अपने भय का सामना करें और मुक्त हो
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
भय क्या है?
भय चिंता का एक गहरा आयाम हैं। चिंता से अल्सर हो सकता है। दूसरी तरफ भय जीवन को ही नष्ट कर सकता है। फिर भी, चिंता से भिन्न जिसके बिना जीवन संभव है, भय हमारे जीवन में गुथा हुआ लगता है। भय का सामना भय से रहित होकर करना संभव है। वह व्यक्ति जिसे हम साहसी कहते हैं वह भी भय रहित नहीं होता है, बल्कि वह व्यक्ति है जिसने भय का सामना निर्भय होकर करना सीख लिया है।
भय हमारे अंदर एक प्रकार की ऊर्जा है। इसीलिये इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है न ही क्षय? इसका एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तन हो सकता है।
समझिये, आपका मन सीधे-सीधे (प्रत्यक्ष रूप से) आपके जीवन की ऊर्जा से जुड़ा हुआ है। जब कभी आप संकट का सामना करते हैं, आप अनुभव करेंगे कि आपका भय बढ़ता है और आपके शरीर में एड्रीनलीन छूटने लगता है। यह एड्रीनलीन का निकलना आपको इतनी ऊर्जा देती है कि आप तेज भाग सकते हैं। हम उसे सामना या भागना प्रतिक्रिया कहते हैं, या तो आप उस भय का सामना करते हैं, या फिर आप भाग खड़े होते हैं। जिस पल आप जीवन के संकट का सामना करेंगे आपके अंदर अपार ऊर्जा आ जाएगी। जब कभी वह संकट वास्तविक होगा, स्वाधिष्ठान चक्र जीवन का केन्द्र, पूरी तरह से हिल जाएगा!
बिग बैंग और ब्लैक होल आपके अंदर:-
जब बिना किसी विशिष्ट वस्तु के आपके अंदर शुद्ध इच्छा या शुद्ध लोभ होता है, तो वह सृजन, विस्तार या बिग बैंग की उत्पलावित ऊर्जा हो जाती है! बिना किसी कारण के, आप बस ऊर्जा
स्वाधिष्ठान चक्र - यह सूक्ष्म ऊर्जा चक्र है जो कि स्प्लीन के पास होता है। बिग - बैंग - यह एक ब्रम्हाण्डीय चित्रण है जिसके अनुसार ब्रम्हाण्ड पहले बहुत ही संघनित रूप में था। तब से लेकर अभी तक वह फैल रहा है। ब्लैक होल - एक ऐसा स्थान जोकि आकाश में होता है जिसका कि गुरूत्वाकर्षण बल बहुत अधिक होता है, जिससे वह प्रकाश तक को अपने अंदर तक सोख लेता है। से विस्फोटित हो रहे होते हैं। उसी तरह, जब आपके अंदर बिना किसी विशिष्ट बात के शुद्ध भय उत्पन्न होते हैं, तो वह सिकुड़न, ब्लैक होल होता है।
समझिये भय आपका स्वभाव है, किंतु उसे किसी उद्देश्य वस्तु की ओर निर्देशित न करें। भय का होना स्वाभाविक है। किंतु भय को किसी वस्तु
| से जोड़ना सामाजिक | |
|---|---|
| Hk; Lo; aeav kLFkk | है। शुद्ध भय जीने |
| vkSj Lo; ad s | में मदद करता है और |
| Hkfo"; d sckj sea | यह स्वस्फूर्त है। |
| ud kj kRed fopkj | बिना किसी |
| d se/;; ;q) gS | कारण के आपके |
| द्वारा आत्याधिक | |
| ऊर्जा का विकिरित |
होना शुद्ध लोभ है। अगर यह किसी वस्तु के कारण है तो यह साधारण लोभ है। इसी तरह बिना किसी कारण के आपके अंदर जो ऊर्जा भीतर संकुचित रह जाती है वह शुद्ध भय है। अगर यह किसी वस्तु के कारण है तो यह साधारण भय है। जब तक कि ब्लैक होल का निर्माण नहीं होता, बिग बैंग नहीं हो सकता है। यह जीवन का अंग है, नाटक का भाग है, खेल का अंग है। शुद्ध भय का अर्थ है आप अपने अंदर आराम कर रहे हैं, अपने अंदर बैठ रहे हैं। इसी को हम विध्वंस कहते हैं। इस ब्रह्मांड का जन्म, बिग बैंग है और मृत्यु ब्लैक होल है। आपके अस्तित्व का जन्म आपके लिए बिग बैंग है। आपके अस्तित्व की मृत्यु आपके लिए ब्लैक होल है। सांस लेना शुद्ध इच्छा है। सांस छोड़ना शुद्ध भय।
प्राण— जीवन ऊर्जा जो वायु के द्वारा शरीर के भीतर जाती है—आपके अंदर बिग बैंग के कारण जाती है। प्राण जो आपके तंत्र को छोड़ता है, वह ब्लैक होल है। जब आप बिग बैंग या ब्लैक होल का प्रतिरोध या उससे संघर्ष करते हैं, तब आप अपने तंत्र के अंदर बाधा उत्पन्न करते हैं।
जब भय होता है, जब ब्लैक होल होता है, इसका अर्थ है कि आप शांति की ओर मुड़ रहे हैं या बिग बैंग के लिए तैयार हो रहे हैं। जब कभी शुद्ध भय होता है, आप आत्याधिक विश्राम के साथ तरोताजा होते हैं, आपके अंदर साहस और ऊर्जा का संचार होता है।
आपकी संभावना और आपके नकारात्मकता के बीच का संघर्ष।
जब कभी आपको, आपके पास जो है उसे खोने का डर होता है, या फिर जो आप पाना चाहते हैं उसे नहीं पा सकने का डर होता है, तो आपके अंदर आपकी संभावना और आपकी नकारात्मकता के बीच संघर्ष चलता रहता है।
अगर आप आश्वस्त हैं कि जिसकी क्षमता आपमें नहीं है उसे पाने की संभावना नहीं है, तो आपकों डर नहीं होगा। अगर आप आश्वस्त हैं कि आप वह पा सकते हैं तब भी आपको डर नहीं होगा।
भक्ति योगी - एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पण पर आधारित कर दिया है। यह जीवन मुक्त के जैसा ही है।
ज्ञान योगी - ऐसा व्यक्ति जिसने ज्ञान के पथ को अपनाकर स्वयं का ज्ञान हासिल कर लिया है।
भय एक तरफ आपके अंदर विश्वास और आस्था बनाम दूसरी तरफ नकारात्मक विचार और अपेक्षा का जो आपने अपने भविष्य के लिये किया है के बीच संघर्ष है। शब्दतः आप अपने ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
अगर आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि आपके पास क्षमता नहीं है, आप नहीं पा सकते हैं, तो आपको भय नहीं होगा। अगर आप पूरी तरह से आश्वस्त हो कि आप हासिल कर लेंगे, तब भी आपको भय नहीं होगा। फिर भी, अगर कुछ है जो आप पाना चाहते हैं, किंतु आप आश्वस्त नहीं हैं कि आप पा सकते हैं, तब आपको डर होगा। इन दो विचारों के बीच के संघर्ष उस द्वंद्व को ही हम भय या डर कहते हैं।
भय से बचने के दो तरीके हैं। एक है सभी संभावनाओं को अवरुद्ध कर देना। इसका अर्थ है आप मर गये हैं, तब वहां कोई भय नहीं होगा। भय से बचने का दूसरा तरीका संभावनाओं की सीमा को तोड़ने का है। अगर वहां अनंत संभावनाएं हैं, अगर वहां कोई सीमा नहीं है, अगर वहां ऐसा कुछ नहीं है जो आपको सीमित कर सके, तब आप निर्भीक हो जाते हैं। बस इस समझदारी के साथ, कोई चीज आपके अंदर चोट करेगी और आपके अस्तित्व से कई तरह के भय गायब हो जाएंगे।
एक व्यक्ति ने दीवाल पर जहाँ उपदेश लिखे होते हैं, लिखा "सोहम्" - मैं वहीं हूँ, इसका अर्थ है मेरे द्वारा सब कुछ संभव हैं। दूसरा व्यक्ति आया और उसने लिखा 'दासोहम' मेरे द्वारा कुछ भी नहीं पुनः यह भी ठीक है।
एक तीसरा व्यक्ति आया और लिखा, 'सदासोहम'- 'मैं सदा वहीं हूं।'
अगर आप इस विचार में गुथे हुए हैं, 'मेरे द्वारा कुछ नहीं किया जा सकता है, 'आप एक भक्ति योगी हैं-आप समर्पण करते हैं। अगर आप सोचते हैं, 'मेरे द्वारा सब कुछ किया जा सकता है, 'आप एक ज्ञान योगी हैं-आप अनुसंधान करते हैं और अनुभव प्राप्त करते हैं। चाहे आप इस मार्ग पर चलें या उस पर, डर (भय) से परे जाना संभव है। किंतु आपको किसी न किसी विचारधारा से जुड़कर रहना होगा। चाहे आपको 'मेरे लिए सबकुछ संभव है 'इसके साथ कार्य करना होगा, या फिर 'मेरे लिए कुछ नहीं संभव है, 'इसके साथ।
आत्मज्ञान के लिए बढ़ती हुई संभावनाः
लोग मेरे पास आकर कहते हैं, 'मुझे बहुत से भय हैं। मैं क्या कर सकता हूं? 'मैं उन्हें कहता हूं, 'अगर आपके पास बहुत सारे भय हैं, तो आत्मज्ञान की संभावना बहुत है। आपके लिये बहुत द्वार उपलब्ध हैं।'
एक व्यक्ति जिसे बहुत से डर नहीं हैं, उसके लिये संभावना, द्वारों की संख्या भी कम है क्योंकि वह एक नीरस जीवन जी रहा है। एक व्यक्ति जो एक नीरस जीवन जी रहा है उसे ज्यादा भय नहीं होगा। उसके पास बहुत कुछ खोने को नहीं है, बहुत ज्यादा निर्णय करने को नहीं है। वह ज्यादा जोखिम नहीं उठाता है।
आपको जो करना है वह यह है: जब कभी आपको भय हो, स्वयं का अनादर न करें। अपना
आत्मविश्वास न खोंऐं या अपनी सोच की निंदा न करें, 'मैं भी कैसा व्यक्ति हूं?' असल में जो व्यक्ति अपने भय का सामना कर सकते हैं उन्हें ज्यादा समस्याऐं नहीं होती हैं। जो व्यक्ति अपने भय से भयभीत होते हैं वो अपने लिए ज्यादा समस्याएं पैदा करते हैं। जब आप अपने भय के बारे में ज्यादा सोचते हैं, तो आप यह सोचना शुरू करते हैं कि आपको समस्याएं हैं।
कभी-कभी, बस अपने ध्यान को कहीं और बदल कर, आप अपने भय से उबर सकते हैं। किंतु वह निर्भीकता नहीं है। निर्भीकता का अर्थ चेतना में
ge/kj s/ Hh H/t,
vl y eaeyw : i
l sfofHklu : i leea
eR, qd shk; g&
एक अभूतपूर्व ऊंचाई
का आना है जहां
आपको कुछ भी खोने
का भय अनुभव नहीं
रहेगा।
बिल्कुल स्पष्ट हों: वह भय, जो आपको अपने जीवन के प्रति है-असफलता का भय, अपने सगे संबंधियों को खोने का भय, अपने धन के खोने का भय, अज्ञात का भय-हर भय को आत्मज्ञान के लिए द्वार के रूप में उपयुक्त किया जा सकता है।
एक और महत्वपूर्ण सत्य जो आपको जानना चाहिए: आपके अंदर ऐसा कुछ है, जो आपकी ऊर्जा का स्त्रोत है, वह कभी खत्म नहीं होता है। आपके अंदर ऐसा भी कुछ है, मरता है; जो असल में कभी भी जीवित नहीं था, अभी भी नहीं। मृत्यु का भय आपके अंदर इसलिए है, क्योंकि आप सोचते हैं कि आपके पास अभी कुछ है जो आपसे ले लिया जाएगा। नहीं! आपके पास अभी जो कुछ है वह आपसे नहीं लिया जा सकता है। जो कुछ आपसे लिया जा सकता है, वह पहले से ही आपके पास कभी भी नहीं था। कोई भी चीज जो मर सकती है वह आपके अंतः आकाश में कभी स्थान नहीं पा सकती है।
निर्भीकता भय का सामना करने का साहस है:
आप भय पर विजय नहीं पा सकते हैं। निर्भीकता का अर्थ है, तीव्र भय को बिना किसी वस्तु की ओर दिशा दिये बिना उसे बुद्धिमत्ता से जीना। जब कोई वस्तु नहीं होती है डरने के लिए, तो वह प्रबल भय एक प्रबल आराम और शांति देता है।
भय एक शक्तिशाली ऊर्जा है जो एक गहरी विश्रांति देता है, आत्मकेंद्रितता। भय केंद्र नव जीवन देने का ऊर्जा केंद्र है।
बहुत स्पष्ट हों: निर्भीकता का अर्थ भय का नहीं होना नहीं है। इसका अर्थ वहां भय है, किंतु आपके पास अपार ऊर्जा है या साहस है उसका सामना करने के लिए, उसके साथ जीने के लिए। निर्भीकता का अर्थ है अधिकतम भय के साथ जीने के लिए भी ऊर्जा या साहस का होना उस भय से परे जाना और न ही उसके साथ जुड़ना न ही उससे अलग होना।
एक और महत्वपूर्ण बात जो आपको जानना चाहिए कि भय, जीवन की प्रकृति का अंग है। आप अपने कब्र में ही (अपनी मृत्यु के बाद ही) निर्भीक हो सकते हैं! तब वहां किसी भी बात से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके पास खोने को कुछ भी नहीं है! अगर आपके पास खोने को कुछ है, तब आपको भय होगा। यह जीवन की प्रकृति है।
जब जब चीजें निश्चित और ज्ञात होती है, भय नहीं होता है। भय का अस्तित्व तभी होता है जब कोई चीज निश्चित नहीं होती है, जब वे चीजें उस रूप में बस एक संभावना और अज्ञात होती हैं। उदाहरण के लिए मृत्यु एक संभावना है। एक घटना के रूप में यह निश्चित है, किंतु कब और कहां यह हो सकती है, यह स्पष्ट नहीं है। इसीलिए उसके साथ सदा भय जुड़ा रहता है।
अगर आप अंधकार में डर को सजगता से देख सकते हैं, तो आप उस भय के साथ रह लेंगे और उस से उबर जाएंगे।
पहचान खोने का भयः
मनुष्य का सबसे बड़ा भय उसको अपनी पहचान खोने का भय है। यहां तक कि जीवन गंवाने का भी भय उतना बड़ा भय नहीं है जितना कि उसका अपनी पहचान खोने का भय है। अपनी पहचान खोने का भय मृत्यु के भय से भी बुरा भय है।'
मृत्यु का भयः
हमारे सभी भय-शारीरिक स्वास्थ्य खोने का, मानसिक संतुलन खोने का, धन का, नाम और यश का या प्रियजनों को खोने का, वास्तव में रूप से विभिन्न वेश में मृत्यु के ही भय है।
एक लघु कथाः
एक व्यक्ति एक सार्वजनिक सभा में एक भाषण देने की पूरी तैयारी कर चुके थे। अचानक जब वह मंच पर पहुंचे और माइक्रोफोन अपने हाथ में लिया। वे किं कित्तवयविमूढ़ हो गये। वह मंच भय से ग्रस्त हो गए। एक मिनट के लिए अपार भीड़ के सामने वह बस मूक खड़े रहे।
तभी अचानक, कुछ समय बाद, उन्होंने कहा, 'मानव मन इस संसार का सबसे आश्चर्यजनक वस्तु है। यह आपके जन्म लेने के क्षण से मृत्यु के क्षण तक बिना रूके काम करता रहता है, सिवाय उस क्षण के जब आपको भाषण देना हो।'
सामाजिक भय – समाज से बहिष्कृत होने का भय- हमें समाज को खुश करने के लिए कार्य करवाना है, तब भी जब वह हमारे लिए अच्छा नहीं होता है। इस प्रक्रिया में, बहुत बार, हम असल में जो करना चाहते हैं उसका बलिदान कर देते हैं। समाज के द्वारा स्वीकृत न होने का भय बस मृत्यु के भय का ही एक दूसरा रूप है- अहम् की मृत्यु।
हमारा हर कार्य अचेतन रूप से मृत्यु से और मृत्यु के भय संबंधित है। मृत्यु के बारे में आपकी समझ आपके जीवन के प्रति दृष्टि को बदल सकती है, यह आपके भय के सामना करने के तरीके को आसानी से बदल सकती है। (मृत्यु की विस्तृत समझ 'मृत्यु' पर लिखे अध्याय में दी गई है।)
क्रोध-भय का क्रियाशील रूप:
भय ही वह चीज है जो क्रोध की ओर ले जाती है। भय ऊर्जा का अप्रत्यक्ष रूप है जबकि क्रोध प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है।
एक लघु कथा:
एक व्यक्ति अपने हाथ में कागजों का पूरा बंडल लेकर यह कहते हुए क्रोध से पोस्ट ऑफिस में तेजी से घुसा, 'उन्हें ऐसी धमकी भरे पत्र भेजने का साहस कैसे हुआ!' पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने कहा, 'हां, धमकी भरे पत्र भेजना एक कानूनन जुर्म है। क्या आप जानते हैं आपको ये पत्र किसने भेजे हैं?'
वह व्यक्ति उत्तर देते हुए चिल्लाया, 'निश्चित ही मैं जानता हूं! ये इन्कम टैक्स विभाग के लोग हैं!'
जब आप गुस्से में होते हैं, बस गुस्से पर
गौर करें। उसकी जड़ में, आपको गहरा भय
मिलेगा।
इसे खुद करने की कोशिश करें: अगर आपको भय होता है, उस समय गुस्सा प्रकट करें। अपने हाथ फेंके, पैर पटकें-ऊर्जा व्यक्त करें। आप पाएंगे कि भय गायब हो गया। आप खुद देखेंगे कि कैसे भय गुस्से में बदल जाता है। उसी तरह, भय घृणा में भी बदल सकता है। आपको बस अपनी सजगता में रहनी है और देखना है कैसे भावनाएं सूक्ष्म रूप में एक रूप से दूसरी में परिवर्तित होती है। जब आप इस खेल को समझते हैं, तो आप आसानी से इस खेल से बाहर निकल सकते हैं।
भयाघात:
मनोवैज्ञानिक भयाघात की बात करते हैं। जैसे आप अंधेरे में बाग में टहल रहे हैं, और आप एक रस्सी देखते हैं। आप उसे सांप समझकर सिहर जाते हैं। वह अचानक का आघात इस समझ से पहले होता है कि वह बस एक रस्सी है न कि सांप यही भयाघात है। भयाघात एक गुलाब के पौधे को जड़ से हिलाने जैसा है- अगर आप उसे लम्बे समय तक हिलाते रहते हैं तो वह मर जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि हम हर रोज रात-दिन मिलाकर छः से बारह भयाघात झेलते हैं, स्वप्न में भी और जागृत अवस्था में भी। सोचिये हमारे अस्तित्व के साथ क्या बीतता है! भयाघात अचेतन में जन्म लेता हैं। जब वह चेतन रूप में और सजगता द्वारा समझा जाता हैं, तो उन्हें काफी कम किया जा सकता है।
भय को कैसे दूर करें
साक्षी होएं और स्वीकार करें,
जब आपका सामना भय से होता है, तो उसका प्रतिरोध मत कीजिए या उसे दबाइये नहीं। बस भय पर गौर करें, भय को पहचानें और स्वीकार करें। भय की स्वीकृति ही उसे विलीन कर देती है। भय को अनुमति दें कि वह आपको झकझोर दें। अगर आपका शरीर थरथराता है, उसे थरथराने दें। अगर आपकी आंखों से आंसू आते है, तो उन्हें आने दें। आप बस हवा के झोंको के बीच घास की पत्ती की तरह रहें-बिना प्रतिरोध के झुक जाएं।
एक लघु कथा:
एक अंधेरी रात में, एक व्यक्ति एक संकरी सड़क पर जा रहा था, उसका पैर एक पत्थर से टकराया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। किसी तरह उसने पत्थर के ऊपर झूलती एक शाखा को पकड़ लिया। वहां बहुत अंधकार था उस व्यक्ति ने शाखा को कस कर पकड़ रखा था।
वह मदद के लिए चिल्लाया किंतु जो दूसरी आवाज उसे सुनाई दी वह उसकी अपनी ही प्रतिध्वनि थी। प्रतिध्वनि सुनकर वह व्यक्ति घबरा गया कि वह किसी बड़ी खाई के मुंह पर है।
वह रात उसे बीतती नहीं लग रही थी और वह व्यक्ति बुरी तरह से उस शाखा को पकड़े रहा इस आशा में कि कहीं से कोई मदद उसे मिलगी। अंततः सुबह हुई। उसने नीचे देखा कि वह खाई कितनी गहरी थी, किंतु वहां कोई खाई नहीं थी। बस दो फीट नीचे एक बड़ी सी चट्टान थी!
आपका भय बिल्कुल इसी तरह है। आप सोचते हैं वह एक गहरी खाई की तरह होगा किंतु वास्तव में वह कुछ फीट होता है। अगर आप अपने भय का सामना करेंगे, आप पाऐंगे कि वहां कोई गहराई नहीं है। क्योंकि आप अपने भय को बढ़ाकर देखते हैं, आप उसे एक खाई समझते हैं। यह आपका चयन है, उस शाखा को छोड़कर भय से दूर जाइये या उस पर लटके रहिये और अपने को कष्ट देते रहिये।
जिस चीजों को टाला न जा सके उसे स्वीकार करना ही उस पर विजय प्राप्त करने का एक मात्र तरीका है। जब आप स्वीकार करते हैं, अचानक आप देखते हैं कि भय गायब हो गया। जिस क्षण आप स्वीकार करते हैं, भय आपको भयभीत करने की अपनी शक्ति को खो देता है। जब आप उसके साथ संघर्ष नहीं करते हैं, तो आप भय को एक गहरी शांति के रूप में देखेंगे। जब भयाघात होता है, बस उसके साथ रहें। यही एक मात्र तरीका है।
जब आपके भय के साथ कोई वस्तु जुड़ी होती है, उसे स्वीकार करें। वह स्वीकारोक्ति आपको बदल देगी। आप जितना ज्यादा संघर्ष करते हैं, उतना ज्यादा ही आप भय को शक्ति देते हैं। अपने ध्यान को भय से अलग करना भी कोई तरीका नहीं है क्योंकि तब भय आपके साथ ही रहता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप भय से उबर चुके हैं। भय को स्वयं इसके ऊपर हावी न होने दें। भय मे दुबारा या तीन बार जाऐं। बिना किसी संकोच के भय को पूरी प्रबलता से जीयें। अचानक आप पायेंगे कि वह अब और ज्यादा आपको स्पर्श नहीं करता है।
स्वाधिष्ठान चक्रः जीवन और मृत्यु का स्थान :
भय स्वाधिष्ठान चक्र के साथ जुड़ा हुआ है, जो शरीर में नाभि क्षेत्र से दो ईंच नीचे एक सूक्ष्म
अरूणांचला पर्वत - दक्षिण भारत का एक पवित्र पर्वत जो कि अरुणांचला में स्थापित है, तमिलनाडु के तिरूअन्नामलई गांव में है, जो कि पूर्ण रूप से भगवान शिव को प्रदर्शित करता है। जो कि एक जीवन मुक्त गुरू हुये है। हारा - उर्जा और जीवन का स्थान जो पेट के पास के क्षेत्र में है, जापानी और चीनी परम्परानुसार। ऊर्जा केंद्र है।
यह घटना मेरे जीवन की है जब मैं युवक था: मैं हर रोज अरुणाचलम पर्वत की परिक्रमा करता था। मैं लगभग चार बजे सुबह अपनी परिक्रमा शुरू करता और पर्वत के चारो ओर मंत्रोच्चारण और कीर्तन करते हुए गुजरता।
एक दिन सुबह मैंने बहुत जल्दी अपनी परिक्रमा शुरू की, मध्यरात्रि के कुछ देर बाद ही। उन दिनों पर्वत के चारों ओर के रास्तों पर सड़क नही बनी थी, और रोशनी नहीं जली थी। संपूर्ण रास्ते में घना वन और रोशनी भी नहीं थी। सारे रास्ते में घना वन था। मैं खुशी-खुशी अपनी आंखें नीचे किये गाता जा रहा था। अचानक, एक स्थान पर जो छोटी सी नदी के समीप था, मैंने ऊपर देखा, मैंने पाया एक गोघढ़ का झुण्ड मुझे घूर रहा था और मुझ पर छलांग लगाने के लिये तत्पर था।
अचानक उस डर में, मैं अपने हारा (जापानी और चीनी मान्यता के अनुसार पेट के क्षेत्र में ऊर्जा और जीवन का केंद्र) स्वाधिष्ठान चक्र की गहराई से चीख उठा। वह शुद्ध भय की चीत्कार थी जिसका अनुभव मुझे पहले कभी नहीं हुआ था। यह इतना पूर्ण था कि फिर भविष्य में मैं कभी भय से नहीं घबराया!
मैंने अरूणांचल के प्रति अपना पूरा समर्पण अनुभव किया और एक गहरा श्रद्धा कि अरूणांचल मेरा ख्याल रखेगा। अचानक, एक बुजुर्ग सन्यासी मेरे सामने एक बड़ी सी लाठी लेकर प्रकट हो गए और उन हिरणों को भगा दिया। ज्योंहि वे जानवर भाग गए, वे वृद्ध व्यक्ति भी गायब हो गए!
H; i j fot ; i #r
djusdk,d vfr
‘kfDr’kkyh rj hdk
; g gSfd H; dks
Li 'V djrsgq
ekufl d fp=.k
dj &
उस प्राथमिक चीख के साथ, मैंने पाया कि मेरा शरीर अचानक, बहुत हल्का हो गया। मैं चलने के बजाए लगभग बह रहा था, जैसे कि मेरी भीतरी आवृत्ति बढ़ गयी थी। आधुनिक मनोवैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति में, "प्राथमिक सिद्धान्त" का उपयोग किया जाता है, जिसमे रोगी चीखते हैं, रेचन के रूप में, अपनी हारा की गहराई से, अपने नकारात्मक भावनाओं और भय से छुटकारा पाने के लिए।
मानसिक पटल पर दृश्य चित्र बनाना:
भय पर विजय प्राप्त करने का एक अति शक्तिशाली तरीका यह है उस भय को स्पष्ट करते हुए मानसिक चित्रण करें। इस विधि की सुंदरता यह है कि इसका प्रयोग आप उस समय भी कर सकते हैं, जब भय की स्थितियां नहीं है, जब आप शांत चित्त हैं और अपने आप भय से निपट सकते हैं।
आप अकेले बैठ सकते हैं और उस स्थिति का मानसिक चित्रण करने की कोशिश करें जो आप में भय पैदा करती हैं। इस बात को पूरी स्पष्टता से अनुभव करें कि आप में भय उत्पन्न हो रहा है, भय का सामना पूरी सजगता से करें। अगर आप पीड़ित होते हैं, अगर आपका शरीर दिक्कत
हमसा मंत्र - इसको सोहम मंत्र भी कहते है, इसको करने के लिये श्वांस लेते समय "हम" और श्वांस छोड़ते समय "सो" का उच्चारण करते है। महसूस करता है, तो यह ठीक है। अपने भय को दबाये नहीं, उसे बस होने दें। जब आप किसी चीज को पूरी तरह से अनुभव करते हैं, आपसे वह छूट जाती है।
ध्यान विधि:
हमसा मंत्र:
यह अति शक्तिशाली तकनीक है (विधि है) जिसका प्रयोग दिन में चौबीसों घंटे हो सकता है। जब कभी आप पर भय का आक्रमण होता है, बस विश्रामपूर्वक बैठ जाइये।
अपनी सजगता को सिर्फ छोड़ती हुई श्वांस पर केंद्रित करें। जब आप श्वांस छोड़ रहे हों चुप-चाप 'सह' शब्द को दोहरायें वह भी बाहर जाती हुई सांस के साथ। सांस छोड़ना मन को आराम देना है और हर उस चीज को जाने देना है जो मर सकता है। सांस लेने के समय आप सतत् किसी चीज को पकड़ कर रखने की कोशिश करते हैं। सांस छोड़ना किसी चीज को जाने देना है। सांस छोड़ने पर ध्यान केंद्रित करें सांस लेने के बारे में बिना कुछ सोचते हुए (बिना फिक्र किये हुए)। जब आप सांस लेते हैं, तो 'हम' शब्द दोहरायें।
श्वांस छोड़ने पर आप और ज्यादा सजगता और ऊर्जा को केंद्रित करें। ज्यादा से ज्यादा गहरी श्वांस छोड़ने में अपनी मदद करें, सांस लेने की क्रिया स्वयं शरीर को करने दें। अपनी ऊर्जा, अवधान और प्रयास को सिर्फ श्वांस छोड़ने पर केंद्रित करें।
यह एक 'हम सह हम सह' का शांत मंत्रोचारण है। इस हम सह मंत्र का शांत मंत्रोचारण आपको अचानक सजगता में ले जाता है, उस विश्राम की स्थिति में जो कभी खत्म नहीं होती। जो कुछ भी मर सकता है वह आपके तंत्र को छोड़ देगा, आपके अंतः आकाश को भी।
इस विधि का प्रयोग उन परिस्थितियों में भी किया जा सकता है जब आप भय का सामना नहीं कर रहे हों- जब आप बैठे हों, बात कर रहे हों, चल रहे हों, खा रहे हों, तब भी जब आप सो रहे हों। यह अति शक्तिशाली विधि है। सतत् चौबीसो घंटे अपने अवधान को सांस छोड़ने की क्रिया पर केंद्रित करें और बस हम सह मंत्र का चुपचाप उच्चारण करें- 'हम सह', 'हम सह', 'हम सह'। जब आप सांस लेते हैं 'हम' का उच्चारण करें और जब आप सांस छोड़ते हैं, 'सह' का उच्चारण करें।
समझिये, जब इस मंत्र का सतत् उच्चारण किया जाता है, तो अजपा जप (पवित्र मंत्र का स्वतः उच्चारण) हो जाता है- प्रयास रहित उच्चारण। प्रयास के साथ किये गये मंत्रोचारण को जप कहते हैं। प्रयास रहित मंत्रोचारण को अजप कहते हैं। इसका अर्थ है वह आपमें अपने आप हो रहा है। आप को केवल मंत्रोचारण करना है, बस इतना। उसके साथ रम जायें। पूरे दिन वह आपमें प्रतिध्वनित होता रहेगा।
अजपा जप - पवित्र मंत्रों का जप जो कि मन ही मन किया जावें।
जो कुछ मर सकता है वह आपके तंत्र को छोड़ देगा और आप अनुभव करेंगे कि जो कुछ मर सकता है, वह कभी आपका अंग नहीं हो सकता है। अगर आप अपने आपको हर उस चीज के साथ जो मर सकता है (खत्म हो सकता है, नाशवान है) के साथ तादात्म करते हैं तो यह तादात्म टूट जायेगा और आप मुक्त होंगें और जो नही मर सकता उसके साथ जुड़ा महसूस करेंगें। जो नही मर सकता है, वही आप का अपना होना है।
इस विधि का प्रयोग बस तीन दिनों तक करें। आप अचानक देखेगे की धन के खोने का भय, अपने अंग के खोने का भय या अपने स्वास्थ्य के खोने का भय या अपने सगे संबंधियों के खोने का भय, या अज्ञात का भय सभी प्रकार के भय खत्म हो जाएँगे। जब आप अपनी सजगता सांस के छोड़ने पर रखतें हैं, तो जो अंतः आकाश में आपके उस अंश के रूप में है जो मर सकता है (खत्म हो सकता है), वह बस आपके अंतः आकाश को छोड़ देगा। आप मुक्त हो जाएँगे।