प्राक्कथन
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
यदि आप यहाँ हैं, इसका अर्थ है अस्तित्व आपको यहां इस रूप में चाहता हैं। आप एक दुर्घटना नहीं हैं, आप एक घटना हैं। आप अस्तित्व का चेतन चमत्कार हैं। इसे सकारात्मक सोच न समझें, यह सीधा, स्पष्ट सत्य है। यदि आपकी इस सत्य पर श्रद्धा हो तब आप जीवन को उसके चरमोत्कर्ष में अनुभव करना आरंभ कर देंगे।
समझिये, अस्तित्व स्वयं को आपके द्वारा व्यक्त करने का प्रयत्न कर रहा है। जब आप इसे स्वतंत्रतापूर्वक व्यक्त होने देते हैं, तब आप अपनी अनंत संभावनाओं को अनुभव करना प्रारंभ कर देते हैं। जब आप अस्तित्व की परितृप्ति बनना प्रारंभ कर देते हैं, तब आप प्रवाहित उर्जा होते हैं, जिसको मैं जीवन मुक्ति कहता हूँ। अस्तित्व की बहती उर्जा के साथ जीना, इसकी चमत्कारिक घटनाओं के साथ समस्वरता, जीवन मुक्ति है।
जब आप इस ढंग से जीते है, आप जान पाते है, न कहीं कोई व्यक्तिगत बाधा है, न भावनात्मक बोझ। कुछ भी तो ऐसा नहीं है, जो जीवन में पीछे पकड़कर रख सकें। जीवन एक सरिता की भांति प्रतिपल आनन्दित और परितृत्त होकर बहता है।
इस पुस्तक में आप व्यक्तिगत बाधाओं पर विजय और भावनात्मक द्वन्दों को सुलझाने के लिये गहन सत्यों को और शक्तिशाली विधियों को पायेंगे। आप ऐसे सत्यों को पायेंगे जो इस विस्तृत ब्रम्हांड में आपकी प्रासंगिता के रहस्यों को खोलेंगे, ताकि आप चेतना के उच्च स्तरों पर गति करना प्रारंभ कर सकें।