आप सामूहिक चेतना के अंग हैं
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
अब हम थोड़ा ज्यादा जटिल विषय की ओर बढ़ेंगे। यह उस संबंध के बारे में है जो हमारे चारों ओर का संसार हैं। हम वह क्यों देखते हैं जो हम देखते हैं? हम वह कैसे देखते हैं? हम अस्तित्व की परिकल्पना में कैसे उपयुक्त होते हैं?
पदार्थ,ऊर्जा और उससे परेः
यह जगत किन चीजों से मिलकर बना है? हमारी पांच देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद और स्पर्श की इन्द्रियां हमारे इस संसार को अनुभव करने के द्वार हैं। वे बताती हैं कि यह संसार पदार्थ से बना है-वस्तुऐं अपने विभिन्न रूपों, आकारों, रंगों और गुणों में।
हम अपने आप को एक त्रिआयामी संसार में देखते हैं जो मूलभूत रूप से पांच तत्वों: मृदा, जल, अग्नि, वायु और आकाश से बना हैं। हम पाते हैं कि समय के साथ ये सारी वस्तुऐं परिवर्तन से गुजरती हैं। ये सभी समय के प्रवाह के साथ उत्पत्ति, पालन और विनाश से गुजरती हैं।
परंपरागत भौतिक विज्ञान हमें बताता है कि पदार्थ पर भौतिकी के नियम लागू होते हैजैसे कि गति के तीन सिद्धांत, गुरूत्व का सिद्धांत, तरल गतिशीलता का सिद्धांत अन्यथा अन्यथा। सभी वस्तुएं अणुओं से मिलकर बनी हुई मानी जाती है, जो परमाणुओं से मिलकर बने है, जो तीन तरह के कणों- प्रोटोन, न्यूट्रोन और इलेक्ट्रोन से मिलकर बने हैं। हमने स्कूल में इन सब प्राथमिक बातों को पढ़ा हैं।
किंतु आधुनिक विज्ञान के अनुसार, यह संसार मूलभूत रूप से पदार्थ से नहीं बना है, मूलभूत कण प्रोटोन, न्यूट्रोन और इलेक्ट्रोन नहीं है। आधुनिक विज्ञान कहता है पदार्थ अपने आप में ही ऊर्जा है!
अल्बर्ट आईन्सटीन के प्रसिद्ध समीकरण, E=MC² (जहां E ऊर्जा है, M द्रव्यमान है और C प्रकाश की गति है) पदार्थ अर्थात् द्रव्यमान और ऊर्जा के समरूपता को साबित करता है। मैं एक नये लेख को पढ़ रहा था, जो यू एस जरनल साईंस में छपा था (http://www.physorg.com. news/46415074.html) जो एक शोध पर था जो आईंस्टीन के समीकरण को साबित करता था नाभिक के अन्दर मूल कणों को भी और छोटे कणों जिन्हें क्वार्क कहते है, से बना हुआ माना जाता है