अपराध-बोध ही मूल पाप है
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
अपराध-बोध क्या है?
जब आपकी इच्छाएं होती हैं, तो साथ ही आपको अपराधबोध भी होता है। अपराध-बोध इच्छा का विपरीत चेहरा होता है। कभी-कभी कुछ इच्छाएं करके आपको अपराध बोध होता है क्योंकि आपको एहसास होता है कि यह इच्छा करना उचित नहीं है। किसी दूसरे समय आपको तब भी अपराध-बोध होता है जब आपकी इच्छा परिपूर्ण हो जाती है। ऐसा इसीलिए होता कि आपको यह एहसास होता है कि जो कुछ आपने प्राप्त किया है, आप उसके लायक ही नहीं हैं। जब आपकी इच्छाएं पूर्ण नहीं होती, तो आपको अपराध-बोध का एहसास होता है क्योंकि आपको एहसास होता है कि आपने वह सब नहीं किया जो आपको करना चाहिए था। इच्छाएं सदा अपराधबोध को उत्पन्न करती हैं।
अपराध-बोध और कुछ नहीं है सिवाय आपके अतीत में लिए गए निर्णयों और कार्यकलापों की नवीनतम प्रज्ञा के साथ समीक्षा करने के।
उदाहरण के लिए- जब आप विद्यालय में थे, तब आपने अपने मित्रों में से किसी एक को नीच शब्द कहे थे और जिसकी वजह से आपकी दोस्ती टूट गई थी। अब,इतने वर्षों बाद, प्रज्ञा से उस घटना की समीक्षा करना और अपराध-बोध महसूस करना क्या उचित है? नहीं! उस समय आपकी वैसी ही प्रज्ञा थी, इसीलिए आपने उसी तरह से व्यवहार किया। अब, आपकी प्रज्ञा उच्चतर है। अपनी अतीत की प्रज्ञा द्वारा किये गये कार्यों की वर्तमान की प्रज्ञा से समीक्षा करने का कोई औचित्य नहीं है।
अतीत की व्यर्थता
जो बीत गया सो बीत गया। जो हुआ सो हुआ। अब आप उसे बदल नहीं सकते। अब अगर आप निरंतर अतीत के विषय में सोचते हुए अपराध-बोध महसूस करते रहेंगे, तो आप अपने वर्तमान और भविष्य को भी नष्ट कर लेंगे। जो हो चुका है उसका कुछ नहीं किया जा सकता, इसीलिए अपराध-बोध करना व्यर्थ है। आप क्या कर सकते हैं? आप जो कर सकते हैं वह सिर्फ इतना है कि आप उस रवैये को दुबारा न दोहरायें। उस समय आपकी जो प्रज्ञा थी उसी अनुसार आपने कार्य किया, बस!
हमारा अतीत सदा अतीत ही होता है, वह खत्म हो चुका है। इसीलिए इसे अतीत कहा जाता है। फिर भी, हम अतीत को अपने ऊपर हावी होने देते हैं। हम अतीत को अपने आप पर प्रभावित कैसे करने देते हैं? यह दो प्रकार से होता है -
1- अगर आप अपनी वर्तमान प्रज्ञा का इस्तेमाल कर अपने अतीत की घटनाओं या निर्णयों की समीक्षा करते हैं, तो आप अपने अस्तित्व में अपराध-बोध का सृजन कर लेते हैं।
2- यदि आप अपने अतीत के अनुभवों के आधार पर ही वर्तमान निर्णय लेते हैं, तो आप भविष्य में भी थोड़े से नवीनतम तरीके से उसी अतीत को दोहरायेंगे।
हालाँकि, चाहें आप ठीक वैसी ही गलती न करें, फिर भी आप वैसे ही प्रयोगात्मक स्तर से गुजरेंगे।
हमारा मन एक खांचे में ढल जाता है और सदा वही करता रहता है जो हमने किया है। इसीलिए हम सदा एक जैसी गलतियां दुहराते रहते हैं।
तीन प्रकार के अपराध-बोध
तीन प्रकार के अपराध-बोध हमारे भीतर जड़ जमा लेते हैं और हमारी प्रज्ञा को नष्ट कर देते हैं -
1- परिवार द्वारा सृजित अपराध-बोध
2- सामाजिक नियमों द्वारा सृजित अपराध-बोध
3- हमारे स्वयं के द्वारा सृजित अपराध-बोध
परिवार द्वारा सृजित अपराध-बोध
सात वर्ष की वय के पहले अपराधबोध परिवार द्वारा सृजित होते हैं। यदि आप अपने माता-पिता की इच्छाओं अनुसार कार्य नहीं करते हैं, तो इससे आपके मन में अपराध-बोध बैठ जाता है। वे कहते हैं कि आप जो कर रहे हैं उसे ईश्वर स्वीकार नहीं करेगा। बेचारा ईश्वर उसके विषय में लोग जो कुछ कहते हैं, उसे उसका समर्थन करना ही पड़ता है। या आपके माता-पिता कहते हैं कि आपको उनकी इच्छाओं को पूरा करना चाहिए। और तुरंत ही आप उन्हें अप्रसन्न कर अपराधबोध करने लगते हैं। इस प्रकार, आपके भीतर अपराधबोध का पहला बीज आपका परिवार ही बोता है। और बड़े हो जाने पर वे बच्चे भी अपने बच्चों के साथ वैसा ही करते हैं। उन्हें भी विरासत में आप वही देते हैं, जो आपको मिला है। इस प्रकार यह ताज पीढ़ी दर पीढ़ी एक सिर से दूसरे सिर पर पहनाया जाता रहता है।
क्योंकि आपके पास यह व्याख्या करने के लिए प्रज्ञा ही नहीं होती कि चीजों को एक निश्चित तरीके से ही क्यों किया जाए, आप इस नियम को अपने बच्चों पर थोपते हैं और इस तरह अपराध-बोध का सृजन करते हैं। उदाहरण के लिए, बच्चों को चक्कर खाना (गोल-गोल घूमना) पसंद होता है। अपनी ऊर्जा को केन्द्रित करने का यह उनका प्राकृतिक स्वभाव है। किन्तु हम क्या करते हैं? हम बच्चों को ऐसा करने से रोक देते हैं और उनके मन में भय बैठा देते हैं कि ऐसा करने से वे गिर सकते हैं। और हम तब तक अपने प्रयासों को नहीं रोकते जबतक बच्चे अपनी इन स्वाभाविक क्रियाओं को रोक कर निष्क्रिय नहीं हो जाते।
बच्चा बाहर धूप में जाकर खेलना चाहता है, या कुछ फूल चुनना चाहता है या फिर ताजी हवा खाना चाहता है। यदि आप इस विषय में सोचें तो बच्चा कुछ अधिक नहीं माँग रहा है। किन्तु माँ कहती है, 'नहीं' - धूप में खेलकर वह बीमार पड़ सकता है। यदि आप थोड़ी गहराई से देखें तो पायेंगे कि 'न' कहकर माँ शक्ति की एक सूक्ष्म अनुभूति प्राप्त करती है, नियंत्रण में करने की अनुभूति।
माँ द्वारा कहा गया 'न' बच्चे पर एक गहन प्रभाव डालता है। इससे बच्चे में एक अपराध-बोध का सृजन होता है। अब, या तो बच्चा अंदर रहने के लिए अपने आपको बाध्य करेगा, या फिर जैसे ही उसकी माँ का ध्यान उससे हटा, वह तुरंत बाहर जाकर खेलने लगेगा। किन्तु दोनों ही तरीकों से वह अपनी मूल ऊर्जा को दबा रहा है। यदि वह अंदर ही रहने के लिए अपने आपको बाध्य कर रहा है, तो अपनी ऊर्जा को अभिव्यक्त होने से रोक रहा है। यदि वह बाहर जाता है, तो उसे अपराध-बोध की अनुभूति होती है, उसे डर लगा रहता है कि कोई उसे देख लेगा। और यह सब उसके साथ सिर्फ धूप में खेलने की इच्छा करने से हो रहा है।
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हो जाता है, अपराधबोध की यह गहन अनुभूति उसके भीतर जड़ जमा लेती है। अब बड़ा होने के बाद यदि वह अपने बगीचे में बैठा धूप सेंक रहा होता है, तो अचानक बचपन की पुरानी स्मृतियां उसके मन में कौंध जाती हैं। वह बिना किसी कारण के अपराध-बोध महसूस करने लगता है और उसे बेचैनी होने लगती है। बगीचे में धूप में बैठने में कोई परेशानी नहीं है, किन्तु पुरानी स्मृतियां जागृत हो उठती हैं।
इसी प्रकार अपराध-बोध की उत्पत्ति होती है। इसी तरह की छोटी-छोटी घटनाएं इकट्ठी हो जाती हैं और आपके जीवन के प्राकृतिक स्वभाव में अपराधबोध भर देती हैं।
अपराध-बोध और खुशी
हम बच्चे को उस आनंद और स्वाभाविक खुशी से जिससे वे जीना चाहते हैं, उसे क्यों रोकते हैं?
यदि आप थोड़ी-सी गहनता से देखें, तो आप पायेंगे कि खुशी खुद अपराध-बोध से जुड़ चुकी है। एक छोटा बच्चा अपराध-बोध के विषय में कुछ नहीं जानता। वह जो कुछ भी करता है, वह स्वाभाविक होता है। इसीलिए छोटे से बालक को देखना इतना लुभावना होता है। वह जो कुछ करता है, उसमें खो जाता है। अभी वह सभ्यता के मुखौटे से परिचित नहीं होता है। अभी वह जंगली ही होता है। इसी कारण वह ऊर्जा से भरा होता है। आनंद और उत्सुकता उसमें निरंतर प्रवाहित होते रहते हैं। उसके भीतर से ऊर्जा के बुलबुले उठते रहते हैं।
बच्चा हर चीज का आनंद लेना चाहता है किन्तु माता-पिता सामाजिक नियमों - अपराध-बोध, गंभीरता, मिथ्याचार से बंधे होते हैं। बच्चा चिल्लाना और कूदना चाहता है जोकि उसकी स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। किन्तु वयस्क उसे रोक देते हैं, 'चिल्लाओं मत! यह अच्छा आचरण नहीं है। तुम्हें सभ्य बनना चाहिए। तुम्हें हमारी तरह व्यवहार करना आना चाहिए।' इस प्रकार, मुक्त और खुश होने का विचार स्वयं ही अपराध-बोध की अनुभूति से जुड़ जाता है।
समाज द्वारा सृजित अपराध-बोध
सात से चौदह वर्ष की उम्र में समाज अपने नियमों से आपके भीतर अपराध-बोध को उत्पन्न करता हैं।
है। भय पर आधारित अपराध-बोध सामाजिक नियमों द्वारा सृजित होता है।
चौदह वर्ष की उम्र तक, परिवार और समाज आपके लिए अपराध-बोध को निर्माण करते हैं। इस अपराधबोध में एक महत्वपूर्ण अपरोध-बोध यौन का है। माता-पिता या परिवार यौन विषय पर कभी भी चर्चा नहीं करते। जब आपमें रासायनिक परिवर्तन हो रहे होते हैं, तो आप यह महसूस करते हैं कि आपका शरीर नया है। अनेकानेक प्रश्न उठते हैं जिनके सुस्पष्ट उत्तरों की आवश्यकता होती है किन्तु कोई भी उत्तर देने के लिए तैयार नहीं होता।
मेरे अनुसार, अपराध-
बोध सबसे बड़ा पाप
हैं। कम से कम अन्य
सभी पापों की सजा
आपको मृत्यु के बाद
मिलती हैं। किन्तु
अपराध-बोध तो
आपको अभी सजा
देता हैं जब आप
जीवित होते हैं।
इस नाजुक परिवर्तन की उम्र में आपकी दुविधा और इच्छा को बढ़ाने के लिए आपके चारों ओर मीडिया लगातार कल्पनाओं की वर्षा करता रहता है।
समाज आपके भीतर यह अहसास करा देता है कि आप स्वयं में पर्याप्त नहीं हैं। इससे आप जो हैं, उससे आपको अपराध-बोध होने लगता है। एकबार जब समाज आपको अहसास करा देता है कि आप पापी हैं, तो फिर आप इसकी पकड़ में आ जाते हैं। फिर आप और अधिक
मिलारेपा - ये मारपा के शिष्य हुये है जो कि तिब्बत के योगी है। जीवन का आनंद नहीं ले पाते।
मेरे अनुसार, अपराध-बोध सबसे बड़ा पाप है। कम से कम अन्य सभी पापों की सजा आपको मृत्यु के बाद मिलती है। किन्तु अपराध-बोध तो आपको अभी सजा देता है जब आप जीवित होते हैं।
तिब्बती कवि-संत मिलारेपा ने गीत लिखा है, 'मेरा धर्म बिना कोई खेद किए जीना और मरना है।'
केवल समाज ही आपको संत या पापी कहता है। जब समाज आप पर संत का ठप्पा लगाता है, तो आप संत होते हैं। जिस पल समाज आप पर पापी का ठप्पा लगाता है, आप पापी हो जाते हैं। यदि आप समाज में किसी की हत्या कर देते हैं, तो आपको हत्यारा कहा जाता है, और दण्डित किया जाता है। किन्तु यदि रणभूमि में जब आप किसी कि हत्या करते हैं, तो आपको नायक कहा जाता है। आपको कोई बड़ा सम्मान दिया जाता है। इसीलिए यह निर्णय करने का कि क्या उचित है क्या गलत कोई पूर्ण पैमाना नहीं है। यह समाज के अपने तर्क हैं।
स्वर्ग और नर्क
आज स्वर्ग और नर्क की धारणा के माध्यम से आपके भीतर अपराध-बोध के बीज बोने का बहुत ही आसान तरीका है। लोग स्वर्ग और नर्क का विचार दिखलाकर आपको भय और लोभ द्वारा शोषण करते हैं। वे आपके भीतर स्वर्ग के लालच और नर्क के भय का सृजन करते हैं। वे नर्क और स्वर्ग की अनेकानेक अवधारणाएं सृजित कर आपको बेच देते हैं। वे कहते हैं, 'यदि आप इस प्रकार के प्रयोग करें तो, आपको स्वर्ग मिलेगा, और यदि आप इस प्रकार का प्रयोग नहीं करते हैं, तो आपको नर्क मिलेगा।' जब आपको भय और लालच पर आधारित नियमों को दिया जाता है, तो आप स्वतः ही अपने भीतर गहन अपराध-बोध का सृजन करना प्रारम्भ कर देते हैं।
एक छोटी कहानी -
एक बार एक सेना के अधिकारी ने जेन गुरू से पूछा, 'गुरूजी, स्वर्ग और नर्क क्या हैं?'
गुरू ने पूछा, 'अपने जीवन-यापन के लिए आप क्या करते हैं?'
सेना अधिकारी ने कहा, 'मैं सेना का नायक हूँ।'
गुरू हंस पड़े और बोले, 'किस मूर्ख ने तुम्हें सेना का नायक बना दिया? तुम तो कसाई दिखलाई पड़ते हो।'
वह सेना अधिकारी क्रोधित हो गया और चिल्लाते हुए उसने अपनी तलवार बाहर निकाल ली, 'मैं तुम्हारे टुकड़ेटुकड़े कर दूंगा।'
गुरू ने अपना हाथ उठाया और कहा, 'ये नर्क के द्वार हैं।'
सेना अधिकारी को अपनी गलती का अहसास हुआ और गुरू के समक्ष गिरकर क्षमा-याचना करने लगा।
गुरू ने कहा, 'ये स्वर्ग का द्वार हैं।'
स्पष्टरूप से जान लीजिए कि स्वर्ग और नर्क कोई भौगोलिक स्थल नहीं हैं। वे आपके मन की मनोवैज्ञानिक दशाएँ हैं। एक पल में मन नर्क में हो सकता है, तो दूसरे पल में स्वर्ग में। स्वर्ग और नर्क के द्वार समय समय पर वैकल्पिक रूप से खुलते और बंद होते रहते हैं।
आपके द्वारा सृजित अपराध-बोध -
इक्कीस वर्ष की आयु तक, परिवार एवं समाज द्वारा दिये गये निर्देश और ज्ञान, अपराध-बोध सृजित करते हैं। इक्कीस वर्ष के बाद, परिवार और समाज द्वारा बोया गया अपराध-बोध आपके भीतर अपनी जड़े विकसित करता है। तब बिना किसी कारण के, आप स्वयं के लिए अपराध-बोध का सृजन शुरू कर देते हैं। अपराध बोध अस्तित्व का स्थाई अतिथि बन जाता है।
परिवार द्वारा सृजित अपराध-बोध और समाज द्वारा सृजित अपराध-बोध थोपे गए अपराध बोध होते हैं। वे एक ताज की तरह होते हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दिया जाता है। तीसरा अपराध-बोध जिसका सृजन आप स्वयं करते हैं, सबसे बुरा होता है। जब आप अपने भीतर लोभ और भय से आधारित अपराध-बोध का अनुभव करते हैं, तो आप एक नए प्रकार के अपराधबोध का सृजन करते हैं।
यदि आप अपना जीवन देखें तो आप देख पायेंगे कि कैसे हर पल आप स्वयं से संघर्ष करने के लिए कारण ढूंढ रहे हैं। आप बिना किसी संघर्ष के रह नहीं सकते, आप अपने लिए मुसीबतों का पैदा करना चाहते हैं क्योंकि यही तो आपको सिखाया गया है- कि सुख पाप है।
आपके मन की नदी में अपराध-बोध का पत्थर, प्रज्ञा के प्रवाह में बाधा है
आपका सृजन मुक्त रूप से प्रवाहित नदी के रूप में किया गया है। अपराध-बोध जल के मार्ग में चट्टानों की भांति है। समाज ने सूक्ष्मता से खुशी को पाप का नाम दे दिया है। यही समस्या है। इसीलिए आपने ध्यान दिया होगा कि जब भी सब कुछ ठीकठाक और खुशी से हो रहा होता है, तब आपके भीतर छिपी बैठी अपराध-बोध की अनुभूति जागृत हो उठती है। समाज आपको सिखाता है कि खुश रहना और जीवन का आनंद उठाना गैर जिम्मेदाराना हो जाना है। इसीलिए आप को अपराध-बोध की अनुभूति होती है।
किन्तु क्या कभी जब आपको दुख और निराशा की अनुभूति होती है, तो क्या आपको अपराध-बोध की अनुभूति होती है? नहीं!
आपको सिखाया जाता है कि जीवन पीड़ा और सहिष्णुता की श्रृंखला है जिसमें खुशी कभी कभी ही अपने कदम रखती है।
इसी कारण जब कभी आप खुश होते हैं और मुस्कुराते हैं, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करते। वे आपको तथा कथित वास्तविक - अपराध-बोध की स्थिति में लाने का भरसक प्रयास करते हैं।
जब आप समुद्र तट पर बैठे आनंद ले रहे होते हैं, नृत्य कर रहे होते हैं, विश्राम कर रहे होते हैं, तो आपने अनुभव किया होगा कि अचानक छूटे हुए काम को लेकर, समस्त जिम्मेदारियों को जिनको पूरा किया जाना शेष है, के विषय में आपको एक अपराध-बोध की अनुभूति होने लगती है।
अपराध-बोध का कोई आधार नहीं होता किन्तु यह आपके समस्त जीवन को नष्ट कर सकता है। यदि आप बिना अपराध-बोध के रह सकते हैं, तो आप हर क्षण का आनंद उठायेंगे बिना किसी खेद के। और आप अपनी समस्त जिम्मेदारियों का भी भली-भांति निर्वाह कर सकेंगे।
समस्या यह है कि आपका अस्तित्व आवाजों की भीड़ है, जो आपकी नहीं हैं। यह आपकी माँ की, आपके पिता की, आपके पड़ोसी की, आपके शिक्षक की और न जाने किस-किस की कुल आवाज है! यहाँ सभी आवाजे हैं। यदि केवल एक ही आवाज होती तब कोई समस्या ही नहीं होती। तब आपका मन एक नदी की तरह प्रवाहित होगा। किन्तु यहां ढेर सारी आवाज हैं जो आपको ढेर सारी बातें बता रही हैं और आपके मार्ग में अपराध-बोध की चट्टानों का सृजन कर रही हैं।
जब तक आप एक नदी की भांति प्रवाहित
होते हैं, तब तक आप
अपने जीवन में
असाधारण प्रज्ञा को
अभिव्यक्त करते हैं।
आप ऐसी ऊर्जा के
साथ जीते हैं जो हर
मिनट उमड़ रही है।
जिस पल आप
अपराध-बोध को
जन्म देते हैं, उसी क्षण
जब तक आप एक नदी
की भांति प्रवाहित होते
हैं, तब तक आप अपने
जीवन में असाधारण
प्रज्ञा को अभिव्यक्त
करते हैं।
आप अपने मुक्त प्रवाह को रोक देते हैं, आप अपने भीतर ऊर्जा का थक्का बना देते हैं।
अपने आपको ऊपर उठाइए
जब एक बार आपको ज्ञात हो जाता है कि किस प्रकार अपराध-बोध आपको चला रहा है, तो आप इससे बाहर निकलने का प्रयास करना शुरू कर देते हैं। और जब आप कुछ नया प्रयोग करना शुरू करते हैं, तो स्वाभाविक तौर पर कुछ बार चूकते भी हैं। जब आप बिना अपराध-बोध के होने का अभ्यास करते हैं, तो आप लोभ और भय के पुराने तरीकों में वापिस जाने के लिए बाध्य हो जाते हैं। तब अचानक आपको याद आता है, 'आह, मैंने भय मुक्त होकर कार्य शुरू कर दिया।' 'मैंने लोभ से मुक्त होकर कार्य शुरू कर दिया।' और तब आप नई शुरुआत करते हैं। जब आप स्वाभाविक रूप से कार्य करना शुरू कर देते हैं, तो आप पाते हैं कि ये सब घटित हो रहा है।
एक छोटी कहानी- एक बड़े आध्यात्मिक संगठन के भिक्षुक को दूरवर्ती कबीले में सेवा करने के लिए भेजा
सुस्पष्ट रूप से जान
लीजिए- कोई भी तब तक
आपको आहत नहीं कर
सकता जब तक कि आप
स्वयं ऐसा न चाहें। कोई
भी तब तक आपकी मदद
नहीं कर सकता जब तक
कि आप न चाहें।
गया। अचानक,
उस भिक्षुक के
विषय में हैडक्वार्टर
को बहुत से
शिकायती पत्र
मिले।
अध्यक्ष ने पत्रों को
पढ़ने के उपरांत
कहा, 'हमने सही
व्यक्ति की नियुक्ति
की है।'
सचिव ने अध्यक्ष
से पूछा, 'यह क्या श्रीमान जी? हमें उसके विषय में शिकायत मिल रही है। आप कैसे कह सकते हैं कि हमने सही व्यक्ति का चयन किया है?'
अध्यक्ष ने उत्तर दिया, 'यदि हमें शिकायते मिल रही हैं, तो इसका अर्थ है कि उसने काम करना शुरू कर दिया है, कुछ हो रहा है।'
जब आप कुछ नया करना शुरू करते हो तो आपके समक्ष तीन चरण प्रस्तुत होते हैं - पहला है प्रतिरोध। दूसरा है उपेक्षा लोग न तो परवाह करते हैं और न ही प्रतिरोध। तीसरा है स्वीकृति।
उसी प्रकार, जब आप अपने तंत्र के भीतर कुछ करना शुरू करते हैं, तो आपका विकास शुरू हो जाता है किन्तु ये तीनों चरण वहां होते हैं। पहला चरण प्रतिरोध का होता है। आपको यह अनुभूति होगी कि नया प्रयोग आपके वर्तमान तंत्र के लिये कठिन, परिवर्तन है। अतः इस पर प्रयोग करने की अपेक्षा, आप सुअवसरों से बचना शुरू कर देते हैं। बारंबार, आप अपने पुराने तरीकों पर लौट आते हैं। आपका तंत्र प्रतिरोध करता है, यह समस्त प्रकार की शिकायतों, समस्त संभावित तर्कों का सृजन शुरू कर देता है। अगर आप प्रतिरोध को विकसित होने देते हैं, तो आप स्वयं अपने शत्रु बन जाते हैं।'
भगवद्गीता में कृष्ण कहते हैं, 'स्वयं को स्वयं के द्वारा उठाओ। यदि तुम ऐसा नहीं करते हो, तो तुम अपने सबसे बड़े शत्रु हो।' यह आप पर है कि आप अपनी मदद एक मित्र के रूप में करते हैं या एक सबसे बुरे शत्रु की भांति स्वयं को आहत करते हैं।
सुस्पष्ट रूप से जान लीजिए- कोई भी तब तक आपको आहत नहीं कर सकता जब तक कि आप स्वयं ऐसा न चाहें। कोई भी तब तक आपकी मदद नहीं कर सकता जब तक कि आप न चाहें।
भागवत गीता - एक भारतीय पुरातन ग्रंथ जिसमें प्रबुद्ध गुरू श्री कृष्ण उपदेश दिये गये है जिसमें प्राचीन ग्रंथों और उपनिषदों की बातों का समावेश है। कृष्ण - जीवन मुक्त गुरु जिन्होंने भागवत गीता के सत्य को बताया था, ये भारत से है। यदि आप यह व्यवहार भूल चुके हैं, तो इसे याद करो और बारंबार स्वयं को उठाओ। कभी निराशा मत आने दो, कभी अपराध-बोध मत आने दो। कभी यह मत सोचो कि आप ऐसा नहीं कर पायेंगे।
यदि आप बुद्ध की जीवनी पढ़ें, तो जब वह अपना शरीर त्यागने वाले थे, तो उनके शिष्यों ने उनसे अंतिम संदेश देने के लिए कहा, और उन्होंने कहा "अप्प दीपो भव" अपना प्रकाश स्वयं बनो, अपना मार्गदर्शन स्वयं करो।
एक और मार्ग - भीतर झांकों
अपराध-बोध की अनुभूति होना एक पाप है। वास्तव में केवल यही पाप है। जिस नर्क की हम बात करते हैं वह कोई अन्य समय और स्थान नहीं है। यह हमारे भीतर ही है जब हम अपराध-बोध से ग्रस्त होते हैं, अपने मन के ढाँचे को परिवर्तित किए बिना।
आपके समस्त अपराध-बोध, आपका समस्त दर्द, सब कुछ काल्पनिक कूपक (SHAFT) है जिसका आप स्वयं अपने मन के भीतर सृजन करते हैं। दस वर्ष पूर्व आपने जो गलती की थीं, सात वर्ष पूर्व आपने जो गलती की थीं और तीन वर्ष पूर्व आपने जो गलती की थीं, वे सब स्वतंत्र और एक-दूसरे से अलग घटनाएं थीं। किन्तु जब आप उन्हें जोड़ लेते हैं और उनके बारे में सोचना प्रारम्भ कर देते हैं, तो स्वाभाविक तौर पर आप अपराध-बोध का सृजन करना शुरू कर देते हैं। आप स्वयं को एक सतत् पापी समझने लगते हैं। यह एक दृष्टिकोण है।
एक अन्य दृष्टिकोण भी है। जब आप कोई गलती करते हैं, तो जानने की चेष्टा करें कि आपने ऐसा क्यों किया, कैसे किया। एक प्रेक्षक की भांति देखें कि कैसे और क्यों यह दोहरायी जाती है। वैज्ञानिक तरीके से अपराधबोध की क्रिया-विधि को देखें। केवल यही सजगता एक नया द्वार खोल देगी और फिर आप वही गलती कभी दुबारा नहीं करेंगे- क्योंकि एक बार आप इसमें देख लेते हैं, और कारण का पता लगा लेते हैं, तो यह विलीन हो जाता है। किसी चीज को पूर्ण रूप से जानना उससे मुक्त हो जाना है।
नैतिकता
अखण्डता
कृपया समझें नैतिकता अखण्डता से घटित हो न कि अपराध-बोध से।
अखण्डता से मेरा क्या तात्पर्य है? अखण्डता से तात्पर्य वर्तमान पल में होने और सिर्फ एक ठोस व्यक्तित्व होने से है न कि बहुत से खण्ड खण्ड व्यक्तित्वों से। यह मन के खेल के बीच में लाये सत्यता को देखना है। जब मन हस्तक्षेप करता है, तो द्वैत भी हस्तक्षेप करता है। केवल वर्तमान पल में प्रगाढ़ होकर, आप अखण्डता प्राप्त कर सकते हैं। जहां केवल आपका एक ही व्यक्तित्व होगा न कि दो, तीन या चार व्यक्तित्व आपसे संघर्ष कर रहे होंगे। जब मस्तिष्क अतीत और भविष्य में कूदता रहता है, तभी आप खण्डित व्यक्तित्व बन जाते हैं और उसमें अखण्डता स्थापित नहीं हो पाती। जब मस्तिष्क वर्तमान में होता है, तो स्वतः ही आप एकीकृत हो जाते हैं और अखण्डता स्थापित हो जाती है।
एक छोटी कहानी-
एक दिन, एक पुजारी ईश्वर के समक्ष घुटनों के बल बैठ गया और जोर से रोने लगा, 'मैं पापी हूँ। हे ईश्वर! कृपया मुझ पर दया करो।' एक व्यक्ति जो शांतिपूर्वक प्रार्थना कर रहा था, यह देखकर प्रेरित हो गया और वह भी पुजारी के बगल में घुटनों के बल बैठ, प्रार्थना करने लगा। और एक अन्य व्यक्ति भी घुटने के बल बैठकर रोने लगा। ऐसा ही करने लगा। यह देखकर, पुजारी ने पहले व्यक्ति को कोहनी मारकर कहा, 'देखो कौन सोचता है कि वह पापी है!'
यदि आप गलतियां
करते समय सजग
रहें, तो आप कभी
भी गलती नहीं
करेंगे।
हमारी समस्त विनम्रता और नैतिकता कम या अधिक दूसरों के लिए और अपने आपके लिए बहाना ही है। हम दिखावाभाव करते हैं क्योंकि हम भीतर से ठोस अखण्ड नहीं हैं। हम स्वयं नहीं जानते कि हमारा कौन-सा व्यक्तित्व असली है और इसीलिए इस खेल द्वारा पकड़े जाते हैं। यदि हम अखण्ड हैं, तो हम अपने प्रत्येक कार्य में प्रामाणिक होंगे, और स्वत ही हम नैतिक हो जायेंगे।
सजग हो जाओ, सहज ही ठीक निर्णय होंगे
कृपया समझें, यदि आप गलतियां करते समय सजग रहें, तो आप कभी भी गलती नहीं करेंगे। जब आप सजग हैं, तब आप एक सशक्त व्यक्तित्व बन जाते हैं, और नैतिक भी बन जाते हैं। जब आप सजगता से भटक जाते हैं, तो आपके अनेक व्यक्तित्व होते हैं आप अनैतिक भी हो जाते हैं। नैतिकता का सम्बंध सामाजिक नियमों से नहीं अपितु, सजगता से है। सजगता ही सहज नैतिक होने का एक मात्र मार्ग है।
जब आप अखण्डता
में बने रहेगें तब आप
चेतना में केन्द्रित
रहेगें।
सजगता के कारण ही आप स्वस्फूर्त उचित परिस्थिति में उचित कार्य कर पाते हैं। जबकि नैतिकता आपसे उचित परिस्थिति में भी गलत कार्य करा लेती है क्योंकि इसका कोई उचित आधार नहीं होता। यह आपका अपना आधार न होकर समाज द्वारा बनता है। इसीलिए, आप इससे जुड़ा महसूस नहीं करते। जब आप जुड़ा महसूस नहीं करते, तो आप आत्म विश्वास के साथ काम नहीं कर सकते। एक बार जब आप स्वयं को अखण्ड कर लेते हैं, तो आप सजगता पर केन्द्रित हो जाते हैं। यदि आप खण्ड-खण्ड हुए रहते हैं,तो आपमें कोई सजगता नहीं होती और मार्ग दर्शन के लिए आप नैतिकता पर निर्भर रहते हैं।
सामाजिक अंतःकरण बनाम सजगता
जब आप समाज के नियमों को अंतस्थ करना शुरू कर देते हैं, तो आप अपने अस्तित्व में गहन घाव का सृजन कर लेते हैं। आप अपनी अन्तर्निहित प्रज्ञा को नष्ट कर लेते हैं। मेरे अनुसार, प्रारंभ में बच्चों को कुछ नियम दिये जा सकते हैं जिससे कि वह सचेतना के मार्ग से विचलित न हों किन्तु शीघ्र ही उनको जीवन की और उन्हें अंतकरण की अपेक्षा चेतना द्वारा संचालित होने की आवश्यकता की समझ दी जानी चाहिये।
यदि आप चेतनता के साथ जीते हैं, तो आप स्वतः ही नैतिक जीवन जीते हैं। सचेतना के साथ रहने की आवश्यकता को समझना शुरू करने के लिए, बस अपनी नैतिकता को देखो। नैतिकता सिर्फ चमड़ी तक गहरी होती है जबकि सजगता अस्तित्व से आती है। आपकी सजगता आपके अंतःकरण से संघर्ष करने का प्रयास करती है। अंतःकरण सामाजिक है। सचेतना स्वाभाविक है। सजगता के स्थान पर अंतः करण कमजोर विकल्प है। लोग मुझसे पूछते हैं, 'गुरुजी, यह क्या? आप सम्पूर्ण सामाजिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। फिर हम सब नैतिक रूप से कैसे रह सकते हैं?' मैं उन्हें बताता हूँ, 'सिर्फ बच्चों के लिए ही आपको बाध्यकारी नैतिकता की आवश्यकता होती है। उनके लिए आपको कहने की आवश्यकता होती है, 'चुप रहो, मैं आपको टॉफी दूंगा।' निस्संदेह, आज कल बच्चे यही उत्तर देते हैं, 'मैं खुश हूँ, मुझे आपकी टॉफी की आवश्यकता नहीं है। आपकी टॉफी की परवाह कौन करता है।' बच्चे के लिए आप कह सकते हैं कि आप उसे टॉफी देकर उस पर प्रतिबंध लगा देंगे। आप उन पर भय या लोभ पर आधारित नैतिकता को थोप सकते हैं। किन्तु आपके लिए यह समय विकास करने का है। अब आप बच्चे नहीं हो। जब मैं सचेतना कहता हूँ, तो मैं आपके अस्तित्व की प्रज्ञा ऊर्जा की बात करता हूँ।