KAILASA Library/जीवन मुक्ति/क्या तनाव कार्य-संबंधित होता है?Sign in
जीवन मुक्ति

क्या तनाव कार्य-संबंधित होता है?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

एक आई. टी. कम्पनी में मुख्य अधिकारी के पास एक योजना के संबंध में पूछताछ की गई। उसने उसे एक प्रस्ताव के लिए भेज दी। वह दल जो ऐसी योजनाओं पर काम करता था उसने उसका पूरा अध्ययन किया और कहा कि यह काम दस लाख डॉलर के खर्च पर छः महीने में हो जाए। प्रबंधक ने उस दल के प्रस्ताव का पुनः अध्ययन किया और कहा कि यह काम चार महीने में तीन चौथाई मिलियन डॉलर के खर्च में हो जाएगा।

वह प्रस्ताव मुख्य प्रबंधक के पास गया, उस प्रबंधक ने सब को बुलाया और शुरूआती बातचीत के बाद कहा, 'हम इस कार्य को तीन महीने में आधे मिलियन डॉलर में कर सकते है। तब उसने इस प्रस्ताव को मुख्य अधिकारी के पास भेज दिया।

मुख्य अधिकारी ने उस ग्राहक को बुलाया और उसे कहा कि उसकी कम्पनी वह उत्पाद उसे दो महीने में आधे मिलियन डॉलर पर दे देगी।

वे लोग जो कॉरपोरेट में काम करते हैं इस घटना से अपने को जोड़कर देख सकते हैं। वे लोग जो निर्णय लेते हैं और वचन देते हैं अक्सर ही जमीनी सच्चाई से अनभिज्ञ रहते हैं। एक बार जब निर्णय ले लिया जाता है उनका अहम् आड़े आने लगता है। हर चीज की कुर्बानी दी जा सकती है किंतु अहम् की नहीं। कॉरपोरेट इतिहास का सामान्य अध्ययन यह दिखाता है कि कई कम्पनियां अपने इन अधिकारियों की इस अहम् के चलते कैसे असफल हो गई जो इसका नेतृत्व करते हैं।

मैंने अपने कारपोरेट क्षेत्र के शिष्यों के मुंह से इस लेवल (स्तर) पांच नेतृत्व के बारे में कुछ सुना है। यह उन कारपोरेट नेतृत्वकर्ताओ के बारे में है जो अपने को कम्पनी की जरूरतों के पीछे रखते हैं और उन लोगों के पीछे जो उनके लिए काम करते हैं न कि अपने अहम् पहले रखते हैं। शोध ने बताया है कि उन कम्पनियों के मुख्य अधिकारी जो बड़े स्तर पर सफल रहे हैं, सदा मुश्किल से बाहरी दुनिया में जाने जाते हैं। ये नेतृत्वकर्ता (लीडर) अति विनम्र और आंतरिक रूप से केंद्रित होते हैं।

कई क्षेत्रों में तनाव हमारी शिक्षा प्रणाली के साथ ही शुरू हो जाता है। हम अपने बच्चों का स्तर उनके शुरूआती जीवन से ही प्रारंभ करना शुरू कर देते हैं। जब किसी दल में तीन व्यक्तियो को हम हीरो के रूप में मानतें है तब दल के बाकी सदस्य अपने को व्यर्थ समझते हैं। हमें जीवन के शुरूआती अवस्था से ही प्रतियोगी होने की शिक्षा दी जाती है। यह तुलना कार्यक्षेत्र में भी होती है और उसे युद्ध का मैदान बना देती है।

तथाकथित मानव संसाधन कार्यक्रम बताता है, कि व्यक्तियों का वर्गीकरण होना चाहिए। मैंने सुना है कि बहुत सी कम्पनियों में दस से पंद्रह प्रतिशत व्यक्तियों को खराब कार्य करने वाला दिखाना जरूरी है। व्यक्तियों को आंकड़ा बना कर रख दिया गया हैं, अपने अस्तित्व के लिए दूसरो को शिकार बनाने के लिए वे बाध्य हैं। संभवतः इसीलिए इन कार्यालयो को वे 'कंक्रीट का जंगल' कहते हैं।

जब तक व्यक्ति डर, लोभ के कारण कार्य करेंगें, वे प्रेरित नहीं हो सकते। वे सामान्य कार्य करने के लिए नियंत्रित और बाध्य हो सकतें हैं। किंतु कभी भी असंभव कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं हो सकते। यह वह दुविधा है जिसका सामना आज का कारपोरेट करता है। उन्हें कार्य करने वाले लोग चाहिए लेकिन उनका प्रेरित करने का आधार समुचित नहीं है। इनका तरीका जोर जबरदस्ती का है और कुछ नहीं।

एक सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक ने एक मॉडल बनाया कि मनुष्य जीवन में कैसें अपने आकांक्षाओं से ऊपर उठ सकता है। यह अब मैसलो (एक अमेरिकन मनोवैज्ञानिक जो अपने आवश्यकता के पाँच क्रम के विचार के लिए प्रसिद्ध हैं) इसके आधार में मनुष्य को जीवन को बचाने हेतु भोजन, वस्त्र, आवास और अन्य अतिआवश्यक भौतिक जरूरतें हैं। फिर व्यक्ति जिस समाज में रहता हैं

dbZd
Vi usbu vf/k
&dkfj;kadhbl
vge dspyrs
dSsvl Qy gks
xbZtksbdk
usRo djrsga

उस समाज में अपनी परितृप्ति को देखना है, जैसे कि एक नेटवर्क बनाता है या कुछ और फिर वे प्रेम और आकर्षण चाहते हैं। फिर वह आदर, नाम और प्रसिद्धि के लिए जीता है। फिर भी मनुष्य असंतुष्ट रहते है। वे अनुभव करते हैं कि अब भी उनके जीवन में कुछ कमी है।

वह 'कुछ' अपने भीतर हैं। मैशलो ने उसे आत्म-साक्षात्कार कहा है। यह वह क्षेत्र है जहा हम तनाव से मुक्त होते हैं। यहीं वह आंतरिक अनुभूतियों का क्षेत्र है। यही वह क्षेत्र है जहां आप समझ पाते हैं कि आप सार्वभौमिक ऊर्जा के साथ एक हैं। चाहे आप घर पर कार्य करें या कार्यालय में या फैक्टरी में या फिर आप कहीं कार्य ही करें, आप फिर भी (तब भी) उस अवस्था की ओर देखते हैं जहां आप केंद्रित हैं।

यही हम अपने लाइफ ब्लिस प्रोग्राम के कोर्स में प्राथमिक ज्ञान में सीखते हैं। वे पिरामिड के पाँच स्तर जिसमें दर्शाया हैं ऊर्जा के सात स्तर के समकक्ष है जो हमारे भीतर हैं। वैदिक पद्धति में उर्जा के सात केन्द्रों को चक्र कहते हैं। शब्दशः इनका अर्थ 'पहिया'है जो उसे ऋषि के अनुभवों पर कहा गया जिन्होने इन केन्द्रों का चक्र कहते हैं। सर्वप्रथम महसूस किया था। हर चक्र एक भावनात्मक अवस्था के साथ कामना की अवस्था का प्रतिनिधित्व करता है। जैसे हम हर चक्र से संबंधित कामना को पूरा करते हैं, हमारी ऊर्जा में विकास करते जाते हैं जब तक कि हम परितृप्त ने हो जायें। यह एक प्रक्रिया है जिससे हजारों लोग उसके आश्चर्यजनक प्रभावों को जान सकें हैं। हमने पूरे संसार में इन कार्यक्रमों को कई कंपनियों में सिखाया हैं। मैं इसे 'सुनिश्चित समाधान' कहता हूँ।

ध्यान विधि (विधि, शैली) तकनीक-

यह एक सरल किंतु प्रभावशाली तकनीक (तरीका) है तनाव को दूर करने की। यह विधि हम अपने लाइफ ब्लिस कार्यक्रम में मणिपूरक चक्र या नाभि उर्जा केन्द्र जो कि तनाव का घर हैं, को खोलने के लिये करते है। इस विधि को अभ्यास सदा खाने से पहले करना चाहिए, जब पेट खाली रहता है या सोने से कुछ घंटे पहले।

खड़े होकर उस भाषा में जो आप नही समझते हो, नहीं जानते हो चिल्लाओं, चिघाड़ों, गरजो और प्रलाप करो। अगर कोई सुन रहा है तो उसके लिए भी यह निरर्थक है (उसके समझ की भी चीज नहीं, उसे भी कुछ समझ नहीं आएगा)। अपनी सारी भावनाओ और अनुभवों को पूरी ताकत से उलीच दें जो अपने आप उलीचनी शुरू हो जायेंगी जब एक बार आप शुरू कर देंगे। रोऐं, अगर आपका मन होता है। जमीनी पर लोट-पोट करने लगें यदि आपकी भावनाऐं ये करने को प्रेरित कर रही हो। यह एक प्रभावशाली ध्यान की विधि है। यह अचेतन का दरवाजा खोल देती है और आपके अंदर संचित सारी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर देती है। कोई भी खास मनोविश्लेषण के सत्र में जब मरीज अपने मनोविश्लेषक से बात

मैशलो - अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जो कि इस सिद्धांत के लिये प्रसिद्ध हुये कि आवश्यकता के पाँच क्रम हैं, पाँच क्रम की होती है। करता है, या फिर मन की शांति पाने के लिए अपनी बातें रखता रहता है, तब भी यह प्रक्रिया चेतन ही होती है। सिर्फ दस प्रतिशत आपकी संचित स्मृतियां ही बाहर आ पाती हैं (मुक्त हो पाती हैं)। सम्मोहन जैसी प्रक्रिया अचेतन मस्तिष्क के द्वारा होती हैं, और आपका उस पर कोई नियंत्रण नही होता हैं। यह विधि एक (अतिचेतन) प्रक्रिया है जिसमें आप अपनी सजगता कायम रखते हुये मन को साफ करते हैं।

इस विधि का प्रयोग बीस मिनट तक करें। फिर शांत बैठ जाएं और ऊर्जा को दस मिनट तक अपने शरीर में (फैलने) दें। इस शांति में बस अपने अंदर विचारों के साक्षी बनें। उसे दबाएं नहीं न ही उसका पीछा करें।

चक्र - अपने शरीर के ऊर्जा चक्र जो कि चक्के के जैसे होते है, जो कि आपके आध्यात्मिक अनुभवों के आधार पर लगातार आपको शक्ति और ऊर्जा देते रहते है। सात मुख्य चक्र है, जो कि आपके मेरूदण्ड पर स्थित होते है। उदाहरण मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा और सहस्रसार चक्र है। मणिपूरक चक्र - यह सूक्ष्म ऊर्जा चक्र है, जो कि चिंता की भावना से संबंधित है।