नित्ययोग-शरीर, मन और उसके परे के लिए
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
योग सिर्फ शारीरिक चुस्ती ही नहीं है। यह शरीर मन और आत्मा को एक करने के उद्देश्य के लिए, तैयार करने में भी सहयोग करता है। नित्य योग इस एकात्मकता के लिए पतांजलि के शारीरिक भाषा के अनुरूप तैयार विधि है। जैसे हम ध्यान तकनीकों के बीच हम नित्यध्यान की बात करते हैं, नित्ययोग जेट-युग के लिए योग है।
योग क्या है?:
पातंजलि, योग के प्राचीन विज्ञान के जनक, पातंजलि योगसूत्र, योग का आधारभूत ग्रंथ के आरंभ में ही कहते हैं
योगाः चित्त-वृति निरोध :
वे कहते हैं, 'योग मन का रुक जाना है। 'समझिये इसका यह अर्थ नहीं है कि योग मन के रूक जाने के साथ खत्म हो जाता है, बल्कि जहां मन का अंत होता है वहां योग शुरू होता है। असल में योग का कभी अंत नहीं होता है, इसका केवल प्रारंभ हो सकता है। यह सतत् घटित होता है।
यह समझने के लिए कि कैसे योग एक सतत घटनाक्रम है, हमें इस महत्वपूर्ण सत्य को जानने की आवश्यकता है: जो कुछ हो रहा है वह शुभ है। बहुत स्पष्ट हों, हर अनुभव आपकी चेतना का विकास करता है और आपको और ज्यादा परिपक्व बनाता है। यहां तक कि धन का खोना भी आपको कुछ परिपक्वता प्रदान करती है। स्वास्थ्य का खोना आपको कुछ समझदार बनाता है। जब आप इस सत्य को अंतःनिहित कर पाते हैं, तो आप जीवन को एक आश्चर्यचकित करने वाली घटनाक्रम के रूप में देखते हैं।
एक लघु कथा:
एक बार एक जहाज महासागर में जा रहा था। अचानक, उस जहाज के कप्तान ने एक चमकती रोशनी आगे देखी और यह चेतावनी देने के लिए कि जहाज को उसके रास्ते से हटाना होगा दौड़ा। उसने तुरंत घोषणा की, 'कृपया अपने मार्ग को पंद्रह डिग्री उत्तर की ओर मोड़े उससे टकराने की संभावना को टालने के लिए।" उत्तर में
योग - साधारण तौर पर अप्रभावित रखना, शरीर, मस्तिष्क, आत्मा को।
एक आवाज आयी, 'हम आपको जहाज को पंद्रह डिग्री दक्षिण की ओर मोड़ने का सलाह देते हैं उससे टकराने की संभावना को टालने के लिए।'
अब वह जहाज का कप्तान गुस्से में आ गया और धमकी भरे स्वर में जवाब दिया, 'यह राष्ट्र की सबसे बड़ा जहाज है। हमारे पास तीन विध्वंसक हैं, सुरक्षा उपाय हैं और बहुत सी सहायता
> जहां मन का अंत
> होता है, योग शुरू
> होता है।
जहाज हैं'। मैं चाहता हूं कि आप जहाज के मार्ग को पंद्रह डिग्री उत्तर की ओर मोड़ें' या आवश्यक सुरक्षा इंतजाम की तैयारी करें इस जहाज की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए।'
उस दूसरे स्वर ने सीधे स्वर में उत्तर दिया, 'हम लाइटहाउस हैं !'
समझिये, सृष्टि सतत् घटित हो रही है और आपका मार्गदर्शन भी कर रही है जिससे कि जो कुछ आपके साथ घटित हो रहा है वह सबसे अच्छे रूप में आपके साथ घटित हो। बस उसके अनुसार चलें, वहीं सर्वोत्तम मार्ग है। योग स्वयं को (समस्वर) करने का मार्ग है। जैसे कि रेडियो को उच्च आवृति पर (समस्वर) करना! 'योग' शब्द का शब्दिक अर्थ है 'एक करना'।
पतंजलि योग के जनक:
पतंजलि योग विधा के जनक है। वे पहले गुरू हुए जिन्होंने एक स्पष्ट, वैज्ञानिक, तार्किक व्यवस्था का आत्मज्ञान के अनुभव को पुनः उत्पन्न करने के लिए सृजन किया।
पतंजलि पहले गुरू थे या मैं कह सकता हूं 'अध्यात्मिक नाविक', जिन्होंने नक्शे का निर्माण किया और आत्मज्ञान के लिए एक संपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने एक सुस्पष्ट दिशा का सृजन किया, चरणबद्ध तरीके दिये जिनसे कि आत्मज्ञान के अनुभव को पुनः पैदा किया जा सकें। उसी तरह जैसे वैज्ञानिक बाह्य संसार की प्रकृति के जानने के सूत्र का पुनः निर्धारण करते हैं, पंतजलि ने आत्मज्ञान के लिए एक सुंदर सूत्र का सृजन किया, एक तकनीक का, अंतः संसार के ज्ञान की समझ और आत्मज्ञान के अनुभव को पुनः उत्पन्न करने के लिये।
रघुपति योगी- योग के गुरू:
मेरा यह अहोभाग्य रहा है कि मैं योग के जीवित गुरू, योगीराज योगानन्द पुरी, जो रघुपति योगी भी कहे जाते हैं, के सान्निध्य में रहा। उन्होंने पातंजलि द्वारा सृजित योग के संपूर्ण विज्ञान पर सिद्धहस्तता पाई थी।
उन्होंने योग के संपूर्ण आयामों पर, हठ योग के साथ जिसमें शरीर को विभिन्न आसनों के रूप में मुद्रागत होकर मोड़ना होता है, प्राण या जीवन ऊर्जा पर, मन पर, मनोचित्रण शक्ति पर, भावनाओं पर, और योग के विभिन्न आयामों पर कार्य कर सिद्धहस्तता पाई। उन्हें योग के केन्द्रीय सत्य की गहरी अंतःदृष्टि थीं।
सिर्फ वहीं व्यक्ति जिसने पातंजलि के चेतना को अनुभव किया हो पतंजलि को पुनः जीवित कर सकता है। मेरा यह सौभाग्य रहा है कि मैं ऐसे गुरू के सान्निध्य में रहा जिन्होंने पतंजलि की चेतना, उनके अंतः आकाश को अनुभव किया है।
उनके पास अविश्वसनीय शक्ति और अकल्पनीय शारीरिक शक्ति थी जो वह सरल, सामान्य रूप में अभिव्यक्त करते थे। वह लोहे की रस्सी को अपनी छाती से बांधकर पूरी सांस बाहर छोड़ते थे, फिर सांस भीतर लेते और वह लोहे की रस्सी टुकड़ों में टूट जाती।
सामान्यतः एक तार्किक मन इसे नहीं समझ नहीं पाता है या स्वीकार करता है कि यह संभव है किंतु इस महान योगी ने सब कुछ संभव कर दिया। मेरा यह परम सौभाग्य है कि मैं उनके सानिध्य में रहा और उन्हें हवा में उठते हुए देखा, न सिर्फ एक बार बल्कि कम से कम बीसों बार। वह गहरी सांस लेते और सांस को रोक लेते। ज्योंही वह यह करते, शरीर जमीन से एक फुले हुए गुब्बारे की तरह उठने लगता!
तीन वर्ष की आयु से तेरह वर्ष की आयु तक, मेरा यह सौभाग्य रहा कि मैं उनके चरणों में रहा, उनके मार्गदर्शन और देखभाल में। हर दिन सुबह से दोपहर तक कम से कम एक दिन में चार से पांच घंटे, वह मुझसे हर परंपरागत यौगिक विधि, जैसे विभिन्न आसन, नेति धौति का नाक साफ करने की विधि और धौती ;योग की पेट साफ करने की विधि करवाते। जहां मुझे एक लम्बे कपड़े को निगलना होता अपने अंतड़ियों को और अंतः तंत्र को साफ करने के लिए।
बस शरीर को ध्येय के साथ हिलायें
और परिणाम पायें:
उन्होंने एक सुंदर बात कहीं किसी-किसी दिन, रघुपति योगी मुझे एक दम स्थिर बैठने को और एक दम शांत रहने के लिए कहते। फिर दस मिनट के बाद वो अचानक मुझे खड़े होने के लिए कहते और पूरे मंदिर के चारों ओर जितना तेज हो सके उतनी तेजी से दौड़ने के लिए कहते!"
वह मुझे इधर या उधर मेरे शरीर को
मुड़वाते। उस मंदिर
में जहां वह मुझे
योग की दीक्षा देते
थे, वहां बीस से
तीस स्तम्भ थे। वह
मुझे हर उस पत्थर
के स्तम्भों पर
चढ़वाते और
उतरवाते और मुझे
बस एक हाथ का
प्रयोग उन स्तम्भों
पर चढ़ने और
उतरने के लिए
करना होता था।
चाहे जिस किसी
उद्देश्य के लिए तुम
अपने शरीर को
झुकाते हो या
हिलाते हो, वह
स्मृति और वह
विचार पूरी तरह से
तुम्हारे शरीर और
मन में अंकित या
अंतः निहित हो
जाएंगे।
मैं उनसे पूछता
आसन - शारीरिक मुद्रा और पंतांजलि के द्वारा दिये गये आष्टांग योग विधि में से एक आसन में स्थिरता और आराम दोनों होना चाहिये।
नेती - नाक को साफ करने की योग की विधि।
धौती - आंतों को साफ करने की योग की विधि।
सूत्रांस - आध्यात्मिक शिक्षा का सुभाषित रूप।
वह मुझे सभी स्तंभों पर क्यों चढ़वाते हैं, क्योंकि मैं किसी भी पुस्तक या सूत्र में योग के अंतर्गत स्तंभों पर चढ़ने के बारे में नहीं जान सका था।
उन्होंने एक सुंदर बात कही, 'चाहे जिस किसी उद्देश्य के लिए तुम अपने शरीर को झुकाते हो या हिलाते हो, वह स्मृति और वह विचार पूरी तरह से तुम्हारे शरीर और मस्तिष्क में अंकित या अंतः निहित हो जाएंगे।
वह बहुत ही विस्मयकारी खुलासा था! उन्होंने कहा, तुम जिस किसी उद्देश्य से अपने शरीर को हिलाते हो, मोड़ते हो, या अपने शरीर को क्रियाशील करते हो, तो वह ध्येय तुम्हारे शरीर में अंकित हो जाएगा, वह संस्कार तुम्हारे शरीर से व्यक्त होना शुरू होगा।
आज खासकर पश्चिम में बीमारियों या आसनों के बीच बहुत ज्यादा संबंध हैं जैसेकि इस बीमारी के लिए आपको वह आसन करना चाहिए, उस उद्देश्य के लिए आपको वह विधि करनी चाहिए। समझिये रोगों के समाधान के लिए आसन करना योग का उद्देश्य नहीं है! जब आप किसी रोग के बारे में सोचते हैं और अपने मन में उस विचार के साथ योग करते हैं, तो आप असल में उस रोग के विचार की छाप अपने शारीरिक व्यवस्था में मुद्रित करते हैं!
आपका शरीर भी
आपकी स्मृतियों से
निर्मित हुआ है।
रघुपति योगी कहते हैं किसी भी उद्देश्य के लिए किसी आसन का अभ्यास, या किसी दैहिक गतिविधि का अभ्यास आपके शरीर पर एक प्रभाव छोड़ेगा। वो कहते हैं यह किसी सामान्य बैठने से भी संभव है। अगर आप प्रगाढ़ता से सोचते हैं कि बैठने से आपको स्वास्थ्य मिलेगा और आप बस स्वास्थ्य के लिए बैठते हैं, आप देखेंगे कि आप स्वस्थ हो रहे हैं।
समझिये आपका शरीर भी आपकी स्मृतियों से निर्मित हुआ है। आपका मन, जिसे आप स्वयं के रूप में सोचतें है आपके शरीर के निर्माण के लिये ईंटें हैं।
हर स्मृति आपके मांसपेशियों पर अंकित है। इसीलिए जब आप अपनी स्मृतियों को बदलते हैं, आप अपनी शारीरिक व्यवस्था को भी बदलते हैं। आपकी शारीरिक व्यवस्था आपके स्मृतियों के प्रति जिसका आप निर्माण करते हैं, प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकती है और करेगी। इस तरह नित्य योग के द्वारा शरीर-मन में परिवर्तन होता है। पहले अंतः आकाश साफ होता है, जिससे कि मन उसके अनुसार हो। फिर शरीर उसका अनुकरण करता है क्योंकि दैहिक गतिविधि इस ध्येय के साथ की जाती है। यह ध्येय मांस पेशियों की स्मृति और कोशकीय बुद्धिमता में अंतःनिहित हो जाता है।
वैज्ञानिक प्रमाणः
'हम वही होते हैं जो हमारा दृष्टिकोण होता हैं। जो हमारे दृष्टिकोण होता हैं वैसे ही
डॉ. ब्रुश लिप्टन - आण्विक कोशिकीय जीव वैज्ञानिक और "जीव विज्ञान में विश्वास" पुस्तक के लेखक, अनुवांशिक अनुकूलन के कार्य में विशेष सराहना प्राप्त हुई है। हमारी क्रियाऐं होती हैं। जैसी हमारी क्रियाऐं होती हैं, वैसी ही हमारी नियति।' यह उपनिषद की उक्ति नहीं है, बल्कि डॉ. ब्रुस लिप्टन द्वारा लिखी एक नई किताब, 'द बायोलॉजी ऑफ बिलीफ' से है, जो कोशिकी जीव-वैज्ञानिक हैं जिन्होंने कोशिकाएं कैसे व्यवहार करती हैं उस पर नया सिद्धांत प्रस्तुत किया है। हम सबों को यह सीखाया गया है कि हम वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा हमारे जीन का प्रारूप है। डॉ. लिप्टन अपने अनुसंधान के बाद, इसके विपरीत कहते हैं- हमारे जीन का प्रारूप वैसा होता है जैसा हम व्यवहार करते हैं।
इसके बारे में बहुत सी दर्ज घटनाएं हैं कि ध्येय और मानसिक पटल पर चित्रण की क्षमता असल में ध्येय की भौतिक सत्यता में परिणत हो जाना ही है! उदाहरण के लिए, लोगों ने अपनी जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर का ईलाज खुद कर लिया है या अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर और उसके परे जाकर जिसे वो अपनी क्षमता समझते थे। ये चीजें उनकी ध्येय की शक्ति के द्वारा हुई हैं जो मूलभूत कोशकीय स्मृति को परिवर्तित करता है।
प्राचीन सत्य अब आधुनिक वैज्ञानिक खोजों की मदद से प्रमाणित हो चुके हैं। यह पाया गया है कि जो कुछ हम गहराई से और सतत सोचते हैं उसका हम पर शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक रूप से गहरा प्रभाव होता है।
नित्य योग का उद्देश्यः
नित्य योग संसार को मेरी प्रस्तुति है। यह विज्ञान है, सूत्र है, जो दूसरों को वही आत्मज्ञान का अनुभव देगा जो मुझमें घटा।
नित्य योग का उद्देश्य सरल है- आनंद का अनुभव करना और उसे व्यक्त करना। नित्य योग के साथ आपके अंतः आकाश में आनंद को अनुभव करने की क्षमता प्रस्फुटित हो जाएगी। आपके शरीर में आनंद को प्रकाशित करने की क्षमता घटित होना शुरू हो जाएगा।
अभी, आपका शारीरिक तंत्र उस आत्मज्ञान के संसार में ठहरने के लिए तैयार नहीं भी हो सकता है, उस अनुभव को सतत् प्रकाशित करने के लिए। नित्य योग आपके शरीर को उस अंतः आनंद परम आनंद को अनुभव करने के लिए और उसमें ठहरने के लिए और उसे प्रवाहित करने के लिए तैयार करता है।
नित्य योग आपके
जीवन में ज्यादा
गतिविधि को जोड़ना
नहीं है। यह आपके
गतिविधि में ज्यादा
जीवन को जोड़ना है।
नित्य योग के द्वारा, मैं अन्वेषक को न सिर्फ आनंद के अनुभव का प्रशिक्षण देता हूं, बल्कि उन्हें उस अनुभव का स्थायित्व देता
डॉ. ब्रुश लिप्टन - आण्विक कोशिकीय जीव वैज्ञानिक और "जीव विज्ञान में विश्वास" पुस्तक के लेखक, अनुवांशिक अनुकूलन के कार्य में विशेष सराहना प्राप्त हुई हैं। हूं और अपने जीवन में उस अनुभव को सतत् विकीर्ण करना भी सिखाता हूं। नित्य योग का उद्देश्य है लोगों को मुक्ति पाने में और परम आनंद के अनुभव में मदद करना। लोग यह भी जान सकते हैं कि शारीरिक उपचार एक उप परिणाम के रूप में भी आ सकता है। किंतु, वह केवल योग का एक लाभ है। भावनात्मक लाभ भी अपार है किंतु यह भी ज्यादातर उप-परिणाम के रूप में है!
अगर आप उपस्थित हैं, अगर आप सजग हैं, और अगर आप कुछ भी करते हुए पूर्णतः रूप हर क्षण सजग हैं, यही योग है- नित्य योग।
●●●
इसी तरह, ध्यान बस मानसिक स्वास्थ्य के लिए नहीं है। मानसिक स्वास्थ्य बस एक उप परिणाम है जो ध्यान के द्वारा होता है। नित्य योग का उद्देश्य आपके संपूर्ण जीवन, हर क्रिया कलाप और हर क्षण को योग में, आनंद क्षण में परिवर्तित करना है।
नित्य योग आज संपूर्ण संसार में किया जा रहा है। नित्य योग का हर सत्र सभी अंगों आसन, प्रणायाम, मुद्रा, इत्यादि को इसमें शामिल कर पतंजलि के अष्टांग योग के सभी आठो अंगों को एक साथ लाकर शरीर-मन-आत्मा को एक कर गहराई दे रहा है।
नित्य योग आपके जीवन में ज्यादा
गतिविधि को जोड़ना नहीं है। यह आपके गति
-विधि में ज्यादा जीवन को जोड़ना है।
अष्टांग योग - पतंजलि के योग के आठ अंग हैं - यम (अनुशासन), नियम (शासन विधि), आसन (शारीरिक मुद्रा), प्राणायाम (श्वांस नियमन), प्रत्याहार (सचेतना में वापसी), धारणा (एकाग्रचित्त होना), ध्यान, मनन, समाधि (आनंद)। प्राणायाम - श्वांसों का नियमन, पतंजलि के द्वारा दिये गये अष्टांग योग में से एक। मुद्रा - हाथों के द्वारा बनाये गये चिन्ह जो योग के अभ्यास के समय बनाये जाते हैं, विशेषतया ध्यान के समय शरीर में बह रही ऊर्जा को शरीर में वितरित करने के लिये और शरीर से बाहर जाने से रोकने के लिये।