KAILASA Library/जीवन मुक्ति/दर्द एक महान शिक्षक हैSign in
जीवन मुक्ति

दर्द एक महान शिक्षक है

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

प्रायः भय स्वयं को दर्द के रूप में प्रगट करता है। इस संसार में सर्वाधिक डरावनी चीज दर्द है।

सभी जीवित प्राणी एक चीज से डरते और वह दर्द है। अगर आप गहनता से देखें, तो जानेंगे कि लोग मृत्यु से भी इतना नहीं डरते जितना कि मृत्यु के समय झेली जाने वाली पीड़ा से वे डरते हैं! बहुत से लोग गरीबी से डरते हैं, तो बहुत से संबंधों से, और बहुत से बीमारी से डरते हैं। इन सब डरों का मूल कारण वह दर्द है जो इन सब चीजों से गुजरते समय हमें होता है। ये सब डर दर्द के डर की वजह से होते हैं।

दर्द क्या है

दर्द शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक हो सकता है।

शारीरिक दर्द, शरीर के लिए मूलभूत आवश्यकता है। अगर हम अपने शरीर में दर्द का अनुभव न करें तो, हम अपने चेहरे, हाथ और पैरों को उसी तरह स्टाइलिश बनाकर जिस प्रकार हम अपने बालों को बनाते हैं, दुर्घटनावश घायल कर लेंगे। दरअसल, दर्द एक विनती का पत्र है, जो शरीर दिमाग को लिखकर कहता है, 'कृपया मुझ पर ध्यान दें!' क्योंकि ध्यान ऊर्जा है। जब किसी विशेष क्षेत्र पर ध्यान दिया जाता है, तो वह ध्यान उस क्षेत्र के लिए ऊर्जा बन जाता है। जब शरीर दर्द का संचार करता है, तो दरअसल यह ध्यान या ऊर्जा देने के लिए कहता है, जिससे इसे पुनः स्वस्थ हो जाने में मदद मिलती है।

मानसिक या भावनात्मक दर्द एक मनोवैज्ञानिक अनुभूति है जो तब उत्पन्न होती है जब आपको कुछ ऐसी का सामना करना पड़ता है जिसे आप पसंद नहीं करते। शोध दर्शाती हैं कि भावनात्मक दर्द भौतिक शरीर को अत्यधिक परेशान करता है। उदाहरण के लिए, कामविषयक दमन से जो मनोवैज्ञानिक अनुभूति उत्पन्न होती है उससे आपको पीठ के निचले हिस्से में या बहुत अधिक जिम्मेदारी उठाने से कंधों में अत्यधिक दर्द की अनुभूति होती है।

चाहें दर्द शारीरिक हो या मानसिक एक महत्वपूर्ण चीज आपको समझ लेनी चाहिए कि दर्द सदा वर्तमान पल का विरोध करने से उत्पन्न होता है।

समय बनाम समझ

यदि किसी के जीवन में कोई दुखद घटना घटित होती है जैसे - बालक, पति या पत्नी की मृत्यु हो जाना, पति एवं पत्नी के बीच संबंधों का टूटना, घनिष्ठ दोस्ती में दरार आ जाना, तो व्यक्ति को पीड़ा की अनुभूति होती है किन्तु समय के साथ-साथ वह इसे स्वीकार कर लेता है। कोई-कोई बहुत दिनों तक दिन-रात रोता है या उदास रहता है, किन्तु फिर वह जो कुछ हुआ है, उसे स्वीकार कर लेता है। आम कहावत है, 'समय बड़े से बड़े घाव भर देता है।' तो यह समझने का प्रयास करें

दर्द और खुशी
की जड़
एक ही है..मन।

कि दर्द से उबरने के लिए
समय की ही आवश्यकता
पड़ती है क्योंकि घटना के
घटित होते समय आप
चेतन रूप से और सजग
तरीके से उस दर्द और
पीड़ा को झेलने के योग्य
नहीं थे।

अगर आप दर्द का अनुभव करते समय भावनाओं का सजग गवाह बनें और मन के खेल को देखें, तो आपको स्थिति-विशेष की समझ आ जाती हैं और तुरंत ही उपचार घटित हो जाता है। क्योंकि आपके पास समझ नहीं होती, इसीलिए समय की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए आप अत्यधिक पीड़ित होते हैं। समय के साथ, कुछ सप्ताह, महीने या साल बाद, घटना पुरानी हो जाती है और धुंधली स्मृति बन जाती है।

हालांकि, दर्द आपके तंत्र से पूरी तरह से नहीं चला जाता है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो आपके खोये हुए बालक, पति या पत्नी की तरह होता है, तो आपकी यादें ताजा हो जाती हैं। उदाहरण के लिए, अगर उस व्यक्ति का बात करने, हंसने, या चलने का अंदाज वैसा ही होता है, तो घाव फिर से हरा हो जाते हैं। आप आहत हो जाते हैं क्योंकि आपके अतीत की यादें उभर आती हैं। इसी कारण, आपको जीवन एक भारी बोझ सा दिखलाई पड़ता है। आप अपने अतीत में चले जाते हैं, जब आप बच्चे थे, जब आप किशोर थे, जब आप पहली बार काम पर गए थे। आपको जीवन की प्रत्येक अवस्था, अनुभव, दर्द और गलतियां याद आ जाती हैं। वह बोझ और भावनाओं का भार जो आपके अतीत से जुड़ा रहता है, वह ही आपके अनुभव किए जाने वाले दर्द का कारण होता है। अगर आप अतीत को छोड़ने का निर्णय लेते हैं और प्रत्येक स्थिति को नयी संभावना से देखते हैं, तो आपको अत्यधिक दर्द नहीं झेलना होगा। आपके दर्द का तुरन्त उपचार हो जायेगा। आपको अधिक समय की आवश्यकता नहीं होगी।

दर्द और खुशी - एक ही सिक्के के दो पहलु

एक छोटी कहानी -

एक बार एक शिष्य अपने गुरू के पास गया और बोला, 'गुरूजी, मैं ध्यान लगाने में असमर्थ हूँ। मेरे पैर दर्द करते हैं। मेरा ध्यान अन्यत्र हो जाता है।' गुरू ने कहा, 'यह स्थिति गुजर जायेगी।'

दो सप्ताह बाद, वह शिष्य वापस आया और कहने लगा, 'मैं अच्छी तरह से ध्यान लगाने में समर्थ हो गया हूँ। मैं काफी सजग और आनंदमय महसूस करता हूँ।'

गुरू ने फिर कहा, 'यह स्थिति गुजर जायेगी।'

दर्द और खुशी की जड़ एक ही है। ये दो अलग-अलग नाम की एक ही अनुभूति है। यह इस तरह है- दो लोग एक ही आदमी से बॉडी मसाज कराते हैं। एक ने निष्कर्ष निकाला कि मसाज कराने से उसे दोबारा से ताजगी की अनुभूति होती है जबकि दूसरे ने कहा कि इससे उसे चोट लगती है। एक जैसी मसाज ही आपको दर्द या प्रसन्नता की अनुभूति दे सकती है। यह उस व्यक्ति पर निर्भर है जो अपनी मसाज करवाता है। जीवन में दोनों विपरीताएँ सुख और दुख है। सुख-दुख दोनों मन से होते हैं। मन सदा एक छोर से दूसरे छोर में गति करता रहता है।

यह कठिनाई से ही मध्य में ठहर पाता है। सुख से आप दुख की ओर उन्मुख होते हैं, और दुख से

भागवत गीता - एक भारतीय पुरातन ग्रंथ जो प्रबुद्ध गुरू श्री कृष्ण द्वारा बताया गया है जिसमें प्राचीन ग्रंथों और उपनिषदों की बातों का समावेश है। कृष्ण - जीवन मुक्त गुरू जिन्होंने भागवत गीता के सत्य को बताया था, ये भारत से हैं। हिन्दू - हिन्दू धर्म को मानने वाले ये लगभग करोड़ों लोग हैं। सुख की ओर। जैसा कि हमने पहले देखा कि सुख या दुख पूर्णतया व्यक्ति की अनुभूति पर निर्भर करते हैं। किसी चीज से आपको सुख की अनुभूति हो सकती है जबकि वही चीज दूसरे के दुख का कारण बन सकती है।

स्वयं को जानने के विभिन्न मार्ग दिखलाने वाले महान धर्मग्रंथ, भगवद्गीता में प्रबुद्ध कृष्ण बड़े ही सुंदर ढंग से कहते हैं, 'वह व्यक्ति जो सुख और दुख को समान समझता है और पृथ्वी पर पड़े सोने और पत्थर को एक ही आंख से देखता है, जो प्रशंसा और निंदा को एक ही तरह से स्वीकार करता है, जो सम्मान या अपमान में एक सा बना रहता है, और जो मित्रों व शत्रुओं के साथ समान व्यवहार करता है, कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति प्रकृति के तौर तरीकों से परे चला जाता है।उसके लिए सुख व दुख एक समान हो जाते हैं और वह ज्ञान प्राप्ति के लिये तैयार हो जाता है।

स्वयं को सुख और दुख से मुक्त कीजिए

स्वयं को सुख और दुख से मुक्त कीजिए। आत्मसिद्ध गुरू, बुद्ध कहते हैं, 'अपने आपको सुख व दुख से मुक्त रखो।' सुख की लालसा और दुख का टालना दोनों एक ही अनुभव के विभिन्न पहलू हैं। दोनों ही जंजीर हैं। दर्द एक भद्दी कड़ी प्रतीत होती है, जबकि सुख एक सुंदर कड़ी। जिस प्रकार दिन के बाद रात आती है और रात के बाद दिन होता है, उसी प्रकार सुख व दुख एक दूसरे का अनुसरण करते हैं।

जब आप यह समझ जाते हैं कि सुख व दुख दोनों ही मन की रचना हैं, तो आप जान जाते हैं कि

दोनों ही अस्थाई हैं, वे दोनों ही साबुन के बुलबुले की तरह प्रकट होते हैं और फिर लुप्त हो जाते हैं। कोई भी सुख की स्थिति में नहीं रह सकता क्योंकि हमारा मन सदा दोलक की तरह एक विचार (सुख से) से दूसरे विचार (दुख पर) पर झूलता रहता है। सुख और दुख से परे जाना ही एक मात्र रास्ता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि सुख को दबा दो और दुख को भूल जाओ। यह एक सजगता है जो दर्द को आनंद में परिवर्तित कर देती है, एक ऐसी ऊर्जा में जिस पर बाहरी स्थिति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। आनंद आपका वह स्वभाव बन जाता है जिसे कोई भी आपसे छीन नहीं सकता। जो कुछ घटित हो रहा है उस पर आपके प्रतिरोध करने से आपको दर्द की अनुभूति होती है और आप अपने स्वाभाविक आनंद को भूल जाते हैं।

पीड़ा की समझ

दर्द चाहें शारीरिक हो, मानसिक हो या फिर भावनात्मक, इसका सिर्फ अंधकार जैसा नकारात्मक अस्तित्व होता है। प्रकाश की अनुपस्थिति में ही अंधकार का अस्तित्व होता है। इसका अपना कोई सकारात्मक अस्तित्व नहीं होता। उसी प्रकार सजगता के अभाव में ही दर्द का अस्तित्व होता है। जिस प्रकार कमरे में प्रकाश करने पर अंधकार स्वतः ही विलुप्त हो जाता है उसी प्रकार जब आप अपनी सजगता की ऊर्जा दर्द पर केन्द्रित करते हैं, तो दर्द स्वतः ही विलुप्त हो जाता है।

आपको होने वाला कोई भी मानसिक या भावनात्मक दर्द सिर्फ हिमखंड का शीर्ष मात्र होता है। आपको इसकी जड़ में, जहां से यह शुरू होता है, जाने की आवश्यकता है। आपको इसके मूल कारण का निदान करने की आवश्यकता है, तभी आप आरोग्य हो सकते हैं। वरना, इस बात की पूर्ण संभावना है कि आप उस दर्द का किसी अन्य या स्वयं को आहत करने के लिए प्रयोग करेंगे। मैं लोगों से सदा कहता हूँ, 'अगर आपको दर्द है, तो सब कुछ छोड़ दो और इस पर काम करो।

उसी प्रकार
सजगता के
अभाव में ही दर्द
का अस्तित्व
होता है।

दुखातीत - दुख और दर्द से परे। देखो कि जड़ से उपचार हो गया है। तभी आप सुरक्षित क्षेत्र में हो सकते हैं। तब तक न तो आप और न ही आपके आस-पास रहने वाले लोग सुरक्षित क्षेत्र में रह पायेंगे।'

जब आप सजगता के साथ किसी दर्द का सामना करते हैं, तो आप इस बात से परिचित हो जाते हैं कि आप सिर्फ शरीर नहीं हैं। आप जान जाते हैं कि कोई भी दर्द आपके वास्तविक 'स्वयं' को छू नहीं सकता। जब आपको इसका अहसास हो जाता है तो आप दर्द से परे हो जाते हैं, आप दुख से ऊपर उठ दुखातीत हो जाते हैं। आपको विरली स्वतंत्रता का अनुभव होता है जो देह से मोह के बगैर होती है और यह स्वतंत्रता आजीवन आपके साथ बनी रहती है। आप अपना साधारण जीवन पीछे छोड़ देते हैं और आध्यात्मिक यान में सवार हो जाते हैं। सम्पूर्ण भौतिक संसार विलुप्त हो जाता है और एक अतुलनीय सौन्दर्य, निर्दोषता, आनंद और करुणा के एक अन्य संसार की रचना होती है।

जब आप गहन स्पष्टता से दर्द का स्वभाव और कारण देखते हैं, तो दर्द स्वयं छूमंतर हो जाता है क्योंकि आपमें निहित स्पष्टता दर्द के कारण को वाष्पित कर देती है। यह अनुभूति एक पूर्ण आनंद की अवस्था लाती है, जिसे जीवनमुक्ति की अवस्था कहा जाता है।

दर्द - एक मन की घटना

बिना दर्द के शिशु को जन्म देना

मेरी आध्यात्मिक यात्राओं से जुड़ी एक बहुत ही रोचक घटना है। मैं आपको उस घटना में साझी बनाता हूँ घूमते-घूमते मैं मध्य प्रदेश के कबीले के लोगों के पास पहुंचा। मैं गांव के मध्य में स्थित एक छोटे से मन्दिर में ठहरा हुआ था। एक दिन मैंने देखा कि एक गर्भवती महिला ने एक छोटी-सी झोपड़ी में प्रवेश किया। आधे घण्टे बाद वह अपने हाथ में एक नवजात शिशु को लेकर बाहर निकली। कोई दर्द नहीं, कोई चिकित्सक नहीं, कोई दवा नहीं, कोई दाई नहीं, और न ही किसी तरह का दर्द। आधे घण्टे बाद वह एक नवजात शिशु के साथ बाहर आ रही थी।

मैं अचम्भित था। मैं कुछ नहीं पूछ पाया क्योंकि मुझे उनकी भाषा नहीं आती थी। एक महीने बाद, मैंने एक अन्य गर्भवती महिला को भी इसी तरह झोपड़ी में जाते हुए और एक नवजात शिशु के साथ बाहर आते हुए देखा। मैंने मन्दिर के स्थानीय पुजारी से पूछा, 'यह कैसे हो सकता है? क्या इन्हें कोई दर्द नहीं होता?' उसने पूछा, 'दर्द? दर्द क्यों?'

मैं अचम्भित था। इस समाज में यह विचार कि गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान दर्द की अनुभूति होनी चाहिए, से हर कोई अनजान था! न सिर्फ इतना बल्कि, किसी को रजोनिवृत्ति जैसा स्त्री-रोग भी नहीं होता है।

मैंने उनकी जीवन शैली के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। मुझे मालुम पड़ा कि उनके समाज में स्त्रियों को बहुत सम्मान दिया जाता है। जब कोई लड़की शारीरिक रूप से प्रौढ़ हो जाती है, तो उसको यह मानकर काफी सम्मान दिया जाता है कि वह अब माँ बन सकती है। लोग उसके पैर छूते हैं और वह उन्हें छूकर निरोग कर देती है! इस भिन्न धारणा के कारण ही की महिलाओं को अन्य संस्कृति की महिलाओं की भांति दर्द की अनुभूति नहीं होती है।

काल्पनिक दर्द

'काल्पनिक दर्द' के उदाहरण भी रिकार्ड किए गए हैं। शरीर के उस भाग में दर्द का अनुभव जो शरीर में मौजूद ही नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान, एक सैनिक के पैर को इसीलिए काट देना पड़ा क्योंकि वह बुरी तरह से खराब हो चुका था। चौंकाने वाली बात यह थी कि जब उसे दोबारा होश आया तब भी वह उसी पैर में दर्द होने की शिकायत कर रहा था। उसे एक कंबल उढ़ाया गया था जिससे उसे पता ही नहीं चल पाया कि उसका पैर काट दिया गया है। जब कंबल हटाया गया तो उसे मालुम पड़ा कि उसका पैर काटकर अलग कर दिया गया है। उसे बहुत सदमा पहुँचा।

आगे हुए शोध बतलाते हैं कि शरीर का प्रत्येक अंग मस्तिष्क के किसी विशेष केन्द्र से जुड़ा होता है। जब शरीर के किसी अंग में दर्द होता है, तो संबंधित मस्तिष्क केन्द्र गतिविधि दिखलाता है। इस स्थिति में, संबंधित मस्तिष्क केन्द्र उसी प्रकार से कंपन कर रहा था जब वह उस समय कंपन कर रहा था जब पैर शरीर का अंग था। ऐसे कई उदाहरण हैं जब लोग खाली जगह में दर्द का अनुभव करते हैं जबकि उनका वह अंग अलग कर दिया गया है। इसे 'काल्पनिक दर्द' कहते हैं।

प्लेसिबो प्रभाव

मन का शरीर पर आत्याधिक प्रभाव होता है। यहां तक कि शारीरिक दर्द की अनुभूति को भी मन द्वारा बदला जा सकता है। विज्ञान में इसे 'प्लेसबो प्रभाव' कहा जाता है जब साधारण चीनी की गोली भी दर्दनाशक दवा का काम करती है क्योंकि रोगी को यह विश्वास दिलाया जाता है कि यह चीनी की गोली एक दर्दनाशक दवा है!

मन के द्वारा
शारीरिक कष्ट
का अनुभव
बदल सकता है

एक दिन मैं एक शोध को पढ़ रहा था। यह शोध अमरीका के मिशिगन विश्वविद्यालय ने की थी और न्यूरोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित हुयी थी। यह शोध युवाओं के एक समूह पर की गयी थी जो शोधकर्त्ताओं द्वारा उनके जबड़े की मांसपेशियों में एक गाढ़ा नमक के घोल जो दर्द उत्पन्न करता था का इंजेक्शन लगवाने पर सहमत हो गए थे। पीईटी (पोजीट्रोन इमिशन टोमोग्राफी) स्कैन का उपयोग करते हुए दर्द पर अध्ययन किया गया। स्कैन ने शरीर के प्राकृतिक दर्दनाशक जिसे एंडोरफिन कहा जाता है की गतिविधि दर्शायी।

एक स्कैन में, लोगों को बताया गया कि उन्हें दर्दनाशक दवा दी जा रही है जबकि उन्हें प्लेसबो- एक ऐसा पदार्थ जिसमें दर्दनाशक के कोई अवयव नहीं थे, दिया गया था। फिर उनसे 0 से 100 पैमाने पर अनुभव किए गए दर्द की तीव्रता की दर को बताने के लिए कहा गया। पीईटी स्कैन भी, दर्द से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि का संकेत देता है। शोधकर्त्ताओं ने मस्तिष्क की प्रतिक्रिया और उन लोगों ने वास्तव में जो प्रतिक्रियाएं की उन दोनों का अध्ययन किया।

चौंकाने वाले परिणाम यह थे कि जब लोगों को प्लेसबो दिया गया था, अर्थात् दर्दनाशक दवा नहीं बल्कि मात्र कोई अप्रभावी चूर्ण तो उन्हें जो दर्द की अनुभूति हुई थी वह बहुत कम थी। यह वैसी ही थी जैसी वे दर्दनाशक दवा लेने के समय अनुभव करते हैं। पीईटी स्कैन ने बताया कि एंडोरफिन (प्राकृतिक दर्दनाशक) तंत्र मस्तिष्क में सक्रिय था।

इसने प्लेसबों के साथ बढ़ती गतिविधि को दर्शाया क्योंकि लोगों का विश्वास था कि यह दर्दनाशक दवा है। अन्य अध्ययनों ने दर्शाया है कि प्लेसबो प्रभाव का 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पाया गया जहां दर्द 22 प्रतिशत तक कम हो गया। विज्ञान अभी भी इस अद्भुत स्थिति को जो मस्तिष्क और शरीर के संबंध को स्पष्टतौर से दर्शाती है, का अध्ययन कर रहा है।

वो नई समझ

दर्द-निर्विचार स्थिति का मार्ग

एक छोटी कहानी -

एक बार एक शिष्य एक जेन गुरु के साथ घूम रहा था, तब बतख का एक झुण्ड सिर के ऊपर से ऊड़ा। गुरु ने पूछा, 'ये कौन हैं?' शिष्य ने उत्तर दिया, 'ये जंगली बतख हैं।' गुरु ने फिर पूछा, 'वे कहां गये?'

प्लेसिबो प्रभाव - ध्यान द्वारा इण्डोजेनियस ऑपिड प्रतिक्रिया (म्यू) ऑपिड रिसेप्टर न्यूरो साइंस की पत्रिका, 24 अगस्त 2005. 25 (34) : 7754-7762. न्यूरोबॉलिजकल क्रिया विधि - प्लेसिबो इफेक्ट की न्यूरो साइंस की पत्रिका 9 नवम्बर 2005, 24 (45) : 10390-10402. शिष्य ने उत्तर दिया, 'वे उड़ गए हैं।'

अचानक गुरु ने शिष्य की नाक पकड़ ली और मोड़ दी। शिष्य दर्द से कराह उठा। गुरु ने कहा, 'तुम तो कहते थे, कि वे उड़ गए हैं, किन्तु वे तो प्रारम्भ से ही यहीं हैं।' कहानी बताती है कि शिष्य को उसी क्षण ज्ञान-प्राप्त हो गया।

यह कहानी बड़ी अजीब लगती है,किन्तु अधिकांश ज़ेन गुरू इसी प्रकार अपने शिष्यों को ज्ञान प्राप्त कराते हैं। आपको वास्तविकता के प्रति जगाने में दर्द की अद्भुत योग्यता होती है। इसीलिए सोते हुए शिष्य को जगाने के लिए अधिकांश गुरू इसका इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति दर्द में होता है, तो हम क्या करते हैं? हम उसे सांत्वना देते हैं। अज्ञानवश, हम उस व्यक्ति को सोते हुए ही रहने देते हैं। किन्तु गुरू की सांत्वना देने में कोई रूचि नहीं होती है। उसकी रूचि सिर्फ आपको जगाने में होती है। अत्यधिक दर्द की स्थिति में, मन ठहर जाता है, सिर्फ दर्द ही होता है! उस क्षण सत्य प्रतिपादित होता है! कहानी में आप देख सकते हैं कि दर्द की स्थिति में, शिष्य का भीतरी आकाश गुरू के द्वारा सत्य को लेने के लिए तैयार था, और गुरू ने उसे सत्य प्रदान कर दिया।

रूपांतरण का दर्द

दर्द एक बहुत ही रचनात्मक ऊर्जा हो सकती है। यह ईश्वर की स्मृति बन सकता है। यह प्रार्थना बन सकता है। यह ध्यान बन सकता है। यह सजगता बन सकता है। यह आपके भीतर अद्भुत रूपांतरण का कारण बन सकता है।

जीवन का एक महत्वपूर्ण रहस्य जिसे आपको समझने की आवश्यकता है वह यह है कि जब किसी चीज के प्रति सजग हो जाते हैं, तो आप इससे आसानी से छुटकारा प्राप्त कर लेते हैं। अगर आप इसके प्रति सजग नहीं हैं, तो छुटकारा पाने का प्रश्न ही नहीं उठता। यह

आपके साथ ही रहता है। दर्द इसीलिए दर्द है क्योंकि यह आपके अचेतन में विद्यमान रहता है, सजगता में नहीं। दर्द का सामना करने में आपका भय इसे बना रहने और ट्युमर की भांति अधिक से अधिक विकसित होने देता है। एक गुरू अपनी सर्जरी से इस ट्युमर को हटा देता है! और जब यह आपको छोड़ देता है, तो आप एक नए व्यक्ति में रूपान्तरित हो जाते हैं। एक बार एक भक्त ने मुझसे पूछा, 'स्वामीजी, मैं जानता हूँ कि मेरे अंतः आकाश की स्वच्छता हेतु सर्जरी की आवश्यकता है किन्तु क्या कोई गुरू इस सर्जरी करते समय कोई दर्दनाशक दवा भी देता है?'

गुरू की दर्दयुक्त 'सर्जरी' से निपटने के लिए किस चीज की आवश्यकता होती है? कभी-कभी, बस सजगता स्वयं दर्द को विलुप्त कर देती है। कई बार, मैं दर्द पर ध्यान आकृष्ट करता हूँ, और कुछ नहीं! यह विलुप्त हो जाता है, छू-मंतर हो जाता है।

अब, इस दर्दयुक्त 'सर्जरी' से निपटने के लिए उचित रवैय्या क्या है? यह पूर्ण विश्वास होना है, कि गुरू जो भी दर्द दे वह आपकी भलाई के लिए होता है और किसी चीज के लिए नहीं। 'सर्जरी' स्वयं गुरू के असीम प्रेम और करूणा के कारण होती है। अगर आप इसे स्पष्टरूप से जान लेते हैं, तो चाहे इस सर्जरी से आप आहत हो, फिर भी गुरू आपके लिए जो कुछ कर रहा है उसके लिए आप गुरू के प्रति गहन कृतज्ञता से भर जाते हैं। मैं कह सकता हूँ कि गुरू की ओर से दिया जाने वाली दर्दनाशक दवा वह प्रेम और करूणा है जिसकी वर्षा गुरू के देखने मात्र से ही होने लगती है।

दर्द का एक कारण यह है कि आप यह सोचने लगते हैं कि यह दर्द है और उस नाम का ठप्पा लगा देते हैं। एक साधारण व्यक्ति को जो कुछ सीखने में पूरा जीवन या कुछ सैकड़ों वर्ष या कुछ जन्म लग जाते हैं, वह सब गुरू दो या तीन सेकेण्ड में सिखा देता है। गुरू आपके ट्युमर को निकाल फेंकता है। इसीलिए आपका दर्द कितना ही

जेन - जापानी बौद्ध परम्परा, मूल शब्द ध्यान से उत्पन्न.

तीव्र क्यों न हो, इसे जीवन पर्यन्त ढोने की अपेक्षा गुरू से सर्जरी करवाना बेहतर है क्योंकि यह एक बहुत तीव्र प्रक्रिया है। साथ ही, अगर आप भली-भांति समझ जाते हैं कि गुरू आपके साथ क्या कर रहा है, तो आप इसका आनंद लेते हैं, क्योंकि आपके जीवन में एक परम घटना घटित हो रही है।

एक बात और जान लीजिए-जीवन पर्यन्त आप जिस 'टयुमर' के दर्द का अनुभव करते हैं, वह उस दर्द से जिसे आप तब अनुभव करते हैं, जब गुरू आपकी सर्जरी करता है, से बदतर होता है। गुरू को 'टयुमर' हटाने में कुछ ही मिनट लगते हैं। पता ही नहीं चलता गुरू ने कब इस टयुमर को हटा दिया।

एक बार जब आप इस प्रक्रिया को समझ जाते हैं,तो फिर रूपांतरण को दर्द का ठप्पा नहीं समझते। आप इसका स्वागत करते हैं। न केवल आप इसका स्वागत करते हैं, बल्कि आप धन्यवाद देते हैं कि जो कुछ आपके अचेतन में छिपा बैठा था उसका उपचार हो गया है, उसे हटा दिया गया है।

ध्यान तकनीक-1

दर्द पर केन्द्रित होना

दर्द दरअसल अवधान की अनुपस्थिति है, इसीलिए समाधान यही है कि इस पर 'अपनी उपस्थिति केन्द्रित कीजिए।' स्वयं को आरोग्यता प्रदान करने की यह एक आसान ध्यान तकनीक है जो आपके रोगग्रस्त अंग या पीड़ित मन पर आपकी चेतना या उपस्थिति को प्रवाहित करती है। अगली बार जब आप दर्द या पीड़ा का अनुभव करें तो इस तकनीक का अभ्यास करें। दर्दनाशक दवा लेने की अपेक्षा यह एक बेहतर विकल्प है। क्योंकि कभी-कभी दर्दनाशक दवा के दुष्प्रभाव मूल शिकायत से भी बदतर हो जाते हैं।

बस इसका अभ्यास कीजिए। कल्पना कीजिए कि आपके पैर में दर्द हो रहा है, या आप किसी बाहरी घटना के कारण पीड़ित हो रहे हैं। एक अंधकार कक्ष में जाकर लेट जाएं। अपनी सारी चेतना अपने शरीर को भूल जाने पर लगा दें और सिर्फ उसी जगह पर केन्द्रित करें जहां दर्द हो रहा है। अगर यह कोई मानसिक कष्ट है, तो अपने सम्पूर्ण शरीर को भूल जाइए और सिर्फ उस घटना जिसकी वजह से आप पीड़ित हो रहे हैं , उस पर केन्द्रित कीजिए। जैसे ही आप दर्द का अनुभव करें, वैसे ही इस शब्द 'दर्द' को अपने मन से जान बूझ कर निकाल दीजिए।

आपकी मानसिक बातचीत निरंतर बताती रहेगी की आप दर्द का अनुभव कर रहे हैं। इसे बंद कर दो। गहनता से अनुभुति कीजिए, खुले मन से अनुभव लीजिए। आपके मन के भीतर जो चल रहा है उस पर नजर डालिए। आप शीघ्र जान जायेंगे कि आपका मन उस दर्द को बढ़ा-चढ़ा कर बतला रहा था। दर्द के केन्द्र पर अपनी सारी सजगता लगा दीजिए, और यह शीघ्र ही सिमटकर यह दर्द एक छोटे बिन्दु में हो जायेगा। इस बिन्दु पर इकट्ठा करो और आप शीघ्र ही जान जायेंगे कि दर्द विलुप्त हो गया है, और आनंद ने इस जगह पर स्थान बना लिया है।

आप अपने भीतरी
आपात तंत्र को
दर्द कहते हैं।

ध्यान तकनीक-2

दर्द का गवाह बनना

इस तकनीक का इस्तेमाल आप अपने शरीर के किसी अंग में शारीरिक दर्द को विलुप्त करने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

जब कभी आप शारीरिक दर्द का सामना करें, बहुत ही विश्रामपूर्वक अपने शरीर के उस भाग में दर्द की अनुभूति का गवाह बनें। शीघ्र ही आप जानेंगे कि पहले तो तीव्र दर्द होगा, किन्तु बाद में उस जगह पर दर्द बिन्दु होकर कम हो जायेगा और फिर विलुप्त हो जायेगा। ऐसा होता है कि जिस क्षण आप शारीरिक रूप से घायल होते हैं, आपके शरीर की प्रज्ञा ऊर्जा की आपूर्ति उस भाग का उपचार करने के लिए करता है, इस दौड़ती ऊर्जा को आप दर्द का नाम दे देते हैं। अगर आप सहज होकर ऊर्जा के गति करने और उपचार करने का गवाह बनें, तो दर्द विलुप्त हो जाता है और उपचार हो जाता है। अगर हम इसे समझ लें, तो फिर हम कभी भी दर्द को रोकेंगे नहीं और इससे पीड़ित नहीं होंगे, हम शरीर की आरोग्य करने वाली प्राकृतिक ऊर्जा के साथ सहयोग करेंगे।

मैं इसे अपने निजी अनुभव से बता सकता हूँ। एकबार एक व्यक्ति ने मेरी उंगली पर कार का दरवाजा बंद कर दिया। मेरे साथ के लोग परेशान हो गए और प्राथमिक चिकित्सा के लिए दौड़े। मैंने उनसे परेशान न होने के लिए कहा।

जैसा कि मेरी उंगली पर सूजन आ गई थी, मैंने इसे बस ध्यान से देखा कि मेरे शरीर के भीतर क्या हो रहा है। मैंने अनुभव किया कि मेरे नाभि केन्द्र से ऊर्जा मेरी उंगली की ओर दौड़ रही थी। मैं स्पष्ट रूप से देख सकता था कि शरीर की प्रज्ञा खुद ही इस आपात स्थिति से निपट रही थी। इसने खुद ही इसका उपचार कर दिया।

आप अपने भीतरी आपात तंत्र को दर्द कहते हैं।

जब आप दर्द पर केन्द्रित होकर इसके गवाह बनते हैं, तो आप जान जाते हैं कि आप महज शरीर नहीं कुछ और हैं। आप अपनी मौलिक ऊर्जा का स्पर्श करते हैं और यह जान पाते हैं कि आप शरीर-मन से कहीं अधिक हैं।

दर्द को गहनता से देखें किन्तु शब्द 'दर्द' और 'पीड़ा' से आपको जुड़ना नहीं है। कुछ पल के लिए, दर्द प्रबल होता दिखाई पड़ता है, किन्तु शीघ्र ही यह विलुप्त हो जायेगा।

दरअसल, हमारा शरीर पर्याप्त ज्ञानवान है। यह जानता है कि शरीर का कौन-सा भाग ऊर्जा की मांग कर रहा है और यह उस भाग में ऊर्जा का प्रवाह कर देता है। किन्तु आप ऊर्जा प्रवाह को 'दर्द' के नाम का ठप्पा लगाकर रोकने का प्रयास करते हैं। सिर्फ शरीर के उस भाग पर पूर्ण सजगता को प्रविष्ट कराकर ऊर्जा के प्रवाह को देखें। सिर्फ उत्सुकता से इस ऊर्जा प्रवाह को देखें। पूर्णतया बाहरी बन जाओ, इस प्रक्रिया में भागीदार न बनें। बस उस क्षेत्र में ऊर्जा के प्रवाह को होने दें और इसे काम करने दें। और आप इसे स्वस्थ होता देखेंगे।