तनाव रहित विकास
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
(तनाव के बिना उत्कृष्ट बनें)
तनाव क्या है ?
चिंता और तनाव एक दूसरे के करीब से अंतः संबंधित है। ये अभिभावक और बच्चे की तरह हैं। उनमें से कोई एक दूसरे के बिना संभव नहीं है, उनमें किसी का अस्तित्व दूसरे के बिना संभव नहीं है। जो एक के लिए काम करता है वही दूसरे के लिए भी काम करता है। फिर भी, यह देखते हुए कि आज के जीवन में तनाव स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसके विषय को गहराई से जानने की आवश्यकता है।
चार सौ साल पहले फ्रांस के महान दार्शनिक डेकार्ट ने घोषणा की मैं सोचता हूँ, इसीलिए मैं हूँ। यह कथन आधुनिक चिंतन का आधार बना। इस संसार में करोड़ो लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी डेकार्ट के इस कथन पर विश्वास किया कि जब तक कोई व्यक्ति दूसरे से आगे नहीं सोचता है वह इस संसार में सफल नहीं हो सकता है।
डेकार्ट सही थे, और वे गलत भी थे। वे इस रूप में सही थे कि मानवतंत्र नहीं समझता है कि वह अपने मन के बिना कैसे जिये परिणामतः मानव अपने मन का गुलाम हो गया। वे बंधन में रहते है।
डेकार्ट से कई शताब्दी पहले, एक वैदिक (प्राचीन वैदिक धर्मग्रन्थ से संबंधित) ऋषि ने घोषणा की कि मानव का अस्तित्व तब तक संभव नहीं है जब तक कि वह सोचना बंद नहीं कर दें। आदि शंकराचार्य (प्रबुद्ध भारतीय गुरू, अद्वैत वेदांत के सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता, जिनके आंदोलन ने ह्रास होते वैदिक परंपरा को उनके समय में पुनः स्थापित किया), आठ वर्ष की आयु में अपने होने वाले के गुरू से पवित्र तुंगभद्रा नदी में स्नान करते हुए मिले। गुरू ने उनसे पूछा, 'तुम कौन हो?'
उत्तर देते हुए शंकराचार्य ने कहा, 'मैं मन नहीं हूँ, न मैं बुद्धि हूँ, न मैं विचार हूँ, न मैं अहम् हूँ, न मैं इन्द्रिय हूँ। मैं इन सबसे परे हूँ। मैं एक शुद्ध चेतना हूँ।
जब तक हम यह सोचते हैं कि हम शरीर और मन हैं तब तक हम बस एक जैविक तंत्र होते हैं। हम उस पशु से बस छाया मात्र अधिक होते हैं जिससे हम विकसित हुए हैं जब तक कि हम अपनी इन्द्रियों द्वारा चलाये जाते हैं। किन्तु मनुष्य की असली संभावना मात्र सोचना और अपने को पशु से बेहतर साबित करना ही नहीं है। मानव का उद्देश्य मन से परे होना और चेतना के उच्चतम अवस्था को प्राप्त करना है। उस अवस्था में हम सच्ची दिव्य स्थिति में होते हैं जिससे हम अवतरित हुए हैं।
जब तक कि हम उस एकात्म अवस्था का स्पर्श नहीं कर लेते हैं जो असल में हमारा होना हैं,
vki ruloxtr
ughagacfYd
vki rulo gS
हम अशांत अवस्था में
रहते हैं। हमारे असली
स्वभाव और जो हम बनने
का दिखावा करने का
प्रयत्न करते है, इनके
बीच यह अशांति, यह
दुविधा को ही तनाव
कहते है।
मस्तिष्क मशीन नहीं है-
वैदिक मनोविज्ञान के अनुसार, हम परेशान–अशांत नहीं हैं। हम परेशानी के कारण स्त्रोत हैं। इसे अच्छी तरह समझे, आप तनावग्रस्त नहीं हैं बल्कि आप तनाव हैं। आप (दबाव में) नही हैं, बल्कि आप दबाव (तनाव) के स्त्रोत हैं। दोनों में बहुत (अंतर है) आइयें इसको गहराई से देखें। तब आप इसे समझ पाएंगे। आप तनाव में नहीं हैं। आप ही तनाव हैं। आप अशांत होते हैं और आप अशांति हैं। दोनों में बहुत बड़ा अंतर हैं।
एक प्रसिद्ध और अनुभवी वैज्ञानिकों का दल कई वर्षों के शोध के बाद, इस निष्कर्ष पर पहुंच वे कहते हैं, हम मनुष्य को उसके आचरणों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं जब तक कि हम उसे उसके अंदर क्या हो रहा है उस पर नियंत्रण कर उसकी भावनाओं पर नियंत्रण करने की शिक्षा नहीं देते हैं (नियंत्रण करने में प्रशिक्षित नहीं करते हैं।)
जो कुछ वैदिक ग्रंथों ने पाँच हजार वर्ष पहले कहा वही बातें आज हमारे आधुनिक वैज्ञानिक कह रहे हैं। ये ग्रन्थ पुरानी समस्याओं का समाधान और उतर देते हैं। ये ग्रंथ पश्चिमी मनोविज्ञान और वैदिक मनोविज्ञान के बीच की दूरी को पाटने का काम कर सकते हैं। पश्चिमी मनोविज्ञान लगातार हमें यह आशा प्रदान कर रहा है कि हम मै को 'मैं' की तरह ही रख कर सामान्य अवस्था को पुनः प्राप्त कर सकते है। उदाहरण के लिए, अगर हम इस (कमरे) में गरमी महसूस कर रहे हैं तो एअर कंडीशनर को व्यवथित कर इसे ठण्डा कर आराम का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन हम एक महत्वपूर्ण कारक को भूल जाते हैं। ज्यों ही हम एअर कंडीशनर
रेने देसकार्ट - यह एक फ्रेंच दार्शनिक और वैज्ञानिक हुये है जो "मैं सोचता हूँ कि केवल मैं ही हूँ" कहने के लिये प्रसिद्ध हुये है।
वैदिक - पुरातन ग्रंथों में वेदों में जो कहा गया है।
आदि शंकराचार्य - ये भारत के जीवन मुक्त गुरू हुये है, इन्होंने अद्वैत के सिद्धांत का प्रचार किया और प्राचीन वैदिक हिन्दूत्व को पुनः स्थापित किया। जो कि उस समय कमजोर पड़ गया था।
को इस कमरे में लाते हैं, हमें उसे व्यवस्थित ही रखना होगा। यह एक अतिरिक्त तनाव को जन्म देता है। यह एक अतिरिक्त समस्या को ले आता है। अब हमें बिजली की जरूरत है, उसके लिए भुगतान करना होगा और इन सब सुविधाओं के लिए हमें धन की आवश्यकता होगी। और जब आप बाहर काम पर जाते हैं और ज्यादा उस कमरे का मजा नहीं ले पाते हैं, वह कमरा और एअर कंडीशनर अब भी है, लेकिन आप उस से दूर उसके बिल के भुगतान के लिए पैसे का इंतजाम करने में लगे हैं।
हम एक महत्वपूर्ण कारण को भूल जाते हैं। तुम, जैसे तुम हो एक बीमारी हो। मन की धारणा पश्चिमी मनोविज्ञान के अनुसार, एक मशीन की है। वैदिक मनोविज्ञान के अनुसार यह एक प्रक्रिया है। मन एक मशीन नहीं, बल्कि एक प्रक्रिया है। यह सतत् घटित हो रहा है। शब्द 'मनस' जो मन के लिए संस्कृत का शब्द है, का अर्थ एक सतत् प्रक्रिया का होना है, जो निष्क्रिय (निश्चल) और मृत नहीं है बल्कि जो क्रियाशील और जीवंत है।
पश्चिमी मनोविज्ञान इस एक विचार विशेष पर जोर देता है कि मन एक जैव यांत्रिक मशीन है। हम अचेतन रूप से मानते हैं कि मस्तिष्क एक पदार्थ है, एक वस्तु या एक मशीन है। इसीलिए हम अपने मन के अतीत में घटी हर घटना को सतत् एक कड़ी के रूप में जोड़ते हैं, और यह मानना शुरू कर देते हैं कि हमारा मन एक ठोस चीज है।
असंबंधित को जोड़ना –
एक उदाहरण देता हूँ। वह उदासी जो आपने दस साल पहले वर्ष महसूस की थी, वह उदासी जो आपने नौ साल पहले महसूस की थी, वह उदासी जो आपने आठ साल पहले महसूस की और वह उदासी जो आपने सात साल पहले महसूस की और वह उदासी (अवसाद) जो आपने कल महसूस की यह असंबंधित और अलग घटनाएं हैं। ये विभिन्न उद्देश्यों, विभिन्न कारणो के कारण विभिन्न अवस्थाओं में घटित हुई। आप इन सभी असंबंधित घटनाओं को जोड़ देते हैं, और कहते हैं–'मेरा जीवन एक अवसाद है।'
वह उदासी जो आपने वर्षों पहले महसूस की महीनों पहले महसूस की सप्ताहों पहले महसूस की या कई दिनों पहले महसूस की सभी असंबंधित हैं और अलग घटनाएं हैं। दस साल पहले, आप उदास हुए होगें और अवसाद का अनुभव किया होगा क्योंकि आपका खिलौना खो गया होगा। नौ साल पहले महिला मित्र के खो जाने के कारण आपने अवसाद का अनुभव किया होगा। कुछ साल पहले आप दुःखी हुए होगे या अवसादित हुए होंगे क्योकि आपका बेटा आपकी बात नहीं मानता था। हर समय कारण अलग या परिस्थितियां भिन्न थी और विषय कारण पूर्णतः भिन्न थे। फिर भी जब आप इन सभी उदासियों को जोड़ते हैं और निर्णय लेते हैं। मेरा जीवन अवसादों से भरा हुआ है, आपने अपना जीवन नरक बना लिया? ज्योंही आप
वैदिक - प्राचीन वेदों के ज्ञान को बताने वाला। यह मानना शुरू कर देते हैं कि आपका जीवन एक अवसाद है, आपका जीवन निश्चित रूप से अवसाद हो जाता है। कृपया यह समझें कि जो आप अपने अतीत के लिये विश्वास करते हैं, आप अपने भविष्य के लिए पैदा करतें हैं। हम जानते हैं कि हम अपने अतीत के अनुभव से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। हम कैसे मान सकते हैं कि आने वाले कल से इससे छुटकारा पा लेंगें? नहीं, हम नहीं मान सकते। जो कुछ हम अपने अतीत के बारे में मानते हैं, सिर्फ वही हम अपने भविष्य के बारे में मानेंगें कि हो सकता है। इसीलिए एक बार जब हम यह मान लेना शुरू कर देते हैं कि हमारा अतीत अवसादों से भरा है, हम अचेतन में यह भी मान लेते हैं कि हमारा भविष्य भी अवसादों से भरा होगा।
जब हम यह मानते हैं कि मन बस एक वस्तु है, एक जैविक मशीन (यंत्र), हम अपने लिए नरक का निर्माण कर लेते हैं। सौभाग्यवश हमारे लिए मन कोई वस्तु नहीं हैं, यहाँ आशा है। असल में सत्य यह हैं कि मन कोई वस्तु नहीं हैं, जैसा कि हमको यह सिखाया गया है, यह एक प्रक्रिया है। यह कोई संज्ञा नहीं है बल्कि एक क्रिया है।
जब हम मानते हैं कि मन एक वस्तु है; बिल्कुल स्पष्ट रहें, हम समस्या निर्मित करते हैं जिसका अस्तित्व ही नहीं हैं।
एक लघु कथा:
एक व्यक्ति मनोवैज्ञानिक डॉक्टर के पास
जाता है और कहता है, 'डॉक्टर मेरा जीवन
समस्याओं से भरा है।'
डॉक्टर ने कहा, 'हर व्यक्ति की जिंदगी एक समस्या हैं। चिंता नहीं करें। हर सप्ताह हम (तीन सत्र में बैठेंगे) और आपको सौ डॉलर देने होंगे।
वह व्यक्ति बोला, 'हर सप्ताह तीन सत्र के सौ डॉलर आपकी समस्या सुलझा देगा, लेकिन मेरी समस्या का क्या होगा!'
समझिये, जिस क्षण हम यह मानना शुरू कर देते हैं कि मन सिर्फ एक मशीन है, हम लाचार हो जाते हैं। कोई मनोवैज्ञानिक हमारी मदद नहीं कर सकता। कोई मनोविश्लेषक मदद नहीं कर सकता है। कोई दूसरा तरीका मदद नहीं कर सकता है, क्योंकि आधारभूत समझ ही गलत है। ज्यों ही हम गलत विश्वास करने लगते हैं जो कुछ उसके आधार पर बनेगा वह गलत ही होगा। यह कभी (सही) नहीं हो सकता। हमें इस प्राथमिक सत्य को समझना होगा कि मन एक प्रक्रिया है; हम तनाव में नहीं हैं, बल्कि हम तनाव हैं।
हम कैसे निर्णय करते हैं-
जो कुछ हम अपनी इन्द्रियों के द्वारा महसूस करते हैं उसका सिर्फ दस प्रतिशत ही हमारी चेतन मन में दर्ज होता है। दूसरी अन्य सभी बातें (सीधे) हमारे अचेतन मन में चली जाती है। इसीलिए ज्यादातर समय हम उन जगहों के बारे में भी याद नहीं रखते हैं जहा से हम रोज गुजरते हैं। जब तक कि ये इन्द्रिय अनुभूतियां हमारी रूचि को जागृत नहीं करती हैं, यह हमारे मन में दर्ज नहीं होता है।
आइये हम देखते हैं उन इन्द्रिय अनुभूतियों का क्या होता है जो हमारे चेतना मन में दर्ज होता है। ये प्रभाव हमारे मन के अंगों (प्रभागों) के द्वारा चयनित किये जाते हैं-छांटे जाते हैं और पहचाने जाते है। आपका चेतन मन यह दर्ज करता है कि जो व्यक्ति आपके सामने है वह आपका परिचित है या अपरिचित। आप उसके साथ किस तरह संबंध स्थापित करना पसंद करेंगे इसका निर्णय अब आगे चेतना स्तर पर नहीं होता है। इस अवस्था में जब आप उसे जानते हैं उसके प्रति आपका (रूख और) व्यवहार आपके मन में दर्ज स्मृतियों के आधार पर होता है। उस अवस्था में भी जब वह व्यक्ति अनजान है आपके लिए, उस व्यक्ति का रूप अचेतन प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करता है। किसी भी रूप में यह बात निर्णय के लिए आपके अचेतन मन में जाती है कि आपको क्या करना चाहिए।
हम लोगों में से (अधिकांश) के लिए मन का मात्र दस प्रतिशत ही चेतन मन होता है। आप जो इन्द्रियों के द्वारा ग्रहण करते हैं उसका दस प्रतिशत से भी कम चेतन रूप से दर्ज होता है। यह संभव है कि आप जो निर्णय लेते हैं उसका एक प्रतिशत से भी कम विवेकपूर्ण निर्णय होता हैं।
दो तरीके हैं जिसके आधार पर हम पुनः नियंत्रण पा सकते है। पहला है कि उन मान्यताओं या संस्कारों को कम करें जो हमें बांधती हैं। हमारे ध्यान कार्यक्रम में, हम इन संस्कारों का जो हमें बांधते हैं को खत्म और विलीन करने पर काम करते हैं। दूसरा तरीका है कि हम वर्तमान में रहें, पूरे नियंत्रण और चेतना में के साथ।
समय का अतिक्रमण हों-वर्तमान में रहें:
आपके विचार सदा या तो अतीत के बारे में होते हैं या भविष्य के। आप बस क्या अतीत में हुआ या क्या भविष्य में होगा यही सोच सकते हैं आपके अतीत की बातें सामान्यतः या तो उन कार्यों के बारे में होती है जो आपने नहीं किये है उनके न कर पाने का दुख या फिर उन अपराधों के बारे में जो आपने किये है उनके पश्चाताप। भविष्य की वे बातें होती हैं जो आप करना चाहते हैं।
कृपया समझिए, न ही अतीत सत्य है न ही भविष्य। अतीत बीत चुका है और खत्म है। अधिकतर हम अपने अतीत से कुछ सीखते भी नहीं हैं। हम बस यही करने की कोशिश करते हैं कि हम अपने अतीत का इस्तेमाल भविष्य के संचालन के लिए करते हैं। यह कार को पीछे देखने वाले आइने से देखकर चलाने की तरह है! आप पूरी तरह से जानते हैं कि आप का अंत क्या होने वाला है।
भविष्य और भी असत्य है। यह घटित नहीं हुआ है। अब आप जिस तरह से है उस रूप में आपका अपने भविष्य पर बहुत कम नियंत्रण है क्योंकि आपका सारा कार्य अचेतन मन द्वारा संचालित होता है। आप अपने अतीत की बैठी हुई स्मृतियों के आधार पर संचालित होते हैं। आपके विचार और कुछ नहीं बल्कि आपके मन की अतीत और भविष्य के बीच की गतिविधियां हैं। आपका मन कभी आराम करना नहीं चाहता है। अगर यह आराम करता है तो आप जान जाएंगे कि इसके बिना भी काम चला सकते हैं।
यदि आप मन को आराम करने देते हैं या फिर आप अपने मन को आराम करने के लिए फुसलाते हैं, आप पाएंगे कि आप आनंद की स्थिति

में पहुंच गए हैं। वह स्थिति (अवस्था) वर्तमान पल है। आपके सारे भविष्य को इस वर्तमान क्षण में घटित होना चाहिए। यही निर्णय जो आप इस वर्तमान क्षण की स्थिति में लेते हैं आपके भविष्य का निर्माण करता है। यदि एक बार आप अपने वर्तमान का ख्याल रखते हैं, यदि एक बार आप चेतन रूप से इस वर्तमान पल को जी लेते हैं तो ज्यादा आपको अपने अतीत के बारे में पश्चाताप नहीं करना होगा या फिर उसके प्रति अपराध बोध का अनुभव नहीं होगा।
बीच में स्थित 'साफ्ट' (दण्ड, धुरा) 'समय' को निरूपित करता है। किसी भी नियत समय में, जितना ज्यादा आपका TPS (विचार प्रति सेकेंड) है, उतने ज्यादा आप वर्तमान पल चेतना से दूर हैं। आप बस भविष्य के प्रति चिंतित हैं इसीलिए कभी आप उसे अतीत में फिसल जाने देते हैं, (वर्तमान क्षण की झलक का बोध हुए बिना ही)।
/; ku eu dksQLr
gkasl sdeZj fgr
dj nskg$ft l l s
fd eu dkBz[ kg
ugla[ kg l d$
जब आपका TPS गिरता है, आप ज्यादा से ज्यादा वर्तमान का अनुभव करते हैं, और जब यह होता है, आपके पास अतीत और भविष्य का एक ज्यादा स्पष्ट रूप होता है।
आपको आश्चर्य हो सकता है कि अतीत के विषय में स्पष्ट होने का क्या अर्थ है। आप सोच सकते हैं ठीक है, भविष्य अस्पष्ट हो सकता है, किंतु अतीत कैसे? मैनें इसे जिया है तो यह अस्पष्ट कैसे होगा? तो आपको समझना होगा कि बातें आप अपने अतीत की याद करतें हैं वह वस्तुतः आप का अतीत का अनुभव नहीं है, बल्कि वह आपके अतीत के प्रति निर्णय है। हम कितनी बार अपने स्वर्णिम अतीत की बात करतें है। 'स्वर्णिम अतीत' के बारे में कितना लिखा गया है! क्योकि अतीत के विषय में कुछ भी स्वर्णिम नहीं है। हम बस अतीत की अच्छी बातों को ही (चुन कर) याद करतें हैं, इसी लिए यह स्वर्णिम लगता है।
जब आप अंतः ज्ञान की अवस्था में होतें हैं,
तो स्पष्ट रहें: उस कुछ खास पलों में, आपका TPS (विचार प्रति सेकेंड) गिरता है और आप ज्यादा से ज्यादा वर्तमान में होते हैं। और जब आपका TPS शून्य होता है, आप स्पष्ट रूप से पूरे अतीत और पूरे भविष्य को देख सकते हैं।
वह बिंदु जहा अतीत और भविष्य मिलता है वही वर्तमान है। आपके विचारो की आवृत्ति शून्य होती है आप अमन अवस्था में होते हैं। आपने मन को नियंत्रित या सुप्त नहीं किया है, वह असंभव है। आप मन से परे होतें हैं, जो संभव है।
ध्यान मन को आराम देता है। ध्यान मन को व्यस्त होने से रहित कर देता है, जिससे कि मन कोई खेल नहीं खेल सके। आप इस अवस्था में गुरू के सानिध्य में पहुंच सकते हैं। गुरू सदा इस अमन अवस्था में होते हैं, जो कि शून्य TPS अवस्था है। जब आप इस चेतना में होते हैं, शारीरिक रूप से या अन्य रूप में, आपका TPS भी गिरता है। आप इस शून्य TPS अवस्था में गुरू के सानिध्य मात्र से पहुंच सकते हैं। गुरू का सानिध्य ध्यान है। गुरू की सजगता ध्यान है।
तनाव के शारीरिक प्रभाव:-
हमने देखा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ क्या कहतें हैं और तनाव कैसे और क्यों जन्म लेता है उसके बारे में मै क्या सोचता हूँ। अब आइये देखते हैं इस (संदर्भ में) विज्ञान क्या कहता है।
हम सभी व्यक्तियों के मस्तिष्क का एक भाग है जो हमारे सभी क्रिया-कलापों जैसे श्वांस लेना, पाचन क्रिया और वे सभी क्रिया कलाप जो हमारा शरीर अपने आप स्वतः करता है, का नियंत्रण करता है। प्रकृति ने हमारे मस्तिष्क के एक भाग में एक त्रुटि से सुरक्षा संरचना की व्यवस्था की है जिसे हम हाइपोथेलमस कहते हैं। मस्तिष्क के इस प्रभाग में वह हिस्सा भी है जिसे जीव-वैज्ञानिक एडरीनेलिन भी कहते हैं।
व्यवहार विषयक वैज्ञानिक अक्सर ही सामना या भागना प्रतिक्रिया की बात करतें हैं। जब शरीर-मन जीवन के प्रति किसी खतरे को महसूस करता है तो हाइपोथेलमस हमारे अचेतन मन के द्वारा सचेत कर दिया जाता है। अचेतन मन चेतन मन की तुलना में करोडों गुना ज्यादा वेग से कार्य करता है। इसीलिए इससे पहले कि चेतन रूप में हम खतरे के प्रति सचेत हो हम स्वभाविक रूप से खतरे के प्रति सचेत हो जाते हैं। हाइपोथेलमस पिटयुझेटरी (श्लेष्मीय) ग्रंथि जो मुख्य ग्रंथि है, को क्रियाशील कर देता है जो फिर ऐडरीनेलिन (अधिवृक्क) ग्रंथी को क्रियाशील कर देता है जो ऐडरीनेलीन हार्मोन का स्त्राव करता है, जिसे हमारे हाथों और पैरों में भेज दिया जाता है। तब हम सामना या भागना प्रतिक्रिया के लिए तैयार हो जातें हैं- जब ऊर्जा या तो हमें संकट का सामना करने के लिए तैयार करती है या फिर संकट से भाग जाने के लिए।
मनुष्य पर आज एडरीनेलिन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एथलीटों पर प्रयोग किये जा रहे हैं। धावक लोग पर खड़े हो गए और धावको को दौड़ लगाने के लिए इशारा करने के लिए पिस्टल उठाने से ठीक पहले अम्पायर ने अपनी बाँह नीचे कर ली। जिससे कि धावक पीछे झुक जाऐं और अपने को पुनः प्रस्थान रेखा पर नियोजित कर लें। इसकी छः बार पुनरावृत्ति की गई (इसे छः बार दोहराया बया)। बिना एक मीटर दौड़े धावक लोग प्रस्थान रेखा पर गिर पड़े। उनके शरीर का ऐडरीनेलिन का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। जीवन रक्षक ऐडरीनेलिन मारक भी हो सकता है अगर इसका प्रयोग अकारण किया जाए।
आजकल हमारे बाघ या शेर से सामना का मौका बहुत ही कम है। फिर भी हमारा चेतन मस्तिष्क वैसे खतरों का संकेत देता रहता है। उसे 'भय-अघात' कहते हैं। मनोवैज्ञानिकों का अनुमान है कि लगभग आधे दर्जन वैसे भय-अघातों का सामना हम रोज करते हैं। ये भय-अघात हमारें अंदर बहुत अधिक मात्रा में ऐडरीनेलिन का स्त्राव करते हैं। यह प्रमाणित हो चुका है कि अवसादों का सीधा कारण इन्हीं ऐडरीनेलिनों का स्त्राव है। बदले में अवसाद कई पुराने और मारक बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है।
मेडिकल शोधों ने पाया है कि धनी (विकसित) देशों में कई युवाओं, यहां तक कि किशोरों की भी धमनियां इतनी बुरी तरह से अवरोधित है, कि ये साठ साल के बूढ़े लोगों की तरह ही हैं। डॉक्टरों ने यह मान लिया है कि शारीरिक अवस्था इन समस्याओं का बस एक अंश रूप है। जबकि इसका एक बहुत बड़ा भाग भावनात्मक अवस्था है। यह अब अच्छी तरह से प्रमाणित हो चुका है कि भावनात्मक आघात ही हृदयाघात को तुरंत जन्म दे देता है जो की तात्कालिक कारण बन जाता है, जबकि उसके किए शारीरिक अवस्था लम्बे समय से व्यक्ति के अंदर मौजूद रहती है।
तनाव मारक है, किंतु यह मन में होता है।