इच्छा एक सक्रिय ऊर्जा है
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
भय और इच्छा वे मूलभूत ऊर्जाएं हैं जो हमारे जीवन को नियंत्रित करती हैं। इच्छावश या तो हम कुछ पाने के लिये कार्य करते हैं या कहीं पहुँचना चाहते हैं, या भय ग्रस्त होकर किसी चीज का अनुभव नहीं लेना चाहते। आकर्षण और प्रतिकर्षण न केवल अणु शक्तियां हैं बल्कि मनुष्य व्यवहार के भी आवश्यक अंग हैं।
अपनी वास्तविक इच्छाओं को पहचानें
मनुष्य जीवन को गतिमय बनाने वाली महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक है इच्छा। अगर आप अपने जीवन को देखें, तो आप पायेंगे कि अधिकांश समय आप इच्छा या भय से प्रेरित रहते हैं।
हमारी बहुत सारी इच्छाएं होती हैं और अधिकतर समय हम यह महसूस करते हैं कि हमारे पास उन इच्छाओं को पूरा करने की ऊर्जा नहीं है। जैन परंपरा के अनुसार, ईश्वर हमें अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा एवं क्षमता के साथ इस धरती पर उतारता है। लेकिन हम में से अधिकांश अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचान ही नहीं पाते। क्यों?
हमारी वास्तविक इच्छाओं और 'उधार ली हुई' इच्छाओं के मध्य बहुत अंतर होता है। हमारी वास्तविक इच्छाएं 'आवश्यकताएं' कहलाती हैं। उधार ली हुई इच्छाएं 'चाहत' कहलाती हैं। अपनी वास्तविक इच्छाओं या आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त ऊर्जा होती है। हमारी वास्तविक इच्छाएं कौन-सी हैं?
लाइफब्लिस प्रोग्राम स्तर-2 (नित्यानंद स्फूरण कार्यक्रम) के दौरान, हम एक सत्र में लोगों से अपनी इच्छाओं, आवश्यकताओं और चाहतों की सूची बनाने के लिए कहते हैं। फिर वे इन इच्छाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। ध्यान के अंत में, मैं उनसे अपनी इच्छाओं की सूची याद करने के लिए कहता हूँ। जो वे याद कर पाते हैं वे उनकी लिखी हुई इच्छाओं का अंश मात्र होती हैं! यह कुछ इस तरह से जैसे उन्होंने अपनी इच्छाओं को पत्तियों से युक्त एक विशाल वृक्ष के रूप में लिखा था और ध्यान के दौरान इस वृक्ष की लगभग समस्त पत्तियां सूखकर झड़ गई हैं। अब वृक्ष जो नई पत्तियां प्राप्त करेगा वे स्वर्ण पत्तियों की भांति होंगी। अगर आप समझ जायें कि कौन-सी इच्छा अंतर्निहित है और कौनसी संचित की हुई है, तो आप स्वतः ही आध्यात्मिकता का विकास कर लेंगे।
जब हमारी इच्छाएं हमारी स्वयं की वास्तविक इच्छाएं ही होती है, जब वे हमारी मूल आवश्यकता को प्रतिबिंबित करती हैं तब वे इच्छायें स्वयं हमारी आंतरिक ऊर्जा से व्यक्त होती है। तब उन्हें पाने की कोशिश में हमें निराशा की अनुभूति नहीं होती। घटनाओं के प्राकृतिक दौर से, ये स्वतः ही पूरी हो जाती हैं।
पूर्ण तृप्ति की वास्तविक इच्छा
जब आपके सिर में दर्द होता है, तो उस स्थिति में आपको सहजता की अनुभूति नहीं होती है- क्योंकि आप जानते हैं कि यह आपका प्राकृतिक स्वभाव नहीं है। आपके प्राकृतिक स्वभाव में सिरदर्द के लिए जगह नहीं होती। उसी प्रकार जब आपकी कोई इच्छा होती है, तो आप तुरंत उसे पूरा करना चाहते हैं- क्योंकि गहन परिपूर्णता आपका प्राकृतिक स्वभाव है और इच्छा उस परिपूर्णता में असंतुलन पैदा करती है।
आपको दो महत्वपूर्ण सत्यों को समझने की आवश्यकता है:
1- आपका सम्पूर्ण जीवन पूर्णतृप्ति प्राप्ति हेतु घटनाओं की एक लम्बी श्रृंखला है। आप जो कुछ भी करते हैं, चाहें यह खाना हो, पीना हो, रिश्तों को निभाना हो, धन हो या खुशी हो, यह सब परिपूर्णता के अनुभव के लिये ही है। इसे सीधे तौर पर पाने की अपेक्षा आप विभिन्न दिशाओं से परिपूर्णता को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
2- पूर्णतृप्ति आपके भीतर है। यह आपका स्वभाव है। इसीलिए आप अपूर्ण तृप्ति से बाहर आने का प्रयत्न करते हैं।
यह सत्य कि आप पूर्णतृप्ति की खोज कर रहे हैं का अर्थ है कि आप परिपूर्णता से परिचित हैं। वरना आप इसकी खोज नहीं करते। जब आप अपने जीवन में कुछ परितृप्ति अनुभव हासिल कर लेते हैं, तो इस बात की आशा की जाती है कि आप इसे दुबारा भी अनुभव कर पायेंगे। इसीलिए आप अपने जीवन का विस्तार करते हैं।
इच्छा, ज्ञान और कर्म
वह इच्छा जो विशुद्ध है और जो किसी वस्तु या व्यक्ति विशेष के लिए निर्देशित नहीं है, वह साधारणतया एक प्रवाहमय ऊर्जा है जिसे इच्छा शक्ति या 'इच्छा ऊर्जा' कहा जाता है।
नाभि से ऊर्जा, विशुद्ध ऊर्जा के रूप में आती है। हृदय क्षेत्र में, यह ऊर्जा इच्छा शक्ति में परिवर्तित हो जाती है। फिर यह कंठ क्षेत्र में शब्दों में परिवर्तित की जाती है। जब यह ऊर्जा शब्दों में परिवर्तित की जाती है,तो इसे वाक या 'भाषा ऊर्जा' कहा जाता है। अगर हम इसकी तुलना करें तो वह ऊर्जा जो नाभि क्षेत्र से आती है, वह खुली रूई की भांति होती है। यह रूई कंठ क्षेत्र में धागा बन जाती है। या फिर आप इस तरह समझ सकते हैं - वह ऊर्जा जो नाभि से आती है वह एक पिघले हुए लोहे की भांति है। गला एक ढलाई घर है जहां उत्पाद का निर्माण होता है।
किसी तरह, भाषा ऊर्जा आगे मस्तिष्क तक पहुंचती है। वहां यह ज्ञान के तौर पर टिकती है या आज्ञा में परिवर्तित हो जाती है। मस्तिष्क में यह ज्ञान शक्ति के रूप में ठहरती है। उदाहरण के लिए, आपके शरीर से जुड़ी इच्छा शक्ति शरीर के बारे में ज्ञान बन सकती है।
अन्य विकल्प यह है कि शब्द आज्ञा में परिवर्तित हो जाते हैं और क्रियान्वित हो जाते हैं। आज्ञा पूरे शरीर में जाती है और आपको गतिमान कर देती है। इसी को क्रिया शक्ति कहते हैं। उदाहरण के लिए, आपके शरीर से जुड़ी इच्छा ऊर्जा आपके शरीर को गतिमान करने जैसी क्रिया शक्ति बन सकती है।
आपके अस्तित्व से आने वाली विशुद्ध इच्छा शक्ति कंठ क्षेत्र में ज्ञान शक्ति और क्रिया शक्ति के रूप में परिवर्तित हो जाती है। यदि उर्जा की शुद्ध कर उचित रूप से चैनल नहीं किया जाता है तो ज्ञान और कर्म, इच्छा शक्ति से अलग हो जाते हैं। ज्ञान और कर्म को ऊर्जा शक्ति के साथ लय में होना चाहिए। फिर, यह इच्छा का शुभ चक्र बन कर बेहतर ज्ञान और कर्म का मार्ग प्रशस्त होकर जिससे अधिक सुस्पष्ट इच्छाओं का मार्ग निर्धारित होता है।मान लीजिए कि आपकी इच्छा करोड़ो रूपये कमाने की है। अगर इसे ज्ञान में पूर्णतया परिवर्तित कर दिया जाए, तो आपके पास स्पष्ट योजना होगी और
आप उचित कार्यकर करोड़पति बन जायेंगे। यदि इच्छा ऊर्जा अत्यधिक ज्ञान और कम कर्म में परिवर्तित होती है, तो आप बस सोचते ही रहेंगे। केवल हवाई किले ही बनाते रहेंगे।
दूसरी तरफ, जब इच्छा ऊर्जा अत्यधिक कर्म और कम ज्ञान में परिवर्तित होती है, तो आप दिशाविहीन होकर कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए, मुंबई से कोलकाता तक गाड़ी चलाकर आप निश्चय ही कड़ी मेहनत कर सकते हैं, किन्तु क्या ऐसा करने से आप करोड़पति बन जायेंगे। कार्य आप जरूर कर रहे हैं किन्तु उचित ज्ञान नहीं है। इसलिये इच्छाशक्ति का सही ज्ञान और कर्म में परिवर्तित होना आवश्यक है। सजगता के अभाव में ही यह क्रिया नहीं हो पाती।
अगर आप इच्छा के प्रति ईमानदार और एकीकृत हैं तो कोई संघर्ष नहीं होगा और आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
प्रेम की शक्ति
आपने भी अपने जीवन में अवश्य ही इस तरह की घटनाओं का अनुभव किया होगा। एक महिला जो एक व्यस्त सड़क को पार करने से डरती है, अगर अपने बच्चे को सड़क पार करते हुए देख ले, तो वह अपने बच्चे को बचाने के लिए सड़क के सामने आ जायेगी बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए।
हमें यह समझना चाहिए कि वह किस तरह अचानक अपने डर को भूल गई। कारण यह है कि उसके पुत्र प्रेम ने उसके भीतर मातृत्व के आयाम को जगा दिया। प्रेम के प्रत्येक रिश्ते में ऐसा ही होता है। यदि किसी में प्रेम की खिलावट होती है, तो तुरंत उस व्यक्ति के भीतर से सारा भय दूर हो जाता है। समझें, प्रेम में अद्भुत शक्ति होती है और इसी प्रकार वासना में भी। अगर आपके मूलाधार चक्र में पर्याप्त ऊर्जा है, तो यह किसी अन्य चक्र से अधिक महत्वपूर्ण हो जायेगा। आपके स्वाधिष्ठान चक्र में कोई भय नहीं होगा और आपके मणिपूरक चक्र में कोई चिंता नहीं होगी। जब मूलाधार चक्र में पूर्ण शक्ति होगी, तो ये उच्च चक्र काम नहीं करेंगे। व्यक्ति को पता भी नहीं होगा, यह उसके भीतर छिपी हुई अज्ञात क्षमता को उन्मुक्त कर देगा। यह बाहरी संसार में भी उसकी क्षमताओं का विस्तार कर देगा।
आपके भीतर अलग-अलग लोग अलग-अलग आयाम सक्रिय करते हैं। अगर आपका प्रेमी है, तो आपके भीतर प्रेम की अनुभूति जागृत होगी। अगर आपका कोई पुत्र या पुत्री है, तो आपके भीतर मातृत्व या स्नेह का आयाम जागृत होगा। अगर आपका मन विभिन्न आयामों के अनुभव को ग्रहण करने के लिए तैयार है, तो वे आयाम आपके भीतर खिल उठेंगे।
अगर आप पूर्णतया खुले-हृदय वाले व्यक्ति हैं, तो अपने जीवन में आप जिस व्यक्ति से भी मिलते हैं, आप खिल जायेंगे। किन्तु यदि आप अहंकारी हैं, तो आपका साथी या प्रेमी भी आपको खिला नहीं सकता। कृपया समझें, जब आप किसी रिश्ते में प्रवेश कर रहे हैं जैसे कि पति या पत्नी के या प्रेमी के तो आपको खुले और अहंकार रहित मन का सृजन करना आपका दायित्व है। तभी वह अनुभूति आपको सदा के लिये परिवर्तित कर देगी। यदि यह शाश्वत परिवर्तन नहीं होता है, तो आप जीवन के एक बड़े आयाम को गंवा देते हैं।
हम वास्तविक प्रेम की अनुभूति कर पाने में समर्थ क्यों नहीं होते? यह हमारे संस्कारों, अतीत की स्मृतियों से
मूलाधार चक्र - सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो रीढ़ के निचले स्थान पर रहता है, लोभ और काम की भावना से संबंधित होता है। चक्र - आपके शरीर के ऊर्जा चक्र पूर्ण रूप से पहिये के समान जिसके द्वारा गुप्त आध्यात्मिक शक्तियों के अनुभवों के द्वारा ऊर्जा का प्रभाव होता है, ये सात चक्र है जो हमारे मेरुदण्ड के भीतर रहते है। जैसे मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा, और सहस्त्रसार स्वाधिष्ठान चक्र - सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो कि नाभि के दो अंगुल नीचे की ओर रहता हैं यह आपके अंदर भय की भावना से संबंधित होता है। मणिपूरक चक्र - सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो कि नाभि के स्थान पर रहता है, और चिंता की भावना से जुड़ा रहता है। भावनात्मक लगाव की वजह से है। आपका भीतरी रिक्त स्थल अतीत की अनेकों चीजों से भरा है। इसीलिए आपका भीतरी रिक्त स्थल वर्तमान पल के लिए उपलब्ध नहीं होता। आप केवल अतीत की स्मृतियों के साथ जुड़े लोगों या वस्तुओं से प्रेम या जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। यदि आप अतीत के भावनात्मक जुड़ाव को त्याग सकें, तो अचानक आप देखेंगे कि आपके लिए कितना अधिक भीतरी रिक्त स्थल उपलब्ध है। तब आप अपने सामने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ बिना उसका अतीत जाने सीधेतौर पर खुल सकते हैं।
काम वासना से प्रेम तक
प्रजाति की निरंतरता बने रहने के लिए काम वासना प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक प्रधान संवेग है। मनुष्य की वास्तविक क्षमता को जानने के लिए वासना से परे जाना पहला बड़ा कदम है।
मनुष्य हमेशा प्रेम और वासना को लेकर दुविधा में रहता है। वह सोचना है कि केवल पशु ही वासनामय होते हैं। वास्तव में यौन संसर्ग के दौरान केवल पशु ही पूर्ण वासना को प्राप्त करने में समर्थ हो पाते हैं। जबकि मनुष्य वास्तविकता को छुपाने के कारण न तो प्रेममय हो पाता है और न ही वासनामय। इसीलिए वह स्वयं को असंतुष्ट और अपरिपूर्ण पाता है।
यौन कार्बन है, प्रेम हीरा है। कामवासना कीचड़ है और प्रेम कमल का पुष्प है जो कि कीचड़ में खिलता है। यह एक ही पदार्थ है-आपको इसकी प्रक्रिया को समझना है। अपनी अपेक्षाओं को त्याग दो, और आप ऊर्जा के अद्भुत प्रवाह को प्राप्त कर लोगे।
अपने भीतर के स्त्री और पुरूष को खोजो
आज, जैवकीय रूप से हम यह जान चुके हैं, कि कोई भी पुरूष 100 प्रतिशत पुरूष नहीं होता, और कोई स्त्री 100 प्रतिशत स्त्री नहीं होती। एक पुरूष 51 प्रतिशत तक पुरूष हो सकता है और 49 प्रतिशत तक स्त्री। इसी तरह एक स्त्री 51 प्रतिशत तक स्त्री हो सकती है और 49 प्रतिशत तक पुरूष। अंतर सिर्फ 1 प्रतिशत या कुछ अधिक का होता है।
आपने अपनी माँ और पिता की ऊर्जाओं से जन्म लिया है। तब आप कैसे मात्र पुरूष या स्त्री हो सकते हैं? आप इस मानें या न मानें, किन्तु हम स्त्री व पुरूष ऊर्जाओं का साक्षात नमूना हैं। हम सम्पूर्ण हैं, बंटे हुए नहीं।
जन्म से ही समाज आपके ऊपर स्त्री या पुरूष होने का ठप्पा लगा देता है। और फिर उसी अनुसार आपसे कार्य करने की आशा करता है। मनुष्य का अन्तर्निहित स्वभाव परिपूर्णता पाने का है। वह अपने आधे खोए हुए विकल्प को बाहर तलाशना शुरू कर देता है। एक नर बालक मादा की तलाश करता है जबकि बालिका नर की। यहीं से यौन का विचार प्रारम्भ होता है।
यह तलाश हमारी परिपूर्णता की प्राप्ति के लिये शुरू होती है।
एक छोटी कहानी -
एक 90 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति प्रतिदिन समुद्र के किनारे सुबह से शाम तक बैठा रहता था और आतेजाते लोगों को निहारता रहता। एक अन्य व्यक्ति ने उस पर ध्यान दिया और उसके पास जाकर पूछा ‘आप प्रतिदिन यहां बैठकर क्या करते हो?’
उस वृद्ध व्यक्ति ने उत्तर दिया, ‘मैं एक महिला की तलाश कर रहा हूँ जो मेरी पत्नी बन सके।’ इस उत्तर से उस व्यक्ति को बहुत अचम्भा हुआ और उसने पूछा, ‘आपने अपनी युवावस्था में तलाश क्यों नहीं की?’
वृद्ध व्यक्ति ने उत्तर दिया, ‘मैं अपनी 30 वर्ष की उम्र से तलाश कर रहा हूँ।’ उस व्यक्ति को फिर अचम्भा हुआ और उसने पूछा, ‘तुम किस तरह की स्त्री ढूंढ रहे हो?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं एक पूर्ण महिला की तलाश कर रहा हूँ।’ उस व्यक्ति ने पूछा, ‘अभीतक तुम्हें कोई नहीं मिली?’
'जैसी मेरे दिमाग में कल्पना थी वैसी मुझे एक मिली थी किन्तु बात नहीं बन पाई।' वृद्ध व्यक्ति ने उत्तर दिया।
उस व्यक्ति ने पूछा क्यों।
वृद्ध व्यक्ति ने उत्तर दिया, 'वह एक पूर्ण आदमी की तलाश कर रही थी।'
अपने भीतर की छवि के लिए जब हम पूर्ण मिलान पाने की कोशिश करते हैं, तब ऐसा ही होता है।
किन्तु एक लम्बी तलाश के बाद, हम अचानक एक व्यक्ति को पा लेते हैं जो दूर से हमारी मानसिक छवि से मेल खाता प्रतीत होता है। इस समय जो कुछ होता है उसे हम 'प्रेम में गिरना' कहते हैं। प्रेम में गिरने के पीछे यह विज्ञान है। ध्यान दें कि यह सदैव प्रेम में 'गिरना' होता है, कभी भी प्रेम में 'उठना' नहीं होता! अपनी सशक्त इच्छाओं और अपेक्षाओं के कारण, हम चीजों को वैसे ही देखते हैं जैसा कि हम उन्हें देखना चाहते हैं। जब तक यह दूरी बनी रहती है, सब कुछ ठीक तरह से चलता रहता है। हम अपनी कल्पना को एक-दूसरे पर लगाए रखते हैं। किन्तु, जैसे ही व्यक्ति करीब आता है हम पाते हैं कि कल्पना और वास्तविकता पूर्णतया भिन्न हैं।
हमें यह समझने की आवश्यकता है कि कोई भी जीवित प्राणी अपने मस्तिष्क में रहने वाली छवि को नहीं पा सकता क्योंकि छवि वास्तविकता से निर्मित नहीं होती है। कोई भी छवि वास्तविकता से मेल नहीं खा सकती, क्योंकि आखिर यह सिर्फ छवि, एक कल्पना ही होती है।
अंतिम कीमियाँ
यह कीमिया क्या है - साधारण धातुओं जैसे तांबा या लोहे को सोने में बदलने की विधि कीमिया कहलाती है। उसी प्रकार जब हमारा अस्तित्व परिपूर्ण हो जाता है, तो वासना की मूल अनुभूति प्रेम में परिवर्तित हो जाती है। हम उच्चतम संवेग (प्रेम) को पाने में समर्थ हो जाते हैं।
इसी प्रकार, कल्पनाओं की अशुद्धि को हटा दो और अपने रिश्तों में मैत्री की शुद्धता को शामिल करो और धैर्य के साथ इस प्रक्रिया को करो। आरम्भ में, लोग आपमें हुए परिवर्तन को समझने में समर्थ नहीं हो सकेंगे। बस अपने आप में विश्वास करते रहें। आपकी सच्चाई और सामर्थ्य आपके चारों और के लोगों को सकारात्मक बना देगी।
प्रेम में मैत्री को शामिल करो। अब तक, हमारी वासना दूसरे व्यक्ति पर अधिकार पाने के लिए गहन-जड़ जमायीं हुई हिंसा है। रिश्ते में मैत्री को शामिल करो। अपने साथी को जैसा वह है, वैसा ही उसका स्वागत करो, उसे बस स्वीकार ही मत करो । उसका मन, शरीर और अस्तित्व जैसा है वैसा ही उसका स्वागत से स्वीकार करो। तब आप देख सकते हैं कि वासना प्रेम में बदल जाती है और आपका अस्तित्व ईश्वरीय आनंद बन जाता है।
प्रेम मनुष्य में जीवन को भी जोड़ता है। प्रेम के साथ मनुष्य आत्मा बन जाता है। प्रेमविहीन व्यक्ति एक उपयोग की जाने वाली वस्तु मात्र होता है। जब आप बिना प्रेम के किसी पुरुष या स्त्री को देखते हैं, और योजना बनाते हैं कि आप इस व्यक्ति से क्या प्राप्त कर सकते हैं, तो आप उसे वस्तु बना देते हैं। जब आप किसी व्यक्ति को प्रेम से देखते हैं, तभी वह व्यक्ति आत्मा है, एक जीवंत अस्तित्व।
ब्रह्मचर्य कुछ नहीं है सिवाय अपने भीतर दबे हुए आधे की ललक न उठना। यदि आप पुरुष हैं, तो आपके स्वयं के भीतर इतनी परितृप्ति का अनुभव होने की आवश्यकता है कि आप अपने दमित आधे या भीतरी स्त्री की कमी को महसूस न करें।
अगर आप स्त्री हैं, तो आप स्वयं इतनी पर्याप्त हों कि इस परितृप्ति के अनुभव के लिए आप बाहर न देखें।
जब आप स्वयं में ही परितृप्ति होंगे तब, चाहें आप
विवाहित हों या न हों, आपके मन में शांति होगी। आप विवाहित होकर भी ब्रह्मचर्य में हो सकते हैं। यही वास्तविक ब्रह्मचर्य है।
ध्यान तकनीक
1- दुख हरण ध्यान
कुल अवधि : 30 मिनट
यह ध्यान तकनीक आपके भीतर की समस्त दबे हुए संवेगों को बाहर निकाल देगी।
आपकी श्वास मन से जुड़ी है। यदि आपके विचार शांत हैं, तो आपकी श्वसन भी शांत सहज हो जायेगी। अगर आपके विचार आक्रामक हैं, तो आपके श्वास भी आक्रामक होंगे।
आप इस तकनीक का अभ्यास प्रातकाल खाली पेट करें। 21 दिन का दुख हरणा ध्यान आपके अस्तित्व को

रौनक आ जायेगी।
चरण 1 - 10 मिनट
अपनी आंखें बंद करके खड़े हो जाओ। ध्यान के इस प्रथम भाग में, आपका मानसिक तंत्र गहन श्वास से पूर्णतया सजीव हो जाता है। यह ऊर्जा समस्त दबे संवेगों को पिघलती बर्फ की तरह पिघला देगी।
अपने शरीर की गहराई
से सदैव मुंह बंद रखते
हुए नाक से गहरी और
अव्यवस्थित श्वास लो।
अपने हाथों को फैला लो,
अपने घुटने मोड़ लो, पहले
नीचे झुको फिर खड़े हो
जाओ। ऐसे क्रिया करो
मानो आप चिड़िया हैं।
अपने श्वास के साथ ऊपर-
नीचे उठो, घुटनों को ऊपर
से नीचे मोड़ो, हाथों को
फैलाओ और सिकोड़ों।


परिवर्तित कर देगा और आपके चेहरे और शरीर पर यह गतिविधि सहजता से करो। अपना श्वास भरते हुए ऊपर को जाओ और श्वास छोड़ते हुए नीचे को आओ।
चरण 2 - 10 मिनट
अपनी आंखें बंद रखो और शरीर के प्रत्येक भाग को तनाव दो, अंग के बाद अंग, फिर उसे शिथिलता प्रदान करो। किसी एक अंग को तनाव दो फिर शिथिलता प्रदान करो और फिर अगले अंग के साथ ऐसा ही करो। अपने पैरो से शुरू करो, फिर जांघों पर आ जाओ। फिर अपने कूल्हों पर ऐसा करो उसके बाद पेट पर और निचली पीठ पर, और फिर सीने पर और ऊपरी पीठ पर, फिर अपने हाथों से उंगलियों पर फिर कंधों पर, उसके बाद गर्दन और कंधों पर। उसके बाद चेहरे और अंत में सिर के शीर्ष पर। किसी अन्य अंग पर जाने से पहले आपको अपने पिछले अंग को शिथिलता प्रदान करनी है। इन दस मिनटों के अंत में आप भीतर से रिक्त हो जायेंगे, आप शांत, नियंत्रित और आत्म-संयत हो जायेंगे।
चरण - 3 10 मिनट
नीचे बैठ जाओ और अपनी आंखें बंद कर लो। और 'हू' शब्द का उच्चारण करो। 'हू' शब्द को गहरा और जोर से उच्चारण करने की आवश्यकता नहीं है। बस सहजता से इसका उच्चारण करो। जब इसका उच्चारण करो, तो इस बात का गवाह बनने का प्रयास करें कि आपके बाहर और भीतर अस्तित्व में क्या हो रहा है।
इस तकनीक के प्रथम दो भाग वास्तव में तीसरे भाग जोकि वास्तविक ध्यान है, की तैयारी हैं। जब आप तीसरे भाग पर आते हैं, आप देखते हैं कि मन बिना प्रयास किए शांत हो जाता है। शांत होने के लिए आपको बाध्य नहीं होना पड़ता, आप स्वयं ही शांत हो जाते हैं।
इस शिथिलता की स्थिति में चेहरे पर मुस्कान रखते हुए आनंदमय स्थिति में रहें। इस समय के दौरान, आपको अनेक अनुभव हो सकते हैं। उन्हें ऐसे ही देखें जैसे टेलिविजन देखते हैं। अपने अपने मन के एक एक विचार को देखें।