KAILASA Library/जीवन मुक्ति/ध्यान क्यों ?Sign in
जीवन मुक्ति

ध्यान क्यों ?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

आगे के चार अध्यायों में, साथ ही जो अध्याय ध्यान की विधियों पर हैं, वह इस पुस्तक के एक अलग प्रभाग में आगे हैं। अब मैं आपको मार्ग देता हूं, उस सत्य के अनुभव के लिए जिसके बारे में हमने बातें की। अब आपके पास एक बौद्धिक समझ है, क्या करने की आवश्यकता है और क्यों?

अब हम 'कैसे' करेंगे? उस प्रभाग में हैं।
सभी ज्ञान बस किताबी रह जाएगा अगर हम
उसको अनुभव में परिवर्तित नहीं करते हैं।

जीवन का असली उद्देश्य क्या है?

आपके जीवन का परम उद्देश्य क्या है?

ज्यादा कमाना.......? सदा युवा, स्वस्थ, सुंदर बने रहना....? एक बेहतर, ज्यादा समय तक रहने वाला संबंध.......? अपने व्यक्तित्व विकास.....?

हममें से हर कोई आनंद की खोज में हैं, किंतु हम बहुत से विभिन्न तरीकों से खोजते हैं। किंतु हममें से निन्यानवें प्रतिशत इस बात से परिचित भी नहीं हैं कि हमारा असली उद्देश्य वह आनंद है! हम बाहरी संसार में हर जगह उस चीज को खोजते हैं जो हमारे अंदर है, बस खोजे जाने की प्रतीक्षा में है।

एक लघु कथा:

एक शाम, एक व्यक्ति अपने घर के प्रांगण में किसी चीज को बहुत मेहनत से खोज रहा था। उसकी पत्नी ने पूछा वह क्या है। उसने उत्तर दिया कि उससे एक सोने का सिक्का गिर गया है। उसकी पत्नी भी खोजने में लग गयी। जल्द ही, और लोग जमा हो गए और व्यवहारिक रूप से उसका पूरा पड़ोस उस सोने के सिक्के की खोज में जुट गया।

अचानक एक पड़ोसी ने उस व्यक्ति से पूछा, तुमने किस खास स्थान पर वह सिक्का गिराया? ये कैसे हो सकता है कि अब तक हम उसे नहीं खोज पाए हैं? 'उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'ओह, मैंने वह सिक्का घर के अंदर खोया था, 'हर कोई जो खोज रहा था गुस्सा हो गया और उससे पूछा, 'तब हम यहां बाहर में क्यों खोज रहे हैं?'

उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'समस्या यह है कि मेरे घर के अंदर कोई रोशनी नहीं है। इसीलिए मैं इस रास्ते की रोशनी में यहां खोजना शुरू कर दिया।

असल में हम यही अपने जीवन में करते हैं। हम सब गलत जगहों पर जवाब खोजने के उस्ताद हैं। हम आनंद को प्रत्येक जगह, धन, शक्ति, संबंधों, विचारधाराओं में खोजते हैं। किंतु हम एक स्वाभाविक दिशा में कभी नहीं बढ़ते हैं जो हमारे अंदर हैं।

आनंद क्या है?:

जीवन में हर किसी ने अपार खुशी के कुछ क्षणों का अनुभव किया है। किंतु वह सदा किसी कारण से होती है। खुशी की वह अवस्था सदा के लिए स्थिर प्रतीत नहीं होती है। वह वहां अस्थाई हैं, और जब वह बदलती है, या चली जाती है, आप फिर पीड़ा का अनुभव करते हैं। सिर्फ वही खुशियां जो आप बिना किसी कारण के अनुभव करते हैं, और जो किसी कारण से खत्म नहीं होती है, वास्तविक और स्थाई खुशियां हैं। यही वह आनंद कहलाता है। वह खुशी आपके बाहर की किसी चीज पर निर्भर नहीं होती है।

शब्द 'आनंद' का अर्थ ही है, 'वह जो कम नहीं हो सकता है, जो खोया नहीं जा सकता है।' आनंद 'खुशी' में परिवर्तित या रूपांतरित नहीं होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, इसका अर्थ है बस 'जो कम नहीं हो सकता है, खोया नहीं जा सकता है।' और आनंद वह चीज है जो किसी कारण से कम नहीं होता है।

ध्यान क्या है?

चेतना के विकास की विधिः

कोई भी विधि, कोई भी तरीका जो आपके चेतना का विकास करता है, ध्यान है।

ध्यान एक सरल श्वसन विधि भी हो सकती है। किसी शब्द की सरल पुनरावृत्ति या बैठना भी हो सकती है। ज़ेन परंपरा में, मात्र बैठना ही ध्यान है। आप सोच सकते हैं यह सबसे सरल चीज है करने के लिए, किंतु असल में, मात्र बैठना सबसे कठिन ध्यान है। कोई भी चीज ध्यान हो सकता है अगर वह आपके चेतना का विकास करती है।

हर क्षण अत्यधिक आनंद :

ध्यान केवल किसी क्षण में आनंदमय होना है। जब आप वर्तमान पल के साथ पूर्ण शांति में हैं, तो आप पहले से ही ध्यान की अवस्था में हैं।

अपने जीवन के किसी क्षण को याद करें जब आपने चरम सुंदरता का अनुभव किया है। भले ही वह सूर्य का पर्वत के पीछे से अचानक उगना हो, या फिर पहली बार जब आप किसी सुंदर संगीत को सुने हों। अचानक आप एकदम शांत हो गए, शब्दहीन। उस सुंदरता के समक्ष आप कुछ और नहीं सोच सकते। आप बस शांत थे, मन में आराम का अनुभव कर रहे थे, उस विचारहीन सजगता में। आप पूरी तरह से उस सुंदरता में लीन हो गए थे। वह पल ध्यान था।

कुछ पलों के बाद आपकी आंतरिक वार्तालाप फिर शुरू हो गया। आपके मन ने कहा, 'क्या सुंदर सूर्योदय था।' जिस पल वह शब्द आपके मन में उभरे, आप ध्यान से बाहर थे! या तो आप सोच सकते है , या आप ध्यान कर सकते हैं। आप दोनों साथ-साथ नहीं कर सकते। ध्यान मात्र होना है। यह वर्तमान पल को निर्विरोध अनुभव करना है।

ध्यान की ओर पहुंचने का उचित तरीका क्या है?......

पहला चीज है, निष्ठावान होना। खुला मन रखें। प्रयोग के प्रति खुले रहें। उत्साही रहें।

जेन परंपरा में उस मनोभाव को वर्णन करने के लिए एक बहुत सुंदर शब्दावली हैनौसिखिये का मन। इसका अर्थ है जीवन की हर चीज को नये चीज के रूप में देखना, जिससे कि हर चीज आपको आवाक करें।

दूसरी बात है, आशावादी रहें। आनंद आपके लिए एक पूरी तरह से प्राप्त योग्य उद्देश्य है, इसके बावजूद कि आप ध्यान के प्रति पूरी तरह से अपरिचित हैं।

एक बार एक व्यक्ति महान आत्मज्ञानी गुरू रमण महर्षि से मिला और उनसे पूछा, 'भगवान, क्या मैं आध्यात्मिक जीवन के योग्य हूं?' भगवान ने उसको एक प्रश्न के द्वारा उत्तर दिया, 'क्या आप जीवित हैं?' वह व्यक्ति आश्चर्यचकित हो गया। उसने कहा, 'हां, निश्चित रूप से!

भगवान ने उसे उत्तर दिया, 'यही काफी
है। आपके पास अध्यात्मिक के लिए आवश्यक
योग्यता है?'

जीवन का मूल उद्देश्य ही आत्मज्ञान है। आत्मज्ञानी बनने की संभावना कुंडलिनी शक्ति में होती है, एक असाधारण संचित ऊर्जा जो हर व्यक्ति के अंदर छुपी है। अगर उसे जागृत किया जा सके, तो वह आपको चेतना के विभिन्न सतहों पर ले जाएगी, अस्तित्व के विभिन्न सतह पर एक अलग चेतन जीव बनने की संभावना केवल मानवों में है। पशुओं में यह आत्मज्ञानी बनने की क्षमता नहीं होती है, अलग चेतन जीव।

तीसरी बात है, खेलपूर्ण हों! ध्यान एक बड़ा साहस है। ध्यान के प्रति गंभीर होना सभी बातों को खोना है। ध्यान का उत्सव मनायें, केवल आनंद लें।

चौथी बात है, धीरज रखें। ध्यान शुरू करते ही परिणाम के बारे में चिंतित न हों।

एक लघु कथा:

तीन बंदरों को एक पका हुआ रसीला आम मिला। सभी बंदरों की तरह, कुछ देर तक वे उस आम के लिए लड़ते रहे। तब किसी एक अलग चेतन तरह से, उन्हें एक जीव बनने की स्पष्ट बात सूझी, एक संभावना केवल बुद्धिमतापूर्ण पल में। मानवों में है।

तुरंत उस आम को खाने के बजाए उन्होंने उसे बोने का मन बनाया। वो जानते थे कि एक बार जब वह आम का पेड़ बन जाएगा, तब तीनों की जरूरत से वहां ज्यादा वहां आम होगें।

उन तीनों में से हर एक ने उस आम के पौधे की देखभाल का एक-एक कार्य बांटने का निर्णय लिया। पहले बंदर ने कहा, 'मैं हर रोज उसमें पानी दूंगा!' दूसरे ने कहा, 'मैं मिट्टी को उपजाऊ रखूंगा और उसमें खाद दूंगा जिससे कि इस पौधे का विकास सुनिश्चित हो। 'तीसरे बंदर ने कहा, 'मैं इस पौधे की सावधानीपूर्वक सुरक्षा करूंगा', और खराब मौसम तथा जानवरों से इसकी रक्षा करूंगा।

एक महीना बीता, फिर दो, फिर तीन। लेकिन वहां पौध के उगने का कोई चिन्ह नहीं था।

तीनों बंदरों ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई (इस मुद्दे पर बातचीत के लिए)। पहले बंदर ने घोषणा की, 'जैसा कि मैंने वचन दिया था, मैने हर दिन इसमें पानी दिया है।' दूसरे बंदर चिल्लाया, 'मैं भी अपने वचन के अनुसार इसमें खाद दे रहा हूं और मिट्टी को पोषित करता रहा हूं।

तीसरे बंदर ने कहा, 'वचन के अनुसार, मैं इस बीच की सुरक्षा बहुत सावधानी से कर रहा हूं। न सिर्फ यह, मैं हर दिन इस बीज को जमीन से निकाल कर देखता हूं इसमें से पौधा निकला या नहीं!'

अगर आप तत्काल परिणाम के लोभ में हैं,
तो असल में आप
प्रक्रिया को पूरी
तरह से अपनी
व्यवस्था में
व्यवस्थित होने से
रोकते हैं। आप खुद
ही पूरी प्रक्रिया को
रोक देते हैं।

हमारी सभी
शारीरिक और
मानसिक बीमारियां
स्वप्नावस्था में जड़
जमाती हैं।

पांचवी बात है, एकांत का आनंद उठायें। स्वयं को अपने अंतः वातावरण का अनुभव करने का मौका दीजिए। जब ध्यान आपका अंग हो जाएगा, आनंद अपने आप प्रस्फुटित हो जाएगा।

ध्यान क्यों:

चेतना के विभिन्न अवस्था

चेतना के विभिन्न चरण

विचार सहित विचार रहित

'मैं' के साथ चेतना जागृत अवस्था सोचना तुरीया आनंदमय अवस्था पूर्ण सजग अवस्था 'मैं' के बिना चेतना स्वप्न, स्वप्नावस्था, सपने देखना सुषुप्ति अचेतन अवस्था, गहरी निद्रा

तीन अवस्थाएं हैं जिसे हम अपने जीवन में सतत अनुभव करते हैं— जागृत अवस्था, स्वप्नावस्था और गहरी निद्रावस्था। किंतु एक चौथी अवस्था भी है जिसे हमने अनुभव नहीं किया है। वह तुरीया अवस्था कहलाती है। इस अवस्था में 'मैं' की चेतना होती है किंतु इसे विचाररहित सजगता कहते हैं। बहुत कम लोग अपने जीवन में इसका अनुभव करते हैं। कुछ लोग इसका अनुभव कुछ सेकंड के लिए करते हैं और फिर अपनी नियमित जागृत अवस्था में लौट जाते हैं।

तुरिया - चेतना का चतुर्थ चरण जहाँ पर कोई विचार नहीं होते हैं, सिर्फ चेतना रहता है।

अगर आपको अचानक सदमा लगता है या फिर आप प्रकृति के साथ एक पूर्ण विश्राम और गहन मौन के साथ बैठे हैं, यह संभव है कि एक सेकंड के लिए आप इस विचार रहित अवस्था का अनुभव कर सकें। आपकी पहचान जीवंत हैं, 'मैं' की चेतना जीवंत है, किंतु वहां कोई विचार नहीं है। यही वह तुरीया की चौथी अवस्था है।

हमारी सभी शारीरिक और मानसिक बीमारियां स्वप्नावस्था में जड़ जमाती हैं। स्वप्नावस्था गहरी निद्रा अवस्था और जागृत अवस्था में प्रवेश कर हमारे ऊपर पकड़ बनानी शुरू करती है। अगर हमारी जागृत अवस्था स्वप्नावस्था के द्वारा भेदी जाती हैं, यह स्वप्न कहलाती है, हम अनंत चीजों की कल्पना करते हैं जिसे करने की हमारी इच्छा होती है। अगर हमारी गहरी निद्रा स्वप्न के द्वारा भेदी जाती है, यह भंग निंद्रा कहलाती है।

रात या दिन में लगातार, हमारी स्वप्न अवस्था हमारी शांति भंग करती है। जब हमारी गहरी निद्रा अवस्था स्वप्न के द्वारा भंग होती है, तो इसका परिणाम घोर थकान और अनिंद्रा के रूप में होता है। जब हमारी जागृत अवस्था स्वप्नों के द्वारा भंग होती है, तब हम दिवास्वप्न के साथ अपने चारों ओर के संसार में बहुत ही कम सजग होते है। उसके साथ दिवास्वप्न में खोते हैं। स्वप्नावस्था जितना ज्यादा जागृत अवस्था को भेदता है, उतना ज्यादा हमारी चेतना की आवृत्ति कम होती है। हम भले ही मानव शरीर में रहते हों, किंतु हम असली मानव जीवन को नहीं जीते हैं। जब चेतना की आवृत्ति कम होती है, हम जो निर्णय लेते हैं उसके बारे में पूर्ण अभिज्ञ नहीं होंगे जिसे हम सोचते हैं। हम उनके बारे में अभिज्ञ नहीं होंगे जो हमारे अंदर हो रहा है। यह उसी तरह है जैसे हम किसी घर में रह रहे हों किंतु घर में जो हो रहा है उसके बारे में पूरी तरह से नहीं जानते हों।

आप पूछते हैं, 'मैं क्यों ध्यान लगाऊं?' ध्यान की आवश्यकता आपकी जागृत अवस्था और आपकी गहरी निंद्रावस्था दोनों में गहरी अभिज्ञा को जगाने के लिए है। सिवाय इसके कि स्वप्नावस्था द्वारा जागृत अवस्था और गहरी निंद्रावस्था को भेदी जाए, ध्यान के द्वारा तुरीया या आनंदमय अवस्था आपके जागृत और गहरी निंद्रावस्था को भेदना शुरू कर देता है।

ध्यान का उद्देश्य इस चौथे अवस्था को कम से कम एक बार अनुभव करना है। एक बार जब हम इस चौथी अवस्था का अनुभव कर लेते हैं, तो हम इसके प्रभाव को अपने जागृत अवस्था और गहरी निंद्रावस्था पर ज्यादा से ज्यादा ला सकते हैं। अगर हमारी जागृत अवस्था और गहरी निंद्रावस्था इस चौथी अवस्था से पूरी तरह प्रभावित है तो तुरीया, जिसे हम जीवन मुक्ति कहते हैं या जीवित आत्मज्ञान, वह प्राप्त करते हैं।

ध्यान के लाभः

दैहिक स्वास्थ्यः

ध्यान में आपको दैहिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से परिवर्तित करने की शक्ति है। देखिये शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ है जो कुछ भी आप खाते हैं उसका पाचन और उस खाने का आपके शरीर का अंग बनना। मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है आप जिस किसी भी चीज का सामना करते हैं उन विचारों और समस्याओं को पचाकर एक स्पष्ट समाधान खोजना। दूसरे शब्दों में यह द्वंद्व रहित जीवन जीना है। आध्यात्मिक

स्वास्थ्य का अर्थ है सभी महान् शिक्षाओं और ऊर्जाओं को ग्रहण करना, उन्हें पचाना और एक मुक्त जीवन जीना। इन तीनों को प्राप्त करना संपूर्ण स्वास्थ्य है।

ध्यान चिकित्सकीय पूरकता है। ध्यान के द्वारा, आप अपने रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं और अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को (बीमारियों के विरूद्ध) बढ़ा सकते हैं। ध्यान के द्वारा पुराने चर्म रोगों, यक्ष्मा, अर्थराईटिस (गठिया) जैसी बीमारियों का ईलाज संभव है। ध्यान की शक्ति से कोई बीमारी नहीं बच सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य- बुद्धिमत्ता की जागृति और अंतः प्रज्ञा का प्रस्फुटीकरणः

मानसिक स्तर पर, ध्यान विचारों की स्पष्टता को बढ़ाता है। ध्यान, एकाग्रता और स्मृति शक्ति (स्मरण शक्ति) को बढ़ाने का एक सिद्ध तरीका है। सबसे ऊपर, ध्यान आपको बौद्धिकता से बुद्धि और समझदारी (अंतः प्रज्ञा) की ओर ले जाता है।

ध्यान के साथ, आप मन से परे जाते हैं, अपने होने में आरंभ में कोई नियम नहीं होता है। आप अपनी पूरी संभावना को प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसीलिए ध्यान के द्वारा स्वयं आप को अचानक अपने वातावरण के साथ निश्चिंत विश्राम में पाएंगे, आसानी के साथ नई स्थिति के साथ तारतम्य बना लेंगे। आप अपने स्वस्फूर्तता को पुनः पा लेंगे।

स्वचिकित्स्ककीय विचारः

चिकित्सीय रूप से आपके पास भले ही एक स्वस्थ शरीर है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निश्चित रूप से, मैं

जितना ज्यादा
स्वचिकित्सकीय
विचारों का आप
संग्रह करते हैं,
ज्ञान-अस्त्रों का,
आपके व्यक्तित्व के
अंदर, उतना ज्यादा
अवसाद आपके
पास आने से
डरेगा।

अपने करोड़ों लोगों को देखने के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं, निन्यानवे प्रतिशत लोग जिनके तंत्र में 'स्वचिकित्सकीय स्पष्टता' नहीं है, वो कभी अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनायें नहीं रख पाएंगे। जब में कहता हूं 'स्वचिकित्सीय स्पष्टता', तो मेरा तात्पर्य उस स्पष्टता और समझदारी से है जिससे आप जब चाहें अपने आपको अवसाद से उबार लें, जब भी वह आपकी चेतना को अपने चंगुल में फंसाने की कोशिश करता है।

केवल साल भर पहले, मैंने एक अनुसंधानात्मक अध्ययन किया। मैंने एक खास वर्ग के लोगों को चुना जो किसी ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत रहे थे और उन पर कुछ आध्यात्मिक अध्ययन किये। मैंने उनसे बिना किसी काट छांट के जो कुछ उनके मन में आता है वह लिखने को कहा। फिर मैंने दूसरे समूह के लोगों को जो कभी अध्यात्म के साथ नहीं जुड़े थे, उन्हें भी बिना किसी काट छांट के बीस मिनट तक जो कुछ उनके मन में आता है वह लिखने को कहा। मेरे अध्ययन का परिणाम चौंकाने वाले थे।

उन लोगों के संदर्भ में जो अध्यात्म के साथ कभी नहीं जुड़े थे, अगर उन्होंने एक सौ विचार लिखे थे तो उनमें से अस्सी अवसाद के प्रति रूझान लिए हुए थे। उनमें से सिर्फ बीस प्रतिशत ही स्वचिकित्सकीय या अवसाद से उबरने के प्रति थे। किंतु उनके संदर्भ में जो अध्यात्म और ध्यान से जुड़े थे, मैंने पाया कि साठ प्रतिशत से ज्यादा विचार स्वचिकित्सकीय है! सिर्फ चालीस प्रतिशत ही अवसाद के प्रति थे। यही ध्यान का प्रभाव है। यह आपको सम्पूर्ण स्वस्थ रखता है।

ज्ञान अवसाद से लड़ने का अस्त्र :

सत्य के ज्ञान को मैं 'ज्ञान अस्त्र' कहता हूं या शास्त्र-शस्त्र। शास्त्र-अर्थ है सत्य, ज्ञान। शस्त्र का अर्थ है हथियार। ज्ञान अस्त्र का अर्थ है सत्य का हथियार जो आपके आत्म के अवसाद को नष्ट करता है। जितना ज्यादा ज्ञान-अस्त्र आपके पास है, उतना ज्यादा अवसाद आपसे भयभीत होगा! अगर आपके पास एक विशाल सेना होगी तो स्वाभाविक ही शत्रु राज्य आप पर आक्रमण करने से डरेगा। बस आपके हथियारों के जखीरे को देखकर, दूसरा देश आप पर आक्रमण करने से पहले सौ बार सोचेगा। उसी तरह, जितना ज्यादा स्वचिकित्सकीय विचारों का आप संग्रह करते हैं, ज्ञान-अस्त्रों का, आपके व्यक्तित्व के अंदर, उतना ज्यादा अवसाद आपके पास आने से डरेगा।

स्वतंत्रताः

ध्यान के साथ, आप अपना जीवन और ज्यादा स्पष्टता और प्रगाढ़ता से जी सकते हैं। आप और ज्यादा सजग और प्रगाढ़ होगें। फिर आंतरिक रूप से आप एक गहरी और अविचलित शांति का अनुभव करेंगे।

अब आप और ज्यादा कुछ करेंगे नहीं, आप बस करने वाले को देखेंगे। यही ध्यान का संपूर्ण राज है- अपनी भावनाओं और कार्यों का साक्षी बनना।

एक बार जब आप इस बात से अभिज्ञ हो जाते हैं कि असल में आप वो नहीं हैं जो गुस्साता है, या दुखी होता है या अवसाद ग्रस्त होता है, तब आपको एक स्वतंत्रता का बोध होता है। यह ध्यान के द्वारा होगा। और यही असली स्वतंत्रता है।

अपने संपूर्ण जीवन में हम स्वतंत्रता की खोज में रहते हैं। चाहे हम उसे समझें या नहीं, हम में से हर कोई स्वतंत्रता की खोज में है। हम सोचते हैं कि हमारी स्वतंत्रता दूसरे पर निर्भर है। अब आप यह समझते हैं (जानते हैं) कि दूसरा व्यक्ति किसी भी तरह से आपकी स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ नहीं है।

बिना किसी कारण के प्रेम और आनंदः

ध्यान के साथ पहली बार आप समझेंगे कि अकारण प्रेम का अर्थ क्या है। पहली बार आप कुछ पाने के लिए कोई चीज नहीं देंगे। आप बस इसलिए प्रेम करेंगे क्योंकि आपके पास इतना ज्यादा देने के लिए रहेगा! आप पूरे संसार में उसी तरह प्रेम वर्षा करेंगे जैसे मेघ पृथ्वी पर करता है या कोई फूल जिस रूप में स्वस्फूर्त अपनी सुगंध को बिखेरता है। आप बस इसलिए प्रेम करेंगे क्योंकि आप इतने अधिक भरे-पूरे हैं।

क्रीड़ा रूप कार्यः

सिर्फ कोशिश करेंः जो कुछ आप करते हैं, सजगता से करें। अगर आप खाते हैं, सजगता से खाऐं। इसके लिए अतिरिक्त समय की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आपको खाने में कम समय लगेगा क्योंकि जितना आपके शरीर को जरूरत है बजाए इसके कि बिना सोचे समझे बस खाना ठूसे जा रहे हैं, गले के नीचे।

सजगता में अत्यधिक ज्ञान है। सजगता
आपकी सभी योजनाओं से ज्यादा जादुई कार्य
करेगी। सजगता
योजनाविरोधी नहीं
होता है, यह योजना
की संपूरकता है।
यह क्षमता को बढ़ा
देती है।

जब आप सजग होते हैं, आप अनुपस्थित हैं। जब सजगता उपस्थित है, आप का अहम् नहीं होता है। जब आपका अहम् होता है, सजगता नहीं हो सकती है। आपकी अहम् अनुपस्थिति आपको आत्मज्ञानी रूप में जीवित रखती है।

जब आप सजग होते हैं, आप अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करते हैं और आप अपनी ऊर्जा को कुशलतापूर्वक प्रयोग करते हैं। इसीलिए दिन के अंत में आप उतने ही तरोताजा रहते हैं जितना कि सुबह में। आप देखिये, वह कार्य नहीं है जो आपको थकाता है, यह है आपका मन, आपका दृष्टिकोण। ध्यान के संपूर्ण खेल का उद्देश्य इस कार्य उन्मुख मन से उबरना है और जीवन के हर पल को एक सुंदर दैविक क्रीड़ा के रूप में देखना है।

ध्यान कब करें?

अगला प्रश्न है ध्यान कब करें। यह सदा से एक विवाद का प्रश्न है! सभी बच्चे सोचते हैं, कि मैं इसे बड़े होने पर करूंगा जब मैं अपना पूरा

जीवन जी लूंगा और मेरे पास कोई कार्य नहीं रहेगा करने को। 'सभी बुजुर्ग लोग सोचते हैं, 'मुझे इसे अपने युवावस्था में कर लेना चाहिए था जब मैं ऊर्जावान और युवक था।'

इसीलिए प्रश्न बस यह नहीं है कि हर दिन कितने देर ध्यान लगाना चाहिए, बल्कि यह भी कि ध्यान में कब भाग लेना चाहिए। कृपया समझिये, ध्यान हर व्यक्ति की मूल आवश्यकता है। यह चयन नहीं है। यह मूलभूत नितांत आवश्यकता है।

ध्यान के प्रकारः

ध्यान के तीन प्रकार हैं।

प्रथम है अपने जीवन में सत्य या सजगता को लाना। यह ध्यान दिन में चौबीसों घंटे करना माना जाता है। श्वसन संबंधी विधि जैसे विपस्सना या फिर वे विधियां जिसमें आप हर समय अपनी सजगता को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करते हैं, इस प्रकार के ध्यान में आते हैं। यह आपकी दिनचर्या का अंग नहीं है। यह आपके दिनचर्या का प्रमुख गुण होना चाहिए। भले ही आप कुछ भी कर रहे हों जैसे कि लिखना, पढ़ना, खाना बनाना, बातचीत करना किंतु इस ध्यान की डोर सतत उसके साथ-साथ एक अंतः धारा के रूप में होना चाहिए।

दूसरे ध्यान की विधि के साथ, आपको एक खास समय व्यतीत करना है, जैसे कि सुबह में एक घंटा या शाम में एक घंटा, या फिर कोई भी समय जो आपको सुविधाजनक लगे।

महामंत्र ध्यान विधि, जहां आप कुछ मिनट के लिए मंत्रोचारण करते हैं और फिर कुछ मिनट

ध्यान के साथ
पहली बार आप
समझेंगे कि
अकारण प्रेम का
अर्थ क्या है।

विपासना -श्वांसो को महसूस करते हुये अपने अंदर को देखना यह विधि को जीवन मुक्त गुरू बुद्धा जी ने दिया था।
महामंत्र - अनाहद चक्र को ऊर्जावान करने के लिये हम्म करना जो कि नित्यानंदा लाइफ्ब्रिस कार्यक्रम में सिखाया जाता है।