गहनता से देखिए। अपनी आंखों से देखिए।

चरण 3 - अवधि - 5 मिनट

अपनी बंद आंखों के माध्यम से देखिए। देखिए आपको बंद आंखों से जो भी प्रतिबिम्ब दिखलाई पड़ रहा है।

चरण 4 - अवधि - 5 मिनट

अब अपनी आंखें खोल लीजिए, और तीसरे नेत्र से चित्र में गुरू के तीसरे नेत्र को गहनता से देखिए। अपनी आंखों से देखिए।

चरण 5 - अवधि - 5 मिनट

अपनी बंद आंखों के माध्यम से देखिए। देखिए आपको बंद आंखों से जो भी प्रतिबिम्ब दिखलाई पड़ रहा है।

ध्यान के दौरान, आपको अपने प्रिय देवी-देवताओं के प्रतिबिम्ब दिखाई पड़ सकते हैं, या आपको प्रकाश के बिम्ब से गुरू का रूप दिखलाई पड़ सकता है। कभीकभी आपको गुरू के चित्र की जगह पूर्ण खालीपन दिखलाई पड़ सकता है। इन क्षणों में, भयभीत न हों या अपनी सजगता का न खोयें। यह सम्मोहन नहीं है। वास्तव में, यह गैर-सम्मोहन क्रिया है। आपकी चेतना जागृत हो जाती है। यदि आपको सिर्फ प्रकाश या रिक्तता दिखलाई पड़ती है, तो इसका अर्थ है कि आपने ध्यान को अत्यंत गहनता से किया है। हमारे स्वभाव की यही वास्तविकता है- हम सब कुछ नहीं बस ऊर्जा ही हैं।

आंखों से देखते हुए, आप 'मैं' को प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में, आप अपनी वास्तविकता का सृजन कर रहे हैं। यदि आप आंखों के माध्यम से देखते हैं, तो आप इससे जागृत हो जायेंगे और वास्तविकता जैसी है उसे वैसी ही स्वीकार करेंगे!

●●●