त्रिनेत्र के रहस्य
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
त्रिनेत्र क्या है?
त्रिनेत्र, मनुष्य के लिए उपलब्ध असाधारण शक्तियों में से सबसे अधिक विचार विमर्शित, वादविवादित और तब भी गलत समझी गई सिद्धि के विषयों में से एक है।
संस्कृत में, 'त्रिनेत्र' या 'तीसरे नेत्र' को अनेक नामो से अभिशब्दित किया जाता है - त्रिनेत्र, चक्षु, आज्ञा चक्र, महानाड़ी, भ्रूमध्य, तपः लोक, शिव लोक इत्यादि।
त्रिनेत्र एक आन्तरिक अंग, सूक्ष्म या अशारीरिक अंग है, जो सभी मनुष्यों में युक्त है। इसे 'त्रिनेत्र' कहते हैं क्योकि जिस क्षण यह जागृत और सक्रिय होता है, उस समय आप अपने दोनों शारीरिक नेत्रों के बिना भी उनकी दृष्टि से परे देखने में समर्थ होंगें। त्रिनेत्र जागरण की दीक्षा का एक दृश्य, स्पष्ट प्रभाव यह है कि – नेत्रों में पट्टी बाँधकर भी अथवा दोनों नेत्रों को बंद करके पढ़ पाना या देख पाना ।
त्रिनेत्र जागरण मात्र एक गूढ़ यौगिक प्रक्रिया नहीं है। इसका सीधा प्रभाव आपके शारीरिक स्तर पर भी पड़ सकता है। यह स्पष्ट है कि यह न केवल रहस्यमय पथ और अध्यात्मिक अनुभवों का अन्वेषण करने में आपकी सहायता कर सकता है, बल्कि बहुत सारे असाधारण विषयों एवं वस्तुओ को आपके दैनिक जीवन में घटित करवाता है।
त्रिनेत्र, ब्रह्माण्ड को आज्ञा पर चलाने का नियंत्रण केंद्र
त्रिनेत्र, जिसे ‘आज्ञा चक्र’ या नियंत्रण केंद्र कहते हैं, भ्रुकुटी के मध्य स्थित सर्वाधिक शक्तिशाली उर्जा केंद्र है। ‘आज्ञा’ का अर्थ 'नियंत्रण' और ‘चक्र’ का अर्थ 'पहिया' होता है। आज्ञा चक्र को 'चक्र राज' कहते हैं, क्योकि आपके शरीर के सभी विभिन्न उर्जा केंद्र इसी चक्र के द्वारा नियंत्रित होते हैं।
‘आज्ञा’ यौगिक शक्तियों को नियंत्रित करने की इच्छा शक्ति का अधिष्ठान (आसन) है जैसे सूक्ष्म दृष्टि, दूर संवेदी और प्राकृतिक शक्तियों पर नियंत्रण एवं अन्ततः में अद्वैत की अनुभूति।
चक्र: हमारे जीवन कल्याण और आत्म जागरण के
मण्डल
चक्र हमारे जीव-प्रणाली (bio-system) के सूक्ष्म उर्जा केंद्र हैं। वे चेतना के विभिन्न स्तरों के क्षेत्रों के प्रतिरूप हैं, जो कि घूमते हुए चक्र अथवा विभिन्न संख्या में कमलों की पंखुड़ियों के रूप में दर्शित होते हैं। चक्रों का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है; वे हमारे सुक्ष्म शरीर में हमारी रीढ़ की हड्डी की लंबाई पर स्थित होते हैं।
हमारे शरीर में सात प्रमुख चक्र होते हैं, जो कि मूलाधार (आधार चक्र), स्वाधिष्ठान (त्रिक चक्र), मणिपूरक (नाभि चक्र), अनाहत (हृदय चक्र), विशुद्धि (कंठ चक्र), आज्ञा (भ्रुकुटि चक्र) एवं सहस्रार (शीर्ष चक्र) हैं।
चक्र शरीर में प्राण, जीवन ऊर्जा को भरने के लिए उत्तरदायी हैं। वे बिल्कुल उन बैट्रियों की तरह कार्य करते हैं जिनमे यह ऊर्जा एकल होती है और इसे शरीर के चारो ओर वितरित करती हैं। चक्र शरीर की महत्वपूर्ण ग्रंथियों के कार्य को प्रभावित करते हैं। वे शरीर में अच्छी जैव उर्जा प्रवाहित करके और अवांछित जैव उर्जा को नष्ट करके नलिका विहीन अन्तःस्रावी ग्रंथियों (endocrine glands) एवं लसिका प्रणाली (lymphatic system) पर परस्पर प्रभाव डालते हैं। वे शरीर की गैन्ग्लिया तंत्रिका (स्नायुजाल) से जुड़े होते हैं और तंत्रिका के कार्यों को प्रभावित करते हैं।
