KAILASA Library/जीवन मुक्ति/नित्‍यध्यान - आनन्द जीवन ध्यानSign in
जीवन मुक्ति

नित्‍यध्यान - आनन्द जीवन ध्यान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

परमविधिः

कुछ ध्यान विधियां हैं जो विशेष कर खास समय और लोगों के लिए है, और कुछ विशेष कर ऐसी हैं जो सार्वभौमिक हैं। नित्यध्यान आज के जिज्ञासुओं के लिए हैं। यह साइबर युग का ध्यान है।

नित्य ध्यान का जन्मः

सर्वप्रथम मैं यह बतलाना चाहूंगा कि इस ध्यानविधि नित्य ध्यान का जन्म कैसे हुआ। ग्यारह वर्ष की आयु तक, मैंने बहुत सी ध्यान विधियों का अनुभव किया था। बारह वर्ष की आयु में मुझे मेरा गहरा अध्यात्मिक अनुभव हुआ। ग्यारह से इक्कीस वर्ष तक, मैंने सजगतापूर्वक विभिन्न ध्यान विधियों के लाभों का विश्लेषण और अवलोकन किया। अपने आत्मज्ञान के तीन वर्ष के बाद, मैं एक सबल विधि के सृजन पर कार्य किया जिससे कि मैं इस आत्मज्ञान के अनुभव को दूसरों में पुनः जागृत कर सकूं। इस संपूर्ण अंतः संसार अनुसंधान का निचोड़ जो मैंने आज तक किया है इस नित्यध्यान विधि में समाहित है।

नित्यध्यान एक सूत्र और विधि है जो सभी व्यक्तियों पर कार्य करती है जो उन्हें आत्मज्ञान के परम अनुभव के लिए तैयार कर उन्हें उनके रूपान्तरित लिए तैयार करती है। इस खास विधि का हर चरण आगामी चरण (स्तर) (प्रभाग) का पूरक हैं वैयक्तिक चेतना को जागृत करने के लिए। यह परम आनंद नित्यआंनद के लिए नित्य दिन किया जाने वाला ध्यान है।

चक्र सजगताः

इस विधि को समझने के लिए, हमें थोड़ा सा चक्रों या सूक्ष्म ऊर्जा केंद्रों के बारे में जानने की जरूरत है। सातों चक्रों पर कार्य करने का अर्थ है ऊर्जा के नए रास्तों को जगाना। यह टेलीविजन पर नए चैनल को लगाने या ट्यून करने जैसा है।

हमारे अंदर सात ऊर्जा केंद्र है, हर केंद्र किसी खास भावना से जुड़ा हुआ है। ये सात भावनायें हैं, वासना, भय, चिंता, स्वयं के प्रति ध्यान आवश्यकता, ईर्ष्या, अहम् और असंतुष्टि। वर्तमान में मनुष्य बस इस सात भावनाओं पर आधारित होकर ही सोच सकता है। उसका शरीर इन्हीं भावनाओं में से एक की जरूरत के कारण अपने आप संचालित होता है। कुछ व्यक्ति इच्छा के कारण वासना या स्पर्श के कारण संचालित होंगे। कुछ एक को बस भय संचालित करेगा।

इच्छा जैसी भावनाओं के कारण संचालित होने में कुछ भी गलत नहीं है। किंतु आपको प्रेम जैसे उच्च आयामों का अनुभव भी करना चाहिए। आपको समझना चाहिए कि मात्र ऊर्जा के कारण भी कार्यरत होना संभव है, न कि सिर्फ इन भावनाओं के बल पर।

चक्रों को जागृत कर, आप इन भावनाओं की मानसिक बुनावट से छुटकारा पाएंगे। आप एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह कार्य करना शुरू करेंगे। अगर आप ऐसी मानसिक बुनावट से मुक्त होते हैं, तभी आप स्वतंत्रता का महत्व समझेंगे।

उदाहरण के लिए अगर आप किसी खास चक्र से मुक्त होते हैं, जैसे ईर्ष्या से संबंधित चक्र से तो आप उस आयाम में एक नए संसार का अनुभव करेंगे, एक ईर्ष्या मुक्त संसार का! चाहे जिस किसी पहचान पर आपका व्यक्तित्व खड़ा हो, वह पहचान या विचार खत्म हो जाऐंगे। आप पूर्णतः एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

उदाहरण के लिए अगर आप अचानक शेयर बाजार में रूचि लेने लगते हैं, आप टेलीविजन, पत्रिकाओं और लोगों इत्यादि से शेयर बाजार के बारे में ताजा सूचनाओं का संग्रह करने लगते हैं। एक महीने या ज्यादा के बाद आप यह मानने लगेंगे कि संपूर्ण संसार शेयर बाजार के बारे में ज्यादा सजग हो रहा है। आप शेयर बाजार से संबंधित लोगों से ज्यादा घिरा हुआ पाएंगे। ऐसा नहीं है कि दुनिया बदल गयी है, वह आपका विचार है जो बदल गया है। जब आप अपने ऊर्जा केंद्र को बदलते हैं, आप अपने चारों ओर वैसे लोगों को इकट्ठा करने लगेंगे।

अगर आप अपने ऊर्जा केंद्र को बदलते हैं, आप उस संसार को भी बदल सकते हैं जिसे आप देखते हैं। हिंदू पौराणिकताओं में वे कहते हैं सात संसार है। असल में उनका यही तात्पर्य है- सात भावनाएं जो निर्णय करती हैं कि आप संसार को कैसे देखते हैं।

नित्यध्यान ध्यान विधि:

यह पंच-चरण विधि है, हर चरण सात मिनट का है।

1. अव्यवस्थित श्वसन:

अवधि-सात मिनट। वज्रासन (एक योग आसन जिसमें ठेहुने को मोड़कर बैठें और आपका पैर अंदर मुड़ा हो, जिसके ऐड़ी पर आपका नितम्ब हो) हमारे शरीर में सामान्यतः ऊर्जा सहस्रार चक्र (ताज केंद्र) से मूलाधर चक्र (जड़ केंद्र) की ओर प्रवाहित होती है। वज्रासन मुद्रा इस प्रवाह को मोड़ने में मदद करता है और ऊर्जा की उर्ध्वगमन

बज्रआसन - एक योग मुद्रा जिसमें घुटनो को मोड़ कर व अपने पिछले हिस्से को ऐड़ी पर रखना है। सहस्रसार चक्र - यह सातवाँ और अन्तिम चक्र है, जो सिर के ऊपरी हिस्से में रहता है। इसे ऊर्जा चक्र से ज्यादा एक प्रवेश द्वार जैसा माना जाता है। मूलाधार चक्र - सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो रीढ़ के निचले हिस्से में रहता है। यह लोभ व काम की भावना से संबंधित है।

नित्यध्यान आसन

जब आपके शरीर की क्षमता उच्चतम सीमा में पहुंचती है, तो आप पाचन तंत्र बहुत सुंदर होगा। नित्य ध्यान का यह प्रथम चरण एक स्वस्थ शरीर का निर्माण करने के लिए है।

एक महत्वपूर्ण बात आपको समझने की आवश्यकता है कि आपके मानसिक अवस्था पर आप के श्वसन का बदलाव निर्भर करता है। आपकी भावनाओं का प्रभाव आपके श्वसन प्रक्रिया पर पड़ता है। जब आप झुंझलाहट में होते हैं, आपका श्वसन बदलता है। जब आप तनाव में होते हैं, और यदि आप गहरी सांस लेते हैं, अचानक आप हल्का ज्यादा आराम, अनुभव करते हैं और आपका तनाव खत्म हो जाता है।

में सहायक होता है।

आंखें बंद कर बैठें, अपने हाथ कूल्हे पर रखें और अव्यवस्थित रूप में सांस लें। सांसे गहराई से और अव्यवस्थित रूप में अंदर ले और बाहर छोड़ें, बिना किसी लय के। अपना ध्यान बस सांस पर केंद्रित रखें। आपका संपूर्ण व्यक्तित्व श्वसन रूप हो जाएगा।

यह प्रथम चरण बहुत दैहिक है– व्रजासन में बैठकर जोर-जोर से अव्यवस्थित रूप में सांस लें और छोड़ें। आप अनुभव करेंगे अगर आपको कोई पाचन समस्या है, वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। आपका शरीर तैयार हो जाएगा।

आपके मानसिक
अवस्था के स्तर
के बदलाव पर
आप के श्वसन के
स्तर का बदलाव
निर्भर करता है।

श्वसन और मन अंतः संबंधित हैं, एक में बदलाव स्वतः दूसरे में बदलाव लाता है। भावनाएं हमारे हाथ में नहीं भी हो सकती हैं, किंतु श्वसन हमारे हाथ में है। अगर हम अपने श्वसन पर नियंत्रण करते हैं या अपने श्वसन रूप में कोई बदलाव लाते हैं, हम सीधे अपनी भावनाओं और मनः स्थिति पर प्रभाव डालते हैं।

हम एक खास तरह से सांस लेने के आदी हैं। हमारे पूर्व संस्कार, पूर्व स्मृतियां हमारे अचेतन क्षेत्र में बंद हैं, जो हमारे तंत्र में एक खास तरह की श्वसन प्रक्रिया का निर्माण करते है। इसके परिणाम स्वरूप हम एक ही तरह की भावनाओं और संस्कारों को आकर्षित करते हैं। हम एक दुष्चक्र में फंसे होते हैं जहां हमारे पूर्व संस्कार हमारी श्वसन प्रक्रिया को निर्धारित करते है और हमारी श्वसन प्रक्रिया भविष्य में वैसी ही संस्कारों और घटनाओं को आकर्षित करती है। इस दुष्चक्र को तोड़ना होगा।

नित्य ध्यान, अव्यवस्थित श्वसन से आरंभ होता है। क्योंकि यह श्वसन अव्यवस्थित है, इसका कोई तय प्रारूप नहीं है। मन का प्रारूप जो इसके अस्तित्व और अभिव्यक्ति का निर्माण करता है वह टूटता है। विचार उस प्रारूप का अनुकरण नहीं करते है जिसे वह कई वर्षों से इतने समय से अनुकरण करता आ रहे है।

हमारी मांसपेशियां हमारे सभी अतीत की स्मृतियों को जैविक स्मृति ऊर्जा के रूप में संग्रह करके रखती हैं। वह गहरी अव्यवस्थित श्वसन हमारी मांस पेशियों के तनाव को मुक्त करना शुरू करता हैं और ये मांसपेशियों और शरीर पर अंकित स्मृति प्रारूप दूर हो जायेंगे। हमारी मांसपेशियों सामान्यतः तनाव में होती हैं। अव्यवस्थित श्वसन हमारी मांसपेशियों को ढीला कर देगा और अंकित स्मृतियों को साफ करना शुरू कर देता है।

अंतः वार्ता को
कम करने का यह
गूंजायमान ध्वनि
एक उत्तम विधि
है।

हमारे अंदर अवस्थित हर भावनाएं एक खास तरह के श्वसन प्रारूप को जन्म देती है। आपने शायद देखा होगा कि बच्चे गहरी और आनंदपूर्ण सांस लेते हैं। किंतु जैसे-जैसे वे बढ़ते हैं, वे समाज के द्वारा संस्कारित होना शुरू कर देते हैं, वे समाज से दर्द, सुख, अपराधबोध, आस्थायें चुनने लगते हैं। फिर श्वसन का बिल्कुल गुण बदल जाता है। इस प्रारूप को ध्वस्त करने के लिये, जो आदतन दबाकर रखी भावनाओं के कारण निर्मित होता हैं, हमें अव्यवस्था को डालना होता है। दूसरे प्रारूप को उसके अंदर डालना समाधान नहीं है।

अतीत के सभी प्रारूपों को खोदकर हटाने के लिए आपको अपने व्यवस्था के अंदर एक पूर्ण अव्यवस्था का निर्माण करना होगा। इसीलिए मैं इस ध्यान में किसी लयबद्ध श्वसन प्रारूप जैसे कि प्राणायाम की सलाह नहीं देता हूं। बस अव्यवस्थित रूप से सांस लें। ये अव्यवस्थित श्वसन आपके अतीत की सभी पूर्व स्मृतियों से भावनात्मक लगाव को खत्म कर देगा। यह मृत पत्तों से लदे पेड़ को हिलाने जैसा है। सभी मृत पत्ते गिर जाऐंगे। इसी तरह अव्यवस्थित श्वसन आपके दबे तंत्र को झकझोरने जैसा है। सभी पूर्व की अंकित स्मृतियों मुक्त हो जाऐंगी।

गहरी अव्यवस्थित श्वसन अपार ऑक्सीजन को शरीर में भीतर डालती हैं और शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को निर्गत करती है। यह उच्च वायुद्वार का निर्माण करती है और इसके परिणाम स्वरूप आप ज्यादा ताजा और गुंजायमान महसूस करते हैं। रक्त में ज्यादा ऑक्सीजन के कारण कोशिकाओं में स्वतः ज्यादा जैविक ऊर्जा का निर्माण होता है और शरीर के सभी अंग जीवंत हो उठते हैं। वह जैविक ऊर्जा, जिसका निर्माण होता है वह संस्कारों को साफ करने लगेगी, आप हल्का ऊर्जावान पर रखें, हथेली ऊपर की ओर हों। इस मुद्रा में बंद मुंह जब होंठ सटे हुए हों, एक जितना ज्यादा जोर से हो सके उतने ज्यादा जोर से मिनमिनाने (म...) की आवाज निकालें, जितना ज्यादा जोर से हो सके उतनी ज्यादा जोर से और जितने लम्बे समय तक हो सके उतने लम्बे समय तक म्म........ की ध्वनि उत्पन्न करें। अगर आपको किसी खाली अलम्यूनियम के बर्तन में मुंह रखना पड़े और गुंजायमान ध्वनि निकालने को कहा जाए, वह इस तरह की ध्वनि उत्पन्न होगी। ध्यान रखें यह 'हम्म. ....' नहीं होगा न हि 'ओम्.....', यह बस अपने होठों को एकसाथ रखकर 'म्म......' की ध्वनि उत्पन्न करना है। सांसों के बीच में यह गुंजायमान ध्वनि जितनी लम्बी हो सके उतनी लम्बी ही। यह जितना गहरा हो सके उतना गहरा हो (नाभि केंद्र से) और जितना जोर से हो उतने ज्यादा जोर से। यहां गहरी सांस लेने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है। शरीर अपने आप जरूरत के अनुसार सांस ले लेगा जब उसे जरूरत होगी।

woman sitting in vajrasana meditating with chin mudra

करेंगे।

गुनाना:

रहें, अपनी ऊंगलियों से पने हाथों को अपने घुटने

अपना संपूर्ण अवधान इस गुंजायमान ध्वनि पर केंद्रित रखें। आप गुंजायमान हो जाएं। मस्तिष्क के अंदर एक सतत वार्ता चलती रहती। इस अंतःवार्ता को कम करने का यह गुंजायमान ध्वनि एक उत्तम विधि है। अंतः वार्ता और कुछ नहीं बस स्वतंत्र विचारों का एक सतत् प्रवाह है जो सतत हमारे अंदर चलता रहता है। गुंजार से आप अपने शरीर को एक ऊर्जा के रूप में महसूस करते है। जिससे करते क्षण आप गुंजार शुरू करते हैं, आप हल्का महसूस करने लगते हैं, जैसे कि आप वह रहे हों। आप अपने शरीर में भारीपन महसूस नहीं करते हैं

बज्रआसन - एक योग का जिसमें घुटनो को मोड़ कर व अपने पिछले हिस्से को ऐड़ी पर रखना है।
चिन मुद्रा - हथेलों ऊपर की ओर व अंगूठा और प्रथम उंगली गोल घेरा बनाती हुई और शेष तीन ऊंगली सीधी रहे।
प्राणायाम - श्वास का व्यायाम पंतजलि के द्वारा दिये गये आष्टांग योग में से एक।

क्योंकि यह गुंजार मन के कंपन के साथ शरीर के कंपन को मिलाता है। आप अपने आपको ऊर्जा के रूप में अनुभव करना शुरू कर देते हैं।

तनाव में न रहें। इसे बस आराम से करें।

बाद, आप अनुभव करेंगे कि यह गुनगुनाना आपके प्रयास के बिना जारी है और आप बस गुंजार के श्रोता बन गए हैं। शरीर और मन गुंजार के कंपन के साथ अनुनादित हो रहे है।

यह गुंजार एक स्वस्थ अंतः वार्ता और एक उच्च स्वस्थ भावनात्मक सजगता का निर्माण करेगा।

3. चक्र पर अवधान :

अवधि सात मिनट:

वज्रासन में या आप चाहें तो पालथी मारकर बैठे रहें। अपनी उंगलियों को चिन मुद्रा में रखें। अब अपने अवधान को हर चक्र केंद्र पर ले जाऐं, मूलाधार चक्र से शुरू करके सहस्रार चक्र तक। आपको हर वह ऊर्जा केंद्र हो जाना है जब आपको हर उस ऊर्जा केंद्र पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जाए। उस ऊर्जा केंद्र को पूरी तरह से अनुभव करें जैसे कि आपका संपूर्ण व्यक्तित्व वह ऊर्जा केंद्र हो गया है।

इन सातों ऊर्जा केंद्रों में हर ऊर्जा केंद्र हमारे व्यक्तित्व की एक विशेष भावना से जुड़ा होता है। किरलयिन फोटोग्राफी (चित्रांकन) ने इन चक्रों की पिक्चर लिये एवं ऊर्जा के तल पर इन चक्रों के वास्तविकता को प्रमाणित किया है। ये भावनाएं अतीत में इकट्ठे होते हुये नकारात्मक स्मृतियों की परिणाम हैं जब हम किसी चीज पर अवधान डालते हैं तो उसकी नकारात्मकता खत्म हो जाती है। शारीरिक दर्द के लिए भी यह सही

यह गुंजार एक
स्वस्थ अंतः वार्ता
और एक उच्च
स्वस्थ भावनात्मक
सजगता का निर्माण
करेगी।

अपने अस्तित्व और
ऊर्जा को इस
गुंजार को उत्पन्न
करने में लगा दें।
इस गुंजार की
ध्वनि के बीच के
अंतराल को कम
करने की कोशिश
करें। कुछ देर के

A woman meditating in padmasana

चिन मुद्रा - हथेली ऊपर की ओर व अंगूठा और प्रथम उंगली गोल घेरा बनाती हुई और शेष तीन उंगली सीधी रहे।
सहस्रसार चक्र - यह सातवाँ व अन्तिम चक्र है जो सिर के ऊपरी हिस्से में रहता है, इसे ऊर्जा चक्र से ज्यादा एक प्रवेश द्वार जैसा माना जाता है।
किर्लियन फोटोग्राफी - बहुत उच्चधारा पर फोटोग्राफ लेना जिससे जीवित व्यक्ति के औरा को संरक्षित किया जा सकता है।

है। अगर शरीर के एक अंग में दर्द है और अगर हम उसमें अपनी सजगता डालते हैं, हम देखेंगे कि वह दर्द एक बिंदु पर सिमट जाता है और खत्म हो जाता है!

सातों ऊर्जा केंद्रों में से प्रत्येक को एक मिनट के लिए पूरी सजगता से भर दीजिए, बस यह अनुभव कीजिए की संपूर्ण संसार में सिर्फ वही खास केंद्र है। और कुछ नहीं। बस वह ऊर्जा केंद्र हो जाइये। उस ऊर्जा केंद्र को पूरी तरह से अनुभव करें ताकि आपका सारा अस्तित्व वह उर्जा केन्द्र बन जाय। फिर दूसरे केन्द्र पर चलें। इस प्रक्रिया के अंत तक आप पूर्णरूपेण उर्जावान सकारात्मक एवं हल्कापन का एहसास करेंगे। यह मनो चित्रण एक स्वस्थ मन और भावना उत्पन्न करेगा स्वस्थ अंत वार्ता और उच्च भावनात्मक सजगता के निर्माण में आपकी मदद करेगा। इस चरण के अंत में आप ऊर्जावान और हल्का अनुभव करेंगे।

अगर आप ऊर्जा केंद्रों पर एकाग्रचित होते हैं, आपका मन इतनी आसानी से नहीं भटकेगा। वह बस स्थिर हो जाएगा क्योंकि यह जीवंत ऊर्जा केंद्र हैं। अगर आप शरीर के किसी और अंग पर एकाग्रचित होने की कोशिश करेंगे, आपका मन आसानी से भटकेगा।

4. असंलग्न (अनक्लच) हों:

अवधि सात मिनट

इस चरण में अपने साथ यह समझ ले कर चलें कि आपके विचार असंबंधित हैं, अविवेकपूर्ण हैं और मुक्त हैं। इसके बावजूद कि आपके पास विचार हों, न ही उन्हें दबाने की कोशिश करें न ही

A woman sitting in a meditative posture with folded hands

उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करें। बस उसे इस समझ के साथ कि वे मुक्त हैं, देखें। अपने आप, साक्षी-चेतना आपके अंदर स्थापित होने लगेगी।

समझिये चाहे आप उसे समझे या नहीं, स्वीकार करें या नहीं आप पहले से ही आत्मज्ञानी हैं। अपने स्वभाव से ही आप मुक्त हैं। शांत बैठें और मुक्त अवस्था को अनुभव करें, शुद्ध अपने होने की अवस्था का। यह परम विधि है, आत्मज्ञान की अवस्था को अनुभव करने की।

विशेष विस्तार के लिए कृपया 'मन के जाल से मुक्त हो सकते हैं' अध्याय को पढ़ें।

5. गुरू पूजा (गुरू की विधि विधान से पूजा):

अवधि सात मिनट

हम नित्यध्यान का समापन संपूर्ण ब्रह्मांडीय ऊर्जा के साथ संयुक्त होने, उसमें विश्राम करने और लीन होने के अनुभव द्वारा करते है।

बस आराम से बैठें, संपूर्ण ब्रह्मांड के साथ जुड़कर। अगर आपको गुरू के प्रति प्रेम है, या किसी देवता के प्रति तो एक अति गहरे और निष्क्रिय रूप में ब्रह्मांड के साथ या देवता के साथ या अपने गुरू के साथ जुड़कर बैठें। मन को आराम दें और उसमें डूब जाएं।

केवल आनंद के भाव में शांत बैठें और गुरू पूजा मंत्र के मंत्रोच्चारण को सुनें। सृष्टि के साथ जुड़ा हुआ अनुभव करें और उस शक्तिशाली मंत्रों के कंपन (स्पंदन) को अपने भीतर अनुभव करें। वे मंत्र सृष्टि के प्रति और गुरू के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का तरीका है जिन्होंने इस महान ज्ञान को जिसने हमें अज्ञानता से मुक्त किया है और हमें परम आनंद नित्यानंद की इस अवस्था को पाने में मदद की है, आभार व्यक्त करें।

यह मंत्रोच्चारण संस्कृत में है जिसका भाषाई और स्वरात्मक (ध्वन्यात्मक) दोनों महत्व है। अपने आप को इस स्पंदन (कंपन) पर केंद्रित करके जिनका निर्माण इन संस्कृत की ध्वनियों के उच्चारण के समय होता है, हम मन के शब्दों से परे जाते हैं, अपनी आत्मा की शांति में जाते हैं।

तब भी जब हम ध्वनियों के अर्थों को नहीं समझते हैं, संस्कृत भाषा का ध्वन्यात्मक महत्व हमारे अंदर एक सकारात्मक स्पंदन का निर्माण करके, हमारे भाव और मनस्थिति को रूपान्तरित कर देगा। और हमारे संपूर्ण शरीर एवं मन को शुद्ध कर देगा।

आप इस चरण में मंत्रों का उच्चारण करके और धार्मिक अनुष्ठान करके (विस्तार के लिए कृपया खुद गुरू पूजा करें पुस्तक को देखें) गुरू पूजा (गुरू के प्रति आभार व्यक्त करना) का भी चयन कर सकते हैं।

इस ध्यान विधि का अभ्यास दिन में एक बार करें और अपने व्यक्तित्व में एक नए आयाम का अनुभव करेंगे। नित्य ध्यान आपके शरीर और मन को इस शुद्ध चेतना और आनंद के अनुभव के लिए तैयार करेगा।

नित्य ध्यान के लाभ:

आधे घंटे का नित्य ध्यान आपको दे सकता है:

:: तनाव से आराम
:: संबंध में सुधार
:: आंतरिक शांति और संतुष्टि
:: जागृत प्रज्ञा
:: नियमित रक्तचाप
:: विकसित निंद्रा प्रारूप
:: विकसित स्पष्टता
:: पूरे दिन के लिए विकसित ऊर्जा स्तर
:: दैविक ऊर्जा के साथ संबंध

गुरू पूजा - गुरू के लिये पूजा की क्रिया विधि।

आप अपने परिवार और मित्रों को नित्यध्यान में दीक्षित कर सकते हैं। यह सीधे रूप में पृथ्वी की सामूहिक सकारात्मकता के प्रति योगदान होगा) क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग 'मुक्त' स्वतंत्र रूप में जैसे जीवनमुक्त (मुक्त आत्मज्ञानी आत्मा) के रूप में जीवन जीएंगे। किसी पृथक चेतना में यह बदलाव सामूहिक चेतना में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में होगा जो बदले में संपूर्ण पृथ्वी पर अपना प्रभाव छोड़ेगा।