KAILASA Library/जीवन मुक्ति/कृतज्ञ रहना पर्याप्त हैSign in
जीवन मुक्ति

कृतज्ञ रहना पर्याप्त है

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

कृतज्ञता क्या है

जब हम यह जान लेते हैं कि हम अस्तित्व की पूर्ण योजना का ही एक हिस्सा हैं और प्रत्येक मिनट सत्ता हमारी प्रेम से देखभाल कर रही है, तो हम कृतज्ञता से भर जाते हैं। तब हर पल जो हमें प्राप्त होता है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हो जाते हैं, चाहें ये हमारे अंग और इन्द्रियों का उपयोग मात्र ही क्यों न हो।

कृतज्ञता अस्तित्व की बहुलता की पहचान स्वरूप आपका प्रतिसंवेदन है। यह आपके भीतर एक अद्भुत खिलावट है।

यदि कोई ऐसी ऊर्जा है जो आपके जीवन में हर चीज की देखभाल करती है, तो वह कृतज्ञता की ऊर्जा ही है। यदि कभी आपको यह अनुभव होता है कि आप जीवन में कुछ गंवा रहे हैं, तो इसकी वजह यह है कि आपके जीवन में कृतज्ञता का अभाव है। कृतज्ञता तो आपकी श्वास बन जानी चाहिए। कृतज्ञता एक रूपान्तरण कर देने वाली ऊर्जा है। यह आपमें और आपके चारों ओर घटित होने वाली घटनाओं को रूपान्तरित कर देती है। यह वह ऊर्जा है जो ब्रह्माण्ड की ऊर्जा के साथ आपसे सामंजस्य बैठाती है और आपके लिए अद्भुत संपन्नता लाती है। आप देखते हैं कि कृतज्ञ होने पर अस्तित्व आपके साथ एक सजीव प्राणी की भांति प्रतिक्रिया करता है। कृतज्ञता परम सत्ता के साथ एकाकार होने का मार्ग है। जब कृतज्ञता घटित होती है, तो यह आकर्षण के नियम के माध्यम से सुंदर ढंग से कार्य करती है और आपके लिए अपार संपन्नता लाती है। यह कैसे संभव होता है?

एक छोटी कहानी

प्राचीन भारत का महान शासक अकबर और उसका सलाहकार, बीरबल एकबार साथ-साथ शहर में घूम रहे थे। वे चंदन की लकड़ी के विक्रेता के पास से गुजरे और अकबर ने बीरबल से कहा, 'न जाने क्यों? मेरी इच्छा इस व्यक्ति को फांसी पर चढ़ाने की हो रही है।

इस घटना को एक महीना बीत गया और वे दोनों फिर से उसी चंदन की लकड़ी के विक्रेता के पास से गुजरे।

इस बार अकबर ने कहा, 'बड़ी अजीब बात है। किन्तु आज मेरी इच्छा इस व्यक्ति को कुछ ईनाम देने की हो रही है। यह कैसे संभव है?'

बीरबल ने उत्तर दिया, 'महाराज! एक महीने पहले इस व्यक्ति का व्यवसाय खराब चल रहा था और जब उसने आपको देखा, तो उसके मन में विचार आया कि यदि राजा मर जाए, तो दरबारी उसके अंतिम संस्कार के लिए बहुत सारी चंदन की लकड़ी खरीदने आयेंगे।

उसके इन नकारात्मक कंपनों ने आपके भीतर उसके प्रति घृणा भर दी। इसीलिए पिछले माह आप बिना

यह वह ऊर्जा है
जो ब्रह्माण्ड की
ऊर्जा के साथ
आपसे सामंजस्य
बनाती है और
आपके लिए
अद्भुत संपन्नता
लाती है।

किसी वजह से इस व्यक्ति को फांसी देने की इच्छा रखते थे। अचानक अपने राज्य के लिए मेज-कुर्सियां बनबाने के लिए मैंने इससे बहुत सारी चंदन की लकड़ियां खरीद लीं। इससे उसे बहुत खुशी मिली। और इसी वजह से आज यह आपके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। और उसके इन्हीं सकारात्मक कपनों की वजह से आपकी उसे ईनाम देने की इच्छा हो रही हैं।'

आकर्षण के नियमानुसार दो एक जैसी ऊर्जायें ही एकदूसरे को आकर्षित करती हैं। यह कृतज्ञता पर कैसे लागू होती हैं? यह समझें- आप हर चीज के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप परितृप्ति का अनुभव करते हैं आनन्द का अनुभव करते हैं। इसीलिए जब आप कृतज्ञता विकरित करते हैं, तो आपकी परितृप्तता की ऊर्जा, भौतिक लाभ, अच्छे संबंध, अच्छा स्वास्थ्य और इसी प्रकार अन्य रूपों में आपकी तरफ आकर्षित होती है। इस प्रकार यह कार्य करती है। मुख्य बात यह है कि कृतज्ञता परम सत्ता के साथ गुंजायमान होती है और आपको एक भले मानव के रूप में रूपांतरित करती है।

मनोवैज्ञानिकों ने लोगों पर कृतज्ञता की अनुभूति के प्रभावों का अध्ययन किया है। डलास स्थित दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय के डा. माइकल मेक्गाला तथा डेविस, कैसफोर्निया स्थित कैलफोर्निया विश्वविद्यालय के राबर्ट एम्मोन ने अपने पहले शोध-अध्ययन में बतलाया कि किसी व्यक्ति के स्वस्थ और प्रसन्न होने में कृतज्ञता एक अहम भूमिका निभाती है।

अध्ययन के परिणाम बतलाते हैं कि प्रतिदिन अभिव्यक्त की जाने वाली कृतज्ञता के परिणाम स्वरूप सजगता का स्तर, उत्साह, दृढ़निश्चय, आशावाद, ऊर्जा में वृद्धि होती है तथा निराशा एवं तनाव में कमी आती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सौभाग्य एवं शुभकामना की भावना सबके प्रति करके कोई भी अपने स्वास्थ्य और प्रसन्नता की अनुभूति को बढ़ा सकता है और सकारात्मक सामाजिक प्रभावों का सृजन कर सकता है।

अपने अस्तित्व के लिये कृतज्ञ अनुभव करें

जब मैं लोगों से कहता हूँ कि कृतज्ञता के बोध से रहो, तो वे तुरंत कारण खोजने लगते हैं। वास्तविक कृतज्ञता में कभी भी कारण नहीं होता। यह आपके भीतर कारणविहीन पुष्प की तरह घटित होती है। क्या पुष्प किसी औचित्य के लिए खिलता है? नहीं! यह इसीलिए खिलता है क्योंकि खिलना ही इसका स्वभाव है। कृतज्ञता हमारा वास्तविक स्वभाव है। किन्तु समाज द्वारा बनाई गई नियम व शर्तों से यह ढक जाता है।

समस्या यह है कि समाज कृतज्ञता की भाषा ही नहीं जानता। यह मात्र उपयोगिता की ही भाषा जानता है। यह आपके भीतर सदा भय व लोभ भरता रहता है जिससे कि आप इसे इसकी इच्छानुसार परिणाम दे सकें। समाज यह नहीं जानता कि एक मार्ग कृतज्ञता का भी होता है जो भय व लोभ की अपेक्षा कहीं बेहतर परिणाम दे सकता है।

कृतज्ञता की अनुभूति करने के लिये अनंत कारण हैं। जीवन स्वयं एक उपहार है, जो ईश्वर ने हमें प्रदान किया है। क्या हम में से किसी ने इसे पाने के लिए कोई श्रम किया था? नहीं! ईश्वर का प्रथम उपहार तो यह मनुष्य चेतना ही है, जो उसने हमें दी है। हमारी कृतज्ञता ठीक यहीं से शुरू हो जानी चाहिये। अपने अस्तित्व के लिए हमें ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।

एक युवा लड़की रात्रि-भोज के लिए मेज पर बैठी। जब उसने खाना शुरू ही किया कि उसकी माँ ने उसे रोक दिया। उसने कहा, 'क्या भोजन के लिए तुमने ईश्वर को धन्यवाद दिया?' उस लड़की ने उत्तर दिया, 'किन्तु इस प्लेट में ऐसा कुछ नया नहीं है जिसके लिए मैंने ईश्वर को कम से कम एक बार पहले ही धन्यवाद न दिया हो।'

समझो, जब कभी भी आपको जीवन नीरस लगे, ऐसा लगे कि यह ऐसा रूचिकर नहीं है जैसा कि होना चाहिए, तो इसकी वजह यह है कि आपमें कृतज्ञता घटित नहीं हो रही है।

कृतज्ञता वह ऊर्जा है जो हर पल आपके जीवन को प्रखर और सजीव बनाती है। यह जीवन का मूलभूत रहस्य है।

हर चीज उपहार है

आप कृतज्ञता की अनुभूति को गंवा देते हैं इसका मुख्य कारण यह है कि आप हर उस चीज पर जो आपको मिलती है अपना मौलिक अधिकार समझते हैं। आपको ऐसी अनुभूति होती है कि लोग आपके लिए जो कुछ भी करते हैं, उसे पाना आपका जन्म सिद्ध अधिकार है। एक बात समझ लीजिए, लोग कुछ और भी कर सकते हैं शिवाय आपके लिए कार्य करने के। इसीलिए वह जो भी आपके लिये करते हैं वह आपके लिए उनका उपहार है। आपको इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। जीवन में मिलने वाली छोटी से छोटी वस्तु के लिए धन्यवाद दो। जब आप भोजन करने के लिए बैठते हैं, तो क्या कभी आपने अपनी उंगलियों को धन्यवाद दिया है? ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिनके पास उंगलियां भी नहीं होतीं। क्या कभी हमने इस बारे में सोचा है? कभी नहीं! हम केवल उन लोगों को देखते हैं जिनकी उंगलियों में हीरे की अंगूठी होती है। हम उन्हें कभी नहीं देखते जिनकी उंगलियां नहीं होतीं।

> आप कृतज्ञता की
> अनुभूति को गंवा
> देते हैं और इसका
> मुख्य कारण यह
> है कि आप हर
> उस चीज पर जो
> आपको मिलती है
> उसपर अपना
> मौलिक अधिकार
> समझते हैं।

जब हम छोटी-छोटी बातों के लिए कृतज्ञ होना शुरू कर देते हैं, तो हमारी सम्पूर्ण संवेदना बढ़ती है। हम अधिक शिष्ट हो जाते हैं।

एक छोटी कहानी -

एक बार एक व्यक्ति अपने मित्र को बता रहा था कि किस प्रकार एक दिन वह रेगिस्तान में खो गया था।

उसने अपने मित्र से कहा, 'गहरी निराशा में डूबकर, मैं घुटनों के बल बैठ गया और ईश्वर से प्रार्थना करने लगा कि मुझे इस रेगिस्तान से बाहर निकलने का मार्ग दिखाएं।

कहानी में उत्सुकता दिखाते हुए, उसके मित्र ने पूछा, 'तो क्या ईश्वर ने तुम्हारी प्रार्थना का उत्तर दिया?'

उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'आह, नहीं! इससे पहले ही कहीं से एक खोजी यात्री प्रकट हुआ और उसने मुझे मार्ग दिखला दिया।'

इस प्रकार देखिए कि हम जीवन में कितने असंवेदनशील हैं, हम जीवन में मिलने वाली प्रत्येक वस्तु की उपेक्षा करते हैं। यदि हम कृतज्ञता से स्वयं को संवेदनशील बना लें, तो हम किसी भी वस्तु की उपेक्षा नहीं करेंगे। न अपनी उंगलियों की, न अपने धन की, न ही परोपकारी परम सत्ता की। जब संवेदनशीलता घटित होती है, तब हर चीज में परम सता का गहन प्रेम व आनंद घटित होता है।

दूसरों का कृतज्ञता के साथ आदर करें

पहली बात जो हमें समझने की आवश्यकता है वह यह है कि किसी ने भी हमारी सेवा करने के लिए जन्म नहीं लिया। दूसरे लोग भी जीवन के पथ पर हमारी तरह ही अग्रसर हैं। विनम्र प्रेममय होकर वे हमारे लिए कार्य करते हैं।

विशेष कर जीवन-साथी एक-दूसरे की बहुत सी बातों की उपेक्षा करते हैं और इस प्रवृत्ति ने हमारे समाज में गहरी जड़ें जमा ली है। इसी वजह से अनेक वैवाहिक रिश्ते टूट रहे हैं। यहां तक कि शारीरिक संबंध बनाते

> जब आप अपने
> संबंधियों के प्रति
> सच्ची कृतज्ञता
> रखते हो, तो आप
> उन पर अधिकार
> नहीं जतलाते।

समय भी दूसरे व्यक्ति के शरीर के प्रति गहन कृतज्ञता रखी जा सकती है। इससे पूरी प्रक्रिया मात्र शारीरिक आनंद न होकर दिव्य अनुभव बन जाएगी। जब आपको दूसरों से इतना आनंद प्राप्त होता है, तो आप दूसरों के प्रति कृतज्ञता क्यों नहीं प्रकट करते? यदि दूसरों को आरम्भ से ही सम्मान दिया जाए, तो अनेक वैवाहिक रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है।

एक छोटी कहानी -

एक व्यक्ति ने ईश्वर से प्रार्थना की, 'हे ईश्वर! मुझ पर दया कर। मैं इतना कठिन परिश्रम करता हूँ और मेरी पत्नी घर पर रहकर आराम करती है। घर पर रहकर वह आनंद मनाती है और मुझे कठिन परिश्रम करना पड़ता है। मुझे एक ऐसा वरदान दे कि मैं उसकी पत्नी बन जाऊं और वह मेरा पति। मैं उसे यह एहसास कराना चाहता हूँ कि एक पुरुष का जीवन कितना कठिन होता है।' ईश्वर ने उसकी इच्छा स्वीकार कर ली।

अगले दिन वह व्यक्ति जो अब स्त्री बन गया था। प्रातःकाल जल्दी उठ गया। उसने नाश्ता तैयार किया, बच्चों का टिफिन लगाया, बच्चों को तैयार किया और उन्हें विद्यालय छोड़कर आया। लौटकर आने के बाद उसने कपड़े धोए और उन्हें सुखाने के लिए धूप में डाला। अब वह बैंक गया, उसने नकदी निकाली और बिजली और टेलिफोन के बिलों का भुगतान किया। उसके बाद वह बाजार जाकर पंसारी का सामान लेकर आया। फिर वह बच्चों को लेने के लिए विद्यालय गया, उनकी समस्याओं से जूझा, उन्हें गृहकार्य करवाया, कपड़ो में इस्तरी किया। फिर उसने रात का भोजन तैयार किया बच्चों को खिलाया और उन्हें सुलाया। और अंत में उसने खुद भोजन किया और सोने के लिए गया।

अगली सुबह उसने ईश्वर से फिर प्रार्थना की, 'हे ईश्वर! मुझे नहीं लगता कि मैं आज फिर ऐसा कर पाऊंगा, इसीलिए मुझे फिर से पुरुष ही बना दे।'

ईश्वर ने उत्तर दिया, 'निस्संदेह मैं तुम्हें पुरुष ही बना दूंगा, किन्तु अब तुम्हें नौ महीने तक प्रतीक्षा करनी होगी क्योंकि अब तुम गर्भवती हो चुके हो।'

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह करता है। किसी भी व्यक्ति की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। इस धरती ग्रह पर हर व्यक्ति कृतज्ञता के योग्य हैं। मैं सदा लोगों से कहता हूँ कि यदि आप और आपके जीवन-साथी के बीच अच्छे संबंध नहीं बन पा रहे हैं, और आप अलग होना चाहते हैं, तो अलग हो जाइए किन्तु कृतज्ञता के साथ।

समस्या यह है कि कहीं न कहीं हमें यह अनुभूति होती है कि लोग हमें आहत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है। यह हमारी अपनी ही असुरक्षा की भावना है जिसे हम दूसरों के पर थोप देते हैं।

अनेक ऐसे लोग हैं जो अपनी समस्याओं के लिए अपने माता-पिता और समाज को दोषी ठहराते हैं। कृपया समझने की चेष्टा करें कि वह प्रज्ञा जो अब आपके पास है, उससे आप यह देखने में समर्थ हैं कि अतीत में आपको सही समझ नहीं दी गई वे जिन्होंने इसे यह शरीर और मन दिया है, उनकी हमें किसी भी तरीके से दुख पहुंचाने या परेशान करने की कोई इच्छा नहीं थी। जो कुछ भी सर्वश्रेष्ठ उनसे बन पड़ा, उन्होंने हमारे लिए किया। अब हम इससे परे इसीलिए जा रहे हैं क्योंकि हम अधिक प्रज्ञावान बन चुके हैं हमारी समझ अब ज्यादा हो चुकी है। बस उनके प्रति कृतज्ञ रहो यही पर्याप्त है।

एक और बात- जब आप अपने संबंधियों के प्रति सच्ची कृतज्ञता रखते हो, तो आप उन पर अधिकार नहीं जतलाते। आप उन्हें एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में देखते हैं। अधिकार तब होता है, जब आप किसी व्यक्ति को वस्तु के रूप में देखते हैं। कृतज्ञता भाव के साथ आप उस व्यक्ति को उसकी स्वतंत्रता उसे रखने का अवसर देते हो।

चेतनापूर्वक निश्चय कीजिए कि अगले दो दिन आप विशुद्ध प्रेम और कृतज्ञता से प्रतिसंवेदन करेंगे, चाहें परिस्थितियां कुछ भी बनें। स्वतः ही आप प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यता के प्रतिबिम्ब के रूप में परम सत्ता की अनूठी रचना मानने लगेंगे।

न केवल इतना, बल्कि आप अपने चारों ओर हर चीज के प्रति करूणा से भर जायेंगे। यदि आप ऐसे व्यक्ति थे जिसे शीघ्र ही क्रोध आ जाता था, तो अब आपका क्रोध स्वतः ही विलुप्त हो जायेगा। समस्त ऊर्जा जो नकारात्मक मनोभावों में खर्च हो रही थी, को विकसित होती कृतज्ञता मुक्त कर देगी। आप एक दयावान एवं प्रेममय पुरूष बन जायेंगे।

धन्यवाद अपनी देह को

एक छोटी कहानी -

एक अधेड़ उम्र की स्त्री को हार्ट अटैक आया और उसे अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन टेबल पर उसे मृत्यु की समीपता का अनुभव हुआ। अनुभव के दौरान, उसे मृत्यु भगवान के दर्शन हुए। उसने भगवान से पूछा, 'भगवन! क्या मेरे जीवन का अंत समय आ गया है?' भगवान ने उत्तर दिया, 'नहीं! अभी तो तुम्हें तीस-चालीस वर्ष और जीवित रहना है।'

यह सुनकर वह अत्यधिक प्रसन्न हुई और एक बार ठीक हो जाने के पश्चात नाना प्रकार की सर्जरी जैसे - चेहरा सुंदर करवाना, जबड़ा बदलवाने, नाक सुंदर करवाने और अत्यधिक मोटापा कम करवाने के लिए अस्पताल में ही रहने का निश्चय किया। उसने सोचा कि जब वह तीस-चालीस वर्ष और जिंदा रहने वाली है, तो उसे आकर्षक दिखना चाहिए। अपनी सर्जरी करवाकर जब वह अस्पताल से बाहर निकल रही थी, तभी अस्पताल की एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया और उसकी मृत्यु हो गई।

वह भगवान के सामने उपस्थित हुई और उसने पूछा, 'भगवन! आपने तो कहा था कि मैं अगले तीस वर्ष और जीवित रहूंगी।'

भगवान ने उत्तर दिया, 'माफ कीजिए, किन्तु मैंने आपको पहचाना नहीं।'

प्रत्येक मनुष्य ईश्वर की अद्भुत रचना है। इसीलिए दो शरीर कभी भी एक से दिखलाई नहीं पड़ते। ईश्वर कोई इंजीनियर नहीं हैं। वह एक कलाकार हैं। इसीलिए हम सब अलग-अलग दिखलाई देते हैं। यदि वह कोई इंजीनियर होता, तो उसने हम सबको एक ही सांचे से बना दिया होता। किन्तु उसने हम सभी को बड़े ही अनूठे तरीके से सृजित किया है। किन्तु फिर भी हम स्वयं को सुंदर नहीं मानते। हम सदा अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं और उनकी तरह दिखने की कोशिश करते हैं। हम कभी भी अपने शरीर को यह अनुभूति नहीं कराते कि वह सुंदर है।

हमारा शरीर उन्हीं विचारों से प्रभावित होता है जिनसे हम इसका मनोरंजन करते हैं। प्रत्येक कोशिका हमारे विचारों पर प्रतिक्रिया करती है और अनुभूति देती है। यदि हम अपने शरीर के प्रति कृतज्ञता की अनुभूति करते हैं, तो हमारा शरीर हमें स्वस्थ रखकर प्रतिक्रिया देता है। यदि हम अपने शरीर से घृणा करते हैं, तो हमारा शरीर बीमारी से घिर कर प्रतिक्रिया करता है। सूफी परंपरा में, शरीर कृतज्ञता प्रतिदिन स्वयं ध्यान के रूप में की जाती है जहां शरीर के प्रत्येक अंग को प्रेम और धन्यवाद के साथ याद किया जाता है।

सब कुछ शुभ है, इसे उत्सव के रूप में लें!

एक चीज सुस्पष्टरूप से जान लीजिए। सम्पूर्ण सत्ता एक मांगलिक घटना है। आप परम सत्ता के अंग हैं, तो आपके चारों ओर जो भी हो रहा है, वह भी मांगलिक है। यही परम सत्ता की वास्तविकता है। जो परम सत्ता में घटित नहीं होता वही अमांगलिक है। हर चीज आनंद से परिपूर्ण है और जिसके लिए हमें कृतज्ञता की अनुभूति होनी चाहिए।

यदि इस बात को स्पष्ट रूप से समझ लिया जाए, तो फिर जीवन में कोई शिकायत नहीं रह जाएगी। यदि आप इस बात को स्पष्टरूप से समझ लेते हैं, तो आपकी आंखें कृतज्ञ आंखें बन जायेंगी। फिर इन्हें हर वस्तु असाधारण दिखलाई पड़ेगी। कुछ भी साधारण नहीं रह जायेगा। हर चीज एक चमत्कार होगी।

एक छोटी कहानी -

एक दिन एक शिकारी पक्षियों को उठाकर लाने वाला एक कुत्ता खरीदने के लिए बाजार गया। उसे वहां एक ऐसा कुत्ता मिला जो पानी पर चल सकता था। उसने उस कुत्ते को तुरंत खरीद लिया और घर ले आया।

अगले दिन उसने अपने मित्र को बुलाया और कुत्ते को साथ लेकर वे शिकार पर निकल पड़े। जब बत्तखों का झुण्ड करीब आया तो उस शिकारी ने उन पर निशाना साधकर गोली मारी। उसके बाद कुत्ता पानी में गया और पक्षी को उठा लाया। अब उस शिकारी ने प्रतिक्रिया जानने के लिए अपने मित्र की ओर देखा किन्तु उसका मित्र चुप ही रहा।

उसने पूछा, 'क्या तुम्हें मेरे कुत्ते में कुछ असाधारण दिखता है?'

उसका मित्र बोला, 'हाँ, वह पानी में तैरना नहीं जानता।

हमारी नेत्रों के सामने हर पल चमत्कार हो रहे हैं। किन्तु हम निरंतर उन्हें गंवा देते हैं! और चूंकि हम उन्हें गंवा देते हैं, इसीलिए कभी-कभी हमें अपना जीवन नीरस लगने लगता है। जब हम इन्हें ग्रहण करना शुरू कर देते हैं, हमारा जीवन चमत्कार बन जाता है। सत्य यही है कि हमारे जीवन में चारों और अनेकानेक चमत्कार हो रहे हैं।

अस्तित्व को इसके समस्त आयामों और अंतर्विरोधों के साथ स्वीकार करो। किसी भी चीज का आंकलन मत करो। आप निरंतर जो हो रहा है, उसका आंकलन करने बैठ जाते हैं। आपको यह अनुभूति होती है कि यह उचित है और यह अनुचित। यह कार्य ऐसे होना चाहिए था और यह कार्य ऐसे नहीं होना चाहिए था।

सजग होकर यह जान लीजिए कि सत्ता में जो कुछ होता है वह मांगलिक है, शुभ है। सम्पूर्ण संसार में मात्र दो प्रकार के लोग होते हैं। पहले प्रकार के लोग यह मानते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है वह मांगलिक है। दूसरे प्रकार के लोग मानते हैं कि हर चीज उनकी इच्छा के विरूद्ध हो रही है। उनके अनुसार चीजों को कुछ बदलकर होना चाहिए था। इस प्रकार के लोग संसार में जो कुछ हो रहा है, उसे अपने विचारों के अनुसार बदलने, आंकने, आलोचना करने और विकसित करने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार के लोग चीजों को अपने अनुसार बदलने की सोच के कारण सदा पीड़ित रहते हैं।

समझें - हमारे साथ जो कुछ भी होता है उसमें एक संदेश होता है फिर चाहें यह मृत्यु या बीमारी भी क्यों न हो। हर चीज से हमें शिक्षा मिलती है। प्रत्येक घटना हमारी प्रज्ञा को बढ़ाती है, हमारी सचेतना की आवृत्ति को बढ़ाती है।

आपको एक महत्वपूर्ण बात जान लेनी चाहिए - आपमें और एक प्रबुद्ध महात्मा में कोई गुणवत्तापरक या परिमाण परक अंतर नहीं है सिवाय इसके कि वह (ज्ञानी) आंतरिक और बाहरी दोनों ही संसार में संतोष की अनुभूति करता है जबकि आपके साथ ऐसा नहीं होता। आपको सदा यही अनुभूति होती है कि आप कुछ गंवा रहे हैं। जिस प्रकार परम सत्ता ज्ञानी को इसी धरती उपग्रह पर चाहती है, उसी प्रकार परम सत्ता आपको भी यहीं चाहती है। आपका यहां होना कोई दुर्घटना नहीं वरन् एक घटना है। आप परम सत्ता का चमत्कार हैं। यही सीधा और सुबोध सत्य है। यह मत सोचना कि यह सकारात्मक विचार है। नहीं! यह साधारण सत्य है। यदि आप इस सत्य पर विश्वास करते हैं, तो आप स्वतः ही सकारात्मक हो जायेंगे, बस!

यदि आप यहां नहीं होते हैं, समझिये कि आप अस्तित्व के लिये परितृप्ति है। अस्तित्व को आपकी कमी महसूस होगी। आपका समस्त धन, सम्बन्ध इत्यादि दुर्घटना नहीं हैं। अस्तित्व चाहता है कि आप ये सब रखें, वह आपके माध्यम से जीना चाहता है, आपके माध्यम से स्वयं को परिपूर्ण करना चाहता है! इसे समझें।

एक छोटी कहानी -

दूर कहीं एक गांव था जो चारों ओर से मक्का के खेतों से घिरा था। वहां से शहर बहुत दूरी पर था इसीलिए वहां बहुत शांति थी। एक दिन गांव वालों ने गांव में एक साधु को देखा। वह एक बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। गांव वालों ने साधु महात्मा से पूछा, 'महाराज! आप कहां से आये हैं? साधु महात्मा ने उत्तर दिया, 'मैं आप लोगों को अपना भाई ही समझता हूँ इसीलिए में अपना कुछ समय आप लोगों के साथ बिताना चाहता हूँ।

यह सुनकर गांव वाले अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने साधु महात्मा के लिए एक छोटी-सी कुटिया बना दी।

शीघ्र ही वह साधु महात्मा उन गांव वालों को अरोग्य करने लगे और उनकी समस्त समस्याओं का निवारण करने लगे।

एक बार गांव में एक महामारी फैली जिससे सारे पक्षी मृत्यु को प्राप्त हो गए। गांव वाले साधु महात्मा के पास गए और उन्हें सारी घटना से अवगत कराया। यह सुनकर साधु महात्मा ने कहा, 'सचमुच! यह दुखद है कि तुम लोगों ने पक्षियों को खो दिया। किन्तु यदि तुम लोगों का अस्तित्व पर और प्रार्थना पर विश्वास है, तो यह क्षति वास्तव में आपके भले के लिए ही हो सकती है।

गांव वाले महात्मा जी से पूर्णतया सहमत नहीं हुए, किन्तु वे उनका आदर करते थे, इसीलिए वे चुपचाप वहां से चले आए। अगले सप्ताह एक और विचित्र घटना हुई। इस बार गांव के सारे कुत्ते कहीं चले गए। वे फिर से साधु के पास गए और सारी घटना सुनाई। महात्मा जी ने वही संदेश दोहराया, 'यदि तुम लोगों का अस्तित्व पर और प्रार्थना पर विश्वास है, तो यह क्षति वास्तव में आपके भले के लिए ही हो सकती है।

कुछ दिन बाद फिर एक अन्य घटना घटी। उन दिनों दिया सलाई नहीं हुआ करती थी। लोग पत्थरों का आपस में रगड़कर आग पैदा करते थे या फिर अपने घरो के चूल्हों में आग जलाकर रखते थे। एक दिन समस्त घरों की आग बुझ गई। उन्होंने पत्थरों को रगड़कर आग पैदा करने की कोशिश की किन्तु कोई समाधान नहीं हुआ। वे बहुत ही परेशान हो गए। वे फिर से महात्मा के पास गए और उन्हें समस्या से अवगत कराया। साधु महात्मा ने कहा, 'अवश्य ही कोई विशेष घटना घटने वाली है।

अस्तित्व कोई
संयोग नहीं है।
यह एक स्वतंत्र
प्रज्ञा है।

गांव वाले साधु महात्मा पर संदेह करने लगे। वे उनकी श्रेष्ठता पर उंगली उठाने लगे और सोचने लगे कि क्या उन्हें साधु की बात माननी चाहिए या नहीं। कुछ गांव वाले आग लेने के लिए पड़ोस के गांव जाने लगे किन्तु साधु महात्मा ने उन्हें कड़ाई से रोक दिया।

अगली सुबह फिर कुछ गांव वाले आग लेने के लिए पास के गांव जाने ही वाले थे कि उन्होंने कुछ दूरी पर रेतीला तूफान देखा। कुछ समय बाद उन्होंने देखा कि घोड़ो की पीठ पर सवार होकर एक बड़ी सेना आक्रमण के लिए आ रही थी। यह सेना शहर और आस-पास के गांवों को लूटने के लिए निकली थी। गांव वाले वृक्षों के पीछे छिप गए और उन्हें देखने लगे। गावं के आगे सेना रूक गई और उनमें से किसी एक ने कहा, 'आओ इस गांव में भी लूट-पाट करें।' तब एक अन्य सैनिक कहा, 'कोई लाभ नहीं। यहां तो एक चिड़िया भी चहचहाती नहीं दिखती। कोई कुत्ता नहीं भौंक रहा और घरो की चिमनियों से धुआं भी निकलता नहीं दिखलाई पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि यहां एक भी इंसान नहीं रहता है।

सेना वापिस मुड़ गई और चली गई। छिपे हुए गांव वाले बाहर निकल आए। और एक-दूसरे से इस घटना पर चर्चा करने लगे। फिर अचानक उन्हें साधु महात्मा के सत्य वचनों का एहसास हुआ। वे उनकी कुटिया पर गए किन्तु कुटिया खाली थी। साधु महात्मा जा चुके थे। कोई नहीं जान पाया कि वह कहां चले गए थे।

अस्तित्व कोई संयोग नहीं है। यह एक स्वतंत्र प्रज्ञा है। जब आप यह समझ जाते हैं कि यह स्वतंत्र प्रज्ञा है, जब आप यह समझ जाते हैं कि यह गहन रहस्य है, अनुभव करने के लिए, न कि हल करने के लिए, तो आपके जीवन में प्रत्येक चीज स्वतः ही खुल जाएगी और आपको जीवन का प्रत्येक रहस्य उजागर हो जायेगा।

कुछ लोग मुझसे पूछते हैं, ‘स्वामीजी, आपके प्रति अपनी गहन कृतज्ञता को कैसे अभिव्यक्त करें?’ मैं उन्हें बताता हूँ कि अपनी कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का एक मात्र रास्ता है उस ज्ञान-प्राप्ति के मार्ग में जीना जिसका मैंने अभी वर्णन किया है। यही एक मात्र सर्वश्रेष्ठ आप मेरे लिए कर सकते हैं और मैं आपके लिए कर सकता हूँ।

लोग मुझसे पूछते हैं, ‘मिशन के लिए हम क्या सेवा कर सकते हैं?’ मैं उन्हें बताता हूँ, विश्व के लिए जो महानतम कार्य कोई कर सकते हैं, वह है स्वयं की चेतना को खिलाना। एक बार ऐसा हो जाता है, तो स्वतः ही, आप जहां आवश्यकता है वहां सेवा करेंगे, अहम् के लिए नहीं और न ही श्रेय पाने के लिए बल्कि इसीलिए आप इसे जी रहे हैं, इसमें प्रवाहमय हो रहे हैं। फिर यह सेवा नहीं कहलाती। फिर यह प्रवाह बन जाती है, स्वतः ही उमड़ने लगती है। सेवा करने का यही एक मात्र तरीका है - देने की तरह नहीं बल्कि स्वस्फूर्त बांटने के लिये।

कृतज्ञता आपके कर्मों को जला सकती है

सूफीवाद पूर्णतया कृतज्ञता-आधारित धर्म है। यदि मुझे सम्पूर्ण सूफीवाद को एक शब्द में संक्षिप्त करना हो, तो वह एकमात्र शब्द है - कृतज्ञता। आप इसे समस्त महान सूफी संतो जैसे जलालाउद्दीन रूमी और अन्यों की कविताओं में देख सकते हैं। आप उनके शब्दों में कृतज्ञता की प्रवाहमय ऊर्जा को देख सकते हैं। कृतज्ञता आपको कुछ नहीं बस एक प्रवाहमय ऊर्जा बना देती है।

कृतज्ञता एक अग्नि की भांति है जो आपके समस्त कर्मों को जला सकती है। कर्म क्या हैं? यह आपका भूतकाल का कोई अपूर्ण कार्य है जो आपको बारंबार इसे पूर्ण करने के लिए खींचता रहता है। इस प्रकार के अधूरे कर्मों को पूरा करने और उनका उपयोग करने के लिए ही हमें बार-बार जन्म लेना पड़ता है। महज कृतज्ञता की ऊर्जा में होकर ही, इन कर्मों का नाश किया जा सकता है! कृतज्ञता में ऐसी अद्भुत शक्ति होती है।

कृतज्ञता -सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना एवं धर्म है

जब आपकी प्रार्थना कृतज्ञता बन जाती है, तो आप अपने लिए अधिक से अधिक आशीर्वाद का सृजन करते हैं। कृतज्ञता सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना है जो हमारे लिए हमारी आशा से भी अधिक प्रदान कर सकती है। वास्तविक प्रार्थना, प्रार्थना की पुस्तकें पढ़ना नहीं है, यह ईश्वर को भेंट अर्पित करना नहीं है, यह मंदिर में धन दान करना नहीं है, यह समस्त सत्ता के प्रति गहन एवं शांत कृतज्ञता है। यह अटूट विश्वास, कि परम सत्ता सदैव हमारी देखभाल कर रही है।

अधिकतर लोग मानते हैं कि प्रार्थना और कृतज्ञता बंधन हैं। नहीं! ये तो महानतम मुक्तिप्रदाता हैं। ये आपको असंतोष से मुक्ति दिलाते हैं। आपकी प्रार्थना में कृतज्ञता उमड़नी चाहिए, आपकी प्रार्थना कृतज्ञता से परिपूर्ण होनी चाहिए। कुछ लोग पूछते हैं, ‘हम मंदिर में जाकर पूजा क्यों करते हैं?’ आपको समझना चाहिए कि प्रार्थना, अस्तित्व द्वारा दिये के आशीर्वाद का उत्सव है। जब हमारी प्रार्थना इस रूप में होती है,तो निश्चय ही अस्तित्व प्रतिसंवेदन देता है। जब अस्तित्व प्रतिसंवेदित होता है। तो

> आपको समझना
> चाहिए कि प्रार्थना
> अस्तित्व के
> आशीर्वाद का
> समारोह है

आपके जीवन में अधिक से अधिक कल्याण घटित होता है। प्रार्थना और कृपा का यही पवित्र चक्र हैं!

मैं सदा लोगों को एक सूफी संत की आश्चर्यजनक कहानी सुनाता हूँ। सूफीवाद ऐसा धर्म है जिसकी जड़ें कृतज्ञता में निहित हैं। यह और कुछ नहीं बस परमसत्ता के प्रति कृतज्ञता मात्र है।

एक सूफी संत और उनके शिष्य आध्यात्मिक यात्रा पर थे। उन्होंने पिछले तीन दिनों से कुछ भी नहीं खाया था। चौथे दिन भी कुछ ग्रामीणों ने भी उन्हें खदेड़ दिया और उस रात वे एक कब्रगाह में सो गये। अगली सुबह वह संत प्रतिदिन की ही भांति ईश्वर की प्रार्थना कर धन्यवाद देने लगे। उनके शिष्यों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। वे इतने दिनों से बिना कुछ खाये-पिये और बिना विश्राम किए हुए थे और उनका गुरू ईश्वर को धन्यवाद दे रहा था। उन्होंने प्रार्थना में सम्मिलित होने से इंकार कर दिया।

शिष्यों ने संत से पूछा, 'हम ईश्वर की प्रार्थना क्यों करें जबकि हमें पिछले तीन दिनों से न कुछ खाने को मिला हैं और न ही विश्राम करने के लिए कोई ठिकाना।'

संत ने उत्तर दिया, 'ईश्वर, तुम लोगों के लिए पिछले तीस वर्षों से निरंतर खाने-पीने और विश्राम करने की व्यवस्था करता रहा है। इस विषय में तुम लोगों का क्या कहना है?'

प्रार्थना परम सत्ता की अनवरत कृपा के लिये कृतज्ञता का उद्गार है।

अपेक्षा ही मूल दोषी है इससे मुक्त हो जाओ

बैठ जाइये और दो सूची तैयार करिये। एक सूची में उन चीजों को लिखो जो आपके पास हैं। दूसरी सूची में उन चीजों को लिखो जो आपके पास नहीं हैं। पहली सूची में आपको प्रत्येक छोटी सी छोटी चीज जो आपके पास है, उसे लिखना है। अपनी आंखों, कान, हाथों और पैरों को लिखने से शुरूआत करो, क्योंकि ऐसे भी लोग हैं जिनके पास ये चीजें नहीं होतीं। भौतिक चीजों को लिखने से पहले अपनी समस्त शारीरिक और मानसिक चीजों को लिखो। यदि आप ईमानदारी से लिखना शुरू करेंगे तो यह सूची कभी भी खत्म नहीं होने वाली। यही सत्य है। यदि आप यह पाते हैं कि आपकी यह सूची खत्म ही नहीं हो रही है, तो इसका तात्पर्य है कि कृतज्ञता आपके भीतर घटित होने लगी है!

समस्या यह है कि हमारे जीवन में हर समय अपेक्षा बनी रहती है। इसीलिए कृतज्ञता आसानी से घटित नहीं होती। अपेक्षा इसी तरह है जैसे अग्नि को बुझाने के लिए उसमें शुद्ध घी को डालना। क्या घी डालकर अग्नि को बुझाया जा सकता है? कभी नहीं! यदि आपके कार्यकलापों की जड़ें अपेक्षा से जुड़ी हैं, तो आपको कभी भी परितृप्त या पूर्ण संतोष की अनुभूति नहीं हो सकती। आप मात्र अपनी इन्द्रियों को थकाते रहते हैं।

आप एक बार में या तो अपेक्षा में रह सकते हैं या फिर कृतज्ञता में। दोनों में एक साथ कभी नहीं। अपेक्षा में सदा चीजों को रखने की, उन पर अधिकार की इच्छा रहती है। आप मालिक बन जाते हैं। कृतज्ञता में, आप आनंद लेते हैं। जब आप मालिक होते हैं, तो आप उन कुछ चीजों का ही आनंद ले पाते हैं, जिनके आप स्वामी होते हैं। किन्तु जब आप आनंद लेते हैं, तो सत्ता में जो कुछ भी उपस्थित है, उस सबका आनंद लेते हैं। जब आप उन वस्तुओं को देखते हैं, जिनके आप स्वामी हैं, आपको संतुष्टि नहीं मिलती, सब कुछ आपके लिए अपर्याप्त होता है। जब आप हर स्थिति में आनंद लेते हैं, सबकुछ उमड़ने लगता है। यही अंतर है!

एक छोटी कहानी -

एक गांव में एक रात्रि पहरेदार पहरा दे रहा था। समय- समय पर वह अपनी सीटी बजाता रहता। उसके पास एक चिलम थी। उसने उसमें तम्बाकू भरा और उसे जलाने के लिए दिया सलाई ढूंढने लगा किन्तु उसके पास दियासलाई नहीं थी। तब वह पास ही में रहने वाली एक बूढ़ी स्त्री के पास गया और बोला, 'मुझे अपनी चिलम जलानी है, मुझे आग दे दो।' उस बूढ़ी ने कहा, 'मेरा चूल्हा तो पिछले तीन दिन से ही नहीं जला है। किसी तरह से मन्दिर से मिले भोजन पर मैं गुजारा कर रही हूँ।'

इस प्रकार वह पहरेदार कई जगह गया किन्तु उसे निराशा ही हाथ लगी। अंत में वह गांव के मुखिया के घर गया, वहां उसने नौकरानी से कहा कि उसके चिलम के लिए थोड़ी सी आग दे दे।

एक लड़की ने उसकी तरफ देखा और कहा, 'तुम्हें अपनी चिलम को जलाने के लिए आग चाहिए? जिस लालटेन को लेकर तुम घूम रहे हो उससे आग क्यों नहीं ले लेते?'

पहरेदार को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। जब वह दियासलाई की तलाश कर रहा था, तो वह अपने साथ एक लालटेन लिए घूम रहा था।

जब हम यह सोचते हैं कि जिस चीज की हमें आवश्यकता है, वह सब बाहर है, तो हम बाहरी अपेक्षा में जीते हैं और हम निरंतर रात्रि प्रहरी की तरह खोज करते रहते हैं। किन्तु जब हम यह सोचते हैं कि सत्ता हमें वह सब दे देती है, जिसकी हमें आवश्यकता है, तो हर समय हमारे पास सबकुछ होता है।

कृतज्ञता के साथ आपकी शरीर की भाषा भी बदल जाती है

जब हर समय हम अपेक्षा से प्रेरित होकर कार्य करते रहते हैं, तो हम अपनी शारीरिक भाषा में एक सूक्ष्म हिंसा को ढोते हैं, योजनाबद्ध हिंसा नहीं एक अन्तर्निहित हिंसा। यदि हम अपनी शारीरिक भाषा के प्रति थोड़ा बहुत सजग हो जाएं, तो इसे आसानी से लेंगे।

जब आप कम्प्युटर पर टाईप करते हैं, जब आप फोन रिसीव करने के लिए रिसीवर उठाते हैं, तो आप वापिस रिसीवर को कितना संभालकर रखते हैं। कितनी आक्रामक भावनाओं से आप चलते हैं... सब कुछ । आप देखेंगे कि इन सबमें एक सूक्ष्म हिंसा छिपी होती है।

कृतज्ञता के साथ आपकी समस्त शारीरिक भाषा बदल जाती है। जब आप गहन कृतज्ञता का अनुभव करने लगते हैं, तो परिस्थितियों पर आपकी प्रतिक्रिया बदल जाती है। आप सत्ता के साथ गुंजायमान होने लगते हैं। आपका शरीर अनुनाद से, कृपा एवं सहज कोमलता से प्रवाहित होने लगता है। आपके समस्त कार्यकलापों से प्रेम प्रकट होने लगता हैं। फिर कोई हिंसा नहीं होती। बस आनंद की ही वर्षा होती है। फिर आप जो कुछ भी करते हैं, उससे जीवन मीठा बनते जाता है।