प्रेम में बहना
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
मनोविज्ञान बतलाता है कि विचार मस्तिष्क से प्रकट होते हैं और मनोभाव हृदय से। बिना इस बात से प्रभावित हुए कि वे कहां से प्रकट होते हैं, विचार और मनोभाव अपृथक रहते हैं। प्राचीन धर्मग्रंथ बतलाते हैं कि विचार हमें निर्मित करते हैं और इसी प्रकार मनोभाव भी। हम वैसे ही बनते हैं जैसे हमारे मनोभाव होते हैं। अपने जीवन का रूपांतरण करने के लिए मनोभावों की ठीक समझ होना अत्यंत आवश्यक है।
प्रेम क्या है ?
जब कभी भी हम कोई व्यक्ति या वस्तु देखते हैं, तो सर्वप्रथम हम यह गणना करना शुरू कर देते हैं कि इससे हमें क्या प्राप्त हो सकता है। यह कोई व्यक्ति हो सकता है या फिर कोई वस्तु, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे विचार या तो भय से या लोभ से यह परिकलन करना शुरू कर देते हैं कि इस स्थिति में हमारे लिए क्या है ? हमारा ध्यान उस व्यक्ति या वस्तु पर केन्द्रित हो जाता है।
अपने ध्यान को अपने अन्तरतम में ले जाना और यह सोचना सम्भव है कि- “मैं क्या योगदान दे सकता हूँ?” “मैं क्या जोड़ सकता हूँ?” “मैं दूसरों को सम्पन्न कैसे बना सकता हूँ?” अगर यह प्रक्रिया मात्र यह जानने के लिए है कि- “मैं इससे क्या प्राप्त कर सकता हूँ?” तो यह वासना से प्रेरित है। अगर यह प्रक्रिया यह जानना चाहती है कि- “मैं इसे कैसे सम्पन्न बना सकता हूँ” तो यह प्रेम से प्रेरित है। वासना वह उर्जा है जो मांग करती है। प्रेम वह उर्जा है जो देती है।
ईमानदारी से कहूँ तो प्रेम को पूर्णरूप से परिभाषित करना बहुत ही कठिन है। मात्र शब्दों से प्रेम को सुस्पष्ट रूप से वर्णित नहीं किया जा सकता। मैं यहाँ-वहाँ से कुछ शब्दों का उपयोग करने का प्रयास कर रहा हूँ, जिससे कि आप इसे समझ पायें।
प्रेम किसी भी व्यक्ति के अन्तरतम का गहन अनुभव है। हम में से अधिकांश लोग सोचते हैं कि प्रेम एक चयन है। हम यह विचार करते हैं कि प्रेम का अनुभव और वर्णन एक चयन है। हम सोचते हैं, कि अगर हम चाहें, तो प्रेम को नियन्त्रित कर सकते हैं, या फिर इसे छोड़ सकते हैं। नहीं! प्रेम कोई चयन नहीं है, जैसा कि हम सोचते हैं। यह जीवन की आधारभूत आवश्यकता है।
जब मैं जीवन कहता हूँ तो इसका तात्पर्य मात्र श्वांस लेना और जीवित रहना नहीं है। मेरा अर्थ अस्तित्व के तल पर जीने से है, जीवंत चैतन्य के रूप में।
यदि आप प्रेम को अभिव्यक्त कर सकते हैं और प्रेम का अनुभव कर सकते हैं, तभी आप चेतना के तल पर जीवित हैं। यदि आप प्रेम का अनुभव नहीं करते हैं न ही उसे अभिव्यक्त करते हैं, चाहे आप श्वांस लें रहे और छोड़ रहे हैं, आप स्वयं को जीवित नहीं कह सकते हैं।
> यदि,आप प्रेम को सृजित
> करने का प्रयास करते
> हैं, तो यह फूल की पंखुड़ी
> को बलपूर्वक खोलकर
> खिलने के लिए बाध्य
> करने जैसा है।
अनेक जानवर,
पेड़-पौधे और अन्य
जीव जन्तु हैं जो
प्रतिदिन इसी तरह
श्वांस लेने और
छोड़ने का कार्य
करते रहते हैं, और
आप भी बस उन्हीं
में से एक हैं।
एक छोटी कहानी:
एक शिष्य ने ज़ेन गुरू से पूछा, "क्या एक ज्ञानी महात्मा बोलता है?"
गुरू ने कहा, 'नहीं, ज्ञानी महात्मा कभी नहीं बोलता! केवल वही व्यक्ति जो ज्ञानी नहीं है, बोलता है।' शिष्य ने फिर पूछा, "तो क्या, ज्ञानी महात्मा चुप रहता है?' गुरू ने कहा, 'नहीं! ज्ञानी महात्मा कभी चुप नहीं रहता। अगर वह चुप रहता है, तो वह ज्ञानी नहीं है।' शिष्य अचम्भित था। उसने पूछा, 'गुरूजी, आप कहते हैं वह न तो बोलता है और न ही चुप रहता है। तो, वह क्या करता है?'
गुरू ने उत्तर दिया, "वह गाता है। उसका अस्तित्व गाता है। न तो वह बोलता है और न ही चुप रहता है। उसका अस्तित्व हमेशा गाता रहता है।"
प्रेम मनुष्य का चरम अनुभव है। जब अनुभव घटित होगा, तो हम अनुभव पर अधिकार रखने में समर्थ नहीं होंगे, बल्कि अनुभव हम पर अधिकार रखेगा। यही गुरू का अर्थ है। जब अनुभव हमारे ऊपर अधिकार करता है, तो जो कुछ भी हम करते हैं, तो वह एक सुंदर गीत बन जाता है। कोई भी शब्द जो प्रकट होता है, कविता बन जाता है। हमारा अस्तित्व इतना हल्का हो जाता है कि हम (सरलता से) बहने लगते हैं। हमारा साधारण चलना भी एक नृत्य बन जाता है। हमारी शारीरिक भाषा कोमल लालित्य बिखेरने लगती है। हमारी समस्त अभिव्यक्ति, मानवता की महान सेवा बन जाती हैं।
सभी मनुष्यों का जन्म एक प्रेमी के रूप में हुआ है। एक नया जन्मा शिशु अकारण प्रेम बिखेरता है। क्या जन्म के समय उसे ज्ञात होता है कि उसके चारों ओर कौन है? नहीं! उसकी ऊर्जा कारण रहित प्रेम होती है। जैसे-जैसे हमारी समाज हमारे भीतर भय और लालच बैठा देता है और हम अपने प्रेम को लोभ और भय के आधार पर ही पहचानते हैं। और तब यह अकारण प्रेम नहीं रह जाता। तब इस प्रेम में कारण होता है। यह दम घोंट देता है। मनोभावों में हमे ईर्ष्या, भय और क्रोध को अनुभव करते हैं। हम केवल कारण और तर्क सहित प्रेम का अनुभव करते हैं। परन्तु थोड़ीसी सजगता और जागरूकता से ही हम अपने वास्तविक प्रेम को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेम को निर्मित नहीं किया जा सकता
आप अपने तर्कयुक्त निर्णय से प्रेम को कभी भी पैदा नहीं कर सकते। आपकी मानसिक संरचना स्वयं इस तरह से होनी चाहिए कि आप प्रेम बन जाएं और आपका प्रत्येक कार्यकलाप प्रेम की भाषा बोले। आपका तर्क इस तरह प्रेम को विकीर्ण करे जो तर्क से परे हो! जब आपमें वास्तविक प्रेम घटित होता है, तो आप स्वयं ही यह नहीं जान पाते हैं कि आप प्रेम प्रदाता हैं। सिर्फ दूसरे लोग ही यह जान पाते हैं कि आप प्रेम की वर्षा कर रहे हैं।
वास्तविक प्रेम घटित होने पर आपके भीतर से इतनी ऊर्जा उमड़ती है कि आपके पास जो कुछ भी होता है, आप उसे दूसरों को बाँटना शुरू कर देते हैं। आप आश्चर्यजनक विश्वास प्राप्त कर लेते हैं, क्योंकि आप
ज़ेन - जापान के लोग जो बुद्धधा को मानते है, जोकि ध्यान व ध्यान क्रिया करते है। जान जाते हैं कि आपके भीतर वास्तविक प्रेम घटित हो चुका है! चाहें यह ऊर्जा हो, समय हो, प्रतिभा हो, या फिर खुशी आप इन्हें तभी बाँटते हैं, जब आप इनसे पूरी तरह से भर जाते हैं। उसी प्रकार, प्रेम भी स्वाभाविक ही घटित होता है, किसी दबाव में नहीं। यदि, आप प्रेम को निर्मित करने का प्रयास करते हैं, तो यह फूल की पंखुड़ी को बलपूर्वक खोलकर खिलने के लिए बाध्य करने जैसा है। क्या इसे फूल का खिलना कह सकते हैं? नहीं! प्रेम वह पुष्प है जो आपके अस्तित्व में गहराई से खिलता है और जब आप इसे दूसरों के साथ बाँटते हैं, तो यह अपनी सुगंध से सबको महकाता हैं।
प्रेम महान साहस लाता, है
भारतीय संत रामानुज के जीवन में एक अद्भुत घटना घटित हुई। अगर आप गणितज्ञ संत रामानुज के जीवन का अध्ययन करें, तो आप जानेंगे कि किस प्रकार से उनके जीवन का प्रत्येक कदम जीवन मुक्ति की दिशा में होता था।
जब रामानुज को उनके शिक्षक दीक्षा दे रहे थे, तो उन्होंने रामानुज को उच्चारित करने के लिए विशेष मंत्र दिया। शिक्षक ने रामानुज से कहा कि वह इस विशेष मंत्र को किसी और व्यक्ति को न सुनायें, वरना उन्हें नर्क को जाना पड़ेगा। रामानुज ने पूछा कि जिन व्यक्तियों के साथ वह इस विशेष मंत्र को साझा करेंगे उनके साथ क्या होगा। शिक्षक ने कहा कि उन लोगों को पापों से मुक्ति मिल जाएगी।
ऐसे में हम क्या करते? स्वाभाविक तौर पर हम मंत्र गुप्त रखते सोचकर कि 'हम अनावश्यक तौर पर नर्क क्यों जाएं?
"रामानुज तुरंत एक मन्दिर के मंच पर खड़े हो गए और पूरे गांव को बुला लिया। उन्होंने अपने शिक्षक द्वारा दिए गए विशेष मंत्र का ऊंचे स्वर में उच्चारण किया और लोगों से कहा, 'आप सब लोग स्वर्ग को जाएं। मुझे नर्क में जाने की चिंता नहीं। आप सब लोग स्वर्ग को जाएं।"
जब आप गहन प्रेम में होते हैं, तो आपको अनुभूति होती है कि जैसे आपका सम्पूर्ण अस्तित्व खुला है और किसी की भी मदद के लिए आप किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार रहते हैं, क्योंकि आपके अस्तित्व में सुरक्षा करने के लिए कुछ नहीं होता है। आपका अस्तित्व पूर्णतया खुला होता है। जब आप प्रेम से भरे होते हैं, तो आपको असुरक्षा की अनुभूति नहीं होती। इसीलिए जो लोग प्रेममय होते हैं, जोखिमपूर्ण कार्य करते हैं। वे जोखिम लेते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि खोने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। उन्हें किसी तरह की असुरक्षा की अनुभूति नहीं होती। वे इतने खुले दिल के होते हैं। प्रेम अद्भुत साहस और ऊर्जा प्रदान करता है। यह आपको अन्ततोगत्वा खोल देता है। अन्ततोगत्वा यह आपको आपके लिए उपलब्ध करा देता है। अब तक आप अपने लिए उपलब्ध नहीं हैं। प्रेम आपको आपके लिए उपलब्ध करा सकता है।
जब शिक्षक को ज्ञात हुआ कि रामानुज ने वह विशेष मंत्र पूरे गांव को बता दिया है, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अपने शिष्य से सीख मिली है, शिक्षक ने घोषणा की कि रामानुज उनकी अपेक्षा अधिक ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने रामानुज से कहा, 'अब तुम एक ऊँचे भिन्न आयाम में पहुंच चुके हो।'
खुले बनो- दर्शनशास्त्री नहीं
समस्या यही है कि हम सभी व्यावहारिक तौर पर दर्शनशास्त्री बन चुके हैं। हम यह नहीं समझते कि जीवन दर्शनशास्त्र नहीं है। यह स्वतः बहने वाली ऊर्जा
रामानुज - ये विशिष्ट द्वैत के संस्थापक हैं या परिवर्तनीय दोहयपन का सिद्धांत दिया जोकि आदिगुरु शंकराचार्य और माधव जी के साथ रहे है।
ये तीनों ही हिन्दू दर्शन के महान गुरू हुये है।
है। यह हर पल नई है। दर्शनशास्त्र और कुछ नहीं बस उन्हीं पुरानी बातों को अलग तरीके से दोहराना मात्र है। इसमें कुछ भी नया नहीं जीवन प्रतिपल नया है। दर्शनशास्त्र जीवन से ताजगी चुरा लेता है।
एक छोटी कहानी :
एक देश में दस दर्शनशास्त्रियों को कारावास में डाल दिया गया। उन सबको एक ही कोठरी में रखा गया। उन दर्शनशास्त्रियों ने किसी भी तरह कारावास से भाग निकलने का निर्णय किया और एक साथ बैठकर एक बड़ी योजना बनायी। उन्होंने कारावास के द्वार की कुंजी का सांचा प्राप्त कर लिया और किसी तरह से डुप्लीकेट कुंजी बना ली।
अंत में, उन्होंने भाग निकलने की तिथि निश्चित की। पूरी योजना अच्छी तरह से तैयार कर ली गई। उन्होंने तय किया कि एक निश्चित रात्रि को उनमें से कोई दो जाकर डुप्लीकेट कुंजी से कारावास का द्वार खोल देंगे और दूसरे लोगों को इशारा कर देंगे। दूसरे लोग भाग निकलेंगे तथा बाद में ये दो लोग कारावास का द्वार बंद करने के बाद भागेंगे।
भाग निकलने की तिथि आयी और उनमें से दो द्वार खोलने के लिए गए। शेष बचे लोग उनके इशारा करने की प्रतीक्षा करने लगे। वे प्रतीक्षा करते रहे किन्तु उन्हें कोई इशारा नहीं मिला। तीन घण्टे व्यतीत हो गए। अचानक वे दो लोग जो द्वार खोलने के लिए गए थे, वापिस लौटे और बोले, 'हमें भाग निकलने की अपनी योजना को टालना होगा। यह योजना आज संभव नहीं हो सकती। हम अन्य किसी दिन भागने की योजना बनायेंगे।' दूसरे लोगों ने पूछा, 'क्यों, क्या हुआ? उन्होंने उत्तर दिया, 'क्या करें? मूर्ख द्वारपालक कारावास के द्वार पर ताला लगाना ही भूल गए। हम लोग खोलें क्या?
जो दार्शनिकता में रहते हैं वे कुछ नया नहीं सोच सकते। उनकी वही पुरानी मानसिकता रहती है। अगर कोई परिवर्तन होता है, या कोई नई स्थिति बनती है, तो उससे निपटने के लिए वे रचनात्मक तरीके से नहीं सोच सकते, क्योंकि वे खुले हुए नहीं होते। वे एक बंद परिपथ की भांति होते हैं
अपने जीवन से बर्ताव के लिए हम भी दर्शनशास्त्रियों की भांति हो गए हैं। हम अतीत के ढ़ाचे में अवरुद्ध हो गये हैं। कभी वर्तमान के क्षण में नहीं होते हैं। अगर कुछ नया होता है, तब हम किंकर्तव्य विमूढ़ हो जाते हैं।
दर्शनशास्त्र के साथ निश्चित धारणा हो जाती हैं, आप हठधर्मी हो जाते हैं। जब आप हठधर्मी बन जाते हैं, तो आप प्रेम नहीं कर सकते। हठ धर्मिता एक तरह की आक्रामकता होती है, जो प्रेम को भीतर नहीं आने देती। जब आप अत्याधुनिक सुनिश्चित हो जाते हैं, और पूर्व-निर्धारित विचारों से भर जाते हैं, तो प्रेम को प्रवेश करने के लिए रिक्तता ही कहां रह जाती है? प्रेम को पुष्पित होने के लिए सुंदर रिक्तता की आवश्यकता होती है।
दर्शनशास्त्र के रहते, प्रेम के अस्तित्वगत स्थिति में रहने के लिए स्थान ही नहीं होता। यह कुछ इस तरह है : आप यदि अमृत का स्वाद लेना चाहते हैं, तो क्या आप इसके बारे में कुछ विचारों को तैयार कर इसका अनुभव कर सकते हैं? नहीं। इसके लिए आपको अमृत को ही चखना होगा, इसे कुछ खाली स्थान दें, ताकि यह, यह आपको भरकर अपनी अस्तित्वगत स्थिति में आ जाएं। तभी आप इसका स्वाद जान पायेंगे। उसी प्रकार, प्रेम का अनुभव करने के लिए, मात्र थोड़े से विचार सहायक नहीं होंगे। आप इसे अपने अंतरतम में अस्तित्वगत अवस्था में विकसित होने दें, तभी आप इसे जान पायेंगे। इसे आप अपने हृदय में घटित होने दें, न कि मस्तिष्क में। हृदय के साथ होने का निर्णय लें, तभी यह विकसित और घटित होगा।
मस्तिष्क के भीतर जो एक बार असफल था, वह हृदय में सफल हो सकता है। प्रेम वास्तव में हृदय की सफलता के भीतर है। जिसे प्रत्येक को अनुभव करना चाहिए। मस्तिष्क में रहना आसान कार्य है। आखिरकार, यह एक साधारण और जानी-पहचानी विचार शक्ति है। हृदय में रहने के लिए साहस की आवश्यकता होती है क्योंकि हृदय के साथ कुछ जाना-पहचाना नहीं होता, सबकुछ नया होता है। मस्तिष्क स्तर पर ठोस पहचान होती है और जानी पहचानी संरचना होती हैं। जबकि हृदय-स्तर पर कोई पहचान नहीं होती, कोई संरचना नहीं होती। यह एक खुला रिक्त-स्थान होता है। इसमें प्रवेश के लिए आपको साहस की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि अधिकांश लोगों के लिए प्रेम भय देने वाला होता है। यह एक अपरिचित क्षेत्र होता है। मस्तिष्क के साथ विश्रामपूर्ण परिचय होता है।
अंहकार तोड़ता है- प्रेम जोड़ता है।
अगर ब्रम्हाण्ड एक विशाल समुद्र है, तो हम सब इसके अंश हैं। हम सब सागर के साथ एकाकार हैं, हम सागर में व्यक्ति की पृथक बूंद नहीं हैं। जब हम स्वयं को पृथक बूंद समझते हैं, तो हम अपने को सीमा और भावनाओं में पृथक समझते हैं। इसी को अहंकार कहते हैं। तब हम मैं और मेरे द्वारा चलाये जाते हैं। जब तक यह अलगाव रहता है, तब तक हम सागर की ऊर्जा, जो कि प्रेम है, का अनुभव नहीं कर पाते। हम अकारण प्रेम और प्रेम की तरंग का अनुभव नहीं कर पाते।
जब तक हम सागर में एक बूंद की तरह रहते हैं, तबतक हम जीवन को 'न' कहते हैं। न तो हम प्रेम कर पाते हैं, और न ही विश्वास। हम आनंदमय नहीं रह पाते क्योंकि आनंद का अनुभव मात्र उसे ही होता है, जो प्रेम और विश्वास करना जानता है। यह मात्र उन्हीं को घटित होता है जो सागर का अंग बन जाते हैं। आनंद तभी संभव है जब हमारा हृदय 'हाँ' कहे और जब 'ना' हमारे अस्तित्व से पूरी तरह से मिट जाए। 'ना' अंधकार है। 'हाँ' प्रकाश। 'ना' अहम् है, 'हाँ' अहमरहित है।
'ना' अचेतन व्यक्ति का मार्ग है और 'हाँ' जागृत व्यक्ति का। हमारे जीवन की समस्त पीड़ाएं, संघर्ष हमारे 'ना' कहने के कारण हैं। 'ना' अस्तित्व के साथ एक लड़ाई है। 'हाँ' अस्तित्व के साथ प्रेम है, शान्ति है। 'हाँ' हम जो सागर-हैं, उसके साथ पूर्णता की गहन सहमति है। आनंद उसी सहमति, सामंजस्य का दूसरा नाम है। आनंद में होना सागर में विलीन हो जाना है, बूंद होना नहीं बल्कि सागर के साथ विलय होना है। बूंद में रहना, अहम् का बना रहना है। समस्त दुर्दशाओं की जड़ अहम में निहित है। जब अहम का नाश होता है, तो अस्तित्व के सागर के प्रत्येक कोने से आनंद हम तक पहुंच जाता है, मानो यह अहम् नाश होने की ही प्रतीक्षा कर रहा था।
अहम् चेतना की बंद अवस्था है। अहम् में समस्त द्वार एवं खिड़कियां बंद रहती हैं। जीवन स्वयं अवरोधक बन जाता है। हमारा अहम् एक कैप्सूल की भांति हमे चारों ओर घेरे होता है। हमारा अहम् एक सीलबंद कैप्सूल की भांति होता है, जिसमें किसी भी वस्तु के प्रवेश के लिए एक छोटा-सा छिद्र भी नहीं होता। यह भय के कारण स्वयं को बंद कर लेता है और स्वयं में सिकुड़ जाता है। इस प्रकार, अपनी दुर्दशाओं का सृजन हम स्वयं करते हैं।
> प्रेम अस्तित्व के
> साथ बहना है
> इसके प्रति पूर्ण
> समर्पित हो
> जाना है।
प्रेम अस्तित्व के साथ बहना है इसके प्रति पूर्ण समर्पित हो जाना है। अहम् ठोस बर्फ जैसा है। प्रेम तरल जल की भांति होता है। जब हम तरल होते हैं, तभी हम सागर में विलीन हो सकते हैं। तब हमारा कोई निजी लक्ष्य या गंतव्य नहीं रह जाता। प्रत्येक क्षण आनंदमय हो जाता है, अविश्वसनीय रूप से अत्यंत प्रसन्नता मात्र ब्रम्हाण्ड की योजना के अनुरूप हो जाना।
मस्तिष्क अहम् का एक अंग है। यह बंद होना जानता है, किन्तु खुलना नहीं जानता। प्रेम करने का अर्थ है खुलना, समर्पण करना। इसका अर्थ है अस्तित्व के लिए, पुष्पों के लिए, मधुमक्खियों के लिए और सितारों के लिए खुलना। हम इस सुंदर संगीत जो सम्पूर्ण अस्तित्व में व्याप्त है, के प्रति कैसे खुलें?
हम इस उत्सव को जो चलता ही रहता है- पुष्प पवन में नृत्य करते रहते हैं, वृक्ष पवन और सितारों का आनंद उठाते रहते हैं, हमेशा आनंद की अवस्था बनी रहती है, कैसे मनाएं? मनुष्य के अतिरिक्त हर चीज में सामंजस्य प्रतीत होता है।
कृपया समझें कि मनुष्य में सामंजस्य समाप्त हो जाता है क्योंकि उसी के पास 'चेतना' है जो अन्य किसी सजीव प्राणी के पास नहीं है।
चेतना दो कार्य कर सकती है: यह अहम् का सृजन कर सकती है और यह अहम् रहित भी बन सकती है। अगर यह अहम् का सृजन करती है, तो हम नर्क में रहते हैं। अगर यह अहम् रहितता का सृजन करती हैं, तो हम स्वर्ग में रहते हैं। अहम् से परिचित हुए बिना सम्पूर्ण विश्व स्वर्ग है। जब मनुष्य स्वर्ग में प्रवेश करता है, तो वह इसे पूरी तरह से जानने के लिए प्रवेश करता है। मनुष्य की यही महिमा है। यही सौन्दर्य है। और यही भय भी है, क्योंकि अहम् के पाश में फंसना आसान है और स्वर्ग को जानते हुए भी उसमें प्रवेश करने की अपेक्षा उसमें प्रवेश न करना आसान है। समस्या यह है कि हम यह भूल चुके हैं कि हम कौन हैं? और हमारा सृजन क्यों किया गया है? हम प्रेम के सम्राट हैं, किन्तु हम इस स्वप्न में रहते हैं कि हम भिक्षु हैं। हमारे भीतर अस्तित्व का सम्पूर्ण राज्य है और फिर भी हम लगातार तुच्छ वस्तुओं की कामना करते रहते हैं। अपने भीतर असीम, अपार खजाना होने पर भी हम तुच्छ वस्तुओं के संग्रह में लिप्त रहते हैं। हम स्वयं सागर होने के बावजूद प्यासे हैं। क्योंकि हम स्वयं से असंतुष्ट हो चुके हैं। किन्तु हम कितने ही असंतुष्ट क्यों न हों, हम कितना ही क्यों न भूल चुके हों, ये सब एक पल में याद आ सकता है और हम तुरंत जुड़ सकते हैं। प्रेम जोड़ता है।
आनंद प्रेम से उत्पन्न होता है। प्रेम वह कविता है जो वापिस आपको अस्तित्व से जोड़ती है। प्रेम वह तलवार है जो अहम् को काट देती है और आप सागर में मिल जाते हैं। जब हृदय प्रेम से भर जाता है, तो आपका सम्पूर्ण जीवन गद्य से पद्य में, शोर से सुर में, असहमति से सहमति में रूपांतरित हो जाता है। अस्तित्व ही अनवरत आनन्द हो जाता है। मात्र 'होना' ही पर्याप्त है। किन्तु होने के आनंद की अनुभूति के लिए हमें संवेदनशील होने की आवश्यकता है। हमें भाव का विकास करने की आवश्यकता है। भाव वही है जिसे हमें प्रेम कहते हैं। प्रेम होने के आनंद की अनुभूति कराता है। जब आप प्रेम भाव में होते हैं तब जीवन स्वतंत्र विचारों से बना नहीं होता है, अपितु निरंतर भाव बन जाता है। तब अहम् का विलय होने लगता है। एक बार जब हम सोचने से अनुभूति पर पहुंच जाते हैं, तो बस हमें एक कदम और बढ़ाना होता है और वह है अनुभूति से होने पर पहुंचना, और यह बिल्कुल आसान है। सोचने से अनुभूति पर पहुंचने का पहला कदम मुश्किल है। ऐसा इसीलिए है क्योंकि हमारे अहम् ने हमारे मन को अत्याधिक सोचने के लिए प्रशिक्षित कर लिया होता है। दूसरा कदम लगभग स्वतः ही आ जाता है। इसके होने के लिए हमें किसी चीज की आवश्यकता नहीं होती। अनुभूति से होने में थोड़ी सी भी दूरी नहीं होती। यह किसी भी समय घटित हो सकता है। कवि किसी भी समय ऋषी बन सकता है। वह लगभग वहां पहुंच ही चुका होता है। वास्तविक समस्या यह है कि हम अपने विचारों से बाहर निकलें और अधिक से अधिक अनुभूति प्राप्त करें।
बस हृदय का अनुकरण कीजिए। अधिक प्रेममय हों। भावमय हों। अधिक से अधिक आनंद लीजिए जिससे कि आपके हृदय को भोजन प्राप्त हो सके। सूर्योदय, सूर्यास्त, बादल, इन्द्रधनुष, पक्षियों, पुष्पों, चट्टानों और लोगों को देखिए, उनकी आंखों में देखिए। अस्तित्व इतना बहुआयामी है। एक कवि की भांति हर आयाम में देखिए। उसकी प्रशंसा कीजिए। इसकी अनुभूति कीजिए। अति प्रसन्न रहिए! अपनी चेतना की वृद्धि कीजिए। और अस्तित्व के प्रत्येक विवरण का प्रेम से अनुभव कीजिए। धीरेधीरे, अहम् अपनी पकड़ छोड़ देगा और विलुप्त हो जायेगा।
प्रेम के लिए एक मात्र बाधा भय है। जब चीजें घटित होनी आरम्भ होती हैं, तो हम भयभीत हो जाते हैं क्योंकि प्रेम के साथ हम विलीन होते हैं। यह हमारे अहम् के आधार के लिये खतरा है। अहम् अलगाव है, प्रेम विलय है। जिस भय की हमें अनुभूति होती है वह अन्य कुछ नहीं है वरन अहम् के विलीन हो जाने का भय है। भय को होने दो। ये कुछ ही देर रहेगा। अगर हम इसकी सरलता से उपेक्षा कर देते हैं, तो यह हमें छोड़कर चला जाता है। यह एक महान दिन होता है जब अहम् खोने का भय हमसे छूट जाता है। तब, विकास सरल आसान और स्वः स्फूर्त होने लगता है। तब हम नहीं होते मात्र प्रेम होता है।
हर क्षण प्रेमी बनें
जीवन की हर परिस्थिति का सामना अत्यधिक प्रेम से कीजिए। शीघ्र ही आप विशुद्ध प्रेम बन जाते हैं। चाहें कोई व्यक्ति हो या आपका कार्य या कोई राहगीर या देवता या कुछ भी, प्रेम की ही खातिर इनके साथ गहन प्रेम कीजिए। अगर आप कोई चित्रकार हैं तो चित्रकारी के साथ प्रेममय हो जाएं। अगर आप कोई नर्तक हैं, तो नृत्य के साथ पूर्णतया प्रेममय हो जाएं। अगर आप अपने कम्प्युटर पर कार्य करते हैं, तो इसके साथ अत्यंत प्रेम के साथ व्यवहार करें और इस कार्य में खो जाएं। पूर्णतया निःश्छल हो जाएं और हर पल पूर्णतया प्रेम में रहें।
अगर आप चित्रकारी कर रहे हैं और इसी समय यह भी सोच रहे हैं कि अपनी चित्रकारी को किस गैलरी में रखें या इसे कितने मूल्य पर बेचें, तो स्पष्ट रूप से जान लीजिए कि आप प्रेम में खोए हुए नहीं हैं। आपको किसी विशेष चीज जैसे धन के साथ प्रेम है। अगर आप नृत्य कर रहे हैं, और साथ ही यह गणना भी कर रहे हैं कि नृत्य समाप्त हो जाने पर आपको क्या प्राप्त होगा तो आप स्पष्ट रूप से जान लीजिए कि आप प्रेम में खोए हुए नहीं हैं। ऐसा करके आप अधिक से अधिक बंधनों का सृजन कर रहे हैं। जब आपके जीवन में गुरू घटित होता है, तो उसके साथ भी आप ऐसा ही करते हैं।
मैं लोगों से कहता हूँ, 'मैं अपनी उंगली से संकेत करके आपको चन्द्रमा दिखा रहा हूँ। अगर आप चन्द्रमा को देख लेते हैं, तो आपको वही अनुभव होता, जो मुझे अनुभव होता है। किन्तु इसकी अपेक्षा अगर आप मेरी उंगली देखते हैं, तो आप न तो चन्द्रमा देख पाएंगे और न ही अनुभूति प्राप्त कर पाएंगे।'
अगर आप हर क्षण में खो जाओ, तो आप प्रेम ही होते हैं। फिर जब आप सभी कार्य करते हैं, उस पर अत्याधिक केन्द्रित होकर कार्य करते हैं, क्योंकि आपको अपने कार्य से गहन प्रेम होता है। इस प्रकार, आपका जीवन एक गहन ध्यानमय प्रेम हो जाता है।
तब आप हर चीज को सजीव जीव की भांति जैसे आप स्वयं हैं, अनुभव करना, संबंधित होना और आदर देना शुरू कर देते हैं। आप दूसरे लोगों के विचारों को अनुभव करने लगते हैं। आप अन्य व्यक्तियों के साथ भी प्रतिसंवाद व संबोधित होने लगते हैं, चाहे वे आपके साथ खुले न भी हों। आप ब्रम्हांड को पारभासिक, सदा सजीव उपस्थिति के रूप में अनुभव करते हैं। आप में अत्याधिक प्रज्ञा होती है। आप चीजों से ठीक तरह से जुड़ना सीख लेते हैं। यही प्रेम की शक्ति है।
वास्तविक प्रेम आपको वर्तमान क्षण में रखता है। यह आपको वास्तविक सजगता प्रदान करता है। इसीलिए यह इतना शक्तिशाली होता है। कुछ भी इतना तीव्र नहीं है जितना कि वर्तमान क्षण में होना। प्रेम, अपनी पूर्णता में, क्षण-क्षण में जीने का अनुभव है। और यह दो व्यक्तियों या किसी वस्तु के विषय में नहीं है। यह मात्र प्रेम के लिए प्रेम है। अगर आप वास्तविक प्रेम की झलक का अनुभव एक क्षण के लिये प्राप्त करते हैं, और अपने भीतर इसे पोषित कर सकते हैं और अपने सम्पूर्ण अस्तित्व और जीवन को भरने के लिए इसका विकास कर सकते हैं। तब यह चिंगारी ही पर्याप्त है।
तब आप एक अद्भुत रचयिता बन जाते हैं क्योंकि प्रेम ऊर्जा भी एक सृजनात्मक ऊर्जा है। इसीलिए कवि ऐसी सृजनात्मकता को अभिव्यक्त करते हैं। वे प्रेम में खो जाते हैं और एक आनंदमय सृजनकर्त्ता बन जाते हैं। क्षण के नयेपन द्वारा सृजनात्मकता घटित होती है।
सूफ़ी-संत, जलालुद्दीन रूमी कहते हैं, ‘आप जहां कहीं भी हैं, आपकी जो भी स्थिति है, हमेशा एक प्रेमी बनने का प्रयास करें।' समग्र अस्तित्व स्वयं एक गहन रोमांस में है। और आप इसके एक अंश हैं। इसीलिए प्रत्येक क्षण एक प्रेमी बनना आपकी प्रकृति है। मात्र ऐसा बनकर ही, आप अपने मूल स्वभाव की वास्तविक परिपूर्णता का अनुभव कर सकते हैं।
सर्वप्रथम स्वयं से प्रेम कीजिए
आज एक बड़ी समस्या यह है कि अधिकांश व्यक्ति स्वयं से ही प्रेम नहीं करते। समाज कभी भी यह नहीं सिखाता कि अपने आप से प्रेम करना संभव है! समझने की चेष्टा कीजिए कि जबतक आप स्वयं से प्रेम नहीं करते हैं, तब तक आप अन्य व्यक्ति से प्रेम नहीं कर सकते। जब आप स्वयं को स्वयं में खो देते हैं, मात्र तब ही आप स्वयं को दूसरों में भी खो सकते हैं। हमें सिखलाया जाता है कि जब हमारे पास कोई कारण होता है तभी हम स्वयं से प्रेम कर सकते हैं। अगर हम अच्छा करते हैं, तो हम स्वयं से प्रेम करते हैं। किन्तु, अगर हम असफल होते हैं, तो हम स्वयं से घृणा करते हैं। और यही युक्ति हम दूसरों पर भी लागू करते हैं। हम मात्र किसी कारण से ही उससे प्रेम करते हैं, बिना किसी कारण के कभी नहीं। जब आप स्वयं से प्रेम नहीं, करते, तो आप जीवन के प्रति नकारात्मक हो जाते हैं और सभी को स्वार्थी समझने लगते हैं। जब आप अपनी माँ के गर्भ में अकेले थे, तब आप पूर्णतया प्रेममय एवं आनंदमय थे। गर्भ में अपने अकेलेपन में आपने स्वयं को प्रेम करने का अनुभव किया। इसीलिए आप देखेंगे कि जब कभी भी आप सुरक्षा में लेटे होते हैं, तो आप माँ के शरीर में बढ़ते बच्चे से संबंधित मुद्रा में हो जाते हैं। आनंदमय एकाकीपन आपका वास्तविक स्वभाव होता है। एक बार जब आप इस संसार में आ जाते हैं, तो समाज ने यह शर्त रख दी होती है कि आपको प्रेममय और प्रसन्नचित्त होने के लिए व्यक्तियों की और टेलिविजन इत्यादि की आवश्यकता है। इससे कभी भी आपकी मूल गुणवत्ता का पोषण नहीं हुआ। आपकी मूल गुणवत्ता आनंदमय एकाकीपन है। अगर आप वापिस उसके सम्पर्क में आते हैं, तो आरामदायक स्थिति में पहुंच जाते हैं। और आपको स्वयं में शान्ति और शिथिलता की अनुभूति होती है।
प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए, स्वयं के साथ बैठें और स्वयं में प्रेम के प्रवाह की अनुभूति करें। यह अनुभूति करें कि आप कितने अद्भुत प्राणी हैं। यह अनुभूति करें कि आपने अब तक अपनी कितनी उपेक्षा की है। आप स्वयं को अस्तित्व का अंग समझें और इसके लिए स्वयं से प्रेम करें। स्वयं के लिए प्रेम की अनुभूति में विलीन हो जाएं। अगर आप प्रतिदिन ऐसा अभ्यास करेंगे, तो आप पायेंगे कि एक समय था जब आप कठोर थे, पर अब आप कोमल और प्रेममय हो गए हैं।
जब आप शान्ति, और प्रेम सहित स्वयं के साथ आरामदेह स्थिति में बैठते हैं, तो आनंद आपसे प्रस्फुटित होगा। जब आपका स्नायु-तंत्र शान्ति से स्वच्छ होता है, तो आनंद फूट पड़ता है। आप भी वही आनंद अभिव्यक्त करने लगते हैं जोकि गुरू की शारीरिक भाषा से अभिव्यक्त होता है। तब जब लोग आपसे प्रेम करते हैं, तो आपको अपराध-बोध या अयोग्य होने की अनुभूति नहीं होती क्योंकि जैसा कि वे आपसे प्रेम करते हैं, वैसा ही आप भी स्वयं से प्रेम करते हैं। आप दूसरों से प्रेम प्राप्त करने
सूफ़ी - सूफ़ीवाद को मानने वाले यह मुस्लिम की एक रहस्य ज्ञान की धारा है।
रूमी - 13वीं शताब्दी के परशियन सूफ़ी कवि।
के लिए तैयार हो जाते हैं। प्रायः जब दूसरे आपसे प्रेम दर्शाते हैं, तो आपको अपराध-बोध या अयोग्य होने की अनुभूति होती है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि आपको लगता है कि आप प्रेम के लायक नहीं हैं। जब आप स्वयं के साथ गहन प्रेम में होते हैं, तब आप दूसरों के प्रेम, को आनन्दित होकर स्वीकार करोगे।
अस्तित्व से प्रेम करो। और इसके प्रेम को अनुभव करो
अस्तित्व कोई वस्तु नहीं है। यह एक सजीव ऊर्जा है। प्रत्येक वृक्ष, प्रत्येक पौधे की डंडी, आपके प्रेम और घृणा पर, आपके प्रत्येक विचार पर प्रति संवेदना करती है। पोलीग्राफ विशेषज्ञ, क्लीव बेकस्टर ने मनुष्य के मनोभावों और विचारों को पेड़-पौधों पर, प्रतिसंवेदना जांचने के लिए कई प्रयोग किए। उसने अनुसंधान किया कि पौधे मनुष्य की ही भांति मनुष्य के विचार पर प्रतिक्रिया करते हैं। एक व्यक्ति के, द्वारा किसी पौधे की पत्तियां जलाने का एक साधारण विचार, पौधे की पोलीग्राफ रिकार्डिंग में सनकी गतिविधि के रूप में पंजीकृत हो जायेगा। बेकस्टर ने इस प्रतिसंवेदन को 'प्राथमिक बोध' कहा है- पौधे, पशु एवं मनुष्य की कोशों द्वारा किसी विचार को ग्रहण करने और प्रतिसंवेदन करने की योग्यता कहा है।
एक अवसर पर बेकस्टर ने ग्राफ रिकार्ड किए जिसमें एक सपाट रेखा पंजीकृत हुई जो यह दर्शाती थी कि पौधे सदमें की स्थिति में थे। उसने उन पौधों की स्वामिनी से पूछा कि क्या उसने पौधों को आहत करने के लिए कुछ किया था। उस महिला ने बेकस्टर को बताया, 'मैंने इस पौधे की पत्तियों का सूखा वजन लेने के लिए इसकी कुछ पत्तियों को भूना था।'
जब आप अस्तित्व को प्रेम करना प्रारम्भ करते हैं, तो यह सुंदर तरीकों से आपको प्रतिसंवेदन देना शुरू कर देता है। आप अपने चारों ओर समस्त मतभेदों से ऊपर उठना शुरू कर देते हैं। व्यक्तियों, स्थितियों, मनोभावों, किसी भी चीज में मतभेदों से ऊपर हो जाते हैं। हर चीज एकता में विलीन हो जाती है। और यही सत्य है। हर चीज सम्पूर्ण का अंश है। और मात्र प्रेम ही आपको इस सत्य की अनुभूति करा सकता है।
भारत में, आध्यात्मिक भ्रमण की परंपरा है जिसमें लोग पैदल चलकर देश भर के विभिन्न मन्दिरों, तीर्थस्थलों के दर्शन करते हैं। मैं यह सोचकर अचम्भित होता था कि वे किस प्रकार कर पाते थे। विशेषतौर से जंगल से होकर गुजरना, जंगली जानवरों के साथ सोना, और भोजन के लिए भिक्षा मांगना। रहस्य यह है कि वे प्रकृति के साथ पूरी तरह से जुड़ जाते हैं और प्रकृति सुंदरता से उनकी रक्षा करती है। चाहें वर्षा हो या धूप, पशु और वृक्ष, सब कुछ उनकी रक्षा करते हैं। हालांकि तार्किक दृष्टि से इसे समझना मुश्किल है, किन्तु यह सत्य है।
अगर आप अस्तित्व और इसकी समस्त कृतियों के प्रति थोड़ा सम्मान और प्रेम के साथ रहना शुरू करते हैं, तो आप यह जान पाने में समर्थ होंगे कि यह चीजें आपके अपने जीवन में भी घटित हो रही हैं। प्रकृति सरलता से आपके प्रेम को सुंदर ढंग से प्रतिसंवेदित करेगी।
प्रेम सम्मान से भिन्न है
प्रायः प्रेम और सम्मान को लेकर दुविधा की स्थिति होती है। बचपन से ही बच्चों को सिखलाया जाता है कि उन्हें आदर करना चाहिए। लेकिन कभी भी उन्हें प्रेम दर्शाने के लिए नहीं कहा जाता। आप लोगों को अपने बच्चों को यह शिक्षा देते सुन सकते हैं, "आपको अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए।" आपने शायद ही कभी
क्लीव बेकस्टर - ये पॉलिग्राफ के विशेषज्ञ हुये है, जिन्होंने पौधों के व्यवहार की खोज की थी और झूठ पकड़नेवाली मशीन भी बनाई है। सुना हो, 'आपको अपने बड़ों को प्यार करना चाहिए।" यही समस्या है।
सम्मान आपके भीतर सबसे पहले तो यह अपराध बोता है कि आप कुछ निकृष्ट हैं। यह आपको उस व्यक्ति से जिसे आप सम्मान करते हैं अलग होने का एहसास कराता है। दूसरी तरफ, प्रेम आपके भीतर आनंद और एकता के बीज बोता है। यह आपको दूसरे व्यक्ति तथा वह सबकुछ जो सत्ता में निहित है, से जुड़े होने का एहसास कराता है। सम्मान के साथ भय जुड़ा है। प्रेम के साथ वास्तविक सम्मान जुड़ा है तथा गहन समझ के घटित होने की संभावना होती है। अकेले सम्मान के साथ अधिक समझ संभव नहीं है। सम्मान कम या अधिक अंधा होता है। प्रेम के साथ, अत्याधिक समझ और रूपांतरित होने की संभावना होती है। प्रेम का स्वभाव ही रूपांतरण है। यह आपको सौम्य और पिघला देता है।
सम्मान आपके और दूसरों के बीच दूरी बढ़ाता है। प्रेम आपके और दूसरे के बीच सेतु बनाता है। क्योंकि लोगों ने स्वयं प्रेम का अनुभव नहीं किया है, इसीलिए स्वीकृत व्यवहार के नियमानुसार वे सम्मान देते हैं। सम्मान आसान है किन्तु वास्तविक नहीं। प्रेम कठिन हो सकता है क्योंकि अधिकांश लोग इसे व्यवहार में लाना नहीं जानते, किन्तु यह वास्तविक होता है। प्रेम के साथ सम्मान स्वतः ही होता है और प्रामाणिक भी होता है। विशुद्ध सम्मान से प्रेम के दिखावें के रूप में बाध्य किया जाता है जो कभी भी प्रामाणिक नहीं होता।
प्रेम समस्त धर्मों का मूल है
प्रेम ही मूल धर्म है। यह समस्त आध्यात्मिकता का मूल है। अन्य सभी धर्म प्रशाखायें हैं। प्रेम किसी वृक्ष की जड़ की तरह है और सभी धर्म पत्तियों एवं शाखाओं की तरह हैं। प्रेम की धर्म से तुलना करने पर महानतम धर्म भी मात्र सबसे बड़ी शाखा ही है।
प्रेम का कोई मन्दिर नहीं है, कोई धर्मग्रंथ नहीं है। यह जड़ों की भांति है जो भूमि में दबी रहती है किन्तु पोषण प्रदान करती है। बिना इसके सम्पूर्ण वृक्ष का नाश हो जाता है। प्रेम से अनेक शाखाओं एवं पत्तियों का सृजन होता है। किन्तु हम क्या करते हैं? हम जड़ से चिपकने की अपेक्षा शाखाओं और पत्तियों से चिपके रहते हैं। जब हम जड़ से चिपकते हैं, तो हमारा प्रत्यक्ष पोषण होता है। जब हम शाखाओं से चिपकते हैं, तो हम पोषण के मात्र एक आयाम का आनंद उठा पाते हैं। जब आप अधिक प्रेममय हो जाते हैं, तो आप प्रेम के अदृश्य मन्दिर में प्रवेश कर जाते हैं।
वृक्ष की जड़ें इस विश्व के समस्त वृक्षों के विषय में उसी प्रकार जानकारी रखती हैं जिस प्रकार ओस की बूंदें इस विश्व के समस्त समुद्रों के विषय में जानकारी रखती हैं। अगर हम ओस की बूंद का ढांचा समझ लें तो हम इस धरती के समस्त सागरों के विषय में जान जायेंगे। हम उस यौगिक के विषय में जान जायेंगे जो स्वयं जल कहलाता है। जल कहीं भी कुछ नहीं हो सकता सिवाय अपने रासायनिक घटक के। घटक सबसे छोटे अणु में परिवर्तित होता है, तो यह ओस बूंद बन जाता है। इसी प्रकार, मनुष्य प्रेम का अणु है। और प्रेम कुछ नहीं अस्तित्व की गुणवत्ता है। अगर प्रेम का ज्ञान हो जाए, तो सम्पूर्ण अस्तित्व का अनुभव हो सकता है। यह समझें कि मनुष्य का घटक शारीरिक, रासायनिक या मनोवैज्ञानिक भी नहीं है। इसीलिए कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि यह क्या है। हमें इसे स्वयं ही अनुभव करना चाहिए। अन्य सभी ज्ञान-शारीरिक, रासायनिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक सभी परिवर्तनीय हैं। इस प्रकार का सभी ज्ञान सरलता से परिवर्तित हो जाता है। मात्र आध्यात्मिक ज्ञान परिवर्तित नहीं होता। उसे इस तरह सिखाया नहीं जा सकता अपितु अनुभव किया जा सकता है।
एक छोटी कहानी :
एक दिन एक गुरू ने अपने शिष्यों से पूछा कि आप कैसे बता सकते हो कि रात्रि समाप्त हो चुकी है और दिन निकल चुका है।
एक शिष्य ने कहा, 'जब आप दूर खड़े पशु को देखकर बता सकते हैं कि वह गाय है या घोड़ा।'
गुरू ने कहा, 'नहीं।'
एक अन्य शिष्य ने कहा, 'जब आप दूर स्थित वृक्ष को देखकर बता सकते हैं कि यह देवदार का वृक्ष है या फिर आम का वृक्ष।'
गुरू ने फिर कहा, 'नहीं।'
शिष्यों ने पूछा, 'तब यह क्या है?, गुरूजी।'
गुरू ने उत्तर दिया, ''जब आप किसी व्यक्ति के चेहरे को देखते हैं और उसमें अपने भाई को पहचानते हैं। जब आप किसी महिला का चेहरा देखकर उसमें अपनी बहिन का स्वरूप पहचाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो दिन होने के बावजूद भी यह रात के ही समान है।"
गुरू कुछ संकेत दे सकता है। कुछ यहां-वहां के संकेत। तब हमें ध्यानपूर्वक, सावधानी से अपना मार्ग तलाशना चाहिए। प्रेम मात्र एक संकेत है, किन्तु यदि हम धीरे-धीरे प्रेम का अनुकरण करें, तो हम यह जानकर अचम्भित होंगे कि परमात्मा अधिक से अधिक एक वास्तविकता बन गया है। अब वह कोई विचार नहीं है, कोई मत नहीं है, किन्तु कुछ ऐसा है जिसका हम एहसास कर सकते हैं। जितना ही अधिक गहनता से हम इस प्रेम में उतरते हैं उतनी ही अधिक निकटता से हमें यह अनुभूति होती है। जिस दिन हमारा प्रेम में विलय हो जाता है उसी दिन हम एकाकार हो जाते हैं।
प्रेम समस्त धर्मों का रहस्य है। इन सबके बावजूद हम तर्कों और धर्मशास्त्रों में डूबे रहते हैं। धर्मशास्त्र किसी भी चीज की तरह धर्म से दूर हैं। ईश्वर के विषय में कोई तर्क नहीं हो सकता, मात्र प्रेम हो सकता है। ईश्वर कविता है। वह संगीत में है। वह नृत्य में है, किन्तु तर्क में नहीं है।
ईश्वर कोई विचार नहीं है जिसे तार्किक प्रक्रिया से प्राप्त किया जाए। यह एक अन्तस अनुभव है, इतना गहन अन्तस अनुभव कि इसकी खोज मनुष्य अकेला होकर ही कर सकता है।
दीर्घकाल से अधिकांश रहस्यवादी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि पदार्थ आपस में प्रेम से साथ जुड़ा है। एक अदृश्य शक्ति अणुओं और परमाणुओं को एक साथ जोड़े हुए है। इस अदृश्य शक्ति के कारण इनका पृथकीकरण संभव नहीं है। विज्ञान को अभी भी इस परम ऊर्जा की खोज करनी है। इसने अभी इसके कुछ प्रकटीकरणों जैसे गुरूत्वाकर्षण एवं विद्युतधारा का पता लगा लिया है, किन्तु ये मात्र स्थूल प्रकटीकरण ही हैं। जिस दिन विज्ञान ने इस प्रेम को खोज लिया उस दिन धर्म और विज्ञान का एक ही भाषा में एक-दूसरे के साथ संवाद करेंगे।
अब, सिर्फ आनंद मनाएं क्योंकि प्रेम संभव है। इस आनंद में रहो कि प्रेम आपकी आन्तरिक संभावना है। प्रेम से आप चरम ऊंचाईयों को छू सकते हैं। प्रेम से कुछ भी असंभव नहीं है क्योंकि प्रेम स्वयं ईश्वर में रूपान्तरित हो सकता है।
प्रेम के तीन प्रकार और उनका एकीकरण
अधिकांश व्यक्ति प्रेम और वासना को लेकर दुविधा में रहते हैं। यह सबसे अधिक दुख की स्थिति है। वह व्यक्ति जो यह समझता है कि वासना ही प्रेम है, वह भौतिक तल तक सीमित है। वह कभी भी इसके ऊपर नहीं उठ सकता। वह कभी भी सोच नहीं कर सकता कि भौतिक सतह से ऊंचा तल भी है। वह अपने घर के भूमिगत हिस्से में रहता है। यौन वह भूमिगत स्थल है। यह रहने के लिए स्थान नहीं है। आप इसका उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं, किन्तु यह आपका घर नहीं हो सकता। आपका घर इससे ऊपर है।
मनुष्य के होने के तीन तल हैं-
पशु, मानवीय और ईश्वरीय। पहली तल है वासना की तल, जोकि पशु तल है। यह प्रेम का अपरिष्कृत रूप है। ऐसा नहीं है कि प्रेम इसमें नहीं है। प्रेम इसमें है बस भय और कामना से यह प्रदूषित है।
जैसे-जैसे हमारा अस्तित्व अधिक विशुद्ध होता जाता है, हम दूसरे तल पर पहुंच जाते हैं, साधारण मानवीय प्रेम। मानवीय प्रेम में अधिकार एवं ईर्ष्या के लक्षण होते हैं। चूंकि मानवीय प्रेम में, पशु प्रेम की अपेक्षा अधिक समझ होती है। इस प्रेम में कोई भी व्यक्ति अन्य व्यक्ति का उपयोग लाभ लेने के लिए नहीं करता। मानवीय प्रेम में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को
आपके जीवन में कम से
कम एक ऐसा संबंध अवश्य
होना चाहिए जिसका
अस्तित्व बिना किसी
कारण के, बिना किसी
प्रयोजन के हो।
अपने समरूप
समझने में समर्थ
होता है।
तीसरे प्रकार का प्रेम ईश्वरीय प्रेम होता है। यह प्रेम की तरह स्वयं का उच्चतम रूप होता है, लगभग एक प्रार्थना की तरह। इसमें कोई अधिकार नहीं होता। इसमें कुछ भी सांसारिक नहीं होता। यह अदृश्य हो जाता है किन्तु इसमें शक्ति होती है। और यह तब होता है जब प्रेम प्रार्थना बन जाता है और हमें विश्रामपूर्ण संतोष प्राप्त होता है। मैं विश्राम शब्द का उपयोग कर रहा हूँ क्योंकि अन्य दोनों प्रेम में अधिक से अधिक पाने की इच्छा रहती है या फिर हमें किसी अभाव की अनुभूति होती है। इनमें विश्राम प्राप्त नहीं होता। जब तीसरे प्रकार का प्रेम घटित होता है, तो यौन भी भौतिक सुख से परे गहन और ईश्वरीय बन जाता है।
भारत में, उस स्थान को जहां तीन नदियां मिलती हैं, पवित्र माना जाता है। यह एक रूपक है क्योंकि मनुष्य तीन शक्तियों शारीरिक, मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक का संगम स्थल है। जब ये तीनों शक्तियां वास्तविक रूप से मिलती हैं, तो अत्यंत उत्साह एवं आनंद की अनुभूति होती है।
आम तौर पर हम कक्षों में रहते हैं- हमारा शरीर एक कक्ष में रहता है, हमारा मन दूसरे कक्ष में रहता है और आत्मा किसी तीसरे कक्ष में रहती है। शरीर को मन का ज्ञान नहीं होता। मन को शरीर का ज्ञान नहीं होता। आत्मा को मन का ज्ञान नहीं होता। शरीर आत्मा से बेखबर रहता है। ये सब साथ-साथ रहते हैं, किन्तु एक-दूसरे को नहीं जानते।
ध्यान का पहला कदम इन सबको अधिक निकट लाना है, उन्हें एक-दूसरे से परिचित कराना है, और उन्हें गहन मित्रता में जोड़ना है, जिससे कि उनका आपस में विलय संभव हो। और जब तीनों आयाम एक ही बिन्दु पर आकर मिल जाते हैं, तो एक नये आयाम का जन्म होता है। तीनों के संगम से एक चौथे का जन्म होता है। यह चौथा ईश्वर है या अस्तित्व है या ईश्वरीय है या जो कुछ भी आप इसे कहना चाहें। आध्यात्मिकता का सम्पूर्ण कार्य आपस में मिलाने वाली एक कीमिया का सृजन करना है जिसमें शरीर का विलय मन में हो जाता है, मन का विलय आत्मा में हो जाता है, आत्मा मन में विलय हो जाती है, और मन शरीर में विलय हो जाता है। बहुत धीरे-धीरे ये एक संयुक्त घटना बन जाते हैं। और इसका परिणाम प्रेम ही है।
अकारण प्रेम में प्रवेश करें
लोग मुझसे कहते हैं कि वे मेरे प्रति अगाध प्रेम रखते हैं। मैं उनसे सदैव कहता हूँ कि इस प्रवाहमय प्रेम का उपयोग सम्पूर्ण मानवता की ओर अग्रसर होने के द्वार के रूप में करो। गुरू को किया जाने वाला प्रेम भोजन की भांति होता है। अगर आप इसे पचा लेते हैं, तो आप ऊर्जावान बन जाते हैं और अपने जीवन में उसी की ऊर्जा का बिखेरते हैं।
बुद्ध कहते हैं, मैं संघ में जीता हूँ। उनका अर्थ है, 'सीधे मुझ पर ध्यान न दें। अपना ध्यान सम्पूर्ण विश्व पर दें।' अगर प्रेम के व्यक्तिगत लक्ष्य को हटा दिया जाये, तो सम्पूर्ण ही लक्ष्य बन जाता है। फिर कभी आपको पीड़ा नहीं सताती।
पहली बात जो हमें समझने की आवश्यकता है वह यह है कि संबंध अकारण, और बिना किसी उद्देश्य के भी हो सकता है। तब ही हम यह समझ पायेंगे कि प्रेम का अनुभव, प्रेम के विषय से अधिक महत्वपूर्ण होता है। आपके जीवन में कम से कम एक ऐसा संबंध अवश्य होना चाहिए जिसका अस्तित्व बिना किसी कारण के, बिना किसी प्रयोजन के हो। अगर आपका ऐसा कोई संबंध नहीं है, तो यह बात स्पष्ट रूप से जान लीजिए कि धन होने के बावजूद भी आप निर्धन ही हैं। आज से ही बिना किसी प्रायोजन के किसी से संबंध जोड़ना शुरू कीजिए। इस संबंध से कोई वित्तीय या भौतिक लाभ नहीं होना चाहिए। अगर एक बार आप अकारण प्रेम का अनुभव कर लेते हैं, तो उसके पश्चात, अगर धन साझा किया जाए, अगर शरीर साझा किया जाए तो कोई बात नहीं है। तब गुणवत्ता पूर्णतया विभिन्न होती है। मैं धन या विवाह के विरूद्ध नहीं हूँ। मैं शारीरिक संबंध के विरूद्ध भी नहीं हूँ, किन्तु अगर यह आपके जीवन का केन्द्र बन जाता है, तो आप बहुत महत्वपूर्ण चीज से वंचित हो रहे हैं। यही संदेश मैं यहां देना चाहता हूँ। आप अपने अस्तित्व के एक बड़े आयाम या ऊर्जा केन्द्र से वंचित रह जाते हैं।
मुझे एक छोटी कहानी याद आ रही है -
एक बार एक अंधी लड़की थी जो अपने अंधेपन के कारण स्वयं से घृणा करती थी। वह अपने दोस्त के सिवाय हर किसी से घृणा करती थी।
एक दिन उस लड़की ने कहा कि यदि वह इस संसार को देख पाये, तो वह अपने दोस्त से विवाह कर लेगी।
अचानक एक दिन उसके चिकित्सक ने कहा कि किसी ने उसे अपनी आंखे दान कर दी हैं। उसकी शल्यचिकित्सा हुई और उसने हर चीज जिसमें उसका वह दोस्त भी शामिल था, देखने के लिए आंखें खोलीं।
उसके दोस्त ने उससे पूछा, 'अब तुम देख सकती हो। क्या तुम मुझसे विवाह करोगी?'
जब उस लड़की ने यह देखा कि उसका दोस्त अंधा है, तो उसे बहुत धक्का लगा। उसने कहा, 'माफ कीजिए, मैं आपसे विवाह नहीं कर सकती क्योंकि आप अंधे हैं।
उसका दोस्त उदास होकर चला गया। उसने मात्र इतना कहा, 'प्रिय, मेरी आंखों का ध्यान रखना।
इसीलिए यह कहा जाता है कि आपको अपने होने के अस्तित्व का सृजन करना है। आपको अपने भीतर प्रेम का केन्द्र जगाना है। आपके जीवन में कम से कम एक ऐसा संबंध होना चाहिए जिससे आप संबंध के सिवाय कोई और आशा न करें। उस संबंध में आप किसी उपयोगिता को शामिल न करें- वित्तीय या भौतिक सुख या नाम और प्रतिष्ठा। कम से कम एक संबंध अवश्य हो- यह किसी वृक्ष, चंद्रमा या सूर्य के साथ भी हो सकता है। शर्त यही है कि इस संबंध से आपको कोई लाभ नहीं होना चाहिए। केवल तभी आप प्रेम शब्द को समझ पायेंगे। मात्र तभी आपके भीतर प्रेम का केन्द्र जाग्रत होगा।
मैं हमेशा लोगों से कहता हूँ, 'प्रतिदिन आधा घण्टा कोई ऐसा कार्य करो जिससे आपको धन, नाम या यश न प्राप्त हो। सिर्फ आधे घण्टे के लिए, मन्दिर या गिरिजाघर जायें, फर्श को साफ करें, झाडू लगायें, कुछ सेवा करें। उस स्थान की समिति का सदस्य बनने की योजना न बनायें। ऐसा न सोचें कि ऐसा करने से आपको श्रेय हासिल होगा या फिर स्वर्ग में स्थान मिलेगानहीं। उस कार्य को आधे घण्टे करने के सिवाय कुछ न सोचें।'
आरम्भ में आप सोच सकते हैं, 'यह आधा घण्टा समय की बर्बादी है। कुछ दिनों के बाद आपको यह अनुभूति होगी कि इस आधे घण्टे में ही आप वास्तव में जीवित हैं। मात्र इसी आधे घण्टे में आप अपने लोभ या भय से प्रेरित नहीं होते। आप बिना कोई हिसाब लगाये अपने आस-पास के लोगों पर मुस्कुराते हैं। आपको अद्भुत सच्ची अनुभूति होती है जिसे आपने पहले कभी नहीं महसूस किया।'
अगर किसी अन्य समय आप अपना निरीक्षण करें, तो आप देखेंगे कि आप मुस्कुराते भी हैं, तो मन में कुछ हिसाब किताब करने के बाद। मुस्कुराने के पहले आप देखते हैं कि आपके सामने वाला मनुष्य कौन है। उसके आधार पर, आप निर्णय लेते हैं कि अपने मुंह को कितना इंच खोलना है, आपको कितना विनम्र बनना है, आपको कितना घुलना-मिलना है। इन संस्कारों पर विजय पाने के लिए, सिर्फ आधे घण्टे इस तकनीक का प्रयास करें जो आपको धन नहीं देती, जो आपको नाम और प्रतिष्ठा नहीं देती, जो आपको कोई सामाजिक पद नहीं देती, जो बदले में आपको कुछ नहीं देती। तब आप समझ जायेंगे कि 'कारण रहित संबंध' से मेरा क्या तात्पर्य है। आप देखेंगे कि शीघ्र ही मात्र वह आधा घण्टा आपके लिए वास्तविक जीवन बन जाता है।
जैसा कि अब, आपका प्रत्येक कार्य भय और लोभ से प्रेरित है। भय और लोभ से आपको ईंधन प्राप्त होता है। यही कारण है कि आपको अकेलेपन की और थके हुए होने की अनुभूति होती है।
अगर आप इस तकनीक का अभ्यास करते हैं, तो आप अचानक देखेंगे कि आपका शरीर और मस्तिष्क बिना भय और लोभ की आवश्यकता के कार्य करना शुरू कर देता है। जब एक बार आप इस साधारण कुशलता को सीख लेते हैं कि किस प्रकार अपने शरीर को बिना किसी भय और लालच के गतिशील बनाएं, तो स्पष्ट रूप से आप प्रेममय होना सीख सकते हैं। आप प्रेम की ऊर्जा का उपयोग करना सीख लेते हैं कि प्रेम की सुंदर ऊर्जा के साथ अपने जीवन को कैसे जीना है। तभी आप समझ पायेंगे कि शब्द प्रेम का क्या अर्थ है।
आपके भीतर एक नया केन्द्र जागृत हो जायेगा। आपके भीतर एक नई ऊर्जा अभिव्यक्त होनी शुरू हो जायेगी। फिर आप समझ पायेंगे कि किस प्रकार प्रेममय एवं स्वार्थरहित संबंध संभव हैं।
प्रेम, घृणा और ध्यानाकर्षण- आवश्यकता
जिस क्षण हमारी अपेक्षायें
पूरी होती नहीं दीखती
हमारा प्रेम एक झटके में
घृणा में बदल जाता है।
जब तक कि प्रेम एक शर्त है घृणा और प्रेम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिस क्षण हमारी अपेक्षायें पूरी होती नहीं दीखती हमारा प्रेम तत्क्षण घृणा में बदल जाता है।
इस प्रकार के प्रेम में, जब तक शर्ते आकांक्षानुसार होती हैं तब तक ही प्रेम टिका रहता है। जिस क्षण शर्तें बदल जाती हैं, प्रेम भी बदल जाता है।
प्रायः हमारा विश्वास है कि प्रेम समय और स्थान से जुड़ा है। जब तक प्रेमियों के बीच शारीरिक दूरी बनी हुई है और सम्पर्क का समय कम है, उन्हें एक-दूसरे के प्रति प्रेम की अनुभूति होती है। हालांकि, जब एक बार वे निकट आ जाते हैं, और साथ-साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करते हैं, तो उन्हें ये अनुभूति होने लगती है कि उनमें आपस में इतना प्रेम नहीं है। इसीलिए वे कहते हैं, "परिचितता घृणा को उत्पन्न करती है।" परिचितता प्रेम को भी घृणा में बदल सकती है। प्रेम और घृणा के सीमित दायरे को समाप्त करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपेक्षाओं को त्यागना है। अपेक्षा प्रेम का प्रथम शत्रु है।
हम सभी अपने जीवन में संबंधों के विभिन्न चरणों से गुजरते हैं। अगर हम अत्याधिक निकटता से अवलोकन करें, चाहे हम किसी भी चरण में हों, हम जब प्रेम की बात करते हैं, तो सिर्फ दूसरों से ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जब हम कहते हैं कि यह व्यक्ति हमें प्रेम नहीं करता, तो हम यही कहना चाहते हैं कि वह व्यक्ति हम पर पर्याप्त ध्यान नहीं देता है। किसी भी व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता दूसरों लोगों से ध्यान प्राप्त करना है।
जीने के लिए, दूसरों पर हमारी निर्भरता के साथसाथ ध्यान की आवश्यकता को हम प्रेम का अनुभव कहते हैं। दूसरों पर निर्भरता मनोवैज्ञानिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक हो सकती है। उदाहरण के लिए, जब हम रोने के लिए किसी दूसरे के कंधे की अपेक्षा करते हैं, तो हम उस पर मनोवैज्ञानिक रूप से निर्भर हैं। जब हम दूसरे से पैसा लेने की या अपनी शारीरिक सुखों की पूर्ति के लिए अपेक्षा करते हैं, तो हम उस पर शारीरिक रूप से निर्भर हैं। अगर आप वास्तविक रूप से देखें तो निष्कर्ष यही है कि किसी भी तरीके से लोग इस निर्भरता को पूरा कर सकते हैं। यह एक प्रकार का अवधान है जो वे हमें देते हैं। प्रेम का सम्पूर्ण विचार कुछ नहीं, मात्र किसी भी तरीके से दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचना है।
ध्यान शिविर के प्रथम सत्र में, मैं लोगों से ईमानदारी से ऐसे एक या दो लोगों की सूची बनाने के लिए कहता हूँ जिन्हें वे अपने जीवन में वास्तविक रूप से प्रेम करते हैं। प्रारम्भ में लोग बड़ी-बड़ी सूची तैयार करते हैं - पति, पत्नी, माता, पिता, भाई, बहिन और इसी प्रकार ...। स्वयं को खुश करने के लिए उन्हें जिन व्यक्तियों को खुश करने की आवश्यकता है या जिन व्यक्तियों से खुश होने की आवश्यकता है उन व्यक्तियों का नाम भी वे इस सूची में लिख लेते हैं। जैसे ही वह मुझसे वास्तविक प्रेम के बारे में सुनते हैं, वे एक के बाद एक अपनी सूची में से नाम काटना शुरू कर देते हैं। समझिए, अगर आप किसी चीज को काट देते हैं, तो वास्तविक रूप से वह पहले स्थान पर नहीं थी। कुछ लोग अपनी प्रेम की सूची में ऐसे व्यक्तियों का नाम शामिल कर लेते हैं जो उन्हें 'खुशनुमा एहसास' की अनुभूति कराते हैं। 'खुशनुमा एहसास' की अनुभूति से मेरा क्या तात्पर्य है? यह एक प्रमाण-पत्र है, कहने के लिए, 'आप अच्छे हैं। आप ऐसे हैं। आप वैसे हैं, इत्यादि।' हम ऐसे लोगों से प्रेम करते हैं जो हमें बधाई देते हैं। क्या नहीं? हम उनसे तर्क-वितर्क करने से पहले दो बार सोचते हैं। प्रेम के नाम पर हम चुपचाप उनके नाम के साथ अपने शुभ नाम को प्रोत्साहित करते हैं। अगर वे हमसे अपना अनुमोदन वापिस ले लेते हैं। तो हम निराश हो जाते हैं। इसीलिए हम लगातार उन्हें प्रसन्न करते रहते हैं और उन्हें प्रेम करते रहते हैं। इसी प्रकार, हमारे प्रेम का सदा ही कुछ न कुछ छिपा कारण होता है।
कुछ लोग मुझसे कहते हैं, 'नहीं स्वामीजी, मैं बिना इनमें से किसी कारण के अपने बेटे-बेटियों को प्रेम करता हूँ।' मैं उनसे पूछता हूँ, 'ठीक है अगर आपका पुत्र अचानक अपने निर्णय स्वयं लेना शुरू कर देता है, अगर वे अचानक आपके ढाँचे पर उपयुक्त नहीं बैठता, अगर वह आपके मार्गनिर्देशों का अनुकरण नहीं करता, अगर वह आपके नियमानुसार नहीं चलता है, तो भी क्या आप उससे वैसा ही प्यार करते हैं?'
वे कहते हैं, 'नहीं, ऐसा नहीं होगा। मेरा प्रेम तब थोड़ा कम हो जायेगा।'
इसका क्या अर्थ है? हम नई पीढ़ी को तब तक ही प्रेम करते हैं जब तक वे हमारे जीवन का विस्तार हैं। जब तक कि वे हमारे विचारों के तरीकों को ग्रहण करते हैं, जब तक वे हमारे रीति-रिवाजों के अनुसार चलते हैं, हम उन्हें प्रेम करते हैं। उनके माध्यम से हम अपनी इच्छाओं को पूरा करते हैं। अपनी युवावस्था में हम जो नहीं कर पाये, हम उनके माध्यम से उन इच्छाओं को पूरा होते देखना चाहते हैं। हम उनका स्वयं के जीवन के विस्तार के रूप में उपयोग करते हैं। अगर हम चिकित्सक बनना चाहते थे, किसी परिस्थितिवश हम चिकित्सक नहीं बन पाए तो हम उन्हें चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। जब तक वे हमारे निर्देशानुसार जीवन जीते हैं, तब तक हमारे उनके साथ संबंध मधुर बने रहते हैं। किन्तु जिस क्षण वे अपने निर्णय स्वयं लेना शुरू कर देते हैं, जिस क्षण वे सोचने लगते हैं कि हम उनकी इच्छाओं को दबा रहे हैं, जिस क्षण वे हमारे निर्देशों का पालन करने से इंकार कर देते हैं, उसी समय हमारे संबंध दूसरा मोड़ लेते हैं।
प्रेम और स्वतंत्रता दीजिये, अधिकार नहीं जमाइये।
जब तक हमारा प्रेम किसी विशेष विषय से होता है, चाहें वह विषय कोई व्यक्ति ही क्यों न हो, हम उस व्यक्ति को मात्र वस्तु के स्तर तक कम करने का प्रयत्न करेंगे। जब हमें किसी व्यक्ति पर अधिकार या लगाव की अनुभूति होती है, तो हम ठीक इसी तरह करते हैं। जिस प्रकार हम फर्नीचर या घर या किसी वस्तु पर अधिकार रखते हैं, उसी प्रकार हम उस व्यक्ति पर अधिकार रखने की कोशिश करते हैं। हम चाहते हैं कि वह व्यक्ति वैसा ही रहे जैसा कि हम चाहते हैं, जिसका अर्थ है कि हम सिर्फ उस व्यक्ति को पदार्थ के स्तर तक कम कर रहे हैं। इसीलिए समझ लीजिए, जब भी हमारा प्रेम या ध्यान किसी के प्रति विशेष रूप से होता है, तो हम केवल भौतिकवादी बनेंगे, और अपने और दूसरों के लिए पीड़ाओं का सृजन करेंगे। हम सिर्फ उस व्यक्ति या वस्तु का दम घोटेंगे। इसकी अपेक्षा, अगर हम अपना अवधान, प्रेम की अनुभूति ओर मोड़ देंगे, तो हम न केवल उस वस्तु को मुक्त बना देंगे बल्कि स्वयं भी मुक्त हो जायेंगे। यही प्रेम की सुंदरता है जो केवल प्रेम की तरह घटित होती है न कि वस्तु, के लिये। जब आप किसी पर अधिकार जमाना शुरू कर देते हैं, तो आप स्वयं को भी बांध लेते हैं। अगर आप अपने कुत्ते का पट्टा पकड़े हुए घूम रहे हैं, तो यह जान लीजिए कि आप भी बंधे हुए हैं। यह मत सोचिए कि मात्र कुत्ता बंधा हुआ है। आप भी बंधे हुए हैं। यह मत सोचिए कि कुत्ता भाग नहीं सकता। आप भी भाग नहीं सकते। आप सोच रहे होंगे कि आपने रस्सी पकड़ी हुई है। और कुत्ता भी यही सोच रहा होगा कि उसने रस्सी पकड़ी हुई है। कौन जानता है?
अगली बार जब आप किसी के साथ हों, जब आप अपने दोस्त के साथ हों जिसके साथ आप बिल्कुल खुले हुए हैं, तो इस तकनीक का प्रयोग करें। ठीक उसके सामने बैठ जाएं। इसकी चिंता न करें कि आप क्या कहना चाह रहे हैं या क्या करने जा रहे हैं। बस, चुपचाप बैठे रहें। यही तकनीक है। वास्तव में, बात करना कुछ नहीं होता बल्कि दूसरे व्यक्ति की उपेक्षा करना होता है। जब आप दूसरे व्यक्ति की आंखों में नहीं देख पाते, तो आप सिर्फ बात करते रहते हैं। यह सत्य है। दूसरा व्यक्ति सिर्फ इसीलिए सुनता रहता है कि आप चुप होने के लिए रुकें तो वह बोलना शुरू करे। जब कोई व्यक्ति आपको सुन रहा है, तो इसका अर्थ है कि वह या तो किसी अन्य वस्तु के बारे में सोच रहा है या अपनी बारी के आने की प्रतीक्षा कर रहा है। वह वहां इसीलिए बैठता है जिससे कि जब आप बोलना बंद करें तो वह बोलना शुरू कर सके।
अब अगर आप इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको पूर्णतः विभिन्न आयाम पर ले जाती है। जब आप किसी गुरू के साथ हो या दोस्त के साथ, या अपनी प्रेमिका के साथ, जिसे भी आप समझते हैं कि वह आपके साथ गहनता से जुड़ा है, जिसके साथ भी आप खुले हुए हैं, इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सीधे आपको ज्ञान-प्राप्ति की ओर ले जाएगी। ध्यान रखें, मैं बेहतर संबंधों के लिए, या आपके व्यक्तित्व विकास के लिए आपको यह तकनीक नहीं सिखा रहा हूँ। नहीं। मैं आपको यह तकनीक इसीलिए सिखा रहा हूँ जिससे कि आपको विशुद्ध प्रेम का अनुभव हो और आपका ज्ञान-प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो सके।
बड़ी समस्या यही है कि आप कभी भी विश्रामपूर्वक नहीं बैठते हैं। या तो आप भय से प्रेरित होते या लोभ से, अर्थात् आप या तो कुछ कहने की जल्दी में होते हैं या कुछ करने की जल्दी में होते हैं, या फिर आप जानते ही नहीं हैं कि आप क्या कर रहे हैं। और इसी प्रकार आप भय से पकड़े जाते हैं। आप जल्दी-जल्दी अपना काम निपटाकर भागने की तलाश में रहते हैं। इस प्रकार या तो आप लोभ में होते हैं या फिर भय में। किन्तु अब, आप आरामदेह स्थिति में रहें। न तो भय में और न ही लोभ में।
बस इस क्षण बैठ जाएं। दूसरे व्यक्ति की उपस्थिति को अनुभव करें। दूसरे व्यक्ति के अस्तित्व को स्वीकार करें, और आपके भीतर जो हो रहा है, उसकी अनुभूति करें। कुछ दिनों के लिए ऐसा करें। अचानक, आप देखेंगे कि आपको एक विभिन्न रिक्त आकाश का अनुभव हो रहा है जिसका आपने जीवन में पहले कभी अनुभव नहीं किया था।
यह तकनीक भगवान शिव द्वारा ज्ञान-प्राप्ति हेतु दी गई तकनीकों के संग्रह शिवसूत्र से ली गई है। यह तकनीक आपको आकार से निराकार तक, प्रेम के अधिकार से अकारण प्रेम तक एक क्वांटम छलांग दिलाने में समर्थ होगी।
आप अपनी प्रेमिका या ईश्वर या गुरू या दोस्त या किसी के भी साथ आसक्त हो सकते हैं। अनासक्त होने के लिये आकार से निराकार की ओर बढ़ने के लिए यह तकनीक है। इससे आप प्रेम में क्वांटम छलांग ले सकते हैं। इस छलांग के साथ आप देखेंगे कि किसी विशेष वस्तु के साथ लगाव से प्रेम घटित नहीं होता बल्कि यह ऐसी प्रवाहमय ऊर्जा है जो बाहरी संसार में कोई लगाव नहीं देखती। यह आपका अपना प्रवाह है, जिसे आप साझा करते हैं, बस! यह ऊर्जा बिना इससे प्रभावित हुए कि विषय वस्तु उपस्थित है या नहीं, निरंतर घटित होती रहती है।
जब प्रेम अकारण प्रवाहित होने लगता है, आप सरलता से स्वयं को और अन्य व्यक्ति को अपनी असक्ति और अधिकार जमाने की चेष्टा से मुक्त कर देते हो, क्योंकि अधिकार जैसा कि आप जानते हैं, न केवल दूसरे व्यक्ति को बांध देता है बल्कि आपको भी बांध देता है। यह आपको तथा दूसरे व्यक्ति दोनों को ही प्रताड़ित करता है। सच्चा प्रेम आप दोनों को ही मुक्त कर देता है। यह आपको तथा दूसरे व्यक्ति दोनों को स्वतंत्रता प्रदान करता है।
जब मैं विश्व भर में यात्रा करता हूँ, तो लोग मुझसे पूछते हैं, 'क्या आपको पिछली रात अच्छी नींद आयी? यह आपके लिए नई जगह है।' मैं उनसे कहता हूँ, 'केवल तब जब आपको किसी विशेष घर से लगाव होता है तब दूसरा घर आपके लिये नया होता है और आप संघर्ष करते हैं। जब आपको किसी घर से लगाव नहीं होता, तो आप जहां कहीं भी जाते हैं, आप आरामदेह अनुभव करते हैं!'
मैं कभी ऐसा अनुभव नहीं करता कि यह घर मेरा है या यह घर मेरा नहीं है। मुझे हर जगह पूर्णतया अपने घर की अनुभूति होती है। विश्राम तो सदा हमारे भीतर होता है, बाहर कभी भी नहीं।
जब हम भीतर विश्राम में नहीं होते, तभी हम बाहर विश्राम को खोजते हैं। अपने भीतर विश्राम अनुभव करना अकारण प्रेम ऊर्जा का ही परिणाम है। जब हम किसी एक घर से लगाव नहीं रखते, तो हमें पूरे संसार में घर जैसे सुख की अनुभूति होती है। संसार के किसी भी कोने में हमें आरामदेह स्थिति का अनुभव होता है।
लोग मुझ से पूछते हैं, 'स्वामीजी, आप प्रायः इतनी यात्राएं करने में कैसे समर्थ होते हैं, और आपको अस्थिरता की अनुभूति क्यों नहीं होती? यह प्रश्न अधिकांश तौर पर उन लोगों के लिए समस्या खड़ी करता है जो प्रायः व्यवसाय के लिए यात्राएं करते हैं। वे कहते हैं, 'जब हम एक या दो जगह पर जाते हैं और जब हम वापिस लौटकर आते हैं, तो वापिस सामान्य स्थिति में आने में, स्थिरता पाने में और अपने दैनिक कार्यकलापों में लौटने में और आरामदेह स्थिति में पहुंचने में हमें एक सप्ताह लग जाता है। आप लगातार कैसे यात्रा कर लेते हैं। रहस्य वही है जो मैंने आपको पहले बताया। मैं किसी घर से लगाव या जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता, बल्कि मैं पूरे संसार के साथ जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। पूरे संसार में घर जैसी गहन अनुभूति है। जब इस भावदशा के साथ आप कहीं भी जाते हैं, तो आपको गहरे विश्राम पूर्ण आनंद और हर्षोल्लास का अनुभव होगा, क्योंकि यह आनंद वहाँ से नहीं, अपितु भीतर से आता हैं।
सच्चा प्रेम एक तरह
का संवाद है।
यह दो प्राणियों के
बीच एक अनुनाद
की भांति होता हैं।
क्योंकि यह हमेशा विद्यमान रहता है। वास्तविक प्रेम आप जो कुछ आप कहना चाहते हैं उसे मुक्त रूप से अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। आप कुछ भी आसानी से व्यक्त कर सकते हैं जैसे अस्वीकृति या क्रोध, और यह अभिव्यक्ति कभी भी प्रेम में कमी नहीं आने देगी।
न केवल इतना बल्कि वास्तविक प्रेम में, संबंधों में हावी होना या शक्ति प्रदर्शन नहीं होता। प्रत्येक व्यक्ति एक सुंदर फूल की भांति होता है जो अपनी अनूठी सुगंध को बिखेरने के लिए खिला है।
वास्तविक प्रेम में भय या असुरक्षा लेशमात्र की भी नहीं होती। सामान्य प्रेम में, दो व्यक्तियों के बीच शारीरिक दूरी एक बड़ी असुरक्षा और अविश्वास का कारण बनती हैं।
संबंधों में प्रेम
वास्तविक जीवन में हम सदा दूसरों के साथ अपना प्रेम स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करते है। यदि प्रेम का दिखावा अनुमोदित होता है तो ही प्रेम कहलाता है।
एक छोटी कहानी :
एक बात-सच्चा प्रेम एक तरह का मौन संवाद है। यह दो प्राणियों के बीच एक अनुनाद की भांति होता है। बिना प्रगट किये इसकी अनुभूति की जा सकती है। इसमें किसी बातचीत की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह संवाद पहले से ही घटित हो रहा होता है।
एक युवा सैनिक अपने वरिष्ठ अधिकारी के पास गया और बोला, 'श्रीमानजी, मेरा दोस्त अभी तक युद्ध क्षेत्र से नहीं लौटा है। मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि मुझे बाहर जाकर उसे ढूंढकर लाने की आज्ञा प्रदान करें।
अगर आप वास्तव में किसी व्यक्ति को प्रेम करते हैं, तो आपकी शारीरिक भाषा ही यह दर्शा देगी। शब्दों में अभिव्यक्त करने पर तो यह बहुत अधिक हो जायेगा। आपको अनुभूति होगी कि इस सच्चे प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए शब्द अपर्याप्त हैं। किन्तु यदि आप शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कहीं न कहीं प्रेम वास्तविक रूप से घटित नहीं हुआ है। जब प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए आपको शब्दों का उपयोग करना पड़ता है, तो इसका अर्थ है कि इस प्रेम में कहीं न कहीं झूठ निहित है। सिर्फ झूठ को सजाने-संवारने के लिए आप शब्दों का सहारा ले रहे हैं।
अधिकारी कहता है, 'आज्ञा नहीं दी जा सकती। तुम्हारा दोस्त सम्भवतः मर चुका होगा। मैं वहां भेज कर तुम्हारी जान जोखिम पर नहीं ले सकता।
वह युवा सैनिक फिर भी चला गया और जब
वह लौटकर आया तो वह बुरी तरह से घायल
था और उसके कंधे पर उसके दोस्त का शव
था।
अधिकारी हैरान था। वह चिल्लाया, 'मैंने तुमसे कहा था कि वह मर गया है। अब मैंने तुम दोनों को खो दिया है। जरा मुझे बताओं लाश को लेने के लिए वहाँ जाने की क्या आवश्यकता थी?
वास्तविक प्रेम मुक्त करता है क्योंकि यह आपको हर समय अभिव्यक्त करने के लिए बाध्य नहीं करता। मरते हुए, उस सैनिक ने कहा, 'नहीं, श्रीमानजी, जब मैं वहां पहुंचा तो वह जीवित था। 'मरते समय उसने मुझसे कहा था, 'मुझे विश्वास था कि तुम अवश्य आओगे।'
वास्तविक प्रेम उपयोगिता की बात नहीं देखता। यह महज विश्वास पर आधारित होता है और समय और सीमा से परे होता है।
आजकल मैं लोगों को प्रेम-प्रदर्शन के लिए एकदूसरे को उपहार देते हुए देखता हूँ। प्रेम प्रदर्शित करने के लिए उपहार देना एक प्रचलन बन गया है। अकारण प्रेमप्रवाह के लिए उपहार देना तो ठीक है, किन्तु शर्तों को पूरा करने के लिए उपहार देना वाकई एक समस्या है। तब यह वास्तविक प्रेम का एक तुच्छ विकल्प बन जाता है।
जहां तक वास्तविक प्रेम है, कोई भी संबंध ऊबाऊ नहीं बन सकता। क्योंकि जब तक प्रेम है प्रत्येक व्यक्ति या पदार्थ अनूठा है। उदाहरण के लिए, अगर आपके आफिस का क्लर्क मर जाता है, तो आपके जीवन में कुछ रूकने वाला नहीं है। अन्य लोगों के साथ आप भी उसके परिवार को सांत्वना दे देते हो, और जीवन चलता रहता है। किन्तु क्या होगा अगर आप उसी क्लर्क से प्रेम करते थे? तब आपका जीवन वैसा नहीं रह जाएगा, क्या मैं सही कह रहा हूँ? जब आप किसी पदार्थ या व्यक्ति से प्रेम करते हैं, या कोई व्यक्ति आपसे प्रेम करता है, तो सारी बातें अनोखी हो जाती हैं। प्रेम जीवन की सब चीजों को अनूठा बना देता है।
एक दिन एक आश्रमवासी ने मुझसे पूछा, 'स्वामीजी, प्रत्येक दिन आप हमें, हमारी गलतियों और दुविधाओं को देखते हैं। आपके लिए प्रतिदिन यह एक जैसी ही बात है। क्या आप हमसे ऊब नहीं जाते?' यह बहुत ही ईमानदारी भरा प्रश्न था। मैंने उनसे कहा, 'ज्ञान प्राप्त पुरूषों के लिए, उनके प्रेम के कारण हर कोई व्यक्ति उनके लिए अनूठा होता है। वे लोगों को केवल संख्या के तौर पर नहीं देखते। वे प्रत्येक व्यक्ति में अनूठापन देखते हैं।'
इसीलिए, इतनी धैर्यता के साथ गुरू हर एक व्यक्ति के साथ काम करता रहता है। अगर वह शिष्यों को केवल लोगों की एक भीड़ मानता है, तो यह बहुत ही अलग बात होगी। जब आपका प्रेम इस तरह का होता है, तो आपका अन्तस स्थल ऐसा हो जाता है कि आपके कार्यकलापों के लिए किसी तर्क को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रह जाती। आपको जुड़े हुए होने की अनुभूति होती है और आप प्रेम बिखेरते हैं।
न केवल इतना, बल्कि अकारण प्रवाहमय प्रेम अपनी अभिव्यक्ति में भी परिपूर्ण होता है। इसमें भय या लोभ नहीं होता। तो ऐसे किसी भी व्यक्ति को जिसे आप प्रेम करते हैं, आप पूरी तरह करते हैं। चाहे वह जैसा भी है ऐसे प्रेम में अगर वह व्यक्ति आपको छोड़कर भी चला जाता है, तो आप दुखी नहीं होते हैं। जब कोई व्यक्ति आप उसे प्रेम करते हैं, मर जाता है, तो आप इसीलिए दुखी होते हैं, कि आपने उसे पूरा से प्रेम नहीं किया था। और आप किसी व्यक्ति को तब ही पूरी तरह से प्रेम कर सकते हैं, जब आपका अपना प्रेम स्वयं पूरा होता है। किसी अन्य व्यक्ति का इससे कोई लेना-देना नहीं होता है। वह किसी भी तरह का व्यक्ति हो सकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वास्तविक प्रेम की यही सुंदरता है। यह प्रेम के लिए प्रेम करता है, न कि किसी दूसरे व्यक्ति के कारण।
अगर आप किसी व्यक्ति के खोने का दुख मना रहे हैं, तो यह जान लीजिए कि इसका एक मात्र कारण यह है कि आपने उसे पूर्णता से प्रेम करने का अवसर गंवा दिया था, अगर आपने उसे पूर्णता से प्रेम किया होता तो, आप विलाप नहीं करते अपितु उसे आराम से अलविदा कहते। आपका दुख इसीलिए है क्योंकि आपने कुछ गंवा दिया है। वह कोई भी हो-आपका पिता, पति या पत्नी। जब वे जीवित थे, अगर आपने उस समय उनके प्रति अपना प्रेम विकीर्ण किया होता तो उनके छोड़कर चले जाने पर आपको पछतावा न होता। किन्तु आपने उनके प्रति अधूरा प्रेम किया है, इसीलिए उनके छोड़कर चले जाने पर उनके प्रति आपके अधूरे प्रेम के कारण एक बेचैनी उत्पन्न होगी। और यह बेचैनी ही आपके भीतर दुख का सृजन करती है।
ध्यान- अपने भीतर प्रेम के प्रवाह की अनुभूति कीजिए
सुझाव -
अपनी आंखें बंद कर लीजिए और आरामदेह स्थिति में बैठ जाइए।
अपना ध्यान, अपने हृदय क्षेत्र पर केन्द्रित कीजिए। अन्य कुछ भी शामिल न करें सिर्फ हृदय पर ही केन्द्रित कीजिए।
भाव करें कि आपका हृदय एक अंतहीन जलाशय है, जहां से आशीर्वाद आ रहा है।
प्रत्येक धड़कन को गहनता से अनुभव करें, प्रत्येक धड़कन को आपके पूरे अस्तित्व में गूँजने दें।
धड़कनों के बीच प्रेम की उर्जा घटित होने को अनुभव करें।
आपके शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के गहनतम भागों में, प्रेम ऊर्जा अभिव्यक्त होने को प्रतीक्षारत है।
हृदय की प्रेम ऊर्जा को प्रवाहित होने के लिए आमन्त्रित कीजिए और अपने शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को इस प्रेम ऊर्जा से भर लीजिए।
धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलिए।