KAILASA Library/जीवन मुक्ति/गुरू: - जीवंतमुक्तSign in
जीवन मुक्ति

गुरू: - जीवंतमुक्त

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

चित्रम वदतरू मूले वृद्धा शिष्य गुरूर युवाह

गुरुस्तु मौनं व्याख्यानम् शिष्यास्तु चिह्न संशय

वो वटवृक्ष के नीचे बैठे थे- गुरू, एक नवयुवक, शिष्य और वृद्ध ।

गुरू मौन रहकर ही बोलते हैं। लेकिन शिष्य का प्रश्न अपने आप खत्म हो जाता है।

परिकल्पना की समझ सदा शैक्षिक रहेगी और तकनीक रूपांतरण की शक्ति के बिना सदा औजार की ही तरह रहेगी जब तक कि गुरू की उपस्थिति उस प्रक्रिया को उत्प्रेरित नहीं करती है। ईश्वर का अनुभव पाने के लिए गुरू की जरूरत पड़ती है।

वैदिक परंपरा में, आध्यात्मिक शिक्षक गुरू, ईश्वर से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। धार्मिक ग्रंथ कहते है कि गुरू माँ है, पिता हैं और भगवान हैं, एक में सब और सब से परे।

हम में से अधिकांश के लिए ईश्वर एक परिकल्पना हैं। बहुत ही कम ऐसे व्यक्ति (लोग) हैं जो दैविक अनुभव के बारे में पूरे प्रमाण के साथ बोल सके जो उन्होंने खुद अनुभव किया है।

ऐसा कहा जाता है कि जो अनुभव करते हैं, व्यक्त नहीं करते हैं, और जो व्यक्त करते हैं उन्होंने उसका अनुभव नहीं किया है। गुरू वे हैं जिन्होंने अनुभव किया है और वो उस अनुभव को केवल अभिव्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि अपनी स्व शारीरिक भाषा और जीवन शैली के रूप में दूसरे के लिए संचारित भी करते हैं।

गुरू आपके अपने दैविक अनुभव के द्वार हैं। वो शिष्य का अपने हाथों से मार्गदर्शन करते हैं जिसके द्वारा वे अपनी स्वयं की भीतरी दिव्यता के मौलिक सत्य का अनुभव करते है। इस प्रक्रिया में वे शिष्य गुरू बन जाता है और वह चक्र चलता रहता है।

परम ज्ञान का यह सद्‌चक्र जो अपने सत्य रूप के ज्ञान के अनुभव के रूप में परिणत होता है, इच्छा और पीड़ा के उस दुष्चक्र को तोड़ देता है जिसमें हम सब फंसे हुए हैं। बहुत ही गहरे ज्ञान के साथ महात्मा बुद्ध ने कहा था कि सभी इच्छाएं पीड़ाएं हैं। महात्मा बुद्ध का इशारा मनुष्य के उस स्वभाव की ओर था जिसमें मनुष्य अपनी इच्छाओं की पूर्ति बाह्य रूप में अपनी इन्द्रियों के द्वारा करता है। यह कभी नहीं हो सकता है। इच्छाएं बार-बार जन्म लेती हैं। बस वह अंत: आनंद का अनुभव ही है जो अपनी अनंत संभावनाओं के ज्ञान के साथ जागृत होता है, उस पीड़ा को मिटाता है जो मनुष्य का स्वभाव हो गया है।

गुरू दर्पण हैं। वह ऊर्जा का एक कुशाग्र दर्पण हैं जो हमें उस खोज की ओर ले जाता है कि हम कौन हैं। आइये अब इस यात्रा को शुरू करें।

शेर और शेर का बच्चा (Cub) की कथा:

एक लघुकथा –

बहुत दिन पहले, भोजन के लिए एक गर्भवती शेरनी ने एक बकरियों के झुण्ड पर आक्रमण किया। वह ज्यों हि एक बकरी पर झपटी, तनाव की पीड़ा उसके लिए असहय हो गयी और वह एक शेर का बच्चा को जन्म देकर गुजर गई।

नवजात शेर का बच्चा मुश्किल से अपनी आंख खोल सकता था। उसने कुछ आवाज दी और जमीन पर लाचार इधर-उधर चलने लगा। बकरियों ने उस अनाथ Cub को देखा, और उन्हें उस पर दया आ गयी।

आपको आश्चर्य होगा कि कैसे बकरियां उस शेर के बच्चे के प्रति दया का भाव अनुभव कर सकती हैं।

समझिये, जब शत्रु आपको बाधा नहीं पहुंचाए या आघात नहीं दे और अगर आप किसी रूप में उसकी उपस्थिति से खतरा महसूस नहीं करते हैं, आप महसूस करेंगे कि आप उसके प्रति दया का भाव रखते हैं, इसके बावजूद भी वह स्वभाव से आपका शत्रु है। उसी तरह, क्योंकि बकरियों शेर के बच्चे से खतरा नहीं महसूस कर रही थीं, उन्होंने उसके प्रति स्नेह दर्शाना शुरू कर दिया।

उन बकरियों ने यह समझा कि वह शेर का बच्चा उन पर आक्रमण नहीं करेगा और इसलिए वे उसके प्रति सहानुभूति दर्शा पा रही थीं। उन्होंने उसकी देखभाल की, उसका लालन-पालन अपने अनुसार सबसे अच्छे ढंग से किया। उन्होंने उसे घास कैसे चरा जा सकता है, कैसे बकरी का दूध पिया जाता है, कैसे उनकी तरह रहा जाता है, और यहां तक कि उनकी तरह कैसे (Bleat) मिमियाया जाता है। उसे सिखाया।

उस शेर के बच्चे ने बकरी के शारीरिक भाषा को भी सीख लिया। जन्म से उसे किसी ने नहीं बताया कि वह एक शेर है, इसलिए वह कभी नहीं समझ पाया कि शेर होना क्या होता है। इसलिए, वह उन बकरियों की तरह बढ़ता रहा। बकरियां भी उसके साथ सामान्य महसूस कर रही थीं क्योंकि वह भी उन्हीं की तरह एक लग रहा था उन्हें।

और ज्योंही वह शेर का बच्चा बड़ा हुआ वह अपनी शक्ति का प्रदर्शन अपने प्राकृतिक रूप में करने लगा। जब कभी शिशु बकरियां उसके साथ लड़ती, वह उनको जोर का धक्का मारता। शिशु बकरियां अपनी माँ से शिकायत करतीं कि वह हमें मार रहा है!’ माता बकरियां शिशु बकरियों को पुचकार कर और उन्हें उस लड़ाई को भूलने का सलाह देकर अपना भरसक प्रयास करतीं उनमें मेल जोल बढ़ाने का।

एक दिन एक शेर ने बकरियों की झुण्ड पर आक्रमण किया। डरी हुए बकरियां विभिन्न दिशाओं में तितर बितर हो गई। शेर ने तब देखा एक शेर का बच्चा Cub बकरियों के साथ, उन्हीं की तरह मिमियाता हुआ उनके साथ भागा। शेर को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। वो नहीं समझ पाया कि वह Cubउसको देखकर भागने क्यों लगा और वह क्यों बकरियों की तरह मिमिया रहा था।

अगले दिन वह शेर शिकार की भावना से नहीं बल्कि बस शिशु शेर की खोज में आया। जब उसने उस (Cub) बच्चे को देखा, वह उसके पीछे धीरे से गया और उसे अपने कब्जे में लिया, ज्योंही उस शेर ने उसे पकड़ा, वह शेर का बच्चा चिल्लाने लगा- 'मुझे जाने दो! मुझे जाने दो! बा ......बा..... ...' ।

शेर ने कहा – 'मूर्ख' डरो मत। मैं तुम्हें मारने नहीं जा रहा हूं। क्या तुम नहीं जानते हो? तुम कौन हो'? वह Cub बच्चा चिल्लाया, 'मैं एक बकरी हूं। मुझे जाने दो! मुझे जाने दो!'

शेर ने कहा- 'मूर्ख' तुम बकरी नहीं हो। मुझसे डरो मत' । किंतु वह बाल्य शेर भयभीत था और किसी के बात सुनने के लिये तैयार नहीं था। किसी तरह वह उसके चंगुल से मुक्त हो पाया और वह भाग गया।

अगले दिन शेर फिर उसी जगह पर आया जहां बकरियां थीं। वह फिर उस शेर के बच्चे को पकड़ने में कामयाब हुआ। इस बार उसने उसे जोर से पकड़ा।

वह शेर का बच्चा उसके चंगुल में फंसा संघर्ष कर रहा था, किंतु उसका एक मन पूरे जोर से उसे बचने के लिए कह रहा था। वहीं दूसरे मन में उस शेर का स्पर्श उसे अच्छा लग रहा था। शेर के स्पर्श का वह आश्वस्त, आरामदायक अनुभव ने उस शेर के बच्चे के अंदर कहीं गहराई में किसी बात को जागृत कर दिया। उस शेर के बच्चे के संघर्ष को देखते हुए, वह शेर बोलता रहा-'मैं कल फिर आऊँगा। किंतु उस समय मैं तुम्हारा पीछा नहीं करूंगा।' और वह शेर फिर जंगल में चला गया।

वह शेर का बच्चा रात भर जागा रहा। वह सो नहीं पाया। उसके मन में बहुत सी बातें आने लगीं---------' मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता हूं जो उस शेर ने मुझे कहा है, 'किंतु मुझे लगता है उसने जो कुछ भी कहा है, उसमें कुछ सच्चाई है, 'नहीं! नहीं! नहीं! मुझे नहीं लगता है उसने जो कुछ कहा है, वह सही है।' मैं जानता हूं कि मैं एक बकरी हूं। मैं यह जन्म से ही जानता हूं। और उसने जो कुछ कहा है उसका मुझे कोई अर्थ समझ में नहीं आता है। वह बस मुझसे कुछ पाने के लिए झूठ बोल रहा है।

समझिए, उस शेर की बातों ने शेर के बच्चे के मन पर उसके तर्क से परे असर डाला था। यहां मैं स्पष्ट होना चाहता हूं कि अगर गुरू की उपस्थिति आपके तर्कों से परे आप पर असर करती है तो आपके अंदर गुरू की जागृति हो चुकी है।

आप शेर के साथ तब तक जुड़ा हुआ अनुभव नहीं करेंगे जबतक कि आपके अंदर का शेर जाग न गया हो। अगर आपको गुरू के स्पर्श से उस शेर से कुछ उमंग महसूस होता है, कुछ आराम का आभास होता है, और अगर आप बार-बार उसी अनुभव को जगाना चाहते हैं जो आपके स्मृति में उस शेर, गुरू के साथ रहने पर होता या यहां तक कि दृष्टिगोचर करने पर भी एकदम स्पष्ट रहें, उस शेर ने आपको बहुत गहरा स्पर्श किया है! आपका एक अंग ने आराम का अनुभव पाना पहले से ही शुरू कर दिया है। आपका अंग पहले से ही यह अनुभव करना शुरू कर दिया है कि गुरू जो कुछ कहते हैं उसमें कुछ है।

अगले दिन जब वह शेर आया, तो वह शेर का बच्चा वहां खड़ा उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। वह शेर का बच्चा पूरे धीरज के साथ जंगल के छोर पर उस शेर को खोज रहा था। किंतु जब वह शेर आया, वह शेर का बच्चा उस शेर से अलग उन बकरियों की झुंड की तरफ बढ़ने लगा। किंतु वह उस शेर पर से अपनी दृष्टि नहीं हटायी क्योंकि वह उस शेर का रूप नहीं खोना चाहता था।

वह बस सावधानीपूर्वक कुछ कदम पीछे हटा शेर से यह कहते हुए 'तुम वहीं रूको जहां तुम हो और मैं वहां खड़ा होता हूं जहां मैं अभी हूं। हम धीरे से बात कर सकते हैं। यह सत्य है कि मैं तुम्हें नहीं भूल पाया हूं। किंतु हम, अपने बीच यही दूरी बनाएं रखें।' उस शेर ने जबाव दिया, मेरे लिए यह ठीक है। तुम वहीं रहो, जहां तुम हो और अब हम बात करें।

Lion and cub

वह शेर बोलता रहा, 'समझो तुम शेर हो! तुम अपने आप को कुछ और समझाते हुए अपनी असली स्वभाव की अनदेखी कर रहे हो। ध्यान से देखो और तुम खुद में और उन बकरियों में अंतर पाओगे, 'वह शेर का बच्चा चिल्लाया, 'नहीं! नहीं! यह कैसे हो सकता है? मैं भी उन्हीं की तरह वही घास खाता हूं जो वे खाती हैं। मैं बिल्कुल उसी तरह रहता हूं जैसे अन्य बकरियां रहती हैं।

शेर ने कहा- 'मूर्ख! तुम इस मूलभूत बात को समझो। खुद गौर करो। कोई दूसरी बकरी मुझसे जुड़ी हुई महसूस नहीं करती है। कोई अन्य बकरी मेरी प्रतीक्षा नहीं करती हैं। वो सब मुझसे घबराती हैं। बस तुम मेरे लिए प्रतीक्षा करते हो। बस तुम इस एक बात से समझो कि तुम्हारे भीतर कुछ हो रहा है। तुम्हें मेरे लिए यहां प्रतीक्षा करने की क्या जरूरत है? मेरे साथ नजदीक के नदी पर चलो और अपनी परछाई को पानी में देखो। तुम, अपनी और मेरे चेहरे को देख पाओगे।

उस शेर के बच्चे को उस शेर के साथ जाने में डर लग रहा था, उसने उससे कहा 'नहीं, हम बस यही खड़े रहें और बात करें। तुम वहीं खड़े रहो जहां तुम हो, मैं यहीं खड़ा रहता हूं जहां मैं हूं। तुम्हें जो कुछ कहना है, तुम कहो। मैं यहीं खड़ा रहकर तुम्हारी

किंतु फिर एक बार
उसके मन ने
हस्तक्षेप किया और
उसका भाव
निराशावादी होने
लगा और वह अपने
मन में संदेह करने
लगा।

बात सुनता हूं।

फिर उस शेर ने कहा, ठीक है, मुझे तुमसे यह कहना है, अगर तुम मुझे दिखाने दो, मैं तुम्हें तुम्हारा असली रूप नदी में दिखा सकता हूं और मैं तुम्हें साबित कर दूंगा कि तुम मेरे जैसे ही हो। किंतु मैं तुम पर जोर नहीं दूंगा। मैं एक सप्ताह बाद फिर आऊँगा। अगर तुम तैयार रहते हो तो उसी जगह पर आना और मेरी प्रतीक्षा करना। फिर मैं अपने साथ तुम्हें नदी के तट पर ले जाऊँगा। अगर तुम नहीं चाहो तो बस भूल जाओ। मुझे याद करने की कोशिश भी मत करना, बस चले जाना!' वह शेर फिर चला गया।

वचनानुसार, वह शेर एक सप्ताह के बाद फिर आया। उस शेर के बच्चे का मन अभी भी दिग्भ्रमित था, 'क्या मैं उस शेर से मिलने जाऊं या नहीं'। किंतु अपने अंतर्मन में, वह शेर का बच्चा उस शेर से मिलना चाहता था किंतु साथ में वह उस शेर से डरा हुआ भी था।

अंततः, वह उस शेर का बच्चा उस स्थान पर पहुंचा जहां वह अंतिम बार उस शेर से मिला था और उस शेर को वहां देखा था। शेर ने उसे देखा और उठ खड़ा हुआ। धीरे-धीरे वह उसका मार्ग प्रशस्त करते हुए नदी की ओर बढ़ने लगा। जब वह जा रहे थे, वह शेर उस शेर के बच्चे के थोड़ा नजदीक आया। वह शेर का बच्चा डर गया और चिल्लाने लगा 'नहीं! नहीं! तुम वहीं खड़े रहो जहां तुम हो। तुम बस मुझे नदी का रास्ता दिखाओ। कृपया तुम मेरे इतने नजदीक मत चलो। मैं खुद नदी तक चल सकता हूं। वह शेर थोड़ा दूर हटा और शेर के बच्चे को अपनी कहानी सुनाने लगा कि कैसे वह भी एक शेर का बच्चा था और कैसे वह बड़ा हुआ। इन कहानियों को सुनकर, वह शेर का बच्चा उसमें इतना डूब गया कि वह उस शेर से दूरी बनाए रखना ही भूल गया। ज्यों हि वे जा रहे थे, वह शेर उसके नजदीक आता चला गया। वह शेर का बच्चा उस कहानियों में डूबा हुआ बस पूछता रहा, 'क्या ऐसा था'। 'क्या ऐसे वह हुआ?' 'क्या आपको भी ये सब समस्याएं झेलनी पड़ी थी।'

शेर का बच्चा समझ भी नहीं पाया और साथ चलते हुए वह शेर उसके इतने नजदीक आ गया कि वह अब उसका स्पर्श कर रहा था। अचानक उस शेर के बच्चे का ध्यान उस ओर गया, किंतु उसने पाया कि इससे उसे कोई फर्क महसूस नहीं होता है। उसे शेर का स्पर्श ऐसा आरामदायक अनुभव हुआ, कि उसने उसका विरोध नहीं जताया।

वह शेर बात करता रहा और वह शेर का बच्चा कहता रहा, 'ओह! ये अच्छा था..... ये रोचक था.. ...' वह शेर अब लगभग उस शेर के बच्चे को उठाए हुए था, किंतु वह शेर का बच्चा शेर के बचपन की कहानियों में पूरी तरह डूबा हुआ था।

ज्यो हीं वह नदी के तट पर पहुंचे, उस शेर ने उस शेर के बच्चे को पकड़ा और उसे पानी के पास ले गया। वह शेर का बच्चा अब जान गया था कि अब बचने का कोई उपाय नहीं है, किंतु उसे यह आश्चर्य हुआ कि उसके अंदर अब बचने की कोई इच्छा नहीं थी।

समझिए, वह शेर का बच्चा अब जान गया था कि न सिर्फ अब वह नहीं भाग सकता था, बल्कि वह भागना भी नहीं चाहता था। किंतु, फिर एक लघु अहम् उसके मन के कोने में कहीं छुपा उसे समस्याग्रस्त कर रहा था और वह बोला- 'नहीं! नहीं! मुझे जाने दो। तुम मेरे साथ क्या कर रहे हो? तुमने मुझे पकड़कर क्यों रखा है?' उस शेर के बच्चे के अंदर अभी भी कुछ भय बना हुआ था। इसलिए उसने पूछा- 'तुम मेरे साथ क्या कर रहे हो? कृपया मुझे बताओ, तुम मेरे साथ क्या कर रहे हो?'

उस शेर ने उत्तर दिया- 'मैं तुम्हारे साथ कुछ नहीं कर रहा हूं। बस पानी में देखो, उस शेर के बच्चा

पानी में देखा और पूछा- 'ठीक है, मैं पानी में देख रहा हूं।' उस शेर ने तब पूछा- 'पानी में तुम क्या देख पा रहे हो? क्या तुमको दो रूप दिखते हैं?' उस शेर के बच्चे ने उत्तर दिया- 'हां'।

उस शेर ने कहा – 'ठीक है, एक शेर मैं हूं और दूसरा तुम हो।'

वह शेर का बच्चा दोहराया, 'दो परछाईयां- एक मेरा और दूसरा तुम्हारा'। फिर अचानक उसे आभास हुआ कि वह क्या कह रहा है, उसे उस पर विश्वास नहीं हो पा रहा था और वह चिल्लाने लगा- नहीं भी हो सकता है! 'नहीं! नहीं! नहीं! पानी में दोनों परछाईयां तुम्हारी ही होगी।'

वह शेर चिल्लाया, 'मूर्ख! देखो ! ये अपना हाथ उठा रहा हूं । देखो कौन सी परछाईं अपनी हाथ उठा रहा है।' उस शेर के बच्चे ने पानी में परछाई की ओर इंगित किया और बोला, 'सिर्फ वही परछाई अपना हाथ उठा रहा है।' उस शेर ने तब कहा, 'ठीक है, अब तुम अपना उठाओ।'

उस शेर के बच्चे ने अपना हाथ उठायी, नदी में परछाईं को देखा और चिल्ला उठा, 'हां! हां! हां! मैं देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं।' फिर एक छोटे भ्रमित आवाज में पूछा- 'किंतु .... मैं एक शेर कैसे हो सकता हूं? क्या मैं एक बकरी नहीं हूं?'

वह शेर बस उसकी ओर देखा और बोला, 'मैं यहां तुम्हारे साथ चाल चलने नहीं आया हूं।' उस समय उस शेर के बच्चे के अंदर एक उमंग की भावना उठनी शुरू हो गई। वह वहां कुछ विश्वसनीय घटना घटित होने वाला था, महसूस कर सकता था।

किंतु फिर एक बार उसके मन ने हस्तक्षेप किया और उसका भाव निराशावादी होने लगा और वह अपने मन में संदेह करने लगा, मुझे लगता है कि मैं सम्मोहित कर दिया गया हूं। यह मेरा असली चरित्र नहीं है। मुझे कुछ हो गया है। यह मैं नहीं हूं। मैंने कभी इतना आनंद, इतनी खुशी महसूस नहीं की है। यह मैं नहीं हूं। वह मेरे साथ कुछ कर रहा है। उसने पहले ही मेरे साथ कुछ कर दिया है।

वह शेर का बच्चा अब भी विरोध कर रहा था। वह बचने के लिए संघर्ष कर रहा था, किंतु वास्तव में वह एक अनमना प्रयास था, क्योंकि वास्तव में उसे बचने का कोई मन नहीं था।

वह शेर का बच्चा विरोध प्रकट करने लगा, नहीं! नहीं! नहीं! मुझे जाने दो। मुझे जाने दो। मैं जानता हूं कि तुम एक शेर हो। एक भेंट के रूप में तुम्हारे लिए मैं घास लेकर आऊँगा जो हर रोज मैं खाता हूं। मैं तुम्हारे लिए दूध लाउंगा जो मैं रोज पीता हूं। मैं तुम्हारी सेवा में अपना समय समर्पित करूंगा।

अंत में वह शेर सोचा, 'मुझे अभी ऐसे छोड़ देना चाहिए। अभी यह इतना ही समझ सकता है।' इसलिए उसने उससे कहा, ठीक है, किंतु एकदम स्पष्ट रहो, हम कल एक बार फिर मिलेंगे। मैं तुम्हें यहां लाने के लिए जंगल के छोर पर नहीं आऊँगा। मैं अपने घर में रहूंगा। अगर तुम्हें मुझसे मिलने का मन होगा, मैं जहां रहता हूं, खोज लेना वहां मुझसे मिलने अपने आप आना। मेरे पास, तुम्हें यहां लाने के लिए इतना चलकर तुम्हारे पास आकर बर्बाद करने का समय नहीं है। अगर तुम अपने परिश्रम से मेरे पास नहीं आना चाहते हो, तो ऐसा ही सही।' वह शेर उससे यह कहकर चला गया।

इस बार वह शेर का बच्चा वैसे नहीं भाग गया जैसे वह किया करता था। वह बहुत बहुत धीरे धीरे लौटा। वह जाना नहीं चाहता था, किंतु वहीं दूसरी तरफ उसका मन उससे उन बकरियों के पास जाने का जोर दे रहा था। उस शेर के बच्चे के तीन पैर नहीं हिल रहे थे। उसका सिर्फ एक पैर चल पा रहा था। उस विदाई के सोच पर उसकी नन्हीं आंखों से आंसू की बड़ी बड़ी बूंदे गिरने लगी। अगले दिन वह शेर अपने घर में वह राजा की तरह बैठा हुआ था। धीरे धीरे, एक दम धीरे, वह शेर का बच्चा ताजे कटे घासों के साथ यह सोचते हुए बढ़ा, 'यह कहीं उपलब्ध सबसे अच्छी घास है' और उस शेर के सामने यह कहते हुए उसे बिछाया, कृपया यह मेरी भेंट स्वीकार करें जो मैं लाया हूं। उस शेर ने गौर किया और अपने मन में सोचा, 'ठीक है, अगर मैं यह घास स्वीकार कर लेता हूं तो यह मुझे अपना समझेगा। हो सकता है यह इस संबंध को और गहरा होने दें। इसके द्वारा वह मुझसे और जुड़ा हुआ अनुभव करेगा।' यह सोचते हुए, इसके बावजूद भी शेर घास नहीं खाता है, उसने वह घास उठाया, उसे अपने मुंह में डाला और खाने लगा। उसने उस शेर के बच्चे का यह कहते हुए तारीफ की, 'यह घास जो तुम मेरे लिए लाये हो, सचमुच बहुत स्वादिष्ट है।' वह शेर का बच्चा अपने आप से बहुत खुश था। उनके बीच वह संबंध, जब वह शेर घास खाना शुरू कर दिया तो और प्रगाढ़ होने लगा।

समझिए, वह शेर अपने और उस शेर के बच्चे के
संबंध की दूरी को कम करने के लिए नीचे उतर
कर घास खाने लगा। इसके बावजूद भी वह कभी
घास नहीं खाता था, उसने ऐसा दर्शाया कि वह
घास खाकर आनंद की अनुभूति कर रहा है।

क्रमशः उस शेर और उस शेर के बच्चे के बीच एक संबंध विकसित हो गया। कभी-कभी घास खाकर वह शेर उस शेर के बच्चे पर चिल्लाता भी था, 'मूर्ख! क्या तुम नहीं जानते हो कि तुम्हें मेरे लिए कैसा घास लाना चाहिए? यह किस तरह का घास है? अब तक तुम्हें मालूम होना चाहिए कि मैं क्या खाता हूं। अगली बार मेरे लिए सही घास लाना।'

वह शेर का बच्चा सोचने लगा, 'वह गुस्सा हो रहा है। मुझे भी कभी कभी गुस्सा आता है। इसलिए वह मेरी भाषा बोलता है और मैं इसकी भाषा बोल सकता हूं। वह बिल्कुल मेरी तरह है।'

जब वह शेर घास खाता है, वह अपने स्तर, अपनी जमीन, अपनी चेतना से उतरता है उस शेर के बच्चे से जुड़ने के लिए।

वह शेर का बच्चा अचानक बहुत सहज अनुभव करने लगा। अब वह उस शेर से जुड़ सकता था। अब उस शेर बच्चे ने निर्णय लिया, 'अगली बार निश्चित रूप से मैं सही घास और ताजा दूध लाऊँगा। मैं निश्चित रूप से सही तरीके से काम करूंगा। संभवतः घास को सही रूप से बाधूंगा।' उस शेर के बच्चे ने योजनाएं बनाईं, यह सोचकर कि ठीक से काम नहीं करने के कारण वह उस शेर से डांट सुना था। इस तरह उस शेर और उस शेर के बच्चे के बीच संबंध विकसित होने लगा। अब वह शेर का बच्चा अपने आप को स्वतंत्र महसूस करने लगा और वह उस शेर से मिलने जब कभी उसे मन हो आने लगा। उस शेर के बच्चे को उस शेर के पास बहुत सहज, बहुत निश्चिंतता अनुभव होने लगी, वह नहीं जानता था कि 'गुरू' शेर की यह गुरू योजना थी।

एक दिन जब वह शेर का बच्चा सदा की तरह घास और दूध लेकर आया, उसने देखा वह

शेर अपने आगे एक बड़ा सा मांस का टुकड़ा लेकर बैठा था। ज्योंही उस शेर के बच्चे ने उस मांस को देखा, वह डर गया और चिल्लाने लगा, 'आपने अपनी थाली में मांस क्यों रखा है? यह क्या है? क्या आप मांसाहारी हैं? मैं नहीं जानता था कि आप मांसाहारी हैं? आप इतने प्यारे और चमत्कारी व्यक्ति हैं। आप मांसाहारी नहीं हो सकते हैं। आप यह सब घिनौना चीज खाते हैं। मैं एक शाकाहारी हूं। मैं इसे पचा नहीं सकता।'

इस बार उस शेर ने कोई समय और ऊर्जा गंवाये, उसने उस शेर की बच्चे की गर्दन पकड़ी, कुछ मांस उठाया और उसे शेर के बच्चे के मुंह में

शेर और उसका बच्चा

ठूंस दिया। ज्योंही वह मांस उसके मुंह मे गया, उस शेर के बच्चे ने उस मांस में खून के स्वाद को चखा कि उसके अंदर अचानक कुछ होने लगा। वह शेर का बच्चा नहीं समझ पाया कि क्या हो रहा है। उस शेर के बच्चे ने पहली बार मांस खाया था। वह उस अनुभव से अभिभूत हो गया जो उसके अंदर जागृत हुआ था। यहीं आपकी सतोरी के प्रथम अनुभव में होता है – परमानंद । जब आप उसे अनुभव करेंगे, आप समझेंगे।

मांस का स्वाद चखने पर वह शेर का बच्चा शेर की तरह दहाड़ा। उसने दहाड़कर अपने प्राकृतिक रूप

शेर और उसका बच्चा

को प्रकट किया। अब वह शेर उस शेर के बच्चे की आंखों में सीधे देखा और कहा, 'तत् त्वमं असि' यही तुम हो – तुम वहीं हो।' दीक्षा घटित हुई। वह शेर एक शेर हो गया। यही सब कुछ है। वह शेर जो अपने आप को बकरी समझता था, वह एक शेर हो गया।

समझिये, आप न
ही मनुष्य हैं, न ही
वह परिचय जो
आप सोचते हैं, कि
आप हैं।

आप एक शेर हैं, बकरी नहीं।

समझिये, आप न ही मनुष्य हैं, न ही वह पहचान जो आप सोचते हैं, कि आप हैं।

आप बहुत हद तक उस बकरी की तरह हैं। असल में, आप वह बकरी ही हैं। मेरी ओर देखिए और समझिए। मैंने भी सोचा था कि मैं एक बकरी हूं, किंतु बस उस मार्ग को देखें जिससे मैं एक शेर बन गया। बस मेरे जीवन पर गौर करें। तब आप समझेंगे कि कैसे आप एक मूर्ख हैं, अपने आप को बकरी समझकर, और आप स्वतः शेर बन जायेंगे।

भगवान् श्री कृष्ण का आशय यही था जब उन्होंने कहा, 'जब तुम मेरे जीवन को जान जाओगे तो तुम्हें मोक्ष मिल जाएगा।' एक मोक्ष प्राप्त व्यक्ति का जीवन आपको भी मोक्ष प्रदान करता है, क्योंकि यह दिखाता है कि वस्तुतः आप कहां खड़े हैं। एक मोक्ष प्राप्त व्यक्ति भी कभी अज्ञानी था और उसी जगह खड़ा था जहां तुम हो। यह आपको वह अपार साहस देता है जिससे कि आप कच्चे मांस को खाकर अपने अंतः प्रकृति का स्वाद चखते हैं। यही परमानंद है, आप मिमियाने के बजाय दहाड़ने लगते हैं। जब इसका अनुभव होता है तो आप मिमियाने के बजाय दहाड़ते हैं।

उस शेर के बच्चे को यह समझने में कि वह एक शेर है, कितना समय लगा? मुश्किल से एक सेकंड। ज्योहीं वह मांस और वह रक्त उसके मुंह के अंदर गया, वह दहाड़ना शुरू कर दिया। किंतु याद कीजिए उस शेर के बच्चे के मुंह में बस उस मांस के टुकड़े को जाने में कितना समय लगा? गुरू की गुफा में जाने में देर लगती है। उससे पहले एक संबंध, एक संधि, एक पुल का निर्माण का होना जरूरी है। इसलिए यह कुछ समय लेता है।

परम ज्ञान अपने आप में कोई समय नहीं लेता है। वह सेतु, उस अनुभव को संचारित करने के लिये श्रद्धा में समय लगता है।

गुरू का महत्वः

गुरू की जरूरत को समझना खासकर आधुनिक मन के लिए, बहुत कठिन है।

गुरू वह व्यक्ति है जो आपको सत्य की झलक देता है, इसकी सत्यता कि तुम कौन हो? वह यहां बस शिक्षा देने के लिए नहीं है। वह यहां आपको जागृत करने के लिए है।

गुरू एक मात्र धर्मग्रंथ है जो जीवित है।

ईश्वर के प्रति समर्पण कठिन है, क्योंकि तुम नहीं जानते हो कि वह कहां हैं, या कौन हैं? ईश्वर तुम्हारे लिए एक परिकल्पना है। किंतु गुरू अस्तित्व से एकाकार है। उसने चरमोत्कर्ष को पा लिया है। उसके लिए ईश्वर सत्य है। वह ईश्वर के साथ या सृष्टि के साथ या जो कुछ भी आप उसे कहें, उसके साथ रहता है। गुरू आपके लिए प्रत्यक्ष है। वह अनुभवातीत हैं। इसलिए ईश्वर तक पहुंचने में वह आपका प्रवेश द्वार हो सकता है। उसके द्वारा आप ईश्वर की बांहों में एक लंबी छलांग ले सकते हैं।

एक मात्र चीज जो आपके और आपके आनंद की, सत्य प्रकृति या ईश्वर के बीच खड़ा है, वह है आपका अहम्। एक शिष्य बनने की प्रक्रिया अपने अहम् को परित्यागने की प्रक्रिया है। अहम् को गिराना बहुत मुश्किल है। अपने अहम् को त्यागने का अर्थ है अपने उस ठोस पहचान को त्यागना है जिसे आप इतने वर्षों से ढो रहे हैं, यह सोचकर जीने के लिये इसकी जरूरत है। अहम्

गुरू एक
धर्मग्रंथ है जो
जीवित है।

को परित्याग करना मृत्यु की तरह लगता है जबकि असल में यह आपका अहम है जो आपके और आपके जीवन के बीच में खड़ा है।

अहम का त्याग केवल गुरू के साथ गहरी श्रद्धा प्रेम और आदर के संबंध में ही संभव है। आप क्रमशः साहस को समेटते हैं और फिर उस एक चीज जिससे आप आजीवन चिपके हुए हैं, आपका अहम् उसको परित्याग करने का जोखिम उठाते हैं। आप अपने अहम् को परित्याग तभी करते हैं जब आप पूर्ण रूप से जानते हैं कि आप यदि गिरेंगे भी तो आप अस्तित्व के उस अनंत प्रेम और करूणा के जाल में, जो गुरू रूप में साकार है।

अब तक ज्यादातर वे अनुभव जो आपने अपने व्यक्तित्व में जोड़े है वे ज्यादा से ज्यादा भय या लोभ लाते हैं। बजाए इसके कि अनुभव आपके अस्तित्व में शक्ति और सजगता भी जोड़ सकता है। यही प्रज्ञा परिवर्तन है, वह मनोवैज्ञानिक क्रांति जो गुरू आपमें लाते हैं, उसका परिणाम आपका संपूर्ण रूपांतरण है।

गुरू से सीखनाः

आप पूछ सकते हैं, 'मुझे गुरू की क्या आवश्यकता है? मैं जीवन से सीख लूंगा।' गुरू से सीखना एक मधुर अनुभव है, एक बहुत ही आनंददायक अनुभव। गुरू पहले तुम्हें अपनी गोद में लेते हैं और फिर प्रेम का एनेस्थेसिया देते हैं उससे पहले कि वह तुम्हारे अहम रूपी ट्यूमर (घाव) की शल्य चिकित्सा करते हैं। क्योंकि वह अपना प्रेम बरसाते हैं, यहां तक कि आप उस रूपांतरण के दर्द को अनुभव नहीं करेंगे। इसके बावजूद कि यह घटना पीड़ादायक है, आप बस गुरू के साथ होने की खुशी और चेतना के सहारे उसे बर्दाश्त करेंगे।

गुरू एक प्रगाढ़ जीवन है। न केवल वह आपको शिक्षा देते हैं, बल्कि वह यह भी देखते हैं कि आप उस रूपांतरण से आनंदपूर्वक जायें।

एक लघु कथाः

एक छोटे बच्चे के पिता अपने नन्हें बेटे से एक पत्थर को हटाने के लिए कह रहे थे। उस बच्चे ने अपनी अंतिम शक्ति लगा दी, किंतु वह उसे नहीं हिला पाया। वह पूरी तरह से थक चुका था। उसके पिता ने कहा, 'तुमने अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं किया, अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करो।'

वह पुत्र पूरी तरह से थका था। वह अपने पिता से चिल्लाया, 'आप क्या बात कर रहे हैं? आप कह रहे हैं मैंने अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं किया। मैं थका हूं। क्या आप नहीं देख पा रहे हैं?'

उस पिता ने कहा, 'क्यों, तुमने मुझसे पूछा होता। मैं भी तुम्हारी शक्ति हूं!' इसी तरह आप अपने गुरू की उपस्थिति का उपयोग कर सकते हैं। कृपया समझिए, आप मुझसे पूछ सकते हैं। आप गुरू की मदद ले सकते हैं। आपने ऐसा कभी नहीं किया है। आपने कभी अपने गुरू को अपनी क्षमता के रूप में नहीं देखा है। कितनी मदद उपलब्ध है, आप कितना पा सकते हैं, किंतु आपने कभी मांगा नहीं या आपने कभी लिया नहीं।

जीवन भी आपका गुरू हो सकता है। किंतु तब यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि कहां से सीखें। दत्तात्रेय (सनातन धर्म के त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के सम्मिलित एक अवतार), एक महान गुरू कहते हैं, मेरे कोई गुरू नहीं हुए हैं,

न सिर्फ वह आपको पढ़ाते हैं, बल्कि वह यह भी देखते हैं कि आप उस परिवर्तन में आनंदपूर्वक जायें। क्योंकि जीवन ही सदा मेरा गुरू रहा। मैंने शिकारियों से ध्यान केंद्रित करना सीखा है जो चिड़ियों (पक्षियों) पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मैंने चीटियों से भविष्य के लिए पैसा संचित (बचाना) करना सीखा है।' जीवन गुरू हो सकता है अगर आपके पास उसमें से सही चीजें चुनने की मेध हो। किंतु बहुत बार, आप गलत चीजें चुन लेते हैं।

एक लघु कथा:

राजा हरिश्चंद्र (इक्ष्वाकु वंश के किवदंती राजा राम के पूर्वज जो अपने वचन पालन के लिए प्रसिद्ध थे) ने सत्य के मार्ग पर ही अपना संपूर्ण जीवन बिताया। राजा हरिश्चंद्र की कहानी कहती है कि वे सत्य के लिए ही जीवित रहे और एक बार उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भी सत्य के खातिर बेच दिया।

एक बार एक गाँव में एक उपदेशक राजा हरिश्चंद्र की कहानी सुना रहे थे। कहानी सुनाने के बाद उन्होंने एक व्यक्ति से पूछा, 'आपने इस कहानी से क्या सीखा?' उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'मैंने सीखा कि मुझे सदा सत्य बोलना चाहिए, चाहे जीवन में जो हो।' वह उपदेशक खुश हुआ। फिर उसने दूसरे व्यक्ति से पूछा, 'आपने क्या सीखा?'

उस दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'मैने दूसरी महत्वपूर्ण सीख सीखी। आपात स्थिति में, आप अपनी पत्नी को भी बेच सकते हैं, इसमें कोई गलती नहीं है।

समझिए: आप ही एक कथा से दो विभिन्न चीजें सीख सकते हैं।

आपके पास हो सकता है वह मेधा न हो जिससे आप जीवन से सदा सही ही सीखें, इसीलिए जीवन में आपके लिए गुरू होते हैं। वह आपको रास्ता दिखाते हैं, क्योंकि उन्होंने उस पर चलने की कोशिश की और सफल हुए।

गुरू जीवन के
मधुरतम अनुभवों के
द्वार खोल देते हैं,
आपके अपने
अनोखेपन का
अनुभव।

देखिए, कोई दवा देकर भी, ट्यूमर को निकाला जा सकता है। किंतु इसमें वर्षों वर्ष लगेंगे। गुरू बस क्षण में उस ट्यूमर को निकाल देते हैं। एक और बात, ट्यूमर के साथ जीने का दर्द उससे ज्यादा होता है जो गुरू के ट्यूमर निकालने के समय आप अनुभव करते हैं। वह दर्द जो गुरू के ट्यूमर निकालने के समय होता है वह नगण्य है। किंतु ट्यूमर के साथ जीना खतरनाक और कठिन है। इसलिए गुरू के पास जाना बेहतर है।

जीवन एक गहरा रहस्य है जिसे इच्छाओं के द्वारा नहीं पाया जा सकता है। हमारी इच्छाएँ

दत्तात्रेय - ब्रम्हा विष्णु और महेश तीनों को प्रतिनिधित्व करने वाले एक हिन्दू अवतार।
हरिश्चन्द्र - पौराणिक हिन्दू शासक जिसने अपने वचन को महत्व देने के लिये बहुत कष्ट सहें। वे इस बात के लिये प्रसिद्ध भी हुये।

हमें अपनी संपूर्ण जीवन से बड़ी और महत्वपूर्ण लग सकती हैं। क्योंकि हम अपने जीवन के संकीर्ण विचारों के कारण हम कई महत्वहीन चीजों से जुड़ जाते हैं जबकि कई महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण अनुभव हमारे दरवाजे पर हमारी प्रतीक्षा कर रहे हैं। किंतु समस्या है कि हम उनकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि हमने उन जैसी चीजों को नहीं देखा है।

यही वह स्थान है जहाँ गुरू जीवन में आते हैं। उन्होंने जीवन की संपूर्णता को देखा है। वह उन चीजों को देख सकते हैं जिसे आप सोच भी नहीं सकते हैं, इच्छाओं को अकेला छोड़कर। वह वहाँ इसलिये है कि आप भी जीवन में पूर्ण परितृप्ति प्राप्त करें, उसमें आपकी मदद के लिए हैं।

आपको उनके साथ चलने के लिये श्रद्धा विश्वास की जरूरत है। फिर ज्यों ज्यों वे चीजें घटित होती हैं, आप उस सत्य के प्रति विश्वस्त होते जाते हैं। तब आप उस सुचक्र में प्रवेश करते हैं। ज्यादा श्रद्धा ज्यादा अनुभव की ओर ले जाता है जो आगे और अधिक श्रद्धा की ओर ले जाता है।

गुरू आप पर कुछ भी थोपते नहीं हैं। वह सरलता से अनावश्यक चीजों को हटाते हैं और जो आप पर थोप दिया गया है, और आपको नूतन और ताजा करते हैं। आप एक सुंदर रिक्त कैनवास हो जाते हैं जिस पर आप अपना एक अनोखा चित्र बना सकते हैं। आप अपना गीत रच सकते हैं और आप अपना नृत्य कर सकते हैं। गुरू जीवन के मधुरतम अनुभवों के द्वार खोल देते हैं, आपके अपने अनूठेपन का अनुभव।

तकनीक और प्रक्रिया के अंतर को समझिए। तकनीक बार-बार किया जा सकता है और प्रभाव वही होगा। किंतु प्रक्रिया के साथ आप हर समय एक ही प्रभाव नहीं पा सकते हैं और आप उसे स्वतः भी नहीं कर सकते हैं।

गुरू के साथ किये गए तकनीक ही प्रक्रिया है। गुरू के बिना किया गया प्रक्रिया ही तकनीक है।

परम संबंधः या (शाश्वत संबंध)

संबंध क्या है?

संबंध वह है जो आपके अंदर उन आयामों को खोल सके जिसे आप जानते तक नहीं हैं कि वह आपके अंदर विद्यमान है। यह आपको अनुभव देता है और प्रमाणित करता है कि आप भी किसी को प्रेम करने में सक्षम हैं। यह दर्शाता है कि आप भी किसी के लिए एक आश्चर्यजनक हद तक प्रेम कर सकते हैं और त्याग कर सकते हैं।

जब हम जन्म लेते हैं तो हम संपूर्णता के साथ जन्म लेते हैं। किंतु हमें अपने बहुत आयामों के बारे में पता नहीं होता है और जब हम सजग नहीं होते हैं, तो बाह्य संसार भी इसके बारे में भी नहीं जानता है। संबंधों में वह शक्ति होती है कि वह हमारे अज्ञात आयामों को जागृत करता है, और हमें उसका अनुभव कराता है और उसे बाह्य संसार को भी दिखाता है।

संबंध आपके अंदर अज्ञात आयामों को जागृत करता है। किसी भी व्यक्ति या वस्तु के साथ संबंध चाहे जो भी हो वह, आपको गुरू के साथ परम संबंध की ओर ले जाएगा।

जब आप प्रेम में पड़ते हैं, चाहे वह पुरूष हो, स्त्री हो या बच्चा, देवी या गुरू, आप अपने उन आयामों को देखेंगे जो आप कभी नहीं जानते थे कि आपके अंदर विद्यमान है। ऐसे प्रेम के प्रस्फुटित होने पर, आप ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। आप जीवन के उस रस का अनुभव करते हैं।

गुरू जो सृष्टि के साथ एक हैं, के साथ संबंध अन्य संबंध से गहरा होता है। यह अस्तित्व के तल का संबंध है।

सामान्यतः अन्य सभी संबंध बंधन का निर्माण करते हैं किंतु गुरू के साथ संबंध में आपको मुक्ति की ओर ले जाने की शक्ति होती है और अंततः परमानंद की ओर। इसके बावजूद भी आप इस संबंध में बंधन के निर्माण की कोशिश करते हैं, यह बस आपको केवल परमानंद की ओर ले जाएगा! इस संबंध में बंधन का निर्माण कभी नहीं होता है।

गुरू का साकार रूप आपके और परमेश्वर के बीच एक सेतु है। क्योंकि यह उस परमेश्वर का प्रति रूप है, इसमें दोनों आयाम होते हैं, मानव और ईश्वर। जब आप न सिर्फ रूप के साथ संबंधित होते हैं बल्कि उस सत्य के साथ जिसका कि वह प्रतिरूप है, आप परमज्ञान तक पहुंचते हैं।

गुरू सर्व आकार है और निराकार भी हैं। वह रूपों में नहीं आते हैं, न ही पत्थरों की मूर्ति रूप में या किसी चीज के रूप में। गुरू रूपों, आकारों से परे हैं, आयामों से परे हैं। उनका अनंत आयाम है- अनंतायाम।

एक रूप में जमा देना चाहे वह माँ का रूप में हो या प्रेमी का आपके लिए आसान है उसे रखना। उसका आपके लिए व्यवसाय करना आसान है। किंतु गुरू को अपने लिए व्यापार करने में रूचि नहीं है। वह आपको भ्रमित चाहता है ताकि आप अपने भीतर झांक सकें और परम ज्ञान प्राप्त कर सके। वह चाहता है कि आप मर जाएं ताकि आप जागृत हो जायें।

अपनी अज्ञानता के साथ गुरू के पास आएं। वह आपको मार्ग दिखाएंगे। उनकी बाँहों में प्रेम से गिरने में हिचकिचाएं नहीं। आप उनके साथ परम आनंद में डूब जाएंगे।

गुरू आपके साथ बहुगुणित सांचों और तलों से जुड़ते हैं, जिसमें से हर एक उस विलक्षण संबंध के सौंदर्य और प्रगाढ़ता को अनावृत्त करता है, जिसके साथ वह उससे जुड़े हैं जिसका सौभाग्य है उस आयाम से जुड़ने का।

सत्य की खोज में गुरू के साथ हर कोई एक विलक्षण रूप से सुंदर पथ को पार करता है जब वह अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यह बहुत ही नाजुक प्रेम संबंध है। यह दो आत्माओं का गहरी श्रद्धा और एक होकर विलय होना है जिसमें गुरू की ज्योति सीधे शिष्य में चली जाती है। इस तरह प्रज्ञा की ज्योति जल उठती है।

विभिन्न संबंध आप में विभिन्न आयामों को खोलते है। एक प्रेमी आपमें प्रेम को खोलता है। मित्र आपमें मित्रता के भाव उत्पन्न करता है। आपके बच्चे आपमें ममत्व को उजागर करते हैं। आपके अभिभावक, पितामह आपमें बाल बोध के आयाम को उजागर करते हैं। किंतु गुरू ही आपमें सभी आयामों को उजागर करते हैं। गुरू वह व्यक्ति है जो आपमें अज्ञात परमज्ञान के आयाम को उजागर करते हैं। आप उस रूपांतरण की

संबंध आपके
अंदर अज्ञात
आयामों को
जाग्रत करती है।

गणना नहीं कर सकते
हैं जो गुरू-शिष्य
संबंध आपके अंदर
उत्पन्न करता है। गुरू
अपने आपको विभिन्न
आयामों में प्रकट करते
हैं और आपको उनसे
परे ले जाते हैं और
आपसे उस संबंध के
द्वारा परम ज्ञान का
अनुभव कराते हैं।

गुरू वह व्यक्ति
है जो आपमें
अज्ञान परमज्ञान
के आयाम को
उजागर करते
हैं।

में क्या जानते हो?' उस शिष्य ने कहा, 'वह ईश्वर सर्वव्यापी हैं, सर्वज्ञानी हैं और सर्वत्र हैं।

विवेकानंद ने पूछा, 'सर्वव्यापी कहने से तुम्हारा क्या तात्पर्य है?' उस शिष्य ने कहा, 'ईश्वर हर जगह हैं।' विवेकानंद ने कहा, 'निश्चित रूप से, तब तुम उन्हें अभी भी देख सकते हो' वह शिष्य भ्रमित था और नहीं जानता था आगे क्यो कहें।

विवेकानंद ने उसे कहा, ' तुम्हारे लिए ईश्वर एक विचार हैं जिन्हें तुम नहीं देख सकते हो, एक भाव हैं जो तुम न जानते हो न समझते हो। किंतु यहां गुरू तुम्हारे सामने हैं जो यथार्थ में ईश्वर हैं'।

किसी ने मुझसे पूछा, 'गुरू और ईश्वर के बीच क्या अंतर है?'

मैंने उससे पूछा, 'तुम ईश्वर के बारे में क्या जानते हो? जो तुम जानते हो वह बस शब्दों का, विचारों का एक समूह है। तुम्हे इसका भान नहीं है कि तुम जब ईश्वर के बारे में बात करते हो तो तुम क्या कह रहे हो। तुम्हारे लिए वह बस एक विचार हैं, एक कल्पना हैं परम ऊर्जा का और परम चेतना हैं, या फिर जिसका तुम्हें ज्ञान नहीं है उसे कुछ भी नाम देने का जरिया है।'

ब्रह्मांड पुराण कहता है-

गुरू अपने तीनों नेत्रों के सिवा शिव हैं,

ईश्वर और गुरू:

रहस्यवादी कवि कबीर ने सुंदर ढंग से गाया है, 'गुरू गोविन्द दोनों खड़े, काके लागु पाय?

बलिहारी गुरू आपनो

जिनि गोविन्द दियो बताय'

विवेकानंद, ने रामकृष्ण परमहंस के एक और शिष्य के साथ अपनी बातचीत में रामकृष्ण परमहंस को ईश्वर कहकर सम्बोधित किया है। उस शिष्य ने यह कहते हुए हैं कि यह अति है, मैं सहमत हूं कि गुरू जी परमज्ञानी हैं किंतु वह ईश्वर कैसे हो सकते हैं?' आपत्ति जताई।

विवेकानंद उनसे पूछा, 'तुम ईश्वर के बारे

कबीर - भारतीय रहस्यवादी भक्ति कवि। विवेकानन्द - प्रबुद्ध गुरू रामकृष्ण परमहंस के शिष्य। रामकृष्ण परमहंस - जीवन मुक्त गुरू ब्रम्हानंद पुराण - 12 हजार पदों का संग्रह, जो कि आखिरी व अठारहवाँ पुराण है, जिसमें इस ब्रह्माण्ड के रचयिता भगवान् ब्रम्हा की कहानी बतायी गई है। शिव - त्रिदेव भगवान में, जिनको संहारक के रूप में हिन्दू मानते हैं। विष्णु - त्रिदेव भगवान् में, जिनको पालनहार के रूप में हिन्दू मानते हैं। ब्रम्हा - त्रिदेव भगवान् में जिनको रचयिता के रूप में हिन्दू मानते हैं।

विष्णु हैं अपने चारो भुजाओं के सिवा
ब्रह्मा हैं, अपने चारो मुखों के सिवा,
वह परम शिव हैं मनुष्य रूप में।

गुरू यथार्थ हैं। वह ब्रह्मांडीय ऊर्जा के यथार्थ हैं। वह यहां और अभी हैं। वह वर्तमान् में हैं, वह वर्तमान हैं। वह तुम्हारे और ईश्वर की धारणा के सेतु हैं। इस रूप में वह ईश्वर से बड़े हैं। लोग मुझसे पूछते हैं, 'क्या आप ईश्वर हैं?' मैं उससे पूछ कहता हूँ, अगर आप नहीं जानते हैं कि ईश्वर कौन और क्या हैं, तो आप मुझसे कैसे पूछते हैं कि क्या मैं ईश्वर हूँ? ईश्वर को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। वह बस अनुभव किए जा सकते हैं।

एक बात मैं आपको स्पष्ट रूप से कह दूँ, मैं यहाँ यह प्रमाणित करने के लिए नहीं हूँ कि मैं ईश्वर हूँ। मैं यहाँ यह प्रमाणिन करने के लिए हूं कि आप ईश्वर हैं। मैं यहाँ अपने दैविक रूप प्रमाणित करने के लिए नहीं हूँ मैं यहाँ आपके दैविक रूप को प्रमाणित करने के लिए हूँ।

गुरू नदी के एक छोर पर स्थित एक जंगल की आग की तरह होते हैं। शिष्य नदी के दूसरे छोर पर है। संसार नदी है, जन्म और पुनर्जन्म का नदी (की सरिता)। गुरू और शिष्य के बीच, अगर किसी पदार्थ का सेतु बनाया जाए तो वह आगे उससे अग्रसर होकर सेतु को पार कर वह शिष्य तक पहुँचती है, वह वस्तु जिससे वह सेतु बना है महत्वपूर्ण है। वह लकड़ी का भी हो सकती है या सीमेंट का किंतु उस दावानल की क्षमता उस सेतु को पार कर शिष्य तक पहुँचने की होती है। उसी तरह, आपका गुरू के साथ क्या संबंध है उसे सोचे बिना बस आप उसमें पूरी तरह से डूब जाएँ।

अगर आप उसमें पूरी तरह से डूब जाते हैं तो वह सरलता से भावनाओं को परिपूर्ण कर देगी और आपको परमानंद के चरम स्थिति की ओर ले जाएगा। अगर आप इस सत्य को गहराई से समझते हैं और इसका अभ्यास पूरी निष्ठा से करते हैं कि 'मैं अपनी भावनाओं पर केंद्रित करूंगा और गुरू शिष्य संबंध में पूरी तरह से डूब जाऊँगा, 'तो यह आपको उस अवस्था तक पहुंचा देगा। ऐसा मत सोचिए कि आप नहीं जानते हैं कि उसमें कैसे डूबा जाए। बस एक परम प्रतिज्ञा ही काफी है। यह आपमें स्वतः हो जाएगा। गुरू और शिष्य के बीच की कोई बाधा बस उस प्रतिज्ञा पर, जो गुरू और शिष्य के स्थापित संबंध पर केंद्रित करने से खत्म हो जाएगी।

मैं यहाँ यह
प्रमाणित करने के
लिए नहीं हूँ कि
मैं ईश्वर हूँ। मैं
यहाँ यह प्रमाणित
करने के लिए हूं
कि आप ईश्वर
हैं।

गुरू के साथ संबंधित होने के पांच तरीके:

गुरू के साथ संबंधित होने के पांच भाव हैं। हर भाव के साथ एक अलग मार्ग खुलता है (प्रशस्त होता है) जो आपको स्वयं के समीप लाता है।

एक मार्ग है माँ का अपने बच्चे के साथ का भाव, गुरू की ओर अपने बच्चे की ओर देखने का भाव। यह वात्सल्य भाव कहलाता है- जिस तरह से यशोदा कृष्ण की मुंह बोली माँ उससे संबंधित थीं।

दूसरा भाव है बच्चे का अपने माँ के प्रति का। यह मातृभाव कहलाता है। जिस भाव से रामकृष्ण परमहंस देवी काली से जुड़े हुए थे, गुरू की ओर माँ की तरह देखना।

तृतीय भाव है मित्र का, गुरू की ओर अपने मित्र की तरह देखना। यह सखा भाव कहलाता है। जिस तरह से अर्जुन कृष्ण के साथ जुड़े थे।

अगला भाव है दास का। यह दास भाव कहलाता है। यह गुरू शिष्य के बीच वैसे संबंध का द्योतक है जिसमें शिष्य गुरू के प्रति एक स्वामीभक्त दास की तरह का भाव रखता है। यह वह भाव है जिस भाव से रामायण के कपिदेव हनुमान भगवान् राम के प्रति जुड़े थे।

अंतिम भाव है प्रेमी का। यह माधुर्य भाव कहलाता है। जिस भाव से गोपी राधा कृष्ण को देखती थी। जो भाव राधा रखती थी, यह प्रेमिका का भाव था। एक प्रेमिका का भाव किसी रूप में इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप पुरूष है या स्त्री। यह किसी रूप में शरीर से जुड़ी बात नहीं है। यह पूर्ण रूप से शरीर से परे की बात है। यह आत्मा की बात है।

अगर गुरू पुरूष हैं और आप भी, तब भी माधुर्य भाव हो सकता है। या अगर आप स्त्री है और गुरू भी स्त्री हैं तब भी माधुर्य भाव हो सकता है। माधुर्य भाव किसी रूप में लिंग से संबंधित नहीं है। यह लिंग अभिज्ञा से परे है। यह एक गहरा आत्मिक संबंध का भाव है।

अंतिम है महाभाव। यह सभी पांचो भाव का सम्मिलित रूप है और कुछ उससे ज्यादा! यही गुरू संबंध के बारे में सब कुछ है। कभी आपको गुरू के साथ अनुभव होगा वह आपके पुत्र है। कभी आपको अनुभव होगा वह आपकी माँ की तरह है। कभी आपको अनुभव होगा वह आपके मालिक है। दूसरे समय आपको अनुभव होगा वह आपके मित्र की तरह है। कभी आपको अनुभव होगा वह आपको राहत देने वाली प्रेमिका है। गुरू के साथ संबंध इन पांचो भाव का सम्मिलित भाव है और उससे कुछ अधिक।

आप गुरू के साथ इनमें से किसी एक भाव के साथ जुड़ सकते हैं, या इन पांचों के सम्मिलित भाव के साथ।

गुरू शिष्य संबंध की अवस्थाएँ-

गुरू शिष्य संबंध के कई स्तर हैं। प्रथम शुद्ध रूप से बुद्धि स्तर पर होता है, जो किसी भी चीज से ज्यादा संदेह पर आधारित होता है। अनेकों संदेह सभी समय आते रहते हैं। आप सोचते हैं 'ओह! वह मुश्किल से तीस वर्ष के लगते हैं, वह गुरू कैसे हो सकते हैं? वह उच्च स्तरीय शिक्षित या योग्य नहीं लगते हैं। वह कैसे हजारों व्यक्तियों को संबोधित पाते हैं? आपके पास आपका संदेह है। आप शंकालु हैं। शुद्ध बुद्धि के क्षेत्र से संबंध कभी नहीं घटते है।

कुचेला - भगवान श्रीकृष्ण के बचपन का मित्र जो गुरू व शिष्य के संबंध के लिये उदाहरण बने हैं।
रामायण - हिन्दू इतिहास या धर्मग्रंथ जो कि राजाराम के बारे में हैं। इसको प्रथम रूप में कवि साधू बाल्मीकि जी ने लिखा है।
राधा - गोपियों में प्रमुख महिला भक्तिन जो भगवान् श्रीकृष्ण से जुड़ी थी।

अगला चरण है बुद्धि से मेधा का। संदेह के ऋणात्मक भाव से आप इस भाव की ओर अग्रसर होते हैं कि क्यों न इस प्रोग्राम को सम्मिलित हुआ जाए और देखा जाए कि असल में यह व्यक्ति क्या कर रहा है?' सिवाय इसके साथ कि 'वह क्या कर सकते हैं?' आप इस ओर बढ़ते हैं कि 'मुझे लगता है इसका कुछ अर्थ है। किंतु न मैं इन पर विश्वास करता हूँ न हि अविश्वास, ठीक है, चलो मैं देखता हूँ।' विचार मेधा बनना शुरू हो जाता है।

फिर भी अगर आप भीतर देखना जारी रखते हैं, तो आप मेधा से भावनात्मक मेधा, जिसमें 60 प्रतिशत मेधा और 40 प्रतिशत भावना मेधा होती हैं। तब आपको अनुभव होगा कि गुरू एक अच्छे मित्र हैं। तब आप सोचते हैं, 'वह हमें कुछ, यहां वहाँ जब मुझे जरूरत होती है वह मार्गदर्शन कर सकते हैं। मुझे इसका भान है कि मेरा जीवन कैसा होना चाहिए, इसीलिए उन्हें मुझे सब कुछ शिक्षित करने की जरूरत नहीं है, किंतु जहाँ कहीं मुझे किसी निर्णय लेने की आवश्यकता का अनुभव होगा, मैं उनकी मदद ले लूंगा।' यह गुरू के प्रति मित्र की तरह देखने जैसा है। इसी को हम सखा भाव कहते हैं।

यह किसी छड़ी के सहारे लेकर चलने जैसा है। आप छड़ी का प्रयोग वहां करते हैं जहां सतह ऊँचा या नीचा होता है। उसके बाद, धीर-धीरे, जब आप किसी गंभीर समस्या से गुजरते हैं जैसे अवसाद या मन ह्रास होना, जब आप स्वयं की उनके शब्दों के सहारे कोई मदद नहीं कर पाते हैं, आप उनसे पूछते हैं, 'आपकी शिक्षा महान है, किंतु इस पल में उनका अनुकरण नहीं कर पाऊंगा। मैं क्या करूं?' तब वह आपकी मदद मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से भी करते हैं। आप अनुभव करते हैं कि आपको ज्यादा मदद की आवश्यकता है। तब आप उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं और उनकी मदद से आप फिर सीधे चलने लगते हैं। जब आप उनका हाथ पकड़ते हैं। उनके प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ती जाती है। अगर आपके पास बस छड़ी हो, तब यह मित्र भाव है, एक मेधा स्वरूप भावना। अगर आप उनका हाथ पकड़ना शुरू करते हैं, वह आपको उठाना शुरू कर देंगे, फिर धीरे धीरे वह भावनात्मक मेधा हो जाता है। इसी भाव को मैं माता या पिता की तरह अनुभव करना कहता हूँ।

एक मित्र से वह पिता या माता हो जाते हैं फिर धीरे धीरे, एकदम मंद गति से, वह संबंध गहरा होता जाता है। फिर अगर आप स्थिर होते हैं और सोचते हैं, 'वह बस मित्र नहीं हैं। वह बस वह व्यक्ति नहीं है। जो बस सलाह और विचार देते हैं। वह मुझे मेरी समस्याओं से भी उबारते हैं।

फिर धीरे धीरे, बार बार जब आप अपनी अपेक्षाओं से परे हर पल सहायता पाते हैं, उनके प्रति भाव ज्यादा भावनात्मक हो जाता है। वह आपको परिपूर्ण करते हैं। वह आपके हृदय को भर देते है। आपको उन्हें भूलने में समस्या होती है। यही वह पल है जब आपको एक दास की तरह नतमस्तक होने की आवश्यकता उनके समक्ष महसूस होती है, किसी लज्जा के साथ नहीं किंतु एक आदरणीय श्रद्धा के साथ उनके प्रति जिनके सामने आप अपनी संपूर्ण समस्याओं को रखने का भाव

रामायण - हिन्दू इतिहास या धर्मग्रंथ जो कि राजाराम के बारे में है। इसको प्रथम रूप में कवि साधू बालमीकि जी ने लिखा है। पाते हैं। यही वह भाव है जिस भाव से प्रसिद्ध भारतीय ग्रंथ रामायण में हनुमान अपने गुरू राम के प्रति समर्पित होते हैं। वह राम के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे। इस तरह के संबंध में एक गहरा भावनात्मक संबंध स्थापित होता है। यह भाव पहले वाले भाव से ज्यादा भावनात्मक होता है। यह 60 प्रतिशत भावनात्मक और 40 प्रतिशत मेधात्मक होता है।

फिर धीरे धीरे, आप भावनात्मक रूप से और गहरे होते जाते हैं और आप गुरू के कवच होते जाते हैं। उनका ध्यान आकर्षित करने, उनसे सहायता लेने के बजाय आप उनका समर्थन करना चाहते हैं। उन्हें प्रेम करना चाहते हैं और उनको सुनना चाहते हैं। आपका स्वभाव एक परिपालन करने वाली माँ का हो जाता है। यह पूर्ण भावना की अवस्था होती है। एक माँ का यह प्राथमिक दायित्व होता है कि वह अपने बच्चे का पूरा ख्याल रखे।

इन चारो मेधात्मक भावना, भावनात्मक मेधा और शुद्ध भावना मेधा अवस्थाओं, बुद्धि में आपका जीवन गुरू के जीवन से अलग और स्वतंत्र है। आप अपने जीवन के लिए, अपने जीवन को परिपूर्ण करने के लिए बस गुरू से मदद लेते हैं, बस।

जब भावनात्मक भाव पकता है तो आप अनुभव करने लगते हैं कि आपका जीवन गुरू के जीवन से अलग नहीं है। तब आप भावनात्मक स्तर से अस्तित्व स्तर की ओर अग्रसर होते हैं। आप उनका ख्याल रखने के लिए अपने आप को उनके लिए समर्पित करते हुए अनुभव करते हैं और अपने जीवन को उनके लिए समर्पित करते हैं। यह

अस्तित्व स्तर पर घुलना होता है, यह माँ और बेटे के भावनात्मक संबंध से भी ज्यादा मजबूत होता है। यह गहरे प्रेम का संबंध है, बिना किसी लिंग बोध के। यही माधुर्य भाव कहलाता है, एक भावनात्मक और अस्तित्व स्तरीय भाव का मिश्रण।

जब माधुर्य भाव गहरा होता है, अचानक आप अनुभव करते हैं कि वहाँ अब कुछ भी 'वह' और 'तुम' नहीं है। वहाँ अब कोई दो भिन्न व्यक्तित्व नहीं है। आप और वह एक और समान हैं। आप महा भाव का अनुभव करने लगते हैं। अपने आप को आप गुरू की तरह अनुभव करने लगते हैं। आप परम अवस्था का अनुभव करते हैं– तत् त्वम् असी–तुम वही हो।

जब आप खुले होते
हैं, तो गुरू एक
ऐसी जीवंत ऊर्जा हैं
कि आप परिवर्तित
होंगे। आप एक नई
ऊर्जा होंगे ।

प्रथम बुद्धि, फिर मेधा, फिर 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत भावना, फिर 60 प्रतिशत भावना और 40 प्रतिशत मेधा, फिर शत् प्रतिशत भावना, फिर 60 प्रतिशत भावना और 40 प्रतिशत अस्तित्व, फिर शत प्रतिशत अस्तित्व।

इस तरह चरणबद्ध ढंग से आप गुरू शिष्य संबंध में विकसित होने लगते हैं और उसे अनुभव करने लगते हैं। किंतु किसी समय पर, कोई एक भाव किसी दूसरे से प्रबल हो सकता है।

हर एक कोई ऊर्जा में सामूहिक रूप से विकसित होता हैं फिर भी गुरू के साथ हर किसी का संबंध एक अलग होता है। यही इसकी सुंदरता है। चाहे वह दास भाव हो, मालिक और नौकर की तरह का संबंध जैसा कि राम और हनुमान के बीच था, या वात्सल्य भाव हो, माँ का प्रेम, जैसा कि कृष्ण और यशोदा के बीच था, या सखा भाव मित्रता का, जैसा कि कृष्ण और अर्जुन के बीच का, या मातृ भाव हो बच्चे का माँ के प्रति भाव, जैसा का रामकृष्ण परमहंस का देवी काली के प्रति, या माध् ुर्य भाव हो, प्रेमिका का प्रेम, जैसा कि कृष्ण और राधा के प्रति, हर भाव, वह भावना, उस संबंध के लिए खास है, गुरू और शिष्य के बीच। हर शिष्य गुरू के साथ सत्य की खोज में उस पथ पर विकसित होता है जो उसके विकास के लिए सर्वोत्तम है।

गुरू के साथ कैसे रहें- पुरा खुला:-

जब आप गुरू के साथ होते हैं, तो पूरी तरह से खुलकर रहें। जमें न रहें। समझिए की जीवन तर्क से कहीं ज्यादा है। तर्क से परे हैं और पूरी तरह से खुले और सचेत रहें।

जब आप लेट गो करते हैं और खुले हैं, तो गुरू एक ऐसी जीवंत ऊर्जा होते हैं कि आप रूपान्तरित होंगे। आप एक नए जीव होंगे। आप एक नई ऊर्जा होंगे और आप एक नई चेतना होंगे।

मैं बस एक वक्तत्व में कह सकता हूँ: आप नवीन होंगे। आप 'नवीन' और स्पष्ट होंगे, आप एक 'नाभिक' (न्यूक्लीयर) होंगे।

आप हल्का महसूस करेंगे। आपने ट्यूमर का भार खो दिया होगा जो आप लेकर चल रहे थे किंतु वह आपका अंग नहीं था, वह आपकी एक बाधा थी। वैसा कुछ जो आपका अभिन्न अंग है वह कभी आपके लिए कोई बाधा नहीं होगा। अगर वह बाधा है तो वह कभी आपका अंग नही हो सकता है। इसीलिए बस खुल जाइए जिससे कि गुरू शल्यक उस ट्यूमर को जो आप जीवन दर जीवन ढो रहे हैं, हटा सकें।

जब आप गुरू के साथ होते हैं तो पूरी तरह से रहें। यह इस बात का प्रश्न नहीं है कि आप गुरू जो कहते हैं उससे सहमत या असहमत हैं। आपको सहमति और असहमति से परे जाना है। जब आप सूर्योदय देखते हैं, तो क्या आप कह सकते हैं कि आप उससे सहमत या असहमत हैं? नहीं। यह बस यही बात है। इसी तरह, गुरू भी बस है, यही बात हैं। एक बार जब वह भावना आपका अंग हो जाती है, तो आपकी ओर से कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। तब आपने गुरू को अपने आप को उजागर करने की सहमति दे दी है।

एक शिष्य होने का अर्थ है गुरू के प्रति पूरी तरह से खुले रहें, किसी भी रूप में भयभीत न रहें, अपने आप को किसी रूप से छुपावें नहीं, बल्कि पूरी आस्था से मन की गहराई से पूरी तरह से प्रमाणिक रहें।

एक शिष्य होने का
अर्थ है गुरू के प्रति
पूरी आस्था से मन
की गहराई से पूरी
तरह से प्रामाणिक
रहें।

तब गुरू अपना कार्य आप पर कर पायेंगे। वह आपको उस दिशा में अग्रसर करेंगे जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा कि आप उस कार्य को करने में सक्षम हैं। वह आपको उन क्षणों और परिस्थितियों के लिए प्रेरित करेंगे जिनसे आप अन्यथा डरते। वह आपकी

सीमाओं को सतत् बढ़ाएंगे जब तक कि आप अंत में यह अनुभव कर लेते हैं कि वहाँ अब कोई सीमा नहीं है, वहाँ कोई अंत नहीं है। तब आप भी उनकी तरह हो जाएंगे। तब आप भी पूर्ण रूप से मुक्त हो जाते हैं, सीमारहित परमहंस!

आपको बस यही करना है कि आप गुरू के प्रति, सृष्टि के प्रति पूरी तरह से खुले रहें। जब आप खुले होते हैं, तो आप गुरू के प्रति श्रद्धा रखते हैं। यही श्रद्धा सब कुछ है जिसकी जरूरत है आपके और सृष्टि के बीच की सुंदर सेतु के निर्माण के लिए।

एक लघु कथा:-

एक शिष्य गंगा नदी में गिर गया। उसके गुरू गंगा के तट पर बैठे हुए थे। उनको देखने पर वह शिष्य चिल्लाया, 'मुझे बचाइए! मुझे बचाइए! ईश्वर, मुझे बचाइए! गुरू, मुझे बचाइए!

गुरू ने उत्तर दिया, 'मूर्ख! खड़े हो जाओ!' अपने आप को बचाओ।' वह शिष्य प्रति उत्तर में चिल्लाया, 'मुझे अपना दर्शन बाद में पढ़ाइयेगा। पहले मुझे बचाइये। मेरा जीवन खतरे में है। बस मुझे बचाइये!'

वह गुरू हिले भी नहीं। उन्होंने दोहराया, 'मूर्ख! अपने आपको बचाओ! खड़े हो जाओ।' वह शिष्य चिल्लाया, 'मैंने सोचा' आप मेरे गुरू हैं। मुझे बचाइये, मुझे बचाइये!' अब वह गुरू जोरों की आवाज में चिल्लाये, 'मूर्ख खड़े हो जाओ!' वह शिष्य डर गया और खड़ा हो गया..... और देखा कि वह पानी कमर तक ही था!।

आप भी संघर्ष करते हैं क्योंकि आपभी 'पानी में गिर गए हैं' किंतु नहीं समझ पाते हैं कि वह आपके कमर तक ही है! यह तभी हो पाता है जब आप गुरू की बात सुनते हैं और खड़े हो जाते हैं, तभी आप समझ पाते हैं कि पानी आपके कमर तक ही है और आप बस निश्चिंत हो पाते हैं। वह सभी चिंताएं जिसके बारे में आप सोचते हैं कि वह आपके जीवन को बर्बाद कर रही हैं, वह असल में कहीं होती नहीं हैं। वह ज्यादातर बस आपकी कल्पनाओं में होती हैं। वह कभी सत्य नहीं होती हैं।

इसीलिए समझिए, जब मैं कहता हूँ 'मैं ख्याल रखूँगा।' असल में मैं आपको वह छड़ी दे रहा हूँ जिसके सहारे खड़े होना है। जब गुरू कहते हैं, 'मैं ख्याल रखूँगा, 'अगर आप संदेह करते हैं, आप बस खड़े होने का अवसर चूक जाते हैं।

गुरू के उपस्थिति में अपने संस्कारों को जलायें:

इसीलिए मैं सदा कहता हूँ, जब आप संचित स्मृति में फंसते हैं। बस गुरू की छत्रछाया में रहें। आप पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे

परमज्ञानी गुरू रमण महर्षि के जीवन से एक सुंदर दृष्टांत:

एक शिष्य था जो रमण पुराण लिख रहा था, रमण महर्षि की गुणगान गाथा। किंतु उसे 'लेखकीय रोड़ा' का सामना करना पड़ा और एक जगह वह रूक गया। जब आप अहम के साथ लिखते हैं तो लेखकीय रोड़ा का सामना करना पड़ता है। किसी तरह वह शिष्य रमण महर्षि के पास आया और बोला, 'भगवान, मैं आगे नहीं लिख पा रहा हूँ, कृपया मेरी मदद करें।' भगवान ने कहा, 'वह पन्ना रख दो और जाओ, मैं तुमसे बाद में बातें करूंगा।'

उस शिष्य ने कागज रख दिया और बाहर चला गया। अगले दिन जब वह आया, उसने देखा कि सारा पद पूरा हो चुका था! रमण महर्षि ने खुद 300 पंक्तियां लिखी थी। जब वह पुस्तक छपी, उस लेखक ने उक्तियों के बीच उन 300 पंक्तियों को लगा दिया और उसके नीचे एक पंक्ति लिखी, 'ये तीन सौ पंक्ति भगवान् के द्वारा खुद लिखी हुई हैं।'

भगवान् ने उस पुस्तक को देखा और पूछा, 'ओह! तो अन्य पंक्तियाँ आपके द्वारा लिखी गयी हैं? ठीक है!'

उस शिष्य ने बाद मैं कहा, 'मेरे अंदर कुछ फूट पड़ा। जब उन्होनें ये बात कहीं। आँसू बहने लगे, और मैं बस भगवान के पैरों पर गिर पड़ा और फिर कभी नहीं उठा।'

बस एक व्यंग्य शिष्य मुरुगनार के परमज्ञानी बनने के लिए काफी थीं।

समझिए, मुरुगनार की लेखक के अहम की एक संचित स्मृति की तरह आप भी बहुत सी संचित स्मृतियों को लेकर चलते हैं। जब आप गुरू की उपस्थिति में संचित स्मृति में फंसते हैं तो आप उसमें पूरी तरह मुक्त हो जायेंगे।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह संचित स्मृति आपको यह भी स्वीकार नहीं करने देगी कि आपके पास संचित स्मृति भी है। वह अपने आपको सत्यापित करने की कोशिश करेगी क्योंकि वह उसके अस्तित्व का प्रश्न है।

इसीलिए मैं सदा कहता हूँ, जब आप संचित स्मृति में फंसते हैं, जब आप क्रोध, लालसा, लोभ, भ्रम, अवसाद या जलन के इस शक्तिशाली प्रज्ञाहीनकर्ता के प्रभाव में आते हैं तो कभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। बस गुरू की छत्रछाया में रहें। उस विलक्षण अवसर को चूकिए नहीं। आप पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और आप उससे उबरने में सफल हो जाएंगे। गुरू से कभी बचिए नहीं जब कि आप संचित स्मृति के बंधन में फंसे हुए हैं।

जब कभी कोई अवसाद से घिरा होता है और वो मुझे छोड़ कर जाता है तो मुझे उस पर दया आती है। इसलिए नहीं कि मेरे मिशन में एक व्यक्ति कम हो जाएगा। नहीं, कतई नहीं! ऐसा इसलिए क्योंकि वह मुझे अवसाद की अवस्था में छोड़ता है। अगर यही व्यक्ति जब खुश है तब अगर मुझे छोड़ता है, तो ठीक है। यह सामान्य संबंध है। वह मुझे अपने साथ ले जाएगा जहां कहीं वह जाएगा। किंतु अगर वह अवसाद की अवस्था में है, न सिर्फ वह उसे विकीर्ण करेगा, बल्कि वह कभी उस संचित स्मृति से भी नहीं उबर पाएगा। वह उसके लिए एक गंभीर घाव का रूप ले लेगा जैसे कि गर्म दूध से जली हुई कोई बिल्ली। वह कभी दूध के नजदीक नहीं जाएगी।

कभी किसी चीज का निर्णय नहीं लीजिए जब आप उदास हों। उदास मनःस्थिति स्वभाविक रूप से आपके लिए दृश्य को विकृत कर देगी। वह

रमण पुराण - जीवन मुक्त गुरू रमण महर्षि के बारे में लिखी कहानियाँ।
भगवान् - एक गुरू के लिये उपयोगी सम्मानजनक शब्द इसका सामान्य अर्थ, मंगलमय है।
गुरूगनार - जीवन मुक्त गुरू महर्षि रमण के शिष्य जो कि तमिल कवि हुये हैं। उन्होंने रमण पर बहुत से पद लिखे हैं।

सही अवस्था नहीं होती है किसी निर्णय लेने की। आपको अच्छे मनोभाव की प्रतीक्षा करनी चाहिए जब चीजें और स्पष्ट हो जाएगी। कभी भी जब आप प्रफुल्लित मनोभाव में होते हैं तभी कोई बड़ा निर्णय लीजिए। जब आप सकारात्मक मनःस्थिति में होते हैं। उसी तरह जैसे आप कोई भी निर्णय दिन के उजाले में लेते हैं जब आप जगे होते हैं, और न कि रात के अंधेरे में जब आप सोये होते हैं, उसी तरह इसका भी उसी समय निर्णय लीजिए जब आप सजग हैं और तब नहीं जब आप विपत्ति में हैं।

एक दम स्पष्ट रहें, ह्रास मनःस्थिति भी उसी तरह खत्म हो जाएगी जैसे कि उत्साहित मनःस्थिति।

यह मन का
स्वभाव एक
पहिये के समान
हैं। जो नीचे है,
उसे ऊपर आना
है।

यह मन का स्वभाव है,
यह एक पहिये के समान
हैं। जो नीचे है, उसे
ऊपर आना है। न ही
नीचे, न ही ऊपर को
एक दूसरे से ज्यादा सही
कहा जा सकता है। वे
दोनों वहीं हैं, बस।
सकारात्मकता पर ज्यादा
विश्वास एक चुनाव है जो आपके पास है।

जब कोई अवसाद की अवस्था में या ह्रास मनःस्थिति में, छोड़ने का निर्णय लेता है, तो समस्या यह है कि जब उसका मन उच्च, उत्साहित मनःस्थिति को पाएगा और जब वह होगा तो वह अपने निर्णय पर पछताएगा। तब उसके लिए लौटना मुश्किल होगा क्योंकि तब वह अपराध बोध से ग्रस्त हो जाएगा और फिर लौटने के लिए अपने आप को योग्य नहीं समझेगा।

मैं सदा लोंगो से कहता हूँ, तब मत जाओ जब तुम अवसाद की अवस्था में होते हैं। अगर तुम अवसाद में हो, तो वह मेरे इर्द गिर्द रहने का उचित समय है। जब तुम संचित स्मृति की अवस्था में होते हो तब अगर मुझसे दूर जाने की कोशिश करते हो तो वह उसी तरह है जैसे तुम बीमार हो और डाक्टर के पास नहीं जाना चाहते हो! वह वास्तव में डाक्टर के साथ रहने का उचित समय होता है।

गुरू और अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति जागृत होना:

समझिए, शिष्य अपनी अज्ञानता के बारे में कभी नही जान पाएगा क्योंकि वह अंधकार में है। उस व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है जो प्रकाश में, उजाले में है, न कि उसकी जो अंधकार में है।

एक लघुकथा:

एक जन्मजात अंधा आदमी हिमालय में विचरण कर रहा था। वह अपने आप को रास्ता दिखाने के लिए छड़ी खोज रहा था, वह एक ठण्ड से' जमे हुए सांप पर गिरा। उसने सोचा कि वह एक छड़ी है और उसका प्रयोग करने लगा।

एक परमज्ञानी गुरू ने यह देखा और वह चिल्लाने लगे, 'मूर्ख! यह एक सांप है, इसे छोड़ दो, 'वह अंध आदमी चिल्लाने लगा, 'नहीं! मुझे लगता है आपके पास छड़ी नहीं है, इसीलिए आप मुझे इसे छोड़ने के लिए कह रहे हैं जिससे कि आप इसे उठा सकें!'

गुरू ने कहा, 'मूर्ख, मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। तुम जो लिये हुए हो वह छड़ी नहीं है, यह एक सांप है। जल्दी ही सूर्य उगेगा, और यह सांप जीवंत हो जाएगा और यह तुम्हें डंस लेगा।' वह

अपने जीवन में एक गुरू के लिए जागना और कुछ नहीं बल्कि अपने जीवन में इस गहरे लालसा और उद्देश्य के लिए जागना है।

अंध आदमी उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। तब उस गुरू ने कहा, 'इसके बावजूद कि तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है, तुम्हें बचाना मेरी जिम्मेदारी है।' इसीलिए उसने उसके हाथ से सांप छीन लिया और उसे बाहर करने की कोशिश करने लगा। वह अंध व्यक्ति उसी छड़ी से गुरू को पीटने लगा।

किंतु गुरू ने कहा, 'उसके बावजूद कि तुम मुझे मार रहे हो, यह ठीक है। तुम्हें बचाना मेरी जिम्मेदारी है क्योंकि तुम अज्ञानी हो।' उसने सांप ले लिया और उसे फेंक दिया।

आप नहीं जानते हैं कि आपने कितने जन्मों संघर्ष और प्रार्थना की है एक गुरू को पाने के लिये। आप अपनी सच्ची कामना के बारे में भी सजग नहीं हैं। एक गुरू का आपके जीवन में होना कोई मजाक नहीं है। आप खुद स्वयं नहीं जानते हैं कि आपने जीवन में कितना संघर्ष किया है और गहन प्रार्थना की है एक परमज्ञानी जीवित गुरू के लिए। अपने जीवन में एक गुरू के लिए जागना और कुछ नहीं बल्कि अपने जीवन में इस गहरी अभीप्सा और उद्देश्य के लिए जागना है।

जीवन के मनोवैज्ञानिक नाट्य का अंतः

आपके सभी संबंध मात्र चरित्र हैं और जीवन बस एक नाटक है। कृपया स्पष्ट रूप से समझें, जो कुछ भी संबंधों के रूप में होता है वह एक मनोवैज्ञानिक नाट्य है।

आपको यह सत्य समझना चाहिए कि आप एक परिवार में जन्म लेते हैं जहाँ कोई आपका माता, पिता, भाई और बहन है और आप उनके साथ एक पारिवारिक संबंध का नाटक खेलते हैं। आपने बच्चों को गुड़िया के साथ खेलते देखा होगा। बच्चे के पास कुछ गुड़िया होगी वह एक को पिता बना देगा, दूसरे को माता, उसी तरह दो और को भाई और बहन बना देगा। फिर वह उनके जीवन का एक दिन खेल पाएगा।

वह फिर ऐसे बोलेगा जैसे कि पिता काम पर जाता है, ऐसा दर्शाएगा कि माँ रसोई में कोई पकवान बना रही है। दिखाएगा कि भाई स्कूल जा रहा है और बहन स्कूल जाने से मना कर रही है। वह बच्चा यह सब भूमिका खुद निभाएगा और पूरे खेल का आनंद उठाएगा।

अब बस अपने जीवन को देखिए। आप ज्यादा से ज्यादा परिग्रह करना चाहते हैं, चाहे वह संबंध के रूप में हो या फिर भौतिक चीजों का। आप चल या अचल संपत्तियों को बढ़ाने की कोशिश करते हैं और अचानक फिर वह नाटक आपके मृत्यु के साथ खत्म हो जाता है।

फिर से आप किसी दूसरे परिवार में दूसरे माता, पिता, भाई और बहन के साथ जन्म लेते हैं और फिर एक बार वही खेल खेलते हैं। हमारा संपूर्ण जीवन उस बच्चे के गुड़िये के खेल से अलग नहीं है। यही जीवन का मनोवैज्ञानिक नाटक है। वह जिसने पूरे गुरू शिष्य संबंध का अनुभव किया है, उसके जीवन में यह मनोवैज्ञानिक नाटक फिर नहीं होगा।

समर्पण – परम विधि:

भगवत गीता में, अर्जुन पूरी तरह भ्रमित हैं कि उसे कौन से मार्ग का अनुकरण करना चाहिए। कृष्ण के द्वारा अंतिम अध्याय में दिया गया परम ज्ञान ही परम सत्य को पाने की सर्वोत्तम विधि है। विभिन्न विधियों जैसे ध्यान, भक्ति और ज्ञान का ज्ञान देने के बाद अंत में कृष्ण सीधे, निश्चित और परमविधि का खुलासा करते हैं, वह है समर्पण का।

बहुत ही स्पष्ट रहें, जब आप एक परम ज्ञानी गुरू के समक्ष समर्पण करते हैं तो असल में आप उसके समक्ष समर्पण करते हैं जिसके पास अहम नहीं हैं, पहचान नहीं है, इसीलिए उसका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। वह सृष्टि के साथ एक और तरंगित है। उसके हाथ को पकड़कर आप उनसे उस आनंद के सागर में जाने की बात करते हैं जिसमें वह खुद हैं।

चिंता और तनाव तब आता है जब आप सोचते हैं कि आप कर्ता हैं। आप जल्द ही थक जाते हैं। किंतु जब आप दायित्व बोध को उस परम ऊर्जा पर सौंप देते हैं और अपना कार्य आनंद पूर्वक करते हैं, तो आप असीम निश्चिंतता का अनुभव करते हैं।

एक लघुकथा:

एक बैंक मैनेजर था जो हर रोज कैश
अपने साथ घर ले जाता था और फिर अगले दिन
उसे अपने साथ लाता था। वह ऐसा एक महीना
तक करता रहा और फिर आगे नहीं कर पाया।

उसने अपने आप को घर लौटते समय सारे रास्ते में कांपता हुआ पाया और अपने जिम्मे में सारे पैसे पाकर सो नहीं पाया। अंत में उसने अपने बॉस से कहा कि उसे इस काम से छुटकारा दिया जाए क्योंकि अब और ज्यादा वह इस चिंता को ढो नहीं सकता है।

उसके बॉस ने उससे कहा कि रकम खो भी जाती है तो भी उस पर जिम्मेदारी नहीं आएगी और उसकी नौकरी रहेगी। वह मैनेजर उस दिन से चैन का नींद सोया।

उसमें क्या अंतर
आया? वह वही कार्य
करता रहा, किंतु अब
वहाँ चिंता और तनाव
क्यों नहीं था? क्योंकि
अब जिम्मेदारी उच्च
अधिकारी पर थी, बस।
वह वह करता रहा जो
वह कर रहा था।

भगवान् कृष्ण के
द्वारा अंतिम
अध्याय में दिया
गया परम ज्ञान ही
परम सत्य को
पाने की सर्वोत्तम
विधि है।

जब आप उच्च ऊर्जा के समक्ष समर्पण करते हैं, आप कभी थके और ऊर्जाहीन अनुभव नहीं करेंगे क्योंकि आप सीधे उससे जुड़े हुए हैं जो अनंत ऊर्जा के साक्षात् रूप है। समर्पण की यही सौगात है।

समर्पण के तीन स्तर:

अब मैं आपको समर्पण के तीन प्रकारों के बारे में बताता हूँ। बुद्धि का समर्पण, भावनाओं का समर्पण और आपकी इन्द्रियों का समर्पण।

प्रथम है बुद्धि का समर्पण जिसका अर्थ है गुरू की बुद्धि पर अपनी बुद्धि से ज्यादा श्रद्धा होना। यही बौद्धिक समर्पण है। इस चरण में, आप उस जीवन पद्धति का अनुकरण करते हैं जो गुरू आपको दिखाते हैं।

दूसरा है गुरू की भावनाओं पर अपनी भावनाओं से ज्यादा विश्वास करना। इसका अर्थ है यह विश्वास करना कि गुरू के साथ संबंध परम संबंध हैं, अन्य किसी संबंध से अधिक। अगर भगवान आपके समक्ष प्रकट होते हैं और आपसे इस ग्रह पृथ्वी पर आपके सिवा किसी अन्य व्यक्ति के जीवित रहने का चयन करने को कहते हैं, आप किस का चयन करेंगे? अगर आप गुरू का चयन करते हैं, तो भावनात्मक समर्पण आप में हो चुका है।

निश्चित रूप से गुरू कभी खत्म नहीं हो सकते हैं, किंतु यह अलग बात है! कभी नहीं सोचिए कि आपने उन्हें चुना है, इसलिए वे जीवित है। वो जीवित रहेंगे चाहे आप उन्हें चुनिये या नहीं।

अगर आप अनुभव करते हैं कि गुरू के प्रति आपकी भावना किसी भी भावना से ज्यादा प्रबल है तो आपके अंदर भावनात्मक समर्पण हो चुका है। बिल्कुल स्पष्ट रहें, 99 प्रतिशत व्यक्ति प्रथम चरण में ही रहते हैं। सिर्फ कुछ ही व्यक्ति गहरे दूसरे (द्वितीय) चरण में बढ़ पाते हैं। बाकी वहीं खड़े रहते हैं जहाँ हैं।

तीसरे तरह का समर्पण हैं इन्द्रियों का समर्पण।

भगवान श्री कृष्ण के जीवन में एक सुंदर घटना घटी।

महाभारत के युद्ध के बाद, जब श्री कृष्ण और अर्जुन आराम कर रहे थे, श्री कृष्ण जी ने कहा, 'हे अर्जुन, वहाँ देखो, वहाँ एक हरा कौआ है!'

अर्जुन ने कहा, 'सुंदर! एक हरा कौआ!'

कृष्ण ने कहा, 'मूर्ख! यह काला है, हरा नहीं।'

अर्जुन ने कहा ''हां कृष्ण! काला है, हरा नहीं' श्री कृष्ण ने पूछा, 'तुम्हें क्या हो गया है? जब मैंने कहा हरा, तुमने कहा हरा। जब मैंने कहा काला, तुमने कहा काला, तुम्हारे साथ क्या हो रहा है?'

अर्जुन ने कहा, 'श्री कृष्ण, मैं ईमानदारी से कहता हूँ। मैं नहीं जानता हूँ कि उस कौए का रंग क्या है? किंतु जब आपने कहा हरा, मैंने उसे हरा देखा। जब आपने कहा काला, मैंने उसे काले रूप में देखा। मैं और कुछ नहीं जानता हूँ।'

अर्जुन की इन्द्रियां श्री कृष्ण पर विश्वास करती थीं। उन्हें गुरू की इन्द्रियों पर अपनी इन्द्रियों से ज्यादा विश्वास था।

प्लेसबो प्रभाव या अधिक?:

चिकित्सकीय रूप में, हमारे पास एक युक्ति है 'प्लेसबो प्रभाव।' मरीज उसमें नकली दवा लेता है किंतु उसे कहा जाता है कि वह असली दवा है, और वह बीमारी उसकी ठीक हो जाती है। किंतु हाल के शोधें ने दर्शाया है कि प्लेसबो प्रभाव ज्यादा प्रभावी है।

मैंने इटली के ट्यूरीन विश्वविद्यालय में हुए एक रोचक शोध के बारे में पढ़ा। उन्होंने एक प्रयोग किया जिसमें उन्होंने एक इलेक्ट्रोड को एक व्यक्ति से जोड़ा और उसे नियंत्रित विद्युत आघात दिया। पहले उन्होंने व्यक्ति के लिए दर्द के पैमाने को स्थापित किया न्यूनतम विद्युत करेंट जो वह महसूस कर सकता था और फिर उच्चतम करेंट जो वह बर्दाश्त कर सकता था इस आधार पर।

अब, विद्युत आघात देने से पहले, व्यक्ति के सामने एक लाल और हरी बत्ती जलती थी। हरे बत्ती का अर्थ था आघात हल्का है। लाल बत्ती का मतलब था आघात प्रबल होगा। अब उस व्यक्ति को 1 से 10 पैमाने पर अपने दर्द को महसूस कर दर्ज करना था, हल्के से तीव्र पर।

प्रतिभागी व्यक्ति को यह पंद्रह मिनट तक किया गया। अंत में उसने अनुभव किया कि शुरू में आघात तीव्र या जबकि अंत में आघात हल्का था।

किंतु आश्चर्य की बात थी कि असल में
यह उसके विपरीत था। अंतिम श्रृंखला के सभी
आघात तीव्र थे। तब कैसे उन आघातों को उससे
हल्का महसूस किया? हल्के आघात को देने से
ठीक पहले, वह प्रकाश जो उसे दिखाया गया था
वह हरा था जो दर्शाता था कि वह आघात जो
दिया जायेगा वह हल्का होगा।

इसीलिए उस व्यक्ति का मस्तिष्क पहले से तैयार था, पहले से वह व्यवस्थित था कि जो आघात पड़ने वाला है वह हल्का है। जब असल में वह आघात दिया गया, इसके बावजूद कि वह प्रबल था, क्योंकि उसका मस्तिष्क एक हल्के आघात की आशा कर रहा था उसके शरीर ने हल्के आघात का अनुभव किया।

इसीलिए शोधकर्ता अब कह रहे हैं कि प्लेसबो प्रभाव उससे ज्यादा गहरा है और उसका महत्व उससे ज्यादा है जितना कि पहले सोचा गया था।

उन्होंने पाया कि दवाओं का प्रभाव भी सदा प्रत्यक्ष नहीं होता है। उनका परिणाम अपेक्षाओं से प्रभावित होता है। डॉक्टरों ने पाया है कि अगर रोगी को नहीं बताया जाय कि उसे दर्द निवारक सूई दी जा रही है, जो उसे दर्द मिटाने के लिए दवा की ज्यादा मात्रा देनी पड़ेगी। जबकि अगर वह जानता है कि उसे दर्द निवारक दिया जा रहा है, तो बहुत कम मात्रा की उतना ही प्रभाव डालता है।

मन इतना शक्तिशाली होता है कि वह आपमें सीधे शारीरिक परिवर्तन ला सकता है। जिस प्रकार कि इन्द्रियों मन के प्रति समर्पित हो सकती है, उसी तरह इन्द्रियों दैविक चेतना के प्रति भी समर्पित हो सकती है। यही श्री कृष्ण और अर्जुन के दृष्टांत में हुआ। अर्जुन ने एक हरा कौआ देखा जब श्री कृष्ण ने उसे हरा कौओ देखने को कहा। आपकी इन्द्रियों आपसे कहती हैं कि आप मनुष्य हैं। किंतु मैं आपसे कहता हूँ कि आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। जब तक आप अपनी इन्द्रियों पर विश्वास करते हैं, आप मनुष्य हैं। जब आप अपने गुरू पर विश्वास करते हैं, आप अनुभव करेंगे कि आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। इसी परिवर्तन को मैं 'संज्ञान परिवर्तन' कहता हूँ।

गुरू - परम आनंदः

गुरू आपके जीवन में अंतिम विलास हैं। जब गुरू आपके जीवन में आते हैं, किसी दूसरे

| जब गुरू आपके जीवन में आते हैं, किसी दूसरी चीज की आपको जरूरत नहीं है। | |---|

चीज की आपको जरूरत
नहीं है। अगर वह नहीं
आते हैं, तो कोई भी दूसरी
वस्तु का उपयोग नहीं है।
वह हमारे जीवन में हमारी
आवश्यकतानुसार ज्ञान
लाने और उसे परिमार्जित
करने का माध्यम हैं।

जीवन ऊर्जा और गुरू दो भिन्न चीज नहीं हैं। गुरू बार बार यह सुंदर धारणा कि गुरू को अपने अंदर अनुभव करने पर जोर देते हैं। जब तक कि आप गुरू को अपने अंदर अनुभव नहीं करते हैं, आपको प्रतीत होता है कि आपको बाह्य संसार से गुरू की जरूरत है। एक बार ज्योंहि आप गुरू को अंदर महसूस करते हैं, आपको बाह्य संसार से गुरू की आवश्यकता नहीं होती है।

गुरू की उपस्थितिः

देखो, जब गुरू के साथ ध्यान विधि की जाती है, यह रसायन विधि हो जाता है। अगर आप इसे अकेले करते हैं तो यह ध्यान कहलाता है। जब इसको गुरू के साथ करते हैं, गुरू की उपस्थिति में, गुरू के मार्गदर्शन में, यह स्वर्ण रसायन हो जाता है। यह आपको उबालने जैसा है। यह प्रक्रिया इतनी जीवंत और प्रबल हो जाती है।

एक लघुकथाः

एक नवयुवती थी जो खाना बनाना नहीं
जानती थी। किंतु वह एक potluck dinner के
लिए कुछ बनाना चाहती थीं जिसमें वह जा रही
थी।

उसे पाक शास्त्र की एक पुस्तक मिली और डेजर्ट बनाने की कोशिश करने लगी। वह एक हाथ में किताब पकड़े हुई थीं। निर्देश कह रहा था, 'बर्तन को चुल्हे पर रखीये, 'उसने किया। फिर उसमें लिखा था, 'उसमें आधे कप मैदा दीजिए। उसने वैसा किया, फिर उसमें आधे लीटर पानी मिलायें, उसमें थोड़ा चीनी दें और उसे बीस मिनट तक मिलायें। उसने सभी निर्देशों को शब्दतः अनुकरण किया, किंतु बीस मिनट बाद भी कुछ नहीं हुआ।

क्यों? क्योंकि पुस्तक ने आग जलाने को नहीं कहा था।

इसी तरह जब आप स्वयं ध्यान करते हैं, कभी कभी आग जलाना भूल जाते हैं। गुरू की उपस्थिति ही अग्नि है। यह परिणाम की सुनिश्चितता को तय करता है, रसायन घटित होता है।

लोग मुझसे पूछते हैं, 'स्वामीजी, आप गुरू की उपस्थिति पर क्यों जोर देते हैं?' निश्चित रूप से CD या DVD पर आप मेरी बात सुन सकते हैं। किंतु जब आप यहाँ बैठते हैं, वह ईमानदारी (सत्यनिष्ठा) जो मेरी आँखों से प्रवाहित होती हैं, वह सत्य जो मेरी दैहिक भाषा व्यक्त करती है, वह आपको घेरेगा। आपको मिलेगा। आप उसे पकड़ पाएंगे, आप कौंध (क्लिक) महसूस करेगें एक संबंध, 'हाँ, वे सत्य कह रहे हैं।'

इसके बावजूद कि आप संदेह करते हैं, अचानक आप अनुभव करेंगे कि आपके तर्कों का आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं है। यह शब्द आपके अंदर तर्कों से परे होकर प्रवेश कर रहे हैं। ये तभी होगा जब आप गुरू की उपस्थिति में बैठते हैं। हम उसे उपनिषद् कहते हैं – बस गुरू के पास बैठना और उनके प्रति खुलना।

अपने आप को श्रद्धा के साथ खोलिये और अपने आपको श्रद्धा में डुबा दीजिये। आप पाएंगे कि गुरू वहाँ आपको संभालने के लिए खड़े हैं। अपने आपको बस मस्तिष्क से उतारिए और हृदय की खाई में गिर जाने दीजिये। गुरू वहाँ आपको संभालने, आपको परमज्ञानी बनाने के लिए होंगे।

उपनिषदः

उपनिषद् का अर्थ है 'बैठना'। जब कोई शिष्य गुरू की उपस्थिति में बैठता है तो वही अनुभव जो गुरू में हुआ है शिष्य में भी पुनः उत्पन्न होता है।

वह शिष्य जिसने गुरू को अनुभव किया है और जिसके अंदर गुरू पुनः जीवित हुए हैं, उन्होंने अपने अनुभवों को कि किस तरह यह प्रक्रिया उनके अंदर हुई, को लिखा है। शिष्य या गुरू किसी और ने उस बात को लिखा है कि कैसे यह अनुभव शिष्य के अंदर पुनः जीवित हुआ, क्या हुआ जब यह प्रक्रिया शुरू हुई, कैसे इसका अंत हुआ और क्या हुआ जब इसका अंत हुआ। यही रिपोर्ट उपनिषद् कहलाती है।

कैसे उपनिषद् घटित हुआ-

कारण और परिणाम से परेः

हमने कारण और परिणाम के नियम के बारे में सुना है। अगर आप किसी गेंद को गिराते हैं, तो वह नीचे गिरती है। अगर आप पानी को गर्म करते हैं, तो वह 100 डिग्री सेल्सियस पर भाप बन जाता है। अगर आप पानी में नमक डालते हैं, वह उसमें घुल जाता है। यह कारण - परिणाम कहलाता है। किसी भी कार्य का कोई खास परिणाम होता है। विज्ञान की नींव इसी कारण - परिणाम नियम पर है।

किंतु सृष्टि में बस यही एक नियम है। एक महत्वपूर्ण नियम जो हर समय कार्यरत रहता है वह है अंतः प्रज्ञा का नियम या जैसा कि दार्शनिक कार्ल जुंग ने कहा है, समस्वरता का नियम। यहाँ, ऐसा नहीं है कि कुछ होता है और उसके परिणाम स्वरूप कुछ और होता है। कुछ होता है और उसके संगत कुछ घटित होता है।

हम इस कारण- परिणाम के स्वरूप चीजों को देखने के अभ्यस्त हैं। हम कारण और उसके परिणामस्वरूप तत्काल प्रभाव के बीच संबंध देख सकते हैं। किंतु जीवन दृष्टांतों से भरा हुआ है जहाँ परिणाम कारण के इतने समय बाद घटित होता है कि हम उसे उसके असली कारण से संबंधित नहीं कर पाते हैं। यह ऐसा ही है जब आप पानी में पत्थर फेंकते हैं, आप त्वरित तरंगों को देख सकते हैं जो उस पत्थर के कारण होता है। किंतु अगर आप कुछ मिनट बाद आते हैं, तो आप बाद के तरंगों को देखते हैं, किंतु आप निश्चित रूप से नहीं कह सकते हैं कि उसका कारण क्या है।

आपने अपने जीवन में ऐसे दृष्टांतों का अनुभव किया होगा। आप अपने दोस्त को अपने प्रिय पकवान बनाने के बारे में कहने को सोचते हैं और आप उसके घर पहुँचते हैं और उसने वही बनाये होती है। वह बस अनुभव करती है कि उसे उस दिन वही पकवान बनाना चाहिए। यही एकलयता की शक्ति है।

यही होता है गुरू और शिष्य के बीच, मित्रों, प्रेमियों या दंपत्तियों के नजदीकी संबंधों से भी ज्यादा। क्योंकि गुरू - शिष्य संबंध सृष्टि में संभव सबसे गहरा संबंध है, यही परम प्रेम प्रसंग है।

यह सबसे ज्यादा रहस्यमय है क्योंकि यह तर्कों के संकीर्ण दायरों से परे हैं। असल में, जीवन तभी शुरू होता है जब आप किसी ऐसी चीज को स्पर्श करते हैं जो तर्कों से परे है, जो मन के द्वारा किसी सांचे में ढाला नहीं जा सकता हैं, किंतु जो आपके हृदय के तारों को झंकृत कर देता है। यह मन के तर्कों को अलग हटा देता है, जो सदा आलोचना किया करता है।

सही शिष्य वह नहीं है जो गुरू के कथनों के कारण शिष्य बना है, बल्कि गुरू जो है वह उससे शिष्य है। इसीलिए, सिर्फ गुरू के साथ बैठने से ही वह गुरू की धुन में रम जाता है। यही उपनिषद् है। यही सच्चा शिष्यत्व है। यह गुरू के प्रति खुलकर रहना है जिससे कि गुरू अपना प्रेम आप पर बरसा सकें और आप इसकी शान और दिव्यता के साथ इसे ग्रहण कर सकें और विकास कर सकें।

हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर परिवर्तन (शारीरिक और कार्यशैली परिवर्तन):

मन का अचेतन क्षेत्र सॉफ़्टवेयर की तरह है जिसे ध्यान से स्वच्छ किया जा सकता है। हार्डवेयर, मस्तिष्क खुद, इस नये सॉफ़्टवेयर को धारण करने के लिए दर्शन के द्वारा या गुरू के आशीर्वाद के द्वारा उस रूप में ढल जाएगा।

जब आप चेतन व अचेतन मन को ध्यान के द्वारा साफ करते हैं और अपने अंदर परिवर्तन लाते हैं, तो वह हार्डवेयर हो सकता है कि प्रथम दिन से उसे धारण और उसका प्रभाव कायम न रख सकें, अगर गुरू का दर्शन या आशीर्वाद होता है, तो वह हार्डवेयर भी उस प्रभाव को रखने के लिए बदल जाता है। अगर आप वह आशीर्वाद नहीं पाते हैं, सतत् ध्यान और शिक्षा क्रमशः उस हार्डवेयर के परिवर्तन में मदद करता है।

अगर वह हार्डवेयर पुराना है, तो ज्योही वह नया सॉफ़्टवेयर उससे डाला जाता है, तो वह हार्डवेयर भी क्रमशः नये रूप में परिमार्जित होने लगता है। फिर भी, अगर आप उस हार्डवेयर में त्वरित एक परिवर्तन (बदलाव) चाहते हैं तो दर्शन एक सही चीज है। वह सीधे हार्डवेयर को बदल देता है।

कभी कभी, नये सॉफ़्टवेयर को डाले बिना भी हार्डवेयर बदला जा सकता है और व्यक्ति सीधे नये सॉफ़्टवेयर का गुण दर्शाने लगता है। वह हो सकता है जब कोई शिष्य पूरी तरह से गुरू से खुला हुआ है। कभी कभी कोई शिष्य अकारण भी गुरू से प्रेम करने लगता है। वह शिक्षा से आकर्षित या उससे परिचित नहीं भी हो सकता है, वह ध्यान विधि से आकर्षित या उससे परिचित नहीं भी हो सकता है, किंतु वह बस प्रेम करने लगता है। अगर वह गुरू से अकारण ही प्रेम करता है, तो गुरू सीधे हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ़्टवेयर को भी बदल सकता है। वे शिष्य किसी तरह की शिक्षा और ध्यान के बिना सीखे भी उसके गुण को दर्शाने लगेंगे।

जैसा कि अब हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनो बाह्य संसार पदार्षीय संसार की ओर निर्देशित हैं। सॉफ़्टवेयर का चेतन स्वरूप शिक्षा को सुनकर अंतः संसार की ओर मुड़ना शुरू हो जाता है, और सॉफ़्टवेयर का अचेतन स्वरूप ध्यान की ओर मुड़ना शुरू कर देता है। किंतु इसके बावजूद कि सॉफ़्टवेयर अंतः संसार की ओर मुड़ता है, हार्डवेयर उसे नहीं संभाल पाएगा। तब स्वभाविक ही हार्डवेयर अपने असली स्वभाव को कायम रखने के लिए अपना पूरा प्रयास करेगा। अगर सॉफ़्टवेयर अत्यधिक प्रबल है और उसी रूप में रहता है तो हार्डवेयर बदल जाएगा। किंतु शिक्षा और ध्यान को पाने के तुरंत बाद, अगर दर्शन और आशीर्वाद भी लिया गया है, तो हार्डवेयर भी बदल जाएगा और

कार्ल जंग - बीसवीं शताब्दी के जाने माने मनोवैज्ञानिक व सिगमण्ड फ्रैड के समकक्ष "संग्रहित अचेतन" पर कार्य के लिये इनको सराहा गया है।

वह परिवर्तन को कायम रखने लगेगा। वह उसी
अनुभव को कायम रखने के लिए पूरी तरह तैयार
हो जाएगा।

DNA फैण्टम प्रभावः

यह एक रोचक शोध है जो हर्टमैथ इन्स्टीच्युट, USA (अमेरिका) के द्वारा किया गया था। इस प्रयोग में, प्रकाश फोटोन के गुणों को एक प्रकाश विकिरण चैम्बर में प्रयोग कर उसका अध्ययन किया गया था। वह रेखाचित्र एक खास प्लॉट की तरह दिखता था जो फोटोन के अनियमित गति को दर्शाता था।

अगला प्रयोग में एक DNA के नमूने को एक विकिरण कक्षा में रखा गया। अब वह बदला हुआ रेखाचित्र DNA और प्रकाश के फोटोन के बीच के अंतःक्रिया को दर्शा रहा था।

फिर उस DNA को उस कक्ष से हटा लिया गया। जब उस DNA को हटा लिया गया, आप सोचेंगे कि वह रेखाचित्र वही होगा जो DNA के रखने से पहले था, आश्चर्यजनकरूप से, DNA के हटाने के बाद का रेखाचित्र उससे पूर्णतः भिन्न था जो उस कक्ष में DNA के रखने से पहले था।

DNA के हटाने के बावजूद, उसने प्रकाश फोटोन के स्वभाव को प्रभावित कर दिया था। न सिर्फ उसके हटाने के तुरंत बाद बल्कि कुछ और दिनों तक, DNA का क्रमिक प्रभाव उस प्रकाश फोटोन पर पड़ता था।

एक दिलचस्प अवलोकन यह है कि यह प्रभाव चेतना के निम्न रूप के DNA के साथ नहीं देखा गया। इसीलिए इससे कोई भी निष्कर्ष निकाल सकता है कि किसी खास तरह की चेतना या किसी खास व्यक्ति की चेतना का प्रभाव सदा प्रवाहित होता रहता है और वह अपना खास प्रभाव छोड़ता है। हम यहाँ यह भी गौर कर सकते हैं कि प्रकृति में, उच्च अवस्था की चेतना, अपनी उपस्थिति मात्र से, अपने से द्वितीयक रूप की चेतना पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं।

(पूरा शोध पत्र http://twm.co.nz/DNA Phantom.htm)

अब आप सोच सकते हैं कि कैसे अति प्रज्ञाशील ऊर्जा, जैसे किसी परमज्ञानी चेतना अपने से द्वितीयक रूपी चेतना पर जो उसके चारो तरफ उपस्थित है, प्रभाव डालती है।

परिवर्तन को कायम रखने की ऊर्जाः

किसी परमज्ञानी चेतना की उपस्थिति में रहना सीधे हार्डवेयर को बदल देता है, क्योंकि वह परिवर्तित सॉफ़्टवेयर और संपूर्ण प्रक्रिया को कायम रखता है।

समझिए, परमज्ञान के साथ आपका शारीरिक अंतः स्वरूप भी बदलता है। जब कोई गुरू स्पर्श करते हैं, तो उन परमज्ञानी के शारीरिक अंतःस्वरूप का सॉफ़्टवेयर भी आपमें अंतःनिहित हो जाता है आपके शारीरिक अंतः स्वरूप को बदलते हुए। जब आप स्पर्श के समय पूरी तरह से खुले होते हैं, तो उस परमज्ञानी अंतः शरीर का सॉफ़्टवेयर भी आपमें अंतःनिहित हो जाता है। आपका शरीर समझता है कि वह अब जो है उससे अच्छा हो सकता है। आपकी जैविक स्मृति इस सीख को समझती है कि अच्छे अस्तित्व की संभावना वहाँ है।

डी.एन.ए. - डीऑक्सी रिबोनिक्लिक एसिड जीवित प्राणियों में अनुवांशिक कोड को संग्रहित करने वाली रचना।

वसुधैव कुटुम्बकम्ः

गुरू के प्रेम के साथ उनके शिष्यों के प्रति भी प्रेम आता है। वह अब और ज्यादा 'मैं' नहीं होता है, बल्कि 'हम' हो जाता है। उन शिष्यों के साथ एक सघन बंधन का विकास होता है, जो जैविक पारिवारिक बंधन से भी ज्यादा सबल होता है। यह कोई शर्त नहीं होती है सिवाय गुरू के लिए घनिष्ट प्रेम के परिधि पर प्रेम स्वतः पनपने लगता है। 'वसुधैव कुटुम्बकम्' श्री कृष्ण की दृष्टि कि संपूर्ण सृष्टि हमारा परिवार है, सत्य हो जाता है।

मेरी जिम्मेदारियों
का अनुभव कीजिए,
जो सृष्टि की
जिम्मेदारी है।

आप ऊर्जा में सामूहिक रूप से विकसित होने लगते हैं, फिर भी गुरू के साथ हर शिष्य का संबंध अलग होता है। यह संबंध हृदय या बुद्धि के साथ शुरू हो सकता है। शीघ्र ही वह अस्तित्व स्तर का प्रसंग हो जाता है। जब दो चेतना एक दूसरे में घुलते हैं, शिष्य का गुरू के साथ, विलय यही मुक्ति है, सदा रहने वाला आनंद।

जीवन मुक्ति गुरू के साथ रहना है...... यह इतना ही आसान है।

प्रश्न एवं उत्तर -

क्या गुरू शिष्य को चुनते हैं या शिष्य गुरू को:

प्रथम तथ्य, असल में वह शिष्य होता है जो गुरू को चुनता है, क्योंकि गुरू कभी चुनते ही नहीं है। गुरू बस बारिश करते हैं। वह पवित्र नदी गंगा की तरह हैं। वह बस प्रवाहित होते हैं। अगर आप चाहें, आप उस सरिता में प्रवेश करें, अपने आपको डुबाए या उसे पीयें या उसके साथ खेलें। आप जो चाहे वह कर सकते हैं। किंतु गंगा बस बहती है, वह चयन नहीं करती है। गुरू के साथ भी ऐसा ही है। गुरू एक चुनावरहित ऊर्जा हैं, चुनावरहित आनंद।

इसीलिए मैं कह सकता हूँ कि यह संबंध शिष्य के द्वारा स्थापित होता है। शिष्य के पास वह परम स्वतंत्रता है, गुरू शिष्य संबंध स्थापित करने की वह अंतिम स्वतंत्रता। स्थापित करने के बाद, उसके पास जो कोई स्वतंत्रता है वह खत्म हो जाएगी क्योंकि वह परमज्ञानी हो जाएगा। वह अंतिम कार्य जो तुम कर सकते हो, वह अंतिम चयन जो आप अपने जीवन में कर सकते हैं वह है अपने गुरू का चयन करना, बस। ज्योंही आप गुरू को चयन करते हैं, आप अपने स्वरूप में विलीन हो जाते हैं। तब आप एक व्यक्ति के रूप में और ज्यादा नहीं होते हैं। आप गुरू हो जाते हैं।

मैं कैसे आपका शिष्य बन सकता हूँ?:

असल में, अगर आप अनक्लच हैं, आप हमारे समुदाय में आ सकते हैं। अनक्लच होना आपको सीधे मुझसे जोड़ता है। एक अपार ऊर्जा आपके द्वारा प्रवाहित होने लगती है। अनक्लच होने से मेरा अभिप्राय क्या है? बिना किसी चीज या विचार या व्यक्ति में लिप्त हुये विश्रामपूर्ण रहना।

मैं सदा लोंगों से कहता हूँ कि वह व्यक्ति जो सिर्फ अपनी पीड़ा, दर्द का अनुभव करता है और मेरे पास उपचार के लिए आता है, एक भक्त है। वह व्यक्ति जिसे सिर्फ अपनी समस्याओं की शिकायत है, एक भक्त है।

वह व्यक्ति जो मेरे दर्द का अनुभव करता है और वह जिम्मेदारी लेता है जो मैंने ली है जैसे कि यह पूरा मिशन, एक शिष्य है।

वह व्यक्ति जो मेरी जिम्मेदारी लेने के बाद यह अनुभव करता है, 'किसी परमज्ञानी गुरू को दर्द कैसे हो सकता है? जिस किसी चीज को इस जिम्मेदारी को उठाने से पहले मैं दर्द के रूप में सोचता था वह दर्द नहीं है, यह नित्यानंद या परम आनंद है, 'तब आप पारिवारिक हैं। हमारे अंदर के लोग।

इसीलिए अब आप जानते हैं कि शिष्य कैसे बना जाता है। मेरी जिम्मेदारियों का अनुभव कीजिए, जो सृष्टि की जिम्मेदारी है। तब आप एक शिष्य बन जाएंगे।

कैसे कोई खोजने वाला जानता है कि वह
अपने गुरू के पास पहुँच गया है, या उसे
बहुत से गुरू की आवश्यकता हो सकती
है?

जब आप किसी गुरू के पास पहुँचते हैं, यह प्रश्न कि, 'क्या यह मेरे गुरू हैं या नहीं?' खत्म हो जाएगा। लोग मुझसे पूछते हैं, 'क्या हमें आपको गुरू स्वीकार करना चाहिए?' मैं उन्हें कहता हूँ,' कभी यह गलती नहीं करो। नहीं मैं कभी अपना प्रचार नहीं करता हूँ। मैं कभी आपको गुरू स्वीकार करने के लिए नहीं कह सकता।'

अगर मैं आपका गुरू हूँ तो आप में अपनी बुद्धि से परे कुछ होगा और आप कभी मुझे भूल नहीं पाएंगे। अब मैं चुनौती देता हूँ, अगर आप मुझे भूल सकते हैं, तो भूल जाइये। तो मैं आपका गुरू नहीं हूँ। आराम करें और अपनी जिज्ञासा को जारी रखें। आपको उचित गुरू मिल जाएंगे। चिंता नहीं कीजिए।

अगर आप मुझे नहीं भूल सकते हैं, तभी मैं आपका गुरू हूँ।

मैं सदा लोगों से कहता हूँ, मुझे कभी गुरू के रूप में स्वीकार नहीं करें। अगर मैं आपका गुरू हूँ, तो मैं सारा दिन सारी रात आपके मन में रहूँगा। मैं आपके स्वप्नों में भी रहूँगा। अगर मेरे विचार आपको दिन रात आते हैं तो मैं आपका गुरू हूँ।

लोग मुझसे पूछते हैं, स्वामी जी, क्या मुझे आपका स्मरण करना चाहिए? क्या मुझे आपका ध्यान करना चाहिए?' मैं उन्हें कहता हूँ, 'नहीं, मुझे भूलना आपके लिए समस्या होगा। मुझे याद करना समस्या नहीं होगी। तभी मैं आपका गुरू हूँ। अगर आप मुझे भूल सकते हैं, तो भूल जाइये और अपनी यात्रा जारी रखिए। वह आपके लिए अच्छा होगा।

अगर आप मुझे नहीं भूल पाते हैं तभी मैं आपका गुरू हूँ। यदि आपके मन के कोने में कहीं भी एक संदेह है, तो यह एक ठोस प्रमाण है कि मैं आपका गुरू नहीं हूँ। आराम कीजिए। संघर्ष नहीं कीजिए। पीड़ित मत हो। अपने आपको प्रताड़ित न करें। बस एक सुंदर विदाई लीजिए और जारी रखिए, चले जाइये। मेरा प्रेम, आदर और मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ है कि आप अपने गुरू तक पहुँच जाए, उस गुरू के पास जो आपके लिए हैं। खोज शुरू करें, आपको

अगर आप मुझे
नहीं भूल सकते हैं,
तभी मैं आपका
गुरू हूँ।

सही गुरू मिलेंगे। मैंने खुद बहुत से शिष्यों को बहुत से गुरूओं के पास भेजा है। मैंने बहुत से लोगों को उस तरह से मार्गदर्शन किया है। यह दुकान की तरह नहीं है। यह ऐसा नहीं है, आप मेरे दुकान में आए हैं तो आप किसी और दुकान में नहीं जा सकते हैं। यह व्यापार नहीं है।

मैं सदा लोगों से कहता हूँ कि इसके बावजूद कि आप मेरे शिष्य हैं, तब भी किसी और गुरू से सीखना न छोड़ दीजिए। सभी फुलवारियों से फूल चुनिए और अपने लिए एक सुंदर गुलदस्ता बनाइये। अंत में, जीवन को बेहतर बनाना है।

सर्वप्रथम यही प्रश्न कि आप मेरे शिष्य हैं कि नहीं, आपके अंदर नहीं आएगा अगर मैं आपका गुरू हूँ। अगर आपके अंदर यह संदेह है, तो एक दम स्पष्ट रहें, मैं आपका गुरू नहीं हूँ। अपनी खोज जारी रखें।

दूसरी चीज इसके बावजूद भी यदि आपका संदेह पूरी तरह से खत्म हो गया है और सोचते हैं कि मैं आपका गुरू हूँ और आपको लगता है कि आप पूरी तरह से जुड़े हुए हैं, तब भी विभिन्न स्रोतों से विभिन्न गुरूओं से सीखना मत छोड़िये। सभी संभव स्रोतों से सीखिये।