वैदिक भारत में त्रिनेत्र जागरण
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
त्रिनेत्र या ‘आज्ञा चक्र’ भगवान शिव एवं उनके आनंद वन - वाराणसी, विश्व की आध्यात्मिक राजधानी, से गहराई से जुड़ा हुआ है। वाराणसी वैदिक परम्परा का डी.एन.ए. है जहाँ पर होने वाली मृत्यु भी मोक्ष है। अतः त्रिनेत्र शिव की निवास स्थली अथवा शिवलोक है, जहाँ से वें अपने मङ्गलत्व एवं शक्ति प्रकट करते हैं।
संस्कृत में एक कहावत है - “यदि आपकी मृत्यु वाराणसी में होती हैं तो आप मोक्ष को प्राप्त होंगे।” वारा-णसी का अर्थ है: त्रिनेत्र - नाक और भौहों के बीच का दिव्य स्थान। यदि आपके व्यक्तित्व या पहचान की मृत्यु वाराणसी में होती है, जब आप स्वयं की चेतना को त्रिनेत्र में लीन करते है, तब आप प्रबुद्ध हो जाते हैं।
वैदिक भारत के प्रबुद्ध योगियों एवं गुरुओं ने मानवता के परम मङ्गल व लाभ के लिए त्रिनेत्र की शक्तियों का अन्वेषण करने हेतु गहन शोध एवं कठिन तपस्या की है। वैदिक इतिहास में, प्रबुद्धजनों के अनगिनत वृत्तान्त प्राप्त होते हैं जिनमें उन्होंने अपने शिष्यों को दिव्य चक्षु या त्रिनेत्र की दीक्षा दी थी और मानवता का कल्याण किया था। उदाहरण के लिए:
🞡 महर्षि वाल्मीकि, पवित्र हिन्दू ग्रन्थ रामायण के रचयिता, ने सम्पूर्ण रामायण को अपने त्रिनेत्र की दिव्य दृष्टि द्वारा ‘आकाश मण्डल के काल व घटना प्रामाण (आक्षाशिक रेकॉर्ड)’ मे प्रवेश कर, क्षण प्रति क्षण की सूक्ष्म लौकिक घटनाओं का अनुभव करके लिखा था।
🞡 ५००० वर्ष पूर्व, महाभारत में भगवान वेद व्यास ने त्रिनेत्र प्रबोधन शक्ति महाराज धार्तराष्ट्र के सारथि संजय को उन्हें कुरुक्षेत्र युद्ध में घटित होने वाली घटनाओं और यहाँ तक कि योद्धाओं की मनोस्थिति का टेलीविज़न के सजीव प्रसारण की तरह वर्णन करने हेतु प्रदान की थी, जबकि यह हजारों मील दूर घटित हो रहा था।
🞡 भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय भक्त, शिष्य अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध के बीच भगवद्गीता उपदेश के समय दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। वह कहते हैं - “दिव्यं ददामि ते चक्षुः (११.८) – 'हे अर्जुन, मैं तुम्हे दिव्यदृष्टि प्रदान करता हूँ, बिना उनके तूम अचिंतनीय रहस्यमयी शक्तियों को देखने में समर्थ नहीं हो।' और उसके त्रिनेत्र जाग्रत कर दिये, जिससे अर्जुन ने अति दुर्लभ ‘विश्वरूप दर्शन’ के अलौकिक अनुभव किये।
“समस्त यौगिक शक्तियाँ केवल त्रिनेत्र से ही अभिव्यक्त होती हैं। चाहे वह प्रकटीकरण (materialization) या पदार्थीकरण (teleporting ) की शक्ति हो अथवा अंतर्ज्ञान (पूर्वाभास) की शक्ति या सपनों को यथार्थ बनाने की शक्ति - सब कुछ त्रिनेत्र से ही संभव होता है।”
~ परमहंस नित्यानन्द

Kashi Puri or Varanasi, India

“समस्त अद्भुत अध्यात्म एवं सिद्धियों की परंपराऐं लगातार त्रिनेत्र को जागृत करने हेतु कार्यरत रहती हैं। यह स्वयं को अपने उच्च आयामों व संभाव्ताओं में जागृत करने का सबसे सरल, सबसे शक्तिशाली मार्ग है। त्रिनेत्र एक महत्वपूर्ण शक्ति है जो हर मानव में निर्मित है। हर मानव मे यह संभवता है। हमें इसे जागृत करने की आवश्यकता है। हमें इसे यथार्थ बनाना है। त्रिनेत्र केवल नेत्र नहीं है; यह आपकी चेतना का मूल स्रोत है। जागरूकता उत्पन्न करना और स्वयं को त्रिनेत्र पर केन्द्रित करने का अर्थ है स्वयं की आत्म चेतना को जागृत करना।
~ परमहंस नित्यानन्द, सहस्त्र प्रकट करते हैं।
यच्चक्षुषा न पश्यति येन चक्षूंषि पश्यति
तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते ॥६॥
~ केनोपनिषद्
जो नेत्रों या 'चक्षुस्' द्वारा नहीं दिखता, परन्तु उसके कारण नेत्र, जो दृष्टि का अंग है, दृश्य को देखने और समझने मे समर्थ है - आपको केवल उस वास्तविकता को चेतना या ब्रह्म जानना चाहिये, न इसे जिसकी यहां वस्तु के रूप मे उपासना की जाती है।

अवतार व
महाँसिद्धियों के सिद्ध योगी
परम पूज्य परमहंस नित्यानंद जी, नित्यानंद ध्यानपीठम एवं नित्यानंद गुरुकुल के दूरदर्शी संस्थापक हैं जो अद्भुत महाँसिद्धियों से सर्वसम्पन्न एक प्रबुद्ध युवा योगी हैं।
वें आज सनातन हिंदू धर्म की स्पष्ट, विधिमान्य, अराजनैतिक वाणी के रूप में आराधित हैं और विश्व में लाखों लोगों द्वारा परम चेतना के जीवित अवतार स्वरुप पूजे जाते हैं। वें हिंदुत्व के सबसे प्राचीन संगठन - श्री पंचायती आखाडा महानिर्वाणी (पीठ) के महाँमण्डलेश्वर (प्रमुख) हैं। वें हिन्दू दार्शनिक विचारों को प्रभावित करने वाली एक शक्तिशाली वाणी के रूप में सुवेग गति से उभर रहे हैं।
परमहंस नित्यानंद एक अध्यात्मिक चिकित्सक, एक वक्ता, यूट्यूब आइकॉन, एक सफल लेखक और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक-अध्यात्मिक संगठन के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। वें ५००० वर्ष पूर्व प्रबुद्ध यौगिक गुरुओं की परंपरा के उत्तराधिकारी हैं, जो गुरु दक्षिण भारत में अरुणाचल पवित्र पर्वत पर रहते थे।
परमहंस नित्यानन्द गुप्त योग विज्ञानों के महाँसिद्ध हैं जिनका लक्ष्य हमारी महान कुंडलिनी ऊर्जा का जागरण करना है, जो हमारी अपनी उच्चतम क्षमता है। धरती लोक पर एक दुर्लभ ऊर्जा के प्रकटन मे, वें हजारों लाखों लोगों की कुंडलिनी जाग्रत कर रहें है, जो कयी बार विश्व के दूर भागो में बैठे होते है; केवल एक दृष्टि मात्र या स्पर्श से अथवा अपने हाथ के संकेत से।
धरती की चेतना के उद्धार के उद्देश्य से, वें व्यक्तियों एवं समाजों की उच्च संभावना को जाग्रत करने हेतु कार्यरत है - जिससे की मानवता पूर्णत्व, शक्ति, आनन्द और अद्वैत भाव से जीवन अनुभव करें।