KAILASA Library/विषय-सूची/वैदिक परंपराSign in
विषय-सूची

वैदिक परंपरा

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

समस्त रहस्यमयी यौगिक शक्तियों का मूल स्रोत

वैदिक काल में, ऋषि, योगी एवं प्रबुद्ध जन अद्भुत यौगिक महासिद्धियों को सामान्य जीवन चर्या में संयोजित करके जीते थे। 'दृष्टा' के रूप मे, उनके दिव्य नेत्र 'द्रष्टा (देखने वाला)', 'देखने की क्रिया' और 'दृश्य' की अनेकता के परे देखते थे - जो अन्दर या बाहर, दूर या पास, भूत या भविष्य की सीमाओं से विमुक्त थे। दूसरे शब्दों में वे अपने जाग्रत त्रिनेत्र के साथ जीते थे, जो कि सत्य को यथार्थ रूप से चैतन्य दृष्टि से देखना है - मन, इन्द्रियों और भावनाओं की सीमित सोच से परे।

वैदिक अध्यात्मिक ग्रंथों के अनंत कोष - वेद, आगम एवं पुराण ने - जो सत्य के उत्तम प्रमाण हैं, हमें अपनी बुद्धि, शक्ति एवं सिद्धियों को आनन्दपूर्वक जीने का इतिहास, विज्ञान का ज्ञान देते है, जिससे कि हम अपनी सर्वोच्च मानव क्षमता जियें व अनुभव करें, जो है - सारी सृष्टि से अद्वैत भाव की अनुभूति होना, हर जीव को स्वयं का ही प्रतिरूप अनुभव करना।

त्रिनेत्र, समस्त यौगिक शक्तियों एवं बुद्धि का आसन

भगवान शिव, आदियोगी महादेव परम चेतना के स्रोत एवं सभी रहस्यमयी यौगिक शक्तियों के स्वामी हैं। वें यौगिक शक्ति जागरण के विज्ञान को प्रबुद्ध गुरुओं एवं अवतारों की आध्यात्मिक परंपरा द्वारा संचारित करते हैं, जिससे कि प्रत्येक जीव स्वयं मे शिव - शिवोऽहम (मैं शिव हूँ। मैं दिव्य हूँ।) का अनुभव करे।

महादेव स्वयं त्रिनेत्र में अपनी अनंत आदिशक्ति - कुण्डलिनी शक्ति के साथ विद्यमान हैं। भगवान शिव ने ब्रह्माण्ड को सबसे महत्वपूर्ण एवं अद्वितीय योग शक्ति कृपा स्वरुप दी है, वह है- त्रिनेत्र या आज्ञा चक्र का जागरण। वैदिक परंपरा में आध्यात्मिकता त्रिनेत्र के साथ ही प्रारम्भ होती है। पूर्व में एसे कोई गुरु नहीं हुए है जिन्होने त्रिनेत्र जागरण पर कार्य न किया हो। सभी हिन्दू देवी देवताओं को त्रिनेत्र या तीसरे नेत्र के साथ ही दर्शाया जाता हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि यदि आपके त्रिनेत्र जागृत है तभी आप ईश्वर बन सकते हैं अन्यथा नहीं।