अवतार के त्रिनेत्र जागरण का अनुभव
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
“१२ वर्ष की अवस्था में मेरे आत्मबोध के अनुभव के समय, मेरे स्वतः ही त्रिनेत्र जागृत हुए। तब अन्तर एवं बाह्य आकाश की सीमायें खण्डित हो गयी। मेरा प्रथम अनुभव यह था कि मैं अपने आस पास सब कुछ देख पा रहा था, मेरे ऊपर, मेरे नीचे, चारो ओर, संपूर्ण 360 डिग्रीस, दसो दिशाओं में, सब कुछ!”
बंद नेत्रों से, मैं अपने चारो ओर सभी दिशाओं में देख सकता था। मैंने अनुभव किया कि गिरि चट्टान की सतह जिसमें मैं बैठा था, और मेरे शरीर की त्वचा, दोनों मुझे समान रूप से धारण कर रहे हैं; मैं दोनों में समान रूप मे जीवित हूं। वायु, मंद हवा, अस्त होता हुआ सूर्य, उदय होता हुआ चन्द्रमा, संपूर्ण अरुणाचल गिरि पर्वत, समस्त पेड, पौधे वृक्ष, सबकुछ अति जीवित हो गए थे।
अगले क्षण ही, मैंने अनुभव किया कि मैं न केवल देख सकता हूँ बल्कि, मैं उन सभको स्वयं में अनुभव कर सकता हूँ। मुझे संपूर्ण रूप से ज्ञात था कि मैं ही सारी सृष्टि की अद्वैत अनुभूति हूं। ‘चलना’ या ‘न चलना’ जिसे आप ‘निकट’ या ‘दुर’ कहते है, यह सब धारणायें लुप्त हो गईं। मैने स्वयं को असुरक्षित नही बल्कि शक्तिशाली अनुभव किया।
उन वृक्षों एवं पेड़ पौधों की छोटी से छोटी गतिविधि मेरी गतिविधि थी, और ब्रह्माण्ड के केंद्र की सर्वोच्च स्थिरता मेरी स्थिरता थी।
आज, त्रिनेत्र जागरण की दीक्षा से आप मेरे गुरुकुल के बच्चों को और हजारों जन को इस दिव्य दृष्टि की शक्ति का प्रदर्शन करते देख सकते हैं।”
~ परमहंस नित्यानन्दजी

भीमरत्न गिरिशीला पर ध्यानस्थ तरुण स्वामी नित्यानंदजी का तिरुवन्नामलई, भारत स्थित पवित्र अरुणाचल पर्वत से समायोग अवस्था का दुर्लभ चित्र

त्रिनेत्र जागरण के पवित्र विज्ञान का पुनरोद्धार
अब, त्रिनेत्र जागरण या Third Eye Awakening℠ के इस दुर्लभ एवं पवित्र विज्ञान को मानवता के परम शुभलाभ एवं चेतना विकास हेतु अवतार परम पूज्य परमहंस नित्यानन्द जी द्वारा कृपा स्वरूप दिया जा रहा है।
चेतनापूर्वक अवतरित, वें एक सिद्ध पुरुष है जो योगियों के योगी है। वें सभी रहस्यमयी सिद्धियों से युक्त है और अति गहन यौगिक अवस्थाओं को धारण करते है जो काल, आकाश एवं वस्तु के परे है। वें इस महान त्रिनेत्र जागरण के विज्ञान और अन्य बहुत से अध्यात्मिक विज्ञानों को दीक्षा के माध्यम से भेट दे रहे हैं।
परमहंस नित्यानन्द विश्व को अनुभविक आत्मप्रमाण और अध्यात्मिक रूप से प्रेरित कर रहे हैं कि — आपकी उच्चतम संभवताओं को जागृत करना और स्वयं की वास्तविकता का सृजन करना — यह हर व्यक्ति के लिये यर्थात संभव है और केवल कुछ लोगो के लिये सीमित नहीं।
केवल एक अवतार, जो कि परमचेतना के मूर्तिमान स्वरूप है, वें आध्यात्मिक कोशों को सरलता से मानवता को प्राप्त करा सकते है। इन दिव्य विज्ञानो को बहुत कम समय मे अधिक लोग अपने दिनचर्या में अभ्यास करके उत्तम जीवन लाभ पा सकते है।
