KAILASA Library/जीवन मुक्ति/चिंता की कोई बात नहीं....Sign in
जीवन मुक्ति

चिंता की कोई बात नहीं....

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

हमने अभी तक प्रेम की बात की है । प्रेम हमारे दूसरों के साथ संबंध के बारे में हैं। प्रेम हमारे स्वयं के साथ भी संबंध के बारे में है। अपने आप को प्रेम किये बगैर हम दूसरों को प्रेम नहीं कर सकते हैं। जो चीज हमें अपने आप से प्रेम करने से रोकती हैं वह चिंता हैं या झुंझलाहट जो हम अपने भीतर पैदा करते हैं। चाहे सही हो या गलत, हम चिंता करते हैं। चिंता से अधिक कुछ भी हमारे स्वाभिमान का क्षय नहीं करता है। यह चिंता क्या हैं।

चिंता क्या है ?

एक लघु कथा :

एक व्यक्ति शराबखाने में गया। वह चिंतित और अशांत दिख रहा था।

शराब परोसने वाले ने उससे पूछा "क्या बात है, आप किसी बात पर बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं ?"

उस व्यक्ति ने कहा, "मेरी पत्नी और मुझमें झगड़ा हुआ था और उसने कहा कि वह महीने भर मुझसे बात नहीं करेगी।"

शराब परोसने वाले ने उसे समझाया, "कोई बात नहीं हैं, एक महीना कोई बहुत लंबा समय नहीं है।"

उस व्यक्ति ने कहा, "मैं जानता हूं । आज ही वह महीना पूरा होने वाला है।

'चिंता' का अर्थ क्या है? चिंता तभी उठती है जब चीजें हमारे अनुसार नहीं घटती है। यह तुम्हारी अपेक्षायें और यथार्थ के बीच की विसंगति हैं। उदाहरणार्थ- तुम चाहते हो कि तुम्हारा पुत्र घर में तुम्हारे साथ रहे, जबकि वह सोचता है कि उसे अकेला रहना चाहिये-तुमसे दूर। तुम एक नियत समय में अपनी योजना पूरी करना चाहते हो। किंतु चीजें बहुत धीमी गति से हो रही हैं और वह कार्य असंभव लगने लगता हैं। ये सब चिंताओं का कारण हैं। जो आप चाहते है और अपेक्षा करते हैं उससे मेल नहीं खाता हैं, जो अन्य व्यक्ति चाहते हैं और जिसकी वे अपेक्षा रखते हैं।

चिंतायें कैसे जड़ जमाती हैं ?

चिंता आपके अपने विचारो और शब्दो के माध्यम से जड़ें जमाती हैं। दो बातें आपके अंदर सदा होती रहती है। पहला है संवाद और दूसरा एकालाप- जिसे मैं आंतरिक बातचीत कहता हूं। या तो आप बाहर दूसरे व्यक्ति से बात करते हैं या फिर अपने आप से। किसी भी रूप में, शब्द और विचार वे आधारभूत तत्व हैं जो चिंताओं का निर्माण करते हैं।

ये इस तरह हैं आपके अंदर सतत चौबीसों घंटे एक संवाद का प्रवाह हर पल, हर दिन चलता रहता है इस प्रवाह से कुछ अवरोध उभरते हैं इन्हीं अवरोधों को आप चिंता समझते या कहते हैं। चिंतायें और कुछ नही बस सतत आपके अंदर चलने वाले विचारों के प्रवाह से उत्पन्न अवरोध है।

ये विचार ज्यादातर नकारात्मक होते हैं। यही समस्या है। अगर मैं आपसे आपकी अपनी जीवन कथा कुछ पन्नों में लिखने के लिए कहूं तो आप कुछ ऐसी घटनाओं पर प्रकाश डालेंगें जिसमें दिखेगा कि आपने-अपने जीवन में कहाँ और कैसे संघर्ष किया हैं। आप उन बहुत सी आनंद से भरी घटनाओं का जिक्र नहीं करेंगें जो इस बीच हुई हैं। मन बस नकारात्मक बातों को ही याद रखने के लिए जैसे प्रशिक्षित है। इसके बावजूद कि कुछ खुशी से भरी बातें भी हुई हैं, आप बस उस क्षण को याद रखते है जब वे खत्म हुई, न कि जब आपने खुशी का अनुभव किया है। क्योंकि तब भी जब आप आनंद के चरमोत्कर्ष पर होते है, आप बस इससे चिंतित रहते हैं कि कहीं यह आनंद खत्म न हो जाये। मन जीवन के आरंभिक अवस्था से इस बात को सोचने के लिये अभ्यस्त हुआ रहता है कि जीवन एक चिंता से दूसरी चिंता की ओर अग्रसर होता है। ऐसा कभी नहीं होता है कि वह एक खुशी से दूसरे खुशी की ओर अग्रसर हो ।

एक कक्षा में, एक शिक्षिका ने देखा कि एक विद्यार्थी बहुत उदास चेहरा लिये बैठा है।

उसने उससे पूछा, "क्या हुआ? तुम इतने उदास क्यों दिख रहे हो?"

लड़के ने कहा, "ये मेरे अभिभावक हैं। मेरे पिता मुझे अच्छे कपड़े और शिक्षा देने के लिए दिन भर काम करते हैं। वो मुझे कुछ भी खरीद कर दे देते हैं जो मैं चाहता हूँ। मेरी माँ मेरे लिए सबसे अच्छा खाना पकाती हैं और सुबह से लेकर रात, जब तक कि मैं सोने नहीं चला जाता हूँ, मेरा ख्याल रखती हैं।"

शिक्षिका ने पूछा, "तो तुम्हारी समस्या क्या है। तुम चिंतित क्यों हो?"

लड़के ने जवाब दिया, "मुझे डर लगता है कि कहीं वो मुझे छोड़कर न चले जायें। "मन का स्पष्ट तादात्म दर्द के साथ है, न कि खुशी के साथ।

इसीलिए खुशी से भरे क्षणों को भी याद कर मन दुखी हो जाता है।

खुशी विचार के रूप में याद नहीं रहती हैं, किंतु पीड़ायें इस तरह विचार के रूप में अमिट रहती हैं। इसीलिए हमारी आंतरिकता सदा नकारात्मक विचार लिए होती हैं। खुशी का स्थान खाली होता है। उदाहरण के लिए, अगर आपको संपूर्ण जीवन एक समय सारणी की तरह हो, उस

सारणी में खुशी से भरे क्षण एक खाली स्थान की तरह होते हैं। उससे संबंधित कोई विवरण वहाँ दर्ज नहीं रहता है। किंतु चिंता और पीड़ा के क्षण वहाँ स्पष्ट रूप में एक काले अक्षरों की तरह दर्ज रहते हैं।

चीजें जैसी हैं, उसे वैसा ही देखिये-और आगे बढ़ जाइये-

महात्मा बुद्ध-एक आत्मज्ञानी गुरू और बौध्द धर्म के प्रणेता, संस्थापक, तथाता शब्द का प्रयोग करते थे-वैसा ही देखिये जैसा है। यह किसी चीज को उसी रूप में देखना है जैसी वह है-बिना किसी पक्षपात के

किंतु ज्यादातर समय हम चीजों को अपनी चिंताओं के माध्यम से देखते हैं । एक आम कहावत है, 'हम चीजों को वैसा नहीं देखते हैं जैसी वह हैं हम चीजों को उस तरह देखते हैं जैसे हम हैं।'¹ अगर आप अनुभव करते हैं कि जिस रूप में आप चीजों को देख रहे हैं उसमें कुछ गलती (त्रुटि) है, तब आपको फिर से अपने आप पर गौर करना चाहिये क्योंकि आप जो बाहर देखते हैं वह बस उसका प्रतिबिम्ब है जो आपके अंदर है। अगर आप अपने अंदर शुध्द प्रेम का अनुभव करते हैं, तो फिर आप बाहर भी शुध्द प्रेम ही देखते हैं। यह सदा आपके साथ कार्यरत होगा, उसके साथ नहीं जो आप देख रहे हैं।

जो वास्तव में है, उससे आप विचारों को
कैसे दूर रखेंगे?
जो असल में हैं?
कैसे आप हर
एक क्षण का सदा
आनंद उठायेंगे?

इस छोटी सी
विधि का प्रयोग
करें। जब आप
कुछ देखते हैं-

, d cki t c vk t ls
t SkgSmI soSkgnh
niklusy xr sg@, nikluk
'kq djrsg@rc
vk d hl kj hÅt kZ
vk d svaj , df=r
gksy xr hg&

कोई व्यक्ति, या कोई स्थिति या कोई किताब या कुछ, सामान्यतः पुराने विचार और परिचित प्रतिक्रियायें तुरंत आपके अंदर जाग्रत हो उठती हैं। लेकिन अब, तत्क्षण सजगता लाइये और उन विचारों को दृष्टि पटल से ओझल कर दीजिये। फिर, स्थिति को या व्यक्ति को या वस्तु को नए नजरिए से देखिए, जैसे कि आप उसे पहली बार देख रहे हों। अचानक आप पाते हैं, अपनी चिंताओं और अपने विचारों के कारण आप देखने से कितने वंचित हो गये हैं।

यहाँ तक कि जब आप अपने पति-पत्नी, भाई या किसी अन्य को देखते हैं; उन्हें ऐसे देखिये जैसे कि आप उन्हें पहली बार देख रहे हों। अचानक, आप पाते हैं कि न सिर्फ चिंतायें नहीं उठ रही हैं बल्कि परिचित या अपरिचित दोनों को आप एक समान देखना शुरू करते हैं। यही सही तरीका है। कोई भी परिचित या अपरिचित नहीं। यहां तक कि आप अपनी पत्नी को भी नहीं जानते हैं। उससे भी ठीक से परिचित नहीं हैं। हर चीज अस्तित्व के

बुद्धा - जीवन मुक्त गुरु जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना किया। साथ हर क्षण बदल रही है। सिर्फ हमारा मन उसे उन्हें स्थायी देखने के लिये प्रयत्न कर रहा है।

एक बार जब आप जैसा है, वैसा ही देखने लगते हैं तब आपकी सारी ऊर्जा आपके अंदर एक जुट होने लगती है। अब कोई चिंता वहां नहीं है, कोई द्वंद्व वहां नहीं है।

किसी ने जे. कृष्णमूर्ती (एक प्रख्यात भारतीय दार्शनिक) से पूछा, स्वयं को कैसे, जो है के साथ समस्वर करें। उन्होंने सुन्दरता पूर्वक कहा, "बस उसका नामकरण नहीं करें आप अपने को उसके साथ संयोजित पायेंगे।" vxj vk l e>r sgSfd l c dyk 'kfgS rc vk vi {kk, a NksM+ns sgS

साधारणतः, जब हम किसी चीज को देखते हैं, या तो हम उसके साथ अपना तादात्म्य स्थापित करने लगते हैं या फिर हम उसकी भर्त्सना करने लगते हैं। उदाहरणार्थ अगर आपसे कहा जाए कि आप घमण्डी है तो या तो आप उसे स्वीकार कर लेते हैं या फिर आप घमण्डी नही होने की कोशिश करने लगते हैं। आप इसे समझ नहीं पाते न घमंड के पार जा पाते हैं। आप बस अपने ढांचे के अंदर ही समझ सकते हैं, जिससे कि आप परिचित हैं। इसकी वजह से, आप संभावनाओं के सीमित दृश्यों में बंध जाते हैं। वास्तव मे समझने के लिए, आपको इस सीमित सोच से परे जाना पड़ता है। यह करने के लिए, आपको इसका नाम घमण्ड रखने से परहेज करना होगा। बस यही! अब वहां कोई घमण्ड नही होगा। बस वह नाम रखकर आप द्वंद्व शुरू करते हैं। यही ढंग है देखने का, क्या है, उसे नाम देकर नहीं। उसका नामकरण करके नहीं।

जब आप किसी चीज को उसी रूप में देखते हैं जिस रूप में वह है, आप स्वर्ग में हैं। जब आप वह देखते है जो आप देखना चाहते हैं, तब आप नरक में हैं। अगर आप समझते हैं कि सब कुछ शुभ है तब आप अपेक्षायें छोड़ देते हैं और चीजों को उस रूप में देखते है, कि जिस रूप में वह है, क्योंकि सब कुछ शुभ है ।

एक लघु कथा:

एक शिष्य अपने गुरूसे पूछता रहा, "गुरूजी स्वर्ग कहाँ है? "

आखिर एक दिन, गुरू ने उससे पूछा "क्या तुम सचमुच जानना चाहते हो?"

वह शिष्य बैठ गया और बोला, "हाँ!"

गुरूजी ने कहा, "ठीक है, मेरा पहला शिष्य हेमचन्द्र स्वर्ग में है।" ऐसा कह कर गुरूजी ने अपनी आँखे बंद कर ली और ध्यानस्थ हो गये।

शिष्य जानता था कि अब गुरूजी बहुत देर बाद अपनी आँखें खोलेंगें। इसीलिए, वह गया और दूसरे शिष्यों से पूछा कि क्या वह जानते हैं कि

जे. कृष्णमूर्ति - जाने माने भारतीय दर्शनशास्त्री। हेमचन्द्र कहाँ रहता था? सब अनभिज्ञ से लगे।

वह शिष्य अपनी यात्रा पर निकल पड़ा। वह कई दिनों तक चलता रहा, गर्मी, वर्षा, बर्फ क्या-क्या से नहीं गुजरा। मृत्यु के कगार तक, वह थक गया। उस घाटी तक पहुंचने में उसे सौ दिन लगे थे। जब वह अंततः वहाँ पहुँचा उसने घाटी पर नजर दौड़ायी और सोचा, "यह घाटी उतनी विलक्षण नहीं लगती है। मैंने कई और सुंदर घाटिया देखी हैं। गुरूजी इसे क्यों स्वर्ग कहते हैं?" उसने चारों तरफ देखा और कुछ आगे चला और अंत में उसे हेमचन्द्र की कुटिया मिली उसे देखकर बहुत खुश हुआ। उसने उसे खाना खिलाया और पूछा कि गुरूजी और दूसरे शिष्य कैसे हैं?

पूरे रास्ते, वह शिष्य अपने आप से पूछता रहा, "गुरूजी इसी जगह को स्वर्ग कहते हैं?' मैं विश्वास नहीं कर सकता।"

एक सप्ताह रहने के बाद वह वहाँ से चला और अपने गुरूजी के पास लौटा । लौटने में उसे फिर सौ दिन लग गये।

वह सीधे गुरूजी के पास गया और बोला
'आपने कहा कि वह जगह स्वर्ग है, लेकिन जो
कुछ मैंने देखा वह मुझे बिलकुल साधारण जगह
लगी, जैसी मैं अब तक देखता रहा था।

गुरूजी ने कहा, "हे भगवान! अपनी जिज्ञासा
के समय अगर तुम अपने चाहत के प्रति स्पष्ट
रहते, तो मैं तुम्हें सत्य बताता।"

शिष्य ने पूछा, "तो सत्य क्या हैं?"

गुरूजी ने उतर दिया, "हेमचन्द्र स्वर्ग में नहीं हैं। स्वर्ग उसमें है।

जब आप अस्तित्व के साथ करीब रहते हैं, बिना किसी अपेक्षा के, जो जैसा है उसे वैसा ही देखते हुए और उसमें आशीर्वाद देखते हुए, तब आप अपने अंदर स्वर्ग लेकर चलते हो! स्वर्ग कोई भौगोलिक चीज नहीं हैं, यह मनोवैज्ञानिक है। यह भौतिक नहीं है यह मानसिक है। अगर तुम निर्णय लेते हो तो तुम अभी स्वर्ग में हो सकते हो।

dy Hh ft l s ge
vfhKk dsl kK
nşk sgafoy hu
glst kxk

चिंता एक विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी पहुँचती हुई-

चिंता एक अनचाही, संपदा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी दादा-दादी से माता-पिता को, माता-पिता से उनके बच्चों को मिलती है। बच्चे स्पंज की तरह होते हैं। वे सरलता से अपने अभिभावकों की शारीरिक भाषा और दृष्टिकोण ग्रहण कर लेते हैं। अभिभावक लोग इस बात से भी अनभिज्ञ रहते हैं कि ऐसा हो रहा है। उदाहरण के लिए अगर कोई बच्चा अपनी माँ की किसी चिंता को चार-पाँच बार दुहरता हुआ सुनता है, तब वह बच्चा बस उस आदत को आत्मसात् कर लेता है। वह कथनों को अनावश्यक रूप से दोहराता हुआ बड़ा होता है, जो चिंता का एक रूप है।

यही चिंता वह अपने साथ अपने विवाह में चिंता की कोई बात नहीं....

जीवन-मुक्ति

भी ले जाता है और फिर दोनों, वह और उसकी पत्नी उस चिंता के साथ जीते हैं जबकि असल में वह उसकी माँ की चिंता होती है। फिर वे उसे अपने बच्चों को हस्तांतरित कर देते हैं, जब तक कि वे उसे नाम देना बंद नहीं करतें हैं और उसे जैसा है वैसा ही के साथ जीना नहीं सीख लेते हैं।

एक व्यक्ति अपने शिशु को बच्चे की गाड़ी में ले जा रहा था। वह शिशु बहुत जोर से रो रहा था। वह व्यक्ति शांत चित बस दोहरा रहा था, "जॉर्ज चुप रहो, रोओ नहीं। सब ठीक हो जाएगा" उसकी पत्नी ने भी उसे चुप रहने को कहा।

एक महिला जो यह देख रही थी, उसकी पत्नी से बोली, "आप उसके साथ इतनी क्रूर क्यों हैं? वह सचमुच अपनी पूरी कोशिश से बच्चे को चुप करा रहा है।"

उसकी पत्नी ने गुस्से से उस महिला को
देखा, और फिर अपने पति की ओर इशारा करते
हुए बोली, "वह जॉर्ज है।"

जब माता पिता सतत् चिंता प्रकट करते है, बच्चे यह सोचते हुए बड़े होते हैं कि जीवन चिंताओं से ही चलता है। समझिये कि जीवन हमारे वजह से नहीं चलता है, बल्कि हमारे बिना भी चलता रहता है।

समस्या यह है कि अभिभावक आशा करते हैं अपने बच्चों से कि वे चिंता करें! यदि वे चिंता नहीं करते है, वह उसे बेपरवाह नाम देते हैं। चिंता किए बिना परवाह करना संभव है। परवाह

मतलब देखभाल करना, चिंता मन में चल रही, निरंतर बकबक है, जिससे कोई लाभ नहीं होता। यह अंतरंग बकबास पुल के आने से पहले ही उसे पार करने की कोशिश है।

एक लघु कथा:

एक युवक अपनी माँ को पड़ोस के एक गाँव में कार से ले जा रहा था । जब वे उस गाँव के नजदीक पहुंचे तो उन्हें याद आया कि वह खास पुल बहुत पुराना है और अब प्रयोग करने लायक नहीं है।

माँ बहुत चिंतित हो गई और बोली, "मैं कार से कभी उस पुल को पार नहीं करूँगी।"

उस पुत्र ने कहा, "जब आ ही गए हैं तो चलो पहले देखते हैं वह कैसा है?

माँ ने कहा, "मुझे पक्का विश्वास है कि
जब हम उसे पार करने की कोशिश करेंगे तो वह
टूट जाएगा।"

उस पुत्र ने जबाब दिया, "चलो देखते हैं कि वह कितना मजबूत है। हम उसे सावधानी पूर्वक जांचे-परखे बिना पार नहीं करेंगे।"

माँ ने कहा, "अगर तुम्हें कुछ हो जाता है तो तुम्हारे पिता मुझे माफ नहीं करेंगे। वह उसी तरह बोलती रही, और ज्यादा से ज्यादा चिंतित होती हुई।

जल्द ही वे उस जगह पहुँच गए जहाँ उस पुल की जगह अब एक नया पुल था।

यहाँ दो बातें समझनी है: समयानुसार योजना और मानसिक चिंता। समयानुसार योजना जरूरी है किसी कार्य या योजना को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए। उदाहरण के लिए आप निर्णय लेते हैं 'मैं सुबह छ: बजे उठ जाऊँगा, अपना ध्यान लगाऊंगा, फिर सात बजे नहाऊँगा, और फिर ऑफिस के लिए आठ बजे तक चल दूँगा । अपना काम शाम पाँच बजे तक खत्म कर लूंगा और शाम छ: बजे तक घर लौट जाऊँगा।

इस तरह की योजनाएं बिल्कुल सही हैं। लेकिन जब आप अपनी लिस्ट या योजना के अनुसार अपने हर कार्य को करने जाते हैं, आप चिंता करना शुरू कर देते हैं। आप परिणामों के होने और न होने के बारे में सोचने लगते लें या कुछ और इसी को मनोवैज्ञानिक या मानसिक चिंता कहते हैं। इसकी जरूरत नहीं है। समयानुसार योजना ठीक है, लेकिन मानसिक या मनोवैज्ञानिक चिंता की जरूरत नहीं है। यह पुल के आने से पहले ही उसे पार करने का प्रयत्न है।

चिंता पर हम बहुत उर्जा खर्च करते हैं– जिसकी कोई, जरूरत नहीं है। यह कहानी जो मैंने अभी सुनाई, ऐसा नहीं हैं कि बेटा परवाह नहीं करता वह बिना चिंता किये हुए परवाह है। क्यों पुल के बारे में बिना उस तक पहुंचे हुऐ सोचें?

आप अपने घर के भौतिक भागों जैसे फर्श दरी आदि को साफ कर सकते हैं– आपके घर के अंदर के आकाश का क्या होगा? इसी जगह वह ऊर्जा है जो आपके घर के भीतर प्रवाहित होती है। यह आकाश उन विचारों को अधिग्रहित करता है जो आप संचारित करते हैं। यही आपके घर में माहौल बनाता है। आपकी चिंताएं मकड़ी के जाले की तरह आपके घर के भीतरी आकाश में रहती हैं। इसीलिए जब आप अपने घर के अंदर प्रवेश करते हैं, आप एक परिचित चिंताओं के ढांचे को अनुभव करते हैं। वह ढांचा जो आपके घर में रहता है आपको ग्रसित करने लगता है जब आप घर में प्रवेश करते हैं। समझिये यह आपकी मानसिक अवस्था आपके घर में विद्यमान रहती है। सबसे बड़ी समस्या यह हैं कि आप अपनी चिंताओं के ढांचो के इस कदर आदी होते हैं कि आप एक द्वीप की तरह समाप्त होते हैं जो मुख्य भूमि की सुगंध से अलग थलग रहता है। आप चिंताओं के कारण आप अस्तित्व की सुंगध से कटे हुए रहते हैं। आप उस सृष्टि की विलक्षणताओं को खोते हैं जो सतत् आपके चारों घटित हो रही हैं। आप किसी चीज की प्रशंसा करना भूल जाते हैं और बस शिकायत करना याद रखते हैं। आप हंसना भूल जाते हैं और सिर्फ शिकायत करने की याद रखते हैं। आप हंसना भूल जाते है, और बस तनाव को याद रखते हैं। इन नकारात्मक चीजों को याद रखना आपकी आदत हो जाती है।

इस संदर्भ में एक लघु कथा है बुध्द और उनके शिष्यों के बारे में: सदा की तरह एक दिन महात्मा बुध्द अपने शिष्यों को प्रातः कालीन प्रवचन देने के लिए आए। उनके हाथ में एक गाँठे लगा हुआ रूमाल था। उन्होने अपने शिष्यों को वह रूमाल दिखाया और पूछा कि उनमें से कोई यहाँ आकर इस गांठ को खोल सकता है।

एक शिष्य महात्मा बुद्ध के पास गया और उस गाँठ को खोलने की कोशिश करने लगा । वह उसे खीचता रहा और गांठ कसती रही फिर दूसरा शिष्य वहाँ गया, उसने उस गाँठ को गौर से देखा और आसानी से उसे खोल दिया।

उसने यही किया कि उसने उस गांठ को गौर से देखा और तुरंत समझ कि यह गांठ कैसे बनी है। इसलिए उसने बस पूरी प्रक्रिया को पलट दिया और उसे खोल दिया! उस गांठ ने उसे सिखा दिया कि उसे कैसे खोलना है।

जीवन की चिंतायें रूमाल में पड़ी गाँठों की तरह है। अगर हम उनको सजग होकर देखते हैं तो हम जान जायेंगे कि उसे कैसे मिटाया जाए। हम जान जायेंगे कि कैसे यह चिंता निर्मित हुई है और तब जान जाते हैं कि उसे कैसे सुलझाना है। चिंता खुद हमें सिखा देगी कि उससे कैसे छुटकारा पाया जाए।

प्रेरणा से कार्यरत हों-चिंता से नहीं:

अगर आप गौर से देखते हैं, आप पायेंगे कि लक्ष्य सदा हमारे अंदर चिंताऐं उत्पन्न करता है। जब हम किसी लक्ष्य की तरफ बढ़ते होते हैं। हम परिणाम की चिंता के साथ बढ़ते हैं। कृष्ण ने भगवत् गीता में बहुत ही सुन्दर ढंग से कहा है, 'वह व्यक्ति जो लाभ या हानि की चिंता किये बगैर कोई कार्य करता है, वह खुशी-खुशी कोई भी काम करता है, यहां तक कि उसे प्रेरणा की भी आवश्यकता नहीं है।

जब आप परिणामों के प्रति चिंतित रहते हैं, तो वही चिंता आपके कार्य को प्रभावित करती है। कार्य सदा प्रेरणा के द्वारा होना चाहिए, न कि चिंताओं के द्वारा। किसी भी कार्य के प्रति प्रेरणा लगन से आनी चाहिये न कि चिंता से। प्रेरणा एक प्रवाहमान ऊर्जा है जो आपके काम करने की क्षमता को बढ़ाती है। यह आपको उर्जावान बनाती है। जबकि दूसरी ओर चिंता आपकी कार्य क्षमता को सीमित कर देती है जो आप कर सकते हैं क्योंकि यह आप की ऊर्जा को क्षीण कर देती है।

जब आप चिंता से प्रभावित होकर कुछ करते हैं, तब आप सदा परिणामों के प्रति सशंकित रहते हैं। जब प्रेरणा से कुछ करते हैं, तब परिणामों के लिये चिंतित नहीं रहते हैं। आप बस कार्य को पूरे मन और पूरी क्षमता से करने के प्रति सोचते हैं। कोई भी कार्य तब प्रेरणा की ऊर्जा से प्रेरित हो कर किया जाता है तो वह सदा अच्छा परिणाम देता है। इसके बावजूद कि तब वह मनोवांछित फल नहीं आप उदास नहीं होते हैं क्योकि आप उसको करने भर से संतुष्ट हो गये। कार्य करना (स्वयं में) आपको संतुष्ट करता हैं।

कोई भी जगह चिंता से भरने के लिए न रखें:-

जब आप अपेक्षा किए बगैर जीते हैं, तब आप पहले से ही तृप्त रहते हैं। वहाँ किसी असंतुष्टि

बुद्धा - जीवन मुक्त गुरु जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना किया। चिंता की कोई बात नहीं.... जीवन-मुक्ति

या चिंता के लिए कोई जगह नहीं हैं। जब आप चिंता रहित हैं, तब आप चीजों को वैसे ही देखते हैं जैसी वह हैं। आप इससे परेशान नहीं हैं कि क्या होगा और क्या नहीं। चिंता के साथ बस बात यह है कि वह तभी होती है जब आप उसे जगह देते हैं। चिंता को स्थान अतीत या भविष्य में मिलता है। वर्तमान में उसके लिए कोई स्थान नहीं हैं।

fcukfdI hvi§k
dsdksZdk¡Zdjrs
gSarcvki oSsgh
I aQyjgrsg§
ogk¡fdIhvl aQV
; kfpakdsfy,
dkSZt xg ughg§

डालना।'

हम सदा उन बातों के प्रति चिंतित रहते हैं जो हो रहा हैं और उसके प्रति भी जो हो सकता है! उस लड़के के मन में उन दानों को नाक में डालने की बात न भी हो किन्तु अब उसकी माँ ने उसके अंदर उस विचार का रोपण कर दिया। जीवन में चिंताएं बहुत सी ऐसी बातों को लेकर आती हैं जो शुरू में कभी होती ही नहीं है। अब, जब वह बच्चा दानो को अपनी नाक में डालता है तो उसकी माँ की चिंता सत्य हो जाती है! वह इस निष्कर्ष पर पहुँचती है कि उसकी चिंता हमेशा सही होती है।

चिंतायें बस भ्रम हैं:-

अगर आप चिंताओं पर गौर करें तो पाएंगे कि वे इस सत्य के प्रति आपकी अनभिज्ञता कि सृष्टि यह सारा खेल खेल रही हैं, इस कारण होती है। अगर आप गौर करें तो पायेंगें कि सारी चिंतायें बस भ्रम हैं। आप यह तब समझ सकते हैं जब आप यह गौर करें कि मृत्यु के समय क्या होता है। जब आप जीवित रहते हैं, तब आपको लाखों चिंतायें हो सकती हैं, लेकिन कल्पना करें कि आप मृत्यु शैय्या पर हैं। उस समय, आपको कितनी चिंतायें उस तरीके से घेरती है जिस तरह पहले आपको घेरती थीं। निश्चित रूप से बस एक चिंता सबसे प्रबल होंगी, (कि आप मरने जा रहे हैं)। पिछली किसी चिंताओं में से कोई भी आप पर अधिक प्रभावी नहीं होगी। संसार की सारी वाह्य परिस्थितियाँ वहीं

एक लघु कथाः

एक माँ अपने छोटे बच्चे के लिए खाना बना रही थी। उसने दाने निकालकर कढ़ाही में डाले और उसे चूल्हे पर पकने के लिए चढ़ाया। तभी फोन की घंटी बजी। वह एक कॉल का इंतजार कर रही थी और बात करना चाहती थी, लेकिन उसे चिंता होने लगी कि जब वो फोन उठाने जाएगी तो उसका बच्चा कमरे में कुछ देर के लिए अकेला रह जायेगा।

उसने कठोरता से बच्चे को कहा, 'यहीं रहो, जब तक मैं फोन पर बात करती हूँ, मैं तुरंत वापस आउंगी। कोई गलत व्यवहार नहीं करना, और चाहे जो करो उन दानों को नाक में मत

भागवत गीता - एक भारतीय पुरातन ग्रंथ जो प्रबुद्ध गुरू श्री कृष्ण द्वारा बताया गया है जिसमें प्राचीन ग्रंथों और उपनिषदों की बातों का समावेश है। रहती हैं, फिर भी चिंतायें लुप्त हो जाती हैं। बस आपके चारों ओर उपस्थित आपके प्रिय लोगों के बारे में प्रेम से भरे विचार होते हैं।

यह कैसे संभव है? यह संभव है सबसे पहले यह समझ कर कि आपकी चिंतायें कभी आपका अंग नहीं यह केवल आपके मन का अंग हैं, वे कभी ठोस नहीं थीं। अगर वह ठोस होतीं तो निश्चित रूप से वह आप के मरने के समय भी आप पर अपना प्रभाव डालतीं।

चिंता का स्वरूप ही ऐसा है कि वह उन बातों पर आश्रित रहती है जो होती ही नहीं है। अगर आपके पास धन है, तो चिंता संबंधों पर होगी; अगर आपके पास संबंध है, वह शिक्षा पर होगी; अगर आपके पास शिक्षा है, तब यह आपकी खूबसूरती पर होगी। अगर सब कुछ है, तो वह जो है उस पर संशय करेगी।

समर्पण करें और निश्चिंत हों:-

जब आप स्पष्ट रूप में समझते हैं कि आप सृष्टि के वैभवशाली योजना के अंग हैं, तब कोई चिंता आपको नहीं घेर सकती । सृष्टि एक जीवंत ऊर्जा स्वरूप है। इसके पास विलक्षण बुद्धि है जिसके सहारे यह सारा खेल खेलती है। हम सब इसके अंग है। वही बुद्धिमत्ता जो सृष्टि को संचालित करती है, हमारे पास भी है। अगर हम उसके साथ सामंजस्य बिठा लेते हैं तो हमारी क्रियायें भी सरल और स्वतः स्फूर्त होंगी, जैसे कि सृष्टि की होती है। अगर हम उससे तारतम्य नहीं बिठा पातें हैं तो हम चिंता और भयग्रस्त होते हैं और बंद रहते हैं।

सृष्टि से कितना कुछ समझने को है! उदाहरण के लिए पशुओं को लीजियें। क्या आपने कभी चिंताग्रस्त भेड़, बकरी या गाय के बारे में सुना है? नहीं! वह भी आप ही की तरह जीवन में आये हैं, वह भी जन्म लेते हैं, संतान को जन्म देते हैं, खाते हैं और मरते हैं- मनुष्य की तरह ही। आप कह सकते हैं, उन्हें वैसी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता है जैसी चुनौतियों का सामना हम करते है। लेकिन उनकी अन्य क्रियाओं के बारे मेंजैसा कि संतानोत्पति, मृत्यु का सामना करना या अन्य? क्या वह उन चीजों के प्रति चिंतित होते हैं? नहीं। लेकिन ये बातें उनके साथ भी होती है। इसलिए समझिए जो सृष्टि सारे ब्रम्हाण्ड को चला रही है, वह आपका भी ख्याल रखेगी।

सृष्टि के नियमों के प्रति समर्पण चिंताओं से सबसे बड़ा विश्राम है।

अहम् एक छुपे हुए वेश में-

अगर आप अपने अंदर उठने वाली हर चिंता का गंभीरता से विश्लेषण करें, तब आप पायेंगे कि निन्यानवे प्रतिशत आपकी चिंताएं आधारहीन हैं। लेकिन समस्या यह है कि अहम् उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। अहम् ने चिंताओं में बहुत ज्यादा समय दिया हैं। चिंताएं उस तरह नहीं हटायी जा सकतीं! बस कोशिश कीजिये किसी को यह कहने की कि उसकी चिंतायें महत्वहीन हैं। उन्हें आघात पहुंचेगा। अगर आप उनसे कहते हैं कि उनकी चिंतायें महत्वपूर्ण नहीं हैं तो वे खुश नहीं होगे। आप यह आशा रखे होंगे कि कोई व्यक्ति प्रसन्न अनुभव करेगा, जब आप उसे यह बतायेगें कि उसकी चिंता सही नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं हैं। उन्हें आघात पहुचेंगा। अहम् को दुख होता है, जब उसकी चिंताओं को उचित आदर के साथ नहीं लिया जाता है।

अहम् ही चिंताओं को कायम रखता हैं। चिंतायें अज्ञानता के कारण जन्म लेती हैं, लेकिन वह अहम् के द्वारा पोषित होती हैं। चिंता वह धुरी हो जाती हैं जिसके चारो और अहम् घूमता हैं। अगर चिंता को हटा दे ंतो अहम् को दुःख होने लगता है। कार्य की चिंता और जिम्मेदारी की चिंता इसके विशेष उदाहरण है।

अगर आप कुछ लोगों पर गौर करें तो पायेंगे कि वे अपनी स्थितियों को बढ़ा- चढ़ा कर बताते हैं जिससे समझा जा सके कि पृथ्वी पर उनकी चिंता सबसे बड़ी है। अगर आप उनका विरोध करेंगे,तो उनको बहुत दुःख होता है।

इस बात की भी चिंता कि लोग हमारे बारे में क्या कहेंगे, अहम् की एक समस्या है। अहम् सदा इस बात के प्रति सतत चिंतित रहता है कि सतत् चिंतित कहीं उसके बारे में कोई गलत धारणा न बन जाय। कहीं कोई उसकी प्रतिष्ठा को न बिगाड़े दें। अहम् के कारण ही हम विशिष्ट होने की कोशिश करते हैं यानी हम सदा कोई विशिष्ट व्यक्ति बनना चाहते हैं। हम अपनी बहुमूल्य और बहुत ज्यादा समय दूसरों के लिए अपनी स्वयं की छवि के प्रति चिंता में बिताते हैं। समझिये, कि सबसे बड़ा आनंद कुछ नहीं होने में हैं और फिर भी आनंदित रहने में है। यही सबसे बड़ी विशेषता है। यह कहा गया है कि एक आत्मज्ञानी व्यक्ति की सबसे विलक्षण बात यही होती है कि वह अपने को साधारण व्यक्ति ही समझता है। इसलिये आत्मज्ञान स्वयं में विश्राम से रहने की यात्रा है। आप हर समय तभी विशिष्ट होते हैं, जब आप चिंता और अहम् को छोड़ देते है।

अपनी सहज अवस्था से निकलियेः-

अगर आप सचमुच अपनी चिंताओं से उबरना चाहते हैं, तो आप अभी तुरंत पा जायेंगें, किसी भी तरह की चिंताओं को सही प्रमाणित किये बिना। बात यह है कि हमारी चिंतायें ही हमारी सहज अवस्था बन जाती हैं। हम उनमें छुपते हैं। उनमें छिपकर और उनकी बातें करके हमें आलसी बने रहने में मदद मिलती है।

gekj hfpak; egh gekj hl gt voLFkk cu t k rh ga ge mleaNqr sg& ; g geavkyL; eackék j[kr sgS किसी ने महावीर (चौबीसवे और अंतिम तीर्थंकर, आत्मज्ञानी गुरू, जिन्होने जैन धर्म को स्थापित किया जो पूरी दुनिया में आज लाखों लोगों द्वारा माना जाता है) से पूछा, "वह कौन है, जिसे चिंता है?"

उन्होंने सुन्दरतापूर्वक जवाब दिया, "वह

महावीर - यह 24वीं एवं अंतिम तीर्थंकर या प्रबुद्ध गुरू हुये है, जिन्होंने जैनवाद को स्थापित किया। जिसे भारत के साथ पूरी दुनिया में माना जाता है। व्यक्ति जो चिंतित है।"

उन्होंने उनसे पूछा, "चिंता का कारण क्या है?"

उन्होंने उत्तर दिया, "आलस्य!"

फिर उन लोगों ने उनसे पूछा, "चिंता कौन दूर करता है?"

उन्होंने जवाब दिया, "मनुष्य खुद।"

उन्होंने पूछा, "कैसे चिंता का अंत किया जा सकता है?"

उन्होने उत्तर दिया, "आलस्य छोड़कर।"

अगर आप आलस्य को छोड़ते हैं, आप सही कार्य करने में शामिल हो जाते हैं। और जब आप सही कार्य करने में शामिल होते हैं, तब आप चिंता छोड़ते हैं। आपकी चिंता के साथ सहजता को आपका दूसरों के चिंता के प्रति प्रतिक्रियाओं के द्वारा भी समझा जा सकता है। अगर आप गौर से देखें, आप पायेंगे कि जब कभी कोई व्यक्ति अपनी चिंताओं के बारे में बात करता है, आप उनसे कहें, "आप कर ही क्या सकते हैं यही वह तरीका है, जिसके द्वारा यह होता है।" आप सीधे-सीधे उन्हें समाधान नहीं देते हैं। आप जब यह करते हैं, तो स्पष्ट रहें, आप बस उसे प्रोत्साहित ही नहीं कर रहें हैं, बल्कि आप अपने को भी सहजता से आलस्य की अवस्था में रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

अगर आप सचमुच गौर करें, तो आप पायेंगे कि हम चिंता करना और उस पर बात करना पसंद करते हैं। यह हमें यह आभास देता है कि हम बहुत सी समस्याओं का भार ढो रहे हैं। यह हमें महत्वपूर्ण होने की अनुभूति देता है, जैसे कि दुनिया हमारे बिना इसका ख्याल नहीं रख सकती है।

जब आप कोई समस्या देखते हैं, और आप उसका समाधान चाहते हैं तब आप उस समस्या पर एक क्षण के लिए भी नहीं रहते हैं, आप बस सरलता से समाधान की ओर बढ़ जाते हैं, और कुछ नहीं! उसी तरह, हर समस्या के लिए एक तत्काल समाधान होता है। आपको उस समाधान को खोजना होगा, यही बात हैं।

ज्यादातर समय, आप अपनी चिंता की सहज अवस्था में रहने को प्राथमिकता देते हैं। यह आपको आश्वस्त रखता है। उदाहरण के लिए, आप अपनी बच्ची के कॉलेज जा रहे हैं। आप पाते हैं कि कुछ बच्चे अपने कमरे को एकदम अव्यवस्थित रखे हुए हैं, या फिर एक दूसरे के कपड़े पहन रहे हैं। आप मन ही मन सारी बातों को दर्ज करते हैं और सोचते हैं कि डॉरमेटरी की यही व्यवस्था है। आपने अपनी बच्ची को साफ-सुथरा रहने के लिये और दूसरों के कपड़े नहीं पहनने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद कि वह आपसे कहती है कि वह अपने समानों को व्यवस्थित रखती है और वह दूसरों के कपड़े नहीं पहनती हैं, आपके मन से उस अव्यवस्था की बात जो आपने दर्ज कर ली थी उसे नहीं मिटाते है। आप उन बातों से चिपके ही रहते हैं जिसे आपने पहले देखकर दर्ज कर लिया था।

वहाँ डॉरमेटरी में संभवतः बहुत सी अच्छी बातें भी गौर करने लायक होती हैं- जैसे कि विद्यार्थियों की खुशियाँ उस कैम्पस की अपनी कुछ अच्छी बातें या अन्य कुछ पर आपके मन में वही सब बातें बार-बार आ जाती हैं उसकी ही पुनरावृत्ति होती जाती है और इसीलियें वही चिंतायें आपके मन में घुमड़ती हैं। जब भी आप अपनी बेटी को याद करते हैं। सिर्फ यही नहीं, जो कोई आपसे मिलता है और वहाँ की बात करता हैं, आप बस वही बातें करने लगते हैं, कि उसकी डॉरमेट्री में कुछ अव्यवस्थित है और कैसे वहाँ हर कोई एक दूसरे के कपड़े बदल-बदल कर पहनते है! जबकि आपका अनुभव वहाँ की सच्चाई नहीं है। लेकिन आपने, अपने लिए वही क्षेत्र चुना है। आप बार-बार उसी पर जोर देते हैं।

यहाँ तक कि आपके धन से जुड़ी आपकी चिंतायें भी इसी तरह की है। अगर धन कमाना चिंता की बात हैं, तो स्पष्ट तौर पर इसका मतलब है कहीं न कहीं आपका आलस्य आपको आपकी चिंता की सहज अवस्था की ओर खींचता है। लेकिन यदि आप अपने आलस की अवहेलना करके आगे बढ़ते हैं तो आप धन कमाते हैं। आज की दुनिया में पैसा कमाने के करोड़ों अवसर हैं।

चिंता छोडें, स्वास्थ्य को पायें:-

जब आप अपने भीतर चिंताओं के द्वारा अधिक विचार पैदा करते हैं, तो आपके नाभि क्षेत्र पर भार बढ़ता है। नाभि क्षेत्र से विचार या चिंतायें उत्पन्न होती हैं। जब आप ज्यादा से ज्यादा चिंताओं या विचारों को निर्मित करते हैं तो आपका पेट बोझिल होता जाता है। नाभि क्षेत्र में एक ऊर्जा केन्द्र होता है, जिसे मणिपूरक चक्र (सूक्ष्म ऊर्जा केन्द्र नाभि क्षेत्र के पास, जो चिंताओं से संबंधित होता है) कहते हैं। यह ऊर्जा केन्द्र चिंताओं के भार से सिकुड़ता जाता है। यह ऊर्जा केन्द्र चिंताओं के प्रति सीधी प्रतिक्रिया दर्शाता है, और पेट में बेचैनी पैदा करता है। इसीलियें जब आप किसी चीज के प्रति चिंतित होते हैं, आपका पेट अशान्त होना आरंभ कर देता है या फिर जब आप बेचैन करने वाले या अघात पहुचाने वाली बातें सुनते हैं, आप कहते हैं, " मैं इसे पचा नहीं सकता" कोई भी अशान्त करने वाली बात आपके पाचन (पेट) को गड़बड़ा देती है। आपका उदर आपकी चिंताओं के प्रति अति संवेदनशील होता है।

fpakog Qlu gs
tlsgeavi uhi jyh
{ler kd sl kfkt hus
I sj kd rkg&

एक डॉक्टर थे, जो गठिया रोग के असाधारण और प्रभावकारी इलाज के लिये बहुत प्रसिद्ध थे। उनके यहाँ हमेशा रोगियों की भारी भीड़ लगी रहती थी। एक दिन एक वृद्ध महिला बुरी तरह से अपनी पीठ झुकाकर चलती हुई उनके क्लीनिक में पहुंची। जब उसकी बारी आई तो वह डॉक्टर के कमरे में घुसी और आश्चर्यजनक ढंग से पाँच मिनट के अंदर बिल्कुल सीधी खड़ी होकर, अपना सिर सीधा करके बाहर निकली प्रतीक्षालय की एक महिला उसकी तरफ दौड़ी और बोली, "यह जादू है! उस डॉक्टर ने क्या किया?"

उस महिला ने जवाब दिया, 'उसने मुझे और लम्बी छड़ी दे दी।"

कभी-कभी हम किसी खास तरह से जीने के इतने ज्यादा आदी होते हैं कि उससे बेहतर तरीके से जीने की संभावना देख ही नहीं पातें हैं। चिंता वह व्यसन है जो हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ जीने से रोकती है और शरीर के अंदर बीमारियों को न्यौता देती है। बीमारी मन में जन्म लेती हैं।

चिंतायें आदत का रूप ले लेती है, जिसके हम अभ्यस्त हो जाते हैं और जो व्यक्ति की क्रियाशीलता को धीमा कर देती हैं। वह क्षमताओं का ह्रास करने लगता है। इस तरह की चिंताओं को (जेनरेलाइज्ड एंग्जाईटी डिसार्डर) कहते हैं। यह व्यक्ति के रोजमर्रा की सामान्य चिंताओं से ज्यादा होती हैं, जिसे व्यक्ति महसूस करता हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के नेशनल इन्स्टींट्युट ऑफ मेंटल हेल्थ में किये गए शोध के अनुसार (जेनरेलाइज्ड एंग्जाईटी डिसार्डर) 6 मिलियन अमेरिकी वयस्कों और लगभग उससे दोगुनी महिलाओं को प्रभावित किये हुये है।

ध्यान कैसे मदद करता हैः-

एक बार जब चिंतायें होती हैं, तो हम मनोचिकित्सक के पास जाते हैं। जबकि चिंताओं का कारण हमारे मन में होता है, बाहर नहीं। तब सिर्फ दवा कैसे मदद कर सकती है? बहुतायत में लोग चिंताओं के ईलाज के लिए मनोचिकित्सक के पास जाते हैं। दवा ठीक है, लेकिन मनोदैहिक

अवस्था जैसे कि चिंताओं के लिए, ध्यान की भी आवश्यकता है।

ध्यान आपको कोमल करता है, जब आप कोमल होतें हैं, आपके अंदर प्रेम और कृतज्ञता का जन्म होता है। फिर धीरे-धीरे चिता की वहॉ कोई जगह नहीं होती है। चिंता एक तरह की हिंसा हैं। यह एक तरह की सूक्ष्म हिंसा का रूप है। यह हमारे शारीरिक व्यवस्था के अंदर छिपी हुई चिड़ाचिड़ाहट है।

ध्यान सजगता को भी बढ़ाता है। जब सजगता बढ़ती है तब आप पूरी तरह से बाह्य संसार में उलझे हो कर भी आंतरिक रूप से आप हर उस चीज से अस्पर्शित रहते हैं। यही असली चिंतामुक्त जीवन है।

मणिपूरक चक्र - सूक्ष्म ऊर्जा चक्र जो कि नाभि के स्थान पर रहता है, चिन्ता रूपी भावना से संबंधित होता है।