KAILASA Library/जीवन मुक्ति/प्रस्तावनाSign in
जीवन मुक्ति

प्रस्तावना

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

बहुत से प्रख्यात बुद्धिमान व्यक्तियों ने जिनमें वैज्ञानिक भी सम्मिलित हैं, यह दर्ज किया है कि आधुनिक समय में मानवीय चेतना का स्तर ऊँचा उठा है। इसका संबंध चल चर युग से है, जैसा कि रॉक ग्रप्स में देखा या संसार का नाटकीय अंत जैसा कि मायन सभ्यतावालों ने भविष्यवाणी की, इस बात का यहां कोई प्रश्न नहीं है।

प्रश्न यह है कि हम चेतना की परिभाषा कैसे करते हैं, सामाजिक प्राणियों जो कि अपना सारा जीवन नैतिक और न्यायायिक आज्ञाओं द्वारा निर्देशित होकर जीए हों, के रूप में हमारे व्यवहार का आधार सदैव अंतःकरण ही रहा है। लेकिन अंतःकरण चेतना नहीं है। चेतना, यह सजगता है कि हमारा जीवन भौतिक सुख जिसे हम खोजते हैं उससे अधिक कुछ और भी है। चेतना हमारे भीतर वह तनाव है जो हमें बताता है कि जो हम देखते हैं उससे कुछ ऊँचा भी है। यह हमारे भीतर सजगता का एक प्रकाश स्तंभ है, जो हमें हमारे होने का मार्ग प्रदर्शित करता है, जहाँ हम यह जानते हैं कि हम उससे अधिक हैं जो हम स्वयं को समझते हैं।

मनुष्य केवल जैविक यंत्र ही नहीं उससे कहीं कुछ अधिक है। इसी कारण बहुत शक्तिशाली कम्प्यूटर भी मनुष्य की जगह नहीं ले सकता है। यह मन और शरीर का स्थान तो ले सकता है लेकिन मनुष्य की ऊर्जा का नहीं। यह एक तथ्य हो सकता है कि हमारा विकास पशु से हुआ है, किन्तु यह सत्य है कि हम आगे विकसित हो सकते हैं।

प्राचीनकाल से सभी संस्कृतियों के प्रज्ञावान व्यक्तियों ने इस सरल परन्तु अस्पर्शित विषय पर गहन विचार किया है कि हमारे भीतर क्या है "मैं कौन हूँ" बहुत से संतों द्वारा दोहराया गया (टेक) है। बहुतों को इसका उत्तर मिला है। उनके उत्तर अनुभवजन्य थे। सभी महान धर्मों की पवित्र पुस्तकें इन प्रज्ञावान गुरुओं के अनुभवों की अभिव्यक्तियाँ हैं। जब वे जीवित होते हैं, तब वे गुरू स्वयं वे अनुभव होते हैं, जिनके हम सहभागी बन सकते हैं।