आप सर्वश्रेष्ठ हैं, फिर चिंता क्यों ?
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
तुलना एवं ईर्ष्या
भय, इच्छा एवं अपराध बोध के मनोभाव व्यक्तिनिष्ठ होते हैं। मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि इन मनोभावों के सृजन के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति या पदार्थ की आवश्यकता नहीं होती। कल्पना कीजिए कि आप, किसी ध्वनिनिरोधी कक्ष में बैठे हैं, आपकी आंखें बंद हैं, आप कुछ छू नहीं सकते, किसी चीज का स्वाद नहीं ले सकते हैं और किसी चीज को सूंघ भी नहीं सकते हैं। फिर भी आपको भय अथवा इच्छाओं के भावों की अनुभूति हो सकती है। किन्तु किसी व्यक्ति से अपनी तुलना करने और उससे ईर्ष्या करने के लिए, आपको उस व्यक्ति की उपस्थिति की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, ईर्ष्या एक वस्तुनिष्ठ मनोभाव है। इसे सक्रिय होने के लिए किसी व्यक्ति या वस्तु की आवश्यकता होती है।
एक छोटी कहानी -
एक शाम एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बगीचे में बेंच पर बैठा था। उन लोगों पर ध्यान दिए बगैर एक युवक और उसकी प्रेमिका उनके करीब आकर बैठ गए। वह युवक अपनी प्रेमिका से अत्यंत प्रेममय तरीके से बात करने लगा।
यह सुनकर, पत्नी ने अपने पति के कान में फुसफुसाया, 'मुझे लगता है कि वह उसे प्रस्ताव देने वाला है। आप खांसकर या कुछ और ऐसा कर उसे सावधान कर दो। '
पति ने उत्तर दिया, 'मैं उसे सतर्क क्यों करूं? मुझे किसी ने सतर्क किया था,क्या?'
ईर्ष्या तुलना करने से शुरू होती है। हम सदा ही दूसरों से विभिन्न क्षेत्रों में तुलना करते हैं- रूप-रंग, धन, ज्ञान, नाम व यश आदि में। जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते हैं, तो हमें यह अनुभूति होती है कि दूसरों के पास हमसे कुछ ज्यादा है, और हम ईर्ष्या में जकड़ जाते हैं।
तुलना बीज है और ईर्ष्या फल है!
तुलना क्यों?
हम दूसरों से अपनी तुलना क्यों करते हैं?
पहली बात, हम अपनी तुलना इसीलिए करते हैं क्योंकि हमने कभी अपने आपको समझा ही नहीं है। हम इस बात से अवगत ही नहीं हैं कि हम कौन हैं और हमारे पास क्या है।
दूसरी बात जन्म से ही समाज हमारे साथ ऐसी परिस्थितियां बना देता है कि हम दूसरों के आधार पर अपना मूल्यांकन करते हैं। बचपन से ही तुलना शुरू हो जाती है। विद्यालय में, ग्रेडिंग व्यवस्था एक बालक में दूसरों के साथ तुलना और प्रतिस्पर्धा करने को प्रेरित करती है। एक बालक की गुणवत्ता मापने के लिए निर्धारित मानक बना दिए जाते हैं जैसे -गणितज्ञीय क्षमता, वैज्ञानिक अभिरूचि, कला संबंधी कौशल, खेल-कूद योग्यता, संगीत प्रतिभा और इसी प्रकार। किन्तु हम यह नहीं जानते कि जब हम निर्धारित मानक का उपयोग कर गुणवत्ता को मापते हैं, तो यह और कुछ नहीं, सिवाय पैमाने के रूप में तुलना का उपयोग है, बालक को मापने का।
विद्यालयों में जो हम पुरस्कार व्यवस्था का उपयोग करते हैं, उससे हम शाब्दिक तौर पर सभी बच्चों को दण्डित करते हैं।
दूसरों को देखकर और उनसे अपनी तुलना कर बालक अपने को जांचने और जानने का प्रयास करता है। वह क्या है इस आधार पर उसके पास कोई समझ नहीं है। वह केवल दूसरों के आधार पर स्वयं को जानता है।
एक छोटी कहानी-
एक बार एक व्यक्ति अदालत में सड़क दुर्घटना की गवाही दे रहा था। अचानक, उस व्यक्ति ने ध्यान दिया कि जब वह बोल रहा था, तो एक कोर्ट रिपोर्टर उसे लिखता जा रहा था। वह व्यक्ति जितना ही तेज बोलता जाता, रिपोर्टर भी उतनी ही तेजी से लिखता जाता।
अचानक, उस व्यक्ति ने कोर्ट रिपोर्टर से कहा, 'कृपया इतनी तेजी से मत लिखो। मैं आपके साथ अपनी चाल नहीं बना पा रहा हूँ।'
प्रत्येक निर्णय जो आप अपने लिए लेते हैं, वह सदा दूसरों की तुलना पर आधारित होते हैं। किन्तु दूसरे का विचार आपके अन्तर्मन में प्रवेश क्यों करता है? ऐसा इसीलिए है क्योंकि आपने कभी यह जानने की कोशिश ही नहीं की कि आप कौन हैं। अपने भीतर निहित आनंद और आश्चर्यजनक क्षमता को आपने अनुभव ही नहीं किया है। आपको अपूर्णता की अनुभूति होती है। क्योंकि जैसे आप हैं, वैसे आपने अपने को अभिव्यक्त करने की कोशिश ही नहीं की। इसीलिए आपके भीतर का खालीपन और पूर्णता का अभाव आपको दूसरों से निकृष्ट बनाता है।
तुलना की व्यर्थता
बुद्ध कहते हैं, "किसी चीज का अस्तित्व नहीं सिवाय संबंधों में"।
कल्पना कीजिए कि नये उपग्रह पर आप अकेले व्यक्ति हैं तो किससे आप अपनी तुलना करते? क्या आप अपने आपको लंबा, छोटा, सुंदर, कुरूप, धनी, निर्धन, बुद्धिमान या मूर्ख कह पायेंगे ? नहीं! जब तुलना करने के लिए कोई नहीं होता, तो हम वैसे ही होते हैं, जैसे कि हम हैं।
समझो, अभी भी, आपको किसी से मापने के लिए कोई पैमाना नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अनूठा है।
क्या आप किसी शेर या घोड़े से तुलना कर सकते हैं? क्या कभी हम अपनी तुलना किसी पुष्प, पक्षी या पर्वत से कर सकते हैं? फिर हम किसी अन्य व्यक्ति से अपनी तुलना क्यों करते हैं?
एक सुंदर जेन कहानी-
एक बार एक राजा अपने पड़ोसी राजाओं से अधिक शक्तिशाली होने की तकनीक जानने के लिए एक गुरू के पास गया। वह गुरू के सामने बैठ गया और अपने आने का प्रयोजन बताने लगा।
गुरू ने राजा को धैर्यपूर्वक सुना। तब गुरू ने राजा को शाही बगीचे में जाने के लिए कहा। शाही बगीचे में एक गुलाब का पौधा और सदाबहार का पौधा एक-दूसरे के समीप में उगे हुए थे। गुरू ने राजा से कहा, 'वे तुम्हारे शिक्षक हैं। जो कुछ तुम्हें सीखने की आवश्यकता है, वे तुम्हें सिखा देंगे।'
राजा बगीचे में गया। उसने दो पौधे देखे किन्तु वह समझ नहीं पाया कि उनसे क्या सीखे। वह वापिस गुरू के पास गया और पूछा, 'गुरू जी आपके कहने का क्या तात्पर्य है?' मैं यह जानने में समर्थ नहीं हूँ कि इन पौधों से मैं क्या और कैसे सीखूं?' गुरू उस राजा को उन पौधो के पास ले गए और समझाया, 'यह सदाबहार का पौधा वर्षों से गुलाब के पौधे के पास उगा हुआ है। कभी भी उसने गुलाब का पौधा बनने की इच्छा व्यक्त नहीं की। उसी प्रकार गुलाब के पौधे ने भी सदाबहार का पौधा होने की कभी अभिलाषा नहीं की। यदि मनुष्य सदाबहार का पौधा होता, तो वह अपनी तुलना गुलाब से करने लगता और गुलाब के पौधे को लोगों से मिलने वाले आकर्षण से ईर्ष्या करने लगता। यदि मनुष्य गुलाब का पौधा होता, तो उसे सदाबहार के पौधे से ईर्ष्या होने लगती कि प्रतिदिन लोगों द्वारा उखाड़ फेंकने के बावजूद वह कितनी नम्रता से खड़ा रहता है!'
दोनों ही पौधे उन्नति करते हैं क्योंकि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग अपने विकास में लगाते हैं। वे कभी भी एक-दूसरे से तुलना करने में अपनी ऊर्जा को नष्ट नहीं करते।
जिस पल, आप तुलना करना बंद कर देते हैं, समस्त ईर्ष्या विलुप्त हो जाती है। आप संतोष की अनुभूति करना शुरू कर देते हैं, और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हैं कि उसने आपको अनूठा बनाने के लिए कितना कुछ दिया है।
किन्तु यदि आप दूसरों से तुलना करते हैं, तो आपको पीड़ा सहनी पड़ती है। आप लगातार बाहर दूसरे लोगों से या अपने भीतर ही संघर्ष करते रहते हैं। यदि कोई हंसता है, तो आपको लगता है कि वह आप पर हंस रहा है। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति से दोस्ताना व्यवहार करता है, तो आपको अकेलापन महसूस होने लगता है और आप उस व्यक्ति से ईर्ष्या करने लगते हैं। दरअसल, आप किसी दूसरे से आहत होने की प्रतीक्षा करने लगते हैं। जिस ईर्ष्या को आप अपने भीतर आमंत्रित करते हैं, वह एक नए घाव की भांति होती है। आपको आहत न किए जाने के इरादे से भी किया गया कोई कार्य आपके घाव को छू जाता है, और आप आहत हो जाते हैं। इसीलिए जब, कभी भी आप आहत हों, यह जान लें कि भीतर कोई घाव है।
इसीलिए जब,
कभी भी आप
आहत हों, यह
जान लें कि भीतर
कोई घाव है।
दूसरों लोगों पर आहत करने का आरोप न लगाएं। उस घाव को भरने की आवश्यकता है और ईर्ष्या को खत्म करना ही होगा। फिर आपको कोई आहत नहीं कर पायेगा। सुस्पष्ट रूप से जान लीजिए कि आपकी मौन स्वीकृति के बिना कोई भी आपको आहत नहीं कर सकता।
आप एक-दूसरे से अपनी तुलना करते हैं क्योंकि आपको लगता है कि आपमें कहीं कमी है। ईमानदारी से, आपको अपनी वास्तविक, अनूठी क्षमता का अंदाजा नहीं है। यदि आप ऐसा कर सकें, तो आप बाहर देखने में एक सेकेण्ड भी व्यर्थ नहीं करेंगे कि कैसे सृजनात्मक और परिपूर्णता का जीवन जीएं। समस्त विश्वास, प्रज्ञा और जीवंत एवं उत्साहपूर्ण ऊर्जा जिसकी आपको आवश्यकता है, वे पहले से आपके भीतर निहित है। आपके पास संभावना है इस धरती पर ईश्वर की भांति रहने के लिये। उन सीमित बातों पर विश्वास ना करो जिन पर विश्वास करने के लिये बना दिया गया है। उसे देखो। अपने लिए प्रयोग करो, अनुसंधान करो और सत्य की खोज करो। फिर आप बिना प्रयास किए ही इन गुणवत्ताओ को विकसित कर पाओगे।
सीढ़ी के ऊपर और नीचे
कल्पना करो कि एक बहुत बड़ी सीढ़ी है और इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति को सफलता के किसी क्षेत्र जैसेसौन्दर्य या ज्ञान के लिए इस सीढ़ी के ऊपर चढ़ना है। आप संभवतः अपने आपको इस सीढ़ी के मध्य में पायेंगे। अनेक लोग आपसे ऊपर होंगे और अनेक लोग आपसे नीचे। ऊपर वाले लोगों को देखकर आपको ईर्ष्या की
अनुभूति होगी, इसीलिए
लगातार सीढ़ी पर ऊपर
चढ़कर आप उनसे बेहतर
होने का प्रयास करेंगे।
हम सब करने,
एकत्रित करने और
होने, इन तीनों
धुरियों के इर्दगिर्द
रहते हैं
अब, जीवन के किसी पड़ाव पर आप कभी न खत्म होने वाले इस खेल की व्यर्थता को समझेंगे। तब आप इस सीढ़ी से कूदना चाहेंगे। आप नीचे देखते हैं। अब आपको क्या दिखलाई देता है? अनेक लोग आपके नीचे हैं। अचानक, अनेक सारे लोगों को अपने नीचे पाकर आप खुश होने लगते हैं और आपको इस आशा की अनुभूति होती है कि आप इतने निकृष्ट नहीं हैं जितना कि आपने तब समझा था जब आपने अपने ऊपर के लोगों को देखा था।
यहीं से संघर्ष शुरू होता है। जब आप ऊपर देखते हैं, आपको दुख की अनुभूति होती है, किन्तु जब आप नीचे देखते हैं, तो आप खुश हो जाते हैं। यद्यपि, अब आपको सीढ़ी पर ऊपर चढ़ने में अपने जीवन को व्यतीत करने में व्यर्थता का एहसास होने लगता है, फिर भी आप नीचे नहीं कूद पाते, क्योंकि यदि आप सीढ़ी से नीचे कूद जायेंगे, तो आप अकेले रह जायेंगे। कोई भी आपके ऊपर या नीचे नहीं होगा।
करना, एकत्रित करना और होना -
हम सब करने, एकत्रित करने और होने, इन तीनों धूरियों के इर्द गिर्द रहते हैं। हमारे दुखों का मूल कारण यही है कि हम अपने होने का आनंद लिये बगैर मात्र एकत्रित करने के लिये कार्य करते हैं। मात्र करने से आप कभी भी पूरा संग्रह नहीं कर सकते है। हर बार आप कठिन परिश्रम करके, अपनी किसी इच्छा को परिपूर्ण कर लेते हो, किन्तु अचानक एक नयी इच्छा उत्पन्न हो जाती है। तुम्हारे पास इतना समय नहीं होता है कि इस इच्छा का आनंद ले कर इससे संतुष्ट हो सके।
प्रबुद्ध, गुरू रमण महर्षि बड़ी ही सुंदरता से कहते हैं, मन ऐसा है कि एक राई के बीज को, जब तक कि वह पा नहीं लेता है एक विशाल पर्वत की भांति देखता है और जैसे ही उसे प्राप्त कर लेता है तब उसे एक पहाड़ भी राई की दाने जैसा क्षूद्र दिखाई पड़ता है। जैसे ही एक इच्छा परिपूर्ण होती है, तुरंत ही दूसरी आपको खींचने लगती है। आपके पास उस इच्छा का आनंद लेने और संतुष्ट होने का समय ही नहीं होता। आप सोचते हैं, 'मुझे बस! यह चीज और मिल जाए, फिर मैं ,जो मेरे पास है उसका आराम से आनंद ले सकूंगा।' स्पष्टरूप से जान लीजिए कि आपका मन कभी भी ऐसा नहीं होने देगा।
जीवन को वास्तविक तौर से जीने और इसका आनंद लेने का एक मात्र मार्ग यह है कि प्रत्येक कार्य को करते हुये ही आनंद लें। फिर स्वतः ही आपका करना, संग्रह होना और आपका स्वयं का होना, एकजुट होकर घटित होगा।
आप अनूठे हैं
प्रकृति के पास हम सभी के विकास का विशिष्ट तरीका है।
चीन के एक बांस के वृक्ष का ही उदाहरण लीजिए। जब यह अंकुरित होता है, तो प्रारम्भ के चार वर्ष यह अधिक विकास नहीं दिखाता। फिर पांचवें वर्ष के छह सप्ताह में ही बांस नब्बे फुट तक बढ़ जाता है। ऐसा नहीं है कि पिछले चार वर्षों में यह विकास नहीं कर रहा था। यद्यपि, विकास दिखलाई नहीं पड़ता था। जड़ें मजबूती प्राप्त कर रही थीं जिससे कि पौधे को विकास कर एक विशाल वृक्ष बनने में मदद मिल सके।
बांस के वृक्ष की ही भांति, आपको मापने के लिए कोई और पैमाना नहीं है सिवाय आपके। यदि आप
रमण महर्षि - प्रबुद्ध गुरू जो कि तिरूअन्नामलाई दक्षिण भारत से हैं, उन्होंने स्वयं को पूछना कि विधि को बताया और स्वयं से पूछिये "मैं कौन हूँ" के द्वारा स्वयं को महसूस करना सिखाया हैं। समस्त ऊर्जा स्वयं को स्वयं देखने तथा अपने से ही प्रतिस्पर्धा करने में लगाते हैं, तो आप दिन-रात उन्नति कर सकते हैं।
सर्वप्रथम, यह जान लीजिए कि ईश्वर एक कलाकार है न कि कोई इंजीनियर। यदि वह इंजीनियर होता, तो उसने एक पूर्ण पुरुष और एक पूर्ण महिला का सृजन किया होता और फिर इस ढांचे से करोड़ों नमूने तैयार कर लेता। किन्तु ऐसा नहीं है! ईश्वर ने हम सभी को अनूठा बनाया है।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप गुलाब हैं, कुमुदिनी हैं या फिर जंगली पुष्प। महत्वपूर्ण यह है कि जंगली पुष्प को भी अपनी वास्तविक क्षमता का उसी प्रकार एहसास होना चाहिए जैसा कि गुलाब को अपनी अंतर्निहित क्षमता का एहसास होता है। अपने आपको पहचानने की आपकी अनूठी क्षमता वह खुशबू है जो विकीर्ण होती है और बिना प्रयास किए ही, आपके चारों ओर लोगों को छू लेती है।
चाहें यह सौंदर्य हो या ज्ञान, आप अनूठे हैं। आप दूसरों से अपनी तुलना तभी करते हैं, जब आप अपने अनूठेपन को सम्मान नहीं देते। हो सकता है कि आपका पसंदीदा फिल्मी कलाकार या मॉडल बहुत सुंदर हो, किन्तु क्या उसका शरीर आपको एक गिलास पानी पिला सकता है? नहीं! आपका अपना सर्वश्रेष्ठ मित्र, आपका शरीर ही आपको एक गिलास पानी पिला सकता है, आनंद दे सकता है। इसे स्वीकार करो, इसका स्वागत करो।
समकक्षों का दबाव - ईर्ष्या की छड़ी
प्राचीन धर्मग्रंथों में एक बहुत ही सुंदर रचना है जो बताती है कि माया की शक्ति, (वह ऊर्जा जो ब्रह्माण्ड को चलाती है,) आपसे वह सब कराने के लिए जो वह चाहती है, ईर्ष्या का उपयोग एक छड़ी के रूप में करती है।
समझें दबाव एक बड़ा
अहम खेल है।
दरअसल, आपको
विकास करने की
बिल्कुल भी
आवश्यकता नहीं है।
भारत में, गलीगली में मदारी बंदरों को लेकर घूमते हैं। उनके पास एक छोटी छड़ी होती है। एक बार जब वे छड़ी उठा लेते हैं, तो बंदर वही करता है, जो उसे कहा जाता हैं। यदि वे संकेत से बंदर को कुछ कहते हैं, तो वह नहीं सुनता। यद्यपि वह जानता है कि मदारी किसी भी समय छड़ी उठा सकता है, किन्तु जबतक कि मदारी छड़ी नहीं उठा लेता, बंदर उसका कहना नहीं मानता। यदि वह छड़ी उठाकर, बंदर से सीधे चलने के लिए कहता है, तो वह वैसा ही करता है। यदि वह बंदर से तीन बार उछलने के लिए कहता है, तो वह तीन बार उछलता है।
मदारी छड़ी का इस्तेमाल उसी तरह करते हैं, जिस तरह रिंगमास्टर सर्कस में इस्तेमाल करता है। इसी प्रकार, माया की शक्ति आपसे वह सब कराने के लिए जो वह चाहती है, समकक्षों का दबाव तथा ईर्ष्या का उपयोग एक छड़ी की तरह करती है। समझें दबाव एक बड़ा अहम खेल है। दरअसल, आपको विकास करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। हमारी समस्त आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संसार में पर्याप्त भोजन, शरण, चिकित्सकीय देखभाल और कपड़े मौजूद हैं। प्रतिस्पर्धा करने की कोई आवश्यकता नहीं है!
ईर्ष्या पर विजय कैसे प्राप्त करें
ईर्ष्या अनेक नकारात्मक मनोभावों जैसे क्रोध, लोभ, अधिकार और निराशा से जुड़ी है। जब हम ईर्ष्या के इस चक्र को तोड़ देंगे, तो ये समस्त मनोभाव समाप्त हो जायेंगे।
बुद्ध - प्रबुद्ध गुरू जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना किया।
1- साक्षी होना
ईर्ष्या से पलायन कर या ईर्ष्या की वस्तु से घृणा करके ईर्ष्या को जीत पाना संभव नहीं है। आपको बस यह करना है कि जब कभी भी ईर्ष्या की अनुभूति जागृत हो, अपने आपको पूर्णतया सजग रखना है। फिर आप विस्मित होंगे कि यह स्वतः ही विलुप्त हो गई है।
प्रबुद्ध, गुरू बुद्ध कहते हैं, 'इन ईर्ष्या की जड़ों को नष्ट कर दो और कभी न समाप्त होने वाले असीम आनंद का अनुभव लो।'
बस सजग हो जाओ और ईर्ष्या, प्रतिस्पर्धा, और तुलना का नाश कर दो। जिसने आपकी अपनी स्वाभाविक प्रकृति जोकि परम आनंद है, को आपसे छीन लिया है। इन नकारात्मक मनोभावों की धुंधली प्रकृति को उजागर करने के लिए सजगता रूपी प्रकाश को जला दो। वरना, आप चूहा दौड़ में ही फंसे रह जायेंगे। मैं सदा लोगों से कहता हूँ, आप भले ही चूहा दौड़ जीत लें, किन्तु आप रहते चूहा ही हैं!
समझें ईर्ष्या से मुक्त होने का मार्ग यह नहीं है कि हम उसे दबायें या इसके अस्तित्व को नकार दें। इसे अभिव्यक्त करना या प्रोत्साहित करना भी कोई विकल्प नहीं है क्योंकि तब आप सजगता के साथ ईर्ष्या का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।
बस देखो कि ईर्ष्या कैसे आपके भीतर जन्म लेती है, कैसे ईर्ष्या के विषय के प्रति यह घृणा विकसित करती है, आपके भीतर किस प्रकार यह बैचेनी और निराशा का सृजन करती है और आपका समस्त सुख और चैन छीन लेती है।
ईर्ष्या या ईर्ष्या के विषय से घृणा करने की अपेक्षा आपको इससे सजग होना है। बस देखो, जैसे कि आपको इसके साथ कुछ नहीं करना है। वैज्ञानिक तरीके से इसे देखो। वैज्ञानिक तरीके से मेरा क्या तात्पर्य है?
वैज्ञानिक अभिवृत्ति - कोई पूर्वाग्रह नहीं
जब कोई वैज्ञानिक प्रयोग करता है, तो वह बिना कोई पूर्व निर्णय लिए, बिना किसी पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष के सरलता से प्रयोग करता है। यदि उसके मन में पहले से ही कोई निष्कर्ष होगा, तो इसका अर्थ है कि वह वैज्ञानिक नहीं है क्योंकि उसका निष्कर्ष प्रयोग को प्रभावित कर सकता है।
अब, आप अपने भीतरी संसार की प्रयोगशाला के वैज्ञानिक हैं। अपने भीतरी संसार के वैज्ञानिक बनो और अपने मन को प्रयोगशाला बनाओ। बिना किसी पूर्वाग्रह के बस सजग रहो और साक्षी रहो।
मनोभाव की यह कहकर निंदा मत करो कि यह बुरा है,यही तो आपको सिखाया गया है। यह आपका अनुभव नहीं बना है। यदि यह आपका अनुभव है कि ईर्ष्या एक नकारात्मक मनोभाव है, तो आप स्वतः ही इसे त्याग देंगे। यह आपका अपना अनुभव नहीं बना है। यह सिर्फ आपने दूसरों से ले लिया है। जब आपको यह प्रायोगिक समझ आ जाए कि ईर्ष्या और तुलना नकारात्मक हैं, यह आपके जीवन का अंग नहीं बनेगा।
ईर्ष्या के विषय की निंदा मत करो। विषय ने बाहर से मनोभाव को सृजित नहीं किया है। ईर्ष्या आपके भीतर घटित हो रही है।
एक बार जब आप सजगता के साथ अपनी ईर्ष्या को देखने लगते हैं, तो आप जान जायेंगे कि इसके अस्तित्व का कोई आधार नहीं है। जब ऐसा होता है, ईर्ष्या स्वतः ही छूट जाती है। आपको इसे छोड़ना नहीं पड़ता।
एक छोटी कहानी -
एक बार एक महिला ने अपना चित्र बनाने के लिए एक पेशेवर कलाकार से कहा। कलाकार ने ध्यानपूर्वक एक विशाल चित्र बनाया। उस चित्र को महिला को देते हुए, कलाकार ने कहा, 'आपको यह कैसा लग रहा है?' महिला ने चित्र देखा और कहा, 'हाँ, बहुत अच्छा है। किन्तु क्या आप इसमें कुछ चीजें जोड़ सकते हैं? मैं चाहती हूँ कि आप एक चमकता हुआ हीरे का हार, एक सोने की घड़ी और कड़ा, पन्ना जड़ित कान की बाली और हाथों में सुंदर मोती की अंगूठी शामिल कर दो। कलाकार बहुत विस्मित हुआ और उसने कहा, 'किन्तु, महोदया, चित्र तो काफी साधारण और सुंदर दिखलाई पड़ता है। आप ये सब आभूषण क्यों शामिल करवाना चाहती हैं?'
महिला ने उत्तर दिया, 'मैं चाहती हूँ कि मेरी धनी पड़ोसन यह चित्र देखे । वह यह कल्पना करें कि ये समस्त आभूषण मेरे पास हैं और ईर्ष्या से पागल हो जाए।
यदि आप सजगता रूपी अग्निशामक यंत्र से अपनी ईर्ष्या की अग्नि पर नियंत्रण नहीं करोगे, तो यह आपको भस्म कर देगी।
2- अनंत प्रेम
ईर्ष्या आपको अपनी वास्तविक प्रकृति प्रेम और आनंद का अनुभव नहीं लेने देती। यह जीवन के बारे में आपकी स्वयं की गलत समझ से उत्पन्न होती है। आप अपनी गलत समझ से प्रेम को भी कोई बाहरी चीज समझते है और जिसे आपको बाहर से प्राप्त करना है। न केवल इतना बल्कि, आप यह भी मानते हैं कि प्रेम की मात्रा होती है जिसको बांटा जा सकता है। इसी कारण आप डरते हैं कि यदि आप प्रेम को बांटेंगें। तो आपका प्रेम कम हो जाएगा।
समझिये प्रेम आपके भीतर एक गुणवत्ता है। यह एक सीमित मात्रा में नहीं होता। प्रेम आपके भीतर कभी न समाप्त होने वाला प्रवाह है। आपके सिवाय कोई भी इसे नहीं रोक सकता। क्योंकि यह आपका स्वभाव है।
जब इस प्रेम का अनवरत प्रवाह प्रारम्भ हो जाता तब ईर्ष्या एवं अधिकार की भावना का अस्तित्व ही नहीं रहता।यदि आप स्वयं को वैसे ही स्वीकार कर लेते हैं जैसे कि आप हैं, तो आप दूसरों को भी वैसा ही स्वीकार कर लेते हैं, जैसे कि वे हैं।