KAILASA Library/जीवन मुक्ति/ध्यान के लाभSign in
जीवन मुक्ति

ध्यान के लाभ

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

स्वास्थ्य-

ध्यान का परिणाम संपूर्ण स्वास्थ्य है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है। जो ध्यान करते हैं उनके द्वारा बताये गये कुछ स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं :

1. उच्च और निम्न रक्तचाप, मधुमेह, दैहिक ताप और हृदय स्पंदन का नियमन।

2. मस्तिष्क और शारीरिक तारतम्य का संतुलन।

3. मांसपेशियों के तनाव में कमी, हड्डियों को मजबूती, बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता

4. स्वच्छता-विषाक्त और शारीरिक मल का जल्द नष्ट होना।

5. अनिंद्रा पर विजय और निंद्रा की गुणवत्ता में सुधार।

6. ऊर्जा में विकास, कार्य क्षमता में बढ़ोतरी।

7. ज्यादा जीवन काल- शारीरिक संरचना और शारीरिक कोशिकाओं में ज्यादा जीवन काल के साथ उसमें विकास।

8. संबंध- ध्यान अपने अंतः स्वरूप से आपको स्वयं के साथ और दूसरों के साथ तारतम्य में रखता है। इसका सीधा प्रभाव है गहरा, मित्रों और हर किसी के साथ जिनके साथ आप का जीवन में सामना होता है, ज्यादा अर्थपूर्ण अंतःव्यक्तिगत संबंध।

9. स्वस्थ्य कारक शारीरिक रसायनों का स्त्राव- यह प्राकृतिक अवसादविहीन रसायनों के स्त्राव को बढ़ाता है, इण्डोरफीन के स्राव को बढ़ाता है, जो शरीर का ‘आनंदकारक रसायन’ है।

10. बुद्धिमत्ता- सक्षमता से कार्य करने के लिए व्यक्ति को बुद्धिमत्ता की जरूरत होती है। ध्यान आपके अंतः बुद्धिमत्ता को जागृत करता है जो आपको ज्यादा सजग और तीक्ष्ण बनाता है। इसका प्राकृतिक परिणाम है जो कुछ आप करते हैं उसका विकसित, सक्षम और प्रयासहीन निष्पादन।

11. सृजनात्मकता- हममें से हर कोई अपने अंदर एक छुपे हुए योग्यता और क्षमता को रखता है जिससे हम अनजान हैं। ध्यान उस छुपी हुयी सृजनात्मकता और अंतः योग्यता का अनुभव कराने में मदद करता है और उसको उजागर करता है।

12. विश्वसनीयता- ध्यान आपको अपने सत्यरूप से स्पर्श करता है और आपको अपने अनूठेपन का अनुभव कराता है, आत्मविश्वास तब उसका स्वाभाविक उपपरिणाम होता है।

13. संतुलन- हममें से ज्यादातर लोग जीवन को एक roller-coaster ride की तरह जीते हैं और भावनाएं जैसे चिंता, ईर्ष्या, असंतुष्टि, भय, क्रोध, अपराधबोध इत्यादि के बंधनों में झूलते हैं, जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता है। ध्यान आपको अपने आप पर केंद्रित करने में मदद करता है, और आपको एक ठोस आंतरिक संतुलन प्रदान करता है और इस तरह आपको अपना नियंत्रक बनने की क्षमता देता है।

14. विश्राम, शांति और आनंद- यह ध्यान का स्वाभाविक उप परिणाम है जिसको पाने के प्रयास में हम लगभग संपूर्ण जीवनकाल को व्यतीत कर देते है। आंतरिक मन को आराम और शांति। ध्यान के साथ, आप अपने आप भय, लोभ और तनाव, के दुष्चक्र से उबरते हैं और आनंद के सुचक्र में प्रवेश करते हैं।

15. संपूर्ण आध्यात्मिक विकास- बुद्धिमत्ता को मापने के लिए हमारे पास आई क्यू या बुद्धिमत्ता मापदंड हैं, जिसे बहुत से स्तरीय परीक्षाओं से मापा जाता है। हाल ही में एक अन्य मापदंड महत्वपूर्ण होता जा रहा है, खासकर कॉरपोरेट (उद्योग जगत) जगत में, वह है ई.क्यू या भावनात्मक मापदंड। फिर भी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कारक आंतरिक संतुष्टि और परिपूर्णता भाव ही अंत में मायने रखता है। ध्यान जीवन के इसी महत्वपूर्ण कारक को विकसित करता है, एस.क्यू या आध्यात्मिक मापदंड के साथ में विकसित आई.क्यू और ई.क्यू को भी।

16. जीवन- अभी, हमारी मानसिक संरचना कठोर है और हमारे व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करती है। इसके कारण हम अपने जीवन में बहुत सी कठिनाईयों का सामना करते हैं और जीवन का पूरी तरह से आनंद नहीं उठा पाते हैं। ध्यान मस्तिष्क के सॉफ्टवेयर को पुनः निर्धारित कर देता है जिससे कि हम जीवन को परिपूर्णता में जी सके।

17. अंतिम संभावना – आप एक हवाई जहाज की तरह उड़ने की संभावना के साथ हैं, किंतु आप सोचते हैं कि आप एक बैलगाड़ी हैं क्योंकि आपने अपनी संभावना को वास्तविक नहीं बनाया है। ध्यान आपको वास्तव में आप जो हैं और जिस अपार क्षमता के साथ आपने जन्म लिया है उसका अभिज्ञान कराता है और उसका अनुभव आपको प्रदान करता है। के लिए एक साक्षी के रूप में रहते हैं, को इस तरह के ध्यान के वर्ग में उदाहरण के तौर पर दिया जा सकता है। नित्य ध्यान इस तरह के ध्यान का एक अन्य उदाहरण है, क्योंकि इसको अभ्यास एक खास समय में हर दिन किया जाता है।

फिर तीसरे तरह की ध्यान विधि है, जहां विधि का स्मरण ही काफी है।

इसका उदाहरण महान सनातन सत्य वचन हैं। जब आप एक उच्च परिपक्व अवस्था में होते हैं, तो आपको किसी पृथक विधि की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको सारे दिन या किसी खास समय पर अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस इन वचनों की स्मरण ही आपको उस उच्च अवस्था में पहुंचा देंगे। यह तीसरे तरह का ध्यान है। इसका उदाहरण सुंदर ज़ेन कोआन है (ज़ेन पद्धति में आत्म अनुभूतियों की मदद के लिए इन पहेलियों को विधि के रूप में दिया गया है)। ये एक अतिशक्तिशाली सत्य हैं जो सार रूप में लिखे हुए हैं। बस इनका स्मरण ही आपको सत्य की परिधि में पहुंचा देगा!

उपनिषद् में एक बहुत ही सुंदर कथा है। जहां एक शिष्य गुरू जी के पास आता है और आत्मज्ञान की विधि या तरीके के बारे में पूछता है। गुरूजी कहते हैं, 'तत् त्वम असी, तत् त्वम् असी, तत् त्वम असी', तुम ही वह हो, तुम ही वह हो, तुम ही वह हो, और यह कथा कहती है, वह शिष्य आत्मज्ञानी हो गया!

यह एक अजीब कथा लगती है। वह गुरू केवल कुछ शब्दो को दोहराते हैं और वह शिष्य अचानक आत्मज्ञानी हो जाता है। यह कैसे संभव हुआ? यह अविश्वसनीय लगता है! असल में यह वैसा नहीं है। अगर हमने प्रथम दो विधियों को किया है, वह विधि जिसे पूरे दिन करना पड़ता है और वह विधि जिसे किसी नियत समय पर करना होता है, तब उन अभ्यासों से जो परिपक्वता प्राप्त होती है वह आपको उस सत्य का अनुभव उस क्षण करा देगी जिस क्षण आप उसे अपने गुरू के मुख से सुनते हैं।

स्वप्न के रूप में सत्यः

आपको आश्चर्य हो सकता है, 'यह कैसे है कि हर दिन जब मैं जागता हूं, तो मैं इसी संसार को देखता हूं, किंतु हर रात जब मैं स्वप्नावस्था में लौटता हूं, तो उसी संसार को नहीं देखता हूं? इसीलिए, क्या इसका प्रयोग एक मापदंड के रूप में हो सकता है? जिसके साथ हम कह सकते हैं कि यह जागृत-अवस्था का संसार ही सत्य संसार है?'

कृपया किसी रात के स्वप्न का विश्लेषण करें। उदाहरण के लिए, कहिए कि चौदह तारीख की रात को आप सोने के लिए गए, और पन्द्रह तारीख की सुबह आप जागे। आप लगभग दस घंटे सोए। मुझे विश्वास है आपमें से बहुतों ने दस से बीस वर्षों के जीवन को एक रात के स्वप्न में जीया होगा, बस दस घंटे के समय में।

शायद, आपका स्वप्न आपके कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ होगा और धीरे-धीरे, कदम दर कदम, आपके विवाह तक पहुंचा होगा, आपके पुत्र होने तक, आपके पुत्र के विवाह तक, अन्य बातों

कोनस - ज़ेन सम्प्रदाय के रेडलेस के द्वारा आत्मबोध प्राप्ति के लिये दी गई एक विधि।
उपनिषद् - साधारणतौर पर गुरू के चरणों के पास बैठना।

तक। इस तरह, आप अपने जीवन के बीस वर्ष सिर्फ एक रात के स्वप्न में जीते हैं। क्या मैं सही हूं? अगर आपने इसे कम से कम एक बार अनुभव किया है, तो आप अब मैं जो प्रस्तुत करने जा रहा हूं उसका बहुत नजदीक से अनुकरण करेंगे।

आप देखिये, सोते समय, हम स्वप्नावस्था में जाते हैं और गहरी नींद की अवस्था में। भले ही आधे घंटे के लिए, आप गहरी नींद मे चले जाते हैं। फिर आप स्वप्नावस्था में चले जाते हैं और फिर कुछ स्वप्न देखते हैं। फिर आप शायद बीस मिनट के लिए गहरी नींद की अवस्था में चले जाते हैं, और फिर एक बार, आप स्वप्नावस्था में लौट आते हैं। इस तरह आप स्वप्नावस्था से गहरी नींद की अवस्था में आते जाते रहते हैं।

समझियेः एक रात, आपने स्वप्न देखा कि आपने अपने जीवन का बीस साल जीया है। अपने स्वप्न के प्रथम चरण में, आप कॉलेज में हैं। दूसरे चरण में, जब आप गहरी निंद्रा अवस्था से स्वप्नावस्था में लौटते हैं, आप विवाहित हैं। अपने स्वप्न के तीसरे चरण में, आपको पुत्र है। हो सकता है चौथे चरण में, आप देखें कि आप का पुत्र विवाह कर रहा है।

एक महत्वपूर्ण बात आपको जानना जरूरी हैः जब आप गहरी निंद्रावस्था में जाते हैं और फिर जब आप स्वप्नावस्था में लौटते हैं, और फिर इस प्रक्रिया को दोहराते हैं, इन विभिन्न चरणों में, आप स्वप्नावस्था में भी उसी संसार को देखते हैं। क्या मैं सही हूं? कभी-कभी आप स्वप्नावस्था में भी वही संसार को देखते हैं।

समझिये, यह बहुत ही सूक्ष्म बिंदु है, एक सूक्ष्म समझदारी। अगर आप इसे पकड़ सकते हैं, यह आपको एक बड़ी स्पष्टता की ओर ले जाएगी, जो आप जिस रूप में अपने जीवन के बारे में सोचते हैं, जिस रूप में आप अपने जीवन की समस्याओं के समाधान की कोशिश करते हैं, उसमें सचमुच एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।

कल्पना कीजिए एक व्यक्ति स्वप्न देख रहा है। स्वप्न में वह देखता है कि एक बाघ उसे खदेड़ रहा है, और वह चिल्लाना शुरू करता है, कि ‘ओह, एक बाघ मुझे खदेड़ रहा है! मुझे बचाओं, मुझे बचाओ!’ उसकी पत्नी उसके बगल में सो रही है। वह जागती है, और देखती है कि उसका पति चिल्ला रहा है। पत्नी भ्रमित है, ‘मुझे क्या करना चाहिए?’ बस उसे कहने की जरूरत है, ‘हे जागो! बजाए इसके अगर वह उसे स्वप्न में बाघ को मारने के लिए कोई हथियार दे, तो क्या होगा? या तो वह अपने आप को मार डालेगा या पत्नी को मार देगा! कोई दूसरा समाधान जो वह खोजेगी वह केवल उसे और ज्यादा समस्या में डाल देगा। पति को जो कुछ करने की जरूरत है वह है जागना।

अगर आप इन मूलभूत बातों को समझते हैं, अचानक आप देखेंगे कि आपकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव आ गया है। आप में एक स्पष्ट बदलाव आ गया है। वह तरीका जिसमें आप सोचते हैं और वह तरीका जिसमें आप निर्णय लेते हैं, वह तरीका जिसमें आप अपनी समस्याओं का समाधान खोजते हैं, वह सब बिल्कुल अलग होगा। आप उचित समाधान की ओर कार्य करना शुरू कर देंगे।

जब आप स्वप्न देखते हैं, दस घंटे की एक अवधि में, आप आसानी से बीस वर्ष का जीवन जी सकते हैं। आप कई बार गहरी निंद्रा में जाते हैं और स्वप्नावस्था में लौटते हैं। जब कभी आप गहरी निंद्रावस्था से स्वप्नावस्था में जाते हैं, यद्यपि उसमें पिछले स्वप्न से अलगाव होती है, आप वही संसार देखते हैं। इसीलिए, आपको स्पष्ट रूप समझना होगा कि ब्रेक के बाद उसी संसार को देखना उसे सत्य के रूप में जानने का गुण नहीं हो सकता है। तभी जब आप नींद से जागते हैं, तभी आप समझते हैं कि बस दस घंटे में आप बीस साल के जीवन को ‘जी’ लिया।

उसी तरह, जब आप इस जागृत स्वप्न से जागते हैं, जिसमें अभी आप जी रहे हैं, अचानक आप समझेंगे कि आप कुछ ही घंटे में नब्बे वर्ष के जीवन का स्वप्न देख लिया। जागृत अवस्था का यह जीवन भी एक अन्य जीवन का स्वप्न हो सकता है!

जब आप स्वप्न में होते हैं, तो आप स्वप्न को असली जीवन समझते हैं। जहां आप होते हैं, उस पल के लिए वही सत्य होता है। वहां कोई दूसरा मापदंड नहीं होता है। स्वप्न में आप कभी कल्पना नहीं कर सकते, ‘यह स्वप्न है।’ वास्तविक जीवन में, आप कभी नहीं सोच सकते हैं, ‘यह एक और स्वप्न है।’ जब आप स्वप्न से जागते हैं, तब कोई स्वप्न स्वप्न लगता है। किंतु जब आप स्वप्न में ही रहते हैं, यह एक स्वप्न के रूप में नहीं दिखता है।

स्वप्न में, भी जब अपने असली जीवन के बारे में सोचते हैं, आपको वह एक स्वप्न लगता है। असल जीवन में, भी जब आप स्वप्न के बारे में सोचते हैं, आप सोचते हैं कि यह एक स्वप्न है। इसीलिये वह उस सतह पर निर्भर करता है जिस पर आप होते हैं। वहां कोई दूसरा मापदंड नहीं है यह कहने के लिए कि सत्य क्या है और स्वप्न क्या।

यह समझ और ज्ञान कि ऐसा संभव है कि यह जाग्रत अवस्था भी एक लम्बा स्वप्न हो सकती है। तब यह समझ ही आपके अधिकांश अवधान और सजगता को केन्द्र की ओर, चेतना की तरफ, परम सत्य की ओर मोड़ देगी। जब आप इस जागृत अवस्था की आवृत्ति से परे जाते हैं, तो यह जागृत अवस्था भी एक और स्वप्न की तरह लगेगा।

आध्यात्म की ओर यह प्रथम कदम है।
मनोवैज्ञानिक क्रांति में यह प्रथम कदम है।

बार-बार, आपकी पीड़ा आपको एक स्पष्ट वक्तव्य प्रदान करती है कि आप सत्य में नहीं जी रहे हैं।

बहुत बार मुझे एक ही अर्थ में अन्य तरह से प्रश्न पूछे जाते हैं, ‘न सिर्फ मैं इस संसार को देख रहा हूं, यहां तक कि वे लोग भी जो मेरे चारों ओर रहते हैं उसी संसार को देख रहे हैं। आप कैसे कह सकते हैं कि यह एक स्वप्न है?’

समझिये, स्वप्न में अगर आप किसी खास शहर को देखते हैं, और अगर आप स्वप्न में अपने संपूर्ण परिवार के साथ उस शहर में जाते हैं, तब न सिर्फ आप, बल्कि स्वप्न में आपके साथ आपका परिवार भी उस शहर को देखेगा, क्योंकि तब वे भी आपके मन के द्वारा निरूपित हैं! बस इसलिए कि आपके चारों ओर के लोग भी वही दृश्य देखते हैं जो आप देखते हैं, वह दृश्य सत्य है, ऐसा नहीं है। आपके चारो ओर के वे लोग भी उसी दृश्य का निरूपण हो सकते हैं!

परम सत्य यह है कि जिन चीजों से

आपके स्वप्नलोक का निर्माण होता है वह वही हैं जिससे इस जागृत संसार का निर्माण होता है।

अगर आपका ध्यान स्वप्न लोक पर केंद्रित है, स्वाभाविक ही तब अंत चिकित्सा अपना उपचार नहीं कर सकती है। अगर आपका ध्यान बराबर रूप में चेतना और उन वस्तुओं में बंटे हुए हैं, तो यह स्वस्थ और संतुलित जीवन है। आपके पास दैहिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और एक जीवंत जीवन होगा।

अगर आपका ध्यान पूर्ण रूप से चेतना पर केंद्रित है न कि उन चीजों पर जिससे इस संसार का निर्माण हुआ है, इसे ही मैं ‘जीवंत आत्मज्ञान’ या जीवन मुक्ति कहता हूं।

चाहे आप जीवन मुक्ति चाहें या नहीं, चाहे आप आत्मज्ञान चाहें या नहीं, यह अप्रासंगिक है। किंतु अगर आप अपना थोड़ा सा अवधान भी इस ‘मैं’ चेतना की तरफ देते हैं, सत्य की तरफ, केंद्र की तरफ अचानक आप देखेंगे कि तीव्र आंतरिक चिकित्सा होने लगती है।

उदाहरण के लिए, अगर आप किसी बड़ी समस्या या अवसाद का सामना कर रहे हैं, अगर आप बहुत स्पष्ट रूप से और चेतन रूप से यह समझते हैं कि यह सब एक स्वप्न हैं, आप इतना आराम का अनुभव करेंगे और आंतरिक चिकित्सा आप में होना आरंभ हो जायेगी। आंतरिक चिकित्सा को ही मैं ध्यान करता हूं। वह विश्रामपूर्ण सजगता जो आपमें होती है, उसे ही मैं सतोरी कहता हूं समाधि का प्रथम अनुभव।

एक अधारभूत मनोवैज्ञानिक क्रांति, सरल समझ के साथ कि जो कुछ आप देख रहे हैं, वह सत्य नहीं भी हो सकता है जैसा कि आप सोचते है, आपमें एक प्रबल अंतः चिकित्सा ला सकता है, आपके अंदर एक अपार विश्रामपूर्ण सजगता ला सकता है।

ध्यान पर वैज्ञानिक अनुसंधान की झलकें:

विज्ञान अभी-अभी ध्यान के उस अपार शक्ति का रूप देख पाया है जो संपूर्ण शरीर-मन की संरचना को पूर्ण रूप से बदलता है। ध्यान के लाभ असंख्य है और सभी सतहों से परे है, चाहे वह दैहिक हो, मानसिक हो, भावनात्मक हो या आध्यात्मिक। ध्यान आपके जीवन के स्तर को सरलता से बदल सकता है।

विकसित मानसिक शक्तिः

अभी हाल तक, यह माना जाता था कि मस्तिष्क की नसों की कोशिकाओं का संबंध बाल्यावस्था में ही निश्चित हो जाती हैं जो बदलता नहीं हैं, इसीलिए मस्तिष्क का विकास जीवन के पूर्वार्द्ध में ही बंद हो जाता है। अब वैज्ञानिक लोग पा रहे हैं कि असल में मस्तिष्क जीवनपर्यन्त विकसित होता रहता है और नए नसों में नया संबंध होता रहता है, वे इसे न्यूरोप्लास्टी-सिटी कहते हैं।

एक दिन मैं विसकॉनसीन विश्वविद्यालय के द्वारा की गई खोज के बारे में जो मस्तिष्क पर ध्यान के प्रभाव से सबंधित थी, को अखबार में (वांशीगटन पोस्ट, 3 जनवरी 2005) पढ़ रहा था। वह अध्ययन एक तिब्बती साधुओं के समूह पर किया गया था, जो वर्षों से ध्यान लगाते आ रहे है और ऐसे विद्यार्थियों के समूहों पर जो ध्यान के प्रति नए थे, किंतु जिन्हें ध्यान कैसे लगाया जाए यह सिखाया जा रहा था।

उन्होंने पाया कि ध्यान लगाने वाले साधुओं में उन विद्यार्थियों के उपेक्षा जो ध्यान के प्रति नए थे, सजगता ज्यादा थी और उनके मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रखर व्यवस्थित और सुनियोजित थी। न सिर्फ यह, मस्तिष्क का वह भाग जो खुशी से जुड़ा हुआ था, सकारात्मक विचारों और भावनाओं से जुड़ा हुआ था, वह भी उन साधुओं में उन विद्यार्थियों के अपेक्षा ज्यादा क्रियाशील था।

एक और महत्वपूर्ण बात, अनुसंधानकर्त्ताओं ने पाया कि ध्यान लगाने से पहले ही ध्यान साधकों के मस्तिष्क की कार्यक्षमता ज्यादा सुनियोजित और प्रखर थी (उन विद्यार्थियों से)। इसलिए ध्यान के लाभ वास्तव में स्थाई होते हैं। ध्यान ही मस्तिष्क के तंत्र संरचना और आंतरिक क्रिया विधि को बदल सकता है।

अमेरिका के बहुत सी अग्रणी विश्वविद्यालय जैसे हार्वर्ड और एम आई टी (मसैचुसेट्स तकनीकी संस्थान) ने भी ध्यान के प्रभाव का अध्ययन किया है| www.news.harvard.edu/gazette/daily/2006/01/ 23-meditation.html

उन अध्ययनों ने एम. आर. आई. (मैगनेटिक रिजोनेंस प्रतिलिपि) के प्रयोग के द्वारा यह दिखलाया है कि ध्यान असल में मस्तिष्क के उन क्षेत्रों की मोटाई को बढ़ा देता है जो सजगता और एकाग्रता से जुड़ी हुई है, उसके साथ-साथ पहचानने की प्रक्रिया और भावनात्मक स्वास्थ्य को।

अनुसंधानकर्त्ताओं ने पाया कि रक्तधमनियों चौड़ी हो जाती हैं, आधार संरचना संख्या में बढ़ जाती हैं और उनकी शाखाएं और संबंध बढ़ जाते हैं।

ध्यान बनाम निंद्रा

केनटुकि विश्वविद्यालय में एक अन्य अनुसंधान हुआ जहां उन्होंने व्यक्ति की अभिज्ञा पर निंद्रा के प्रभाव का अध्ययन किया। एक व्यक्तियों के समूह को एक स्क्रीन (पर्दा) पर देखनें को कहा गया और उन्हें स्क्रीन पर कुछ देखते ही एक बटन को दबाना था। साधारणतः वे व्यक्ति जो कम सोये थे उन्हें ज्यादा समय लग रहा था। बटन दबाने में बजाए उनके जो सामान्य नींद लिये हुए थे। कभी-कभी वे स्क्रीन पर उभरते बिंबों को पूरी तरह से भी नहीं देख पाते थे।

अनुसंधानकर्त्ताओं ने शामिल लोगों का परीक्षण चालीस मिनट की नींद, ध्यान, पढ़ाई और कुछ हल्के क्रियाकलापों के पहले और बाद किया।

उन्होंने पाया कि ध्यान के साथ, हर शामिल व्यक्ति का प्रत्युत्तर सबसे तेज था, इसके बावजूद कि वे ध्यान के अनुभवी नहीं थे। असल में उनका प्रत्यूत्तर पूरी रात जागकर भी बेहतर था!

एकाग्रता में सुधार और प्रत्युत्तर की रफ्तारः

प्रत्यक्षज्ञान और प्रत्यूत्तर की गति और सटीकता पर ध्यान का प्रभाव को जानने के लिए बहुत से अध्ययन हो रहे हैं।

www.news.harvard.edu/gazette/daily/2006/01/23-meditation.html

लीवरपुल जॉन मुरेस विश्वविद्यालय लीवरपुल, इंग्लैंड में कुछ एक अध्ययन किए गए हैं। एक अध्ययन में, प्रतिभागी व्यक्तियों को वर्णमालाओं की पंक्तियां दी गयीं थी जिनमें अक्षरों के ऊपर विभिन्न संख्याओं की रेखाएं चिन्हित थीं। उन्हें जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी उन अक्षरों को काटना था जिनके ऊपर बहुत सी रेखाएं थीं।

दूसरे अध्ययन में, प्रतिभागियों को 'लाल', 'नीला', या 'हरा' जैसे शब्दों को दिखाया गया जो विभिन्न रंगों की स्याही में छुपे हुए थे। उन्हें जल्दी से जल्दी स्याही के रंगों के नाम को बताना था, जिनमें वे शब्द लिखे हुए थे। सामान्यतः यह मुश्किल है क्योंकि आपका मस्तिष्क शब्द को पढ़ने के प्रति कार्य करता है न कि उसको देखकर उसकी स्याही के रंग को पहचानने के प्रति जिनमें वह लिखा हुआ होता है।

उन्होंने पाया कि ध्यान साधक लोगों ने कहीं ज्यादा तीव्रता से और ध्यान साधना न करने वालों की अपेक्षा लगभग आधे से भी कम त्रुटियां की थी।

ध्यान प्रत्यक्ष रूप से और अर्थपूर्ण रूप से अभिज्ञा, एकाग्रता, स्मृति, अवधान, प्रत्युत्तर दृष्टिगोचर क्षमता, भावनात्मक स्वास्थ्य और सामान्य स्वास्थ्य का विकास करता है।

विज्ञान अभी-अभी ध्यान के प्रभाव और लाभ के विशाल आयामों को खोजना शुरू किया है। किंतु हजारों सालों से वैदिक युग से ही, मनुष्य ध्यान के लाभ का फायदा उठा रहा है जो परम सत्य को पाने का परम मार्ग है! यह एक पूर्ण रूप से सुस्पष्ट, त्रुटिहीन, समयसिद्ध विधि है स्वयं को जानने की।