प्रतिदिन आनंदमय जीवन के लिये आठ चरण
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
आनंदमय हंसीः हास्य ध्यान
आनंद में जीना:-
आनंदपूर्ण जीवन जीने के आठ मार्ग या आनंद अष्टांग
जीवन्त आत्म ज्ञान के लिए आनंद अष्टांग या आनंदपूर्ण जीवन आठ चरणों का एक सरल तरीका है। ये सरल विधियाँ हैं, जो बिना इसकी समझ या आत्मसात की जरूरत के बिना आपको सीधे अनुभव कराते हैं ।
ये हैं:-
- आनंदपूर्ण हंसी
- आनंदपूर्ण आश्वस्ति
- आनंदपूर्ण स्वच्छता
- आनंदपूर्ण योग
- आनंदपूर्ण ध्यान
- आनंदपूर्ण उपकरण
- आनंदपूर्ण ऊर्जा
- आनंदपूर्ण मंत्रोच्चारण

ध्यान: सुबह ज्योंही आप
जागते हैं। अपना
बिस्तर छोड़ने से पहले
ही पाँच मिनट तक
हँसें! बस अपने आप
पर हँसें। बिना किसी
कारण के हँसे (अकारण
हँसे)!
हास्य एक अद्भुत ध्यान विधि है। प्राचीन जेन परंपरा के गुरू और शिष्यों की यह विधि हास्य (हँसी) के द्वारा अमन को स्पर्श करने की है। हँसी कार्य करता है चाहे हम माने या नहीं। इसका अविलम्ब प्रभाव होता है। दूसरी विधियों में, हमें परिणाम को देखने के लिए अभ्यास करने की आवश्यकता होती है, किंतु हँसी में हमें अभ्यास की आवश्यकता नहीं है। यह पहली बार से ही होता है और हर बार होता है। यह गहराई तक जाकर हमें शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ करती है।
हँसी स्वस्थ अवस्था में ही जन्म लेती है और स्वास्थ्य का निर्माण करती है। यह एक उत्प्लावित ऊर्जा है। यह भावनात्मक दमन को मुक्त करती है।
हँसी सबसे बड़ा आध्यात्मिक गुण है। हँसी में हम आत्मज्ञानी, बुद्ध हो जाते हैं। बुद्ध 'मन-रहित' अवस्था है। जब हम हँसते हैं, तो उन पलों में हम एक मन-रहित की अवस्था में होते हैं। या तो हंसी या हमारा मन होता है, साथ-साथ दोनों का अस्तित्व नहीं हो सकता है। जब हम हँसते हैं, उस पल में हमारा मन खत्म हो जाता है और हम सृष्टि की ऊर्जा के साथ एकात्म हो जाते हैं। हम अपनी पहचान को महसूस नहीं करते हैं। हँसी के चरमोत्कर्ष में क्या हम अपने आप को पृथक महसूस कर सकते हैं? नहीं! उस अपने अस्तित्त्व के अनुभव नहीं करना, क्षणिक 'मन-रहित होना है, और मूल सृष्टि के साथ एक होना है। इसलिए हमें ज्यादा हँसने की जरूरत है। स्वयं के खोने के पलों को बढ़ाया जा सकता है जिससे कि हम अपनी पहचान को अंततः खो दें और सृष्टि की ऊर्जा के साथ एक होकर रहें।
हँसी बहुत सी बीमारियों के उपचार के लिए जानी जाता है, खासकर स्नायुतंत्र और गले से संबंधित बीमारियों के लिए। एक हार्दिक हँसी कोशकीय क्रियाकलाप के हानिकारक पदार्थों को बाहर करने के लिए जानी जाती है।
आनंदमय आश्वस्तिः आनंद की शपथ या आनंद संकल्प।
आनंद को अंग्रेजी में ब्लिस (Bliss) कहते
हैं, संकल्प को कसम (Vow)। आनंद संकल्प को
वो ऑफ ब्लीस (Vow of bliss) कहते हैं।
आप आनंदमय होने का निर्णय ले सकते हैं। यह एक चुनाव है जो आप करते हैं। अगर आप अपने आप को सृष्टि जो आपसे चाहती है उसे वैसे ही रूप में प्रवाहित होने देते हैं, तो आप सदा के लिए आनंद में रहेंगे। चुनाव रहित होने का यह भाव जागृत किया जा सकता है।
इस ध्यान की उत्पत्ति सूफी रहस्यवादी अब्दुल्ला से हुई, जो देहात के रहने वाले थे। सूफी लोग आज तक के सबसे ज्यादा समाधिस्थ हुए। उनकी प्रार्थना एक कृतज्ञता है और कुछ नहीं। अब्दुल्ला अपने सदा हँसते हुयें चेहरे के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि अपनी मृत्यु शैय्या पर भी वे हँस रहे थे। अंत में उनके कुछ शिष्यों से नहीं रहा गया और वे पूछे बैठे कैसे वह सदा आनंदमय रहते हैं? उन्होंने उनसे पूछा, 'गुरुजी, मरने में ऐसी क्या खुशी है?'
तब अब्दुल्ला ने उन्हें वह ज्ञान दिया जो उन्हें उनके गुरुजी ने उन्हें सिखाया था। उन्होंने कहा, 'याद रखो तुम्हारी हँसी सदा तुम्हारे अपने हाथ में हैं! तुम्हारी हँसी शत् प्रतिशत तुम्हारा चुनाव है। हर दिन, जीवन तुम्हें हँसने का या दयनीय होने का मौका देता है। तुम क्या, तुम पर है।
ध्यानः
इससे ज्यादा आसान ध्यान विधि कोई
दूसरी नहीं हो सकती है। फिर भी यह सबसे
ज्यादा प्रभावी है।
अब्दुल्लाह - अब्दुल्लाह अंसारी जो हराद से है एक सूफी संत।
आयुर्वेदा - परम्परागत भारतीय तंत्र जो कि चिकित्सा के लिये है। आयुर्वेद का साधारण मतलब जीवन का ज्ञान है।

नित्य सुबह (हर सुबह) ज्योंही आप उठते हैं, अपनी आँखे खोलने से पहले ही, बिस्तर पर बैठ जाएँ।
अपना नाम जोर से बोलें। अगर आप जोर से चिल्लाकर अपने चारो तरफ के लोगों को बाधा नहीं पहुँचाना चाहते हैं तो फिर चुपचाप अपने आप से कहें।
अपने आप से पूछें (अपना नाम प्रथम पुरूष) आज मैं क्या अनुभव करना पसंद करता हूँ? क्या मैं खुशी या उदासी पसंद करूँ?
स्वाभाविक रूप से, सुबह की पहली चीज में, आप दुख चुनना पंसद नहीं करेंगे। इसलिए आपका मन कहेगा, मैं खुशी पंसद करता हूँ।
फिर जबाब दें, ठीक है (आपका नाम), खुश रहें बस!
फिर, आँखें बंद करते हुए, कुछ मिनट के लिए, प्रगाढ़ता से और चेतनापूर्वक, इस बोध में रहें कि आपकी मौन अनुमति के बिना कोई भी चीज आपको पीड़ा नहीं प्रदान कर सकती। आप पीड़ित होते हैं क्योंकि आप बाह्य परिस्थितियों से प्रभावित रहने के लिए सहमत हैं। आपके अंदर आपके पास वह शक्ति है कि आप सभी समय खुश रहें। अब अपनी आँखें खोलें और अपनी सहमति से जीयें!
दिन के समय आप देखेंगे कि बस अपनी (संपूर्ण) सहमति की शक्ति के बल पर आपने अपने मन की वृत्ति को बदल दिया है। आप देखेंगे कि कैसे अब तक आप अपने दुखों के लिए दूसरों को जिम्मेदार मानते थे। ये असल में हर घटनाक्रम के साथ आप खुद देख कर उसका चयन करते थे। आप खुश रहने का एक मनोभाव विकसित करेंगे, न कि बाह्य परिस्थितियों के कारण, बल्कि उनके बावजूद-(उनसे निरपेक्ष रहकर)। आप खुश हैं क्योंकि आप खुश हैं बस।
आनंददायक (शुद्धिकरण) तेल खींचना:-
शरीर में क्या हो रहा है, जीभ उसका संकेत माना जाता है। जीभ को परखकर, उसके रंग को देखकर, व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी अनुमान लगाना संभव है।
जीभ शरीर के विभिन्न अंगो, इन्द्रियों की स्थितियों का द्योतक है (रेखांकन) है। जीभ का खास भाग शरीर के खास अंग से जुड़ा हुआ है, जैसे फेफड़ा, गुर्दा आदि से। जब हम तेल का खिंचाव करते हैं, तेल कफ, जीवाणु, विषाणु को आपके लार और जीभ के द्वारा खींच लेता है। आयुर्वेद औषधि के अनुसार कफ विष है जिसे निश्चित रूप से बाहर कर देना चाहिए।
ध्यान:
सुबह-सुबह, मुँह धोने से पहले, कुछ भी खाने या पीने से पहले, एक बड़े चम्मच में तिल या सूर्यामुखी का तेल लें। उसे अपने मुँह में डालें, एक

जगह बैठ जायें, अपने थोड़ी को ऐसे मोड़ें कि तेल पिछले मसूढ़े के दाँत में जाए, और धीरे- धीरे पन्द्रह से बीस मिनट तक अपनी दाँत से धीरे धीरे मुलायम रूप से भीतर उसे पीसें। यह करते समय कुछ और नहीं करें। जब समय हो जाए, तेल को थूक दें और अपने दाँत को अच्छी तरह साफ कर लें। अगर आपने ठीक से तेल को लिया होगा, तो जो तेल आप थूकेंगे वह पतला और रंग में उजला होगा। मुँह को धोने के बाद दो ग्लास पानी पीयें।
नोट (टिप्पणी)- उस तेल को निगलें नहीं जिसे आपने मुँह में लिया है। उसमें विषाणु और जीवाणु होंगे।
अगर खाने के बाद तेल लेना हो, तो उसे करने से पहले कम से कम चार घंटा प्रतीक्षा करें।
तेल लेना बहुत बातों, परिस्थितियों को संबोधित करता है, एड़ी फटने से लेकर कैंसर तक को। इंटरनेट पर तेल लेने की विस्तृत अनुसंधान रिपोर्ट उपलब्ध है।
आनंदमय योग: - सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार नित्य योग का अंग है। नित्य योग की विलक्षणता यह है कि यह जीवन में पतंजलि की मूल शिक्षाओं को आधुनिक मन के अनुरूप ढाल कर सीधे लाती है। दक्षिण भारत के ऋषि पतंजलि योग के जनक माने जाते हैं।
सूर्य नमस्कार- सूर्य को नित्य प्रणाम करना है। न सिर्फ यह शरीर को उच्चतम रूप में क्रियाशील रखता है, बल्कि यह मन-शरीर के संबंध में एक पूर्ण सजगता में लाता है।
सूर्य नमस्कार के लाभ:
सूर्य नमस्कार का अभ्यास शरीर की मेधा को सूर्य से सीधे ऊर्जा प्राप्त करने के लिए जागृत करता है। सूर्य नमस्कार का प्रारूप हमारे चारो ओर की आकाशीय ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए किया गया है। जब पूरब की ओर मुड़कर सुबह की पहली सूर्य की किरणों को देखते हुए उचित श्वसन विधि और मंत्र के साथ इसका अभ्यास किया जाता है तो इससे मन, शरीर और आत्मा पर प्रबल प्रभाव होता है और कुछ करने की जरूरत नहीं है।
सूर्य नमस्कार का प्रभाव शरीर के सभी अंगो, इन्द्रियों, तंत्रों और चक्रों (शरीर के विशिष्ट ऊर्जा केन्द्र) पर पड़ता है। यह उचित श्वसन क्रिया के साथ गत्यात्मकता और तरलता के साथ आसनों की एक श्रृंखला है।
हर सुबह (नित्य प्रातःकाल) आप छः से बारह बार सूर्य नमस्कार के आवर्तन कर सकते हैं। सभी आसनों में सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के अंगों और रीढ़ के फैलाव और मजबूती के लिए सबसे प्रभावी आसन माना जाता है। सूर्य नमस्कार सभी आसनों का राजा कहा जाता है।
सूर्य नमस्कार मंत्रोच्चारण का महत्त्वः
कोई भी मंत्र अक्षरों, शब्दों, पदबंधों और वाक्यों की एक संरचना होती है जिसको जब सजगता के साथ सतत् उच्चारण किया जाता है तो उसका शरीर और मन पर एक गहरा और शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। सूर्य नमस्कार मंत्र एक बीज मंत्र और स्तुति मंत्र है। यह स्तुति मंत्र का शाब्दिक अर्थ हैः जो मार्गदर्शन करे। पवित्र अक्षर जिसका एक सकारात्मक स्पंदन प्रभाव होता है। सूर्य देवता के प्रति स्तुति है।
बीज मंत्र का अपने आप मे कोई अर्थ नहीं होता है किंतु वह स्पंदन जो इसके सतत् उच्चारण से पैदा है, उसका शारीरिक तंत्र पर एक अति शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। आधुनिक वैज्ञानिकों के द्वारा प्रतिपादित स्पंदन के सिद्धांत का प्रत्यक्ष प्रमाण आज से हजारों वर्ष पहले अंतः ज्ञानी (विश्व) वैज्ञानिक हमारे (वैदिक) ऋषियों के द्वारा बहुत पहले किया गया।
जापानी वैज्ञानिक डॉ. मसारू ईमोटो जल के गुप्त संदेश पुस्तक के लेखक, एक जापानी वैज्ञानिक के द्वारा किये गए वैज्ञानिक अध्ययन ने स्पष्ट रूप से ध्वनि के स्पंदन का जल पर (एक शक्तिशाली) प्रभाव को प्रमाणित किया है। और क्योंकि हमारे शरीर का साठ प्रतिशत अंग जल से बना है, यह बहुत ही स्पष्ट है कि ध्वनि स्पंदन हमारे मस्तिष्क – शरीर तंत्र पर एक गहरा प्रभाव डाल सकता है।
अचेतन विचार और भावनाएँ, संचित स्मृति और संस्कार के रूप में हमारे अंदर एक प्रबल स्पंदन पैदा करते हैं। हमें एक सजगता के साथ उसे विलय या समाप्त करने की जरूरत है। तभी हम पूर्ण सकारात्मक चेतना को अनुभव कर सकेंगे जो पहले से ही हमारे अंदर गहराई में अवस्थित है।
छः बीज मंत्र हैं। ये हैंः-
ॐ हरम
ॐ हरीम
ॐ हरूम
ॐ हराईम
ॐ हराउम
ॐ ह्रः
स्तुति मंत्र सूर्य के अपार गुणों का महिमा मंडित करता है। प्रथम मंत्र से प्रारंभ करते हुए सूर्य नमस्कार के हर चक्र से पहले पूरी सजगता से हर मंत्र का उच्चारण करते हैं। हर मंत्र निष्ठावान अभ्यासी के अंदर उन्हीं महत्त्वपूर्ण गुणों को प्रतिस्थापित करने की शक्ति से परिपूर्ण है।
इन सरल पदों के द्वारा अनुभव कर सकते हैं कि बाह्य सूर्यप्रभा हमारे अंदर के अंतःस्व का ही निरूपित करता है। हम ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के साथ अपने संबंध को सर्वत्र विद्यमान समझते हैं। सूर्य नमस्कार मंत्र बीज मंत्र और स्तुति मंत्र को मिलाकर बनाये गये हैं।
बीज - संतान डॉ. मासारू ईमाट - जापानी वैज्ञानिक और "पानी के छिपे हुये संदेश" नामक पुस्तक के रचयिता जिसमें कि बताया गया है कि विचारों और शब्दों का पानी पर क्या प्रभाव पड़ता है।
(1) ॐ हरम् मित्राय नमः
सभी के परम मित्र को प्रणाम
(2) ॐ हरिम् स्वाऐ नमः
परम प्रभा मित्र को प्रणाम ।
(3) ॐ हरूम् सूर्याय नमः
उस परमात्मा को प्रणाम जो क्रियाशीलता को जागृत करता है
(4) ॐ हरेम् भानवे नमः
उस परमात्मा को प्रणाम जो प्रकाशित करता है।
(5) ॐ हेरोम् खागाय नमः
उस परमात्मा को प्रणाम जो तीव्रता से गतिमान है।
(6) ॐ हराह पुश्ने नमः
उस परमात्मा को प्रणाम जो शक्ति प्रदान करता है
(7) ॐ हराम हिरण्य गर्भाय नमः
उस परम स्वर्णिम ब्रह्मांडीय गर्भ को प्रणाम।
(8) ॐ हरिम मारीच्ये नमः
उस ऊषाः काल के परम देवता को प्रणाम।
(9) ॐ हरूम् आदित्याय नमः
अदिति के उस परम पुत्र को प्रणाम जो अनंत ब्रह्मांडिय माता है
(10) ॐ हरमे सावित्रे नमः
उस परम सह्रदय माता को प्रणाम।
(11) ॐ हरौम अरकाय नमः
उस परम सत्य को प्रणाम प्रशंसा योग्य है
(12) ॐ हरः भास्कराय नमः
उस परम सत्य को प्रणाम जो मोक्ष (आत्मज्ञान) की ओर ले जाते हैं।
श्वास नियंत्रणः
सूर्य नमस्कार में, शरीर का हर अंग सांस के साथ लयबद्ध होता है। हर अंतः श्वसन और बाह्य श्वसन के साथ स्पष्ट रूप से यह दृष्टिगोचर (भाव) कीजिए कि आप परमानंद ऊर्जा को आत्मसात् और निःगमन कर रहे हैं। महसूस कीजिए कि यह परमानंद ऊर्जा आपके शरीर की हर कोशिकाओं तक गतिमान है और आपने मन और शरीर को पुनः जीवंत कर रहा है।
ध्यानः
यह योग खासकर सुबह खाली पेट करना चाहिए।
आसन : सूर्य नमस्कार के क्रमः
1. पैरों को संतुलन के लिए थोड़ा अलग करके खड़े हों। नमस्कार की मुद्रा में हाथो को सीने के समक्ष जोड़े। नेत्र सूर्य – नमस्कार के जोड़े दौरान खुला रखें और संगत का उच्चारण।
2. सांस लेते हुए आराम से अपने हाथों को
अपने सिर के ऊपर ले जाएँ और पीठ को
धीरे-धीरे पीछे की ओर मोड़ें।
3. साँस छोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर लाते हुए नीचे ले जाएँ जिससे कि वो आपने पैर के

Surya Namaskar
पास जमीन को छू सके और माथा घुटने को छुए।
आप आराम के लिए आप अपने घुटने को हल्का
मोड़ सकते हैं।
4. सांस लेते हुए अपने दायें पैर को जितना हो सके पीछे की ओर ले जाएँ और अपने सीने को हृदय चक्र ऊपर देखते हुए उठायें।
5. सांस रोककर, अपने बायें पैर को पीछे ले जाएँ और पीठ, गर्दन और सर को एक रेखा में सीधे रखते हुए तख्ते की मुद्दा में आएँ, आपके हाथ आपके कन्धे के सीधे नीचे हो और आँखें जमीन को देखती हों।
6. सांस छोड़ते हुए घुटने, सीने और ठुड्डी को जमीन के पास नीचे लाएँ और अष्टांग नमस्कार की मुद्दा धारण करें। अपने पेट को जमीन से ऊपर रखें जब आपका चूतड़ ऊपर की ओर आराम से उठा हुआ हो, और केहुना अंदर की ओर हो।
7. सांस लेते हुए अपने पैर के अंगुठे को (बाहर की ओर) कर पेट को आराम देते हुए जमीन के सहारे पर लेटें, और केहुने से नब्बे डिग्री का कोण बनाएँ। फिर, धीरे से हाथ के सहारे सीने को जमीन से उठाएँ। भुजंगासन में आएँ। (कोबरा की आकृति)
8. सांस छोड़ते हुए अपने हाथों के सहारे अपनी चूतड़ को ऊपर उठायें और अधोमुख श्वानासन की मुद्रा धारण करें। ऊंगलियों को पूरा फैलायें और अपनी एड़ी से जमीन को धक्का दें। अगर आप अपनी एड़ी से जमीन को नहीं छू पा रहे हैं, तो चिंता न करें। किंतु अपनी अवस्था को जमीन छूने के लिए नहीं बदलें।
9. एक विनम्र भाव से अपनी हाथों के बीच सीधे सामने देखें, और अपने दायें पैर को जितना हो सके उतना आगे करें, अपने हाथों के बीच में सीधे अगर संभव हो। सांस लें, अपनी ठुड्डी और सीने को उठाकर।
10. अपने दायें पैर को साथ लाने के लिए बायें पैर को आगे करें, अगर जरूरत हो तो अपने ठेहुने को हल्का मोड़ सकते हैं। सांस छोड़िए और अपने माथे को घुटने के नजदीक ले जाइए।
11. सांस लेते हुए अपने सर के ऊपर ले जाएँ और आराम से पीठ को पीछे मोड़े, सूर्य नमस्कार करते हुए।
12. सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और अपनी हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में अपने हृदय के सामने जोड़ें।
हर चक्र ऐसी दो गतियों के साथ बारह अवस्थाओं में है। चक्र के प्रथम अवस्था में, पद 4 और 9 में अपने दायें पैर के साथ शुरू करें। चक्र के दूसरे अवस्था में बायें पैर से शुरू करें।
कम से कम ऐसे छः चक्र पूरा करें, और अगर संभव हो बारह। हर चक्र से पहले मंत्र का उच्चारण सिल-सिलेवार रूप में करें।
आनंद पूर्ण ध्यानः
आनंद जीवन ध्यान या नित्य ध्यानः
ग्यारह वर्ष की आयु तक मैंने बहुत सी परंपरागत ध्यान विधियों को समझा और उनका अनुसंधान प्रयोग किया। बारह वर्ष की आयु में, मुझे मेरा गहरा आध्यात्मिक अनुभव हुआ। बारह वर्ष से इक्कीस वर्ष की आयु तक, मैंने ध्यानपूर्वक बहुत सी विधियों को खंगाला और विश्लेषित किया। अपने परम ज्ञान प्राप्ति के बाद तीन वर्ष तक मैंने दूसरों के अंदर परम ज्ञान के अनुभव को जागृत करने की एक विधि का आविष्कार किया और उसे पूर्ण बनाया। आज तक के इस संपूर्ण अंतः संसार अनुसंधान के सार इस नित्य ध्यान विधि में समाहित है।
नित्य ध्यान एक सूत्र और विधि है जो संपूर्ण आत्म को रूपान्तरित कर और उसे परम ज्ञान अनुभव प्राप्ति के लिए तैयार करने का कार्य करता है। इस अनोखी विधि का हर प्रभाग दूसरे पद का पूरक है जो व्यक्ति की आत्म चेतना को और ज्यादा विकसित करता है। यह परमानंद के लिए दैनिक ध्यान है-नित्य आनंद।
ध्यान:
यह पाँच चरणों की एक विधि है। हर पद सात मिनट का है। कृपया ध्यान निर्देश के लिए नित्य ध्यान अध्याय देखें।
आनंद शस्त्र :
ज्ञान अस्त्र या शास्त्र शस्त्र
ध्यान:
हर रोज आधे घंटे के लिए, किसी परम ज्ञानी गुरू की पुस्तक पढ़ें या उनके प्रवचन को सुनें। किसी गुरू के शब्द प्रत्यक्ष शास्त्र हैं- परम ज्ञान सत्य
अपनी अज्ञानता को दूर करने के लिए हथियार ही शस्त्र है। जब शब्द ही अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का हथियार बन जाता है तो यही शास्त्र-शस्त्र कहलाता है।
गुरूओं के शब्द ज्ञान अस्त्र है जो सीधे अज्ञानता को दूर कर देते है। एक गुरू लगातार बहुत से विचारों को व्यक्त करते हैं। अचानक, कुछ विचार आपके लिए कौंधेंगे। यह आपको कुण्ठा से उबारेंगे। यह आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। यह एक कौंध (Click) है और यही वेग दीक्षा है।
वह व्यक्ति जो यह ज्ञान-अस्त्र अपने शब्दों, विधियों और दैहिक भाषा के द्वारा देता है, गुरू है।
वह व्यक्ति जो यह ज्ञान-अस्त्र गुरू के द्वारा प्राप्त करते हैं वही दीक्षित है।
गुरू वह व्यक्ति हैं जो दूसरों में उस परम
अनुभव को जागृत करने के तकनीक का सृजन करता है जो अनुभव उसे घटित हो चुका है। दीक्षा एक तकनीक है। ज्ञान-अस्त्र अपने आप को बार बार उच्चतम चेतना में विकसित करने की विधियाँ हैं। इन ज्ञान-अस्त्रों की सम्पूर्णता जो हमारे अंदर विद्यमान है वही अंतः गुरू हैं। जब तक वह अंतः गुरू हमारे अंदर जागृत नहीं होता है वही बाह्य गुरू हम पर कार्य करता है। वह शब्दों, विधियों, अपने दैहिक भाषा के द्वारा कार्य करता है और हमें ज्ञान के उपयोग का, और सबसे बड़ी बात एक परम ज्ञानी व्यक्ति के रूप में जीने का आत्म विश्वास देता है।
वे सौभाग्यशाली हैं जिन्होनें परम ज्ञानी व्यक्ति के साथ उस कौंध को पाया है। यह कौंध (क्लिक) तर्कों के द्वारा नहीं पायी जाती है। अचानक गुरू के कुछ शब्द हमारे हृदय से जुड़ जाते हैं। जब पहली बार यह होता है, हम अचानक यह समझते हैं कि यही हमारे गुरू हैं, यही हमारा मार्ग है। वही क्लिक प्रथम दीक्षा है। जिस किसी ने भी गुरू के शब्दों, शिक्षाओं, पुस्तकों, आशीर्वादों, तकनीकों ऊर्जाओं या दैहिक भाषाओं के द्वारा इस क्लिक का अनुभव किया है, वह सौभाग्यशाली है।
समझिये कि बीज सदा टूटने और अंकुरित होने से घबराता है। किंतु वही बीज जो टूटता है, अंकुरित होता है, वृक्ष बनता है। फिर वह वृक्ष को दूसरे बीजों को यह कहकर 'डरो मत, तुम अंकुरित होने पर मरोगे नहीं, तुम बस जीयोगे। तुम बस मेरी तरह बढ़ोगे' उत्साहित करना है। किंतु बीज वृक्ष होने का प्रतीक्षा करता है और वृक्ष बीज के टूटने की प्रतीक्षा करता है। यही समस्या है।
मैं उस सत्य को जानता हूँ जो मैं कह रहा हूँ। ओ! अमरता के पुत्रों अंकुरित होने और वृक्ष बनने का साहस जुटाओ।
यही ऊर्जा, यही प्रोत्साहन गुरू है। गुरू का आना ही किसी के जीवन में सबसे बड़ा साहस होता है। एक बार ज्योंहि गुरू हमारे अंतः आकाश में प्रवेश करते हैं, हमें बस श्रद्धा, साहस और आत्मविश्वास के साथ उनके समक्ष प्रस्तुत होने की जरूरत है।
बार-बार उसे क्लिक का प्रयोग करें जो आपके जीवन में घटित हुयी है। कोई भी अस्त्र जिसका उपयोग नहीं हुआ है, न सिर्फ अपनी शक्ति खो देता है, बल्कि हम उसका उपयोग करना भी भूल जायेंगे। वह अस्त्र असल में जिसका उपयोग बार-बार होता है हमें स्पष्टता और साहस देता है और हमारे अंदर उसे उपयोग करने की बुद्धिमत्ता भी प्रदान करता है।
गुरू के शब्दों को सुनकर अपने जीवन में उस क्लिक को ज्यादा से ज्यादा जोड़िए। उसे अपने अंतः आवृति में जोड़िए। एक परिवार, मित्रों, एक आध्यात्मिक वर्ग का निर्माण हमें एक साहस और उत्साह देता है उस ज्ञान-अस्त्र के प्रयोग का।
एक और बात, जब हम गुरू को बात करते देखते हैं, तो हम एक परम ज्ञानी व्यक्ति के दैहिक भाषा को देखते हैं। किसी व्यक्ति की दैहिक भाषा उसकी सत्यता और सम्पूर्णता को तरंगित करती है। एक गुरू अस्तित्त्व के परम ज्ञान का साक्षात रूप है। इसलिए उनकी दैहिक भाषा परम सत्य अस्तित्त्व की दैहिक भाषा है। उनको देखकर हम पर परम सत्य, तर्कों से परे कार्य करता है।
आनंद ऊर्जा:
शक्ति धारणा (अस्तित्त्व से उर्जा ग्रहण करना) -
यह तकनीक तंत्र शास्त्र कुलार नव तंत्र से ली गयी है। अस्तित्त्व की ऊर्जा से जुड़ने की यह एक सुंदर विधि है।
रात्रि में सोने से पहले इसका अभ्यास करना आदर्श समय है। इसे सुबह भी किया जा सकता है, किंतु इसके पश्चात पन्द्रह मिनट का विश्राम आवश्यक है, अन्यथा उस ध्यान के प्रभाव में

आप एक परमानंद मदहोशी की अवस्था में होंगे। यह ध्यान आपको अस्तित्त्व की ऊर्जा में समाहित होने की ओर अग्रसर करता है। शक्ति धारण ध्यान का महत्त्व यह है कि यह ध्यान आपको तुरिया अवस्था की चौखट तक ले जाता है। जहाँ आप पूर्ण जागृत रहते हैं किंतु बिना किसी विचार के।
ध्यान:
अपने घुटने पर खड़े हों, और अपने आप को पूर्ण संतुलित रखें। अपने चूतड़ के सहारे न बैठें। अपनी आँखें बंद रखें और अपनी दोनों हाथों की हथेलियों को आकाश की ओर रखते हुए ऊपर ले जाएँ। अपने सिर को हल्का ऊपर उठाइए।
इस अवस्था में, अस्तित्व की ऊर्जा को अपने अंदर प्रवाहित होता महसूस कीजिए। शुरू करने के लिए आप किसी भी परम ज्ञानी गुरू के परमानंद मुख मंडल को मन में देख सकते हैं। बस उसी तरह जैसे कोई कंजूस पैसा गिनते समय या फिर कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ अपने पूर्ण ऊर्जा में होता है, उसी तरह कोई परम ज्ञानी गुरू अपनी परम ऊर्जा में होते हैं जब वो मुस्कुराते हैं या हँसते हैं।
इसलिए मैं आपको उनके परमानंदित मुख मंडल को दृष्टिगोचर करने के लिए कहता हूँ, उस ऊर्जा को अपने अंदर प्रवाहित होने दें। और यह ज्यादा अच्छा है कि आप उस गुरू के बारे में सोचे बजाय जिसमें कि आपका मन इधर उधर कुछ और सोचे।
ज्यों ज्यों अस्तित्त्व की ऊर्जा आपके बाहों के सहारे प्रवाहित होता है, आप एक (tingling) स्पंदन महसूस करेंगे, एक मधुर स्पंदन, या आपके अंदर एक हल्का उद्वेलन। यह ऐसा भी हो सकता है जैसे एक कोमल पत्ता हवा के झोंको के साथ नृत्य कर रहा है। बस इस उद्वेलन को होने दें। उस उद्वेलन को इतनी मदद कीजिए कि उस ऊर्जा के साथ आपका पूरा शरीर स्पंदन करने लगे। बस उसकी मदद कीजिए और उसे होने दीजिए जो कुछ हो रहा है। आप अनुभव कर सकते हैं जैसे कि आपके नीचे की धरती और आपके ऊपर का आसमान आपस में मिल रहा है,

समाहित हो रहा है। जैसे कि नर नारी की ऊर्जा समाहित हो रही हैं। आप हो सकता है कि महसूस करेंगे जैसे कि आप बह रहे हैं या समाहित हो रहे हैं। किसी भी अनुभव को आने दें और बस अपने आपको उसमें पूरी तरह डुबा दीजिए। अब 'आप' नहीं हैं। आपका अस्तित्व में विलय हो गया है। आप नहीं हो, आप बस अस्तित्त्व में विलय हो चुके हो।
दो - तीन मिनट के बाद जब आपको महसूस हो कि आप अस्तित्त्व की ऊर्जा से पूरी तरह भर चुके हो, झुकिए आगे की ओर, केहुने और बाहों के सहारे अपने को रखें और धरती को चूमैं या कम से कम अपने माथे को जमीन से स्पर्श करें। आप उस दैविक ऊर्जा के लिए माध्यम या मार्ग बन जाते हैं जिसे आपने पृथ्वी की ऊर्जा के साथ एक करने के लिए आकर्षित किया है। अपनी सारी ऊर्जा को धरती माता में समाहित होने दें। आप जब इस मुद्रा में हो, अपने गुरू के चरणों को दृष्टिगोचर कर सकते हैं। यह ऊर्जा समर्पित करते समय धरती माता के प्रति समर्पण के भाव में होने में मदद करेगा।
अब, अपनी स्वभाविक अवस्था में आ जाएँ
और इस चक्र को कम से कम छः बार करें। आप
कुल मिलाकर सात चक्र करेंगे।
यह ध्यान शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को आश्चर्यचकित रूप से बढ़ा देता है। रीढ़ की हड्डी से संबंधित आपकी सारी समस्याएँ इस ध्यान के करने से बस गायब हो जायेंगी क्योंकि ऊर्जा सीधे मूलाधर चक्र में जाती हैं, वह ऊर्जा केन्द्र जो रीढ़ के आधार में है।
इस ध्यान के करने के बाद आप उसी ध्यान की अवस्था में, भाव में सोने जा सकते हैं। वह नींद जो इस ध्यान के बाद आएगी, वह प्रगाढ़ और स्वप्न रहित होगी। जब आप अगली सुबह जागेंगे आप आश्चर्यचकित रूप से ऊर्जावान और ताजा महसूस करेंगे।
यह एक बहुत ही शक्तिशाली तकनीक है। जब इसका सतत् नियमित किया जाता है, एक नया जीवन, एक नया अर्थ, एक नया सत्य आपके अंदर प्रवाहित होने लगेगा। एक सुंदर और जीवंत संबंध आपके और अस्तित्त्व के बीच निर्मित होगा। आप अति आनंद का अनुभव करेंगे और हर दिन एक उत्सव बन जाएगा।
आनंद मंत्रोच्चारणः
पुरूषचरणम या आनंद मंत्र का मंत्रोच्चारण-
मंत्र वैदिक भाषा संस्कृत में पढ़े जाते है। संस्कृत की सुंदरता यह है कि सभी संभव ध्वनियाँ उसके इक्यावन ध्वनि अक्षरों में वर्णित है। संस्कृत भाषा न सिर्फ अर्थ संप्रेषित करती है, उसकी मौखिक ध्वनियाँ खास स्पंदन भी संप्रेषित करती है अपने साथ। इसके बावजूद भी कि आप मंत्रों का अर्थ नहीं समझते हैं, वह स्पंदन आप पर काम करेगा।
पूर्वीय देशो में, संस्कृत मंत्रो का उपयोग (दीक्षित करने) दीक्षा देने के लिए किया जाता है। गुरू मंत्र का उच्चारण करेंगे वह मंत्र स्वयं शिष्य के अंदर एक जागृत दीक्षा देगी। वह स्पंदन सीधे उसके चेतना में समाहित होगा और कार्य करना शुरू करेगा।
गुरू मंत्र है –
ॐ ह्रीम् नित्यानंदाय नमः ।
हिंदू विचारो में, हर साधारण, सरल, संभव क्रिया समझ के अनेक स्तरों से भरी हुई है। समझ व्यक्ति के चेतना (व्यक्तिगत) बोध पर निर्भर करती है। 'ओहम्' ध्वनि या शब्द बहुत से स्तरों पर बहुत अर्थ रखते हैं।
'ॐ' प्राथमिक ध्वनि है। सम्पूर्ण सृष्टि माना जाता है कि इसी से उत्पन्न हुई है। इसमें तीन वर्ण भेद हैं- अ, उ और म। ध्वनि 'अ' ब्रह्मा के लिए है, हिंदू देवता जिन्होंने इस सृष्टि का सृजन किया है, 'उ' विष्णु के लिए है, हिंदू देवता जो सृष्टि का पालन करते हैं, और 'म' शिव के लिए, हिंदू देवता जो नव सृजन के लिए, जगह के निर्माण के लिये विनाश करते हैं।
संयुक्त ध्वनि 'ॐ' इसलिए सम्पूर्ण सृष्टि द्योतक है।
गहरे स्तर पर देवता लोग सृजन, निर्वाह और विनाश की ऊर्जाओं का निरूपण है, जो कोषकीय स्तर पर हमारी व्यक्तिगत सृष्टि में घटित होता है हमारी मन शरीर इकाई में।
ॐ का स्पंदन जब हम उसका उच्चारण करते हैं, हमें धरती माता की अडिगता की ताकत देता है। यह क्रोध, इच्छा और मनोशारीरिक रुग्णता को हमारे अंदर खत्म करता है। यह हमें धरती माता की विस्तृतता और असीमितता से भर देता है। यह मन को नकारात्मक विचारों से मुक्त करता है। यह आश्चर्यजनक ऊर्जा की स्राव करता है, और मस्तिष्क को पुनः शक्तिशाली बना देता है। यह मन को शांति और एकाग्रता की असीम शक्ति प्रदान करती है। यह मन को शान्त करने और स्व में प्रवेश करने के लिये जपिंग बोर्ड का काम करता है।
'हरीम्' देवी का बीज मंत्र है पवित्र स्त्रैण सिद्धांत।
प्राचीन भारत के ऋषि इन आदि ध्वनियों का उच्चारण किया करते थे और मन, शरीर और स्व के स्तर का गहराई से अनुभव करते थे। उन्होंने इसके विद्वान और विधियों के अभ्यास को मानवता के लिए प्रस्तुत किया जिससे कि वो भी उस महान अनुभव से गुजर सके, जिससे वे महान ऋषि गुजरे थे। वैदिक युग में ये मंत्र उन ऋषियों के शोध पत्र है जिनके उस परम अनुभव के प्रति प्रेम ने इसे मानवता के साथ बाँटने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
'ॐ' और 'हरीम्' का मंत्रोच्चारण एक साथ पुरूष और स्त्रैण ऊर्जाएँ जो हमारे अंदर विद्यमान हैं, उसे जागृत करते हैं।
नित्यानंद का उच्चारण गुरू के नाम का उच्चारण परम सत्य के निरूपण के रूप में करते हैं। यह पूर्ण मूल मंत्र है क्योंक यह भौतिक संसार में शक्ति या सफलता के लिए और ब्रह्मांड संसार में परम ज्ञान, शिव, सफलता के लिए, जो कि आत्मज्ञान है, का सीधा रास्ता है।
शब्द नित्यानंद का अर्थ शाश्वत आनंद भी है। इसके उच्चारण से हम अपने स्व को और इस

ब्रह्मांड को अपने परम उद्देश्य परमानंद या परम ज्ञान का एक स्पष्ट ध्येय देते हैं।
'नमः' का अर्थ है 'मैं नहीं' हूँ। ''मैं नहीं हूँ कह कर हम सृष्टि के प्रति या उस गुरू के प्रति जो सृष्टि का शुद्ध रूप है, हम अपने अहम् का समर्पण करते हैं। नमः शब्द का जब पुनरावृति होती है, तो यह हमारे त्याग के अनुभव को पुष्ट करता है। यह हमारे अंदर नम्रता और श्रद्धा का भाव लाती है।
ध्यान:
गुरु मंत्र का उच्चारण हर रोज चौवन बार करें या ग्यारह दिनों के लिए सतत जब कभी यह याद आए यह उच्चारण जोर से बोलकर या मन में भी चुपचाप कर सकते हैं। मंत्रोच्चारण का रफ्तार व्यक्ति दर व्यक्ति बदलती है।
इस मंत्र में आपके आंतरिक स्थल को ऊर्जावान और अनचाहे विचारों के उत्पन्न होने से रोकने का गुण है। विचार नाभि क्षेत्र में मणिपूरक चक्र से मौन शब्द के रूप में उत्पन्न होते हैं, जो नाभि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केन्द्र है। जब आप गुरू मंत्र का उच्चारण करते हैं, तो मणिपूरक चक्र पूर्णतः स्वच्छ हो जाता है। यह स्वतः हर चिंता नकारात्मक विचारों और भावनाओं को दूर कर देता है।
गुरू मंत्र वाणी की परोक्ष ऊर्जा को शुद्ध करता है, जो 'वाक' ऊर्जा कहलाती है। यह उर्जा से सतत भरपूर करता है और जीवन के प्रति प्रगाढ़ उत्साह और उमंग भरता है।
इस मंत्र का स्पंदन व्यक्ति के आवृति और स्पंदन को बदल सकता है। यहाँ महत्वपूर्ण बात है मंत्र के प्रति सजगता रखना। जब आप सतत् अपनी चेतना को मंत्र पर वापस लाते हैं तो आप अपने अंतः चेतना के नजदीक बढ़ते हैं।
जैसे किसी पानी के टंकी में, अगर हम उसके तले में नीला पाउडर को रखते हैं, तो उठते हुए बुलबुले भी नीले होंगे, उसी तरह जब आप इस मंत्र को अपनी चेतना के केन्द्र में रखते हैं, तो आपका संपूर्णत वैचारिक तंत्र शुद्ध हो जाएगा।
शनै शनै आप देखेंगे, यह मंत्र स्वयं प्रयास रहित होने लगेगा और आप प्राकृतिक ध्यान अवस्था में चले जाएँगे।
यह मंत्र, एक खास सकारात्मकता के साथ किया जाता है, जो एक शक्तिशाली प्रार्थना बन जाती है। चिकित्सकीय शोधों ने यह प्रमाणित किया हे कि प्रार्थना का शरीर मन और आत्मा पर अदभुत प्रभाव पड़ता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के अग्रणी विश्वविद्यालयों ने यह पाया है कि प्रार्थना ने हृदय रोग या कैंसर जैसे रोग से मृत्यु दर को चालीस प्रतिशत कम कर दिया है। हृदय शल्य चिकित्सा के बाद रोगियों को जीवन दर को चौदह प्रतिशत बढ़ा दिया है, बुजुर्गों के हृदयाघात दर को आधे से ज्यादा कम कर दिया है, और अस्पताल में रहने के समय तीन सप्ताह तक कम कर दिया है। इंटरनेट पर प्रार्थना के सकारात्मक प्रभाव का एक वृहत आंकड़ा स्थापित है।