जीवनमुक्ति के लिये ध्यान तकनीकें
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
स्थिर ध्यान
1. तीसरा नेत्र ध्यानः-
संपूर्ण दुनिया को स्वप्नवत देखो और अपने भीतर उच्चतम् अंतः प्रज्ञा के प्रति जागृत होओ।
समयः-समय सीमा आवश्यक नहीं।
इस ध्यान को सोने के पूर्व करना है।
अपने बिस्तर पर सीधे बैठ जाइये। अपनी आंखों को बंद करके तीसरे नेत्र पर ध्यान लगाये, जो कि आज्ञा चक्र है, सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो आपके दोनों भौहों के मध्य में स्थित है।
आपको आज्ञा चक्र पर ध्यान रखना है, और अपने श्वासों के आवागमन को देखियें कैसे प्राणवायु आपके पूरे शरीर के भीतर बह रही है। कैसे आने वाले प्राण के द्वारा जादा ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश करती है, और श्वास को छोड़ने से कैसे पूरा शरीर विश्राम की अनुभूति करता है। उसको महसूस करें।
एकाग्र न होयें तनाव न लें, विश्रामपूर्ण तरीके से पूर्णतया सजग रहें। सिर्फ आज्ञा चक्र और आती जाती श्वांस के प्रति विश्रामपूर्ण सजगता में रहें। सिर्फ जागृत आवस्था में रहें, और पूर्ण आरामदायक अवस्था में आज्ञाचक्र में ध्यान को रखते हुए आती व जाती श्वांस को देखें।
अब लेट जायें और जब नींद आने लग तब भी तीसरे नेत्र के प्रति सजग रहें। अब आप सोने के लिये जा रहें है, ऐसा निश्चित करें कि अब मैं सोने के लिये जा रहा हूँ और आपको यह सजगता भी रखनी है कि कब आपकी चेतना सुप्त हो रही है। कब आप पूर्ण अंधकार में प्रवेश कर जाते हैं, फिर और गहरी निंद्रा में।
निंद्रा में जाने से यदि पहले आप तीसरे नेत्र के प्रति सजग हैं, इतना ही पर्याप्त है, क्योंकि आपके प्राण जागृत अवस्था में वहीं भ्रमण कर रहे हैं। जैसे ही आप निंद्रा में प्रवेश करते हैं प्राण तीसरे नेत्र से नीचे की ओर गति करना प्रारंभ कर देते हैं।
आगे आपको पूरे दिन जब भी यह याद आये सोचिए कि यह पूरा संसार वास्तविक नहीं है, आप सिर्फ स्वप्न देख रहें है, और आप जो भी देख रहें है, वह एक स्वप्न है। सजगतापूर्वक याद रखिये कि आप जो कुछ भी कर रहें है, जैसे कि खाना, सोना, चलना, पानी पीना, गाड़ी चलना और कार्यालय में बैठना, मात्र एक स्वप्न है।
तुरन्त, आप स्वयं से कहेंगें कि मैं कैसे यह सोचूं कि पूरा संसार एक स्वप्न है। यह संसार का तथ्य एक वास्तविकता है। कृपया बहुत स्पष्ट रहें कि तथ्य और सत्य में अन्तर है। सम्पूर्ण संसार स्वप्न हैं, आपके लिये तथ्य नहीं हो सकता क्योंकि जिस पैमाने से आप इस तथ्य को माप रहे हैं वह सटीक नहीं है।
जब आप इस तकनीक का अभ्यास करेंगे कुछ ही दिनों में आपको इन शब्दों के पीछे क्या सत्य छिपा है, आप उसको समझ जायेगें। यह आपको सत्य की ओर ले जायेगा। यह आपके विश्लेषक मस्तिष्क के लिये तथ्य नही है, लेकिन यह तथ्य है, और गहरे स्तर पर सत्य है।
इसलिये पूरे दिन भर जब भी याद आये स्वयं से कहें कि यह संसार स्वप्न है। जो भी मैं प्रत्यक्ष जान रहा हूँ, वह सपना है। और धीरे-धीरे आप देखेंगे कि यह पूरा प्रक्षेपण बस विलुप्त हो जायेगा। तब आप वह परदा देखें कि जिस पर यह सपना चल रहा था। अगले ग्यारह दिन इसका अभ्यास करें।
जो कुछ भी आपके सामने घटित हो रहा है, जो कुछ भी आपको अनुभव हो रहा है। यह सब बदलता हुआ सपना है। केवल इसे याद रखें। बस इतना ही।
एक महत्वपूर्ण बात जो आपको जाननी है कि कोई विचार जो आप लगातार पूरे ग्यारह दिन तक याद करते रहेंगे वह आपके स्वप्नावस्था में प्रवेश कर जायेगा। जब भी आप स्वप्न देख रहे होयेंगे आपको पता रहेगा कि आप स्वप्न में है और अगर आप यह जान गये कि आप स्वप्न देख रहे हैं। यह बात सपने में याद रख पायें कि आप सपना देख रहे हैं, आप जागृत हो जाएंगे।
ग्यारह दिनों के लिये लगातार यदि आप स्वयं से कहें कि आप डॉक्टर है, परन्तु वास्तव में आपका पेशा वकील का है, अपने सपने में आप स्वयं को डॉक्टर देखेंगे। यदि आप अपनी पहचान बदलना चाहते हैं, तो मात्र ग्यारह दिन पर्याप्त हैं, आप उस नई पहचान को व्यक्त करना प्रारंभ कर देंगे।
यदि यह विचार आपके अस्तित्व को, स्वप्नावस्था को भेद जाता है, आप अपने सम्पूर्ण अस्तित्व में अत्याधिक उपचारक प्रभाव का अनुभव करेंगे। मात्र एक यही अनुभव पर्याप्त है। आप अपनी रोजमर्रा के जीवन में बहुत अधिक संतुलित हो जाओगे। केवल इतना ही नहीं, अचानक आप देखेंगे कि जो भी आप सत्य समझते है, उसके लिये आप में उर्जा है। ऐसी परिस्थितियों जो आप सोचते थे कि आप उन्हें नहीं बदल सकते, बदलनी शुरू हो जायेंगी। इस परदे को जिस पर कि आप पूरा सपना प्रक्षेपित कर, देखते हैं, को मैं चेतना या प्राण कहता हूँ। जब आप यह परदा, जिस पर आप पूरा सपना प्रक्षेपित कर रहे हैं, देखना प्रारंभ कर देते है, आप उसी परदे को सपना देखते हुये भी सजगता से देख सकते हैं।
अगला प्रश्न जो मन पूछ सकता है, यदि मैं सपना ही देख रहा हूँ तब में लगातार कुछ क्यों करता रहूं? यद्यपि यह सपना है आप फिर भी कार्य कर सकते हैं। इसमें कोई गलती नहीं है। आप इसलिये नहीं करना चाहते हो कि आप स्वयं को गंभीरता से लेते हो। यदि आप यह याद रखें कि आप सपना देख रहे हैं, तब आपका करना या न करना किसी भी प्रकार से किसी चीज को नहीं बदलता है। तब आप विश्राम में होंगे और जीवन घटित होगा। आप जीवन के प्रवाह के साथ होंगे।
अचानक आपकी प्रज्ञा जागृत होगी। आप इस सत्य के प्रति जागरूक होंगे कि सब कुछ आपका प्रक्षेपण है। तब आप वही व्यक्ति नहीं रह जायेंगे क्योंकि आपने सत्य को जान लिया है।
2. सबको अपने में ही समाहित करें-
अपनी चेतना को विस्तृत करें-
समय:- 21 मिनट
पहला चरण- 2 मिनट
सीधे बैठिये! अब अपने शरीर की सीमा के पूर्णतः महसूस करें, स्पष्ट उस कमरे को देखें जिसमें आप बैठे हुये हैं।
दूसरी चरण- 5मिनट
अब आंखों को बंद करके कमरे को अपने भीतर
अपने एक भाग की तरह महसूस करें। आपका अंत
आकाश आपके शरीर की सीमा के पार विस्तृत
होकर कमरे को शामिल कर लिया है।
तीसरा चरण - 2मिनट
अपनी आंखें खोलियें बाहर जाइये और अपने आस-पास के इमारतों और वृक्षों को देखिये।
चतुर्थ चरण - 5मिनट
अब आंखों को बंद करें और अपने आपको को सभी इमारतों और वृक्षों तक फैला हुआ महसूस करें।
पांचवां चरण- 2मिनट
अपनी आंखों को खोले और खुले हुये आसमान को देखें।
छटवीं चरण -5 मिनट
अब आंखों को बंद करें और संपूर्ण आसमान को अपने अंदर महसूस करें।
यह एक बहुत ही शक्तिशाली ध्यान विधि
है सभी कुछ और सब को शामिल करने की, आपके
एक हिस्से की तरह। यह आपके दैनिक जीवन का
हिस्सा बन सकता है।
उदाहरण के लिये कार्य के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी अपना ही हिस्सा समझ कर अपनी सजगता का दायरा विस्तृत करिये। अपने काम करने, उसमें काम आने वाले उपकरण में अपने शरीर के दायरे को पूर्ण जागरूकता के साथ उसमें विस्तारित करें। कहें कि आप कम्प्यूटर में काम कर रहें है, आप कुर्सी में बैठे है, कम्प्यूटर टेबल पर हैं। कम्प्यूटर, कुर्सी, मेज और कार्यालय के स्थान को अपने ही हिस्से के रूप में शामिल करें। आंखें बंद कर इन सबको अपने हिस्से के रूप में महसूस करें।
अपने चारों ओर काम करने वाले सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और लोगों के समूह को भी अपने में महसूस करिये, आप अपनी स्वयं की चेतना को पूरे समूह की चेतना में फैलता महसूस करिये। अगर आपका पूरा समूह इस ध्यान विधि को करता है, तब व्यक्तिगत अहंकार बड़े ही सुदंर ढंग से आपका पिघल जायेगा।
3. अपने स्रोत को जानिये:
अपने अंदर उठने वाले विचारों के स्रोत को खोजने का प्रयास करिये, और परम स्रोत जो कि अस्तित्व है के प्रतिजागरूक हो जाइये ।
समयः- यहां पर लागू नहीं होता है।
जब आप केवल बैठते हैं, कुछ विचार आने लगते हैं, आप देखिये कहां से विचार उठ रहें हैं, और शरीर के कौन से अंग पर उस विचार द्वारा गति या अनुभूति हो रही है।
आप देखेंगे कि प्रत्येक विचार आपके शरीर के आंतरिक अंगों पर संवेदन उत्पन्न करते है। आप यह देखने का प्रयत्न करिये कि कौन सा विचार शरीर में क्या संवेदन उत्पन्न करने से संबंधित है। आप अपने आंतरिक अंगों पर होने वाले संवेदना पर ध्यान दीजिये, और अंग के वजह से मस्तिष्क से विचार उत्पन्न हो रहें है। ऐसा आपको प्रत्येक विचार के साथ करना है।
यदि आप इस तकनीक का प्रयोग करते हैं और आपको चौबिस घण्टे के भीतर क्लिक कर पाती है, तो यह तकनीक आपके लिये है, अन्यथा दूसरी तकनीक को अपनायें। यह तकनीक आपको प्रत्यक्ष जीवन मुक्ति का अनुभव दें सकती है।
4. पंख के जैसे अपनी पलकों का स्पर्श
करिये
इस शक्तिशाली तकनीक के द्वारा
कुण्डलनीशक्ति (संभावित शक्ति) जागृत होती
है, जो कि आपके अंदर पहले से ही है।
यह एक सुंदर तकनीक है, जिसके द्वारा
शरीर की संवेदनशीलता विकसित की जाती
है।
समयसीमाः-30 मिनट
अपनी आंखे
बंद करे और अपनी
तर्जनी उगली से पलकों
को कोमलता से छुए
जैसे कि पंखों को छू
रहे है। अगर आप चाहे
तो असली पंख का भी
उपयोग कर सकते है।
आँख को छूने से पंख
मुडना नही चाहिए
अगर यह मुड जाता
है तो मतलब कि आपने
आखों पर अधिक दबाव
दिया है। अधिक दबाव
इस विधि में काम नही
करता है। आपको
केवल एक पंख स्पर्श
देना है।


यह ऐसा है कि आप स्पर्श करते हुये भी स्पर्श नहीं कर रहे हैं। उसी तरह से अपनी अगुंली से अपनी आंखों को दबाये नहीं। अपने हाथ को संतुलित करें। और अपनी तर्जनी उंगली से आंख के कपोलों को स्पर्श करें। हो सकता है कि शुरू में आपका हाथ हिल-डुल सकता है। हो सकता है बहुत तेज या बहुत हलके से स्पर्श करें। या तो आप आंख के कपोलों को छू ही नही पा रहे है।
जब आप अपनी आंख को पंख के जैसे छूने में सफल हो जायेगे। तब आप देखें कि यह ऐसा है कि आपकी अंगुलियां पलकों पर है पर उन्हें दबा नहीं रही हैं। अपने हाथों को सही संतुलित रखते हुये, तर्जनी से पलकों का स्पर्श करें। आपके हाथ शुरू में कांप सकते हैं और आप बहुत भारी या हल्के से छू सकते हैं, या आप अपनी पलकों को बिल्कुल भी नहीं छू रहे हैं। आपकी उंगलियाँ और आंखों के मध्य एक मजबूत ऊर्जा संबंध स्थापित हो जाती है। धीरे-धीरे आप महसूस करेगें की आपकी ऊंगली और हाथ आपकी आंखों का हिस्सा हैं।
अब जब आप आंखें बंद करते है, तो आप महसूस करेंगे कि आपकी सीमा पलकों के भीतर खत्म होती है। लेकिन पंख स्पर्श के साथ आपकी आंखे विस्तृत महसूस करेंगी कि यदि आपने सही दबाव दिया है तो तब ही आपको यह अनुभव प्राप्त होगा आपकी आंखें वही संवेदनशीलता बाहर अनुभव करेंगी जो आप भीतर करते हैं।
जब एक बार आप इस तकनीक को गहनता से करना, प्रारम्भ कर देगें, तब आप देखेगें कि उर्जा आपके अंदर वृत्ताकार घूम रही है। बजाये आंखों के द्वारा बाहर निकलने के जैसा सामान्य रूप से आप महसूस करते है। जब आप नेत्र बंद कर लेते है, तो ब्राह्य दृश्य बंद हो जाते हैं और बाहर जाती हुई ऊर्जा भी रूक जाती है। किन्तु तब भी आपके अंदर कुछ दृश्य चलते रहेगें उस वजह से भी ऊर्जा लगातार नष्ट होती रहेगी। जब आप ब्राह्य और अंदर के दृश्य देखना बंद कर देगे तभी जीवन मुक्ति संभव होगी।
यह तकनीक आधा घंटा संतुलन के लिये लेती हैं। इस तरह लगभग एक माह तक रोज अभ्यास करने से आप पंख स्पर्श विधि में संतुलन प्राप्त कर लेगें।
सक्रिय ध्यानः-
1. आनन्द नृत्य-
अपने भीतर की आत्याधिक उर्जा के साथ पुनः जीवंतता प्राप्त करें। अपने भीतर गहरी शांति के साथ विश्राम करें।
स म य स ी म ा : - 31 मिनट

मुक्त नृत्य का अर्थ है बिना किसी निर्धारित चरणों या नियमों के नृत्य करना। शरीर जैसी गति करना चाहे वैसी, करने देना, खेलपूर्ण आनंदित होते हुये और नृत्य की शक्तिशाली उर्जा का हिस्सा बनते हुये। बिना पूर्व नियोजित तरीके से नृत्य करना, जैसा आप चाहे वैसा गति परिवर्तन को होने देना है। अपने आपको खेलते हुये आनन्द उठाते हुये, व नृत्य करते हुये, आश्चर्यजनक ऊर्जा का एक हिस्सा बनना है।
मुक्त नृत्य के दो आयाम हैं, नृत्य और विश्रामः
1. समय सीमा-21 मिनट
अपनी आंखें बंद करें और नृत्य करना प्रारंभ करें। आप नृत्य के कदमों की चिंता न करें। आपका शरीर जैसी गति करना चाहे उसे करने दें। आप कैसे दिखते है, आपके कपड़े केसे दिखते है, इस बात की चिंता न करें। आपकों कोई नहीं देख रहा है, और न ही आप कोई मंच कार्यक्रम कर रहे हैं।
जैसे आप इस तरह से लगातार नृत्य करते रहे अधिक से अधिक ऊर्जा आपके अंदर से निकलेगी, और आप नाचते ही जाओगे। जितना अधिक आप नृत्य करेंगें उतना ही अधिक ऊर्जावान आप होगें। आप बिल्कुल भी थकावट का अनुभव नही करेंगें। आप नृत्य में और गहरे जाते जाइये, जितना तेज गति से आप नृत्य कर सकते हैं करिये, जितना उन्मुक्त आप नृत्य कर सकते हैं, और उतना करें, अपने आपको पूर्णतः भूल जाये और सिर्फ नृत्य बन जायें।
प्रथम चरण : समयसीमा-10मिनट
21मिनट के नृत्य के उपरांत आप जहां कहीं भी हैं, जैसी भी स्थिति में हैं, उसी जगह जमीन पर गिर जायें। बिल्कुल शांत और स्थिर।
क्योंकि आप एक गतिक क्रिया के बाद अचानक स्थिर हो जाते हैं, तो आप शून्यता का क्षण महसूस करेंगें। आपके अंदर कोई विचार नहीं होगा, किन्तु गहरी शांति का अनुभव होगा।
कुछ क्षणों बाद पुनः विचार आना शुरू हो जायेगें। आप शांतिपूर्वक विचारों को देखते रहें उनसे लड़े नहीं, उनमें खो न जाएं, सिर्फ जागरूक रहें। आप अपने भीतर को शांति के प्रति जागरूक होंगे, ऐसी महान शांति जो विचारों के लौटने पर भी बनी रहती है। दिन भर इस शांति और मौन को लिये रहें। अपनी निद्रां में भी मौन को ले जाए। आप नये अहसास और ताजेपन से उठेंगे। जो पुनः विचार के आने पर भी कायम रहेगी। आप पूरे दिन शांति और चुप्पी को अपने अंदर पायेगें, और इस चुप्पी को अपनी नींद में भी पायेगें, और दूसरे दिन भी स्वयं को तरोताजा पायेगें।
द्वितीय चरण : एक ही जगह पर घूमना
आपके अंदर के अच्लित भाग को खोजिये और संपूर्ण प्रकृति से एकाकार कर लीजिये।
समयसीमा-21मिनट

अपने आपको
प्राकृतिक रूप से
केन्द्रित करने की
बहुत ही सुदंर
ध्यान क्रियाविधि।
ध्यान करने के
तीन घण्टे पूर्व
कुछ न खाये न
पियें।
इस ध्यान के दो
आयाम हैं, एक
ही जगह पर
घूमना तथा आराम।
घुमाव
सामान्यतः घड़ी के कांटों की दिशा के विपरीत घूमना होता है। दायी भुजा ऊंची हथेली ऊपर, और बायीं भुजा नीचे, हथेली नीचे की ओर एक स्थान पर घूमना। आप घड़ी की दिशा में या विपरीत दिशा में भी कर सकते हैं। अपने दाहिने हाथ को ऊपर उठाइये, और हथेली को ऊपर की ओर रखें और बांये हाथ को नीचे की ओर रखें, और हथेली नीचे की ओर रहें।
अगर आप घड़ी की विपरीत दिशा में घूमने में असमर्थ होते हैं, तो घड़ी की दिशा में भी घूम सकते हैं।
पहले धीरे-धीरे घूमना शुरू करें अपने पूरे शरीर को मुलायम और प्रतिरोध रहित बना लें। जब आप एक स्थान पर घूमना प्रारम्भ करेगें तो सामने से गुजरती हुई चित्र धुधंले दिखना महसूस होगें और आप ऐसा ही होने दीजिये अपने आपके किसी भी चीज पर केन्द्रित होने का प्रयास न करने दें। नहीं तो आप चक्कर या उल्टी जैसा लगेगा।
धीरे-धीरे गति को बढ़ायें क्रिया और गति वृत्त की परिधि में होगी। आप एक वृत्त की परिधि में ही गति और क्रिया को महसूस करेगें। किन्तु केन्द्र में आप स्थिरता को महसूस करेगें। आप अपने को घूमने का साक्षी देखेंगे।
आराम-
जब आप एक बहुत ही तेज गति से घूम रहे होंगे तब आप स्थिर नहीं रह पायेगें, और आपका शरीर अपने आप ही जमीन पर गिर जायेगा। आप स्वयं गिरने की तैयारी न करें।
गिरने के बाद जितनी जल्दी हो सके आप पेट के बल लेट जायें जिससे कि आपकी नाभि पृथ्वी के संपर्क में रहें, यह पूरी पृथ्वी ही आपका शरीर हो गया है ऐसा महसूस करें। अपनी आंखें बंद रखे व उसी अवस्था में रहें (निष्क्रिय) व शांत लगभग 15 मिनट।
इस ध्यान विधि के उपरांत कुछ घंटों तक मौन और ध्यानस्थ रहें।
श्वांस से संबंधित तकनीकें -
आती व जाती इन श्वांसों लगातार देखना एक बहुत ही शक्तिशाली व प्रभावशाली ध्यान क्रियाविधि है इस विधि द्वारा बहुत लोगों की जीवन मुक्ति मिली है, अन्य किसी विधि की अपेक्षा।, अपने श्वांसों को देखना सजगता में आत्याधिक वृद्धि करता है। जैसे सजगता बढ़ती है, भीतरी जागरण घटित होता है और आनंद प्रवाहित होता है।
1. आने वाली और बाहर जाने वाली
सांसों को और उनके बीच के अंतराल के
प्रति सजगता।
समय सीमा: 35मिनट
पूर्णतः विश्रामपूर्ण स्थिति में रीढ़ सीधी रखकर बैठे, अपने शरीर को तनावरहित रहने दें।
चरण 1. समय सीमा: 5मिनट
अपनी सांसों को देखना शुरू करें सांसों के साक्षी रहें। सांसों की लम्बाई को घटाये या बढ़ाये नही सहज श्वांसों का आना जाना देखते रहें या उनके साक्षी बने रहें।
चरण 2. समय सीमा: 5मिनट
अब सिर्फ अन्दर जाती हुई सांसों को देखें बाहर जाने वाली सांस पर ध्यान न दे अन्दर जाने वाली सांस को महसूस करें।
चरण 3. समय सीमा: 5मिनट
अब बाहर जाने वाली सांसों को देखे अन्दर आने वाली सांसों पर ध्यान न दे बाहर जाने वाली सांस पर पूरी सजगता रखे।
चरण 4. समय सीमा: 5मिनट
अब सभी चीजों को छोड़ दें सांसों के बीच के अन्तराल को देखें। श्वांस कब लौटती है इस पर सजगता रखें। आती हुई श्वांस और जाती हुई श्वांस के अन्तराल के प्रति सजग होईये।
चरण 5. समय सीमा: 5मिनट
अब आती हुई श्वांस, जाती हुई श्वांस और उनके बीच का अन्तराल तीनों प्रति सजग होईये। महसूस करिये कि आपका सम्पूर्ण शरीर पुनः नया और जीवित है आप एक मौन में हैं जो जीवित और उर्जावान है। आप उच्च उर्जा के साथ स्पंदित हैं।
चरण 6. समय सीमा : 5मिनट
अब अन्दर आने वाली सांस और बाहर जाने वाली सांस के अन्तराल के साक्षी हो। अन्तराल के प्रति सजग हों, आप महसूस करेगें कि आप सांस नही ले रहे हैं। आप इस अनुभव के भी साक्षी हों।
चरण 7. समय सीमा: 5मिनट
अपनी आखें बन्द करे और आराम से रहे और कोई ध्यान नही सिर्फ विश्राम में रहे किसी भी चीज को सक्रियता से न सोचें अपना मन को शान्त होने दें उच्च ऊर्जा क्षेत्र से धीरे धीरे बाहर आये ओर विश्राम में रहे पांच मिनट बाद अपनी आखें बहुत धीरे से खोले।
2. विपश्यना
विपश्यना का अर्थ है चरणबद्ध तरीके से सत्य को जानना। यहां तीन तरीके बताये गये हैं जिनसे आप विपश्यना कर सकते हैं।
समय सीमा: किसी भी समय कही भी
जब आप चलते हैं अपने हाथों को गति देते हैं जब आप मुस्कुराते है तो इन सबको पूर्ण सजगता से करें। अच्छी तरह से जाने कि यह आप हैं जो वह कर्म कर रहे हैं। एके भी क्षण या गति असजग स्थिति नहीं गुजरनी चाहिये। आप की जानकारी के बगैर शरीर के अन्दर एक भी क्रिया नही होनी चाहिए। अपने शरीर के साथ-साथ हृद्य और मन को देखें अपने हृदय से उठने वाली भावनाओं के प्रति सजग रहे, अपने मन में आने जाने वाले विचारों पर सजगता रखें। कोई राय न रखें, कोई आंकलन न करें। साक्षी भाव से रहे।
अपनी सांसों को देखें
समयसीमा: किसी भी समय कहीं पर भी
श्वांस लेते और छोड़ते हुये अपने पेट को उठता व अंदर होता हुये देखें। नाभि जो आपकी जीवन उर्जा का स्त्रोत है वह पेट के ही क्षेत्र में ही है। इसलिये जब आप नाभि पर अवधान देते है तब आप अपने शरीर में उर्जा के प्रवाह के प्रति सजग होते हैं। आप जितनी अधिक सजगता अपने पेट पर रखेगें आप अपने हृदय और मस्तिष्क को उतना ही शांत होता महसूस करेगें।
अपनी श्वांस को देखिये जहां पर वह नासापुटों द्वारा आपके शरीर में प्रवेश करती है-
समयसीमा- किसी भी समय कोई भी जगह
अपने नासापुटों पर ठंडी हवा के प्रति सजग हों, महसूस करें कि किस आसानी से श्वांस नासापुटों के भीतर और बाहर जाती है।
विपासना का
अभ्यास बैठकर और
चलते हुये दोनो प्रकार
से किया जा सकता
है।

बैठकर-
समय सीमा– 60 मिनट
एक आरामदायक स्थित पर बैठ जाये आपकी रीढ़ और सिर एक सीध मे रहे। अपनी आंखें बंद रखें और सामान्य रूप से श्वांस लें व अपने शरीर की स्थिति को न बदलते हुये स्थिर बैठें।
श्वांस भीतर और बाहर छोड़ते हुये अपने पेट को उठते और नीचे होते हुये देखें अपनी श्वांस पर एकाग्र न होकर बस चुपचाप उसे देखते रहें। यदि आप अन्य विचार, भाव या शरीरिक संवेदना पाते हैं उन्हें होने दें। क्षण भर के लिये उनके साक्षी होकर पुनःश्वांस को देखें। यह महत्वपूर्ण देखने की प्रक्रिया है न कि आप क्या देख रहें। सभी चीजों के साक्षी हों। इसे पैतालिस मिनट तक करें और फिर 15 मिनट के लिये विश्राम करें।
चलते हुये-
समय सीमा–

30मिनट
यहां पर आपको पूरी सजगता अपने पैरो पर रखनी है। जैसे ही वे जमीन को स्पर्श करते हैं। इस ध्यान विधि का प्रयोग आप एक वृत्त में या सीधी रेखा में पन्द्रह कदम आगे पीछे चलकर कर सकते हैं। इस विधि का प्रयोग एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हुये सरलता से या फिर अपने बगीचे में कर सकते हैं।
आपकी आंखे नीचे आपके पैर के पास केन्द्रित होनी चाहिये जैसे कि पहले प्रयोग में बैठे हुये आपने अपने पेट को देखा है। उसी तरह अब यहां अपने पैर के द्वारा जमीन पर होते सम्पर्क को देखना और उसके प्रति सजग होना है। अगर कोई विचार आता है, या कोई संवेदना होती है तो उसको होने दीजिये यह आपको बाधा पहुंचाने के लिये नहीं है। जब आप विचार और संवेदना को देख लें तो पुनः अपने पैरों की ओर ध्यान से देखने

लगे।
इस प्रक्रिया को 20मिनट तक करे और 10मिनट तक आराम करे।
शक्तिशाली तुरंत ध्यान विधियाँ –
1. अचानक रूक जाना–
यह एक बहुत ही शक्तिशाली विधि
है जिसके द्वारा आपकी सजगता वर्तमान क्षण
में तुरंत आ जाती है।
समयावधि– किसी भी समय किसी भी जगह–
अचानक रूकना, इस विधि का प्रयोग आत्मज्ञानी सदगुरू जार्ज गुरजिएफ द्वारा बहुत किया गया था।
जैसे ही आप में कुछ आवेग हो रूके! आपकी चालाकी भी एक आवेग है, यह आपके जीवित रहने का एक आवेग है, आप सोचते है कि आप तभी बच सकते है जब आप चालक हो और लगभग सुरक्षा में रहे अब चालाकी छोड़िये और निर्दोष और विश्वास पात्र बनिये।
दूसरे चरण में जब भी कोई आवेग जैसे कि भूख, प्यास, क्रोध, छींक या कोई अन्य उत्पन्न हों, जैसे ही घटने को हों या जैसे ही आप करने को हो, बस रूक जायें करने के क्षेत्र से अपने होने की और गति कर जाएं।
2. दर्पण में स्वयं को देखना :–
लगातार अपने आपको ऊर्जायुक्त एवं जीवन्त बनायें
समयाविधि–10मिनट – पूरी लंबाई के दर्पण के सामने खड़े होकर स्वयं को देखें, बाहर से स्वयं को अच्छी तरह देखें आप देखने वाले हैं और दर्पण में प्रतिबिंब आपके अवधान का विषय है। आप स्वयं की उर्जा को प्रतिबिंब की ओर बहता करेंगे। आप देख रहे हैं और आपका प्रतिबिंब देखा जा रहा है।
कल्पना करे कि दोनों भूमिकाओं की अदला–बदली हो गई है। कल्पना करे कि प्रतिबिम्ब आपको देख रहा है, यह पहले तो डरावना लगेगा। आप अपने प्रतिबिम्ब के बारे में ऐसा सोचने के आदी नहीं है। आपको भी देखने वाला कोई है।
यदि यह अनुभव आपको अजीव और डरावना लगता हैं, तो भी इसे जारी रखें। कुछ ही क्षणों में आप एक बड़ा परिवर्तन अनुभव करेगें कि प्रतिबिम्ब से उर्जा आपकी ओर आ रही है व आपने परिपथ पूरा कर दिया है उर्जा परिपथ पूरा होने पर उर्जा व्यर्थ न होकर आप पर ही लौट रही है। आप अपनी स्वयं की उर्जा का संरक्षण अपने लिये कर रहे हैं।
कुछ दिनों तक इस तकनीक का अभ्यास करें आप निश्चित बदलाव का अनुभव करेगें। आप देखेंगे कि आप अधिक ऊर्जावान अधिक केन्द्रित और दूसरों और स्वयं के साथ अधिक शांत रहेगें।
आप दिन भर इसका अभ्यास कर सकते हैं, केवल दर्पण और प्रतिबंध पर ही नही बल्कि जिस किसी व्यक्ति या वस्तु पर अवधान केन्द्रित करके, जब आप अपनी ऊर्जा उस की ओर पहुंचा चुके हों तो कल्पना करें कि ऊर्जा आपकी ओर वापस लौट रही है। यदि वह कोई निर्जीव वस्तु है तो भी फर्क नहीं, आप महसूस करेगें कि ऊर्जा वापस आपकी और वह रही है, आपको पुनः युवा और सजीव करती हुई। यौवन लौटाती हुई, आप इसे अपने कम्प्यूटर पर सारे दिन कार्य करते हुये भी कर सकते हैं।
3. अंगों को शिथिल करना—
यह तत्काल विश्राम पाने की तीव्रतम विधि है।
समयाविधि— कम से कम 2 मिनट अथवा जितना आप कर सकते है।
यदि कोई निजी स्थान उपलब्ध हो तो इस
तकनीक का अभ्यास लेटकर करें, अन्यथा अपने
को जितना संभव हो
उतना विश्राम में ले
आयें।
आंखें बंद करें—
एक गहरी सांस
भीतर भरें। आप
अपनी सांस रोकने
जा रहें है। इसलिये
जितनी गहरी सांस
भर सकें लें।

अब अपने
सांस को रोक कर
एक-एक करके अपने शरीर के अंगों को जकड़ना
अथवा तानना प्रारंभ करें।
पंजों से प्रारंभ करे, पंजों को जितना तनाव दे सकें दे, पंजो को ढीला न करें। पैरों से ऊपर की ओर आये। पिंडलियों से होते हुये घुटने और फिर नितम्ब को तनाव दें। जैसे ही आप उपर अंगों को तनाव देते जाते हैं, नीचे के अंगों को ढीला न करें।
अब कमर से होते हुये पेट तक जायें। पेट की मांसपेशियों को जितनी मजबूती के साथ संभव तनाव दें। अपने आप ही मांसपेशियां तन जायेंगी।
ऊपर की ओर छाती और पीठ तक आये। पीठ के साथ रीढ़ की हड्डी के खण्ड को भी तनाव दें हाथों को ताने—ऊंगलियों से लेकर भुजा के उपरी भाग तक। कंधे, गर्दन और गले की मांसपेशियों को ताने। विशेष रूप से कोशिश करे कि गर्दन की मांसपेशियों पर खिंचाव बना रहे।
चेहरे तक जायें— आपके चेहरे पर इतनी मांसपेशियां है कि इसकी जानकारी आपको भी नहीं है, मुख, नथुना, आंखें, भौंहें, माथा, और गाल की मांसपेशियां को ताने। पलकों को दबाकर बंद करे। दांतों को मरोड़े। चेहरे को एक सख्त गेंद की तरह कस दें। याद रखे इस अवधि के दौरान अपने बाकी शरीर को शिथिल नहीं करना है।

तनाव की इस अवस्था में आप जितना देर तक रह सकते हैं रहें। जब अपनी सांस को और नहीं रोक पायेगें तो एकाएक जोर से उसे निकाल दें। साथ ही साथ हाथ, पैर और चेहरे को पूरी तरह से विश्राम की स्थित में ले जायें इस शारीरिक और मानसिक विश्राम की स्थिति में एक मिनट तक रहें।
यह तकनीक शरीर और दिमाग दोनों को विश्राम देता है और दो मिनट में आपको ताजा कर देता है। यदि आपके पास समय हो तो इस प्रक्रिया को 3 बार दोहरायें।
4. प्रत्यक्ष ज्ञान के पार मनन करना-
अमन के आनंद का अनुभव
समयाविधि- 10 मिनट
जिस क्षण में किसी वस्तु का ज्ञान होता है, जिस क्षण आप उसके बारे में सोचने में समर्थ होते हैं, यह अतीत बन जाता है।
उदाहरण के लिये शुरूआत में यदि आपको किसी ऐसी चीज के बारे में सोचने के लिये कहा जाय, जो आपके समझ से बाहर है, तो आप सौर

मण्डल के बारें में सोच सकते हैं। परन्तु जिस क्षण आप पूरे सौर मण्डल के बारे में सोचते हैं, आपने उसे एक और विचार बना दिया होता है। इसलिये अब उसे छोड़ दें, अब उसके पार सोचने का प्रयत्न करें। आप, सौर मण्डल से परे आकाश गंगा के बारे में सोच सकते हैं, इस विचार को भी छोड़ें। आकाश गंगा के परे जाएं। जब आप अपने मन को परे जाने के लिये विस्तार देत हैं, आप वर्तमान क्षण में होते हैं।
समझिये, जिस क्षण किसी चीज को आप
समझते हैं आपने इसे अतीत (अपनी जानकारी)
बना दिया होता है।
आपका मन ही वहां सफल होता है इसलिये आगे और आगे सोचते जाए जो आप सोच सकते हैं, यदि आप यह सोच रहे हैं कि आप क्या नहीं सोच सकते है, इसे भी छोड़ दें। मन हर चीज को समझ कर अपने भंडार में रख देगा, ताकि वह इसे धीरे धीरे खा कर बैल की तरह जुगाली कर सकें। इसलिये जो चीजें आप समझ चुके हैं। उसे अपने मन में न लाये और उसे लगातार छोड़ते जाएं।
आपने अपने जीवन में अंतिम या परे जो कुछ भी सोचा है छोड़ दें। इससे और कुछ बड़ी चीज के लिये अपनी सोच का विस्तार करिये तब फिर तुम्हारा मन स्वतः कुछ और समझेगा। लेकिन उस विचार को भी अपने मन द्वारा न पकड़े, छोड़ें। लगातार तुम्हारा मन कहेगा, यदि हर क्षण में छोड़ रहा हूँ तो मेरा क्या होगा? यह कहां खत्म होगा? और अपने आप को बड़ा बनाकर देखें। उस समय मन पुनः कुछ विचार एकत्रित करना शुरू कर देगा उसको रोकें। जब यह आप लगातार करते रहेगें तो तब आपका मन कहेगा की अगर हर क्षण छोड़ता जाउंगा तो मेरा क्या होगा?
इस समाप्ति की चिंता न करें तुम्हारा मन यह कह कर कुछ समझने का प्रयत्न करेगा। तुम्हारा मन परिणाम को सिद्ध करने के लिये कह रहा है, प्रयोग को प्रारंभ करने के पहले ही इसे यह अनुमति न दो। यहीं पर तुम धोखा खाते हो। लगातार प्रत्येक सीमा प्रत्येक विचार, को छोड़ते जाओ और परे जाकर विस्तृत हो जाओ।
उसके खत्म हो जाने के बारे में आप परेशान मत होइये, आपके मन इस प्रक्रिया के द्वारा कुछ एकत्र करने की कोशिश कर रहा है, बस आपका मन इस बात को जानना चाहता है कि इस प्रक्रिया का परिणाम क्या होगा? जब कि अभी प्रक्रिया शुरू भी नही हुई है। आप ऐसा नही होने दें। आप अपने आप को इस धोखे में न आने दें। लगातार आप इन परिस्थितियों को छोड़ते है। प्रत्येक विचार और अपने को विस्तारित करते रहें और आगे जाते रहें।
वास्तविक गुरू पर ध्यान करें, या वास्तविक ब्रम्हाड या वास्तविक भगवान पर आप सोच सकते है कि आपने भगवान के सार को समझ लिया है, लेकिन यह नहीं हो सकता, क्योंकि आपका मन कभी भी वास्तविक भगवान को नहीं समझ सकता। यदि आपका मन भगवान को समझ सकता है इसका अर्थ हुआ कि आपका मन भगवान से महान है। इसलिये आपने जो समझा है वह भगवान नहीं है वह केवल आपके भगवान का विचार है। इस विचार को छोड़े और फिर प्रयत्न करें इससे भी बड़ी चीज को समझें लगातार अंतिम सत्य को समझने का प्रयत्न करें। समझिए जब आप एक विशेष विचार अपने मन से फेंक देते है तब न केवल आप विचार फेंकते है बल्कि आप अपने मन से हड्डी की संरचना का एक भाग उठाते है, और उसे फेंकते हैं। हर एक समय जब आप कुछ विचार अपने मन से फेकते है तब न केवल विचार छोड़े जाते है बल्कि हड्डी की एक संरचना का एक भाग भी फेंक कर हटा दिया जाता है। इस प्रकार फेंक कर हटाने और हटाने से अंततः वहां कोई भी हड्डी की संरचना नहीं बचेगी। अचानक आप देखेंगे कि आपका सारा मन फेंक दिया जा चुका है। और आप अमन के आनंद का अनुभव करेगें।
ध्वनि - (अपने भीतर सभी ध्वनियों के केन्द्र को पाइयें और सब ध्वनियों के पार होइये)
1. ध्वनि के तूफान का केन्द्र -
मौन बिन्दु - यह सुनने वाला ध्यान है, सुनने वाला यह ध्यान निष्क्रिय ध्यान है आपको सुनने के अलावा और कुछ नहीं करना है, परन्तु केवल सुनने से ही बहुत कुछ घट सकता है।
हम हमेशा ध्वनि के तूफान में जीते है ध्वनि लगातार हमारी और आ रही है, हमें कुचल रहीं है, हमें निगल रही है, परन्तु तूफान के मध्य एक खामोशी होती है, जिसे हमनें नहीं सुना है। यह ध्यान विधि हमें ध्वनि के तूफ़ान के केन्द्र में उपस्थित मौन के प्रति सजग कराता है।
निर्देश
किसी स्थान पर बैठ जाये इतना शोरगुल युक्त स्थान हो उतना ही उपयुक्त है, ऐसे ही स्थान की तलाश करें जहां लगातार आवाज होती हो, या प्राकृतिक आवाज भी हो सकती है जैसे नदी का बहाव, जैसे झरना या समुद्र तट से लहरों का टकराना रेलवे स्टेशन या बाजार।
खामोशी से बैठें। हर दिशा से लहरों की भांति अपनी ओर आती हुई ध्वनियों को सुनें जब हर दिशा से ध्वनि आपकी ओर आने लगेगी तो अपने आपको ध्वनि के तूफान के केन्द्र में महसूस करें। आप केन्द्र में है ध्वनियां आपकी ओर बह रही है।
स्पष्ट महसूस करें कि केन्द्र में जहां आप हैं वहां पर कोई ध्वनि नहीं है, केन्द्र में पूर्ण खामोशी है। यदि केन्द्र बिन्दु में भी ध्वनि होती है तो आप बाहर की ध्वनियां को नहीं सुन सकते है। ध्वनियां आपके भीतर प्रवेश कर रही है, आपको भेद रही है, पर वह केन्द्र में जाकर रूक जाती है।
आपके भीतर एक ऐसा बिन्दु है जहां सब ध्वनिया रूक जाती है, यह वह बिन्दु है जहां से सब ध्वनियां सुनाई देती है, उस केन्द्र का पता करने का प्रयत्न करें।
जब अचानक आप उस केन्द्र का पता लगा लेगें, आपकी सजगता बाहरी दुनियाें के संसार से भीतर की ओर मुड़ जायेगी।
आप उस केन्द्र में होगें जहां पर खामोशी है एक बिन्दु जहां ध्वनि प्रवेश नहीं कर सकता। वह बिन्दु आपका केन्द्र है। एक बार खामोशी को सुन लेगें तो कभी भी ध्वनि से आपको बाधा नहीं होगी। ध्वनि आपको प्रभावित नहीं कर पायेगी।
हम हमेशा सोचते है कि ध्वनियां हम कानो से सुनते है परन्तु विधि से हम जान पाते हैं कि न हम कानों से सुनते है न ही मस्तिष्क से हम नाभि बिन्दु से सुनते है। ध्वनि सदैव नाभि बिन्दु से सुनी जाती है। यही ध्वनि का केन्द्र है।
गानों पर आप इस तकनीकी का प्रयोग नहीं कर सकते है क्योंकि उसके शब्दों का अर्थ होता है और आप अर्थ पर केन्द्रित हो जायेंगे। इसलिये सिर्फ शोर की आवश्यकता है।
मनो चित्रण –
1. प्रकाश का कमल स्तंभ –
अपने भीतर बुद्धिमत्ता, उर्जा और जीवन मुक्ति को जागृत होने दीजिये।
समय सीमा – 21 मिनट
अपने मेरूखण्ड को मानसिक रूप से महसूस करें। ताकि आप इसका ध्यान विधि में सही तरीके से मनोचित्रण कर सकें।
रीढ़ के मध्य में एक पतले धागे की तरह उर्जा के प्रवाह और उसी को हम सुषुम्ना नाड़ी कहते हैं। इसका अवलोकन करें ताकि सुषुम्ना नाड़ी का मनोचित्रण करने में आसानी हो। यह रीढ़ के आधार से लेकर शीर्ष तक जाती है। और हमारे शरीर के सात जीवंत उर्जा केन्द्रों से गुजरती है जिसे चक्र कहते है। इड़ा नाड़ी एक दूसरे पतले धागे की तरह सुषुम्ना नाड़ी के बायीं ओर आरंभ और अंत होती है और पिंगला नाड़ी एक तीसरे पतले धागे की तरह सुषुम्ना नाड़ी के दायी ओर आरंभ और अंत होती है। इड़ा और पिंगला नाड़ी सुषुम्ना को घेरे प्रत्येक उर्जा केन्द्रों में काटती हुयी ये तीनों, भौंओं के मध्य में मिलती है।
जब कभी भी आपकी उर्जा बुद्धि द्वारा अवशोषित होती है तो इड़ा नाड़ी सक्रिय होती है और तब आपके शरीर की सूक्ष्म ऊर्जा ऊपर की ओर प्रवाहित होती है, और जब ऊर्जा काम केन्द्र से ग्रसित होती है तब पिंगला नाड़ी सक्रिय होती है। और उर्जा अधोगामी होती है। जब जीवनमुक्ति का आप में सक्रिय होती है तब मध्य नाड़ी सुषुम्ना नाड़ी सक्रिय होती है, और विवेक जागृत होता है।
आपके सभी ज्ञान से संबंधित विचार उर्जा को ऊपर की ओर ले जाते है सुखों की चाह वाले, और आराम वाले विचार उर्जा को नीचे की ओर ले जाते है, अब आप अपनी उर्जा की सुषुम्ना में प्रवेश करवा दीजिये जिससे जीवन मुक्ति या विवेक जागृत होगा।
सीधे बैठिये और अपनी आंखे बंद कर लें।
अपनी रीढ़ को सीधा रखें मनोचित्रण करें कि आपकी रीढ़ कमल के धागे के समान है एक पतला धागा जो रीढ़ के आधार से सिर के शीर्ष सहस्त्रसार क्षेत्र तक है मनोचित्रण करें प्रकाश का पतला धागा रीढ़ के मध्य में रीढ़ के आधार से शीर्ष तक जा रहा है। अपना अवधान इस प्रकाश के धागे पर रखें बस उर्जा को मूलाधार से सहस्त्रसार तक सुषुम्ना नाड़ी द्वारा प्रवाहित होता देखें अपनी पूरी सजगता सुषुम्ना नाड़ी पर केन्द्रित करें।
इस विधि को 21 मिनट तक लगातार 10 दिनों के लिये करें 10 दिनों के बाद आप अपने अंदर एक उर्जा, विवेक और जीवन मुक्ति को जागृत होता महसूस करेगें।
मनोचित्रण के साथ अपने केन्द्र की सजगता को भी जोड़ दें। इस मनोचित्रण को दस दिनों तक करते रहें।
2. आकाशीय सम्पर्क
अपनी चेतनता को विस्तृत कर भावनाओं पर विजय पायें।
समयावधि : 21 मिनट
मनोचित्रण करें कि आप प्रकाश का विशाल शरीर हैं। ऐसा भी मनोचित्रण करें कि आपके सभी भावनात्मक संबंध जो कि आप से लगाव रखते है, और जो आपसे लगाव नहीं रखते है वो सभी आपके प्रकाश शरीर के हिस्से है यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में रहता है तब आप अपने प्रकाश शरीर को इतना विस्तृत कर लीजिये कि वह देश और व्यक्ति आपके शरीर के प्रकाश के अंदर समा जायें।
आपके सभी प्रेम युक्त व घृणायुक्त संबंध आपके अपने आकाशीय शरीर के भीतर आने दीजिये।
दूसरी बात, अपने आकाशीय शरीर के